पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने कहा कि हर आदमी का अपना-अपना धर्म है। हम कभी किसी भी धर्म में इंटरफेयर नहीं करते हैं। ये वीडियो किसने जारी किया है, मैं इसे नहीं जानता। पूरी दुनिया में सरदार मेरे भाई हैं। मेरा सरदारों से बहुत प्यार है। कुछ लोग मुझे बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। शहजाद भट्टी ने कहा कि उसने बटाला में सरदार युवक को पीटने का खुलकर विरोध किया था। वह उस युवक के साथ खड़ा था जिसकी कुछ लोगों को तकलीफ हुई है। इस तरह के वीडियो बनाने वालों की औकात उनके घर के कुत्ते से भी कम हैं। दो-दो पाउंड के लिए बिकने वाले कुछ लोग उनकी सिखों से फूट डलवाना चाहते हैं। ये लोग मेरे नाम का यूज कर खुद के लिए सिक्योरिटी लेना चाहते हैं। शहजाद भट्टी ने कहा कि उसने जब बटाला के उस सरदार युवक का खुलेआम समर्थन किया तो कुछ लोगों को मसले हो गए। उन लोगों को लगता था कि शहजाद उनका नाम लेगा, इससे उनको पुलिस की सिक्योरिटी मिल जाएगी। ये लोग समाज में गंद की तरह हैं। ये मर ही जाएं तो अच्छा है।Punjab News: Social Media Influencer महक की पिटाई को लेकर शहजाद भट्टी ने कही ये बात, देखें वीडियो#WATCH #BREAKING #VIRAL #Twitter pic.twitter.com/FscaG7Bfry
— Encounter India (@Encounter_India) November 2, 2025
Category: Punjab>Batala
-

Punjab News: Social Media Influencer महक की पिटाई को लेकर शहजाद भट्टी ने कही ये बात, देखें वीडियो
बटालाः पंजाब के बटाला में सोशल मीडिया इंफुलेंसर महक पंडोरी की पिटाई के मामले में पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने एक वीडियो जारी किया है। इस मामले में जग्गू भगवानपुरिया गैंग के कुछ लोगों पर सिख युवक को पीटने के आरोप लगे थे। इसके बाद बटाला में गोलियां मारकर 2 युवकों का कत्ल भी किया गया था। इसे लेकर बात उठी थी कि शहजाद भट्टी गैंग सिखों को टारगेट कर रही है, पाकिस्तान में भी सिख युवतियों का जबरन निकाह करवाया जा रहा है। इसकी सफाई में शहजाद भट्टी ने वीडियो जारी कर कहा कि सिख मेरे भाई हैं और मेरा सिखों के साथ कोई मसला नहीं है, जिस आदमी ने वीडियो में मुझ पर पाकिस्तान में सिख युवतियों के जबरन निकाह का आरोप लगाया है, वह गलत है। -

Punjab News: भगवान कार्तिक के एकमात्र मंदिर में मेले शुरू, दर्शनों के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, देखें वीडियो
बटालाः भगवान शंकर के ज्येष्ठ पुत्र कार्तिक स्वामी महाराज के विश्व के एकमात्र मंदिर अजलेश्वर धाम में महोत्सव का नौवां और दसवां मेला शुरू हो गया है। श्रद्धालु दर्शन करने के लिए सुबह 2 बजे से ही लाइनों में लग गए हैं। बातचीत के दौरान मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष ने बताया कि यह मेला एक ऐतिहासिक मेला है जहां देश-विदेश से श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। श्रद्धालु सुबह 2 बजे से ही लाइनों में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। लोग बड़ी श्रद्धा से मंदिर आते हैं और अपनी मनोकामनाएं पूरी करने के लिए मन्नते मांगते हैं। श्रद्धालुओं ने भी कहा कि वे आज के मेले को लेकर बहुत खुश हैं।
इस दौरान मेले में पहुंची खजूरी गेट निवासी नित्या ने बताया कि मेले में पहुंचकर उन्हें बहुत अच्छा लगा और उन्होंने भगवान के प्रति अपनी आस्था प्रकट की है और भगवान से सभी के भले की प्रार्थना की। वहीं श्रद्धालु सुखदेव राज ने बताया कि भगवान कार्तिक ने हमें कई शिक्षाएं दी हैं जिसके चलते हमें उन्हें पूजा जाता है। उन्होंने कहा कि मंदिर में पहुंचकर उन्होंने बटाला शहर की तरक्की की कामना की और भगवान भोलेनाथ तथा कार्तिके से विनती की है कि शहर के लोग मिलझुलकर प्रेम और भाइचारे के साथ रहें और कोई भी ऐसी घटना न हो जिससे लोगों के मनों में ठेस पहुंचे।
-

