Category: Punjab>Gurdaspur

  • Punjab News: सड़क हादसे में एडिशनल SHO की मौत, बेटी घायल

    Punjab News: सड़क हादसे में एडिशनल SHO की मौत, बेटी घायल

    गुरदासपुरः पंजाब में घने कोहरे के कारण सड़क हादसे भी बढ़ने लगे है। वहीं घने कोहरे के कारण देर रात धारीवाल थाने के एडिशनल एसएचओ की सड़क हादसे में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई, इसलिए उन्हें ईलाज के लिए गुरदासपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां से उनके परिवार ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए अमृतसर ले जाने का फैसला किया।

    रास्ते में गांव सोहल के पास जिस एम्बुलेंस में उन्हें ले जाया जा रहा था, उसका भयानक सडक़ हादसा हो गया, इस दौरान सुलखन राम की मौके पर ही मौत हो गई और उनकी बेटी को गंभीर चोटें आईं, साथ ही एम्बुलेंस ड्राइवर को भी गंभीर चोटें आईं। सूत्रों के अनुसार, एम्बुलेंस चालक ने तेज गति के कारण एक वाहन के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी, जिसके परिणामस्वरूप पुलिस अधिकारी की मृत्यु हो गई।

    इस घटना को लेकर पुलिस विभाग में शोक की लहर फैल गई है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी धारीवाल कुलवंत सिंह मान ने बताया कि थाने के अंदर ही उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए गुरदासपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसके बाद जब वे अमृतसर के लिए निकले तो देर रात एंबुलेंस एक्सीडेंट के कारण उनकी दुखद मौत हो गई।

     

  • Punjab News : फर्जी वोटिंग कराने के आरोप में पीठासीन अधिकारी बदला गया, देखें वीडियो

    Punjab News : फर्जी वोटिंग कराने के आरोप में पीठासीन अधिकारी बदला गया, देखें वीडियो

    गुरदासपुर। जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव के दौरान गुरदासपुर के गांव चाहिआ में प्रेसिडिंग अधिकारी रजनी प्रकाश पर फर्जी वोटिंग का एक पार्टी विघायक ने आरोप लगया। मिली जानकारी के अनुसार फर्जी वोटिंग के आरोपों को लेकर मतदान प्रक्रिया 1 घंटे तक रूकी रही। इसके बाद मामले संबंधी इलेक्शन कमीशन को शिकायत दी गई।

    शिकायत मिलते ही इलेक्शन कमीशन के अधिकारी दुर्गा दास ने मौके पर पहुंचे। इसके बाद कार्रवाई करते हुए प्रेसिडिंग अधिकारी रजनी प्रकाश को पोलिंग बूथ से हटा दिया और नया प्रोजेक्टिंग अफसर तैनात किया है। जिसके बाद सुचारू रूप वोटिंग प्रक्रिया फिर से शुरू करवा दी गई है।

  • Punjab News: पूर्व फौजी के घर पर हमलावारों ने चलाई गोलियां

    Punjab News: पूर्व फौजी के घर पर हमलावारों ने चलाई गोलियां

    गुरदासपुर: जिले के थाना काहनूवान के अंतर्गत आते गांव जागोवाल बांगर में देर रात मुंह बांधकर आए 2 अज्ञात नौजवानों ने पूर्व सैनिक माधा सिंह के घर पर फायरिंग कर दी। इस घटना में पूर्व सैनिक के घर के गेट पर गोलियां लगी। मिली जानकारी के अनुसार हमलावरों ने घटना को अंजाम देने से पहले माधा सिंह के गेट के सामने उसके बेटे जसपाल सिंह भट्टी को गालियां निकाली और परिवार के साथ गाली-गलौज भी की।

    इस संबंध में परिवार के सदस्यों ने बताया कि बीती रात करीब 9:40 बजे उनके पोते ने अचानक बाहर कुछ लोगों की हुड़दंग मचाने की आवाज सुनी। जहां घर के बाहर मौजूद हमलावार जसपाल सिंह का नाम लेकर उसे बाहर बुला रहे थे। इस दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने घर पर एक बार फायर की और दूसरे व्यक्ति से पिस्तौल उस वक्त नहीं चला। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    उन्होंने बताया कि गोलीबारी की घटना के समय उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। इसके बाद थाना प्रभारी काहनूवान गुरनाम सिंह पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे और उन्होंने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि हमलावरों का हथियार नीचे गिरता है, और वे उस हथियार को उठाकर चले जाते दिख रहे हैं। इस घटना को लेकर गांव वासियों में दहशत का माहौल भी बना हुआ है।

