Category: Punjab>Batala

  • Punjab News: बाबे नानक दा ब्याह; गुरुद्वारा श्री बेर साहिब से निकली बारात, देखें वीडियो

    Punjab News: बाबे नानक दा ब्याह; गुरुद्वारा श्री बेर साहिब से निकली बारात, देखें वीडियो

    बटालाः श्री गुरु नानक देव जी के 538वें विवाह पर्व को लेकर आज सुल्तानपुर लोधी के गुरुद्वारा श्री बेर साहिब से बारात रूपी विशाल नगर कीर्तन निकाला गया है, जो सुल्तानपुर लोधी से चलकर बटाला पहुंचेगा। इस नगर कीर्तन के स्वागत के लिए संगत में खास उत्साह दिखाई दे रहा है।

    जगह-जगह नगर कीर्तन के स्वागत के लिए लंगर का भी प्रबंध किया गया है। यह बारात रूपी नगर कीर्तन सुल्तानपुर लोधी से चलकर आज शाम बटाला पहुंचेगा जहां नगर कीर्तन का स्वागत किया जाएगा। बारातियों का भी स्वागत किया जाएगा। नगर कीर्तन के आगमन को लेकर बटाला में विवाह जैसा माहौल बना हुआ है।

    संगत इस अवसर को विशेष उत्सव के रूप में मना रही है। नगर कीर्तन में शामिल संगत के स्वागत के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं। गौरतलब है कि श्री गुरु नानक देव जी का विवाह बटाला में ही माता सुलखनी जी के साथ सम्पन्न हुआ था। हर वर्ष यह पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है।

  • Punjab News: Inspector पर बरसे विधायक Sherry Kalsi, किया निलंबित, देखें वीडियो

    Punjab News: Inspector पर बरसे विधायक Sherry Kalsi, किया निलंबित, देखें वीडियो

    बटालाः पंजाब में भारी बारिश के चलते कई इलाकों में बाढ़ के हालात बन गए। जहां, लोगों के घरों में पानी घुस गया। वहीं दूसरी ओर कई एकड़ खेत भी पानी की चपेट में आने से तबाह हो गए हैं। लोगों की मदद के लिए अब प्रशासनिक अधिकारी इलाकों का जायजा ले रहे हैं। इसी कड़ी के तहत बटाला के विधायक शैरी कलसी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्हे कुछ खामियां भी मिलीं। इस दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने के कारण सैनेटरी इंस्पेक्टर विकास वासुदेव को बटाला नगर निगम ने निलंबित कर दिया।

    वहां मौजूद लोगों ने बताया कि उन्होंने सैनेटरी इंस्पेक्टर को एप्लिकेशन भी दी थी कि इस रोड पर कूड़ा जमा है और इसे हटाया जाए, परन्तु वह हर बार कोताबी बरतते रहे और समस्या को हल नहीं करवाया था जिसके बाद विधायक कलसी मौके पर इंस्पेक्टर पर बरस पड़े और उन्हें ड्यूटी पर लापरवाही बरतने के लिए डांट लगाई और निगम से कार्रवाई करने की बात कही।

    विधायक शैरी कलसी ने कहा कि अगर हमारे शहर के लोग ही सुखी नहीं होंगे तो वह उस पर कार्रवाई करेंगे जो इसके लिए जिम्मेदार होगा। उन्होंने कहा कि सभी साधन होने के बावजूद अगर कोई काम न हो रहा हो तो इसमें अधिकारी की ही नियत में खोट होती है और ऐसे अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। सरकार लोगों को सुविधा देने के लिए प्रयासरत है और शहर को विकास की ओर लेकर जाना सरकार की पहली पहल है।

  • Punjab News: प्लाट में मिले 4 हैंड ग्रेनेड, पुलिस ने किया इलाका सील

    Punjab News: प्लाट में मिले 4 हैंड ग्रेनेड, पुलिस ने किया इलाका सील

    बटाला: गुरदासपुर ज़िले के बटाला में 4 हैंड ग्रेनेड मिलने की घटना सामने आई है। जहां पुलिस ने शहर के बाहरी इलाके में स्थित गांव पुरियां से ये ग्रेनेड बरामद किए हैं। इस घटना ने पुलिस को भी हैरान कर दिया है। दरअसल, हैंड ग्रेनेड बटाला-अमृतसर रोड पर स्थित गांव बलपुरियां के एक खाली प्लॉट से बरामद किए गए हैं।