Punjab News: संदिग्ध हालात में युवक की मिली लाश, हत्या की आशंका, देखें वीडियो
बटाला: जिले के पुलिस लाइन रोड स्थित रेलवे फाटक के पास एक प्लॉट में 39 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की पहचान वरिंदरपाल सिंह निवासी प्रेम नगर बटाला के रूप में हुई है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पत्नी ममता ने बताया कि उनका पति पिछले दिन घर से निकला था और उसका कोई पता नहीं चल पा रहा था। आज अचानक सूचना मिली कि प्लॉट में उसकी लाश पड़ी है। उन्होंने पति की हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
मृतक अपने पीछे 18 वर्षीय बेटी और 10 वर्षीय बेटे को छोड़ गया है। डीएसपी संजीव कुमार ने कहा कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
-

Punjab News: गर्भवती महिला की बिगड़ी तबीयत, बच्चा होने के बाद हुई मौत, परिवार ने लगाया धरना
गुरदासपुरः बटाला में आज निजी अस्पताल में गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार महिला के बच्चा होने के बाद हालत गंभीर हो गई और ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान रोजी के रूप में हुई है। मृतका के परिवार ने रोष व्यक्त करते हुए अस्पताल के खिलाफ धरना दिया और चक्का जाम किया।
इस संबंध में मृतका रोजी के पिता कश्मीर मसीह (निवासी गांव अहमदाबाद) ने बताया कि उनकी बेटी का पहला बच्चा होने के कारण बटाला के गुरदासपुर रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज किया गया। ऑपरेशन के बाद उनकी बेटी की हालत बिगड़ने पर वहां के डॉक्टरों ने उसे बटाला के एक बड़े निजी अस्पताल में भेज दिया, जहां डॉक्टरों ने रोजी को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि न्याय मिलने तक वे धरना जारी रखेंगे।
-

Punjab News: गुरु तेग बहादुर कॉलोनी में चली गोली, लड़की की मौत
गुरदासपुरः बटाला की गुरु तेग बहादूर कॉलोनी में गोली चलने की घटना सामने आई है। जहां देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से एक लड़की की मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिवाली वाली रात लड़की कथित तौर पर पिस्टल से वीडियो बना रही थी।
इस दौरान अचानक उसे गोली लग गई। जहां घायल अवस्था में परिवारिक सदस्यों द्वारा उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार लड़की का परिवार यहां किराए पर रह रहा था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
-

Punjab News: कंबाइन की चपेट में आने से बाइक सवार बाप-बेटी की मौत
बटालाः जिला गुरदासपुर में विधायक के क्षेत्र श्री हरगोबिंदपुर बटाला के पास आज दोपहर के समय दर्दनाक हादसा हो गया। जहां कबाइन की चपेट में आने से बाइक सवार बाप-बेटी की मौत हो गई। मृतकों की पहचान चरणजीत सिंह और तरणप्रीत कौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा हैकि बाइक पर सवार होकर बाप-बेटी कुत्ते को लेकर जा रहे थे।
इस दौरान अचानक कबाइन की चपेट में आने से चरणजीत सिंह, तरुणप्रीत कौर और हाथों में लिए कुत्ते की मौत हो गई। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची श्री हरगोबिंदपुर थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
-

Punjab News: कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, देखें वीडियो
बटालाः शहर के रिहायशी इलाके और राधा कृष्णा कॉलोनी की मार्केट में स्थित कबाड़ के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की गई। बताया जा रहा है कि बटाला के विधायक शैरी कलसी के छोटे भाई और आम आदमी पार्टी के युवा नेता अमृत कलसी भी मौके पर पहुंचे और खुद आग बुझाने के प्रयासों में शामिल हुए।
उनका कहना है कि यह आग आतिशबाजी की चिंगारी से भड़की हो सकती है, क्योंकि गोदाम के पास ही दिवाली के मौके पर पटाखे चलाए जा रहे थे। अमृत कलसी ने बताया कि जिस इलाके में आग लगी है, उनका घर वहीं से थोड़ी दूरी पर है। जैसे ही उन्हें और विधायक शैरी कलसी को आग लगने की सूचना मिली, वे तुरंत मौके पर पहुंचे।
वहीं, फायर ब्रिगेड इंचार्ज नीरज कुमार ने बताया कि आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी क्योंकि बाजार बहुत तंग था और गोदाम में प्लास्टिक व रबड़ के टायर रखे हुए थे, जिससे आग तेजी से फैल गई।हालांकि, स्थानीय लोगों और आम आदमी पार्टी के युवा नेता अमृत कलसी के सहयोग से फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया।
-

