Category: Punjab>Batala

  • Punjab News: बटाला गोलीकांड पर सांसद रंधावा का ऐलान, कल बंद रहेगा बटाला , देखें वीडियो

    Punjab News: बटाला गोलीकांड पर सांसद रंधावा का ऐलान, कल बंद रहेगा बटाला , देखें वीडियो

    बटाला: बीते दिनों बटाला में हुए दर्दनाक गोलीकांड में दो नौजवानों की मौत और चार लोगों के घायल होने के बाद क्षेत्र में रोष का माहौल बना हुआ है। इसी बीच, लोकसभा सदस्य सुखजिंदर सिंह रंधावा शनिवार को बटाला पहुंचे और मृतकों के परिवारों से मिलकर संवेदना व्यक्त की।

    पत्रकारों से बातचीत में सांसद रंधावा ने इस घटना की कड़ी निंदा की और कहा कि बटाला में मौजूदा हालात बेहद चिंताजनक हैं। उन्होंने प्रशासन और पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस मामले में पुलिस की कार्रवाई ढीली रही है, जिसके चलते अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। रंधावा ने कहा कभी बटाला के लोगों ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ी थी।

    उसी तरह आज फिर से हमें राजनीति से ऊपर उठकर एकजुट होने की जरूरत है, ताकि अपराधियों को सख्त संदेश दिया जा सके। उन्होंने बताया कि इस वारदात से लोगों में गुस्सा गहरा है और कल बटाला शहर को पूरी तरह बंद रखने का ऐलान किया गया है। उन्होंने अपील की कि बटाला बंद का हर कोई समर्थन करे और शांतिपूर्ण तरीके से न्याय की मांग में अपना योगदान दे।

  • Punjab News: बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए पंजाबी गायक Babbu Maan, देखें वीडियो

    Punjab News: बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए पंजाबी गायक Babbu Maan, देखें वीडियो

    बटाला: पंजाबी संगीत जगत के प्रसिद्ध गायक बब्बू मान समाज सेवा की भावना लेकर डेरा बाबा नानक क्षेत्र में पहुंचे। उनके साथ गायक एल्ली मांगट और उनकी टीम भी मौजूद थी। क्षेत्र में उनके आगमन से लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। मिली जानकारी के अनुसार बब्बू मान और उनकी टीम ने पंचायत धर्मां बाढ़ और ठेठर गांवों का दौरा किया, जहां बाढ़ के दौरान कई लोगों के घर ढह गए थे।

    उन्होंने घोषणा की कि वे उन परिवारों के घर दोबारा बनवाने की जिम्मेदारी स्वयं उठाएंगे। मौके पर बब्बू मान ने कहा मैं यहां मीडिया में दिखने नहीं, बल्कि सेवा करने आया हूं। पिछले दिनों मैं विदेश में था, लेकिन अब पंजाब लौटकर लोगों की सेवा का कार्य शुरू कर दिया है। उनकी इस पहल की क्षेत्र के लोगों ने सराहना की और कहा कि बब्बू मान ने न केवल अपने गीतों से, बल्कि अपने कर्मों से भी पंजाबियों के दिल जीत लिए हैं।

  • Punjab News: हेरोइन सहित 2 युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: हेरोइन सहित 2 युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बटाला: डेरा बाबा नानक थाने की पुलिस ने दो नशा तस्करों को 15 ग्राम हेरोइन और 700 रुपये ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सिकंदर सिंह और रमन्दीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।

    थाना डेरा बाबा नानक के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि इंस्पेक्टर कक्षा चंदर पुलिस पार्टी के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे, तभी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके पास से 15 ग्राम हेरोइन और 700 रुपये की नकदी बरामद हुई। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • Punjab News: गोलीबारी की घटना को लेकर बाजार बंद, निकाला रोष मार्च, देखें वीडियो

    Punjab News: गोलीबारी की घटना को लेकर बाजार बंद, निकाला रोष मार्च, देखें वीडियो

    इन बदमाशों ने पोस्ट डालकर ली वारदात की जिम्मेदारी

    बटालाः करवाचौथ की रात बटाला शहर के मुख्य चौक खजूरी गेट के नजदीक ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। दरअसल, मोटरसाइकिल पर आए 2 युवकों ने खुलेआम कई राउंड फायर किए। वहीं घटना में 2 लोगों की मौत हो गई थी और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई थी।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਬਟਾਲਾ ਫਾਇਰਿੰਗ ਵਿਰੋਧ ’ਚ ਸ਼ਹਿਰ ਬੰਦ, ਕਾਨੂੰਨ-ਵਿਵਸਥਾ ’ਤੇ ਉਠੇ ਸਵਾਲ

