Category: Punjab>Batala

  • Punjab News: AAP के सरपंच पर गोलियां चलाकर हमलावर फरार, घायल

    Punjab News: AAP के सरपंच पर गोलियां चलाकर हमलावर फरार, घायल

    बटालाः गुरदासपुर के बटाला में गोलियां चलने की घटना सामने आई है, जहां गांव कादियां राजपूतां के मौजूदा सरपंच और आप पार्टी के यूथ विंग के जिला प्रधान गुरविंदर सिंह पर गोलियां चलाकर हमलावर फरार हो गए। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों के अनुसार, गुरविंदर सिंह अपने गांव के मौजूदा सरपंच हैं और राजनीतिक रूप से आम आदमी पार्टी के यूथ विंग में जिला स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाते हैं। हमले के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और लोग काफी डरे हुए नजर आए।

    घटना के तुरंत बाद लोगों की मदद से गुरविंदर सिंह को बटाला के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अमृतसर के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई। डीएसपी फतेहगढ़ चूड़ियां ललित कुमार ने बताया कि पुलिस को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने कहा कि घायल सरपंच को बेहतर इलाज के लिए अमृतसर रेफर किया गया है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

    पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न पहलुओं से जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी जुटाए जा रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें इस हमले की जिम्मेदारी एक गैंगस्टर द्वारा लेने का दावा किया जा रहा है। हालांकि पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस वायरल पोस्ट की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है।

  • Punjab News: सरेआम अस्पताल पर गोलियां चलाकर बाइक सवार फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: सरेआम अस्पताल पर गोलियां चलाकर बाइक सवार फरार, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः बटाला में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार छीना अस्पताल पर फायरिंग करके बाइक सवार हमलावर फरार हो गए। घटना को लेकर अस्पताल के कर्मियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। इस घटना में अस्पताल के शीशे टूट गए है। बाइक सवारों द्वारा अस्पताल पर 4 गोलियां चलाई गई।

    घटना को लेकर डीएसपी सुखविंदर सिंह सहित अन्य अधिकारियों द्वारा गहनता से मामले की जांच जारी है। वहीं अस्पताल के कर्मी चश्मदीद कुलदीप सिंह ने बताया कि वह अस्पताल में कुर्सी पर बैठे हुए थे। इस दौरान बाइक पर सवार 2 नौजवान आए और उन्होंने 4 फायर किए। उन्होंने कहा कि पहली गोली हमलावारों ने गेट पर मारी। इस दौरान उन्होंने बाइक सवारों को गालियां निकाली। जिसके बाद वह 3 अन्य फायर करके मौके से फरार हो गए। घटना में अस्पताल का शीशे का दरवाजा टूट गया।

    दूसरी ओर अस्पताल के डॉक्टर गुरमीत सिंह छीना ने कहा कि वह ऑपरेशन के सिलसिले से दूसरे अस्पताल में गए हुए थे। इस दौरान उन्हें गोलियां चलने की सूचना मिली थी। घटना में गोली से ककंर लगने से अस्पताल की कर्मी घायल हुई है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और डीवीआर कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

     

     

  • Punjab News: मामूली विवाद को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: मामूली विवाद को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं बटाला में एक सप्ताह में दूसरी बार गोलियां चलने की घटना सामने आई है। हाल ही में भाजपा नेता पर पेट्रोल पंप पर फायरिंग की घटना सामने आई थी। वहीं आज बटाला में गाड़ी क्रॉस करने को लेकर हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दरअसल, बटाला-गुरदासपुर रोड पर सिंबल चौक के पास 2 पक्षों के बीच गाड़ी क्रॉस करने को लेकर कहासुनी हुई। इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी लाइसेंसी पिस्तौलों से एक-दूसरे पर गोलियां चला दीं।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    गोलीबारी में एक निहंग की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे पक्ष के 3 युवक गोली लगने से घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।चश्मदीदों के अनुसार, हाईवे पर गाड़ी क्रॉस करने की बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हो रही थी। वहां खड़े कुछ स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने की कोशिश भी की। इसी बीच, फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार तीन युवकों ने अचानक अपनी पिस्तौल निकाली और दूसरे पक्ष पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। अचानक हुई फायरिंग से बाजार में भगदड़ मच गई और राहगीरों ने भागकर अपनी जान बचाई। दूसरी गाड़ी में सवार एक निहंग सिंह, जिसकी पहचान दीपइंदर सिंह के रूप में हुई है, ने भी आत्मरक्षा में तुरंत अपनी लाइसेंसी पिस्तौल निकाली और क्रॉस फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ से हुई इस गोलीबारी में भारी नुकसान हुआ है। फॉर्च्यूनर सवारों की गोली का शिकार हुए निहंग दीपइंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दीपइंदर सिंह द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में फॉर्च्यूनर सवार तीन युवकों को भी गोलियां लगी हैं। वे तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं, जिनमें से एक युवक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बटाला के एसएसपी डॉ. महताब सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया कि दोनों पक्षों का गाड़ी क्रॉस करने को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इस घटना में एक युवक दीपइंदर सिंह की मौत हो गई है और दूसरे पक्ष के युवक गोली लगने से घायल हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मौके से साक्ष्य जुटाकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दिन-दिहाड़े भीड़भाड़ वाले सिंबल चौक पर हुई फायरिंग जैसी वारदात के बाद पूरे इलाके के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।    
  • Punjab News: वैष्णो देवी से लौट रहे श्रद्धालुओं के टैंपू ट्रैवलर की टिप्पर से टक्कर में 2 की मौत, 14 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: वैष्णो देवी से लौट रहे श्रद्धालुओं के टैंपू ट्रैवलर की टिप्पर से टक्कर में 2 की मौत, 14 घायल, देखें वीडियो

