Category: Punjab>Gurdaspur

  • Punjab News: America से डिपोर्ट Lovepreet ने बताई आप बीती, देखें वीडियो

    Punjab News: America से डिपोर्ट Lovepreet ने बताई आप बीती, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः अमेरीका लगातार भारतीयों को डिपोर्ट कर रहा है। अब तक 3 जहाजों से कई भारतीय वापस भेजे जा चुके है। जिनमें से एक युवक लवप्रीत सिंह जो कलानौर के अधीन पड़ते गांव नड़ावाली का है, जो डिपोर्ट होने के बाद अपने घर पहुंचा। भावुक मन से लवप्रीत सिंह ने कहा कि वह 50 लाख रुपए लगाकर अमरीका गया था। जिसे नहीं पता था कि उसे अमरीका से डिपोर्ट कर दिया जाएगा। कई उम्मीदें और सपने लेकर वह अमरीका गया था, लेकिन जब वह अपने गांव पहुंचा तो सभी सपने चकनाचूर हो गए।

    लवप्रती ने बताया कि डंकी का रास्ता काफी खतरनाक है। इस रास्ते से कइयों को अपनी जान तक गंवानी पड़ रही है। लवप्रीत की माता ने बताया कि जमीन और गहने बेचकर बेटे को बाहर भेजा था। पति ड्राइविंग का काम करते है, उम्मीद थी कि बेटा बाहर सेट होगा और उनके घर के हालात सुधरेंगे, लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। उन्होंने सरकार से मांग करते कहा कि एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, जो उनके पैसे है उन्हें वापस दिलाए जाएं।

  • Punjab News: स्कूटी और बाइक की टक्कर, एक की मौत, देखें CCTV

    Punjab News: स्कूटी और बाइक की टक्कर, एक की मौत, देखें CCTV

    बटालाः बीती रात बटाला के जालंधर रोड पर एक भयानक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक की मौत हो गई। हादसा स्कूटी और मोटरसाइकिल के बीच में हुआ। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जानकारी अनुसार देर रात कमल कुमार और रोहित दोनों दरगाह पर माथा टेकने गए थे।

    जब माथा टेककर वह वापस आ रहे थे कि बीच सड़क कुछ रास्ता नीचा होने के चलते हादसा हो गया। जिसमें कमल कुमार की टांग पर चोट लगी, जबकि रोहित कुमार गंभीर जख्मी हो गया। जिसे सिविल अस्पताल दाखिल करवाया। हालत गंभीर होने के चलते उसे अमृतसर रेफर किया गया। जहां उसके अगले दिन मौत हो गई।

  • Punjab News:  इस जिले के 2 चचेरे भाई America से होंगे Deport, परिवार का हुआ बुरा हाल, देखे वीडियो

    Punjab News: इस जिले के 2 चचेरे भाई America से होंगे Deport, परिवार का हुआ बुरा हाल, देखे वीडियो

    गुरदासपुर: अमेरिका से आज रात्रि दूसरा जहाज भारतीयों को लेकर अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरेगा। जिसमे खानोवाल गांव के दो चचेरे भाई भी शामिल है। इस मामले मे जानकारी देते हुए परिजनों ने कहा कि उन्होंने जमीनें बेचकर बेटों को अमेरिका भेज था। आज बेटो की वापिस आने की खबर से परिवार पर दुखाओ का पहाड़ टूट गया।

    बलविंदर कौर पत्नी सुरिंदर सिंह और उसकी देवरानी गुरप्रीत कौर पत्नी स्वर्गीय नरिंदर सिंह ने बताया कि जमीन, प्लाट और रिश्तेदारों से लाखों रुपए लेकर एक एजेंट को 45-45 लाख देकर बेटों को अमेरिका भेजा था। गुरप्रीत के पति नरिंदर सिंह की 2013 मे मृत्यु के बाद उनके पिता जसवंत सिंह फौजी ने बेटे हरजीत सिंह और बेटियों प्रभजोत कौर और राजवीर कौर का पालन-पोषण किया।

    परिवार ने बेटो को अच्छे भविष्य के लिए अमेरिका में रहने वाले गांव रुडियाना के एक एजेंट को 45-45 लाख रुपए दिए थे। गुरप्रीत कौर ने कहा कि उसने बेटे हरजीत को अमेरिका भेजने के लिए दो एकड़ जमीन बेच दी। परिवार ने सरकार से मदद की अपील की है।

