Category: Punjab>Gurdaspur

  • Punjab News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर लौटे इस स्कूल के 4 छात्र, बताए यादगार पल, देखें वीडियो

    Punjab News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर लौटे इस स्कूल के 4 छात्र, बताए यादगार पल, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः बाल दिवस पर देश के 120 स्कूलों से आए बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। यह मुलाकात बच्चों के लिए बहुत खास और यादगार रही। राष्ट्रपति ने बच्चों को समझाया कि देश को आगे बढ़ाने के लिए पढ़ाई, अनुशासन, रचनात्मकता और दयालुता कितनी ज़रूरी है। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे बड़े सपने देखें, खूब मेहनत करें और समाज के लिए अच्छा काम करें।

    बटाला के इतिहास में पहली बार किसी स्कूल को राष्ट्रपति भवन में भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती दपदी मुर्मू के साथ बाल दिवस मनाने का अनूठा अवसर मिला। दरअसल, वुडस्टॉक पब्लिक स्कूल बटाला ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। जहां स्कूल के विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन में भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती दपदी मुर्मू के साथ बाल दिवस मनाने का अनूठा अवसर मिला।

    भारत के 120 स्कूलों में से गए छात्रों में से बटाला के 4 छात्र राष्ट्रपति को मिलने पहुंचे। राष्ट्रपति के साथ मुलाकात करने के बाद आज छात्र वापिस बटाला लौटे है। इस दौरान उन्होंने अपनी बातें राष्ट्रपति के सामने रखी। प्रार्थना छात्र ने बताया कि उन्होंने कभी सपने में मिलने के बारे में नहीं सोचा था। प्रार्थना ने कहा कि राष्ट्रपति से मिलने के दौरान उसके दिल की धड़कने काफी तेज हो गई। प्रीशा हांडा ने कहा कि उसने राष्ट्रपति के सामने पंजाबी गुरमुखी की कविता उनके सामने बोली थी। जिसमें पंजाब के गुरुओं की बाणी के बारे में बताया गया। स्टूडेंट ने कहा कि राष्ट्रपति पंजाबी के बारे में सुनकर काफी खुश हुई। स्टूडेंट ने कहा कि गर्व की बात है कि एक महिला देश के इतने बड़े पद पर मौजूद है और देश की बेहतरी के लिए काम कर रही है।

    स्टूडेंट ने कहाकि परिवार सहित इलाका निवासी और स्कूल के टीचर काफी खुश है। वहीं ईशान ने कहा कि भारत को नई दिशा में ले जाने का सपना था। ऐसे में वह राष्ट्रपति के पद पर रहकर देश को नई राह पर ले जाने की कोशिश में है और इसे काफी हद तक नई दिशा में ले जाने में कामयाब भी हो रही है। इस दौरान अन्य स्टूडेंट ने राष्ट्रपति से बच्चों को उचित पढ़ाई ना मिलने के बारे में पूछा था। जहां राष्ट्रपति ने बच्चों के भविष्य और पढ़ाई के लिए नई योजना तैयार कर रहे है। बच्चों ने कहाकि वह राष्ट्रपति से मिलकर बेहद खुश है।

  • Punjab News: 2 साल की बच्ची से रेप मामले में आरोपी को मौत तक जेल की सजा, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 साल की बच्ची से रेप मामले में आरोपी को मौत तक जेल की सजा, देखें वीडियो

    गुरदासपुर। जिले की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने रेप के एक मामले में आरोपी को मौत तक जेल की सजा सुनाई है और उस पर 3 लाख रूपये का जुर्माना भी लगाया है। यह फैसला एडिशनल सेशन जज (फास्ट ट्रैक कोर्ट) बलजिंदर सिद्धू ने गुरुवार को सुनाया। यह फैसला 15 महीने की सुनवाई के बाद आया है और कोर्ट के आदेश के अनुसार आगे की कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी।

    सरकारी वकील हरदीप कुमार ने बताया कि आरोपी अभिषेक पर 2 साल की बच्ची के साथ रेप करने का आरोप था। इस मामले की भी शिकायत 29 जुलाई 2024 को सिविल लाइन, बटाला में दर्ज की गई थी। शिकायत के बाद अभिषेक को हिरासत में लिया गया और बाद में केस का ट्रायल शुरू हुआ। कोर्ट में ट्रायल 26 सितंबर से चला और करीब 15 महीने की सुनवाई के बाद जज ने यह फैसला सुनाया।

