Category: Punjab>Gurdaspur

  • Punjab News: अडंर ब्रिज में 2 कारों की टक्कर, जमकर हुई हाथापाई, देखें वीडियो

    Punjab News: अडंर ब्रिज में 2 कारों की टक्कर, जमकर हुई हाथापाई, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले के तिबड़ी रोड़ पर स्थित अंडर ब्रिज में 2 कारों की टक्कर हो गई। दोनों कारों की टक्कर के बाद मौके पर भारी हंगामा देखने को मिला। जिसके बाद घटना स्थल पर भारी जाम लग गया। दरअसल, एक कार को दूसरे कार चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसके बाद दोनों कार चालकों में पहले बहसबाजी होती है और उसके बाद दोनों हाथापाई करने लग जाते है।

    दोनों कार चालकों में हाथापाई को लेकर घटना स्थल पर जाम लग गया। जिसके बाद घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने दोनों कार चालकों की हाथापाई की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वायरल वीडियो में कहा जा रहा हैकि कार चालक ने आगे जा रही कार में पहले टक्कर मार दी।

    जिसके बाद वह गलती मानने की बजाए कार चालक के साथ हाथापाई करने लग गया। इस घटना में कार चालक की आंख में चोट लग गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने दोनों कार चालकों को शांत करवाया और जाम को खुलवाना शुरू किया। वहीं घटना को लेकर दोनों कार चालकों को पुलिस थाने ले गई, जहां दोनों कार चालकों से पूछताछ की जा रही है।

  • Punjab News: एक बार फिर टूटा आर्जी पुल का हिस्सा, लोग हुए परेशान

    Punjab News: एक बार फिर टूटा आर्जी पुल का हिस्सा, लोग हुए परेशान

    गुरदासपुरः पंजाब में एक बार फिर से मौसम ने करवट ले ली है। दरअसल, पहाड़ों में जब भी तेज बारिश होती है तो अक्सर रावी नदी में अधिक पानी आने के कारण मकौड़ा पत्तन ऊपर 7 गांवों को जोड़ने के लिए बनाया जा रहा पुल अक्सर ही टूट जाता है, जिस कारण 7 गांवों का पंजाब और पूरे देश के साथ संपर्क टूट जाता है।

    इसी को ध्यान में रखते हुए पिछले लंबे समय से दरिया पार के 7 गांव के लोगों की तरफ से मकौड़ा पत्तन पर रावी नदी पर मजबूत पुल बनाने की मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक उनकी इस मांग का कोई हल नहीं निकला है। बीते कल भी लगातार हुई बरसात के कारण रावी नदी का पानी का स्तर काफी बढ़ गया है।

    जिसके कारण मकौड़ा पत्तन पर 7 गांवों को देश के साथ जोड़ने के लिए बनाए गए आर्ज़ी पुल का एक हिस्सा टूट गया। जिसके परिणामस्वरूप पार रहने वाले लोगों के लिए इस तरफ आना फिर से मुश्किल हो गया है।

  • Punjab News: स्कूल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बच्चों की हुई छुट्टी

    Punjab News: स्कूल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बच्चों की हुई छुट्टी

    गुरदासपुरः जिले में स्कूल को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस ई-मेल के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मिली जानकारी के अनुसार डेरा बाबा नानक रोड़ पर स्थित स्कूल को 1 बजे बम से उड़ाने की धमकी ई-मेल के जरिए मिली है।

    जिसके बाद स्कूल में बच्चों को छुट्टी करके घर भेजा जा रहा है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा इमारत को खाली करवाकर जांच की जा रही है।दूसरी ओर बम स्कवॉयड टीम भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

     

  • Punjab News: टाउन प्लानर रितिका अरोड़ा गिरफ्तार, मिला इतने दिनों का रिमांड

    Punjab News: टाउन प्लानर रितिका अरोड़ा गिरफ्तार, मिला इतने दिनों का रिमांड

    गुरदासपुरः जिले के टाउन प्लानर रितिका अरोड़ा को विजीलेंस ने रिश्वत लेने के मामले में बीते दिन गिरफ्तार किया। रितिक अरोड़ा को एक लाख रुपये रिश्वत मांगने के दोष में रंगे हाथों गिरफ़्तार किया गया। रितिका के खिलाफ एफआईआर नंबर 02 दिनांक 19-01-2026 धारा 7 पीसी एक्ट 1988 (पी.सी. एक्ट संशोधन 2018 के अनुसार), पुलिस स्टेशन विजीलेंस ब्यूरो, रेंज अमृतसर में दर्ज कर की गई। जिसके बाद आज रितिका कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट से रितिका का 2 दिन का रिमांड मिला है। इसकी शिकायत गुरमीत सिंह नाम के व्यक्ति द्वारा की गई थी।

