Category: Punjab>Gurdaspur

  • Punjab News: भारी मात्रा में हेरोइन और नशीले पाउडर के साथ 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: भारी मात्रा में हेरोइन और नशीले पाउडर के साथ 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः पुलिस ने हेरोइन और नशीले पदार्थों के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया है। सोमवार की शाम फतेहगढ़ चूड़ियां के डीएसपी विपिन कुमार व थाना किला लाल सिंह के एसएचओ प्रभाजोत सिंह द्वारा प्रैस कांफ्रेंस की गई। डीएसपी विपिन कुमार ने बताया कि थाना किला लाल सिंह के एसएचओ प्रभाजोत सिंह पुलिस ने पुलिस पार्टी सहित थाना किला लाल सिंह के पिछली तरह नाकाबंदी की हुई थी।

    इस दौरान बाइक पर दो युवकों पर संदेह होने पर जब उन्हें रोक कर उनकी मौजूदगी में तलाशी ली गई तो युवकों से 492 ग्राम हेरोइन व 446 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया गया। जिस पर पुलिस ने उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए युवकों की पहचान साहिलप्रीत सिंह व वरिंदर सिंह के तौर पर हुई है, वहीं दोनों को अदालत में पेश करके रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

    डीएसपी ने बताया कि एसएचओ प्रभाजोत सिंह पुलिस ने पुलिस पार्टी सहित गांव उगरेवाल-उमरेवाल रोड पर नए हाईवे पुल के नीचे लिंक रोड के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान एक बाइक पर दो युवक गांव उमरेवाल की तरफ से आए, जिन पर पुलिस पार्टी को संदेह हो गया।

    जिस पर उनकी मौजूदगी में पुलिस ने जब बाइक सवार युवकों की तलाशी ली, तो उनसे 1 किलो 12 ग्राम हेरोइन, मोबाइल बरामद किया गया। जिस पर पुलिस ने उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया, गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान राजा व योद्धबीर सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश करके रिमांड पर ले लिया है और उम्मीद है कि और खुलासे हो सकते हैं।

  • Punjab News: रिश्वत मामले में गिरफ्तार SDM को कोर्ट में किया पेश, मिला रिमांड, देखें वीडियो

    Punjab News: रिश्वत मामले में गिरफ्तार SDM को कोर्ट में किया पेश, मिला रिमांड, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः बटाला में देर रात विजिलेंस विभाग की टीम ने नगर निगम बटाला के एसडीएम की सरकारी आवास पर छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार किया था। दरअसल, देर रात विजिलेंस विभाग ने एसडीएम बटाला के घर रेड की थी। इस दौरान विजिलेंस ने एसडीएम को 50 हज़ार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। वहीं विजिलेंस को घर से करीब 14 लाख रुपए नकद भी बरामद की गई थी। आज एसडीएम बटाला विक्रमजीत सिंह, जिनके पास नगर निगम बटाला का भी चार्ज है, को विजिलेंस विभाग ने माननीय कोर्ट में पेश किया।

    इस दौरान जानकारी देते हुए विजिलेंस विभाग के अधिकारी इंदरजीत सिंह ने बताया कि रात के समय जब रेड की गई तो उस समय 50 हज़ार का ट्रैप लगा हुआ था, लेकिन रेड के दौरान तलाशी में घर से लगभग 13,50,000 लाख रुपए नकद और ठेकेदारों के चेक भी मिले। उन्होंने कहा कि यह पूरी जांच का विषय है कि ये पैसे कहां से आए। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय कोर्ट ने तीन दिन का और रिमांड दिया है, जिसके दौरान और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

