Category: Punjab>Gurdaspur

  • Punjab News: पिस्तौल लेकर घूम रहे 19 वर्षीय Engineer सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: पिस्तौल लेकर घूम रहे 19 वर्षीय Engineer सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः राज्य में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। आए दिन लूटपाट और चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। हालात यह हो गए है कि 19-19 साल के नौजवान पिस्तौल लेकर घूम रहे हैं। वहीं इस मामले में कार्रवाई करते हुए थाना सिटी की पुलिस ने स्पेशल सेल के अधिकारी गुरविंदर सिंह संगढ़ की मदद से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 32 बोर की 2 पिस्तौल, मैगजीन और एक कारतूस बरामद किया गया। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी मोहन सिंह ने कहा कि उनकी टीम ने 2 नौजवानों को पिस्तौल समेत गिरफ्तार किया है।

    आरोपी दब में पिस्तौल लेकर घूम रहे थे। गिरफ्तार किए गए दोनों की उम्र 19-19 साल बताई जा रही है। आरोपियों की पहचान हरकीरत सिंह निवासी फिश पार्क वाली गली और नितिश गनवाड़िया निवासी बेरीयान मोहल्ला गुरदासपुर के रूप में हुई है। जाचं में सामने आया है कि हरकीरत सिंह शहर के एक प्राइवेट कॉलेज में इंजीनियरिंग कर रहा है। डीएसपी ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि पता लगाया जा सके कि आरोपियो ने पिस्तौलें किस मकसद से ली गई हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।

  • Punjab News: पंप पर तेल डलवाकर भागे निहंग बाणे में बाइक सवारों ने किया हमला, कटा व्यक्ति का हाथ, देखें वीडियो

    Punjab News: पंप पर तेल डलवाकर भागे निहंग बाणे में बाइक सवारों ने किया हमला, कटा व्यक्ति का हाथ, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः श्री हरगोबिंदपुर के कस्बा घुमाण से ब्यास रोड पर स्थित बाबा नामदेव फीलिंग स्टेशन पर 3 मोटरसाइकिल सवार निहंग सिंह बाण में आए व्यक्तियों ने व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। बताया जा रहा हैकि आरोपियों ने तेल डलवाने के बाद जब भागने की कोशिश की, तो वहां गांव बाघे के खड़े व्यक्ति गुरकीरत सिंह ने उनका पीछा करके रोक लिया। इस पर एक निहंग बाणे में व्यक्ति ने गुरकीरत सिंह पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। घटना में गुरकीरत का हाथ कट गया, जिसे उपचार के लिए अमृतसर के अमनदीप अस्पताल भर्ती करवाया गया। इस घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने निहंग बाणे वाले एक व्यक्ति को काबू कर लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। जबिक मौके से 2 निहंग बाणे के व्यक्ति भागने में सफल हो गए।

    इस संबंध में पेट्रोल पंप पर काम करने वाले जुगराज सिंह ने बताया कि निहंग बाणे में आए व्यक्तियों ने स्प्लेंडर मोटरसाइकिल में एक हजार रुपये का तेल डलवाया। जब उसने उनसे पैसे मांगे, तो उन्होंने गूगल पे करने के लिए कहा, जिसके बाद वह बिना पैसे दिए मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। घटना के दौरान 2 व्यक्ति उसके पास पंप पर आए थे और तीसरा व्यक्ति पंप से थोड़ा दूर खड़ा था। जुगराज सिंह ने बताया कि पेट्रोल पंप के मालिक का लड़का गुरकीरत सिंह किसी काम से पंप पर आया था।

    इस दौरान पंप पर जब निहंग बाणें में व्यक्तियों ने हंगामा किया, तो गुरकीरत सिंह ने फरार हुए लुटेरों का पीछा करके उन्हें रोका। इस दौरान एक लुटेरे ने कृपाण से हमला कर के गुरकीरत सिंह का हाथ काट दिया। गंभीर रूप से घायल गुरकीरत सिंह अमनदीप अस्पताल अमृतसर में इलाज करवा रहा है। उन्होंने कहा कि निहंग बाणे में आए लुटेरों के एक साथी को लोगों ने मौके पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। थाना घुमाण के एसएचओ गुरविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए थाना मुखी गुरविंदर सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ बनती धाराओं के तहत मामला दर्ज करके फरार दोषियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

