Category: Punjab>Gurdaspur

  • Punjab News: गली से गाड़ी निकालने को लेकर 2 पक्षों में झड़प, फुटबॉल कोच को पीटा, देखें वीडियो

    Punjab News: गली से गाड़ी निकालने को लेकर 2 पक्षों में झड़प, फुटबॉल कोच को पीटा, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः बटाला के गांव नवां पिंड में गली से गाड़ी निकालने को लेकर दो पक्षों झड़प की घटना सामने आई है। जहां इस झगड़े के दौरान गांव के कुछ लोगों द्वारा फुटबॉल के कोच विपन के साथ मारपीट की गई और उसकी गाड़ी को नुकसान पहुंचाया गया। झगड़े की वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं। वहीं घटना में घायल कोच विपन सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया, जहां कोच इंसाफ की गुहार लगा रहा है।

    इस मौके पर घायल कोच के परिवार के सदस्यों का कहना है कि विपन बच्चों को फुटबॉल की कोचिंग देता है। घटना वाले दिन वह अपनी गाड़ी में बच्चों को फुटबॉल की कोचिंग देकर वापस घर आ रहा था। इस दौरान गांव के एक परिवार ने गली में कुर्सियां लगाकर बैठा हुआ था और जब उसने गली से गाड़ी निकालने के लिए रास्ता मांगा तो कुछ लोग उसके साथ झगड़ा करने लगे और गली से गाड़ी निकालने से मना करने लगे।

    इसी झगड़े के दौरान तेजधार हथियारों से हमला करते हुए उन्होंने विपन को घायल कर दिया और उसकी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं, सेखवां पुलिस थाने के एसएचओ हरजिंदर सिंह ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज करते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: शादी से लौट रहे परिवार की पलटी कार, एक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: शादी से लौट रहे परिवार की पलटी कार, एक की मौत, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः शादी समारोह से लौट रहे एक परिवार की कार बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 3 बहने जख्मी हुई है। जानकारी अनुसार दीनानगर के गांव दोआबा से एक लड़की की शादी घरोटा मोड़ पर पड़ते आनंद पैलेस में रखी गई थी।

    शाम को जब विवाह संपन्न हुआ तो लड़की के मामे का बेटा वासी अवांखा जो कि अपनी तीन बहनों के साथ कार में सवार होकर गांव दोआबा वापस आ रहा था। अचानक कार बेकाबू होकर गांव डीडा के पास पलट गई। जिसमें सवार लड़के की मौत हो गई। जबकि एक लड़की की हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि 2 का गुरदासपुर के अस्पताल में इलाज अधीन है। फिलहाल पुलिस हादसे का कारणों का पता लगा रही है।

  • Punjab News: Petrol Pump पर लूट और हत्याकांड में संलिप्त आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Petrol Pump पर लूट और हत्याकांड में संलिप्त आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    गुरदासपुर: एसएसपी आदित्या के दिशा निर्देशों पर स्थानीय पुलिस ने Petrol Pump पर लूट और हत्याकांड मे संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान साहिब सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी बुट्टर कलां के रूप मे हुई है।

    इस मामले मे जानकारी देते हुए एस.पी बलविंदर सिंह रंधावा ने बताया कि उक्त आरोपी ने अपने साथी बलदेव सिंह निवासी नसीरपु के साथ मिलकर लूट पाट की कई वारदातों को अंजाम दिया है। जिसमे 17 मार्च को सतियाली पुल के पास पंजाब इलेक्ट्रो वर्ल्ड सोरूम के मालिक को गोली मारकर घायल करना और उधनवाल के पेट्रोल पंप के हिमाचल निवासी कर्मचारी को गोली मारकर हत्या करने जैसी वारदाते है।

    पुलिस ने आरोपी से वारदात में इस्तेमाल की गई 32 बोर की पिस्टल, मैगज़ीन और एक खिलौना पिस्टल बरामद है । साहिब सिंह और बलदेव सिंह लगातार पेट्रोल की लूटपाट को अंजाम दे रहे थे और विरोध करने वाले को गोली मार देते थे।

    पूछताछ के दौरान आरोपी ने कई अन्य वारदातें भी कबूल की है। साहिब सिंह के खिलाफ लूटपाट और चोरी के 7 और नशीले पदार्थों के खिलाफ एक मामला दर्ज है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश मे छापेमारी कर रही है।

  • Punjab News: नशे में धुत्त युवक ने की Traffic Police से बदसलूकी, देखें वीडियो

    Punjab News: नशे में धुत्त युवक ने की Traffic Police से बदसलूकी, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों के साथ शराब के नशे में धुत्त व्यक्ति की ओर से बहस करने का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

    ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने बताया कि वीडियो शहीद नवदीप सिंह गेट के पास की है, जहां एक मोटरसाइकिल सवार को जांच के लिए रोका था। वह शराब के नशे में था। इस दौरान वह ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के साथ बहस करने लगा। जिसके बाद उस पर सख्ती दिखाते एल्कोहल की जांच की। पुष्टी होने के बाद बाइक सवार का चालान काटा गया है।

