Category: Punjab>Batala

  • Punjab News: करियाने की दुकान पर गोलियां चलाकर आरोपी फरार, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

    Punjab News: करियाने की दुकान पर गोलियां चलाकर आरोपी फरार, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला बटाला के डेरा रोड पर स्थित एक किराने की दुकान पर गोलियां चलने का सामने आया है। जहां वर्मा टैलीकॉम उर्फ मोनू मल्होत्रा की दुकान पर गोलियां चलाकर हमलावार फरार हो गए। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। जिसके बाद लोगों ने बाजार को बंद कर दिया और दुकानदारों में रोष पाया जा रहा है। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। लेकिन पुलिस के घटना स्थल पर पहुंचने से पहले हलके के विधायक शैरी कलसी मौके पर पहुंचे। पुलिस और विधायक द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

    वहीं दुकानदार ने बताया कि हलके के विधायक शैरी कलसी ने उन्हें आश्वासन दिलाया है कि जल्द पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगी। पीड़ित ने कहा कि घटना के बाद अब बाजार को खोला जा रहा है। पीड़ित ने कहा कि यह पहली बार हुआ है कि विधायक खुद मौके पर पहुंचे और उन्होंने जल्द आरोपियों को पकड़कर दुकानदारों के सामने रखने का आश्वासन दिया है। वहीं पुलिस ने बताया कि हमलावार पैदल आया और दुकान पर एक फायर करके फरार हो गया। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि 2 फायर किए गए है।

    पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। हमलावार छोटी उम्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने दुकानदारों से एक दिन का समय मांगा है और आश्वासन दिया है कि एक दिन में मामले को ट्रेस करके जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं दुकानदार को धमकी की कॉल को लेकर कहा कि दुकानदार से उनकी इस मामले को लेकर बात हो गई है।

    वहीं बटाला से विधायक और आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अमन शेर सिंह कलसी ने कहा कि दुकानदार और इलाके के लोगों से बात की और हालात की जानकारी ली। विधायक कलसी ने कहा कि जैसे ही उन्हें पता चला कि किराने की दुकान पर गोलीबारी हुई है, वे तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पुलिस को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। कलसी ने कहा कि इससे पहले हुई ऐसी ही घटनाओं के मामलों को पुलिस ने सफलतापूर्वक सुलझा लिया है और यह मामला भी बहुत जल्द सुलझा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अब तक सभी केसों को सुलझाया है और वह इस केस को भी जल्द सुलझा लेगी।

     

  • Punjab News : घायल शूटर लवजीत सिंह पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से हुआ फरार, देेखें वीडियो

    Punjab News : घायल शूटर लवजीत सिंह पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से हुआ फरार, देेखें वीडियो

    बटाला। जिले में कांग्रेस नेता पर फायरिंग मामले में शूटर कवलजीत सिंह उर्फ़ लवजीत सिंह, जिसका हाल ही में पुलिस ने एनकाउंटर किया था। जिसके बाद बटाला के सरकारी अस्पताल में भर्ती था, जहां उसका इलाज चल रहा था। वहीं, पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इसकी जानकारी लगते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया।

    पुलिस ने आरोपी को अस्पताल के एक प्राइवेट कमरे में रखा हुआ था और कमरे के बाहर एक गार्ड भी तैनात था। इसके बावजूद आरोपी इतनी चालाकी से भागा कि अपनी घड़ी भी बिस्तर पर छोड़ गया, ताकि किसी को शक न हो, और चुपचाप वहां से निकल गया।

    2 बजे फरार होने की मिली जानकारी
    जानकारी के मुताबिक लवजीत सिंह दोपहर करीब 2 बजे पुलिस को चकमा देकर कमरे से फरार हुआ। घटना का पता चलते ही बटाला पुलिस में हड़कंप मच गया और सभी अधिकारी अलर्ट हो गए।

    अस्पताल से आरोपी का भाग जाना पुलिस की बड़ी लापरवाही मानी जा रही है। जिले के अधिकारी भी दहशत में हैं कि कस्टडी में रखा गया इतना बड़ा आरोपी कैसे फरार हो गया।

    पुलिस ने कहा- जल्द ही पकड़ लिया जाएगा
     सिटी पुलिस स्टेशन के हेड अफ़सर ने बताया कि, जिस आरोपी का एनकाउंटर हुआ था और जो अस्पताल में भर्ती था, वह वहां से निकल गया है। लेकिन पुलिस उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।

     

  • Punjab News: गाड़ी की साइड मांगने को लेकर विवाद, बदमाश ने चलाई गोलियां, 2 युवक घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: गाड़ी की साइड मांगने को लेकर विवाद, बदमाश ने चलाई गोलियां, 2 युवक घायल, देखें वीडियो

