Category: Punjab>Gurdaspur

  • Punjab News: आप सुप्रीमो केजरीवाल व सीएम मान कल धार्मिक समागम में करेंगे शिरकत, देखें वीडियो

    Punjab News: आप सुप्रीमो केजरीवाल व सीएम मान कल धार्मिक समागम में करेंगे शिरकत, देखें वीडियो

    हंसराज रघुवंशी शिव महिमा का करेंगे गुणगान

    गुरदासपुरः आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पंजाब के दिन दौरे पर हैं। इसी क्रम में कल गुरदासपुर के सरकारी कालेज में कराये जा रहे एक शाम शिव के नाम धार्मिक आयोजन में शामिल होंगे। साथ ही सीएम भगवंत सिंह मान भी इस धार्मिक समागम में शामिल होंगे।

    आयोजन की तैयारियां जोरों पूरा कर ली गई हैं। ये आयोजन कल शाम 6 बजे से शुरुआत होगा। इस कार्यक्रम में भजन गायक हंसराज रघुवंशी शिरकत करेंगे। जिसके बाद अपने भजनों से सभी भक्तों अपने भजनों से मंत्रमुग्ध करेंगे।

    समागम की तैयारी का जायजा लेने के लिए गुरदासपुर से आप के हलका इंचार्ज रमन बहल पहुंचे। वहींं उन्होंने कहा कि समागम को लेकर सभी तैयारियां हो चुकी हैं। पंजाब सरकार पहली बार ऐसा भव्य समागम गुरदासपुर में करवा रही है। इसलिए सभी लोगों को इसमें शामिल होना चाहिए।

     

  • Punjab News: अचानक भरभराकर गिरी मकान की छत, बेटे ने बचाई मां की जान

    Punjab News: अचानक भरभराकर गिरी मकान की छत, बेटे ने बचाई मां की जान

    गुरदासपुरः बटाला में तेज बारिश और आंधी के बीच गांव अलोवाल में देर रात मकान की छत भरभराकर गिर गई। घटना के दौरान घर में बुजुर्ग महिला और उसका बेटा मौजूद था। गनीमत यह रही कि हादसे के दौरान बेटा बुजुर्ग मां को समय रहते ही बाहर लेकर आ गया और बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि हादसे में घर का काफी सामान मलबे के नीचे दब गया। गांव अलोवाल निवासी हरजिंदर सिंह ने बताया कि वह अपनी करीब 90 वर्षीय माता जोगिंदर कौर के साथ घर में मौजूद थे। देर रात मौसम खराब होने के कारण तेज बारिश और आंधी चल रही थी। इसी दौरान कमरे की छत से धीरे-धीरे छोटे-छोटे टुकड़े गिरने लगे। शुरुआत में उन्हें लगा कि बारिश के कारण प्लास्टर झड़ रहा है, लेकिन कुछ ही क्षण बाद तेज आवाज सुनाई दी।

    हरजिंदर सिंह के अनुसार स्थिति को भांपते हुए उन्होंने तुरंत अपनी बुजुर्ग माता को कमरे से बाहर निकालने का प्रयास किया। जैसे ही दोनों कमरे से बाहर पहुंचे, छत का बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर नीचे गिर पड़ा। हादसा इतना अचानक हुआ कि यदि कुछ सेकंड की भी देरी हो जाती तो बड़ा जानी नुकसान हो सकता था।

    हादसे में जोगिंदर कौर को मामूली चोटें आई हैं, जबकि घर के अंदर रखा सामान मलबे में दब गया। छत गिरने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के कई लोग पीड़ित परिवार की सहायता के लिए मौके पर पहुंचे। इनमें बलविंदर सिंह चट्ठा, हरमन गिल, जय सिंह तथा वार्ड के मौजूदा पार्षद के परिजन भी शामिल थे। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