    बता देंकि शिकायतकर्ता अमरपाल सिंह पुत्र गुरदियाल सिंह निवासी बीको कॉम्प्लेक्स, बटाला, जिला गुरदासपुर ने बताया कि उसने नगर निगम बटाला में सड़कों के पैच वर्क और मुरम्मत का काम किया था। जिसके 1,87,483 रुपये और 1,85,369 रुपये (कुल राशि 3,72,852 रुपये) के दो बिल बनाए गए थे। जब वह नगर निगम बटाला जाकर कमिशनर से मिला तो उसने बताया कि उक्त भुगतान प्राप्त करने के लिए उसे बिलों की 10% यानी 37,000 रुपये रिश्वत के रूप में देने होंगे और इस संबंध में उसे एसडीओ रोहित उप्पल से मिलना चाहिए। बाद में उसने बटाला में एक लाइट एंड साउंड शो के लिए कैमरा और अन्य संबंधित काम भी किए, जिनके लिए 1,81,543 रुपये बकाया थे। इस प्रकार कुल लगभग 5,54,395 रुपये बकाया थे।

    उक्त भुगतान संबंधी जब वह एसडीओ रोहित उप्पल से मिला तो उन्होंने कहा कि कमिश्नर के आदेशों का पालन करना होगा। कमिश्नर, नगर निगम बटाला से मिलने पर वह बकाया रकम जारी करवाने के लिए 9% रिश्वत लेने के लिए सहमत हो गया। शिकायतकर्ता रिश्वत दे कर अपना काम नहीं कराना चाहता था, इसलिए वह विजिलेंस ब्यूरो यूनिट गुरदासपुर के कार्यालय में पहुंचा और रिश्वत के रूप में रखे जाने वाले 50,000 रुपये पेश किए तथा विजिलेंस ब्यूरो यूनिट गुरदासपुर में अपना बयान दर्ज करवाया।

    इसके बाद उक्त आरोपी कमिश्नर, नगर निगम, बटाला के विरुद्ध उक्त मामले की एफ.आई.आर. दर्ज की गई। विजिलेंस से मिली जानकारी के अनुसार कमिश्नर विक्रमजीत सिंह पांथे को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में जांच अधिकारी ने 50,000/- रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। और तलाशी लेने पर 13,50,000/- रुपये की बेहिसाब रकम भी बरामद की गई।

  • Punjab News: SDM की गिरफ्तारी को लेकर हुआ खुलासा, लाखों रुपए बरामद

    Punjab News: SDM की गिरफ्तारी को लेकर हुआ खुलासा, लाखों रुपए बरामद

    गुरदासपुरः बटाला में देर रात विजिलेंस विभाग की टीम ने नगर निगम बटाला के एसडीएम की सरकारी आवास पर छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार किया। इस छापेमारी के दौरान विजिलेंस टीम ने 14 लाख रुपये की बेहिसाब रकम बरामद की। शिकायतकर्ता अमरपाल सिंह पुत्र गुरदियाल सिंह निवासी बीको कॉम्प्लेक्स, बटाला, जिला गुरदासपुर ने बताया कि उसने नगर निगम बटाला में सड़कों के पैच वर्क और मुरम्मत का काम किया था। जिसके 1,87,483 रुपये और 1,85,369 रुपये (कुल राशि 3,72,852 रुपये) के दो बिल बनाए गए थे।

    जब वह नगर निगम बटाला जाकर कमिशनर से मिला तो उसने बताया कि उक्त भुगतान प्राप्त करने के लिए उसे बिलों की 10% यानी 37,000 रुपये रिश्वत के रूप में देने होंगे और इस संबंध में उसे एसडीओ रोहित उप्पल से मिलना चाहिए। बाद में उसने बटाला में एक लाइट एंड साउंड शो के लिए कैमरा और अन्य संबंधित काम भी किए, जिनके लिए 1,81,543 रुपये बकाया थे। इस प्रकार कुल लगभग 5,54,395 रुपये बकाया थे।

