Category: Punjab>Gurdaspur

  • Punjab News: Chai Churi Restaurant के मालिक व पूर्व कांग्रेसी सरपंच गोली लगने से घायल, मामले में आया नया मोड़, देखें वीडियो

    Punjab News: Chai Churi Restaurant के मालिक व पूर्व कांग्रेसी सरपंच गोली लगने से घायल, मामले में आया नया मोड़, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः 5 जनवरी की रात गुरदासपुर-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित चाय चूरी रेस्टोरेंट के मालिक और पूर्व कांग्रेसी सरपंच मनप्रीत सिंह गोली लगने से जख्मी हो गए थे। पुलिस का कहना था कि पूर्व सरपंच ने खुद को गोली मार ली थी। अब इस मामले में बड़ा मोड़ आया है। इलाज के बाद ठीक होने पर रेस्टोरेंट के मालिक और पूर्व कांग्रेसी सरपंच मनप्रीत सिंह ने पूरी घटना बताई। उन्होंने कहा कि गोली अचानक उसी समय चली जब वे काउंटर से अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल रहे थे।

    पिस्टल में लॉक था और उन्होंने खुद को गोली नहीं मारी। गौरतलब है कि सोमवार देर रात गुरदासपुर-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित चाय चूरी रेस्टोरेंट के मालिक द्वारा खुद को गोली मार लेने की खबर सामने आई थी। गोली लगने की सूचना मिलने पर डीएसपी सिटी मोहन सिंह व एसएचओ सदर मौके पर पहुंचे और जख्मी को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई।

    जख्मी मनप्रीत सिंह गांव जीवनवाल बबरी के पूर्व सरपंच भी रह चुके हैं। घटना की जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी मोहन सिंह ने कहा था कि उन्हें सूचना मिली थी कि रेस्टोरेंट में गोली चली है। जब वे पहुंचे तो उन्होंने देखा कि रेस्टोरेंट के मालिक मनप्रीत सिंह के कंधे में गोली लगी थी। उन्हें जख्मी हालत में गुरदासपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

  • Punjab News: थार की चपेट में आने से एक्टिवा सवार टीचर की मौत

    Punjab News: थार की चपेट में आने से एक्टिवा सवार टीचर की मौत

    गुरदासपुरः जिले की इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की स्कीम नंबर 7 के पास देर रात सड़क हादसा हो गया। जहां सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। मृतिका की पहचान 35 वर्षीय परमजीत कौर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार परमजीत कौर नाम की महिला जो इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की स्कीम नंबर सात में अपनी 14 साल की लड़की के साथ रहती थी।

    वह स्कूटी पर सब्ज़ी लेकर घर जा रही थी, तभी एक तेज़ रफ्तार थार ने उसे टक्कर मार दी। आरोप लगाया जा रहा है कि थार का चालक नशे में था। जानकारी के मुताबिक थार ने स्कूटी को काफी दूर तक खींचा, जिससे परमजीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतिका एक प्राइवेट स्कूल में अध्यापक का पद संभालती थीं।

    सूत्रों के अनुसार दुर्घटना के बाद थार चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी एएसआई जय सिंह ने बताया कि थार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • Punjab News: घर में घुसकर लाखों की नकदी और गहने लेकर चोर फरार

    Punjab News: घर में घुसकर लाखों की नकदी और गहने लेकर चोर फरार

    गुरदासपुर: जिले में लगातार लूटपाट चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं देर रात जब लोग नववर्ष के जश्न में व्यस्त थे। इस दौरान भैणी मियां खान थाना क्षेत्र के दारापुर गांव में चोर चोरी में लगे हुए थे। चोरों ने देर रात को घर में घुसकर 2 लाख रुपए की नगदी और 2 तोला से अधिक सोने-चांदी के आभूषण चोरी करके फरार हो गए।

    प्रेम मसीह की पत्नी पीड़िता राज ने बताया कि उनका परिवार बुधवार रात लगभग 10:30 बजे गांव के चर्च में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। जब वह लगभग 12:30 बजे घर वापिस आईं तो उन्होंने अपने कमरे में लगी लोहे की ग्रिल और शीशे को टूटे देखें। जब वह अंदर गईं तो अलमारी में रखे 2 लाख रुपये नकद और 2 तोला से अधिक सोने और चांदी के गहने गायब पाए।

    उन्होंने बताया कि चोरों का समूह छत पर बने एक छेद के रास्ते घर में दाखिल हुआ था। वह पैसे किसी को देने के लिए अपने घर में रखे हुए थे। भैणी मियां खान पुलिस स्टेशन को चोरी की सूचना दे दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पीड़िता को शक है कि चोरी किसी मुखबिर द्वारा की गई है, जिसे पता था कि घर में पैसे रखे हैं और उस समय कोई और मौजूद नहीं है।

