Category: Punjab>Gurdaspur

  • Punjab News: Lovely Jewellers की दुकान पर चली गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: Lovely Jewellers की दुकान पर चली गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला फतेहगढ़ चूड़िया से सामने आया है, जहां बस अड्डे के नजदीक लवली ज्वैलर की दुकान पर गोलियां चली है। इस घटना में लवली और दाला घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी विपन कुमार और एसएचओ किरणदीप सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।

  • Punjab News: डिपोर्ट होने के बाद घर लौटे जसपाल ने बताई कहानी, देखें वीडियो

    Punjab News: डिपोर्ट होने के बाद घर लौटे जसपाल ने बताई कहानी, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः अमेरिका से डिपोर्ट होकर फतेहगढ़ चूड़ियां पहुंचे जसपाल ने मीडिया को कहानी बताई। पीड़ित ने बताया कि वह एजेंट से एक नंबर में वीजा लगाकर विदेश गया था। पीड़ित के अनुसार 30 लाख रुपए एजेंट को दिए थे। लेकिन एजेंट ने उसके साथ धोखा किया। जसपाल ने कहा कि वह पहले यूरोप गया था, जिसके बाद वह ब्राजील तक बाय एयर तक गए थे। पीड़ित के अनुसार उससे आगे की भी बॉय एयर जाने की बात हुई थी, लेकिन एजेंट ने धोखा कर दिया। जसपाल ने बताया कि वह 24 जुलाई 2024 को विदेश गया था, 6 महीने विदेश रहे।

    जिसके बाद वह 25 जनवरी को यूएसए गए, जहां बॉर्डर पेट्रोलियम में अरेस्ट कर लिया। जिसके बाद वहां पर उन्होंने 11 दिन वहां पर रखा। इस दौरान भारत वापिसी के बारे में बस में भेजने के दौरान पता चला। इस दौरान उसे हथकड़ी लगी थी और पैरों में बेड़ियां डाली हुई थी। हाथों में हथकड़ी और बेड़ियां भारत पहुंचकर खोली गई। इस घटना में वह बिल्कुल टूट गया। पीड़ित ने बताया कि उसने लोगों से कर्ज लेकर पैसा पकड़ा था, लेकिन सबकुछ खत्म हो गया।

  • Punjab News: दीवार तोड़कर मोबाइल की दुकान से लाखों का सामान लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: दीवार तोड़कर मोबाइल की दुकान से लाखों का सामान लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले में चोरों का आतंक जारी है। आए दिन लूटपाट की वारदाते सामने आ रही है। गुरदासपुर में चोर लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं, लेकिन चुस्ती के मुकाबले में चोर पुलिस से काफी आगे निकल गए हैं। यही कारण है कि बीते दिन काहनूवान के सठियाली पुल पर एक पेट्रोल पंप को निशाना बनाया गया था। जिसके बाद अब एक ओर चोरी की घटना सामने आई है, जिसमें नकाबपोश चोरों ने गांव जीवनवाल में सरकारी बैंक के साथ स्थित एक मोबाइल की दुकान की पिछली दीवार तोड़ दी और दुकानदार को लाखों का नुकसान पहुंचाया। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।
    सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा गया कि चोर सुबह 3 बजे दुकान में घुसा और करीब आधे घंटे तक दुकान में पड़े 2 नए मोबाइल फोन, रिपेयरिंग के लिए आए कुछ पुराने फोन और महंगी मोबाइल एसेसरीज चोरी कर ली। वहीं, मामले की जानकारी देते हुए दुकान मालिक सुरिंदर पाल का कहना है कि चोर उनकी दुकान से करीब 2 लाख रुपये का सामान लेकर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में एक नकाबपोश चोर नजर आ रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है, वहीं मौके पर पहुंची मामले की जांच में जुट गई।
  • Punjab News: Fortuner ने बाइक सवार को मारी टक्कर; मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: Fortuner ने बाइक सवार को मारी टक्कर; मौत, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः फतेहगढ़ चूड़िया से 3 किलोमीटर दूर रंधावा फ्यूल सैंटर के सामने एक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक फार्च्यूचन कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार प्रवासी की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना स्थल पर पहुंचे पड़ोसी और अन्य रिश्तेदारों ने कहा कि किआरा राम जो की पत्थर लगाने का काम करते है। आज वह फतेहगढ़ चूड़िया से काम के लिए गांव जा रहा था। अचानक सामने से एक फार्च्यूचन सवार ने टक्कर मार दी। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की दो बेटियां और एक बेटा है।