    उक्त भुगतान संबंधी जब वह एसडीओ रोहित उप्पल से मिला तो उन्होंने कहा कि कमिश्नर के आदेशों का पालन करना होगा। कमिश्नर, नगर निगम बटाला से मिलने पर वह बकाया रकम जारी करवाने के लिए 9% रिश्वत लेने के लिए सहमत हो गया। शिकायतकर्ता रिश्वत दे कर अपना काम नहीं कराना चाहता था, इसलिए वह विजिलेंस ब्यूरो यूनिट गुरदासपुर के कार्यालय में पहुंचा और रिश्वत के रूप में रखे जाने वाले 50,000 रुपये पेश किए तथा विजिलेंस ब्यूरो यूनिट गुरदासपुर में अपना बयान दर्ज करवाया।

    इसके बाद उक्त आरोपी कमिश्नर, नगर निगम, बटाला के विरुद्ध उक्त मामले की एफ.आई.आर. दर्ज की गई। विजिलेंस से मिली जानकारी के अनुसार कमिश्नर विक्रमजीत सिंह पांथे को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में जांच अधिकारी ने 50,000/- रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। और तलाशी लेने पर 13,50,000/- रुपये की बेहिसाब रकम भी बरामद की गई। इसके संबंध में तुरंत मामले की जांच चल रही है और कमिश्नर को सक्षम न्यायालय में पेश किया जाएगा।

  • Punjab News: पुलिस व BSF की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 544 ग्राम हेरोइन के साथ 2 तस्कर काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस व BSF की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 544 ग्राम हेरोइन के साथ 2 तस्कर काबू, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः माननीय मुख्यमंत्री, पंजाब द्वारा घोषित “ड्रग्स के खिलाफ जंग” अभियान के तहत पुलिस महानिदेशक, पंजाब और उप पुलिस महानिरीक्षक, बॉर्डर रेंज, अमृतसर के निर्देशों के अनुसार गुरदासपुर पुलिस ने 2 नशा तस्करों को करोड़ों की ढाई किलो हेरोइन के साथ काबू करने में सफलता हासिल की है।

    जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, गुरदासपुर आदित्य और देविंदर कुमार चौधरी, PPS पुलिस अधीक्षक, जांच, गुरदासपुर ने बताया कि BSF के सहयोग से ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान टी पॉइंट रुडियाना मोड़ कलानौर पर नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार 2 संदिग्ध मंगल सिंह और गुरभेज सिंह को संदिग्ध होने पर रोका गया।

    डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस मोहन सिंह की लीडरशिप में संदिग्धों की चेकिंग की गई तो उनसे 2 किलो 544 ग्राम हेरोइन बरामद हुई जिस पर मंगल सिंह और गुरभेज सिंह को गिरफ्तार कर आरोपियों के खिलाफ थाना कलानौर में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी और उनके पिछले और अगले लिंक को वेरिफाई किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

  • Punjab News: तहसील कॉम्प्लेक्स से मोटरसाइकिल चोरी, देखें CCTV

    Punjab News: तहसील कॉम्प्लेक्स से मोटरसाइकिल चोरी, देखें CCTV

    गुरदासपुरः जिले में चोरों के हौसले दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। उनमें पुलिस का खोफ नजर नहीं आ रहा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बीती रात सिटी पुलिस स्टेशन गुरदासपुर, जिसमें एक NRI पुलिस स्टेशन भी है, के ठीक बगल में पुरानी तहसील कॉम्प्लेक्स में खड़ी एक मोटरसाइकिल को चोर चुराकर ले गए।

    तहसील कॉम्प्लेक्स के दोनों तरफ करीब 100 मीटर की दूरी पर पुलिस चेकपॉइंट होने के बावजूद चोर पुरानी तहसील से मोटरसाइकिल चोरी करके आसानी से फरार हो गए। इस चोरी की घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है जिसमें एक मोटरसाइकिल पर 2 युवक आते हैं और उनमें से एक उतरकर फोन पर बात करते हुए घूमता है और फिर मोटरसाइकिल लॉक तोड़कर उसे स्टार्ट कर ले जाता है। बाद में दूसरा मोटरसाइकिल सवार भी अपनी मोटरसाइकिल स्टार्ट करके उसके पीछे चला जाता है।