  • Punjab News: नए साल पर 17 घरों में गूंजी किलकारियां

    Punjab News: नए साल पर 17 घरों में गूंजी किलकारियां

    गुरदासपुर: नए साल के जश्न के दौरान आधी रात की आतिशबाजी की आवाज़ को पीछे छोड़ते हुए शहर की सुबह एक अनूठे और मधुर आवाज के साथ गूंज उठी, जो नवजन्मे बच्चों की हंसी थी। नए साल के पहले दिन शहर भर के अस्पतालों और घरों में कुल 17 छोटे बच्चों का जन्म हुआ, जिससे उनके परिवारों के लिए नया साल का पहला दिन यादगार बन गया। इनमें 9 लड़के और 8 लड़कियां शामिल थीं। सरकारी अस्पताल में आधी रात 12 बजे से लेकर सुबह 8 बजे तक कुल 7 बच्चों का जन्म हुआ। इनमें 5 लड़के और 2 लड़कियां थीं।

    अस्पताल की स्टाफ नर्स मीना ने कहा कि नए साल की पहली सुबह एक अनूठा अनुभव होती है और जब इस दिन नई जिंदगी आती है तो खुशी दोगुनी हो जाती है। सभी माताएं और बच्चे स्वस्थ हैं। उनकी पूरी टीम ने उत्साह के साथ अपनी ड्यूटी निभाई। इस दौरान शहर भर के विभिन्न निजी अस्पतालों ने भी छोटे मेहमानों का स्वागत किया। इन निजी अस्पतालों में कुल 10 बच्चों का जन्म हुआ, जिनमें 6 लड़कियाँ और 4 लड़के थे। यह परिवारों के लिए नए साल का सबसे कीमती तोहफा है।

    सिविल अस्पताल में भर्ती रजनी के पति जोबन मसीह वासी दरापुर ने कहा कि नए साल के दिन पुत्र का जन्म उनके परिवार में बहुत खुशी लेकर आया है। जोबन मसीह का चेहरा खुशी से खिल उठा था। नए साल के इस शुभ अवसर पर एक पुत्र का जन्म पूरे परिवार के लिए एक जश्न बन गया है। जोबन ने बताया कि यह खुशी उनके लिए एक तोहफे से कम नहीं है। नया साल अक्सर नई शुरुआत और नई उम्मीदों का प्रतीक होता है और इस साल यह खुशी एक छोटे बच्चे के रूप में आई है। परिवार में एक नए सदस्य के आने से उनकी खुशी दोगुनी हो गई है। जोबन ने कहा कि उसकी पत्नी रजनी और नवजन्मा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

    सिविल अस्पताल में भर्ती रीना के पति मिंटो वासी आदियाँ मिर्जा का चेहरा संतुष्टि और बेहिसाब खुशी से भरा था। उसने कहा कि एक बेटे और बेटी होने के बाद अब उनके घर एक सुंदर बेटी का जन्म हुआ है। मिंटो ने कहा कि बेटी के आने से लक्ष्मी उनके घर आई है और यह पल उसकी जिंदगी के सबसे खुशहाल क्षण हैं। उसकी आवाज़ में गर्व और प्यार साफ झलक रहा था। उन्होंने कहा कि बेटियां घर का मान और अपने माता-पिता का सहारा होती हैं। दोनों बच्चे अपनी छोटी बहन को देखते ही बहुत उत्साहित हैं। मिंटो ने अस्पताल के स्टाफ और डॉक्टरों का भी धन्यवाद किया, जिनकी देखभाल ने माँ और नवजात बच्चे दोनों को स्वस्थ बनाए रखा है।

  • Punjab News: CHC स्थित ओट सेंटर में चोरों ने की जमकर तोड़फोड़

    Punjab News: CHC स्थित ओट सेंटर में चोरों ने की जमकर तोड़फोड़

    गुरदासपुर: नए साल की रात कई जगहों घटना घटने के मामले सामने आए है। वहीं शरारती अनंसरों द्वारा कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (सीएचसी) कलानौर के ओपिओइड सब्स्टीट्यूशन थैरेपी सेंटर (ओट) में चोरों ने तोड़फोड़ की। चोरों ने सेंटर के दरवाजे तोड़े और सेंटर के अंदर रखे कंप्यूटर व अन्य सामान को भी नुकसान पहुंचाया। मिली जानकारी के अनुसार नए साल के जश्न के दौरान कुछ नशेड़ी या शरारती तत्व सीएचसी परिसर में दाखिल हुए और ओट सेंटर के मुख्य दरवाजे के ताले तोड़ दिए।