    विजीलेंस ब्यूरो के बुलावे ने बताया कि रितिका अरोड़ा़ का 4 दिन का रिमांड पेश किया गया था, लेकिन अदालत ने और पूछताछ के लिए उनका 2 दिन का रिमांड दिया है। बता दें कि शिकायतकर्ता गुरमीत सिंह ने शिकायत की थी कि उसने गांव लेहल में 7 कलान 17.5 मरले की जमीन 15 अप्रैल 2025 को खरीदी थी। इस जमीन पर उसने प्लॉट तैयार करवाए और उनकी रजिस्ट्रि के लिए तहसील में किस्म बदलवा कर जिले के टाउन प्लानर के दफ़्तर में आवेदन दिया। जब वह इस मामले में रितिका अरोड़ा़ से मिला, तो उनके द्वारा फाइल को कार्रवाई में नहीं लाया गया और मामले को टाला गया।

    जब शिकायतकर्ता ने देरी के बारे में पूछा, तो कथित दोषी ने कहा कि दस्तावेज़ ठीक हैं, लेकिन कॉलोनी का काम मुफ्त नहीं हो सकता और प्लॉट मंजूर करवाने के लिए प्रति प्लॉट 1 लाख रुपये रिश्वत देनी पड़ेगी। शिकायतकर्ता रिश्वत देकर काम कराने को तैयार नहीं था, इसी कारण उसने विजीलेंस ब्यूरो यूनिट गुरदासपुर के दफ़्तर में संपर्क किया और 1,00,000 रुपये रिश्वत की रकम पेश कर अपना बयान दर्ज कराया। इसके बाद ट्रैप लगाया गया और रितिका अरोड़ा़, जिले के टाउन प्लानर, गुरदासपुर को उनके दफ़्तर में 1,00,000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।

  • Punjab News: कोहरे का कहर, टीचरों से भरी वैन सड़क हादसे का हुई शिकार, कई घायल देखें वीडियो

    Punjab News: कोहरे का कहर, टीचरों से भरी वैन सड़क हादसे का हुई शिकार, कई घायल देखें वीडियो

    गुरदासपुरः पंजाब में घने कोहरे का कहर जारी है। पिछले 24 घंटों में राज्य के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 3.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है, जो अब सामान्य तापमान के करीब पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हुई है। नवांशहर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दरअसल, आज पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम में बदलाव आने वाला है। आज पंजाब के अलग-अलग जिलों में सड़क हादसों की घटनाएं सामने आ रही है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    ताजा मामला नेशनल हाईवे 354 पर कलानौर-गुरदासपुर मार्ग पर पड़ते अड्डा नड़ावाली के पास टीचर से भरी वैन का सामने आया है। जहां गुरदासपुर की तरफ से आ रही स्कूल टीचरों से भरी वैन घनी धुंध के चलते हादसाग्रस्त हो गई। हादसे में दर्जन के करीब अध्यापक गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाया गया है। जानकारी के मुताबिक पठानकोट इलाके से संबंधित फतेहगढ़ चूड़ियां के अलग-अलग स्कूलों में तैनात सरकारी महिला व पुरुष अध्यापक रोजाना की तरह वैन के माध्यम से फतेहगढ़ चूड़ियां को जा रहे थे। जैसे ही वह नड़ावाली के पास पहुंचे तो घनी धुंध के चलते उनकी वैन हादसाग्रस्त हो गई। जिससे हादसे में वैन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं वैन में सवार अध्यापक गंभीर रुप से जख्मी हो गए। घटना के बाद इक्ट्ठे हुए इलाके के लोगों और राहगीरों ने घायल अध्यापकों को वैन में से बाहर निकाला। जिन्हें 108 एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल में ले जाया जा रहा है।
  • Punjab News: गुरुद्वारा साहिब बाबा श्री चंद में लगी आग

    Punjab News: गुरुद्वारा साहिब बाबा श्री चंद में लगी आग

    गुरदासपुरः शहर में डेरा बाबा नानक के 10 डोगरा मार्ग स्थित बाबा श्री चंद चैरिटेबल ट्रस्ट के गुरुद्वारा साहिब बाबा श्री चंद में आज अचानक आग लगने की घटना सामने आई है। इस घटना में गुरुद्वारा साहिब के दरवाजे, मेट और अन्य नुकसान होने की खबर है। घटना की सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी गई।