  • Punjab News: Petrol Pump के कर्मियों पर बदमाशों ने चलाई गोलियां, एक की मौत दूसरा घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: Petrol Pump के कर्मियों पर बदमाशों ने चलाई गोलियां, एक की मौत दूसरा घायल, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले के कस्बा घुमान के गांव उधनवाल में एक पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की गई। इस दौरान लुटेरों ने जब कर्मियों से नगदी छीनने की कोशिश की तो उन्होंने पैसे देने से इंकार कर दिया। जिसके बाद लुटेरे ने कर्मी पर गोलियां चला दी। इस घटना में पंप के कर्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय केवल सिंह निवासी हिमाचल के रूप में हुई है। जबकि घटना में दूसरे 38 वर्षीय रवि कुमार को गंभीर हालत में अमृतसर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी हरकृष्ण सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। मामले की जानकारी देते हुए पेट्रोल पंप पर मौजूद एक कर्मचारी ने बताया कि रात को 8:20 पर दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार पेट्रोल पंप पर आए और उन्होंने पेट्रोल डालने के लिए कहा जब पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारी केवल सिंह पेट्रोल डालने लगा, तो लुटेरों ने पैसों वाला बैग छीनने की कोशिश की, जब उसने इसका विरोध किया और एक लुटेरे को नीचे गिरा दिया, तो दूसरे लुटेरे ने पिस्तौल निकालकर उसको गोली मार दी और भागने लगे।

    वहीं जब उन्हें रोकने के लिए दूसरे कर्मचारी रवि कुमार ने उनका पीछा करना चाहा, तो उन्होंने दूसरी गोली रवि कुमार पर चला दी, जो सीधी उसके पेट पर लगी और वह जख्मी हो गया और दोनों लुटेरे वहां से भाग निकले। गोली की आवाज सुनते ही पेट्रो पंप के मालिक भी बाहर निकल आए और देखा कि केवल सिंह की मौत हो चुकी थी और रवि कुमार गंभीर रूप से ज़ख्मी था, जिसे तुरंत इलाज के लिए बटाला के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। उसकी हालत को गंभीर देखते हुए अमृतसर रेफर कर दिया गया है।

    डीएसपी हरकृष्ण सिंह ने बताया मृतक शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। जख्मी हुए युवक के बयान दर्ज कर अगली बनती कार्रवाई शुरू की जाएगी और लुटेरों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी कर दी गई है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

  • Punjab News: लाठीचार्ज के विरोध में किसानों ने घेरा DC दफ्तर, देखें वीडियो

    Punjab News: लाठीचार्ज के विरोध में किसानों ने घेरा DC दफ्तर, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस-वे की जमीन का कब्जा लेने गई पुलिस और किसानों के बीच पिछले दिनी काफी विवाद हुआ था। इस दौरान कई किसान जख्मी भी हुई थे। जिसके विरोध में किसान मजदूर संगर्ष कमेटी ने गुरदासपुर में रोष मार्च निकाला और डीसी दफ्तर के बाहर घेराव कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

    इस दौरान किसानों ने मांग की कि जिन आधिकारी ने किसानों पर लाठीचार्ज किया है उनके खिलाफ कानूनी करवाई की जाए और किसानों को उनकी जमीनों का उचित मुआवजा दिया जाए। किसानों की जो फसलें खराब की गई है उसका भी पैसा दिया जाए। इस मौके किसान नेता सविंदर सिंह और महिला किसान हरजीत कौर ने बताया कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो उनका प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा।

  • Punjab News: चोरों ने मंदिर को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    Punjab News: चोरों ने मंदिर को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : शहर के पॉश इलाके रुलिया राम कॉलोनी में स्थित लक्ष्मी नारायण धाम को बीती रात चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने मंदिर के अंदर से महंगी पीतल की मूर्तियां और अन्य सामान के अलावा लंगर के लिए दान पात्र में रखे करीब 25 हजार रुपये नकद चुरा कर ले गए।

    मंदिर के सेवादार और मुकुल दत्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि चोर पास के खाली प्लाट से सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते मंदिर में घुसे और चोरी की घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि चोर आठ पीतल की मूर्तियां, तीन गुर्ज, गोलक मेें रखी नगदी, पीतल की घंटियां और अन्य सामान भी चुराकर ले गए। मुकुल ने बताया कि मंदिर में अखंड जोत के लिए रखा गया घी, रसोई में रखे गैस चूल्हे के पीतल के बर्नर भी ले गए।

    मुकुल दत्ता ने बताया कि दो साल पहले भी मंदिर में चोरी हुई थी, लेकिन पुलिस उसे सुलझाने में विफल रही और आज मंदिर में फिर चोरी हो गई। उन्होंने बताया कि रात हुई चोरी की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है। शमा ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर में कैमरे लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी तोड़कर अपने साथ ले गए।

  • Punjab News: सरकारी स्कूल को चोरों ने बनाया निशाना, सामान लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: सरकारी स्कूल को चोरों ने बनाया निशाना, सामान लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले के थाना दीना नगर के अंतर्गत आने वाले गांव मोदोवाल में चोरों ने सरकारी प्राइमरी मिडल स्कूल को निशाना बनाया। चोरों ने स्कूल की अलमारी के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान चोर स्कूल से भारी मात्रा में सामान लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना स्कूल प्रबंधक द्वारा पुलिस को दे दी गई है।

