Category: Punjab>Gurdaspur

  • Punjab News: Pastor Gill का भाई गिरफ्तार, जश्न को लेकर छापेमारी जारी, स्पेशल सेल गठित, देखें वीडियो

    Punjab News: Pastor Gill का भाई गिरफ्तार, जश्न को लेकर छापेमारी जारी, स्पेशल सेल गठित, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः थाना दीनानगर में अधीन आते गांव अब्बलखैर के पास्टर जश्न गिल की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। दरअसल, 21 वर्षीय बीसीए की छात्रा से दुष्कर्म के मामले में गर्भत के दौरान छात्रा की मौत हो गई थी। वहीं घटना को लेकर पुलिस प्रशासन घिरता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि यह मामला जुलाई 2023 में दर्ज हुआ था, लेकिन करीब 2 साल बाद भी आरोपी पुलिस के हाथ न लगने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग गया है। उधर, मृतका के पिता द्वारा चंडीगढ़ में एक प्रैस कान्फ्रेंस कर पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाने के बाद मामले ने फिर से तूल पकड़ लिया।

    जिसके बाद पुलिस प्रशासन द्वारा डीएसपी गुरदासपुर अमोलक सिंह के जरिए वीडियो जारी करवाकर आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है। एसएसपी ने इस घटना को लेकर स्पैशल सिट गठित की है और जम्मू में पास्टर की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने पास्टर जश्न गिल के भाई प्रेम मसीह को जम्मू से गिरफ्तार कर लिया है, जिसे उक्त मामले में ही शामिल किया जा रहा है, जबकि पास्टर के कुछ रिश्तेदारों को भी राउंडअप कर लिया गया है। सोमवार को एसएसपी से मिलने पहुंचे मृतका के पिता को पुलिस ने विश्वास दिलाया है कि कुछ ही दिनों में पास्टर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के हरकत में आने के बाद अब पीड़ित परिवार में भी इंसाफ की उम्मीद बंधी है।

    गौरतलब है कि 9 जुलाई 2023 को पुलिस स्टेशन दीनानगर के गांव अब्बलखैर निवासी पास्टर जश्न गिल के खिलाफ धारा 376 व 304 ए के तहत मामला दर्ज किया गया था। यह मामला एक बीसीए की 21 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म के आरोपों के तहत दर्ज किया गया था। परिवार को इस बात का पता उस समय चला, जब लड़की के पेट में दर्द शुरु हुआ, उसे अस्पताल ले जाया गया तो डाक्टरों ने उसे बताया कि उसका गर्भपात हुआ है और गर्भपात सही ढंग से नहीं किया गया था। लड़की की हालत अधिक बिगड़ने से उसे अमृतसर ले जाया गया, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    मामले संबंधी जब मृतक लड़की के पिता से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 2025 को आरोपित जम्मू में था। जब उनसे जम्मू में जश्न गिल के चर्चों व अन्य ठिकानों संबंधी पूछा गया तो उन्होंने बताने से मना करते हुए कहा कि उन्होंने इस संबंधी पुलिस को सारी जानकारी दी है। मीडिया के सामने वह कुछ नहीं बता सकते।

    मामले संबंधी एसपी बलविंदर सिंह का कहना है कि तीन दिन पहले ही मामला उनके ध्यान में आया था। जिसके बाद उन्होंने अपने अधिकारियों के माध्यम से लड़की के पिता को बुलाया था, लेकिन वह नहीं आए। उनका दावा है कि पुलिस अपने स्तर पर तो प्रयास कर ही रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा। जब उनसे पूछा गया कि क्या पुलिस ने कभी जम्मू पुलिस से संपर्क किया तो उन्होंने कहा वह हाल ही में गुरदासपुर आए हैं, इस लिए फिलहाल उन्हें इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन अब वह खुद केस को देख रहे है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: पुलिस स्टेशन के पास हुए 3 धमाके, बब्बर खालसा ग्रुप ने ली जिम्मेदारी