    मामले की पुष्टि एसएसपी सुहेल कासिम मीर ने की है। हालांकि पुलिस इस बारे में ज्यादा जानकारी देने के लिए तैयार नहीं है और पूरे गांव को सील करके जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि यह भी पुष्टि नहीं की गई कि यह जिंदा ग्रेनेड हैं या बेकार है।

    पुलिस सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी मिली है कि ग्रेनेड के साथ एक रिमोट कंट्रोल और एक छोटा सा बॉक्स भी बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार गांव का एक व्यक्ति जब इस खाली प्लॉट के पास ही एक अपील की जगह की सफाई कर रहा था, तो उसे लिफाफे में ग्रेनेड पड़े दिखे, जिसने तुरंत गांव के सरपंच को इसकी सूचना दी और सरपंच ने पुलिस को सूचित किया। फिलहाल पुलिस गांव के कुछ लोगों से पूछताछ भी कर रही है।

  • Punjab News: पत्रकार को बेरहमी से पीटने वाले 2 पुलिस कमांडो सस्पेंड

    Punjab News: पत्रकार को बेरहमी से पीटने वाले 2 पुलिस कमांडो सस्पेंड

    बटाला: जिले में एक पत्रकार के साथ बेरहमी से दुर्व्यवहार और मारपीट करने वाले पंजाब पुलिस के दो कमांडो के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते वरिष्ठ अधिकारियों ने दोनों अधिकारियों को तत्काल निलंबित कर दिया है और अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है।

    यह घटना 1 अगस्त की शाम बटाला के एक होटल के पास हुई। जिसके सीसीटीवी वीडियो से साबित होता है कि दो पुलिसकर्मी, एक वर्दी में और दूसरा सादे कपड़ों में, बलविंदर कुमार भल्ला नामक एक पत्रकार को कई बार घूंसे और लात मारते हुए दिखाई दे रहे थे। हमले के दौरान, पत्रकार पानी से भरे एक गड्ढे में गिर गया और बेहोश हो गया, जिसके बाद हमलावर भाग गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पत्रकार की मदद की।

    जानकारी के अनुसार, घटना तब शुरू हुई जब पत्रकार ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों की तैनाती के बारे में एक सवाल पूछा। इससे बटाला में अस्थायी ड्यूटी पर तैनात सब-इंस्पेक्टर मंदीप सिंह और सुरजीत सिंह भड़क गए और हमला कर दिया।

    विभागीय कार्रवाई और मामले की जांच
    सीसीटीवी वीडियो वायरल होने पर पुलिस विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते आरोपी को निलंबित कर दिया और 2 अगस्त को पत्रकार के बयान पर एफआईआर दर्ज कर ली। बटाला के एसएसपी सुहैल कासिम मीर और डीएसपी सिटी संजीव कुमार ने मामले की गंभीरता से जांच का आश्वासन दिया और यह भी सुनिश्चित किया कि आरोपी को किसी भी तरह की माफी नहीं मिलेगी।

  • Punjab News: 2 सब इंस्पेक्टरों ने पत्रकार को बेरहमी से पीटा, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 सब इंस्पेक्टरों ने पत्रकार को बेरहमी से पीटा, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    बटालाः जिले के डेड़ा रोड पर मली मार्केट में बने होटल के बाहर पत्रकार के साथ 2 सब इंस्पेक्टर द्वारा बुरी तरह से पिटाई की गई। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। वायरल वीडियों में देखा जा सकता हैकि एक पुलिस अधिकारी वर्दी में है और दूसरी बिना वर्दी में है। दोनों में पत्रकार को बेहरमी से पीटा और उसे सड़क पर गंदे पानी में अदमरा करके फेंक गए। जिसके बाद वह दोनों दोबारा घटना स्थल पर आए और उसे देखने लग गए कि वह जिंदा ही है ना।

