घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँच कर पुलिस द्वारा महिला को जख्मी हालत में सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि महिला को गंभीर चोटें नहीं आईं, लेकिन उसकी कलाई और पेट पर चाकू के घाव हैं। यह पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई। महिला का आरोप है कि हमला करने वाला उसका पति ही था। 2014 में तलाक हो जाने के बावजूद वह अपने 11 साल के बच्चे के भविष्य के कारण उसी के साथ रह रही थी। अब महिला के नाम पर दो मकान है। जिसे अपने नाम पर करवाने के लिए पति उसके साथ मारपीट करता है। जिसकी उसने समय-समय पर पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई थी पर उसके पति का पिता पुलिस में एसएचओ है इसलिए पुलिस उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं करती। 4 अक्टूबर को भी उसके साथ मारपीट की गई थी। एमएलआर करवाई गई थी और उसके पास घटना की फुटेज भी है। जिसकी शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिस कारण उसके पति ने सरे-बाज़ार पर चाकुओं से हमला कर दिया। महिला की मांग है कि उसके पति के खिलाफ कार्रवाई की जाए।SHO के बेटे ने बाजार में पत्नी पर चा कू से किया हम लाhttps://t.co/wPqPGyzFwE#KaranJohar #rvnlselectionscam #TanyaMittal pic.twitter.com/yN03jvLpFT
— Encounter India (@Encounter_India) October 24, 2025
Category: Punjab>Gurdaspur
-

Punjab News: SHO के बेटे ने बाजार में पत्नी पर चाकू से किया हमला, वीडियो वायरल
गुरदासपुर: जीटी रोड पर जहाज चौक के पास स्थित इंडसइंड बैंक के बाहर उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब एक युवक ने कार से उतरकर एक महिला पर चाकू से धावा बोल दिया। हालांकि महिला ने बचने की कोशिश की और पास ही मौजूद एक और युवक भी झगड़े में कूद गया, लेकिन महिला जख्मी हो चुकी थी। आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। -

Punjab News: California हादसे में जशनप्रीत सिंह के समर्थन में गाँव, देखें वीडियो
गुरदासपुर: कैलिफोर्निया में हुए सड़क हादसे में आरोपी बनाए गए पंजाबी युवक जशनप्रीत सिंह के समर्थन में उसके गाँव पुराना शाला जिला गुरदासपुर के लोग खुलकर सामने आ गए हैं। गाँव के लोगों और परिवार का कहना है कि जशनप्रीत पर नशे का आरोप पूरी तरह झूठा और बेबुनियाद है। ग्रामीणों ने बताया कि जशनप्रीत बचपन से ही गुरसिख और धार्मिक प्रवृत्ति वाला युवक रहा है। उन्होंने कहा कि “वह नशे के पास भी नहीं जाता, उस पर झूठा इल्ज़ाम लगाया जा रहा है।
गाँव के लोगों ने इस मुद्दे पर गुरुद्वारा साहिब में अरदास कर ईश्वर से न्याय की प्रार्थना की। जशनप्रीत के पिता रविंदर सिंह ने कहा कि यह घटना एक दुर्घटना मात्र थी, जिसे नशे से जोड़ना अनुचित है। उन्होंने हादसे में मारे गए तीन लोगों जिनमें एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं की मौत पर गहरा दुख जताया और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। परिवार और गाँव वालों ने भारत सरकार से हस्तक्षेप करने की माँग की है ताकि अमेरिकी प्रशासन से संपर्क कर मामले की निष्पक्ष जाँच करवाई जा सके।
-