    वहीं पीड़ित मोटरसाइकिल मालिक जतिंदर शर्मा और उनके भाई अजय शर्मा ने बताया कि वह एक प्रॉपर्टी के रजिस्ट्रेशन के सिलसिले में गवाह लेने तहसील कॉम्प्लेक्स गए थे और उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल वहीं खड़ी कर दी, जहां कई और मोटरसाइकिल खड़ी थीं। जब वह कुछ देर बाद बाहर आए तो उनकी मोटरसाइकिल वहां नहीं थी। उन्होंने इधर-उधर कई जगह बाइक ढूंढने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बाइक नहीं मिली जिसके बाद वहां लगे CCTV चेक किए तो पता चला कि 2 चोर मोटरसाइकिल पर आए हैं, जिसमें से पीछे बैठा युवक उतरकर पहले तो फोन पर बात करते हुए इधर-उधर घूमता रहा और फिर उसने हमारे मोटरसाइकिल का लॉक तोड़ दिया और बाइक को स्टार्ट कर तेजी से फरार हो गया। उसका साथी भी अपनी मोटरसाइकिल स्टार्ट करके उसके पीछे चला गया।

    पीड़ित जतिंदर शर्मा ने हैरानी जताई कि NRI पुलिस स्टेशन पुरानी तहसील बिल्डिंग के अंदर है, जबकि सिटी पुलिस स्टेशन की दीवार भी तहसील कॉम्प्लेक्स के साथ लगी हुई है। इसके अलावा, बाहरी सड़क के दाएं और बाएं दोनों तरफ करीब 60 मीटर की दूरी पर पोस्ट ऑफिस चौक और गर्ल्स स्कूल के साथ-साथ दिन में पक्के नाके और पुलिस चालान भी वसूलती है, लेकिन इसके बावजूद चोर वहां से चोरी की मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए और पुलिस को पता तक नहीं चला। उन्होंने बताया कि चोरी की घटना की सूचना सिटी पुलिस स्टेशन को दे दी है। वहीं पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: पूर्व फौजी की सड़क हादसे में मौत, गाड़ी चालक फरार, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: पूर्व फौजी की सड़क हादसे में मौत, गाड़ी चालक फरार, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः डेरा बाबा नानक के अंतर्गत पुलिस चौकी मालेवाल के गांव अलावलवाल के पूर्व फौजी की सड़क हादसे में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक एक निजी स्कूल में सुरक्षा गार्ड के रूप में सेवाएं दे रहा था। देर रात घर जाते समय सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 66 वर्षीय जसवंत सिंह के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए जसवंत के परिवारिक सदस्यों ने बताया कि वह डिवाइन पब्लिक स्कूल मालेवाल में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत थे।