    वहीं मौके पर पहुंची डेरा बाबा नानक पुलिस द्वारा लोगों को दूर किया है। वहीं दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। आग लगने का कारण बिजली का शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

     

  • Punjab के युवक की England में मौत, परिवार ने सांसद को पत्र लिख की ये मांग

    Punjab के युवक की England में मौत, परिवार ने सांसद को पत्र लिख की ये मांग

    गुरदासपुरः जिले के दीनानगर निवासी एक युवक की इंग्लैंड के बर्मिंघम में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। यह घटना 11 जनवरी को हुई। परिवार ने केंद्र और पंजाब सरकार से भी मृतक के शव को भारत वापस लाने के लिए सहायता की गुहार लगाई है।

    मृतक युवक के पिता पवन कुमार ने बताया कि, उनका 27 वर्षीय बेटा नमन खुल्लर 5 साल पहले रोजी-रोटी कमाने के लिए इंग्लैंड गया था। वह बर्मिंघम में एक पाकिस्तानी महिला के अधीन डिलीवरी बॉय का काम करता था। पवन के अनुसार, उन्हें 11 जनवरी को फोन पर बेटे की मौत की सूचना मिली। नमन ने 10 जनवरी की रात को अपनी मां और दोनों भाइयों से फोन पर बात की थी और काम खत्म करके अपने कमरे में लौटा था। हालांकि, अगली सुबह उनकी मौत की खबर मिली।

    बेटे के शव को भारत लाने के लिए पिता पवन कुमार ने गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा को पत्र लिखकर मदद मांगी है। उन्होंने बताया कि वह चाय बेचने का काम करते हैं और नमन ही घर का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उनके 2 छोटे बेटे मोबाइल की दुकान पर काम करते हैं।

  • Punjab News: बाइक सवार युवक की चाइना डोर से आइब्रो व नाक कटी, लगे दर्जनों टांके, देखें वीडियो

    Punjab News: बाइक सवार युवक की चाइना डोर से आइब्रो व नाक कटी, लगे दर्जनों टांके, देखें वीडियो

    गुरदासपुर। जिले में चाइना डोर की वजह से एक बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि गांव पंधेर के रहने वाले एक बाइक सवार युवक की जान जाते-जाते बची। चाइना डोर की चपेट में आने से युवक के माथे और नाक पर गहरे जख्म आए, जिसके चलते उसे करीब 35 टांके लगाने पड़े।

    भाई की दवाई लेने जा रहा था युवक
    घायल युवक की पहचान जतिंदर सिंह गांव पंधेर के रूप में हुई है। जतिंदर ने बताया कि वह शाम करीब 4 बजे अपने गांव पंधेर से गुरदासपुर अपने भाई की दवाई लेने के लिए बाइक से जा रहा था। जैसे ही वह औजला बाइपास के पास पहुंचा और कट लिया, अचानक उसकी बाइक के आगे चाइना डोर आ गई।

    चाइना डोर की चपेट में आकर सड़क पर गिरा
    चाइना डोर उसकी बाइक से टकराई और सीधे उसके चेहरे पर लग गई। इससे जतिंदर के माथे और नाक पर गहरा कट लग गया। गंभीर रूप से घायल होकर वह सड़क पर गिर पड़ा और दर्द से छटपटाने लगा।

    मदद के लिए चिल्लाता रहा, कोई नहीं आया
    जतिंदर ने बताया कि हादसे के बाद वह काफी देर तक मदद के लिए शोर मचाता रहा, लेकिन उस समय वहां से गुजरने वाले किसी भी व्यक्ति ने उसकी मदद नहीं की।

    दोस्तों ने पहुंचाया अस्पताल
    काफी देर तक कोई मदद न मिलने पर जतिंदर ने अपने दोस्तों को फोन किया। दोस्त मौके पर पहुंचे और उसे पहले सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे गुरदासपुर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया।

    माथे, नाक और आइब्रो पर लगे 35 टांके
    निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने जतिंदर का इलाज किया। डॉक्टरों के अनुसार, उसके नाक, आइब्रो और माथे पर गहरे जख्म थे। इन घावों पर करीब 35 टांके लगाए गए।

    पगड़ी ने बचाई युवक की जान
    इलाज कर रहे डॉक्टर दलजीत सिंह ने बताया कि जतिंदर के सिर पर पगड़ी बंधी हुई थी, जिसकी वजह से उसकी जान बच गई। अगर पगड़ी नहीं होती, तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था।