    Punjab News: पुलिस स्टेशन के पास हुए 3 धमाके, बब्बर खालसा ग्रुप ने ली जिम्मेदारी

    गुरदासपुरः बटाला के अधीन आते किला लाल सिंह थाने के पास से लगातार 3 धमने हुए। देर रात करीब 12ः35 पर किला लाल सिंह थाने के पास एक- एकर करके 3 जोरदार धमाके हुए। जिसके बाद लोग घरों से बाहर आ गए। इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।  किला लाल सिंह के निवासियों ने धमाके की आवाज की पुष्टि की है। दरअसल, धमाके इतने तेज थे कि रात के समय गहरी नींद में सो रहे लोग एकदम से उठ गए। वहीं फिलहाल इस मामले में पुलिस कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। डीएसपी फतेहगढ़ चूड़ियां विपन कुमार और थाना प्रभारी प्रभजोत सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

    दूसरी ओर थाने पर हमले की जिम्मेदारी हैप्पी पशियां ग्रुप ने ली है। सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट में लिखा गया है कि किला लाल सिंह थाने पर हमले की जिम्मेदारी मैं हैप्पी पशियां, मनु अगवान और गोपी नवांशहरिया लेते हैं। यह हमला उनका बदला है, जिन्हें पुलिस ने पीलीभीत और बटाला में मुठभेड़ में मारा था। इन मामलों में जिन भी पुलिस अधिकारियों व मुलाजिमों का नाम सामने आएगा, उन्हें सबक सिखाया जाएगा। येह हमले तब तक जारी रहेंगे, जब तक पुलिस सिखों के साथ धक्केशाही बंद नहीं करती। सरकार के अत्याचार का जवाब इसी तरह से मिलता रहेगा।

    उधर, एसएचओ प्रभजोत सिंह ने बताया कि 6 और 7 अप्रैल की दरमियानी रात करीब 12.35 बजे लगातार तीन धमाकों की आवाज सुनकर थाने में तैनात पुलिस कर्मी एकदम से सतर्क हो गए। थाने में तैनात पुलिस कर्मियों ने बाहर निकल कर देखा, लेकिन उन्हें हमले जैसी कोई वस्तु नहीं मिली। फिलहाल पुलिस मामले को लेकर कुछ ज्यादा बताने को तैयार नहीं है।

  • Punjab News: Marriage Palace के बाहर गोलियां चलाने वाला गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Marriage Palace के बाहर गोलियां चलाने वाला गिरफ्तार, देखें वीडियो

    गुरदासपुर: एसएसपी आदित्य के दिशा निर्देशों पर थाना सदर की पुलिस ने डेरा बाबा नानक में Marriage Palace के बाहर गोलियां चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अवतार सिंह पुत्र जर्नैल सिंह निवासी पहाड़ा के रूप मे हुई है। जानकरी देते हुए एसएसपी आदित्य ने बताया कि पैलेस के बाहर रोड पर खड़े होकर फायरिंग करने की वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए। वीडियो में दिखाई दे रहे 4 युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया था। जिसमे अवतार सिंह, अमनदीप सिंह, प्रगट सिंह वासी पहाड़ा और रमन निवासी हयात नगर नामजद थे। पुलिस ने आज एक आरोपी अवतार को काबू कर लिया है। पुलिस आरोपी के साथियो की तलाश मे छापेमारी कर रही है। इस दौरान गुरदासपुर वासियों से एसएसपी ने अपील की है कि किसी भी प्रकार का गैर-कानूनी काम या नशे का कारोबार करने वाले व्यक्तियों की सूचना पुलिस को दी जाए। ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
  • Punjab News: स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    गुरदासपुर: एसएसपी आदित्य के दिशा निर्देशों पर थाना सिटी की पुलिस ने स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रविंदर सिंह उर्फ़ जग्गा और राहुल शर्मा उर्फ़ पापड़ी के रूप में हुई है।