    मौके पर पहुंची पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी बिंदू देवी ने कहा कि वह मूल रूप से बिहार के रहने वाले है। यहा फतेहगढ़ चूड़िया के वार्ड नंबर-4 दशमेश नगर रहते है। पति सुबह काम के लिए घर से निकला था। जिसके बाद सूचना मिली की पति का एक्सिडेंट हो गया। उसने बताया कि बेटा भी साथ था, लेकिन वह नहीं मिल रहा। मौके पर पहुंचे एएसआई सुखदेव सिंह ने कहा कि हादसे की जांच की जा रही है। बयानों के बाद जांच में जो सामने आएगा उसकी के आधार पर कार्रवाई करेंगे।

  • Punjab News: Gun Point पर पेट्रोल पंप कर्मी से नगदी छीनकर लुटेरे फरार, देखें CCTV

    Punjab News: Gun Point पर पेट्रोल पंप कर्मी से नगदी छीनकर लुटेरे फरार, देखें CCTV

    गुरदासपुरः पंजाब में आए दिन लुटेरों द्वारा पेट्रोल पंपों को निशाना बनाया जा रहा है। वहीं बीते दिन कस्बा घुमान में गुरहिन्दर सिंह श्री हरकृष्ण फिलिंग स्टेशन को लुटेरों ने निशाना बनाया है। जहां गन प्वाइंट पर पंप के कर्मी से नगदी छीनकर लुटेरे फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि बाइक सवार लुटेरे बाइक पर पेट्रोल डलवाने के लिए आए। इस दौरान जैसे ही पंप के कर्मी ने पेट्रोल डालकर पैसे लिए तो बाइक के पीछे बैठे व्यक्ति ने पंप के कर्मी पर पिस्तौल तान दी और उससे नगदी छीनकर फरार हो गए। घटना काहनूवान थाने के सठियाली के पेट्रोल पंप की है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बाइक सवार लुटेरों के मुंह ढके हुए थे। पेट्रोल पंप कर्मी ने बताया कि उससे बाइक सवारों ने 50 रुपये का तेल डालने को कहा। पेट्रोल डालकर जैसे ही उसने पैसे लिए तो दूसरे व्यक्ति ने पिस्तौल निकालकर उसकी कनपट्टी पर तान दी और धमकाने लगा। जिसके बाद उससे 3600 रुपए और फोन छीनकर दोनों लुटेरे कोट डोडरमल की ओर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
  • Punjab News: Police Firing में जख्मी संदीप मसीह के पिता का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: Police Firing में जख्मी संदीप मसीह के पिता का आया बयान, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः शाहपुर जाजन में मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टर के 2 गुर्गे जख्मी हुए थे। पुलिस इन्हें हथियारों की रिकवरी के लिए लेकर गई थी। जानकारी के मुताबिक डेरा बाबा नानक की मनियारी की दुकान के मालिक से रंगदारी मांगने और दुकान पर गोली चलाने के बाद एक हमलावर जालंधर में धार्मिक स्थान और दूसरा 1228 किलोमीटर दूर गुजरात में छिप गया था।

    बटाला पुलिस ने कार्रवाई करते 29 जनवरी को जालंधर के धार्मिक स्थान से सरबजीत सिंह और 1 फरवरी को गुजरात के एक मॉल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहे सुनील मसीह को गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि यह दोनों कुख्यात गैंगस्टर जीवन फौजी के गुर्गे हैं।

    दूसरी और संदीप मसीह के पिता ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि उनका बेटा गलत काम करता था। उनका बेटा स्लून चलाता था। उसका एक साथी जो उसे अपने साथ लेकर जाता था, उन्हें नहीं पता था कि उनके बेटे का एनकाउंटर हो गया है। मेरे दो बेटे है दोनों अपनी-अपनी दुकान चलाते थे।

  • Punjab News: 550 ग्राम हेरोइन सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 550 ग्राम हेरोइन सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : बीएसएफ ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। जो बॉर्डर क्षेत्र से एक किलोमीटर के दायरे में संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त थे। आरोपियों की पहचान सुखविंदर सिंह पुत्र रजिंदर सिंह निवासी चंदूवडाला थाना कलानौर और अमनदीप सिंह उर्फ गोरा पुत्र सरदूल सिंह निवासी गांव चंदू वडाला गांव के तौर पर हुई है।

    थाना कलानौर के एसएचओ जगदीत सिंह ने बताया कि बीएसएफ की चंदू वडाला बॉर्डर पोस्ट से सूचना मिलने के बाद कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि आरोपियों से तलाशी के दौरान 550 ग्राम हेरोइन, दो मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद की गई। एसएचओ ने कहा कि आरोपियों से पकड़ी गई हेरोइन पाकिस्तान से भेजी गई है, लेकिन ये जांच का विषय है कि इनका संबंध किस पाकिस्तानी तस्कर से है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