  • Punjab News: चौकी इंचार्ज के घर Police की Raid, देखें वीडियो

    Punjab News: चौकी इंचार्ज के घर Police की Raid, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले में पुलिस ने अपने ही विभाग के चौकी इंचार्ज के घर दबिश दी। दरअसल, आज ही भ्रष्टाचार के मामले में सीएम भगवंत मान ने सभी जिले के डीसी, एसडीएम, एसएसपी और थाना प्रभारियों को कार्रवाई करने के सख्त निर्देश जारी किए है। जिसके चलते आज पुलिस ने अपने अधिकारी के घर दबिश दी। मिली जानकारी के अनुसार शेखपुर चौंकी इंचार्ज सुरजीत सिंह के घर पर पुलिस ने दबिश दी है।

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुरजीत सिंह सरकारी गाड़ी में अमृतसर से हवाला राशि लेकर आया था। जिसकी जांच को लेकर पुलिस पार्टी सुरजीत के घर पर पहुंची है। इस दौरान पुलिस ने 2 घंटे सुरजीत के घर पर जांच की। जिसके बाद घर से सुरजीत को काबू करके बैग, भरी हुई बोरी और अन्य दस्तावेज अपने साथ ले गई। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। फतेहगढ़ चूड़ियां डीएसपी विपन कुमार ने कहा कि बटाला के एएसपी मियां कासीम मीर प्रेस वार्ता करके मामले का खुलासा करेंगे।

  • Punjab News: रिहायशी इलाके में जानवर आने से लोगों में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    Punjab News: रिहायशी इलाके में जानवर आने से लोगों में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः आबादी से दूर गांवों के खेतों में आमतौर पर निउला देखने को मिलता है, लेकिन शहर का दिल कहे जाने वाले हनुमान चौक से सटे रिहायशी इलाके में निउला घूमने का मामला सामने आया है। दरअसल, मसीत वाली गली मोहल्ला इस्लामाबाद के लोगों में निउला आने से दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि इलाके में पिछले कई दिनों से नेउला देखा जा रहा है। बताया जा रहा हैकि नेउले ने अभी तक किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है, लेकिन लोगों का कहना है कि बच्चे भी सड़क पर खेलते हैं और नेउला उन्हें काट सकता है।

    मामले की जानकारी देते हुए बंटी और विशु महाजन ने बताया कि मोहल्ले के कई लोगों ने गली में नेउले को घूमते हुए देखा है। मोहल्ले में कुछ पुराने घर हैं जो कई सालों से बंद हैं और उनकी खस्ता हालत बन रही है। काफी समय से उन घरों की साफ सफाई नहीं हो रही। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि नेउले ने इनमें से किसी एक घर को अपना घर बना लिया है। नेउले के सड़क पर टहलते हुए की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। इलाका निवासियों ने वन विभाग से इसे काबू करने की अपील की है।

  • Punjab News: 4 किलो अफीम सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 4 किलो अफीम सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 किलो अफीम बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक पंजाबी और 2 प्रवासी शामिल है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान धरमिंदर शाह पुत्र उपिंदर शाह निवासी जिला बिहार, बबलू यादव पुत्र गगन देव राय निवासी बिहार और हीरा सिंह पुत्र लखविंदर सिंह निवासी गुरदासपुर के रूप में हुई है।

    पुलिस ने हीरा सिंह के गन्ने के खेतों से 2.5 किलो अफीम बरामद की है। जबकि दोनों प्रवासियों से 750-750 ग्राम अफीम बरामद की गई है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी बलविंदर सिंह रंधावा ने बताया कि थाना पुराना शाला और काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने 4 किलो अफीम सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    जांच में सामने आया कि गिरफ्तार किए गए प्रवासी मजदूरों ने हीरा सिंह को कुछ दिन पहले अफीम बेची थी और आरोपियों ने आज भी यह अफीम उसे देनी थी। लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों को कोर्ट में पेश करके उनका पुलिस रिमांड हासिल किया गया।