    वहीं इस घटना को लेकर आज बटाला के कुछ संगठनों ने बटाला बंद का आह्वान किया था जिसके चलते संगठनों ने बाजारों में निकलकर बटाला शहर और दुकानों को बंद करवाया। इस दौरान संगठनों ने रोष मार्च भी निकाला। वहीं इससे पुलिस व कानून व्यवस्था पर कई सवाल उठा रहे हैं। घटना को लेकर लोगों में भी काफी रोष पाया जा रहा है।

    शिवसेना नेता रमेश नैयर ने बताया कि उन्होंने रात को ही फेसबुक पर आह्वान किया था कि बाजार बंद रखे जाएं। इसी के चलते लोगों को जागरूक कर बाजार को बंद करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों से फिरोती मांगी जा रही है और ऐसे अगर शरेआम लोगों को गोलियां मारकर मारा जाएगा, तो कोई अपना काम कैसे कर सकेगा। पुलिस को कई बार फिरोतियों की शिकायतें दी गई हैं, लेकिन इस और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाए कि पुलिस जुए वालों को पकड़ने तो आ जाती है, लेकिन इन बड़े अपराधियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है जो शरेआम गुंडागर्दी करते हुए लोगों को मौत के घाट उतार रहे हैं। इसी के रोष में आज सारा दिन बाजार बंद रहेगा।

    दूसरी ओर इस घटना की जिम्मेदारी हैरी चट्ठा ने ली है। उन्होंने बताया कि काका बुल्लोवाल ने उनके साथी को मारने वाले लंडा गैंग के सदस्य को पनाह दी थी। इसी के चलते उसको मौत के घाट उतारा गया है। वहीं उसने अपने साथियों का भी नाम लिया जिन्होंने यह घटना को अंजाम दिया और आगे भी कईयों को जान से मारने की धमकियां दी।

  • Punjab News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ 2 तस्कर काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ 2 तस्कर काबू, देखें वीडियो

    बटालाः पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे “ड्रग्स के खिलाफ युद्ध” अभियान के तहत अमृतसर ग्रामीण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मेहता पुलिस ने 2 नशा तस्करों को 1 किलो 596 ग्राम हेरोइन, एक इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इस हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 8 करोड़ रुपये है। यह अभियान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नशे के खिलाफ सख्त रुख और डीजीपी गौरव यादव व एसएसपी मनिंदर सिंह के दिशा-निर्देशों के तहत चलाया गया।

    डीएसपी जंडियाला गुरु रविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें विशेष सूचना मिली थी कि 2 नशा तस्कर बड़ी मात्रा में हेरोइन की तस्करी कर रहे हैं। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए, एसएचओ मेहता हरपाल सिंह और एसएचओ बलविंदर सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस दल ने इलाके में नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान आरोपियों को गांव ख्वा राजपूतां और बुट्टर के बीच पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुलदीप सिंह निवासी गांव ख्वा राजपूतां और अभिदीप सिंह निवासी बसरावां, थाना कादियां के रूप में हुई है। दोनों अपनी मोटरसाइकिल संख्या PB18-N-2802 पर इलाके में हेरोइन की सप्लाई कर रहे थे। पुलिस ने उनके पास से 1 किलो 596 ग्राम हेरोइन, एक इलेक्ट्रॉनिक हुक्का और एक मोटरसाइकिल बरामद की।

    इस संबंध में थाना मेहता में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। डीएसपी रविंदर सिंह ने कहा कि पूछताछ के दौरान जिन अन्य नशा तस्कर गिरोहों या व्यक्तियों के संबंध सामने आएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि नशा तस्करी जैसी गतिविधियों में शामिल लोगों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि अगर उन्हें नशे से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि नशे के कारोबार को पूरी तरह से खत्म किया जा सके। उन्होंने बताया कि आरोपियों को 3 दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान उनसे और भी खुलासे होने की संभावना है।