    बटालाः शहर में फायरिंग की वारदातें दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। लोगों में जैसे पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। ताजा मामला बटाला के स्टाफ रोड इलाके से सामने आया है जहां, गाड़ी की साइड मांगने को लेकर विवाद हो गया और एक युवक ने आई-20 सवार 2 युवकों पर गोलियां चला दी जिससे दोनों युवक गंभीर घायल हो गया। इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद लोगों ने घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया जहां उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें फर्स्ट एड देकर अमृतसर हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।

    जानकारी देते घायल सौरव ने ने बताया कि वह अपनी आई-20 कार में सवार होकर साधुआ वाले मोहल्ले, स्टाफ रोड के पास से जा रहे थे। इस दौरान सड़क पर खड़ी गाड़ी से उन्होंने रास्ता मांगा। आरोपी ने नशा किया हुआ था, जो गाड़ी से निकलकर झगड़ा करने लगा। इस दौरान एक युवती भी उसके साथ थी। बाद में उन्होंने अचानक पिस्टल निकालकर गोलियां चला दी जो उनके जांघ पर लगी। लोगों को इकट्ठा होता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। बाद में लोगों ने घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया। पीड़ित युवकों ने बताया कि वह हमला करने वालों को नहीं जानते हैं और उनकी कोई पुरानी रंजिश भी नहीं है।

    इस बीच, सिविल हॉस्पिटल बटाला में ड्यूटी पर तैनात फार्मेसी ऑफिसर ने बताया कि दो युवकों पर दो से तीन गोली लगी और उन्हें इलाज के लिए अमृतसर हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है और पुलिस को भी इस बारे में बता दिया गया है।

  • Jalandhar Road लोगों ने की जाम, टिप्पर की चपेट में आने से 2 महिलाओं की मौत

    Jalandhar Road लोगों ने की जाम, टिप्पर की चपेट में आने से 2 महिलाओं की मौत

    गुरदासपुरः बटाला के नज़दीक अड्डा अमोनंगल के नहर पुल के पास टिप्पर और बाइक में भीषण टक्कर हो गई। इस घटना में टिप्पर चालक ने मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में मोटरसाइकिल के पीछे बैठी 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए पीछे लगी हुई है।

    जानकारी के अनुसार लखविंदर कौर पत्नी मनजीत सिंह निवासी कोटला बजजा सिंह अपनी गांव की ही एक और महिला करमजीत कौर पत्नी अमरजीत सिंह के साथ अपने पति मनजीत सिंह की मोटरसाइकिल के पीछे बैठकर मेहनत-मज़दूरी के लिए महिता चौक जा रही थी। इस दौरान जब वह अमोनंगल के नहर पुल के पास पहुंचीं तो पीछे से बटाला की ओर से आ रहे एक टिप्पर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लखविंदर कौर और करमजीत कौर टिप्पर के टायरों के नीचे आकर बुरी तरह कुचल गईं, जबकि मनजीत सिंह एक तरफ गिर पड़ा और उसे मामूली चोटें आईं।

    इस हादसे की सूचना थाना रंगर नंगल की पुलिस को दी गई। लोगों का आरोप हैकि हादसा होने के 2 घंटे बाद भी थाना रंगड़ नंगल का एसएचओ मौके पर नहीं पहुंचा। जिसके बाद गांव के सरपंच सुखविंदर सिंह और गांव वालों ने नारेबाज़ी कर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि बार-बार फ़ोन करने के बावजूद भी वह घटना स्थल पर नहीं आए और बटाला से जालंधर रोड को गांव वासियों ने जाम कर दिया। गांव के सरपंच ने कहा कि जब तक टिप्पर और उसके ड्राइवर को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक मृतकों के शवों को सड़क से नहीं हटाया जाएगा और इसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।

  • Punjab News: जंग का मैदान बना Civil hospital, सरपंच सहित 6 घायल, तोड़ी गाड़ी, देखें वीडियो

    Punjab News: जंग का मैदान बना Civil hospital, सरपंच सहित 6 घायल, तोड़ी गाड़ी, देखें वीडियो

    गुरदासपुर: बटाला के नज़दीकी गांव दिवानिवाल में सड़क से ईंटों की ट्रॉली ले जाने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान मामूली बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई और गांव के सरपंच सहित दोनों पक्षों के कुल 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना को लेकर पहले दोनों समूह गांव में आपस में झड़प हो गई और एक पक्ष के लोग घायल हो गए।

    घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके बाद जब वह बटाला के सिविल अस्पताल उपचार के लिए पहुंचे तो एक समूह के कुछ युवक अस्पताल के अंदर जाकर उन पर हमला कर दिया। वहीं सिविल अस्पताल बटाला में गुंडागर्दी का नंगा नाच हुआ और हमलावरों ने पार्किंग में खड़ी सरपंच की गाड़ी की भी बुरी तरह तोड़फोड़ कर दी।

    दोनों पक्षों के घायलों का इलाज सिविल अस्पताल, बटाला में चल रहा है। सिविल अस्पताल बटाला के ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर डॉ. रविंदर सिंह ने बताया कि अस्पताल में दोनों पक्षों द्वारा खुलेआम की गई गुंडागर्दी की सूचना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

  • Punjab News: ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, किए वाहन बंद, देखें वीडियो

    Punjab News: ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, किए वाहन बंद, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः बटाला की ट्रैफिक पुलिस ने मेन गांधी चौक में ई-रिक्शा वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को रोककर दस्तावेज मांगे। इस दौरान चालक के पास ना तो लाइसेंस था और ना हीं आरसी सहित अन्य दस्तावेज मिले। जिसके बाद पुलिस ने ऐसे कई ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए कार्रवाई की। इस दौरान बिना नंबर वाले ई-रिक्शा चालकों के वाहन बंद किए गए।

    ट्रैफिक पुलिस के मुखी इंस्पेक्टर सुरिन्दर सिंह ने कहा कि ई-रिक्शा चालकों की शहर में काफी भरमार हो गई है। इस दौरान कई ई-रिक्शा चालक बिना दाईं-बाईं देखकर वाहन मोड़ देते है। जिसके कारण सड़क हादसे का शिकार होने का खतरा बना रहता है। अधिकारियों की अनुमति के साथ आज उक्त ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। उनका कहना हैकि कई ई-रिक्शा चालकों के गलत तरीके से सड़कों पर चलाए जान के कारण शहर का माहौल खराब हो रहा हैं। इनमें बहुत सारे लोग ऐसे हैं जिनके पास कोई दस्तावेज नहीं, नशा भी करते हैं।

    इसी को लेकर आज कई चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं यूनियन के अध्यक्ष ने माना कि ई-रिक्शा चालकों में से बहुत सारे लोग नशा भी करते हैं। साथ ही, बहुत सारे लोगों के पास ना तो लाइसेंस है, ना आरसी है, ना ही ई-रिक्शा चलाने का का अनुभव है। इसके बावजूद कुछ चालक कानून की उल्लंघना कर रहे हैं और ई-रिक्शा चला रहे हैं। यूनियन के अध्यक्ष ने कहाकि वह इन्हें समझा रहे हैं कि सभी लोग लाइसेंस बनवाएं और ई-रिक्शा चलाने का अनुभव भी प्राप्त करें।

  • Punjab News: Seth Telecom के आरोपियों से हुई मुठभेड़ को लेकर DIG Sandeep Goyal का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: Seth Telecom के आरोपियों से हुई मुठभेड़ को लेकर DIG Sandeep Goyal का आया बयान, देखें वीडियो

    बटालाः शहर के जालंधर रोड इलाके के पास बीती 21 नवंबर को कुछ बदमाशों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। अब पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनका एनकाउंटर किया है जिनमें से एक को गोली लगी। इस मामले को लेकर डीआईजी बॉर्डर रेंज के संदीप गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

    इस दौरान जानकारी देते डीआईजी गोयल ने कहा कि 21 नवंबर को सेठ टेलीकॉम पर फायरिंग करने वाले हमलावरों में से एक कवलजीत को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि बटाला पुलिस को सूचना मिली थी कि कवलजीत गांव शाहपुर जाजन के आसपास घूम रहा है। जब पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

    पुलिस की जवाबी फायरिंग में कवलजीत घायल हो गया। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसका दूसरा साथी फरार है और उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं आरोपी को फिलहाल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है और इलाज के बाद उससे पूछताछ की जाएगी, ताकि उसके अन्य लिंक और फायरिंग की स्टीक वजह का पता चल सके।

  • Punjab News: कांग्रेस नेता की Mobile Shop पर Firing करने वाले बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़, देखें वीडियो

    Punjab News: कांग्रेस नेता की Mobile Shop पर Firing करने वाले बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़, देखें वीडियो