    ये था पूरा मामला  शिकायत में बच्ची के माता-पिता ने कहा कि बच्ची की मां घर-घरों में मजदूरी का काम करती हैं और पिता मज़दूरी करते हैं। जब पिता काम करके घर आते थे, तो मां बच्ची को पिता के हवाले कर काम पर चली जाती थीं। 29 जुलाई की शाम करीब साढ़े पांच बजे मां ने बच्ची को अभिषेक के पास छोड़कर काम पर चली गईं। लगभग एक घंटे बाद जब मां वापस आईं तो अभिषेक वहां नहीं था और बच्ची रो रही थी। नज़दीक से देखने पर पता चला कि बच्ची के साथ गलत काम हुआ है। इसके बाद मां ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। कौन से धाराएं लगाईं गईं पुलिस ने बच्ची के बयानों के आधार पर अभिषेक के खिलाफ POSCO (पॉक्सो) एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया। उसके बाद शिकायत में दिए गए वक़्त और सबूतों के आधार पर आरोप पर मुकदमा चला और कोर्ट ने सजा सुनाई। पीड़िता की मां ने दी ये प्रतिक्रिया बच्ची की मां ने फैसले के बाद कहा कि वह कोर्ट के निर्णय से खुश हैं। उनका कहना था कि ऐसे लोगों को जेल में ही मरना चाहिए, क्योंकि खुले समाज में ऐसे लोग बच्चियों को भी अपना शिकार बना सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस ने शुरू से उनका साथ दिया और गरीबी के कारण उन्हें सरकारी वकील मिला-आज उन्हें न्याय मिल गया है।  

  • Punjab News: महिला कर्मचारी समन्वय मोर्चा ने BPO के खिलाफ दिया धरना, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: महिला कर्मचारी समन्वय मोर्चा ने BPO के खिलाफ दिया धरना, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः महिला कर्मचारी समन्वय मोर्चा ने गुरु नानक पार्क गुरदासपुर में रैली निकालकर बीपीओ पोहला सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर डीईओ एलिमेंट्री कार्यालय के सामने धरना दिया। पीड़ित शिक्षिका ने आरोप लगाया कि पोहला सिंह कादिया-2 के ब्लॉक प्राइमरी का शिक्षा अधिकारी है और अपने पद का नाजायज फायदा उठाकर अक्सर महिला शिक्षिकाओं को परेशान करता है और उन्हें अवैध यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करता है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। अगर कार्रवाई नहीं की गई तो संघर्ष तेज किया जाएगा।

    जानकारी देते हुए पीड़ित शिक्षिका और उनकी सहयोगी अध्यापकों ने बताया कि पोहला सिंह कादिया-2 के ब्लॉक प्राइमरी शिक्षा अधिकारी हैं और अपने पद का फायदा उठाकर अक्सर महिला शिक्षिकाओं को परेशान करते हैं और उन्हें अवैध यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करते हैं। पोहला सिंह ने वर्ष 2023 में मैडम कमलप्रीत कौर को अनुचित तरीके से छूने की कोशिश की थी, जिसके खिलाफ बटाला एसएसपी के पास शिकायत भी दर्ज कराई गई थी जिसके बाद आरोपी ने एसएसपी कार्यालय में प्रमुख लोगों के सामने माफी मांगी और भविष्य में ऐसा कुछ न करने का आश्वासन दिया, लेकिन अपने इस्तीफे के कुछ समय बाद ही पोहला सिंह ने व्यक्तिगत रंजिश रखते हुए मैडम कमलप्रीत कौर के विभागीय कार्यों में बाधा डालना शुरू कर दिया।

    इसी तरह, पोहला सिंह ने मैडम सुखप्रीत कौर गिल के साथ भी ऐसा ही कुछ करने की कोशिश की, जिसका विरोध करने पर उन्हें झूठी जांच में फंसाने की कोशिश की गई है। उनके परिवार के खिलाफ सोशल मीडिया पर झूठा प्रचार किया गया। इस अवसर पर नेताओं ने घोषणा की कि आने वाले दिनों में संघर्ष को और व्यापक बनाया जाएगा और इसमें जिले की जनता व जुझारू संगठनों को शामिल किया जाएगा तथा इस संबंध में 16 नवंबर को एक बैठक आयोजित की जाएगी।