    ग्रामीणों ने बताया कि हरजिंदर सिंह का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और उनके पास आय का कोई स्थायी साधन नहीं है। ऐसे में मकान की मरम्मत करवाना उनके लिए बेहद मुश्किल होगा। उन्होंने प्रशासन से परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

     

     

  • Punjab News: अमेरिका-भारत व्यापार समझौते के विरोध में किसानों ने किया विरोध-प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: अमेरिका-भारत व्यापार समझौते के विरोध में किसानों ने किया विरोध-प्रदर्शन, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः अमेरिका और भारत के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते को लेकर भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के नेतृत्व में गुरदासपुर के हनुमान चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया। बड़ी संख्या में किसान और संगठन के कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में शामिल हुए।

    केंद्र सरकार के खिलाफ लगाए नारे
    प्रदर्शन के दौरान किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी नाराजगी जाहिर की। किसान नेताओं ने कहा कि सरकार को किसी भी अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौते से पहले किसानों के हितों को प्राथमिकता देनी चाहिए।

    किसानों को नुकसान होने की आशंका
    किसान नेताओं का कहना है कि यदि अमेरिका के साथ ऐसा व्यापार समझौता किया जाता है, जिससे विदेशी कृषि उत्पादों को भारत में आसानी से प्रवेश मिल जाए, तो इसका सीधा असर भारतीय किसानों पर पड़ेगा। विदेशी उत्पाद सस्ते दामों पर बाजार में आने से देश के किसानों को अपनी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पाएगा।

    कृषि क्षेत्र पर पड़ सकता है बड़ा असर
    प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भारत की बड़ी आबादी खेती पर निर्भर है। ऐसे में यदि कृषि क्षेत्र को नुकसान पहुंचता है तो लाखों किसानों और उनके परिवारों की आजीविका प्रभावित हो सकती है। उन्होंने सरकार से मांग की कि किसानों के हितों की रक्षा करते हुए ही कोई भी व्यापारिक फैसला लिया जाए।

    किसानों ने सरकार से की मांग
    किसानों ने केंद्र सरकार से मांग की कि अमेरिका के साथ होने वाले किसी भी व्यापार समझौते में कृषि क्षेत्र को विशेष सुरक्षा दी जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों के हितों को नजरअंदाज किया गया तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

     

     

     

     

  • Punjab News: टूटी नहर, 40 फीट दरार आने से घरों में घुसा पानी, देखें वीडियो

    Punjab News: टूटी नहर, 40 फीट दरार आने से घरों में घुसा पानी, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः पंजाब सरकार द्वारा लगातार नहरों को कंक्रीट करने और सिंचाई प्रबंध मजबूत करने का काम किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ जिले के सठियाली हेडवर्क से कुछ ही दूरी पर अपर बारी दुआब नहर में लगभग 40 फीट से ज्यादा का बड़ा दरार पड़ गया। इस कारण नजदीकी घरों, खेतों और आवासीय इलाकों में पानी फैल गया, जिससे भारी नुकसान हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि नहर देर रात के समय में टूट गई थी। नहरी विश्राम गृह में रहने वाले प्रवासी मजदूर के अनुसार रात करीब 3 बजे उनके कमरों में अचानक पानी घुस आया, जिसके बाद पता चला कि नहर टूट चुकी है।

    महिला ने बताया कि पानी श्री हरगोबिंदपुर-गुरदासपुर मार्ग को पार करते हुए नजदीकी घरों और खेतों में पहुंच गया। नहर टूटने की वजह से बुवाई में लगी फसल भी पानी की चपेट में आ गई। इलाके में लोगों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई, और प्रभावित परिवारों की हालत चिंताजनक बन गई।