Punjab News: विवादों में आया Akaal Hospital, महिला की मौत को लेकर परिजनों का हंगामा, देखें वीडियो
बटालाः गुरदासपुर रोड पर स्थित निजी अकाल अस्पताल में ऑपरेशन के बाद बच्चा होने के बाद महिला की मौत को लेकर परिजनों द्वारा जमकर हंगामा किया गया। मृतक महिला की पहचान रोज़ी के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रंबंधकों पर लापरवाही के आरोप लगाए है। परिजनों ने मृतका की देह को गुरदासपुर रोड पर रखकर अस्पताल के खिलाफ धरना दिया और सड़क जाम कर दिया।
मृतका रोज़ी के पिता कश्मीर, पति संदीप और सास ने अस्पताल पर आरोप लगाते हुए कहा कि डिलीवरी का ऑपरेशन पूरी तरह ठीक हुआ था और रोज़ी का बेटा भी ठीक था, लेकिन देर रात अचानक रोज़ी की तबीयत बिगड़ने लगी। अस्पताल के स्टाफ के द्वारा रोज़ी की हालत संभाली नहीं गई और हालत बिगड़ते देख अस्पताल ने उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया। जब परिजन रोज़ी को लेकर दूसरे अस्पताल पहुंचे तो वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित परिवार इंसाफ की गुहार लगा रहा था।
दूसरी ओर, अकाल अस्पताल के एमडी प्रीतपाल सिंह का कहना है कि यह डिलीवरी का केस था। महिला का ऑपरेशन सही किया था और बच्चा भी ठीक था। अचानक रोज़ी की तबियत बिगड़ गई। जिसको लेकर उसे दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया। एमडी प्रीतपाल सिंह का कहना है कि क्योंकि उनके अस्पताल में वेंटिलेटर की सुविधा नहीं थी। उन्होंने कहा कि दूसरे अस्पताल में रोज़ी की मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पहुंचे सिविल लाइन्स थाना बटाला के एसएचओ ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि पीड़ित परिवार के बयान दर्ज किए जाएंगे और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-

Punjab News: विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, नौजवानों ने घेरा Dream Overseas दफ्तर, देखें वीडियो
गुरदासपुरः विदेश भेजने के नाम पर लोगों के साथ ठगी के कई मामले सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला गुरदासपुर जेल रोड के पास से सामने आया है। जहां ड्रीम ओवरसीज नाम का दफ्तर चलाने वाले एक व्यक्ति पर विदेश भेजने के नाम पर कई नौजवानों से लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप लगा है। दफ्तर के बाहर इकट्ठे हुए युवाओं का कहना है कि उन्हें विदेश भेजने के नाम पर ड्रीम ओवरसीज के मालिक ने उनसे ठगी करके दफ्तर को बंद कर ताला लगा दिया और फरार हो गया। इसी कारण वह दफ्तर के बाहर इकट्ठा होकर पुलिस प्रशासन को सूचना देने पहुंचे। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं की शिकायतों के आधार पर एजेंट के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इस संबंध में दफ्तर के बाहर इकट्ठे युवाओं ने कहा कि उन्होंने विदेश जाने के लिए जेल रोड पर स्थित Dream Overseas के मालिक को लाखों रुपये दिए थे और अब यह एजेंट उनसे पैसे लेकर दफ्तर को ताला लगाकर मौके से फरार हो चुका है और कई युवाओं को इन्होंने गलत आधार कार्ड भी दे दिए हैं। कुछ को ऑफर लेटर दिए गए थे पर उन्हें विदेश नहीं भेजा गया। युवाओं ने पुलिस से मांग की है कि इस एजेंट को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी का कहना है कि जेल रोड पर स्थित ड्रीम ओवरसीज कार्यालय के बाहर युवा इकट्ठे हुए थे। युवाओं ने आरोप लगाया है कि एजेंट ने उन्हें विदेश भेजने के नाम पर ठगी की है। उन्होंने सभी युवाओं से कहा कि वे थाने आकर एजेंट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएं ताकि एजेंट के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जा सके।
-