    गाड़ी के उड़े परख्चे, कई लोगों की हालत गंभीर

    बटालाः अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाइवे पर बटाला के पास मानसा के पर्यटकों से भरी टैंपू ट्रैवलर और टिप्पर में टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार टैंपो ट्रैवलर में सवार श्रद्धालु माता वैष्णो देवी से लौट रहे थे। इस भीषण हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़े गए। घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि गाड़ी की छत भी हादसे में उड़ गई है। इस भीषण हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
    मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के अनुसार सुबह करीब साढ़े 5 बजे अड्डा उधोवाल के पास एक ओवर लोड टिपर अचानक पक्की सड़क से उतरकर कच्चे हिस्से में चला गया। इसी दौरान पठानकोट साइड से आ रही ट्रैवलर टिपर के पीछे जाकर टकरा गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 14 लोग घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि ट्रेवलर का अगला हिस्सा बुरी तरह टूट गया था। वहीं पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को पहले बटाला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अमृतसर रेफर कर दिया गया। सभी घायल और मृतक मानसा क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं हादसे में घायल डॉक्टर वरिंदर जैन ने बताया कि वह माता वैष्णों देवी से दर्शन करके मानसा सरदूलगढ़ लौट रहे। उन्होंने कहा कि वह जयपुर में नौकरी करते है। घटना के दौरान ट्रैवलर में 16 से 17 लोग सवार थे। घटना के दौरान वह गाड़ी में सो रहे थे। इस घटना में उनके बड़े भाई की मौत हो गई और वह उसे उपचार के लिए साथ में ही अस्पताल लेकर आए है। वहीं घटना में बड़ी भाभी भी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें दूसरे अस्पताल में रैफर कर दिया गया।    
  • Punjab News: इस दिन खुलेंगी किस्मत, स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर निगरानी पर बैठे आप कार्यकर्ता, पुलिस फोर्स तैनात

    Punjab News: इस दिन खुलेंगी किस्मत, स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर निगरानी पर बैठे आप कार्यकर्ता, पुलिस फोर्स तैनात

    बटाला: नगर निगम बटाला की चुनावी नतीजों के आने में सिर्फ एक दिन बाकी है, लेकिन वहीं आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और हल्का बटाला के विधायक शैरी कालसी ने स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को आधी रात से ही पहरे पर बैठा दिया है। यहां बताने योग्य है कि जहां नगर निगम बटाला के 50 वार्डों के उम्मीदवारों की किस्मत बेअरिंग कॉलेज बटाला में बने स्ट्रॉन्ग रूम के भीतर रखे डिब्बों में बंद है।

    वहाँ प्रशासन की ओर से स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर कड़ी सुरक्षा के इंतज़ाम किए गए हैं, पर इसके बावजूद बीती रात से पहले कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों ने भी स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर पहरा दे रखा था। वहीं आधी रात के बाद हल्का बटाला के विधायक शैरी कालसी ने भी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर पहरे पर बैठाया है।

     

  • Punjab News: भीषण सड़क हादसे में 4 नौजवानों की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    Punjab News: भीषण सड़क हादसे में 4 नौजवानों की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    बटाला: नेशनल हाइवे पर नौशहरा मझा सिंह के पास आज सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक पठानकोट के गांव घरोली और टीचर कॉलोनी से संबंधित बताये जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार अल्टो कार नंबर PB35Y में सवार चार युवक पठानकोट की ओर आ रहे थे कि नौशहरा मझा सिंह के पास उनकी कार किसी अज्ञात भारी वाहन से टकरा गई।
    हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए और चारों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा सुबह करीब चार बजे के पास हुआ। हादसे के बाद जिस भारी वाहन से टक्कर हुई वह मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस की ओर से मृतकों की पहचान करने और फरार वाहन की तलाश के लिए कार्रवाई की जा रही है। इलाके में इस हादसे के कारण शोक की लहर पाई जा रही है।    
  • Punjab News: इलाके में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 2 युवकों की मौत, एक गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: इलाके में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 2 युवकों की मौत, एक गंभीर घायल, देखें वीडियो

