Category: Punjab>Gurdaspur

  • Punjab News: Train के नीचे आने से रिटायर्ड ASI की मौत, देखेें वीडियो

    Punjab News: Train के नीचे आने से रिटायर्ड ASI की मौत, देखेें वीडियो

    गुरदसारपुरः ट्रेन की नीचे आने से रिटायर्ड एएसआई की मौत हो गई। जिसकी पहचान बलविंदर सिंह वासी झोर सिधवां के रूप में हुई है। परिवार के अनुसार मृतक पंजाब पुलिस से एएसआई के पद से रिटायर्ड हुआ था। मृतक की उम्र 59 साल के करीब है। वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। जिसका इलाज भी करवाया जा रहा था।

    दिमागी हालत ठीक न होने के चलते उसने समय से पहले ही रिटायरमेंट ले ली थी। परिवार के अनुसार देर रात दवाई खाने के बाद वह बाहर गया था। सुबह उन्हें सूचना मिली कि उसकी ट्रेन के नीचे आने से मौत हो गई। वहीं रेलवे पुलिस चौकी गुरदासपुर के इंचार्ज भुपिंदर सिंह ने बताया कि परिवार के बयानों पर बनती कार्रवाई की जा रही है। मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम के बाद परिवार को शव सौंप दिया जाएगा।

  • Punjab News: Work Permit Visa का झांसा देकर ठगे 14.60 लाख, महिला गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Work Permit Visa का झांसा देकर ठगे 14.60 लाख, महिला गिरफ्तार, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः पंजाब में लगातार ट्रैवल एजेंटों द्वारा लोगों से विदेश भेजने के नाम पर ठगी मारी जा रही है। हालांकि इस मामले में लगातार पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत फर्जी ट्रैवल एजेंटों पर पुलिस द्वारा शिकंजा कसा जा रहा है, जिसके चलते थाना गुरदासपुर की एनआरआई पुलिस ने न्यूजीलैंड वर्क परमिट वीजा देने का झांसा देकर 14.60 की ठगी के मामले में महिला को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी फरार बताया जा रहा है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस थाना जांच अधिकारी एएसआई दारा सिंह ने बताया कि एआईजी जगजीत सिंह वालिया ने उन्होंने तालब सिंह पुत्र राज सिंह और मंगा राम शर्मा पुत्र प्रभात राज, निवासी बालापिंडी, थाना बहिरामपुर की शिकायत पर दोषी महिला को उसके घर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान महिला कमल ज्योति, पत्नी लेट बलदेव राज, निवासी नज़दीक खोसला मिल, पठानकोट के रूप में हुई है, जबकि दूसरे साथी गुरुजीत सिंह पुत्र कुंदन, निवासी गांव दारापुर, जिला होशियारपुर के रूप में हुई है।

    आरोपी को विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर इसे माननीय अदालत में पेश किया जा रहा है। पीड़ित ने शिकायत दी थी कि उन्हें न्यूजीलैंड का वर्क परमिट वीजा देने के नाम पर उनसे 14.60 लाख की ठगी मारी गई। जिसमें दोनों बच्चों के माध्यम से 15 लाख रुपये का न्यूजीलैंड भेजने में हुआ था और दोनों से 7.80 लाख के हिसाब से कुल 15 लाख 60 हजार रुपए खातों में डाले गए थे। हालांकि बाकी की राशि देनी थी, लेकिन इससे पहले ही जो इनके द्वारा वीजा दिए गए थे वे फर्जी निकले। इनमें से एक लाख रुपये इन्होंने वापस कर दिए थे और 14 लाख 60 हजार रुपये ये ठगी मारी गई। जिसके बाद एनआरआई पुलिस ने शिकायतकर्ता के आधार पर महिला को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा साथी फरार है, जिसे पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • Punjab News: ट्रैक्टर ट्राली सहित 3 गाड़ियों की टक्कर, 3 की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: ट्रैक्टर ट्राली सहित 3 गाड़ियों की टक्कर, 3 की मौत, देखें वीडियो