    इस मामले मे जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त आरोपी 17 साल की लड़की का मोबाइल झपट कर मौके से फरार हो गए थे। जब वह बाजार से सामान लेकर अपने घर जा रही थी। पुलिस ने इस वारदात को 24 घंटे मे ट्रेस कर आरोपियों से मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपियों के तीसरे साथी की तलाश मे छापेमारी कर रही है।

  • Punjab News: नहीं थम रहा गोलियां चलने का सिलसिला, अब सरपंच के घर के बाहर हुई फायरिंग, देखें वीडियो

    Punjab News: नहीं थम रहा गोलियां चलने का सिलसिला, अब सरपंच के घर के बाहर हुई फायरिंग, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः पंजाब में गोलियां चलने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। वहीं जिले में 24 घंटों में तीसरी बार गोलियां चलने की घटना सामने आई है। ताजा मामला थाना काहनूवान के अंतर्गत आने वाले गांव वड़ैच से सामने आया है। जहां सेवा मुक्त ईटीओ और गांव के मौजूदा सरपंच सुखजीत सिंह के घर में दिनदहाड़े अज्ञात हमलावरों द्वारा फायरिंग की गई। जानकारी के अनुसार घटना के दौरान सरपंच सुखदीप सिंह घर में मौजूद नहीं थे।

    बताया जा रहा है कि 2 अज्ञात बाइक सवार उनके घर में दाखिल हुए और एक नकाबपोश ने गेट के अंदर आकर घर की तरफ एक फायर किया। हैरानी की बात यह है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से चले गए और कुछ समय बाद दोनों बाइक सवार फिर से लौटे, जिसके बाद सरपंच के गेट के अंदर आकर एक और फायर किया।

    बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वालों ने सरपंच के कनाडा में रह रहे बेटे का नाम लेकर धमकी दी कि उसे भारत आने पर मार दिया जाएगा। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। दूसरी तरफ, मौके पर पहुंचे डीएसपी कुलवंत सिंह मान ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। सरपंच के बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: बदमाशों ने घर के बाहर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

    Punjab News: बदमाशों ने घर के बाहर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले में फायरिंग की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला गांव बैंस से सामने आया है जहां, बीती देर रात एक घर में कुछ बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज से इलाके में डर का माहौल बन गया। घटना के बाद पीड़ितों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी देते हुए गांव बैंस निवासी बलजीत सिंह ने बताया कि जब वह देर रात गुरुद्वारा साहिब में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे, तो वह अपने छोटे बेटे के साथ गली में मौजूद था। जैसे ही मै घर के अंदर गया तभी बाइक पर सवार 3 युवक आए और घर व गेट के बाहर उन्होंने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। उन्होंने उसे ललकारा और फिर हवाई फायरिंग करनी शुरू कर दी जिसके बाद आसपास के लोग भी डर गए और सभी अपने घरों में चले गए।

    पीड़ित ने मौके पर पुलिस को सूचना किया जिसके बाद दौरांगला थाने की पुलिस वहां पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने इस दौरान घर के बाहर से गली में पड़े गोलियों के खोखे बरामद किए हैं। थाने प्रभारी दौरांगला दविंदर सिंह का कहना है कि अभी जांच की जा रही है कि हमलावरों ने फायरिंग क्यों की। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना को लेकर गांव के निवासियों का कहना है कि जब से यह घटना हुई है तब से छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी डरे हुए हैं। उन्होंने मांग की है कि इस घटना को अंजाम देने वाले दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए क्योंकि इस घटना ने पूरे गांव को हिलाकर रख दिया है। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है कि क्या यह कोई पुरानी रंजिश है या फिर यह कोई सुनियोजित साजिश है।