    अंदर घुसकर उन्होंने कंप्यूटर सिस्टम के साथ छेड़छाड़ की, जिससे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। सुबह जब स्टाफ सेंटर पहुंचा तो घटना का पता चला। कम्युनिटी हेल्थ सेंटर कलानौर के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (एसएमओ) डॉ. रमेश कुमार अत्री ने बताया कि ओट सेंटर के ताले टूटने और तोड़फोड़ की सूचना तुरंत कलानौर पुलिस स्टेशन को दे दी गई है। डॉ. अत्री ने बताया कि ओट सेंटर सीमावर्ती इलाके के नशे की चपेट में आए युवाओं और अन्य मरीजों के लिए बेहद अहम है।

    यहां रोजाना कई मरीज इलाज और परामर्श के लिए पहुंचते हैं। इस तरह की घटनाएं न केवल सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाती हैं, बल्कि नशामुक्ति अभियान में भी बाधा उत्पन्न करती हैं। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि कितना नुकसान हुआ है और घटना के पीछे किन लोगों का हाथ है। फिलहाल सेंटर में उपचार सेवाओं को लेकर स्थिति का आकलन किया जा रहा है।

     

  • Punjab News: बाइक सवार युवकों ने Domino’s Restaurant पर की फायरिंग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Punjab News: बाइक सवार युवकों ने Domino’s Restaurant पर की फायरिंग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    गुरदासपुर। शहर से एक Domino’s Restaurant पर फायरिंग का मामला सामने आया है। जहां, बताया जा रहा है कि जेल रोड स्थित Domino’s Restaurant पर दो बाइक सवार युवकों ने फायरिंग की है। जिसके बाद मौके पर मौजूद Domino’s Restaurant के अंदर सभी ग्राहकों में अफरी-तफरी मच गई। इसके तुरंत बाद घटना बारे पुलिस को सूचित किया गया है। सूचना पाकर मौके पर तुरंत पुलिस टीम पहुंच गई। घटना बारे छानबीन में जुट गई है।

    Restaurant के ब्रांच मैनेजर का आया बयान
    मीडिया को घटना बारे जानकारी देते हुए Domino’s Restaurant के ब्रांच मैनेजर ने बताया कि बाइक सवार दो युवक आये इसके बाद Restaurant पर फायरिंग कर मौके से फरार हो गये। घटना के वक्त Restaurant के अंदर चार-पांच ग्राहक मौजूद थे। घटना की तुरंत पुलिस को सूचना दे दी गई है। इसके बाद मौके पर पुलिस टीम ने आकर घटना बारे जानकारी हासिल की है।

    रेस्टोरेंट के अंदर मची अफरा-तफरी
    फायरिंग की आवाज सुनते ही रेस्टोरेंट के अंदर मौजूद ग्राहकों में अफरा-तफरी मच गई। लोग डर के कारण इधर-उधर भागने लगे। उस समय रेस्टोरेंट के अंदर करीब चार से पांच ग्राहक मौजूद थे। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

    पुलिस को दी गई सूचना
    घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के इलाके की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

    जांच में जुटी पुलिस
    फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।

     

  • Punjab News: आज एक ओर इमिग्रेशन सेंटर पर चली गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab News: आज एक ओर इमिग्रेशन सेंटर पर चली गोलियां, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। हाल ही में इमिग्रेशन दफ्तर में गोलियां चलने की एक घटना सामने आई थी। इस घटने के एक दिन बाद आज फिर दूसरे इमीग्रेशन सेंटर पर फिरौती ना मिल पाने के कारण हमलावारों द्वारा गोलियां चलाई गई हैं।

    यह घटना गुरदासपुर की इंप्रूवमेंट ट्रस्ट स्कीम नंबर 7 से सामने आई है। जहां हमलावरों की ओर से 5 से 6 फायर किए गए हैं। जिनमें से 4 सेंटर के शटर पर और एक शीशे पर लगा है। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है, लेकिन इस तरह शहर में हो रही लगातार बड़ी घटनाओं से लोग डर में हैं और लोगों का पुलिस प्रशासन पर विश्वास उठता जा रहा है।

    मामले की जानकारी देते हुए अजय शर्मा ने बताया कि हमलावारों द्वारा 5 से 6 फायर किए गए। उन्होंने कहा कि स्टाफ ने उन्हें घटना की सूचना दी। घटना में शीशा टूटा हुआ है, वहीं शटर पर गोलियों के निशान दिखाई दे रहे है। पीड़ित ने कहाकि उसे 6 से 7 महीने पहले थ्रेट कॉल आई थी, उसके बाद 3 माह पहले दोबारा पुर्तकाल के नबंर से थ्रेट कॉल आई थी और उनसे 20 लाख रुपए की मांग की गई थी।