    17 साल बाद आया सुरजीत पंजाब, आज जाना था अमेरिका

    गुरदासपुरः बटाला के पास सेखवां गांव में भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां ट्रैक्टर ट्राली सहित 2 कारों को टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार देर रात एक कार ट्रैक्टर ट्राली से टकराने के बाद दूसरी कार से टकराई गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए। मरने वालों में दो सांडू भी शामिल हैं। मृतक सुरजीत सिंह पंज गराई को आज वापस अमेरिका जाना था। मिली जानकारी के अनुसार वह 17 साल बाद घर आया था। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है, जबकि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी हरि कृष्ण ने बताया कि सेखावां गांव के पास एक ट्रैक्टर ट्राली डैप पर चढ़ रही थी, तभी बटाला की तरफ से एक कार आई, जो ट्रैक्टर ट्राली से टकराने के बाद कादियां की तरफ से आ रही दूसरी कार से टकरा गई। इस हादसे में 3 व्यक्तियों में से सुरजीत सिंह निवासी गांव पंजगराई और राजेश निवासी मिशपुरा (दोनों सांडू) और करण कुमार निवासी गांव गोठ की मौत हो गई, जबकि सावन कुमार, गुरप्रीत सिंह, सरबजीत सिंह, सुरेश कुमार, रमेश कुमार और सरवन लाल घायल हो गए। इनमें से एक घायल की हालत गंभीर होने के कारण उसे अमृतसर ले जाया गया है।
  • Punjab News: विवादों में घिरी Belgium Coco Bakery, केक से कॉकरोच निकलने के लगे आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: विवादों में घिरी Belgium Coco Bakery, केक से कॉकरोच निकलने के लगे आरोप, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले की मशहूर बेकरी Belgium Coco के केक में कॉकरोच निकलने के गंभीर आरोप लगे है। व्यक्ति ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह बीते दिन Belgium Coco Bakery की शॉप पर गया हुआ था। इस दौरान व्यक्ति ने केक की वीडियो दिखाते हुए कहा कि अभी उसने केक काटा तो देखा उसमें कॉकरोच था। व्यक्ति का आरोप है कि केक में जिंदा कॉकरोच निकला। जिसके बाद वह दुकान के केक का बिल मांग रहा है।

    व्यक्ति ने कहा कि जब उसने बेकरी के कर्मी से केक में से कॉकरोच निकलने की बात की तो कर्मी ने पहले मानने से इंकार कर दिया और उसके बाद कहने लगा कि मरा हुआ कॉकरोच होगा। लेकिन जब उसने दिखाया कि केक में जिंदा कॉकरोच है। इस दौरान कर्मी कहने लगे कि पैकिंग में कॉकरोच चला गया होगा। इस दौरान फिर कहने लगे कि जहां चॉकलेट बनती है वहां कॉकरोच निकलते ही है।

    इस दौरान बिल देने से मना करने लगा। जबकि कर्मी यह कहता हुआ दिखाई दिया कि वह बिल उसने दे दिया है, लेकिन पीड़ित ने कहा कि उसने बिल दुकान के कर्मी को वापिस कर दिया था। लेकिन अब वह बिल की कॉपी मांग रहा है, लेकिन बिल की कॉपी देने से कर्मी ने मना कर दिया और पीड़ित के पैसे काउंटर पर रख दिए। पीड़ित ने इंसाफ की गुहार लगाई है।

  • Punjab News: दंपति पर गोलियां चलाने के मामले में NRI बेटे सहित 2 गिरफ्तार, हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    Punjab News: दंपति पर गोलियां चलाने के मामले में NRI बेटे सहित 2 गिरफ्तार, हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले के गांव सरवाली में बुजुर्ग पति-पत्नी पर फायरिंग करने का मामला सामने आया था, जिसमें बुजुर्ग सोहन सिंह की मौत हो गई थी, जबकि पत्नी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं इस मामले में जांच करते हुए पुलिस जिला बटाला द्वारा आज खुलासा करते हुए बताया गया कि बुजुर्ग पति-पत्नी पर फायरिंग करने वाला कोई ओर नहीं बुजुर्ग मां-बाप का अपना बेटा अजीतपाल सिंह था।

    इस वारदात को अंजाम देने के लिए बेटे के साथ गांव के रहने वाले व्यक्ति बलबीर सिंह ने घटना को अंजाम दिया। डीएसपी फतेहगढ़ चूड़ियां विपिन कुमार ने बताया कि जब वारदात हुई तो उनकी तरफ से विभिन्न पहलुओं पर जांच के दौरान यह सामने आया कि मृतक सोहन सिंह फ्रांस में रहने वाले बेटे अजीतपाल सिंह के साथ पिछले काफी समय से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। दरअसल, सोहन सिंह संपत्ति अपनी बेटी को देना चाहता था, जबकि उसका बेटा इसका विरोध करता था।

