गुरदासपुरः जिले के मान कौर सिंह गांव के पास HRA स्कूल के बाहर पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाईवे पर हुए एक सड़क हादसे में 30 साल के एक युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान गुरदासपुर की बरात वाली गली के रहने वाले रवि कुमार के तौर पर हुई है, जो धारोचक गांव में क्रॉकरी की दुकान चलाता था।
जानकारी के मुताबिक, रवि कुमार अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर से किसी काम के लिए जा रहे थे, तभी पठानकोट की तरफ से आ रही एक XUV कार से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटर के पहिए निकल गए और कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
वहीं, सूचना पाकर टिबर पुलिस स्टेशन के SHO मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दिया है। साथ ही, रोड सेफ्टी फोर्स ने मृतक और गाड़ियों को सड़क से हटाकर ट्रैफिक बहाल कर दिया है।

Leave a Reply