  • Punjab News: इस BDPO कार्यालय में देरी से पहुंच रहे अधिकारी, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: इस BDPO कार्यालय में देरी से पहुंच रहे अधिकारी, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    SDM बोले – नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई

    गुरदासपुरः पंजाब सरकार ने सरकारी दफ्तरों में समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के सख्त आदेश जारी किए हैं, लेकिन कई कर्मचारी सरकार के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला दीनानगर के बीडीपीओ कार्यालय में सामने आया है। जहां, कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी समय पर ऑफिस नहीं पहुंच रहे हैं। दरअसल, बीडीपीओ कार्यालय में पहुंचने का समय 9 बजे है, लेकिन कार्यालय में चौकीदार के अलावा कोई भी कर्मचारी समय पर मौजूद नहीं रहा। इस दौरान वहां सारी कुर्सियां खाली दिखी और लोग अपने काम के लिए इंतजार करते नजर आए। वहीं मीडिया की सूचना मिलने पर कंप्यूटर ऑपरेटर सतनाम सिंह 9.30 बजे कार्यालय पहुंचे और बीडीपीओ भी 10 बजे पहुंचे। जब इस संबंध में बीडीपीओ से बात की गई, तो उन्होंने कई मीटिंगों में व्यस्त होने की बात कहकर टाल मटोल कर दी। वहीं कार्यालय के कर्मचारी मीडिया से उलझते हुए नजर आए और इस दौरान हंगामा भी हुआ। जब इस संबंध में एसडीएम जसविंदर सिंह भुल्लर से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि देरी से पहुंचने की घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसके लिए लेट आने वालों से देरी की वजह पूछी जाएगी और इसके लिए अधिकारियों को भी लिखा जाएगा, ताकि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा सके।
  • Punjab News: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित भव्य नगर कीर्तन में उमड़े श्रद्धालु, देखें वीडियो

    Punjab News: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित भव्य नगर कीर्तन में उमड़े श्रद्धालु, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः सिखों के प्रथम गुरु, श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित, पंज प्यारों के नेतृत्व में गुरदासपुर के गुरुद्वारा सिंह सभा से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन गुरदासपुर के विभिन्न बाजारों से होता हुआ गुरुद्वारा सिंह सभा पर समाप्त हुआ। इस नगर कीर्तन का संगत ने जगह-जगह गर्मजोशी से स्वागत किया और संगत के लिए लंगर का भी इंतजाम किया गया।

    इस अवसर पर नगर कीर्तन में शामिल संगत ने कहा कि गुरु जी ने पूरी दुनिया को सत्य के मार्ग पर चलने की शिक्षा दी और लोक कल्याण के लिए 4 उदासीयां भी की। संगत को हाथ से कीरत करने, वांड छकने और और चढ़दी कलां में रहने की शिक्षा दी थी। उनकी बताई शिक्षाओं पर चलकर सभी को अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए।

  • Punjab News: गोलियां मारकर व्यक्ति का कत्ल, इस गैंग ने ली जिम्मेदारी, दी चेतावनी

    Punjab News: गोलियां मारकर व्यक्ति का कत्ल, इस गैंग ने ली जिम्मेदारी, दी चेतावनी

    गुरदासपुरः बटाला में बीते दिन शाम डेरा बाबा नानक रोड पर गोलियां मारकर दीप चीमा नामक नौजवान का कत्ल कर दिया गया था। वहीं इस घटना के बाद आज गैंगस्टर हैरी चट्ठा, केशव शिवाला और अमृत दालम ने जिम्मेदारी ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लिखा कि बटाला में दीप चीमा का कत्ल हुआ, उसकी जिम्मेदारी हैरी चिट्ठा, केशव शिवाला और अमृत दालम लेते हैं।