  • Punjab News: ट्रॉली और कार की टक्कर में पलटी गाड़ी, 6 लोग घायल, बच्चे की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    Punjab News: ट्रॉली और कार की टक्कर में पलटी गाड़ी, 6 लोग घायल, बच्चे की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः हिमाचल में माता चिंतपूर्णी दरबार से माथा टेककर बटाला लौट रहे परिवार की गाड़ी गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था हादसे के बाद गाड़ी सड़क पर पलट गई। वहीं घटना में 6 लोग गायल हो गए। यह घटना मुकेरियां से गुरदासपुर जाने वाले रास्ते पर गांव जगतपुर टांडा के पास हुई है। आस-पास के लोगों और पास के पेट्रोल पंप के कर्मचारियों का कहना है कि कार बहुत तेज रफ्तार से चल रही थी।

    हादसे के बाद वे दौड़कर मौके पर पहुंचे तो देखा कि कार ट्रॉली के नीचे फंसी हुई थी और कार में 6 लोग फंसे हुए थे। काफी मशक्कत के बाद कार की खिड़कियां तोड़कर घायलों को बाहर निकाला गया, लेकिन घायलों में से बच्चे की हालत बहुत नाजुक बनी हुई है। इस भीषण हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।

    घायलों में 2 महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है। बच्चे की हालत गंभीर बताई जाती है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि घायलों को रोड सेफ्टी फोर्स की टीम पास के मुकेरियां हास्पिटल ले गई है। मौके पर पहुंचे थाना पुराना शाला के प्रभारी सुरिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस पार्टी मुकेरियां जा रही है और घायलों से बात करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: सिद्धू के बयान पर सासंद रंधावा का पलटवार, ऐसे लोगों से पार्टी को खतरा, देखें वीडियो

    Punjab News: सिद्धू के बयान पर सासंद रंधावा का पलटवार, ऐसे लोगों से पार्टी को खतरा, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः कांग्रेस में नवजोत कौर सिद्धू के “500 करोड़ रुपये” वाले बयान को लेकर सियासत गरमा गई है। हालांकि इस मामले को लेकर सिद्धू ने यूटर्न लिया है और कहा है कि यह बयान विपक्ष पार्टियों को लेकर उनके द्वारा दिया गया था। नवजोत कौर का कहना हैकि उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। वहीं इस मामले को लेकर कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने नवजोत कौर सिद्धू के “500 करोड़ रुपये” वाले दावे को “दुर्भाग्यपूर्ण” बताया।

    उन्होंने कहा कि नवजोत सिद्धू भाजपा से जब कांग्रेस में आए थे तो उन्हें पार्टी की ओर से मंत्री बनाया गया था। रंधावा ने कहा कि उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि निकाय मंत्री बनाने के दौरान कितने पैसे दिए थे और उसके बाद पीसीसी का अध्यक्ष बनाने के लिए कितनी राशि दी गई। रंधावा ने कहा कि पार्टी सुप्रीमों के फैसले के बाद ही सीएम बनने को लेकर मोहर लगती है। उन्होंने सिद्धू परिवार पर साढ़े 3 साल तक उनकी चुप्पी पर सवाल उठाए।

    रंधावा ने यह भी पूछा कि जब प्रियंका गांधी मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्वाचन क्षेत्र में आईं, तो उन्होंने प्रचार क्यों नहीं किया। उन्होंने इसे पार्टी की अनुशासनहीनता बताया। रंधावा ने कहा कि जब कांग्रेसियों को डंडे मारे जा रहे थे तो सिद्धू वहां कांग्रेस के साथ प्रदर्शन में नहीं पहुंचे और उस पर कोई टिप्पणी नहीं की। रंधावा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को पंजाब में किसी से कोई खतरा नहीं है, लेकिन जो ऐसे लोग बैठे हैं उनसे ही खतरा है।

  • Punjab News: बच्चों से भरी स्कूल बस और कार में हुई टक्कर, गाड़ी के खुले एयरबैग

    Punjab News: बच्चों से भरी स्कूल बस और कार में हुई टक्कर, गाड़ी के खुले एयरबैग

    गुरदासपुरः पंजाब और चंडीगढ़ में तापमान में थोड़ी बढ़त हुई है। प्रदेश में औसतन न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है और अब सामान्य के निकट है। शीत लहर को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। दिनों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक पहुंच सकता है। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण नजदीकी शहरों में ठंडी हवा चलने की संभावना है। वहीं दोरांगला में बॉर्डर इलाकों में कोहरे के कारण स्कूल बस और कार की टक्कर हो गई।

    मिली जानकारी के अनुसार दोरांगला-गहलड़ी रोड पर ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री टाहली साहिब से बच्चों को लेकर घर लौट रही स्कूल बस और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना में कार में ड्राइवर और कपल सवार था जो बाल-बाल बच गए। हालांकि इस हादसे में ड्राइवर को गंभीर चोटें आई है।

    स्थानीय लोगों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि हादसे की आवाज 600 मीटर दूर लोगों के घरों में सुनाई दी। इस बीच, जब लोग हादसे वाली जगह पर पहुंचे तो कार पूरी तरह डैमेज हो चुकी थी। दोनों एयरबैग खुल गए, जिससे ड्राइवर तो सुरक्षित बच गया लेकिन उसे कई चोटें आईं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वहीं घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