    वहीं इस संबंध में स्कूल की टीचर सतींद्र कौर ने बताया कि रोज की तरह छुट्टी के बाद स्कूल बंद कर दिया गया था, जब सुबह आकर देखा तो स्कूल के कमरों के ताले टूटे हुए थे और अंदर रखी स्कूल की सभी अलमारियों के ताले चोरों द्वारा तोड़े गए थे। टीचर ने कहा कि जब सामान चेक किया गया, तो पता चला कि चोरों ने स्कूल से एक सिलेंडर, एक कुकर, एक सीपीयू, बच्चों के मध्य दिन के भोजन का चावल, वाईफाई मोडम और अन्य छोटा-मोटा सामान चुरा लिया है।

    घटना की शिकायत दीना नगर थाने में दर्ज करवा दी गई है। वहीं, इलाके के लोगों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ने के कारण लोगों में चोरों का डर व्याप्त है। उन्होंने पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि इलाके में चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा गश्त तेज की जाए, ताकि चोरी की घटनाओं को रोका जा सके।

  • Punjab News: 2 किलो हेरोइन सहित हथियार बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 किलो हेरोइन सहित हथियार बरामद, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः पंजाब के सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘नशों के विरुद्ध युद्ध’ मुहिम के तहत गुरदासपुर पुलिस और बी.एस.एफ. को संयुक्त ऑपरेशन के दौरान बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और बीएसएफ के जवानों ने सीमा पार से ड्रोन के जरिए भेजी गई नशे और हथियारों की बड़ी खेप बरामद करते हुए 2 किलो हेरोइन, 2 पिस्तौल, 4 मैगजीन और 66 जिंदा कारतूस जब्त किए हैं।

    जानकारी देते हुए एसएसपी गुरदासपुर आदित्य ने बताया कि पंजाब सरकार की ‘नशों के विरुद्ध युद्ध’ मुहिम के तहत और डीजीपी गौरव यादव के निर्देशों के अनुसार गुरदासपुर पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि गुरदासपुर पुलिस ने बीएसएफ के साथ मिलकर गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त ऑपरेशन के दौरान दोरांगला क्षेत्र से सीमा पार से ड्रोन के जरिए भेजी गई नशे और हथियारों की खेप बरामद करते हुए 2 किलो हेरोइन, 2 पिस्तौल, 4 मैगजीन और 66 जिंदा कारतूस जब्त किए हैं। उन्होंने बताया कि थाना दोरांगला में इस संबंध में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर नशा तस्करों के पिछले और आगामी लिंक की जानकारी जुटाई जा रही है।

    एसएसपी आदित्य ने कहा कि पंजाब सरकार के निर्देशों के तहत गुरदासपुर पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है और जिले में किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस अन्य सुरक्षा एजेंसियों और जनता के सहयोग से ‘नशों विरुद्ध युद्ध’ को हर हाल में जीतने के लिए प्रतिबद्ध है। ‘नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत मंगलवार को सुनाम व नवांशहर में दो तस्करों के मकानों पर बुलडोजर चलाया गया। सुनाम में जिला प्रशासन व पुलिस की मौजूदगी में इंदिरा बस्ती में नशा तस्कर बुद्ध सिंह के मकान को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। एसएसपी सरताज सिंह चाहल ने बताया कि नशा तस्कर ने मार्केट कमेटी सुनाम की जमीन पर अवैध कब्जा करके मकान व दुकान बनाई थी। उस पर एनडीपीएस एक्ट व आबकारी अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज हैं।

  • Punjab News: Jewellers की दुकान पर हुई लाखों की चोरी, देखें CCTV

    Punjab News: Jewellers की दुकान पर हुई लाखों की चोरी, देखें CCTV

    गुरदासपुर: विधानसभा हलका श्री हरगोबिंदपुर साहिब के मुख्य बाजार में एक सुनार की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया है। जानकरी के मुताबिक सरकारी स्कूल की ग्राउंड के सामने शिव ज्वेलर और पंकज ज्वेलर दोनों दुकानों पर देर रात तीन व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे। यह वारदात दुकानों मे लगे cctv कैमरों मे कैद हो गई।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि चोरों ने पहले पंकज ज्वेलर को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन असफल होने पर शिव ज्वेलर को निशाना बना कर मौके से फरार हो गए। चोरों ने हथियारों के साथ शटर के ताले तोड़े और दुकान के अंदर फर्श में फिट की गई तिजोरी को लगभग 40-45 मिनट में तोड़कर ले गए। इतना ही नही चोरों ने दुकान के बाहर लगे बल्ब को बंद कर दिया और कैमरे का मुँह ऊपर की तरफ कर दिया, लेकिन कैमरे के नीचे आने पर सारी घटना कैद कर हो गई।