    प्रभावित निवासी तरसेम सिंह, सुरजीत सिंह और अन्य ने बताया कि उनके घरों में पानी घुसने से खाने के लिए रखी गेहूं, घरेलू सामान और अन्य कीमती वस्तुएं डूब गई हैं। उन्होंने कहा कि नुकसान का सही अंदाजा अभी नहीं लगाया जा सकता। मौके पर पहुंचे खननवाला रैवन्यू हलके के गिरदौर ने बताया कि घटना स्थल का जायजा लिया जा रहा है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और संबंधित विभाग को भी जानकारी दे दी गई है, जल्द बांध बंद कर दिया जाएगा।

     

  • Punjab News: नहर में आया 40 फीट का कटाव, घरों-खेतों में घुसा पानी, देखें वीडियो

    Punjab News: नहर में आया 40 फीट का कटाव, घरों-खेतों में घुसा पानी, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः गुरदासपुर जिले के सठियाली हेड वर्क्स के पास अपर बारी दोआब नहर में बड़ा कटाव की खबर सामने आई है। जिससे लोगों में अफरा-मफरी मच गई।
    जानकारी के अनुसार नहर में करीब 40 फीट से अधिक चौड़ा कट लगने के कारण पानी आसपास के घरों, खेतों और रिहायशी इलाकों में फैल गया।

    मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार नहर रात के समय टूटी। नहर विश्राम गृह में रहने वाले प्रवासी मजदूरों ने बताया कि रात करीब 3 बजे अचानक उनके कमरों में पानी भरना शुरू हो गया। इसके बाद पता चला कि नहर टूट चुकी है। तेज बहाव के साथ पानी श्री हरगोबिंदपुर-गुरदासपुर मार्ग को पार करता हुआ आसपास के घरों और खेतों में जा घुसा। नहर टूटने से किसानों की हाल ही में लगाई धान की फसल पूरी तरह पानी की चपेट में आ गई है।

    घटना की जानकारी मिलते ही लोग मौके पर पहुंच गए और प्रभावित परिवारों के लिए हालात चिंताजनक बने हुए हैं। किसान तरसेम सिंह, सुरजीत सिंह और अन्य लोगों ने बताया कि घरों में पानी घुसने से खाने के लिए रखी गेहूं, घरेलू सामान और अन्य कीमती वस्तुएं खराब हो गई हैं।

    उन्होंने कहा कि नुकसान का सही आकलन अभी करना संभव नहीं है, लेकिन यह लाखों रुपए तक पहुंच सकता है। किसानों ने बताया कि कुछ दिन पहले लगाई धान की फसल पानी में डूब गई है और इसके बचने की संभावना बेहद कम है। किसानों ने चिंता जताई कि उनके पास दोबारा धान लगाने के लिए न तो पौध उपलब्ध है और न ही नुकसान की भरपाई का कोई भरोसा दिया गया है।

     

  • Punjab News: 2 पक्षों में हुए विवाद में चली गोली और ईंट-पत्थर

    Punjab News: 2 पक्षों में हुए विवाद में चली गोली और ईंट-पत्थर

    गुरदासपुरः फतेहगढ़ चूड़ियां विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दुलट गांव में 2 पक्षों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि घटना के दौरान फायिरंग और ईंट-पत्थर बरसाए गए। इस खूनी झड़प में कई लोगों के घायल होने की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार, ज़मीनी खाल को लेकर विवाद हुआ था।

    दोनों पक्षों के बीच ईंटें फेंकी गईं और तेजधार हथियारों का भी इस्तेमाल किया गया, जिससे कई लोग घायल हो गए। यह भी पता चला है कि एक व्यक्ति को गोली मारी गई और उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही असल कारणों का पता चल पाएगा।

  • Punjab News: रजबाहा टूटने से सैकड़ों एकड़ जमीन जलमग्न, पानी की आपूर्ति बंद, किसान चितिंत

    Punjab News: रजबाहा टूटने से सैकड़ों एकड़ जमीन जलमग्न, पानी की आपूर्ति बंद, किसान चितिंत