     

  • Punjab News: 44 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र हुए रद्द

    Punjab News: 44 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र हुए रद्द

    गुरदासपुरः विधानसभा क्षेत्र डेरा बाबा नानक के ब्लॉक डेरा बाबा नानक की ब्लॉक समिति सदस्यों के चुनाव के लिए पिछले दिनों विभिन्न पार्टियों के कुल 75 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे थे, जिनमें से आज जांच के दौरान 44 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द कर दिए गए।

    उल्लेखनीय है कि अब ब्लॉक डेरा बाबा नानक के 19 गावों में से केवल 5 गावों में ही उम्मीदवारों के बीच मुकाबला हो सकता है, लेकिन आज नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तारीख होने के कारण इनमें से भी कई उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं।

  • Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, देवर-देवरानी पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, देवर-देवरानी पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले के गांव रामपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। मृतिका की पहचान गुरलीन कौर के रूप में हुई है। मृतक महिला के परिजनों ने हत्या का शक जताया है। इस दौरान परिवार ने मृतक महिला के देवर-देवरानी पर गंभीर आरोप लगाए है। परिवार ने बताया कि रामपुर इलाके के व्यक्ति के साथ जनवरी 2023 में शादी हुई थी। महिला का एक बच्चा भी है।

    परिवार ने देवर चंदना और देवर मंजीत पर मारपीट के आरोप लगाए है। उन्होंने कहाकि पहले भी कई बार मारपीट की गई और मामला सुलझा लिया गया। जिसके बाद अब बहन के साथ देवर और देवरानी द्वारा मारपीट की गई। भाई का आरोप है कि 3 तारीख को बहन का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। इस घटना को लेकर सिविल अस्पताल में शव को मोर्चुरी में रखवा दिया गया है।

    पीड़ित ने कहा कि वह घटना की शिकायत को लेकर थाने गए तो पुलिस द्वारा 174 का पर्चा दर्ज किया गया। परिवार ने कहा कि बहन के गले पर निशान है। परिवार का कहना है कि पुलिस द्वारा कहा जा रहा है कि महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ ना तो मामला दर्ज कर रही है और ना ही उन्हें गिरफ्तार कर रही है। पीड़ित परिवार ने कहा कि आरोपी सरेआम घूम रहे है। उन्होंने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

  • Punjab News: तहसील में नामाकंन दौरान हुई झड़प, उतरी पगड़ियां, देखें वीडियो

    Punjab News: तहसील में नामाकंन दौरान हुई झड़प, उतरी पगड़ियां, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः डेरा बाबा नानक की तहसील में आज ब्लॉक समीति जिला परिषद के नामाकंन भरने के दौरान कांग्रेस पार्टी और आप पार्टी के वर्करों में तकरार हो गई। इस दौरान दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। जहां दोनों में हुए विवाद में पगड़ियां उतरने की घटना सामने आई है। घटना को लेकर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए माहौल को शांत करवाया और दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं को अलग किया। इस घटना को लेकर माहौल गरमाया हुआ है।

    जहां एक-दूसरे पर कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाए है। व्यक्ति ने आरोप लगाते हुए कहा कि डीएसपी द्वारा व्यक्ति को रोकने की कोशिश की गई। जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इस घटना में कई लोगों की पगड़ियां उतरी। हालांकि पुलिस का कहना हैकि शांतमयी ढंग से नामाकंन की प्रक्रिया चल रही थी। इस दौरान जबदस्ती अंदर घुसने की कोशिश की गई, रोकने के दौरान कुछ लोगों द्वारा हंगामा करना शुरू कर दिया। जिसके बाद लोगों को समझाया गया और अब मामला शांत है।

     

  • Punjab News: बाइक सवार 3 युवक फायरिंग कर Zen Car लेकर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: बाइक सवार 3 युवक फायरिंग कर Zen Car लेकर फरार, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः वेरका मिल्क प्लांट के सामने शाम करीब 7 बजे फायरिंग का मामला सामने आया है। बाइक सवार 3 युवकों ने पहले फायरिंग की फिर गाड़ी लेकर फरार हो गए। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस टीम ने घटना स्थल का जायजा लेते कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित हरप्रीत ने बतायाकि मिल्क प्लांट पर गाड़ी का सैंपल करवा कर बाहर गाड़ी में बैठे ही थे कि 3 युवक बाइक पर आए, उन्होंने आते ही फायरिंग करनी शुरू कर दी, करीब 2 राउंड फायरिंग की। इस दौरान वह उनकी जेन कार पीबी- 35-एएफ-5409 को लेकर छीनकर फरार हो गया।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही वह मौक पर पहुंचे है। सभी के बयान औऱ स्थिति का जायजा लिया है। आरोपी अपना बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए है। जिसको कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सभी पुलिस नाके पर अलर्ट जारी कर दिया है। फिलहाल फायरिंग में किसी भी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।