  • Punjab News: विवादों में आया पास्टर गिल, स्टूटेंड से दुष्कर्म के आरोप, मौत

    Punjab News: विवादों में आया पास्टर गिल, स्टूटेंड से दुष्कर्म के आरोप, मौत

    गुरदासपुरः मोहाली कोर्ट ने हाल ही में पास्टर बजिंदर के 2018 में महिला के दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई थी। अभी यह मामला थमा नहीं है कि अब गुरदासपुर के अबुल खैर गांव में चर्च के पास्टर पर दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगने का मामला सामने आ गया। जहां पास्टर जशन गिल पर 22 वर्षीय बीसीए की स्टूटेंड से दुष्कर्म के साथ-साथ गर्भपात के लिए मजबूर करने के आरोप लगे है। आरोप है कि लड़की के साथ पास्टर ने बार-बार दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने मीडिया से बात करते हुए जानकारी साझा की। बता दें कि गर्भपात के बाद लड़की की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि यह घटना 2023 की है।

    आरोप है कि मामले में पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते पास्टर खुलेआम घूम रहा है और पुलिस उससे पैसे ले रही है। जिसके चलते अब उन्होंने पंजाब हाईकोर्ट का रुख करते हुए सीबीआई जांच की मांग की है। पीड़िता के पिता के मुताबिक, उनकी बेटी उस समय बीसीए की स्टूडेंट थी और अपने परिवार के साथ चर्च जाती थी। जशन गिल ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर उसका शारीरिक शोषण किया और फिर जब वह गर्भवती हो गई तो खोखर गांव की एक नर्स से अवैध और लापरवाही से उसका गर्भपात करवा दिया।

    यह गर्भपात एक अवैध केंद्र में किया गया था। गर्भपात इतनी लापरवाही से किया गया कि बेटी को संक्रमण हो गया। उसके पेट में तेज दर्द हुआ और हमने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जब अल्ट्रासाउंड हुआ तो गर्भपात के बारे में पता चला। इसके बाद उसे अमृतसर ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीड़िता के पिता ने दावा किया कि पास्टर जशन गिल ने पुलिस अधिकारियों को रिश्वत दी, जिस कारण उसकी अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़िता के पिता ने कहा कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं और अपनी सुरक्षा को देखते हुए उन्होंने गांव तक छोड़ दिया है।

    उन्होंने कहा कि उनकी अपनी बेटी के लिए न्याय की लड़ाई शुरू की है। पंजाब पुलिस ने कुछ नहीं किया। वह चाहते हैं कि इस मामले की निष्पक्ष जांच सीबीआई से करवाई जाए। पिता ने जानकारी दी कि पुलिस ने एफआईआर में कत्ल की धाराओं को भी नहीं जोड़ा, जबकि उनकी बेटी की मौत हो चुकी है। इतना ही नहीं नर्स कुलवंत कौर का नाम भी एफआईआर में दर्ज नहीं किया जा रहा। जब भी पुलिस के पास जाऊं तो वे राजीनामे का जोर लगाते हैं। 2 साल से घर से बाहर हूं, सिर्फ इंसाफ चाहिए।

  • Punjab News: महिला के नहर में गिरने से मौत की गुत्थी सुलझी, देखें वीडियो

    Punjab News: महिला के नहर में गिरने से मौत की गुत्थी सुलझी, देखें वीडियो

    बच्चा न होने पर सास और पति ने रची झूठी कहानी

    गुरदासपुर: बब्बेहाली नहर के पुल पर 28 मार्च शुक्रवार को छिना गांव की नहर में डूबी महिला के मौत के मामले में चौकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में मृतक महिला के पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है।

    इस मामले में जानकारी देते हुए DSP मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी महिला द्वारा अपनी बहु के साथ लूट की कहानी बनाई गई थी। महिला रूपिंदर कौर ने अपने बेटे आकाशदीप के साथ मिलकर बहु को नहर में धक्का दे दिया था। जिसका कारण मृतका के बच्चा न होना और मायके परिवार से दहेज की मांग सामने आया है ।