  • Punjab News: National Highway पर 2 कारों में हुई भीषण टक्कर

    Punjab News: National Highway पर 2 कारों में हुई भीषण टक्कर

    बटालाः जैतीपुर के अमृतसर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पड़े आड्डा तलवंडी खुन्मन मोड़ के पास 2 कारों में टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार टैक्सी ड्राइवर सुखप्रीत सिंह बटाला साइड से अमृतसर की ओर अपनी गाड़ी पर सवार लोगों के साथ आ रहा था। जब वह तलवंडी खुम के मोड़ के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही क्रेटा कार ने टक्कर मार दी।

    मौके पर इकट्ठा लोगों ने बताया कि एक गाड़ी ने आगे ब्रेक लगाने पर जब दूसरी गाड़ी ने पीछे ब्रेक लगाया तो पीछे से आ रही गाड़ी उसमें जा घुसी, जिससे दोनों गाड़ियों को काफी नुकसान हुआ, लेकिन गाड़ियों में सवार लोगों की बाल-बाल जान बच गई। इस बारे में पुलिस चौकी जैतीपुर के ए.एस.आई. अवतार सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि हमें भी अभी मामले की सूचना मिली है। वह मामले की जांच कर रहे हैं।

  • Punjab News: पेट्रोल बम हमलों का आरोपी व BKI का आतंकी पिंदी आबू धाबी से भारत प्रत्यर्पित

    Punjab News: पेट्रोल बम हमलों का आरोपी व BKI का आतंकी पिंदी आबू धाबी से भारत प्रत्यर्पित

    बटालाः पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय और सहयोग से बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकवादी परमिंदर सिंह उर्फ पिंडी को आबू धाबी से भारत प्रत्यर्पित किया। पिंडी विदेश में बैठे आतंकवादी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा और हैप्पी पासिया का करीबी सहयोगी है और बटाला-गुरदासपुर क्षेत्र में पेट्रोल बम हमलों, हिंसक हमलों और जबरन वसूली सहित कई जघन्य अपराधों में शामिल है।

    बटाला पुलिस द्वारा रेड कॉर्नर नोटिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम 24 सितंबर को संयुक्त अरब अमीरात गई। विदेश मंत्रालय और संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों के साथ समन्वय किया, सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं और आरोपी को सफलतापूर्वक वापिस लाया।

  • Punjab News: Railway Station पर लिखे मिले खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, प्रवासियों को दी धमकी

    Punjab News: Railway Station पर लिखे मिले खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, प्रवासियों को दी धमकी

    बटाला: पंजाब में लगातार खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत पन्नू द्वारा माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। हाल ही में पन्नू द्वारा जनशताब्दी ट्रेन के कोच पर आपत्तिजनक शब्द लिखने की जिम्मेदारी ली गई थी। हालांकि जालंधर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रूकवाकर आपत्तिजनक शब्दों पर कालिख पोत दी गई थी। लेकिन अब सोमवार सुबह बटाला के रेलवे स्टेशन पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे पाए गए हैं।

    इसी के साथ ही 19 अक्तूबर तक प्रवासी मजदूरों को पंजाब छोड़ने संबंधी भी लिखा मिला है। यह मामला उजागर होते ही बटाला और रेलवे पुलिस सक्रिय हो गई। डीएसपी सिटी संजीव कुमार और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और लिखे नारे काले रंग से पेंट कर मिटा दिए गए। हालांकि डीएसपी सिटी संजीव कुमार ने खालिस्तान जिंदाबाद के नारे और एक बोर्ड पर 19 अक्तूबर तक प्रवासी मजदूरों को छोड़ने संबंधी लिखावट के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी और कहा कि रेलवे स्टेशन पर ऐसी कोई घटना नहीं हुई है।

    लेकिन अमेरिका में बैठे आतंवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बटाला के रेलवे स्टेशन पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे जाने की जिम्मेदारी ली है और पन्नू ने 19 अक्तूबर तक दूसरे राज्यों के प्रवासियों को पंजाब छोड़ देने के लिए सीधे तौर पर धमकी भी दी है। उधर बटाला पुलिस के उच्च अधिकारियों ने इस संबंध में कुछ भी कहने से बचाव किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस जांच कर रही है और रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

  • Punjab News: ट्रैफिक कर्मी ने पेश की इंसानियत की मिसाल, गरीब महिला की मदद की, देखें वीडियो

    Punjab News: ट्रैफिक कर्मी ने पेश की इंसानियत की मिसाल, गरीब महिला की मदद की, देखें वीडियो