    बीती रात जब वह स्कूल से छुट्टी लेकर साइकिल से अपने गांव जा रहे थे, तो गांव से कुछ मीटर दूर गांव भोलके साइड से आ रही एक सफेद कार (वरना गाड़ी) ने उनकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि घायल जसवंत सिंह को तुरंत फतेहगढ़ चूड़ियां के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें अमृतसर के अमनदीप अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    वहीं लोगों ने कहा कि इस मामले में पुलिस चौकी मालेवाल में उक्त वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया गया है। वहीं जब पत्रकारों ने पुलिस चौकी मालेवाल के जांच अधिकारी से बात की तो उन्होंने बताया कि मृतक के परिवारिक बयानों के आधार पर गांव लाले नंगल के एक व्यक्ति के खिलाफ बाईनेम धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मृतक के शव का बटाला के सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। जल्द ही उक्त कार चालक को गिरफ्तार कर वाहन भी जब्त कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: कार और टिप्पर की टक्कर में बाप-बेटी की मौत, 2 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: कार और टिप्पर की टक्कर में बाप-बेटी की मौत, 2 घायल, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः गुरदासपुर-मुकेरियां मार्ग पर आज सुबह एक टिप्पर और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में बाप-बेटी की मौत हो गई। वहीं 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार कार सवार परिवार श्री दरबार साहिब से माथा टेककर वापिस मुकेरियां साइड की ओर जा रहे थे। इस दौरान मुकेरियां से गुरदासपुर साइड को आर रहे टिप्पर की कार से टक्कर हो गई। हादसे के दौरान कार में सवार 4 लोगों में से 2 की मौत हो गई। दोनों मृतक बाप- बेटी थे। वहीं 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही पुराना शाला की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वहीं मौके पर मौजूद व्यक्ति ने बताया कि ओवरलोड ट्रक आ रहा था। दूसरी ओर माथा टेककर आ रही कार काफी तेज गति से थी। इस दौरान दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। हादसे के बाद कार पलट गई। हादसे में घायल मां-बेटे को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मरने वाली लड़की की उम्र 3 साल बताई जा रही है। व्यक्ति ने कहा कि जब उसे घटना की सूचना मिली तो वह ट्रैक्टर लेकर मौके पर पहुंचा। स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर की मदद से वाहन को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक युवक प्रभजोत सिंह और उसकी 3 साल की बेटी रहमत कौर की डूबने से मौत हो चुकी थी। जबकि बेटा और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद लोगों की मदद से उसने घायलों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल में भर्ती करवाया। मृतक मुकेरियां के बधुपुर गांव के रहने वाले है। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने दोनों के शवों को अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है।
  • Punjab News: शहीदी दिवस को लेकर इस इलाके से सजाया नगर कीर्तन, देखें वीडियो

    Punjab News: शहीदी दिवस को लेकर इस इलाके से सजाया नगर कीर्तन, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में पंजाब सरकार की ओर से गुरदासपुर में भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा साहिब तप अस्थान बाबा हरि सिंह बठवाला से रवाना हुआ यह पवित्र नगर कीर्तन श्रद्धा और उत्साह का प्रतीक बना रहा।

    यह नगर कीर्तन गुरदासपुर से प्रारंभ होकर धारीवाल, बटाला होते श्री अमृतसर साहिब पहुंचेगा और विभिन्न पड़ावों से गुजरते अंततः श्री आनंदपुर साहिब में सम्पन्न होगा। पूरे मार्ग में संगत ने श्रद्धा के साथ स्वागत किया और गुरु साहिब के उपदेशों को याद किया। इस मौके पंजाब सरकार के मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, लाल चंद कटारूचक और हरभजन सिंह सहित AAP के अन्य नेता भी उपस्थित रहे।

    नेताओं और संगत ने गुरु साहिब के बलिदान को स्मरण करते कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहादत मानवता, धर्म और न्याय की रक्षा का सर्वोच्च उदाहरण है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। मंत्रियों ने पूरे पंजाब के श्रद्धालुओं से अपील की कि वे इस अवसर पर बड़े पैमाने पर शामिल होकर गुरु साहिब की शिक्षाओं को आत्मसात करें और मानवता व भाईचारे के मार्ग पर चलें।

  • Punjab News: AK-47 से पहले पत्नी-सास का कत्ल, फिर किया सुसाइड, देखें वीडियो

    Punjab News: AK-47 से पहले पत्नी-सास का कत्ल, फिर किया सुसाइड, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले में 7 नंबर स्कीम के सरकारी क्वार्टरों में गार्ड ने AK-47 से पत्नी और सास की गोली मारकर कत्ल कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उक्त आरोपी घर पर छिप गया। इस दौरान मौके पर एसीपी आदित्य कुमार ने उसे करीब एक घंटा समझाया और सरेंडर करने की अपील की। लेकिन आरोपी छत पर चिल्लाता रहा और पुलिस को धमकाते हुए कहने लगा कि वह खुद को गोली मार लेगा।