Punjab News: इस शहर मे दिवाली से पहले चली गोलियां, देखें वीडियो
बटाला: दिवाली से पहले एक बार फिर फायरिंग शहर मे गोलिया चलने की खबर है। डेरा बाबा नानक रोड पर मल्ला मार्केट इलाके में आज शाम उस वक्त सनसनी फैल गई। जब एक दुकान पर हमलावरों द्वारा फायरिंग की गई।
जानकारी के अनुसार ‘मैजिक टच सैलून’ नामक दुकान के शीशे वाले गेट पर गोलियाँ लगीं है । हालांकि यह स्पष्ट नहीं हुआ कि गोलियाँ किसने और क्यों चलाईं। स्थानीय लोगों व सूत्रों के अनुसार एक व्यक्ति घायल भी बताया जा रहा है। दूसरी ओर थाना सिविल लाइन की पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की जांच कर रही है।
-

Punjab News: DGP गौरव यादव ने पुलिस अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक, देखें वीडियो
नशे और आतंकवाद पर सख्त कार्रवाई जारी
बटाला : डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने सोमवार को बटाला में बार्डर जिला पुलिस अधिकारियों के साथ एक विशेष बैठक की। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस का मुख्य उद्देश्य राज्य में शांति और कानून-व्यवस्था को बनाए रखना है।उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस ने हाल के महीनों में विदेशों में बैठे आतंकवादी गिरोहों की गतिविधियों को नाकाम करने में बड़ी सफलता हासिल की है।
गौरव यादव ने कहा कि ऐसे तत्व जो पंजाब का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। डीजीपी ने यह भी बताया कि पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है, जो आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने पंजाब के लोगों से अपील की कि वे दुष्प्रवृत्ति फैलाने वाले तत्वों की सूचना पुलिस को दें और शांति बनाए रखने में सहयोग करें, ताकि पंजाब का माहौल सुरक्षित और स्थिर बना रहे।
-

Punjab News: 2 लोगों की मौत को लेकर गरमाया मामला, आज शहर बंद का ऐलान, देखें वीडियो
गुरदासपुर: बटाला में करवाचौथ की रात गोलियां मारकर 2 लोगों की मौत का मामला लगातार गरमाता हुआ दिखाई दे रहा है। इस गोलीकांड को लेकर जहां इलाका निवासियों ने प्रशासन के खिलाफ खुलकर रोष व्यक्त किया। वहीं आज कुछ संगठनों तथा कांग्रेस और अकाली दल ने बाजार को बंद करवाया। जहां सुबह सब्जी मंडी खुली नजर आई पर शहर के अधिकांश बाजार बंद रहे। दूसरी ओर शहर के विभिन्न संगठनों ने शांतिपूर्ण ढंग से शहर बंद रखा।
इन संगठनों के नेताओं द्वारा शहर में शांतिपूर्ण तरीके से रोष मार्च भी किया गया। पुलिस की ओर से बाजार बंद को लेकर पुख्ता प्रबंध किए हुए हैं। ऐसे में हर जगह पुलिस कर्मी तैनात हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बंद के दौरान किसी को हंगामा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। दरअसल, करवाचौथ की रात हुई फायरिंग की घटना में 2 जवानों की मौत हुई थी। वहीं इस घटना में 4 लोग घायल हुए थे।
इस घटना के विरोध और परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए कुछ संगठनों तथा कांग्रेस और अकाली दल ने बीते दिन बटाला शहर को बंद करवाने का आह्वान किया था। आज इन विभिन्न राजनीतिक नेताओं द्वारा रोष मार्च भी किया गया तथा पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। हालांकि शहर में सुबह कुछ दुकाने खुली थीं, लेकिन रोष मार्च के बाद कुछ बाजार बंद हो गए और बंद का प्रभाव लगभग व्यापक रूप से देखने को मिला।