    करीब एक महीने पहले अजीतपाल विदेश से वापस आया और उसने विवाद के चलते माता-पिता के कत्ल की साजिश रची, जिसमें गांव सरवाली के रहने वाले बलबीर सिंह ने उसका साथ दिया। पुलिस ने बताया कि जब दोनों बुजुर्ग पति-पत्नी 1 मार्च को रात के समय श्री चोला साहिब जोड़ा मेले के स्वागत के लिए लंगर में सेवा कर वापस आ रहे थे, तब उनके अपने बेटे ने ही उन पर गोलियों से हमला कर दिया जिसमें सोहन सिंह की मौत हो गई। वहीं पुलिस डीएसपी का कहना है कि उनकी पुलिस पार्टी द्वारा दोनों दोषियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में यह भी सामने आया है कि जिस पिस्तौल से फायरिंग की गई थी वह अजीतपाल ने उत्तर प्रदेश से खरीद कर ली थी और पुलिस का कहना है कि उनकी तरफ से आगे भी जांच जारी है।

  • Punjab News: जेल लेजाते समय किसानों और पुलिस के बीच हुई धक्का मुक्की, देखें वीडियो

    Punjab News: जेल लेजाते समय किसानों और पुलिस के बीच हुई धक्का मुक्की, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः संयुक्त किसान मोर्चा ने चंडीगढ़ में पक्का मोर्चा लगाने की कॉल दी थी। किसानों ने ऐलान किया था कि वह ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर चंडीगढ़ की तरफ कूच करेंगे। किसान चंडीगढ़ के सेक्टर-34 में मोर्चा लगाने की तैयारी में थे, लेकिन इससे पहले ही 4 मार्च की रात को किसानों को गिरफ्तार कर लिया गया और कुछ किसानों को घरों में नजरबंद कर दिया गया था।

    गुरदासपुर में भी कुछ किसानों को गिरफ्तार किया गया था और रात को गिरफ्तार किए गए किसानों को गुरदासपुर की सेंट्रल जेल में बंद करने के लिए ले जाया जा रहा था। उस समय अन्य किसानों ने इसका विरोध किया और पुलिस के साथ किसानों की धक्का मुक्की शुरू हो गई। किसानों ने कहा कि वह अपने नेताओं को जेल नहीं जाने देंगे।

    बता दें, गुरदासपुर पुलिस ने शहर के अलग-अलग गांव से किसानों को उठाया था, जिनमें से भारतीय किसान यूनियन डकोंदा के नेता योद्धा सिंह, दलबीर सिंह, मांगता सिंह व सुखदेव सिंह मेंयानी शामिल थे। जिन्हें थाना सिटी गुरदासपुर में रखा गया था जिसके बाद पूछताछ में बाकी किसानों को छोड़ दिया गया था, लेकिन सुखदेव सिंह को घर में ही नजरबंद कर दिया गया था।

    वहीं भारती किसान यूनियन एकता उग्रहां के किसान नेता गुरप्रताप सिंह को भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था, जिन्हें रात को गुरदासपुर की सेंट्रल जेल में ले जाया जा रहा था लेकिन उनके साथियों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया जिसके बाद किसानों और पुलिस प्रशासन के कर्मचारियों में काफी धक्का मुक्की देखने को मिली। वहीं महिला किसानों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ भी धक्का मुक्की की है और किसानों पर जबरी 751 की धारा लगाकर उन्हें जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर उनके साथ इसी तरह शोषण होता रहा तो वह सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे।

  • Punjab News : बदमाशों ने बुजुर्ग विधवा के शेड में लगाई आग, दो गायों की मौत, देखे वीडियो

    Punjab News : बदमाशों ने बुजुर्ग विधवा के शेड में लगाई आग, दो गायों की मौत, देखे वीडियो

    गुरदासपुर : फतेहगढ़ चूड़ियां के निकटवर्ती गांव खैहरा मे बदमाशों ने विधवा बुजुर्ग के शेड मे आग लगा दी। इस घटना मे दो गर्भवती गायोकी मौत हो गई। जानकारी देते हुए माता सरबजीत कौर पत्नी स्वर्गीय जगदीश सिंह ने बताया कि उनके घर से कुछ ही दूरी पर छप्पड़ के पास शेड है। जहां दो गायें बांधी हुई थी। शाम को वह रोजाना की तरह अपनी दो गायों को अपने घर लेकर आए थे।