    बटालाः अक्सर हम समाज में देखते हैं कि नशेड़ी अपने नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने पर मजबूर हो जाते हैं, यहां तक कि अपना घर जलाने से भी नहीं हिचकिचाते। बटाला के नेहरू गेट से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया जहां सागर नाम के एक नशेड़ी ने अपने नशे की लत पूरी करने के लिए अपनी पत्नी का दहेज का सामान थोड़ा-थोड़ा करके बेच दिया।

    सागर की मां ने जब मायके बैठी अपनी बहू को इसकी जानकारी दी, तो उसने सागर के जीजा के साथ मिलकर सागर की तलाश शुरू की। इस दौरान सागर बटाला के गांधी चौक पर मिला जहां, पास के ट्रैफिक ऑफिस के बाहर खड़े ट्रैफिक कर्मचारी रंजीत सिंह को इसकी जानकारी दी। मौके पर ही ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी रंजीत सिंह सागर, उसकी पत्नी और अन्य रिश्तेदारों को लेकर उन सभी दुकानों पर गए जहां उसने अपनी पत्नी के दहेज का सारा सामान बेचा था।

    जिन दुकानों से उसने सामान खरीदा था, उनके मालिकों ने सहमति जताई और महिला को सामान वापस करने या उसके बदले में पैसे वापस करने का आश्वासन दिया। वहीं, महिला सिमरन ने बताया कि उसका पति 3 साल से उसके साथ मारपीट करता है और नशे के लिए उससे पैसों की मांग करता है जिससे तंग आकर वह अपने माता-पिता के घर चली गई, लेकिन पीछे से सागर ने उसका दहेज का सामान बेच दिया। वहीं, महिला ने बटाला ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी रंजीत सिंह का धन्यावाद किया जिसने उनको सामान लौटाने में मदद की।

    ट्रैफिक पुलिस बटाला के कर्मचारी रंजीत सिंह ने बताया कि महिला हमारे पास ट्रैफिक पुलिस स्टेशन, गांधी चौक, बटाला आई थी। जब उसने हमें अपनी पूरी बात बताई, तो हम तुरंत अपने बाकी कर्मचारियों को लेकर उन दुकानों पर पहुंचे जहां महिला के पति ने घरेलू सामान बेचा था। दुकानदारों ने आश्वासन दिया कि महिला को सामान या उसके बदले में पैसे वापस कर दिए जाएंगे।

  • Punjab News: बाबे नानक दा ब्याह, भव्य नगर कीर्तन में उमड़ी भीड़, देखें वीडियो

    Punjab News: बाबे नानक दा ब्याह, भव्य नगर कीर्तन में उमड़ी भीड़, देखें वीडियो

    पुलिस के बैंड और गतका पार्टियों के प्रदर्शन रहे आकर्षण का केंद्र

    बटालाः आज गुरुद्वारा श्री डेरा साहिब और श्री कंध साहिब में श्री गुरु नानक देव जी के 538वें ब्याह पर्व के अवसर पर मत्था टेकने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु बटाला पहुंचे। कल सुल्तानपुर लोधी से एक भव्य नगर कीर्तन देर रात बटाला पहुंचा। आज गुरु नानक देव जी के ब्याह पर्व के अवसर पर माता सुलखनी जी के जन्मस्थान और जहां गुरु नानक देव जी के आनंद कारज हुए थे, गुरुद्वारा श्री डेरा साहिब से भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। अरदास के बाद, श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया और पंज प्यारों के नेतृत्व में एक भव्य नगर कीर्तन शुरू हुआ। आज यह नगर कीर्तन बटाला के बाजारों से होकर गुजरेगा और देर शाम गुरुद्वारा श्री कंध साहिब में संपन्न होगा। वहीं, नगर कीर्तन में पंजाब पुलिस के बैंड और गतका पार्टियों ने भी अपना जोहर दिखाया। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी के साथ-साथ धार्मिक व राजनीतिक नेता भी नगर कीर्तन में माथा टेकने पहुंचे। उन्होंने कहा कि लाखों श्रद्धालु इस पर्व को मनाने के लिए पहुंचे हैं और उनकी ओर से तैयारियां पूरी हैं। हर सिख को गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं से जोड़ने की जरूरत है और इस पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस नगर कीर्तन में माथा टेकने पहुंच रहे हैं। बटाला के लोग जगह-जगह श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए लंगर आदि की व्यवस्था भी कर रहे हैं।