    देखने के बाद दोनों पुलिस अधिकारी मौके से चले गए। दोनों के जाने के बाद कुछ लोग वहां पहुंचे और अधमरे पत्रकार को उठाकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं वायरल वीडियों होने के बाद घटना को लेकर डीएसपी संजीव कुमार का बयान सामने आया। डीएसपी ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें बठिंडा के 2 सब इंस्पेक्टर द्वारा पत्रकार से मारपीट की गई है। उन्होने कहाकि यह घटना 1 अगस्त की है और प्राइम होटल के बाहर यह हादसा हुआ है। इस घटना में एक पुलिस अधिकारी सिविल में था।

    डीएसपी ने कहा कि पत्रकार ने सिविल वर्दी में मौजूद पुलिस अधिकारी से पूछा कि वह उनके हलके के नहीं हो वह अपनी पहचान बताएं। जहां दोनों में विवाद हो गया और 2 सब इंस्पेक्टर द्वारा पत्रकार के साथ मारपीट की गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाना सिविल लाइन में 233 नंबर एफआईआर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। दोनों पुलिस अधिकारी 5वीं कमांडों के अधिकारी है जो लॉ एंड ऑर्डर के संबंध में बटाला आए हुए थे। इस मामले में दोनों मनदीप सिंह और सुरजीत सिंह को नामजद कर लिया गया है और इस मामले को लेकर 5वीं कमांडों के अधिकारी को सूचना दे दी गई है।

  • Punjab News: 12 साल बाद Blind Murder हुआ ट्रेस, कलियुगी माँ ने रची थी साजिश, देखें वीडियो

    Punjab News: 12 साल बाद Blind Murder हुआ ट्रेस, कलियुगी माँ ने रची थी साजिश, देखें वीडियो

    बटाला: पंजाब पुलिस ने करीब 12 साल पुराने अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा करते हुए एक माँ और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने मिलकर 13 वर्षीय बेटे की बेरहमी से हत्या कर शव को अपने ही घर के कमरे में दफना दिया था। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस को गुप्त सूचना मिली और उन्होंने मामले की दोबारा जांच शुरू की। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस निर्मम हत्याकांड को अंजाम दिया था।

    पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उसी स्थान पर ले जाकर पूछताछ की जहाँ उन्होंने 12 साल पहले बेटे की हत्या कर शव को जमीन में दफनाया था। डीएसपी हरीश बेल ने बताया कि यह एक बेहद पेचीदा और अंधा कत्ल था, लेकिन हमारी टीम की मेहनत और तकनीकी सहायता से अब यह मामला सुलझ चुका है। पुलिस अब दफनाए गए शव को जमीन से निकालने की प्रक्रिया में जुटी है, जिससे आगे की फॉरेंसिक जांच में सहायता मिल सके।

  • Punjab News: सासंद के बेटे को धमकी देने के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर SSP ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    Punjab News: सासंद के बेटे को धमकी देने के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर SSP ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः बटाला पुलिस ने सासंद सुखजिंदर सिंह रंधावा के बेटे को सोशल मीडिया पर धमकी देने के मामले में युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बटाला एसएसपी ने फतेहगढ़ चूड़ियां में कारोबारी की दुकान पर हुई फायरिंग के मामले में केस ट्रेस करने का दावा करते हुए कहा कि जल्द दोषी को पकड़ लिया जाएगा। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी सुहेल कासिम मीर ने कहा कि कल लोकसभा सदस्य सुखजिंदर सिंह रंधावा द्वारा बताई गई 2 घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई की गई। जिसमें एक सोशल मीडिया पर की गई धमकी भरी टिप्पणी से संबंधित थी और दूसरी फतेहगढ़ चूड़ियां में हुई गोलीबारी की घटना से जुड़ी थी। एसएसपी बटाला ने बताया कि 31 जुलाई 2025 को दोपहर लगभग 3:00 बजे, सासंद रंधावा के बेटे उदवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया था।

