Category: Punjab>Gurdaspur

  • Punjab News: कार और स्कूटर की हुई आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: कार और स्कूटर की हुई आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले के मान कौर सिंह गांव के पास HRA  स्कूल के बाहर पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाईवे पर हुए एक सड़क हादसे में 30 साल के एक युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान गुरदासपुर की बरात वाली गली के रहने वाले रवि कुमार के तौर पर हुई है, जो धारोचक गांव में क्रॉकरी की दुकान चलाता था।

    जानकारी के मुताबिक, रवि कुमार अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर से किसी काम के लिए जा रहे थे,  तभी पठानकोट की तरफ से आ रही एक XUV  कार से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटर के पहिए निकल गए और कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

    वहीं, सूचना पाकर टिबर पुलिस स्टेशन के SHO  मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दिया है। साथ ही,  रोड सेफ्टी फोर्स ने मृतक और गाड़ियों को सड़क से हटाकर ट्रैफिक बहाल कर दिया है।

     

  • Punjab News: 10वीं कक्षा का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, स्कूल से बैग बरामद

    Punjab News: 10वीं कक्षा का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, स्कूल से बैग बरामद

    गुरदासपुरः सीमावर्ती कस्बे डेरा बाबा नानक से 10वीं कक्षा के छात्र के लापता होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार छात्र 29 जुलाई को स्कूल के लिए घर से निकला था, लेकिन वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों द्वारा उसकी काफी तालाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। लापता छात्र की पहचान 14 वर्षीय जसकरण पुत्र गुरदीप सिंह निवासी मोहल्ला फतेह सिंह, डेरा बाबा नानक के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए, लापता युवक की दादी अमरजीत कौर ने बताया कि जसकरण डेरा बाबा नानक के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का छात्र है; वह कल हमेशा की तरह स्कूल गया था लेकिन घर नहीं लौटा। जसकरण का बैग स्कूल में ही मिला है। परिवार को शक है कि बच्चे को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया गया है। घटना की सूचना परिवार की ओर से पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही डेरा बाबा नानक पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई।

  • Punjab News: इस इलाके में चली गोली, पूर्व सूबेदार की मौत

    Punjab News: इस इलाके में चली गोली, पूर्व सूबेदार की मौत

    गुरदासपुरः जिले के गांव भंडवां गोली लगने से रिटायर सूबेदार की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरिंदरपाल सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सुरिंदरपाल सिंह पिस्तौल साफ़ कर रहे थे, इस दौरान पिस्तौल साफ करते समय गलती से गोली चल गई और गोली लगने से उनकी मौत हो गई।

    परिजनों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयानों पर बनती कार्रवाई की जा रही है।

  • Punjab News: महिलाओं के 1 हजार वाले फार्म को लेकर भिड़े कांग्रेस-आप पार्टी के कार्यकर्ता, 3 घायल, दखें वीडियो

    Punjab News: महिलाओं के 1 हजार वाले फार्म को लेकर भिड़े कांग्रेस-आप पार्टी के कार्यकर्ता, 3 घायल, दखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले के अधीन आते गांव निमाना में महिलाओं के हजार रुपये वाले फार्म भरने को लेकर आप और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच हुई लड़ाई की रंजिश को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एक बार फिर आमने-सामने हो गए। जहां दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे पर तेजधार हथियारों से हमला किया। इस झगड़े में 3 व्यक्ति घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया और पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए गांव निमाना के कांग्रेसी सरपंच गगनदीप सिंह और घायल हुए विक्की मसीह ने बताया कि उनके गांव में महिलाओं के 1000 रुपये वाले फार्म भरे जा रहे थे। आरोप है कि मौके पर पहुंचे तो वहां फार्म भरने वाली महिलाओं द्वारा फार्म भरने से मना कर दिया गया। जिसके बाद वे मौके से वापस आ गए। इस दौरान गांव के ही दो व्यक्तियों ने स्कूल में घुसकर उनके साथ बदसलूकी की। इसी रंजिश को लेकर आज फिर से काम पर जा रहे युवाओं पर हमला कर दिया।