    सुबह शेड के पास रहने वाले लोगों ने उन्हें फोन करके बताया कि आग लग गई है। जब उन्होंने जाकर देखा तो शेड में रखा भूसा जल रहा था और उनकी दोनों गायें अधजली व मृत अवस्था में पड़ी थीं। बुजुर्ग माता ने बताया कि उन्हें गायों से इतना प्यार है कि जब वह कहीं चली जाती, तो गायें खाना नहीं खातीं थी। बुजुर्ग ने प्रशासन, गौशाला संगठनों और समाज सेवियों से मदद की गुहार लगा आग लगाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।

  • Punjab News: चर्च में चोरी करता चोर काबू, हुआ चौंकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    Punjab News: चर्च में चोरी करता चोर काबू, हुआ चौंकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः फतेहगढ़ चूड़ियां बाठ मार्केट के निकट एक कैथोलिक चर्च से वारदात को अंजाम देते चोर को लोगों ने काबू कर लिया। चोर को लोगों ने रंगे हाथों काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में मोहल्ले के निवासी रोशन मसीह व पाली मसीह ने जानकारी देते हुए बताया कि एक लड़का निर्माणाधीन कैथोलिक चर्च के अंदर से लोहे का सामान चोरी कर रहा था, जिसे मौके पर ही काबू कर लिया गया।

    पूछताछ के दौरान चौकाने वाला खुलासा हुआ है। चोर ने बताया कि वह नशे का सेवन करने के लिए घटना को अंजाम देता है। चोर ने माना कि वह रोजाना 800 रुपए का नशा करता है। वहीं दूसरी ओर थाना फतेहगढ़ चूड़ियां के एसएचओ किरणदीप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार चोर की पहचान करण मसीह पुत्र मिदू मसीह निवासी बद्दोवाल रोड फतेहगढ़ चूड़ियां के रूप में हुई है। चोर के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: पूर्व सरपंच व डिपो होल्डर पर लगे आरोप, कम गेहूं तोलने को लेकर हुआ हंगामा, वीडियो वायरल

    Punjab News: पूर्व सरपंच व डिपो होल्डर पर लगे आरोप, कम गेहूं तोलने को लेकर हुआ हंगामा, वीडियो वायरल

    गुरदासपुरः जिले में डिपो होल्डर द्वारा गेंहू कम तोलने को लेकर भारी हंगामा हो गया। वहीं मामले को लेकर लोगों ने सरपंच को मौके पर बुला लिया। जहां सरपंच ने मीडिया से बातचीत करते हुए आरोप लगाए कि गेंहू कम तोलने का काम कई दिनों से चल रहा था। सरपंच ने कहा कि जब सरकार की ओर से डिपू होल्डर को नए तराजू दिए गए, लेकिन डिपू होल्डर द्वारा पुराने तराजू पर ही गेहूं तोला जा रहा है, जिसके बाद गेंहू कम तोलने को लेकर लोगों द्वारा हंगामा किया जाने लगा। सरपंच ने कहा कि जब लोगों ने उनसे संपर्क किया। जिसके बाद सरपंच ने खुद डिप्पो होल्डर के पास जाकर लोगों को सही तरीके से पूरी गेंहू दिलवाई और उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

    इस मामले को लेकर जब दूसरे पक्ष से बात की गई तो डिपो होल्डर का कहना था कि वह पूर्व सरपंच है और उनका विरोध करने वाला दूसरा पक्ष है। जिस कारण उन पर यह गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। डिपो होल्डर ने कहा कि उनके द्वारा गेहूं तोलकर दे रहे है और उनकी गारंटी गेट के अंदर तक गेंहू तोलकर देने की होती है। जब व्यक्ति गेंहू लेकर गेट से बाहर चला जाता है तो उन्हें क्या पता उसने गेंहू कम कर दी। जिसके बाद उनके साथ आकर विवाद करने लग गए।

  • Punjab News: Counting Centre के बाहर कांग्रेसी उम्मीदवार हुआ लहूलुहान, देखे वीडियो

    Punjab News: Counting Centre के बाहर कांग्रेसी उम्मीदवार हुआ लहूलुहान, देखे वीडियो

    गुरदासपुर: नगर कौंसिल चुनावो के Counting Centre के बाहर मारपीट होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर 4 से कांग्रेस उम्मीदवार दविंदर पाल सिंह पाली पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया।

    यह घटना तब हुई जब दविंदर पाल सिंह मतदान केंद्र से बाहर निकले। घायल पाली ने बताया कि वह 45 वोटो से हारने के बाद जा रहे थे। इस दौरान रजत नाम के लड़के ने अपने लोगो से उन पर हमला करने को कहा। जिसके बाद हमलावरो ने उन्हें खून से लथपथ कर दिया। घायल पाली को इलाज के लिए डेरा बाबा नानक के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।