    इस पोस्ट के जवाब में इंस्टाग्राम आईडी गगन रंधावा के तहत काम करने वाले एक उपयोगकर्ता द्वारा कई धमकी भरी टिप्पणियां की गई थीं। हालांकि टिप्पणी बाद में डिलीट कर दी गई थी, पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करने के मसले को हल कर लिया है। इंस्टाग्राम की कानून प्रवर्तन टीम की मदद से आईपी पता और लॉगिन की जानकारी इकट्ठा की गई और तकनीकी निगरानी तथा डिजिटल विश्लेषण के आधार पर, पोस्ट करने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान गगनदीप सिंह पुत्र दिलबाग सिंह निवासी गांव घनीए के बांगर के रूप में हुई है।

    अब कुछ समय से गुलमर्ग एवेन्यू, अमृतसर में रह रहा है। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन की जांच की गई और इंस्टाग्राम अकाउंट गगन रंधावा सक्रिय और लॉगिन पाया गया। एसएसपी सुहेल कासिम मीर ने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ में, आरोपी ने दावा किया कि उसने यह पोस्ट शरारती ढंग से की है, जबकि उसका किसी भी गैंगस्टर या जग्गू भगवानपुरिया से कोई संबंध नहीं पाया गया है। हालांकि, जिला पुलिस बटाला मामले की गहनता से जांच करेगी ताकि किसी भी गहरे संबंध का पता लगाया जा सके। वहीं 2 अगस्त 2025 को बीएनएस और आईटी एक्ट की प्रासंगिक धाराओं के तहत एफआईआर नंबर 98/2025 कोटली सूरत मल्लियां पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है।

    इसके साथ ही पुलिस अधिकारी ने कहा कि दूसरी घटना अजनाला रोड के फतेहगढ़ चूड़ियां में समरंजीत सिंह की दस्तूर-ए-दस्तार दुकान पर हुई फायरिंग की है। प्रारंभिक दावों के विपरीत कि हमला परमिंदर सिंह को निशाना बनाया गया था। पुलिस जांच ने पुष्टि की है कि यह घटना समरंजीत सिंह की दुकान पर ही हुई थी और उनके खिलाफ इस मामले में केस दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस घटना में धमकी तरनतारन के गुरदेव जैसल द्वारा दी गई थी, जो इस समय अमेरिका में रह रहे हैं। फिलहाल, इस घटना और गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के बीच कोई संबंध स्थापित नहीं हुआ है। हालांकि सुराग सामने आए हैं और इस मामले में जल्द ही गिरफ्तारियों की उम्मीद है।

    एसएसपी सुहेल कासिम मीर ने बताया कि जिला पुलिस पहले ही जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के संबंध में कई रोकथाम वाले कदम उठा चुकी है। असम के सिलचर में जेल अधिकारियों को सूचना दे दी गई। दरअसल, आरोपी इस समय वहां जेल में बंद है। इसी साथ ही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को भी कई बार लिखित पत्र भेजे गए हैं, जिसमें जेल के अंदर सख्त निगरानी और लागू करने वाले प्रोटोकॉल की मांग की गई है ताकि जेल के अंदर से किसी भी अनधिकृत संचार या निर्देश जारी न किए जा सकें।

  • Punjab News: गैस पाइप लीक होने से दुकान में लगी आग, चार लोग झुलसे, देखें वीडियो

    Punjab News: गैस पाइप लीक होने से दुकान में लगी आग, चार लोग झुलसे, देखें वीडियो

    बटाला: उमरपुरा इलाके में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया, जब इंटरनेट के तार बिछाने के दौरान सड़क के नीचे से गुजर रही गैस पाइप फट गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें तुरंत बटाला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो घायलों की हालत गंभीर होने पर अमृतसर रेफर किया गया है। घायलों के परिजनों के अनुसार जमीन के नीचे इंटरनेट की केबल बिछाते समय कार्यरत टीम ने अनजाने में गैस पाइप को छेड़ दिया, जिससे गैस लीक हुई।