  • Punjab News: हथियारों की बरामदगी करने गई Police पर फायरिंग, देखें वीडियो

    Punjab News: हथियारों की बरामदगी करने गई Police पर फायरिंग, देखें वीडियो

    जवाबी कार्रवाई में 2 गैंगस्टर जख्मी, अस्पताल में भर्ती

    गुरदासपुरः डेरा बाबा नानक के गांव शाहपुर जाजन में गैंगस्टर और पुलिस में मुठभेड़ का मामला सामने आया है। जिसमें 2 गैंगस्टरों के गोली लगी है। जिन्हें जख्मी हालत में अस्पताल भर्ती करवाया गया है। पिछले दिनी डेरा बाबा नानक के मेन बाजार में मेसी की हट्टी पर 2 अज्ञात व्यक्तियों की ओर से फायरिंग की गई थी, जिसको लेकर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा था। जिसकों लेकर पुलिस सुबह हथियारों की बरामदगी के लिए आरोपियों को शाहपुर जाजन के पुल पर लेकर गई थी, जहां आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते फायरिंग की। इस दौरान दोनों गैंगस्टर को गोली लगी। जिससे वह जख्मी हो गए। जिन्हें सिविल अस्पताल डेरा बाबा नानक रैफर किया गया है।
  • Punjab News: पास्टर ने की शर्मनाक हरकत देख पुलिस हुई हैरान, देखें वीडियो

    Punjab News: पास्टर ने की शर्मनाक हरकत देख पुलिस हुई हैरान, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले में बटाला ट्रैफिक पुलिस ने काले शीशे वाली कार चला रहे एक पास्टर को काबू किया है। इस दौरान कार की तलाशी ले रहे ट्रैफिक प्रभारी सुरिंदर सिंह ने जब कार का दरवाजा खोला तो वह खुद हैरान रह गए। दरअसल, गाड़ी में जहां पवित्र बाइबल और ईसा मसीह की तस्वीरें और पादरी नरूला के पोस्टर रखे हुए थे, वहीं पादरी ने अपने जूते रखे हुए थे। यह देख ट्रैफिक प्रभारी ने पवित्र बाइबिल का सम्मान करते हुए उसे एक अलग थैले में रख लिया और उक्त पादरी की खूब कलास लगाई।

    जिसके बाद पादरी को पुलिस ने अपनी गाड़ी में बिठाकर मसीह धर्म के पास्टर को घटना संबंधी सूचना दी। ट्रैफिक प्रभारी ने बताया कि उन्होंने एक चेक पोस्ट लगा रखी थी और गाड़ी के काले शीशे देखकर उन्होंने उसे रोकने का इशारा भी किया, लेकिन उन्होंने उसे नहीं रोका और उसके बाद उन्होंने गाड़ी का पीछा कर उसे काबू किया। पुलिस ने कहा कि ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने के मामले में कार को जब्त कर लिया है। वहीं दूसरी ओर पादरी ने कहा कि उससे गलती हुई है जो उसने बाइबल और अन्य सामान के पास अपना वह बैग रखा हुआ था, जिसमें जूते भी थे।

  • Punjab News: पेट्रोल डलवाने के बहाने पंप कर्मियों से नगदी छीनकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: पेट्रोल डलवाने के बहाने पंप कर्मियों से नगदी छीनकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः पंजाब में चोरों और लुटेरों द्वारा लगातार पेट्रोल पंप के कर्मियों को निशाना बनाया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से पंजाब के अलग-अलग जिलों में पेट्रोल पंप के कर्मियों से लूट की वारदातों की घटनाएं सामने आ चुकी है। वहीं ताजा मामला बलरामपुर से सामने आया है, जहां पेट्रोल डलवाने के बहाने आए 2 नकाबपोश लुटेरो ने फ्रेंड्स फिलिंग सेंटर घुमान (बलरामपुर) में कर्मियों पर तेजधार हथियार से हमला करके लूट की वारदात को अंजाम दिया है।


    मामले की जानकारी देते हुए फ्रेंड्स फिलिंग सेंटर घुमान के मैनेजर गुरमीत सिंह ने बताया कि बीती शाम सेल्समैन पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भर रहा था। इस दौरान मुंह ढके 2 अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और उन्होंने तेजधार हथियार से कर्मियों पर हमला कर दिया। इस दौरान लुटेरे कर्मियों से 14,400 रुपए की नगदी छीनकर फरार हो गए। घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं घटना की सूचना संचालक द्वारा पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में थाना घुमान के एसएचओ गुरविंदर सिंह ने कहा कि लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।