  • Punjab News: मुख्य सेवादार की कुएं मे मिली लाश, फैली सनसनी, देखें वीडियो

    Punjab News: मुख्य सेवादार की कुएं मे मिली लाश, फैली सनसनी, देखें वीडियो

    गुरदासपुर: जिले के कसबे घुमाण के निकट पिंड सखोवाल में श्रोमणी भागत नामदेव जी के सेवक बाबा लद्धा जी के आस्थान पर लंबे समय से सेवाएं निभा रहे बाबा ऋषि राम (85 साल) की मृतक देह नजदीकी कुएं से मिलने के कारण इलाके में सनसनी फैल गई।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रद्युम्न कुमार ने बताया कि बाबा लद्धा जी की जगह पर भाई ऋषि राम पुत्र केयर राम निवासी पिंड कणकण कलां जिला हशियारपुर करीब 60 साल से सेवा निभा रहे हैं। बीते दिन वह और सेवक संदीप कुमार बाबा जी के दर्शन करने जगह पर गए। लेकिन बाबा जी उन्हें कही नहीं मिले।

    जिसके बाद तलाश करने पर सुबह करीब 11 बजे बाबा जी को कुएं में गिरे हुए पाया गया। जब बाहर निकाला, तो उनकी मौत हो चुकी थी। प्रद्युम्न ने कहा कि उन्हें शक है कि लूट की नीयत से बाबा जी को कुएं में फेंका गया है, लेकिन बाबा जी के शरीर में कोई भी चोट के निशान नहीं थे। इस संबंध में थाना घुमाण की पुलिस ने प्रद्युम्न कुमार के बयानों के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धारा 302 तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: कर्नल से मारपीट के मामले में MLA Sherry Kalsi का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: कर्नल से मारपीट के मामले में MLA Sherry Kalsi का आया बयान, देखें वीडियो

    गुरदासपुर: कस्बा दीना नगर के सीएचसी सिंगोवाल में अस्पताल के 2 करोड़ रुपये की लागत से नवीनीकरण के काम का उद्घाटन आज पंजाब वर्किंग प्रेजिडेंट और बटाला से विधायक अमन शेर सिंह शैरी कलसी और पंजाब हेल्थ सिस्टम कॉर्पोरेशन के चेयरमैन रमन बहल द्वारा किया गया।

    इस मौके पर विधायक शैरी कलसी ने कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ से पुलिस कर्मियों द्वारा की गई मारपीट के मामले पर कहा कि पंजाब सरकार घटना को बहुत गंभीरता से ले रही है और इस मामले में जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं आप पार्टी के विधायक पर ट्रैक्टर चोरी के आरोपों पर बोलते हुए शैरी कलसी ने कहा कि यह सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई जा रही है, ऐसी कोई बात नहीं है।

  • Punjab News: मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, नगदी और गहने लेकर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, नगदी और गहने लेकर फरार, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले में चोरी की वारदातों का ग्राफ इस कदर बढ़ गया है कि अब चोर धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने में लग गए। वहीं बटाला के बाबा लाल जी मंदिर में चोरों द्वारा 4 गोलकें और माता रानी की मूर्ति से आभूषण चोरी किए गए। घटना की जानकारी देते हुए मंदिर के सेवकों ने कहा कि माता रानी की मूर्ति पर जितना चांदी का आभूषण था वह सारा चोर लेकर चले गए।

    इसी के साथ चोर 4 गोलकों में से कुछ नगदी सहित साथ ले गए, जबकि कुछ गोलकें तोड़कर मंदिर परिसर में ही फेंक दी गईं। घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची सिविल लाइन के थाना प्रभारी ने कहा कि उन्हें बाबा लाल जी मंदिर में 4 गोलकें से नगदी चोरी और मूर्ति से आभूषण चोरी की सूचना मिली थी। पुलिस अधिकारी ने कहाकि बयान दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। वहीं आस पाल लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • कांग्रेस के पूर्व विधायक पर फायरिंग का मामला, Punjab से आरोपी गिरफ्तार

    कांग्रेस के पूर्व विधायक पर फायरिंग का मामला, Punjab से आरोपी गिरफ्तार

    हिमाचल: कांग्रेस के बिलासपुर से पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर फायरिंग करने के मामले मे एक आरोपी को SIT ने गिरफ्तार कर किया है। हालांकि इस गिरफ़्तारी को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी को गुरदासपुर से काबू कर लिया है। आरोपी को पुलिस बिलासपुर लाने की तैयारी कर रही है।

    अभी तक इस मामले मे पुलिस फायरिंग करने वाले शूटरों की मदद करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। होली के दिन बंबर ठाकुर के घर पर फायरिंग की थी ।जिसमे पूर्व विधायक बंबर ठाकुर, पीएसओ और एक समर्थक घायल हुआ था। पीएसओ एम्स बिलासपुर में उपचाराधीन है, जबकि बंबर ठाकुर का आईजीएमसी शिमला में उपचार चल रहा है।