    दुकान मालिक अशोक कुमार पुत्र दौलत राम, निवासी घुमाण ने जानकारी देते हुए बताया कि दुकान में सेफ को फर्श में मजबूती से लगाया गया था, लेकिन चोरों ने सेफ को निकाल लिया। जिसमें 6-7 किलो चांदी, 8 से 10 ग्राम सोना, तौलने वाला कांटा और दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा था, जिसे चोर ले गए। उन्होंने कहा कि 7 से 8 लाख का सामान चोर ले गए। ज्वैलर ने पुलिस थाना घुमाण में चोरी होने संबंधी शिकायत दर्ज कराई है।

    घटना की जांच करने पहुंचे डीएसपी श्री हरगोबिंदपुर साहिब हरकिशन सिंह ने बातचीत करते हुए बताया कि ज्वेलर अशोक कुमार के बयानों पर पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: Commercial इमारत को तोड़ने पहुंचा नगर ट्रस्ट, विवाद के बाद रुकी कार्रवाई, देखें वीडियो

    Punjab News: Commercial इमारत को तोड़ने पहुंचा नगर ट्रस्ट, विवाद के बाद रुकी कार्रवाई, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः नगर सुधार ट्रस्ट की स्कीम नंबर-7 में स्थित एक वाणिज्यिक भूमि पर बनी इमारत शहरवासियों के लिए चर्चा का विषय बन गई है। जानकारी के अनुसार, नगर सुधार ट्रस्ट की टीम संबंधित अधिकारियों और भूमि के मालिकों के साथ मिलकर इमारत को तोड़ने के लिए तैयार थी, लेकिन कब्जेदार के विरोध के कारण यह कार्रवाई नहीं हो सकी। 40 मरले की भूमि और इसके कुछ हिस्से पर बनी इमारत की मालिकाना हक को लेकर दो भाई अपने-अपने दावे पेश कर रहे हैं।

    एक पक्ष दिनेश कुमार का कहना है कि भूमि नगर कौंसिल द्वारा अधिग्रहित की गई है और इस पर बनी इमारत को तोड़ने के आदेश संबंधित विभाग के मंत्री और उच्च अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं, लेकिन उसका भाई रूपेश कुमार, जो इस जगह पर कब्जा किए हुए है।

    दूसरी ओर, रूपेश कुमार का कहना है कि उसका भाई दिनेश कुमार सिर्फ आठ मरले का मालिक है, जबकि बाकी 32 मरले की जमीन उनके नाम है। नगर सुधार ट्रस्ट बिना उन्हें मुआवजा दिए उनकी इमारत को नुकसान पहुंचा सकता है। दोनों पक्षों द्वारा विभिन्न प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की गई हैं।

    उधर, नगर सुधार ट्रस्ट के कार्य साधक अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि उन्होंने आज उच्च अधिकारियों द्वारा नियमों के तहत मिलीं हिदायतों के अनुसार उक्त इमारत को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू की जानी थी। लेकिन मौके पर कई कारणों से यह काम आज पूरा नहीं हो सका और इस पक्ष द्वारा और समय मांगा गया है, जिसके तहत आज उन्हें कुछ समय बढ़ा दिया गया है। लेकिन जल्दी ही इसे तोड़ दिया जाएगा।

  • Punjab News: सड़क किनारे मिला नौजवान का शव, परिवार ने लगाए हत्या के आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: सड़क किनारे मिला नौजवान का शव, परिवार ने लगाए हत्या के आरोप, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः गांव नवां के पास सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की पहचान गांव गांव हरदोझंडे के रहने वाले विजे सिंह के रूप में हुई है। जो देर शाम घर से अपनी बुआ के घर जाने के लिए निकला था। मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

    मृतक विजे सिंह के भाई सूरज और पिता ने बताया कि विजे देर शाम बुआ के घर के लिए निकला था। जब वह पूरी रात घर नहीं लौटा तो तलाश की तो उसकी मौत की खबर मिली। मौके पर जाकर देखा तो वह सड़क किराने बेसुध पड़ा था।उन्होंने आरोप लगाए की विजे सिंह की गोली मारकर हत्या की गई है। पिता ने बताया कि कुछ दिन पहले कुछ नौजवानों के साथ झगड़ा हुआ था। परिवार ने पुलिस से इंसाफ की मांग की है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के परिजानों के बयान दर्ज कर लिए गए है। जल्द ही मामले की जांच के बाद आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।