    गुरदासपुरः कलानौर के अप्परबारी दोआब नहर से निकलने वाला रानिया रजबाहा विर्क गांव के निकट टूट गया। रजबाहा टूटने के कारण आसपास के सैकड़ों एकड़ कृषि क्षेत्र में पानी फैल गया। घटना के बाद किसानों जल्द मरम्मत कार्य शुरू किए जाने की मांग कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार वीरवार रात को विर्क और अठवाल गांवों के बीच रजबाहा अचानक टूट गया। बताया जा रहा है कि टूटने वाले स्थान पर करीब 25 फुट चौड़ी दरार बन गई, जिससे तेज बहाव के साथ पानी आसपास के खेतों में फैलने लगा। देखते ही देखते बड़ी मात्रा में पानी कृषि भूमि में जमा हो गया और कई खेत जलमग्न हो गए।

    इस घटना से माइनर नंबर एक, दो और तीन के अंतर्गत आने वाले दर्जनों गांवों में नहरी पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हो गई है। स्थानीय किसानों ने बताया कि रजबाहा टूटने से सिंचाई व्यवस्था पर सीधा असर पड़ा है। माइनर नंबर एक, दो और तीन के अधीन आने वाले अनेक गांवों तक नहरी पानी की आपूर्ति बंद हो गई है। इससे धान समेत अन्य फसलों की सिंचाई प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि यदि जल्द मरम्मत नहीं हुई तो खेती कार्य प्रभावित हो सकता है। घटना की सूचना मिलने के बाद किसानों ने नहर विभाग को जानकारी दी।

    क्षेत्र के लोगों का कहना है कि नहर तंत्र में आई इस खराबी को जल्द दूर किया जाना चाहिए ताकि खेतों में फैले पानी को नियंत्रित किया जा सके और प्रभावित गांवों को फिर से पानी उपलब्ध कराया जा सके। इस संबंध में नहर विभाग के उपमंडल अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि उन्हें रजबाहा टूटने की सूचना मिल चुकी है। विभागीय टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करेगी। निरीक्षण के बाद टूटे हुए हिस्से को भरने और मरम्मत का कार्य तत्काल शुरू किया जाएगा। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कर नहरी पानी की आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जाएगा। वहीं किसान उम्मीद कर रहे हैं कि प्रशासन शीघ्र कार्रवाई कर नुकसान को कम करने के लिए प्रभावी कदम उठाएगा। फिलहाल विभागीय टीम मौके पर पहुंचने की तैयारी में जुटी हुई है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

  • Punjab News: मुल्तानी अस्पताल पर हुए ग्रेनेड हमले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: मुल्तानी अस्पताल पर हुए ग्रेनेड हमले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    चंडीगढ़: गुरदासपुर जिले के कस्बा कलानौर स्थित मुल्तानी अस्पताल पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घटना के केवल छह घंटे के अंदर मामले को सुलझाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात हमलावरों ने आज सुबह कलानौर के निजी मुल्तानी अस्पताल पर ग्रेनेड से हमला किया।

    धमाका इतना जोरदार था कि अस्पताल की खिड़कियाँ और दरवाज़ों के शीशे टूट गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और लोगों में अफरातफरी फैल गई। सूचना मिलते ही गुरदासपुर पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने जांच शुरू कर दी। तकनीकी और मानव इंटेलिजेंस इनपुट्स के आधार पर तेज कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हमले के मुख्य दोषी को गिरफ्तार कर लिया।

    पंजाब के डीजीपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि गुरदासपुर पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने साझा ऑपरेशन के जरिए कलानौर ग्रेनेड हमले की गुत्थी सिर्फ छह घंटे में सुलझा ली है। डीजीपी के अनुसार प्रारंभिक जांच में विदेश स्थित एक हैंडलर की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस ने इस मामले से जुड़े पूरे नेटवर्क की पहचान करने और उसे बेनकाब करने के लिए जांच और तीव्र कर दी है।

  • Punjab News: मुल्तानी अस्पताल में हुए धमाके को लेकर SSP का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: मुल्तानी अस्पताल में हुए धमाके को लेकर SSP का आया बयान, देखें वीडियो