    जिसके काफी देर बाद पुलिस के समझने के बाद आरोपी ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। आरोपी की पहचान गुरप्रीत निसावी गांव गुत्थी के रूप में हुई है। वहीं मृतकों की पहचान पत्नी अकविंद्र कौर और सास गुरजीत कौर के रूप में हुई है। परिवार के मुताबिक, गुरप्रीत और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू तनाव चल रहा था। उसकी साली परमिंदर कौर ने भी बताया कि 2016 में हुई शादी के बाद से अक्सर झगड़े हो जाते थे, जिसे इस घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

    जानकारी के अनुसार गांव गुत्थी में यह वारदात एक घरेलू विवाद से शुरू हुई, जब गुरप्रीत सिंह जो केंद्रीय जेल गुरदासपुर में निजी कंपनी पैसको के गार्ड के तौर पर तैनात था। अपनी सरकारी एके-47 राइफल लेकर घर पहुंचा। रात करीब 3 बजे उसने अपनी पत्नी अकविंद्र कौर और सास गुरजीत कौर पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। गुरदासपुर के एसएसपी आदित्य ने घटना की पुष्टि की। एसएसपी आदित्य ने कहा हमारी मल्टीपल टीमें मौके पर पहुंचीं। टीमों ने सारे इलाके की घेराबंदी कर दी। मामले की पूरी जांच की जा रही है।

     

  • Punjab News: SD College के बाहर पुलिस का एक्शन, कई वाहनों के काटे चालान, नाका देख भागे हुल्लड़बाज, देखें वीडियो

    Punjab News: SD College के बाहर पुलिस का एक्शन, कई वाहनों के काटे चालान, नाका देख भागे हुल्लड़बाज, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले के वुमन एसडी कॉलेज के बाहर मोटरसाइकिल पर गेड़ी मारने और शोर-शराबा करके हुल्लबाजों के खिलाफ आज पुलिस द्वारा एक्शन लेते हुए कार्रवाई की गई। दरअसल, यह कार्रवाई एसपी डी.के. चौधरी के नेतृत्व में की गई। इस दौरान एसपी की मौजूदगी में पुलिस कर्मियों ने हाईटेक नाका लगा कर बुलेट मोटरसाइकिल की आवाज तेज करके बुलेट चलाने वाले वाहन चालकों के चालान काटे।

    मामले की जानकारी देते हुए एसपी डीके चौधरी ने बताया कि उन्हें शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ शरारती और हुल्लड़बाज़ कॉलेज के बाहर मोटरसाइकिल पर घूमकर बच्चों को परेशान करते हैं, इसलिए यह हाईटेक नाका लगाया गया। उन्होंने कहा कि हुल्लबाजों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे में किसी भी युवा को वार्निंग नहीं दी जा रही। बुलेट के पटाखे बजाने वालों के सिलेंसर उतारे जा रहे है और उनका 5 हजार तक चालान काटा जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि पहले कई बार युवाओं को वार्निंग दी जा चुकी है, लेकिन अब हुल्लबाजों के खिलाफ सख्ती से एक्शन लिया जा रहा है। एसपी ने कहा कि यह कार्रवाई इसी तरह से जारी रहेंगी। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई सुबह शाम किसी भी समय की जा सकती है। ऐसे में आज कई बुलेट के सिलेंसर उतारे गए है। वहीं कुछ कार की नंबर प्लेट पुरानी होने के कारण उन्हें उतारा भी गया। उन्होंने कहा कि बुलेट पर पटाखे बजाने वालों के खिलाफ सभी थानों में मुहिम चलाई जा रही है। ऐसे में जिन वाहनों के सिलेंसर उतारे गए है, जल्द उन्हें इकट्ठा करके नष्ट किया जाएगा।