  • Punjab News: ब्यास नदी से Akshay Kumar का शव बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: ब्यास नदी से Akshay Kumar का शव बरामद, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः पबजी गेम खेलने से मानसिक रूप से परेशान रहने वाले श्री हरगोबिंदपुर साहिब के अक्षय कुमार का शव ब्यास नदी से 7वें दिन बरामद हुआ है। दरअसल, अक्षय कुमार ने पिछले शुक्रवार को व्हाट्सएप के जरिए अपने परिवार से बात की थी और बताया था कि वह ब्यास नदी में छलांग लगाने लगा है। इस दौरान परिवार ने उसे बहुत समझाया लेकिन अक्षय ने फोन काट दिया। जब परिवार ब्यास नदी पुल पर पहुंचा तो अक्षय कुमार की चप्पलें घटना स्थल से मिली। परिजनों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।

    आरोप है कि श्री हरगोबिंदपुर साहिब के थाना प्रभारी बिक्रम सिंह अपना क्षेत्र न होने का कहने लगे, जिसके बाद उन्होंने बाबा दीप सिंह सेवा दल वेलफेयर सोसायटी से बात की तो सेवा दल के प्रमुख मनजोत सिंह अपनी टीम के साथ ब्यास नदी पर पहुंचे और उनके द्वारा पिछले 6 दिनों से नदी में सर्च अभियान चलाया गया। जिसके बाद 7वें दिन शव आज दोपहर करीब 2 बजे घटना स्थल से 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थि अक्षय कुमार का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलने पर आज थाना प्रभारी बिक्रम पहुंचे और परिवार के साथ उनका दुख साझा किया।

  • Jalandhar Road पर तेज रफ्तार गाड़ी का कहर, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 2 घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar Road पर तेज रफ्तार गाड़ी का कहर, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 2 घायल, देखें वीडियो

    बटालाः जालंधर रोड़ पर भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार सफारी गाड़ी ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में 2 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले की जानकारी देते हुए किरपाल सिंह ने कहा कि उसका रोड़ पर दफ्तर है। रोड़ पर लाइन में गाड़ियां लगी हुई थी। सिक्योरिटी गार्ड के अनुसार तेज रफ्तार गाड़ी चालक ने 4 वाहनों को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि गाड़ी चालक को अटैक आया है और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    वहीं अन्य व्यक्ति ने बताया कि पार्किंग में खड़ी 3 गाड़ियों को पहले सफारी चालक ने टक्कर मारी, उसके बाद बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक घायल हो गया। बताया जा रहा है कि गाड़ी चालक को लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। घटना के दौरान उसे सांस लेने में परेशानी हो रही थी। जिसके बाद बाइक चालक सहित गाड़ी चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। व्यक्ति के अनुसार गाड़ी में धुंआ निकलने लग गया। हादसे में गनीमत यह रही कि गाड़ी को आग नहीं लगी नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद मौके पर लंबा जाम लग गया।

    दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। मामले की जानकारी देते हुए अधिकारी ने कहा कि कनाडा निवासी मनिंदर नामक व्यक्ति को गाड़ी चलाते समय अटैक आ गया और उससे गाड़ी बेकाबू हो गई। जिसके बाद मनिंदर ने खड़ी गाड़ियों में टक्कर मार दी। हादसे में गाड़ी में धुंआ निकलने के बाद गाड़ी में बलास्ट हो सकता था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

  • Punjab News: दंपति का फर्जी वर्क परमिट लगाने के मामले में आरोपी एजेंट आए सामने, कही ये बात, देखें वीडियो

    Punjab News: दंपति का फर्जी वर्क परमिट लगाने के मामले में आरोपी एजेंट आए सामने, कही ये बात, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः दो ट्रैवल एजेंटों पर एक दंपति को इंग्लैंड भेजने के नाम पर 22 लाख रुपये ठगने का आरोप लगा था। पुलिस ने दोनों ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है, लेकिन इस मामले में नया मोड़ आ गया है। दरअसल, ट्रैवल एजेंटों ने आरोपों को नकारते हुए बताया है कि उनके खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया गया है।

    पीड़ित परिवार का आरोप है कि एजेंट ने उनकी बहू और बेटे से 3 साल का वर्क परमिट और इंग्लैंड में नौकरी दिलाने के नाम पर 22 लाख रुपये लिए थे, लेकिन वहां जाने पर पता चला कि जिस कंपनी में उनकी बहू को नौकरी दिलाई गई थी, उस फर्म के नाम से कोई दफ्तर ही नहीं है।