    15 मार्च को इस मामले की जांच मे डीआईजी सौम्या सांबशिवन की अध्यक्षता में एसआईटी गठित की गई थी। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले आरोपियों की धड़पकड़ शुरू कर दी।

  • Punjab News: इस इलाके में चला पीला पंजा, गिराया घर, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में चला पीला पंजा, गिराया घर, देखें वीडियो

    बटालाः नशा तस्करों के खिलाफ लगातार पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत आज गांधी नगर कैंप में भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए घर पर बुलडोजर चला दिया। घर में रहने वाली मां ने रोते-रोते घर ना गिराने की गुहार लगाई। मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने कहा कि तस्करों के खिलाफ जो कार्रवाई कर रही है वह उसे सही मानते है, लेकिन मकान गिराने को लेकर व्यक्ति ने कहाकि घर को गिराने से पहले उस मकान की पहले जांच की जानी जरूरी है।

    उन्होंने कहा कि जो लोग नशा बेचकर मकान बना रहे है उनके घरों को धवस्त करें। लेकिन जिनके 40 से 50 साल पुराने दादा परदादा ने घर बनाए है उनके घर ना गिराए जाए। उक्त व्यक्ति 200 रुपए दिहाड़ी मजदूरी करके घर का पालन पोषण करता है। व्यक्ति ने कहा कि चाचा गुलशन के बेटे पर नशे का सेवन करता था और वह नशेड़ियों के साथ घूमता था, लेकिन वह नशा बेचता नहीं था।

    उसकी टांग टूटी हुई है और उसका अस्पताल में ईलाज चल रहा है। अगर पुलिस ने कार्रवाई करनी है तो वह उसके खिलाफ करें, लेकिन घर पुराने बुजुर्गों द्वारा तैयार किया गया है। इस दौरान अधिकारी ने कहा कि परिवार को घर का स्टे दिखाने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि इस मामले को समय भी दिया गया कि अगर उनके पास स्टे है तो वह काम को रोक देंगे। लेकिन स्टे ना दिखा पाने के बाद उनके द्वारा घर पर कार्रवाई करते हुए घर को गिराया गया।

  • Punjab News: कार और बाइक की टक्कर में एक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: कार और बाइक की टक्कर में एक की मौत, देखें वीडियो

    2 साल पहले मृतक की हुई थी शादी

    गुरदासपुरः फतेहगढ़ चूड़ियां के अधीन आते गांव दादूयोद के सामने झंजियां खुर्द मोड़ पर कार और बाइक की टक्कर में एक नौजवान की मौत हो गई है, जबकि एक सरकारी टीचर समेत 2 व्यक्तियों के घायल होने की खबर है। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 1 फतिहगढ़ चूड़ियां का रहने वाला सरकारी टीचर सुरिंदरपाल सिंह पुत्र काका राम रोजाना की तरह फतिहगढ़ चूड़ियां से गांव डोगर ड्यूटी पर जा रहा था। जब वह दादूयोद के पास पहुंचे, तो वहां 2 युवक मोटरसाइकिल पर आ रहे थे, जिनकी कार के साथ टक्कर हो गई। इस टक्कर में मनप्रीत सिंह भिंडर, पुत्र सतनाम सिंह, 22 वर्षीय निवासी गांव घाड़कियां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टीचर सुरिंदरपाल सिंह और जतिंदर सिंह पुत्र वीरू, निवासी गांव सरफकोट घायल हो गए। दोनों को फतिहगढ़ चूड़ियां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। टीचर सुरिंदरपाल सिंह की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने उसे अमृतसर अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक मनप्रीत सिंह की मां और पत्नी प्रभजोत कौर और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक का 2 साल पहले विवाह हुआ था और 10 महीने का एक छोटा बेटा है। हादसे की सूचना मिलते ही थाना फतिहगढ़ चूड़ियां से एएसआई सुखदेव सिंह मौके पर पहुंच गए और घटना का जायजा लिया। एएसआई सुखदेव सिंह ने कहा कि मृतक मनप्रीत सिंह भिंडर के परिवार के सदस्यों के बयान के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर गांव घाड़कियों के सरपंच गुरविंदर सिंह बाजवा ने फतिहगढ़ चूड़ियां के सरकारी अस्पताल के प्रबंधन पर गुस्सा प्रकट करते हुए कहा कि जब वे मृतक मनप्रीत सिंह को अस्पताल लेकर आए थे, तब उसकी मौत नहीं हुई थी। आरोप है कि घटना के दौरान घायल नौजवान के उपचार के लिए अस्पताल में डॉक्टर मौजूद नहीं थे। उन्होंने कहा कि जबकि अस्पताल में फोन कॉल ड्यूटियों में लगी रहती हैं। उन्होंने रोष जाहिर करते हुए कहा कि यदि अस्पताल में डॉक्टर मौजूद होता, तो मनप्रीत सिंह की जान बच सकती थी। उन्होंने मांग की कि फतिहगढ़ चूड़ियां सरकारी अस्पताल में 24 घंटे इमरजेंसी डॉक्टर की ड्यूटी हो और ऑन कॉल ड्यूटी खत्म की जाए।