    इस मौके पर घायल हुए व्यक्ति विक्की मसीह ने बताया कि आज जब वे चार लोग मोटरसाइकिल पर दिहाड़ी के लिए निकले तो आईटीआई नैणें कोट के पास पीछे से आई दो गाड़ियां थार और स्विफ्ट गाड़ी में सवार लोगों ने उन पर हमला कर दिया और उनके दो साथियों को घेर कर तेजधार हथियारों से घायल किया। इसके अलावा उनके पास एक बंदूक और पिस्टल से कथित तौर पर दर्जन भर के करीब फायर भी किए गए हैं।

    इस मौके पर पहुंचे थाना काहनूवान के मुखी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी निर्देशों का जायजा लिया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल गोली चलने की पुष्टि नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

  • Punjab News: करनजीत सिंह मान Commonwealth Games में हिस्सा लेने के लिए हुए रवाना, देखें वीडियो

    Punjab News: करनजीत सिंह मान Commonwealth Games में हिस्सा लेने के लिए हुए रवाना, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जूडो सेंटर के खिलाड़ी करनजीत सिंह मान कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो गए हैं। ये प्रतियोगिताएं 30 जुलाई से 2 अगस्त तक स्कॉटलैंड के ग्लासगो में होंगी। शहीद भगत सिंह जूडो ट्रेनिंग सेंटर के एक खिलाड़ी ने मेडल जीतने और देश का नाम रोशन करने के वादे के साथ जूडो सेंटर से विदाई ली है।

    करनजीत सिंह मान इस सेंटर के तीसरे खिलाड़ी हैं जो इन खेलों में हिस्सा लेने जा रहे हैं। इससे पहले 2014 में महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्ड विजेता इंस्पेक्टर साहिल पठानी ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हिस्सा लिया था।

    उसके बाद 2022  में बर्मिंघम शहर में जसलीन सैनी ने पांचवां स्थान हासिल किया था। शहीद भगत सिंह जूडो ट्रेनिंग सेंटर गुरदासपुर अब अपनी सुनहरी उपलब्धियों में एक नया अध्याय जोड़ने जा रहा है।

     

  • Punjab News: नशे के खिलाफ पंचायत का एक्शन बनाई 21 सदस्यी कमेटी, देखें वीडियो

    Punjab News: नशे के खिलाफ पंचायत का एक्शन बनाई 21 सदस्यी कमेटी, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले के लखन कलां की ग्राम पंचायत ने नशीले पदार्थों के दुरुपयोग को रोकने के लिए 21 सदस्यों की एक समिति बनाई है। इस मौके पर लखन कलां ग्राम पंचायत ने एक प्रस्ताव पास किया कि गांव में ड्रग्स बेचते हुए पकड़े जाने वाले किसी भी व्यक्ति चाहे वह गांव का निवासी हो या बाहरी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसी साथ ही, गांव का कोई भी प्रमुख व्यक्ति ऐसे लोगों के लिए ज़मानत नहीं देगा।

    https://youtu.be/XRA6ZB7T7QQ

    मामले की जानकारी देते हुए सरपंच ने कहा कि गांव के व्यक्ति की मौत हो गई थी। ऐसे में सभी लोगों ने मिलकर एक प्रस्ताव पारित किया है कि गांव में नशा, जुए के खिलाफ वह सख्त कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहाकि किसी को भी नशा नहीं बेचने दिया जाएगा।

    इस दौरान जुआ खेलने वाले के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पुलिस के साथ मिलकर यह मुहिम शुरू की गई। उन्होंने कहा कि अगर कोई गांव वासी नशा बेचता या खरीदता पकड़ा गया तो उसकी कोई भी गांव वासी सपोर्ट नहीं करेंगा और कोई भी उसकी जमानत नहीं करवाएगा। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति नशा या जुआ खेलता पकड़ा गया तो उसे काबू करके पुलिस के हवाले करवाया जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करवाई जाएगी।

     

  • Punjab News: 36 वर्षीय व्यक्ति की मौत, एक साल पहले गया था विदेश, परिवार ने लगाई सरकार से गुहार

    Punjab News: 36 वर्षीय व्यक्ति की मौत, एक साल पहले गया था विदेश, परिवार ने लगाई सरकार से गुहार