    मृतका की मां अमनप्रीत और गांव के सरपंच गुरप्रीत सिंह ने कहा कि उन्हें पहले ही शक था कि लड़की को नहर में धक्का दिया गया है। जिसमे ससुराल पक्ष का हाथ हो सकता है। ससुराल वाले बेटी को बार-बार बच्चा न होने के ताने मारते रहते थे, जबकि शादी को महज 16 महीने ही हुए थे। पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की है।

  • Punjab News: बाबा साहिब की मूर्ति को खंडित करने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा, देखें वीडियो

    Punjab News: बाबा साहिब की मूर्ति को खंडित करने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहब की मूर्ति को खंडित करने के मामले में पुलिस ने 24 घंटों में कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में डीआईजी सतिंदर सिंह ने चौकाने वाला खुलासा किया है। डीआईजी ने बताया कि आरोपियों ने हथौड़े से घटना को अंजाम दिया था। डीआईजी ने कहा कि आरोपियों ने बाबा साहेब की मूर्ति की उंगली को नुकसान पहुंचाया था।

    घटना के एक दिन पहले जब लोग बाबा साहेब को फूल माला अर्पित करने के लिए गए थे तो वहां पर बाबा साहेब की मूर्ति अखडिंत पाई गई थी। जिसको लेकर पहले उन्हें लगा कि शायद अचानक से यह घटना हुई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद खुलासा हुआ कि 31 मार्च की रात को 2 गाड़ियों में 7 लोग आते है और वह बाबा साहेब की मूर्ति को नुकसान पहुंचाते है। जिसमें से 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    आरोपियों से दोनों गाड़ियां भी बरामद कर ली है। जबकि जल्द 7वें आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं के साथा एसएसटी एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए ये सभी युवा 25 साल से 28 साल की उम्र के है और आरोपियों से जांच की रही है कि कौन इस साजिश के पीछे है और किसके कहने पर इन युवाओं ने ऐसा कार्य किया है।

  • Punjab News: Confectionery के गोदाम में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख, देखें वीडियो

    Punjab News: Confectionery के गोदाम में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः शहर के मेहर चंद रोड पर स्थित कोल्ड ड्रिंक और कन्फेक्शनरी के गोदाम में आग लगने का मामला सामने आया है जिससे लाखों का सामान जलकर राख हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार जब गोदाम में आग लगी तो अंदर से पटाखों जैसी आवाजें आने लगीं। इस दौरान कुछ लोगों ने अफवाह फैला दी कि पटाखा गोदाम में आग लग गई है, जबकि हकीकत यह थी कि कोल्ड ड्रिंक की बोतलें फट रही थीं, जिससे पटाखों जैसी आवाज आ रही थी।

    सूचना पर मौके पर पहुंची 4 दमकल गाड़ियां और एक बीएसएफ वाहन मौके पर पहुंच गया। आग इतनी भीषण थी कि बटाला से दमकल की गाड़ी बुलानी पड़ी और लगातार कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, जिसमें बीएसएफ ने भी पूरा सहयोग दिया। हालांकि भीषण आग से गोदाम की ऊपरी मंजिल पर रखा सारा सामान राख हो गया, लेकिन फायर ब्रिगेड और बीएसएफ ने आग को निचली मंजिल तक फैलने से रोक लिया। इस अवसर पर विभिन्न दलों के राजनीतिक नेता और एसडीएम भी पहुंचे। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

    वहीं, दुकानदार सतपाल शर्मा के भतीजे अनमोल शर्मा ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे उन्हें सूचना मिली थी कि गोदाम में आग लग गई है जिस पर वह मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचनी शुरू हो गईं थी। बीएसएफ के अधिकारी भी वहां पहुंच गए और करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने बीएसएफ जवानों की मदद से आग पर काबू पा लिया। इस समय नुकसान की सटीक अनुमान नहीं लगाया जा सकता है, लेकिन नुकसान लाखों में है।