    पोस्ट में लिखा कि हमारे एंटी गैंग गोपी बकरी और धोनी लंडे का खास आदमी था और उनके कहने पर प्रधान बनता था। आगे लिखा कि इसने ही हमारे भाई जुगराज का बेरिंग कॉलेज की प्रधानगी में नुकसान करवाया था और उसका एंटी प्रधान बनाया था, आज इसकी सजा मिल गई है।

    गैंग ने अन्य को चेतावनी देते हुए कहा कि बाकी भी प्रधान तैयार रहें, सिरोपे उन्हें भी पहनाए जाएंगे। हमने पहले भी कहा था कि मारकर सबके कसूर बताएंगे, जो भी हमारी एंटी गैंग की हेल्प करेगा, उसका हाल यही होगा। बाकी जग्गू वीर का फोन चले या न चले, काम ऐसे ही होते रहेंगे। बाकी तैयारी रखो सब, पता नहीं किसकी मौत कहां आ जाए, वेट एंड वॉच अगली चेबर में गोली किस के नाम की, यह एक सरप्राइज ही है।

  • Punjab News: युवक पर अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    Punjab News: युवक पर अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः बटाला के डेरा रोड पर अंधाधुंध फायरिंग करने का मामला सामने आया है। गोलीबारी में जसजीत उर्फ डिंपी नामक युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, दोस्तों के साथ कार में आए जसजीत जब कार से उतर रहा था तो कुछ अज्ञात हमलावरों ने उस पर गोली चला दी। मृतक मान नगर, बटाला का रहने वाला है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    इस संबंध में जानकारी देते डीएसपी सिटी संजीव कुमार ने बताया कि डेरा रोड पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने गोलियां चलाकर जसजीत सिंह निवासी मान नगर बटाला की हत्या कर दी है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अज्ञात लोगों ने गोलियां चलाकर हत्या की है।

    मृतक की पत्नी चरनजीत कौर ने कहा कि उसका पति किसी काम से गया था और कुछ देर पहले ही उसने घर पर फोन कर कहा था कि वह आ रहा है और चाय बनाने को कहा था। चाय बनाने के बाद जसजीत के कई फोन आए लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इस बीच किसी ने सूचना दी कि जसजीत को गोलियां लगी हैं। जब वह गली के बाहर आई तो देखा कि जसजीत की लाश सड़क के बीच में पड़ी थी।

     

  • Punjab News: 9mm Glock pistol समेत 2 आरोपी गिरफ्तार, फायरिंग की दो वारदातों का खुलासा

    Punjab News: 9mm Glock pistol समेत 2 आरोपी गिरफ्तार, फायरिंग की दो वारदातों का खुलासा

    गुरदासपुरः पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते दो आरोपियों को एक आधुनिक 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के साथ फायरिंग की दो बड़ी घटनाओं की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। डीजीपी गौरव यादव ने जानकारी दी कि आरोपियों की पहचान नितीश सिंह निवासी कोटला सुल्तान सिंह (अमृतसर) और करण मसीह उर्फ अजय उर्फ अज्जू, निवासी दिओल (गुरदासपुर) के रूप में हुई है।

    पुलिस जांच के अनुसार 22 सितंबर को दो बाइक सवार व्यक्तियों ने एक मेडिकल स्टोर मालिक पर फायरिंग की थी। वहीं, 15 अक्टूबर को भी कलानौर स्थित एक निजी अस्पताल के बाहर दो बाइक सवारों ने गोलीबारी की थी। दोनों मामलों में पीड़ितों को अज्ञात मोबाइल नंबरों से फिरौती की कॉल आ रही थीं। जांच में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपी बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) आतंकी संगठन से जुड़े विदेश में बैठे कट्टरपंथी गैंगस्टर गुरदेव जस्सल और गुरलाल उर्फ गुल्लू के निर्देश पर काम कर रहे थे।

    डीआईजी बॉर्डर रेंज संदीप गोयल ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को कलानौर के गांव उप्पल के टी-पॉइंट से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल और कारतूस बरामद किए हैं। डीआईजी गोयल ने कहा कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां व बरामदगियां होने की संभावना है। पुलिस इस मामले में गुरलाल के वित्तीय लेन-देन की भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से फिरौती और फायरिंग की घटनाओं में शामिल नेटवर्क को कमजोर करने में मदद मिलेगी और आगे और भी खुलासे की उम्मीद है।