    2 महीने पहले फिरौती को लेकर मिल रही थी धमकियां

    गुरदासपुरः जिले के सीमावर्ती कस्बे कलानौर में बस स्टैंड के पास स्थित मुल्तानी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में विस्फोट होने की खबर सामने आई है। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि धमाके की आवाज काफी तेज थी, जो दूर-दूर तक सुनाई दी और अस्पताल के शीशे तक टूट गए। घटना की सूचना मलिते ही एसएसपी पुलिस पार्टी के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। जहां मीडिया से बात करते हुए एसएसपी आदित्य ने बताया मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं मौके पर फ़ोरेंसिक टीम पहुंच गई इस धमाके में कोई भी जानी नुक़सान नहीं हुआ है। एसएसपी का कहना है कि उनके पास काफी सबूत हाथ लगे हैं, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं विस्फोट के बाद सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति की तस्वीर सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। डीएसपी अमोलक सिंह काहलो और एसएचओ जतिंदरपाल सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया तथा विस्फोट के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। दूसरी ओर, जानकारी देते हुए अस्पताल के डाक्टर एस.के मुल्तानी ने बताया कि 2:00 बजे के करीब उनके अस्पताल की इमरजेंसी में एक धमाका हुआ है। उनका कहना है कि अस्पताल में बंब फेंका गया है। उन्होंने बताया कि पिछले साल से ही उन्हें फिरौती के लिए धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर पुलिस को शिकायत की गई थी और उन्हें 2 महीने के लिए सुरक्षा दी गई थी। उन्होंने बताया कि जब उनके अस्पताल में बंब फेंका गया था, तब इमरजेंसी बिल्कुल खाली था। इसलिए किसी का कोई भी नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने मांग की है कि उन्हें फिर से सुरक्षा दी जाए और बंब फेंकने वालों को जल्द गिरफ़्तार कर करवाई की जाए।  
  • Punjab News: बिजली बोर्ड का सुपरिटेंडेंट रिश्वत लेते गिरफ्तार

    Punjab News: बिजली बोर्ड का सुपरिटेंडेंट रिश्वत लेते गिरफ्तार

    गुरदासपुरः पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहित के तहत विजिलेंस ने बिजली बोर्ड के सुपरिटेंडेंट को रिश्वत लेेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो ने प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के दौरान P.S.P.C.L. डिवीज़न गुरदासपुर के इंचार्ज लेखा शाखा अमृतपाल सिंह को 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के सरकारी बुलारे ने बताया कि उक्त आरोपी को इस्लामाबाद जिले गुरदासपुर के निवासी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

    उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता P.S.P.C.L. विभाग से जूनियर इंजीनियर के रूप में सेवा-निष्कासन हुआ था और सेवा-निष्कासन के बाद महंगाई भत्ता और वेतन फिक्सेशन के बकाये विभाग पर थे। इसी संबंध में वह अपने बकाये लेने के लिए P.S.P.C.L. डिवीज़न गुरदासपुर के इंचार्ज लेखा शाखा अमृतपाल सिंह से मिले।
    उन्होंने आगे बताया कि दोषी लेखाकार ने शिकायतकर्ता के बकाये क्लियर करने के लिए 15,000 रुपये रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता ने दावा किया कि आरोपी लेखाकार उसे पिछले डेढ साल से तंग और परेशान कर रहा था। शिकायतकर्ता ने रिश्वत की मांग करते हुए सारी बातचीत रिकार्ड भी कर ली।

    रिश्वत न देने की इच्छा के चलते शिकायतकर्ता ने विजिलेंस रेंज अमृतसर से भी संपर्क किया। उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान आरोपी लेखाकार को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया।
    इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो थाना अमृतसर में आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार रोधी क़ानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और इस मामले की आगे की कार्रवाई जारी है।