Punjab News: California Truck Accident; जशनप्रीत के नशे को लेकर परिवार ने किया ये खुलासा, देखें वीडियो
गुरदासपुरः बीते दिनी अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया था। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। ट्रक ड्राइवर की पहचान जशनप्रीत सिंह के रूप में हुई थी, जो गुरदासपुर के गांव पुराना शाला का रहने वाला है। जशनप्रीत सिंह पर नशे में ट्रक चलाने के आरोप लग रहे है।
जिस संबंध में आज परिवार सहित गांववासी जशनप्रीत के पक्ष में गुरुद्वारे में इक्टठा हुए। परिवार का कहना है कि जशनप्रीत एक गुरसिख व्यक्ति है, बचपन से ही वह अमृतधारी है। यहां तक कि उसका पूरा परिवार ही गुरसिख है। नशा करने का तो सवाल ही नहीं उठता, उसने कभी भी नशे की ओर देखा ही नहीं है। उस पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।
जशनप्रीत सिंह के पिता रविन्दर सिंह और गांववालों का कहना है कि यह घटना केवल एक दुर्घटना है जो किसी के साथ भी हो सकती है। उन्हें उस दुर्घटना में मारे गए तीन लोगों जिनमें एक महिला और दो बच्चे भी शामिल थे की मौत पर गहरा दुख है। वे उनकी आत्माओं की शांति के लिए वाहेगुरु के सामने अरदास करते हैं। लेकिन जशनप्रीत का नशे से कोई संबंध नहीं है। वह नशा नहीं करता। उस पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने भारत सरकार से अनुरोध किया है कि मामले में दखल देकर इसकी गहनता से जांच करवाने के लिए अमेरिका सरकार और कैलिफोर्निया पुलिस प्रशासन से संपर्क किया जाए।
-

Punjab News: व्यक्ति का पीट-पीटकर किया कत्ल, परिवार का आरोप, देखें वीडियो
गुरदासपुरः जिले के थाना काहनूवान के अंतर्गत आते गांव वड़ैच में मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिवार ने आरोप लगाए हैकि उनके बेटे की पीट-पीटकर हत्या की गई है। मृतक की पहचान राजा मसीह पुत्र बिट्टू मसीह के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजा मसीह गांव में ही मज़दूरी करता था। रात को गांव के ही 2 व्यक्तियों से उसका झगड़ा हो गया था। परिवार का आरोप है कि इन्हीं लोगों ने उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी है। परिवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि पहले इन लोगों ने राजा पर बेसबैट और अन्य हथियारों से पीटा, फिर घर आकर उसके साथ उसके भाई और उसकी पत्नी की भी पीटाई की।
मौके पर बड़ी संख्या में गांव के लोग और मृतक के रिश्तेदार उसके घर और घर के बाहर इकट्ठे थे। इसके अलावा थाना काहनूवान के थाना प्रभारी गुरनाम सिंह और अन्य जांच अधिकारी तथा पुलिस बल भी मौजूद थे। फिलहाल पुलिस ने मामले के बारे में कुछ कहने से इनकार कर दिया। मृतक की पत्नी रिबेका और भाई साबी ने बताया कि बीती शाम गांव के ही दो नौजवानों ने राजा के साथ झगड़ा किया।
इसके बाद इन व्यक्तियों ने उसके घर में घुसकर जहां राजा मसीह की बेरहमी से पिटाई की, वहां उसकी पत्नी रिबेका को भी पीटा गया। रिबेका ने रात की सारी वारदात के अलावा उन लोगों द्वारा उसके साथ की मारपीट के निशान भी दिखाए। रिबेका ने कहा कि पिछले साल भी इन लोगों ने राजा मसीह की पिटाई कर उसे गंभीर रूप से घायल किया था। बीती रात लगभग 8 बजे घर में घुसकर फिर से राजा मसीह और उसकी पत्नी को पीटा। पिटाई के कारण राजा मसीह को गंभीर चोटें आईं और अगले दिन सुबह उसकी मौत हो गई।
गांव वालों का कहना है कि आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए। दूसरी ओर पुलिस ने उसकी मृत देह का पोस्टमार्टम करवाने के लिये गुरदासपुर सिविल अस्पताल भेज दिया है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी का कहना है कि फिलहाल मृतक के परिवार के बयान दर्ज नहीं किए गए हैं। लेकिन जल्द ही उनके बयान दर्ज करके जांच शुरू कर दी जाएगी और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-