    वहीं पास ही स्थित दुकान में लगे एयर कंडीशनर की वजह से गैस ने आग पकड़ ली और जोरदार धमाके के साथ दुकान में आग लग गई। इस दौरान दुकान के अंदर बैठे चार लोग आग की चपेट में आ गए, जिनमें एक 10 वर्षीय बच्चा भी शामिल है, वहीं ड्यूटी पर तैनात मेडिकल अधिकारी डॉ. साहिल ने बताया कि घायलों में दो की हालत गंभीर है और उन्हें उच्च स्तरीय इलाज के लिए अमृतसर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी संजीव कुमार और एसडीएम विक्रमजीत सिंह ने कहा कि हादसे की जांच की जा रही है। यदि किसी पक्ष की लापरवाही सामने आई तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: इस इलाके में आबकारी विभाग का छापा, सरकारी प्राइमरी स्कूल से मिली लाहन, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में आबकारी विभाग का छापा, सरकारी प्राइमरी स्कूल से मिली लाहन, देखें वीडियो

    बटालाः जहरीली शराब के कारण कई जानें जा चुकी हैं, लेकिन इस काले कारोबार में शामिल लोग अभी भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ये लोग अलग-अलग तरीके अपनाकर पुलिस और आबकारी विभाग को चकमा देते हैं। ताजा मामले में तस्करों ने प्रशासन से बचने के लिए स्कूल तक को नहीं छोड़ा।

    आरोपियों ने अपने काले कारनामों को करने के लिए विद्या के मंदिर का सहारा लिया और स्कूल में भारी मात्रा में लाहन छुपा दी, लेकिन विभाग भी आरोपियों को पकड़ने में पूरी तरह मुस्तैद है। आबकारी विभाग ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर भारी मात्रा में लाहन बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी देते आबकारी निरीक्षक व पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, बटाला के पास खटीबा गांव में जब छापा मारा, तो विभाग के अधिकारी और पुलिस दल यह देखकर हैरान रह गए कि गांव के सरकारी स्कूल की छत पर लाहन से भरा एक ड्रम पड़ा था। पुलिस ने गांव में अन्य संदिग्ध जगहों की तलाशी ली, तो एक ड्रम में देसी शराब भी बरामद हुई, जिससे कई बोतलें शराब तैयार की जानी थीं। वहां मिली अवैध शराब को पुलिस और आबकारी विभाग ने जब्त कर लिया है और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: पहले आई धमकी भरी Call, फिर NRI के घर पर बदमाशों ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab News: पहले आई धमकी भरी Call, फिर NRI के घर पर बदमाशों ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    बटालाः अज्ञात हमलावरों द्वारा एनआरआई के घर पर गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। एनआरआई रूपिंदर सिंह रोमी 3 साल पहले अमेरिका से आए थे और उन्होंने श्री हरगोबिंदपुर के गांव माड़ी टांडा से सरपंच का चुनाव लड़ा था, जिसमें वह कुछ वोटों के अंतर से हार गए थे। उनका आम आदमी पार्टी में अच्छा प्रभाव और संबंध है और वह समाजसेवा के कार्यों में रुचि रखते हैं। जानकारी देते हुए एनआरआई रूपिंदर सिंह रोमी ने बताया कि वह घर पर सो रहा था कि लगभग 12:30 बजे उनके परिवार के सदस्यों ने उसे बताया कि बाहर शोरगुल हो रहा है और जब उन्होंने घर की छत पर जाकर देखा तो कोई दिखाई नहीं दिया और सुबह उन्हें गांव के एक व्यक्ति ने सूचना दी कि रात को आपके गेट पर गोलीबारी हुई है। जब उन्होंने सीसीटीवी चेक की, तो उसमें मोटरसाइकिल सवार 2 अज्ञात युवकों ने गेट पर 2 गोलियां चलाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें सोमवार सुबह एक अज्ञात नंबर से फोन आया था जिसमें उनसे 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। रूपिंदर सिंह रोमी ने पुलिस स्टेशन में मोबाइल फोन से घटना की शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रमुख गगनदीप सिंह के साथ पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और मामले की हर पहलू से गहनता से जांच शुरू की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।