    शिकायतकर्ता कमलजीत सिंह के अनुसार जब एजेंट से पूछा गया तो उसने कहा कि 22 लाख रुपये में सिर्फ इंग्लैंड भेजने का एग्रीमेंट हुआ है। पीड़ित का कहना है कि उसका बेटा और बहू एक परिचित की मदद से इंग्लैंड में रह रहे हैं और काम की तलाश कर रहे हैं। उन्हें थोड़े समय के लिए अस्थायी काम मिलता है और उन्हें बार-बार घर से पैसा भेजना पड़ रहा है।

    जब इस मामले को लेकर ट्रैवल एजेंट भगवती प्रसाद और अर्जन शर्मा से बात की तो उन्होंने कहा कि परिवार उन पर झूठे आरोप लगा रहा है। उन्होंने कहा कि पति-पत्नी दोनों को वर्क परमिट पर इंग्लैंड भेजा गया था। उनका वीजा भी पूरी तरह से असली है और वे दोनों अब वहां काम भी कर रहे हैं। अगर उनके वीजा या कंपनी फर्जी होती तो अंग्रेजी सरकार उन्हें वापस भेज देती।

    उन्होंने बताया कि जिस कंपनी में परिवार की बहू को काम करना था, उसे ब्रिटिश सरकार ने किसी कारणवश बंद कर दिया था, जिसके कारण वहां कार्यालय नहीं था। उन्होंने कहा कि परिवार को बताया गया था कि वे उन्हें किसी अन्य कंपनी में नौकरी दिलवा देंगे, लेकिन परिवार ने उनके खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया। ट्रैवल एजेंट ने बताया कि परिजन उन पर फर्जी कंपनी होने का झूठा आरोप लगा रहे हैं, लेकिन वहां की सरकार द्वारा कंपनी बंद कर दिए जाने के कारण कई युवक इस तरह फंसे हुए हैं, जिनका अब सेटलमेंट हो चुका है।

    वहीं, थाना सिटी गुरदासपुर के एसएचओ गुरमीत सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच उच्च अधिकारियों से करवाई गई है जिसके बाद ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आगामी जांच की जा रही है। जो भी आरोपी पाया जाएगा, उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: Bus Stand पर युवक ने फिल्मी स्टाइल में पकड़ा लुटेरा, देखें वीडियो

    Punjab News: Bus Stand पर युवक ने फिल्मी स्टाइल में पकड़ा लुटेरा, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले से चोरी और लूट की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही है। लुटेरें बिना किसी डर से पुलिस से बेखोफ होकर लूट की वारदातों को अंजाम देते हैं। इन शरारती तत्वों पर लगाम कसने के लिए अब लोग खुद भी मुस्तैद हो गए हैं और इन पर नकेस कसने के लिए सामने आ रहे हैं।

    ऐसा ही मामला गुरदासपुर के कस्बा फतेहगढ़ चूड़ियां के बस स्टैंड पर सामने आया है। जहां, एक युवक ने बहादुरी दिखाते हुए फिल्मी स्टाइल में एक लुटेरे को पकड़ लिया। दरअसल, लुटेरे एक लड़की का मोबाइल फोन छीनकर मोटरसाइकिल पर भाग रहे थे कि युवक ने उनमें से एक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले किया।

    जानकारी के अनुसार दोपहर को मोटरसाइकिल सवार 2 लुटेरों ने फतेहगढ़ चूड़ियां बस स्टैंड के बाहर पैदल जा रही एक लड़की को लूट का शिकार बनाते हुए उससे फोन छीनने की कोशिश की। इस दौरान घटना होते स्कूटी सवार युवक ने उन्हें देख लिया और युवक ने हिम्मत दिखाते हुए स्कूटी उनकी मोटरसाइकिल के पीछे लगा ली। बाद में युवक ने अपनी स्कूटी की उनके मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिससे दोनों लुटेरे मोटरसाइकिल से गिर गए। तभी लोगों इकट्ठे हो गए और उन्होंने एक लुटेरे को पकड़ लिया, जबकि दूसरा लुटेरा भागने में कामयाब हो गया। इस पर लोगों ने पकड़े गए लुटेरे को उसकी मोटरसाइकिल समेत पुलिस के हवाले कर दिया।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि एक लुटेरे को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया है तथा उसकी जांच की जा रही है तथा कानून के अनुसार जो भी कार्रवाई होगी, की जाएगी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान आकाशदीप 25 निवासी गांव गोरेनंगल, थाना अजनाला के रूप में हुई है, जबकि फरार युवक की पहचान दयाल भट्टी निवासी गांव पीतू के रूप में हुई है जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।