Punjab News: धमाका होने से 2 महिलाओं सहित 7 घायल देखें वीडियो
गुरदासपुरः डेरा बाबा नानक में बीती रात दिवाली के त्योहार के अवसर पर कई जगह घटनाएं हुई। वहीं डेरा बाबा नानक के निकटवर्ती गांव धर्मांबाद में गंधक व पटाखों को चलाने के दौरान धमाके के कारण 2 महिलाओं सहित 9 व्यक्तियों के गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में कुछ रिश्तेदार भी बताए जा रहे हैं।
लोगों की मदद से गंभीर घायल हुए व्यक्तियों का अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे है।
-

Punjab में दीप उत्सव की धूम, 11 हजार दीपों से चमका Hanuman Chowk, देखें वीडियो
श्री राम के चरणों में दीप जलाने की शहरवासियों में मची होड़
गुरदासपुरः श्री सनातन चेतना मंच द्वारा मनाए गए दीप उत्सव के दौरान शहर के हनुमान चौक पर लोगों में श्रीराम के चरणों में दीप जलाने की होड़ मची रही। इस आयोजन को लेकर जहां पूरा शहर उत्साहित था, वहीं श्री सनातन चेतना मंच के पदाधिकारी भी इसकी सफलता को लेकर बेहद उत्साहित दिख रहे हैं। धनतेरस के अवसर पर श्री सनातन चेतना मंच पिछले 4 वर्षों से इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करता आ रहा है, ताकि लोग अपनी संस्कृति से जुड़े रहें। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में ध्यानपुर धाम के महंत शामिल हुए, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में आम आदमी पार्टी के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी रमन बहल शामिल हुए। इस अवसर पर शहरवासियों ने हनुमान चौक को 11,000 दीपों से जगमगा दिया। इस दौरान हनुमान चौक में सनातन चेतना मंच द्वारा एक विशाल मंच सजाया गया, जिस पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बहुत ही सुंदर धार्मिक प्रस्तुतियां दीं और शहर की प्रतिष्ठित धार्मिक हस्तियों ने भी श्री राम और उनके त्योहारों पर अपने विचार व्यक्त किए। श्री सनातन चेतना मंच ने इन धार्मिक और सामाजिक हस्तियों को सम्मानित भी किया। मंच की अध्यक्ष अनु गंडोत्रा ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि लोग, खासकर आने वाली पीढ़ी और बच्चे अपनी धार्मिक विरासत से जुड़े रहें। विशिष्ट अतिथि रमन बहल ने भी मंच के ऐसे प्रयासों की सराहना की। -

Punjab News: दुबई से लौटे 25 वर्षीय नौजवान की डेंगू से मौत, देखें वीडियो
गुरदासपुरः जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। डेंगू के कारण 25 साल के युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान इंद्रजीत सिंह उर्फ इंदू के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक वार्ड नंबर 16, मोहल्ला नंगल कोटली, गुरुद्वारा साहिब वाली गली का रहने वाला था। इलाका निवासियों के अनुसार युवक गरीब परिवार से संबंधित था और काफी मेहनती था। परिवार की आर्थिक हालत सुधारने के लिए वह दुबई गया था और कुछ समय पहले ही दुबई से वापस आया था।
इलाके में युवक की मौत होने पर मोहल्ले के निवासी काफी नाराज़ हैं। इलाका निवासी आरोप लगा रहे हैं कि इलाका राजनीतिक खेल की कीमत भुगत रहा है। शहर में तेजी से डेंगू फैलने के बावजूद मोहल्ले में अभी तक स्प्रे या फॉगिंग नहीं करवाई गई। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन की ओर से कोई स्प्रे या फॉगिंग करने आता है तो वह घर वालों के नाम पूछकर कुछ ही घरों में फॉगिंग करके चला जाता है। पूरे मोहल्ले में फॉगिंग या स्प्रे नहीं हो रही।
-