    जिसके बाद उसने नबंर ब्लॉक कर दिया था। लेकिन आज हमलावारों द्वारा उसके इमिग्रेशन सेंटर पर गोलियां चलाई गई। पीड़ित ने बताया कि उसने इस मामले को लेकर इसलिए शिकायत नहीं दी थी कि उन्हें लगा कि किसी ने उसके साथ मजाक ना किया हो। पीड़ित ने कहा कि एक दिन पहले अन्य इमिग्रेशन में गोलियां चलाई गई। जिसके बाद आज उसके इमिग्रेशन सेंटर पर गोलियां चलाई गई। उसे इस काम में 17 से 18 साल हो गए, लेकिन पहली बार यह घटना उनके साथ हुई है।

     

  • Punjab News: इमिग्रेशन सेंटर Aussie Hub के ऑफिस पर चली गोलियां, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Punjab News: इमिग्रेशन सेंटर Aussie Hub के ऑफिस पर चली गोलियां, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    गुरदासपुर। जिले से एक इमिग्रेशन सेंटर पर गोलियां चलने का मामला सामने आया है। जहां, बताया जा रहा है कि इमिग्रेशन सेंटर Aussie Hub के ऑफिस पर मोटरसाइकिल पर सवार दो नकाबपोश युवकों ने गोलियां चलाईं है। इसके बाद नकाबपोश युवक गोली चलाने के बाद मौके फरार हो गए। वहीं, गोली चलने के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

    मिली जानकारी के अनुसार इमिग्रेशन सेंटर ऑसी हब जेल रोड पर है। मालिक हरमन कांग ऑस्ट्रेलिया चले गया है। मालिक को पहले भी धमकी मिल चुकी है।

    घटना के बाद आसपास के लोगों में मचा हड़कंप
    मिली जानकारी के अनुसार दो मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश लोग आए, इसके बाद Aussie Hub के ऑफिस पर गोली चलाने लगे। इसके बाद गोली चलने के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना के बाद अपराधी मौके से फ़रार हो गए। स्थानीय लोग और केंद्र के आसपास काम करने वाले लोगों में डर का माहौल बन गया।

     

  • Punjab News: टिप्पर से टक्कर के बाद पलटी गन्ने से भरी ट्रॉली

    Punjab News: टिप्पर से टक्कर के बाद पलटी गन्ने से भरी ट्रॉली

    गुरदासपुर: पंजाब में घनी धुंध पड़ने के कारण लोगों को आने‑जाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसी के साथ कोहरे के कारण सड़क हादसे भी बढ़ रहे हैं। वहीं ताजा मामला दीनानगर के बाईपास रावी पैलेस के सामने टिप्पर और ट्राली की टक्कर का सामने आया है। जहां टिप्पर चालक द्वारा गन्ने से भरी ट्रॉली को टक्कर मार दी। इस हादसे में गन्ने से भरी ट्रॉली पलट गई।

    गनीमत यह रही कि घटना में चालक बाल‑बाल बच गया। दुर्घटना में ट्रैक्टर को भारी नुकसान हुआ है। इस संबंध में बातचीत करते हुए ट्रैक्टर चालक मोनू निवासी बडाला ने बताया कि वह गन्ना लेकर पनियाड़ मिल जा रहा था। जब वह बाईपास पर पहुंचा तो पीछे से आ रहे क्रशर से भरे ट्रक ने अचानक साइड मार दी, जिससे ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर सड़क से नीचे गहरी जगह पर गिर गया।

    उसने खुद ट्रैक्टर से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई, लेकिन ट्रैक्टर को काफी नुकसान पहुंचा है। गन्ने से लदी ट्रॉली में से सारा गन्ना भी सड़क पर बिखर गया। वहीं टक्कर मारने के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।

  • Punjab News: कोहरे का कहर, सड़क पर पलटा पेपर रोल से भरा ट्रक

    Punjab News: कोहरे का कहर, सड़क पर पलटा पेपर रोल से भरा ट्रक

    गुरदासपुर: पंजाब में घने कोहरे के कारण पिछले 4 दिनों से सड़क हादसों में बढ़ौतरी हो रही है। बीते दिन भी सड़क हादसे में एडिशनल एसएचओ की मौत हो गई थी, जबकि एसएचओ की बेटी हादसे में घायल हो गई थी। वहीं अब ताजा मामला पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाईवे से सामने आया है, जहां बाबरी बाईपास पर पुलिस का हाई-टेक चेकपॉइंट के पास ट्रक पलट गया।

    मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 7:30 बजे घने कोहरे की वजह से सामने से आ रही गाड़ी को बचाने की कोशिश में पेपर रोल से भरा ट्रक सड़क पर पलट गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जान का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया है।

    ट्रक पलटने की वजह से कुछ देर के लिए ट्रैफिक पर असर पड़ा, पेपर रोल सड़क पर बिखर गए, लेकिन मौके पर पहुंचकर रोल को साइड में किया। वहीं घटना की सूचना मिलते सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस द्वारा ट्रैफिक को सुचारू ढंग से दोबारा से चलाया जा रहा है।