    गैंगस्टर निशान जोड़ियां के संपर्क में थे आरोपी, 1 ग्लॉक पिस्टल बरामद

    बटालाः शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके जालंधर रोड पर कांग्रेस नेता गौतम गुड्डू सेठ की मोबाइल शॉप पर 21 नवंबर को कुछ बदमाशों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था और मौके से फरार हो गए थे। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। वहीं अब पुलिस ने इन बदमाशों का एनकाउंटर किया है जिनमें से एक घायल है और पुलिस ने एक को काबू कर लिया है। पुलिस ने मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है। जानकारी देते SSP बटाला डॉ. मेहताब सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूत्र से सूचना मिली थी कि कांग्रेस नेता गौतम गुड्डू सेठ की मोबाइल शॉप पर फायरिंग करने वाले बदमाश बाइक पर जा रहे है जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी कवलजीत उर्फ ​​लवजीत को रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में कवलजीत की लोयर बॉडी में गोली लगी। वहीं पुलिस ने उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से 1 ग्लॉक पिस्टल और मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी तरनतारण के रहने वाले हैं और गैंगस्टर निशान जोड़ियां के संपर्क में थे। SSP डा. मेहताब सिंह ने कहा कि वह सभी असामाजिक तत्वों को बताना चाहता हैं कि अगर किसी ने ऐसा काम किया तो वह उन्हें बख्शेंगे नहीं और शहर में शांति व्यवस्था बनाई रखी जाएगी।
  • Punjab News: वाहन चोर गिरोह के 2 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में बाइक बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: वाहन चोर गिरोह के 2 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में बाइक बरामद, देखें वीडियो

    गुरदासपुर: बटाला पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह के आरोपियों को गिरफ्तार करके भारी मात्रा में बाइक बरामद किए है। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना सिटी के प्रभारी सुखविंदर सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उनकी पुलिस पार्टी ने विशेष नाकेबंदी के दौरान एक नौजवान को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया।

    जांच में खुलासा हुआ कि पकड़े गए नौजवान के दो अन्य साथी हैं जो यह मोटरसाइकिल चोर गिरोह को चला रहे थे। ये सभी नशे के आदी हैं और नशा पूरा करने के लिए मोटरसाइकिल चुराकर आगे बेचते थे। अब तक पुलिस ने इस गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 चोरी की गई मोटरसाइकिलें बरामद की है। जिनमें मुख्य रूप से स्प्लेंडर मोटरसाइकिलें थीं। ये लोग अलग-अलग गांवों और कस्बों से मोटरसाइकिलें चोरी कर उन्हें बेचने की फिराक में थे। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि इस गिरोह का एक और सदस्य फरार है और उसे गिरफ्तार करने के लिए उनकी पुलिस पार्टियां रेड कर रही हैं।

  • Punjab News: इस इलाके से लापता हुआ युवक, परिवार वालों ने दामाद पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके से लापता हुआ युवक, परिवार वालों ने दामाद पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

    बटाला: बांगड़ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव शमशेरपुर के युवक गुरविंदर सिंह रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिवार ने अपने दामाद और बाकी लोगों पर हत्या करके शव को ठिकाने लगाने का गंभीर आरोप लगाया है।

    युवक के पिता रमन सिंह ने कहा कि उनका बेटा 16 अक्टूबर को घर से गया था। उसकी अंतिम लोकेशन कलानौर इलाके में मिली है। उनकी बेटी का विवाह 10 महीने पहले बागोवाली के रहने वाले परभजोत सिंह के साथ हुआ था।

    दामाद को यह शक था उसकी बहन और गुरविंदर के बीच में गलत संबंध है। इसी कारण वो अपने पत्नी से झगड़ा करता था। इस मामले में कई बार पंचायत में शिकायत भी हुई। पिता ने आरोप लगाया है कि 16 अक्टूबर को दामाद ने अपनी बहन को फोन करके उनके बेटे को बुलाया।

    इसके बाद उसकी हत्या कर दी और शव गायब कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस चौकी घणिए के बांगड़ में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है परंतु डेढ़ महीना बीत जाने के बाद न तो बेटे का कोई सुराग मिला है और न ही पुलिस की ओर से कोई सख्त कार्रवाई की गई है।

    परिवार वालों ने एसएसपी बटाला सहित उच्च अधिकारियों से भी मुलाकात की है। परिवार ने अपनी मांग में कहा कि उन्हें बताया जाए कि उनका बेटा जिंदा है या नहीं। नहीं तो वो आने वाले दिनों में किसान संगठनों कीा अगुआई में चौकी के बाहर धरना देंगे।

    इस बारे में चौकी इंचार्ज चरनजीत सिंह ने बताया कि पिता के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इसमें से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जल्द ही इस मामले की गुत्थी सुलझा दी जाएगी।