    बटालाः गुरदासपुर के श्री हरगोबिंदपुर उपमंडल के भोमा गांव में देर रात गोलियां चलने की घटना सामने आई। जहां अज्ञात लोगों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस घटना में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा व्यक्ति गंभीर रुप से घायल है। गोलीबारी में कश्मीर सिंह (37) और जुगराज सिंह (35) की मौत हो गई। वहीं जुगराज सिंह (36) इस हमले में गंभीर घायल हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस दौरान 2 दर्जन से अधिक गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। जानकारी के अनुसार, गांव भोमा के कश्मीर सिंह और जुगराज सिंह अपने साथी जुगराज सिंह के साथ सामान्य रूप से टहलने निकले थे।
    इसी दौरान 2 मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे 6 अज्ञात हमलावरों ने अचानक उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही बटाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेहताब सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की और हमले का कारण जानने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि पुलिस आपसी रंजिश समेत अन्य कारणों पर ध्यान केंद्रित कर रही है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। एसएसपी के मुताबिक, शुरुआती जांच में फिरौती या पहले से मिली किसी धमकी जैसा कोई मामला सामने नहीं आया है। गोलीबारी की इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और दोषियों तक पहुंचने के लिए तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। गांव और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। एसएसपी ने कहा कि पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं, जो आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं। एसएसपी ने कहा कि हमारी टीमें लगातार फील्ड में काम कर रही हैं। यह एक गंभीर अपराध है और हम जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजेंगे। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
  • Punjab News: भीषण सड़क हादसे में 2 व्यक्तियों की मौत

    Punjab News: भीषण सड़क हादसे में 2 व्यक्तियों की मौत

    बटाला: फतेहगढ़ चूड़ियां-बटाला रोड पर भीषण सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार कस्बा काला अफगाना के निकट हुए सड़क हादसे में 2 नौजवानों की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसा इतना भयानक था कि मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्ति टिप्पर के नीचे आने से बुरी तरह कुचल गए। जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय विलियम मसीह निवासी गांव पिंडी और 28 वर्षीय परमिंदर सिंह निवासी हर्दोरवाल कलां अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर बटाला की ओर किसी काम से जा रहे थे।

    इस दौरान जब वे काला अफगाना के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार इनोवा गाड़ी ने ओवरटेक करने का प्रयास किया और मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर बाइक सवारों का संतुलन बिगड़ गया और सड़क से गुजर रहे भारी टिप्पर के टायरों के नीचे आ गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि मोटरसाइकिल दो टुकड़े हो गई और दोनों मृतकों के शव बुरी तरह कुचल गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई।

    मृतकों की पहचान उनके परिवारिक सदस्यों द्वारा की गई है। विलियम मसीह अपने पीछे पत्नी और तीन बेटे छोड़ गया है, जबकि परमिंदर सिंह अपने पीछे पत्नी और एक छोटा बच्चा छोड़ गया है। परिवार में मातम का माहौल छाया हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर फतेहगढ़ चूड़ियां के एसएचओ सुरिंदरपाल सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बटाला के सिविल अस्पताल भेज दिया है। एसएचओ ने बताया कि इनोवा गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है और फरार हुए टिप्पर चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

  • Punjab News: SBI के ATM की दीवार से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

    Punjab News: SBI के ATM की दीवार से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

    गुरदासपुरः बटाला में रात करीब 1 बजे पहाड़ी गेट के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल (नंबर PB-06 A-7395) पर सवार दो युवक तेज रफ्तार से जा रहे थे, जो एसबीआई एटीएम की दीवार से टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दीवार टूट गई। इस दौरान दोनों मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

    घटनास्थल पर डीएसपी संजीव कुमार पहुंचे और खून से लथपथ घायलों को संभाला तथा 108 एम्बुलेंस से सिविल अस्पताल पहुंचाया और मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया। सिविल अस्पताल के डॉक्टर साहिल ने घायलों को आगे के इलाज के लिए अमृतसर रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों में से एक घायल की मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है और अभी तक इन युवकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

  • Punjab News: सवारियों से भरी बस और गैस सिलेंडरों के ट्रक सहित 4 वाहनों में हुई टक्कर

    Punjab News: सवारियों से भरी बस और गैस सिलेंडरों के ट्रक सहित 4 वाहनों में हुई टक्कर

    गुरदासपुर: पंजाब में मौसम ने एक बार फिर अपना मिजाज बदल लिया है। कई दिनों से अधिकतम तापमान 27 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा था। वहीं आज बटाला के कई इलाकों में घना कोहरा देखा गया। यही कारण है कि घने कोहरे के कारण सड़क हादसा हो गया। दरअसल, अमृतसर से पठानकोट जा रही सवारियों से भरी बस बटाला बाईपास पर गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक से टकरा गई और इसके पीछे दो अन्य छोटी गाड़ियां भी जा घुसीं।

    सौभाग्य से कोई जानमाल की हानि नहीं हुई क्योंकि गैस सिलेंडर भी खाली थे, लेकिन बस को काफी नुकसान हुआ है जिससे बस के ड्राइवर की टांग टूट गई और उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि धुंध के कारण यह हादसा हुआ है।

    कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। कोई भी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। ट्रक के ड्राइवर ने बताया कि वह ट्रक मोड़ रहा था जब उसके पीछे अमृतसर से पठानकोट जा रही सवारियों से भरी बस टकरा गई। धुंध बहुत अधिक थी और इसी कारण यह दुर्घटना हुई। बस का ड्राइवर घायल हुआ है और उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है।