  • Punjab News: प्राइवेट बस की चपेट में आने से बाइक सवार 2 लोगों की मौत

    Punjab News: प्राइवेट बस की चपेट में आने से बाइक सवार 2 लोगों की मौत

    गुरदासपुरः जिले के दीनानगर कस्बे में आज सुबह एक तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पुराना शाला के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार महिला और पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा निजी कंपनी की बस की तेज रफ्तार के कारण हुआ, टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों सवार मौके पर ही दम तोड़ बैठे। मृतक की पहचान विपिन कुमारी (पति बलविंदर सिंह) निवासी गांव लविन क्राल और उनके पड़ोसी सुशील कुमार के रूप में हुई है। विपिन कुमारी के पति दुबई में काम करते हैं।

    जांच में पता चला है कि विपिन कुमारी की सास का कोटली स्थित एक निजी अस्पताल में नेत्र का ऑपरेशन हुआ था। विपिन कुमारी अपने पड़ोसी सुशील कुमार के साथ अपनी सास की तबीयत जानने अस्पताल गई थीं। जब दोनों अस्पताल से लौट कर अपने गांव जा रहे थे, तभी परमानंद चेक पोस्ट के पास तेज रफ्तार आती हुई एक निजी बस ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

    टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि विपिन कुमारी और सुशील कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक मौके पर बस छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और फरार बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना से मृतकों के गांव लविन क्राल में शोक की लहर फैल गई है।

  • Punjab News: Doctor की गाड़ी पर बदमाशों ने बरसाई गोलियां, 50 लाख की फिरौती न देने पर की वारदात, देखें CCTV

    Punjab News: Doctor की गाड़ी पर बदमाशों ने बरसाई गोलियां, 50 लाख की फिरौती न देने पर की वारदात, देखें CCTV

    गुरदासपुरः शहर के ऐतिहासिक कस्बे कलानौर में श्री राम अस्पताल के मालिक डॉक्टर रामेश्वर से रात 2 बजे 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। वहीं रंगदारी मांगने के बाद नकाबपोश मोटरसाइकिल सवार युवकों ने अस्पताल के गेट पर खड़ी डॉक्टर की गाड़ी पर भी हमला किया और उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। इस दौरान सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। डॉक्टर का कहना है कि इन आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए श्री राम अस्पताल के मालिक डॉ. रामेश्वर सैनी ने बताया कि गैंगस्टरों ने पहले भी उनके अस्पताल पर हमला किया था। उन्होंने अस्पताल पर 4 गोलियां चलाईं और उनसे 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी, जबकि इस घटना के संबंध में कलानौर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर मामला दर्ज किया गया था। डॉक्टर ने कहा कि इसके बाद गैंगस्टरों ने उन्हें फोन पर भी फिरौती की मांग की, जबकि उनका फोन ब्लॉक सूची में डाल दिया गया था। इस घटना के बाद, पुलिस ने उनकी सुरक्षा के लिए दो गनमैन भी उपलब्ध कराए हैं।

    उन्होंने कहा कि बीती रात जब वह अपने गनमैन के साथ अपने घर गए थे, तो मोटरसाइकिल पर 2 नकाबपोश उनके अस्पताल के सामने आए। इस दौरान युवकों ने अस्पताल के गेट पर खड़ी उनकी गाड़ी पर लगभग 6 राउंड फायर किए और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित डाक्टर ने पुलिस को मामले की शिकायत दे दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में पुलिस को एक जिंदा कारतूस भी मौके से बरामद किया है।

    डॉ. रामेश्वर सैनी अपने मरीजों को उनके इलाज के लिए 10-10 रुपये की दवाइयां दे रहे हैं, वह इतने पैसे कहां से लाएंगे? इस मौके पर उन्होंने पंजाब सरकार और डीजीपी पंजाब से मांग की है कि उन पर गोली चलाने वालों को सजा दी जाए। उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए और उनकी जान-माल की सुरक्षा की जाए। वहीं घटना के बाद डीएसपी गुरविंदर सिंह, कलानौर थाने के एसएचओ हेमराज समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस की टीमें शूटरों की गिरफ्तारी में जुटी हुई हैं।