Punjab News: जिसका खेत उसकी रेत मामले में आमने-सामने हुई किसान जत्थेबंदियां, लगाए एक-दूसरे पर आरोप, देखें वीडियो
गुरदासपुरः जिले के गांव राजू बेला, किशनपुर और पसवाल में पंजाब सरकार की मुहिम जिसका खेत उसकी रेत के अंतर्गत किसानों द्वारा अपने खेतों से निकाली जा रही रेत को लेकर किसान जत्थेबंदियां आमने-सामने हो गई। इस दौरान ब्यास नदी के पास एक किसान जत्थेबंदी ने आकर रेत निकालने का काम रोक दिया और कहा कि यह गैरकानूनी माइनिंग हो रही है। दूसरी किसान जत्थेबंदी ने कहा कि यह गैरकानूनी माइनिंग नहीं है, बल्कि किसानों ने क्रशर मालिकों से कहा है कि वे खेतों से रेत और बजरी निकाल दें ताकि उनके खेत फिर से खेती के योग्य हो सकें। क्रशर मालिकों ने कहा कि उन्होंने सरकार को सभी फीस दे दी हैं और किसानों के खेतों से रेत निकालने का काम शुरू कर दिया है। लेकिन कुछ किसान जत्थेबंदियां जानबूझकर इस काम को राजनीतिक एजेंडे के तहत उन्हें रोक रही हैं और माहौल खराब कर रही हैं।
इस मामले के संबंध में जानकारी देते हुए किसान बलविंदर सिंह ने बताया कि गांव राजू बेला में उसकी जमीन है, जो बाढ़ के कारण बीआस नदी ने पूरी तरह तबाह कर दी है और जमीन में रेत और पत्थर भर गए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा जो मुहिम शुरू की गई है, उसके तहत उन्होंने क्रशर मालिकों से कहा था कि उनकी जमीन को साफ किया जाए ताकि उनकी जमीन फिर से खेती के योग्य हो सके। उन्होंने कहाकि इसी के तहत कल जब जमीन से रेत निकाली जा रही थी तो कुछ किसान जत्थेबंदियों ने आकर काम रोक दिया और कहा कि यहां गैरकानूनी माइनिंग हो रही है, जबकि वे अपनी मर्जी से अपनी जमीन से रेत निकालवा रहे थे।
कुछ किसान जत्थेबंदियां राजनीतिक एजेंडे के तहत यह काम रोक रही हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को उनके काम को जारी रखने देना चाहिए ताकि उनके खेत फिर से खेती के योग्य हो सकें। इसी मामले पर जब क्रैशर मालिक बलजीत सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि किसान की मंजूरी के साथ ही वे खेतों से रेत और बजरी निकाल रहे हैं और उन्होंने सरकार को सभी टैक्स दे दिए हैं। इस संबंध में उन्होंने माइनिंग विभाग से भी सभी मंजूरियां ली हुई हैं, लेकिन जानबूझकर कुछ किसान जत्थेबंदियां राजनीतिक एजेंडे के तहत काम रोक रही हैं।
उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की जो मुहिम शुरू की गई है, उसके अंतर्गत सभी मंजूरियां लेकर ही यह काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को उनके काम को जारी रखने की अनुमति देनी चाहिए ताकि उनके खेत फिर से खेती योग्य बन सकें। दूसरी ओर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि इस स्थान पर अवैध खनन हो रहा है। लेकिन जब वह वहां पहुंचे तो देखा कि यहां किसी भी तरह का कोई अवैध खनन नहीं हो रहा था। उन्होंने कहा कि वह मौके पर पहुंचे किसान संगठनों से बात कर रहे हैं। बयान दर्ज करने के बाद आगे की उचित कार्रवाई की जाएगी।