    गुरदासपुरः रोजी-रोटी की तलाश में विदेश गए जिले के गांव घणिये के बांगर के 36 वर्षीय युवक राजबीर सिंह की दुबई में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो जाने से पूरा इलाका शोक में डूब गया है। राजबीर सिंह एक साल पहले अपने परिवार के सुनहरे भविष्य के सपने लेकर विदेश गया था, उसकी अचानक हुई मौत ने परिवार को गहरे सदमे में पहुंचा दिया है। परिवार के पास उसकी मृतक देह को वतन लाने के लिए भी साधन नहीं हैं। राजबीर सिंह अपने घर का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसकी कमाई से ही उसका घर चलता था।

    परिवार के सदस्यों की आंखें उस समय आंसुओं से भर गईं जब उन्होंने बताया कि हादसे वाले दिन सुबह ही राजबीर ने वीडियो कॉल करके सबका हाल-चाल पूछा था। किसी को क्या पता था कि यह उसकी आखिरी बातचीत होगी। कुछ ही समय बाद आई हादसे की खबर ने परिवार की सारी खुशियां उजाड़ कर रख दीं। आज एक सुहागन के सिर से उसके जीवनसाथी का साया उठ गया है, दो छोटे बच्चे पिता के प्यार से हमेशा के लिए वंचित हो गए हैं और बुजुर्ग माता-पिता का बुढ़ापे का इकलौता सहारा भी हमेशा के लिए छिन गया है। घर में हर तरफ चीखें, सिसकियाँ और मातम का माहौल है।

    गांव वासी भी इस दुखद घटना से गहरे सदमे में हैं। परिवार की आर्थिक हालत पहले ही काफी कमजोर बताई जा रही है। बड़ी मुश्किल से कर्ज उठाकर राजबीर को रोजगार के लिए विदेश भेजा गया था, ताकि घर की हालत सुधर सके पर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। अब हालात यह हैं कि परिवार के पास दुबई से राजबीर की मृतक देह भारत लाने के लिए भी पर्याप्त साधन नहीं हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक राजबीर सिंह के पिता सुखविंदर सिंह और उनकी पत्नी नवनीत कौर ने बताया कि राजबीर सिंह एक साल पहले ही विदेश दुबई गया था। उन्होंने कहा कि राजबीर सिंह दुबई में ट्राला चलाता था और बीते दिन दुबई में हुए सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई।

    पीड़ित परिवार ने पंजाब सरकार और केंद्र सरकार से भावनात्मक अपील की है कि राजबीर सिंह की मृतक देह को जल्द से जल्द दुबई से भारत लाने के लिए हर संभव सरकारी मदद की जाए, ताकि उसका अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव में किया जा सके। साथ ही परिवार ने मांग की है कि विधवा पत्नी, दो मासूम बच्चों और बुजुर्ग माता-पिता के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा आर्थिक सहायता भी दी जाए। इस दुखद घटना ने एक बार फिर उन हजारों पंजाबी परिवारों का दर्द सामने ला दिया है, जो अपने बच्चों को अच्छे भविष्य की उम्मीद में विदेश भेजते हैं। अब पूरे इलाके की निगाहें सरकार पर टिकी हुई हैं कि वह इस दुखी परिवार की फरियाद सुने और समय पर मदद का हाथ बढ़ाकर मानवता का फर्ज निभाए।

  • दुबई में पंजाब के 36 वर्षीय राजबीर की सड़क हादसे में मौत, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल, देखें वीडियो

    दुबई में पंजाब के 36 वर्षीय राजबीर की सड़क हादसे में मौत, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः दुबई में सड़क हादसे में जिले के घनिया के बांगर गांव के रहने वाले 36 वर्षीय राजबीर सिंह की मौत हो गई है। इस खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर है। वहीं, परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। राजबीर सिंह अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। परिवार का गुजारा उन्हीं की कमाई से होता था। अपने परिवार के उज्ज्वल भविष्य के सपने लेकर एक साल पहले विदेश गया था।

    परिवार ने कहा कि उनके पास शव को घर वापस लाने के लिए भी पैसे नहीं हैं। सरकार व पुलिस प्रशासन से यही विनती है कि किसी तरह शव को भारत लाया जाए।

    हादसे की खबर ने परिवार की सारी खुशियां छीन लीं
    परिवार के सदस्यों की आंखें भर आईं जब उन्होंने बताया कि हादसे वाली सुबह राजबीर ने वीडियो कॉल करके सबकी खैर-खबर पूछी थी। किसे पता था कि यह उनकी आखिरी बातचीत होगी। कुछ समय बाद आई हादसे की खबर ने परिवार की सारी खुशियां छीन लीं। बुजुर्ग माता-पिता का एकमात्र सहारा भी हमेशा के लिए छिन गया है। घर में हर तरफ रोने-बिलखने और मातम का माहौल है।