    चाइना डोर पर पूरी तरह बैन करने की लोगों ने की मांग
    जतिंदर सिंह और डॉक्टर दलजीत सिंह दोनों ने जिला प्रशासन से चाइना डोर की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि चाइना डोर की वजह से आए दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं।

    थाना प्रभारी का आया बयान
    गुरदासपुर सिटी थाना प्रभारी दविंदर प्रकाश ने बताया कि अब तक चाइना डोर बेचने वाले 2 दुकानदारों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही पुलिस की टीमें दुकानदारों को जागरूक कर रही हैं कि चाइना डोर न बेची जाए। उन्होंने कहा कि जो भी दुकानदार चाइना डोर बेचते हुए पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

     

  • Punjab News: अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों का आरोप ऑपरेशन के दौरान थिएटर की लाइटें हो गई बंद

    Punjab News: अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों का आरोप ऑपरेशन के दौरान थिएटर की लाइटें हो गई बंद

    परिजनों ने गांधी चौक पर शव रखकर किया प्रदर्शन

    गुरदासपुरः जिले के बटाला के पास कलावाली गांव की एक महिला की प्रसव के दौरान सरकारी सिविल अस्पताल में मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने अस्पताल के स्टाफ़ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने प्रशासन से इंसाफ़ की मांग करते हुए परिवार ने मृतक का शव बटाला के गांधी चौक पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया। परिवार के अनुसार रूपिंदर कौर को 1 जनवरी को प्रसव के लिए कादियों शहर के सरकारी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान अचानक ऑपरेशन थिएटर की लाइटें बंद हो गईं। अस्पताल में जनरेटर की कमी थी, जिसके कारण डॉक्टरों को मोबाइल फोन की रोशनी से प्रसव कराने के लिए मजबूर होना पड़ा। रूपिंदर कौर तब से अस्पताल में भर्ती थीं। परिवार का दावा है कि इस गलत प्रबंध के कारण इलाज में लापरवाही हुई, जिससे महिला को संक्रमण हुआ और उसकी हालत और बिगड़ गई। परिवार ने अस्पताल प्रशासन पर उसे बिगड़ती हालत के बारे में गलत जानकारी देने और सिर्फ ग्लूकोज़ देने का भी आरोप लगाया है। 8 दिनों से अस्पताल में भर्ती महिला देर रात अचानक बिगड़ गई और उसे उच्च स्तरीय अस्पताल में रेफर कर दिया गया। परिवार उसे अमृतसर ले जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिवार ने मौत के लिए डॉक्टरों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि अगर अस्पताल में ठीक प्रबंध होते तो इस दर्दनाक घटना से बचा जा सकता था। प्रदर्शनकारियों ने शव को बटाला के गांधी चौक पर रख दिया और अस्पताल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होने तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। सूचना पाकर डीएसपी सिटी समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से बात की और उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
  • Punjab News: भीषण सर्दी ने एक माह के मासूम की ली जान

    Punjab News: भीषण सर्दी ने एक माह के मासूम की ली जान

    गुरदासपुरः पंजाब में सर्दी का कहर जारी है। कोहरे और भीषण सर्दी में बच्चों की सेहत का ध्यान रखते हुए आज पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस की ओर से स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी गई है। जारी आदेशों के अनुसार 13 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। वहीं कस्बा कलानौर के गांव खासा में कड़ाके की ठंड से मासूम बच्चे की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार एक माह के प्रभनूर सिंह की ठंड और निमोनिया के कारण मौत हो गई।

    इस घटना को जहां परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में शोक की लहर छा गई है। मृतक बच्चे प्रभनूर सिंह के पिता कुलबीर सिंह उसे रात में दूध पिलाकर सोए थे। परिवार के अनुसार, ठंड से बचाव के लिए कमरे में रूम हीटर भी लगाया गया था और बच्चे को गर्म कपड़ों में लपेटा गया था।

    हालांकि रात में कुछ समय बाद बच्चे के शरीर में कोई हरकत नहीं दिखाई दी। घबराकर परिजन तुरंत उसे कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर कलानौर लेकर पहुंचे। ड्यूटी पर तैनात बच्चों के माहिर डाॅ. विशाल जग्गी ने जांच की और बताया कि बच्चा पहले ही दम तोड़ चुका था। डॉक्टर जग्गी के अनुसार, बच्चे की मौत का कारण निमोनिया है, जो इस भीषण ठंड के मौसम में छोटे बच्चों के लिए बेहद खतरनाक साबित होता है।