    इस बारे में जानकारी देते हुए मृतक राजबीर सिंह के पिता सुखविंदर सिंह और उनकी पत्नी नवनीत कौर ने बताया कि राजबीर सिंह एक साल पहले दुबई गए थे। राजबीर दुबई में ट्रॉली चलाते थे और कल दुबई में ही एक सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई।

    पीड़ित परिवार ने पंजाब सरकार और केंद्र सरकार से भावुक अपील की है कि वे राजबीर सिंह के शव को जल्द से जल्द दुबई से भारत लाने में हर संभव सरकारी मदद दें, ताकि उनके पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जा सके। साथ ही, परिवार ने मांग की है कि सरकार उनकी विधवा पत्नी, दो मासूम बच्चों और बुजुर्ग माता-पिता के भविष्य को ध्यान में रखते हुए आर्थिक मदद भी दे।

     

     

  • Punjab News: किसान नेताओं ने घरों से उतारे चिप वाले मीटर, देखें वीडियो

    Punjab News: किसान नेताओं ने घरों से उतारे चिप वाले मीटर, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः किसान संगठन पॉवरकॉम द्वारा चिप वाले मीटर लगाने का विरोध कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि चिप वाले मीटर लगाकर लोगों के साथ धोखा किया जा रहा है और पॉवरकॉम लोगों से लूट करना चाहती है क्योंकि इन मीटरों पर कोई भरोसा नहीं है। तकनीकी रूप से ये ऐसे बनाए गए हैं कि बिल ज्यादा आता है, इसलिए किसान संगठनों द्वारा विभिन्न जगहों पर इन मीटरों को उतारा जा रहा है।

    इसी कड़ी में भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के प्रदेश युवा अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह बैंस के नेतृत्व में कुछ घरों के चिप वाले मीटर उतरवाए गए। किसान नेताओं का कहना है कि ये मीटर बिजली बोर्ड के दफ्तर में जमा करवाए जाएंगे और किसी भी बिजली उपभोक्ता के साथ धोखा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई भी अपने घर से चिप वाला मीटर उतरवाना चाहता है तो किसान संगठनों से संपर्क कर सकता है।

  • Punjab News: इलाके में चली ताबड़तोड़ गोलियां, नौजवान का कत्ल

    Punjab News: इलाके में चली ताबड़तोड़ गोलियां, नौजवान का कत्ल

    गुरदासपुरः जिले के समीपवर्ती गांव भंगवा में पुरानी रंजिश के चलते ताबड़तोड़ गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जहां नौजवानों द्वारा 20 से 25 राउंड फायर किए गए। इस घटना में युवक का गोली मारकर कत्ल कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार गुंडागर्दी रात 9:30 बजे तक चलती रही। लोगों का आरोप है कि घटना की सूचना मिलने पर भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। मृतक की पहचान 26 वर्षीय विजय मसीह पुत्र लुभया मसीह निवासी गांव भंगवा के रूप में हुई है। बताया जा रहा हैकि मृतक का झगड़ा गांव के ही निवासी जगप्रीत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह से चल रहा था।

    परिजनों का आरोप है कि जगप्रीत सिंह पक्ष ने पहले भी विजय मसीह के परिवार के एक सदस्य की टांग तोड़ दी थी। इस संबंध में गांव के सरपंच व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि जगप्रीत सिंह अपने अन्य साथियों सहित गांव में गुंडागर्दी का नंगा नाच कर रहे थे कि रात 9:30 बजे जब विजय अपने घर से थोड़ी दूर आया तो कथित आरोपियों ने सीधे रिवॉल्वर से विजय मसीह को गोलियां मार दीं।

    उन्होंने गांव में 20 से 25 फायर किए, जिससे गांव भंगवा में दहशत का माहौल पैदा हो गया। विजय के परिजनों और ग्रामीणों ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि कथित आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उन्हें न्याय दिलाया जाए। जब इस मामले के संबंध में डीएसपी शाहबाज सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि वे इस मामले में कार्रवाई कर रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।