Category: Punjab>Gurdaspur

  • Punjab: Golden Temple माथा टेकने जा रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    Punjab: Golden Temple माथा टेकने जा रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    गुरदासपुर : बटाला में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि आज सुबह परिजनों को बच्चे के मृत होने की सूचना मिली। वहीं घटना की जानकारी देते हुए पुलिस चौकी सिंबल बटाला के प्रभारी एएसआई सुखराज सिंह ने बताया कि जसपिंदर कौर पत्नी सुरिंदर सिंह निवासी अमृतसर रोड बाईपास बटाला ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में लिखवाया कि उसके बेटे साहिलप्रीत सिंह को गत दिन उसका दोस्त जसविंदर सिंह निवासी शांती नगर काहनूवाल रोड बटाला श्री दरबार साहिब माथा टेकने जाने के लिए घर से ले गया था। लेकिन आज सुबह उन्हें फोन आया कि उनके बेटे की तबीयत खराब हो गई है।

    उन्होंने कहा कि जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि उनका बेटा मृत हालत में पड़ा था। जसपिंदर कौर ने पुलिस को दी शिकायत में लिखवाया कि उसे शक है कि उसके बेटे साहिलप्रीत को उसके दोस्त ने कोई जहरीली दवा दी है, जिस कारण उसके बेटे की मौत हो गई है। वहीं चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक की मां के बयान पर जसविंदर सिंह के खिलाफ धारा 105बी.एनएस के तहत कार्रवाई करते हुए थाना सिविल लाइन में केस दर्ज कर दिया है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बटाला रखवा दिया है।

  • Punjab: Electronic Shop में लगी आग, लाखों का जला सामान, देखें वीडियो

    Punjab: Electronic Shop में लगी आग, लाखों का जला सामान, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले के धारीवाल में स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में आग लग गई। आग से दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। इससे दुकान मालिक का लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। हालांकि आग लगने के सही कारणों के पता नहीं चल सका है। कुलदीप राज ने बताया कि गत रात करीब सवा 10 बजे उन्हें चौकीदार का फोन आया कि उनकी दुकान में आग लगी हुई है। जिसके बाद वह दुकान पर पहुंचे और देखा कि आसपास के लोगों पानी की बाल्टियों से आग बुझाने का प्रयास कर रहे है। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया।

    सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की 2 से 3 गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। करीब 3 से 4 घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया। मगर जब तक आग पर काबू पाया जाता दुकान में रखे एलईडी, वॉशिंग मशीन, एसी, गीजर, बैटरे आदि इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने बताया कि आग से उनका 90 लाख से अधिक नुक्सान हो गया है। उन्हें अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि उनकी दुकान में रखा सारा सामान राख हो गया है। पीड़ित ने बताया कि आग किस तरह लगी अभी तक पता नहीं चल सका है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि उनकी आर्थिक मदद की जाए, ताकि फिर से वह अपना व्यवसाय चला सकें।

  • Punjab: शादी के 2 साल बाद अलग हुए दंपति, माता-पिता पर किया हमला, देखें वीडियो

    Punjab: शादी के 2 साल बाद अलग हुए दंपति, माता-पिता पर किया हमला, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः बटाला के ईसा नगर में खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है। जहां प्रेम विवाह के 2 साल बाद लड़का लड़की अलग हो गए। आरोप है कि लड़की के परिजनों ने लड़के के माता-पिता हमला कर दिया। इसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें कुछ लोग आपस में मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे है। बताया जा रहा है कि कोर्ट मैरिज करवाने के बाद दोनों का एक बच्चा भी है। आरोप है कि लड़की उसके बाद मायके घर जाकर रहने लग गई।

    जिसके बाद लड़कियों ने रजिंश में आकर लड़के की मां और पिता पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप लगाए जा रहे है कि गली में झगड़ा हुआ था और मारपीट करने बाद किसी के घर में जाकर घायल व्यक्ति और उसकी बेटी ने कहा कि उसके भाई ने 2 साल पहले गली में रहने वाली एक लड़की से प्रेम विवाह किया था।

    लेकिन कुछ झगड़े के कारण लड़की वापस चली गई और लड़की का भाई रजिंश रखता था। वह बार-बार मेरे भाई को चुनौती दे रहा था। आरोप है कि कल भी चुनौती दी लेकिन मेरा भाई अपने घर के अंदर चला गया। जिसके बाद लड़की वालों ने मेरी मां और पित पर हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और हम जल्द ही कार्रवाई करेंगे।

  • Punjab : इलाज के दाैरान हुई माैत के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab : इलाज के दाैरान हुई माैत के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बटाला। श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्किट में कार मोड़ते समय घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला 20 जनू का है जो जालंधर राेड पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्किट में कार माेड़ते समय हुए झगड़े में घायल युवक की इलाज के दाैरान हुई माैत हो गई थी। इस मामले में थाना सिटी की पुलिस ने हत्या के आरोप में तीन युवकाें काे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इंदरदीप सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई कि 20 जून काे उसके चाचा का बेटा हरजीत सिंह व ताया का बेटा जसबीर सिंह अपनी कार से कपड़े खरीदने के लिए गए थे।

    इस दाराैन जालंधर राेड पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्किट में उसके चाचा के बेटे हरजीत सिंह ने कार से ताया के बेटे जसबीर सिंह काे उतार दिया। जब वह कार काे पीछे माेड़ने लगा, ताे पीछे खड़ी दूसरी कार के साथ टक्कर हाे गई, जिस पर जसकरण, रिश्तदार व गुरनूर सिंह व करन ने हरजीत सिंह पर अपने-अपने हथियाराें ने जानलेवा हमला करने की नीयत से उसके सिर पर हमला कर दिया।

    हमले के बाद उक्त लाेग माैके से फरार हाे गए। बाद में हरजीत सिंह काे इलाज के लिए अस्पताल दाखिल करवाय गया। लेकिन अब हरजीत सिंह की माैत हाे गई है। जिसको को लेकर पुलिस ने करन, हरप्रीत सिंह व तरविंर सिंह काे गिरफ्तार कर लिया।

  • पंजाबः लोन देने का लालच देकर कई महिलाओं को ठगा, देखें वीडियो

    गुरदासपुर। हलका दीनानगर के गांव कोठे मजीठी से एक लोन देने का लालच देकर लाखों का ठगी करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गिरोह ने नए तरीके का इस्तेमाल कर दर्जनों भोली-भाली और जरूरतमंद महिलाओं से ठगी की है। धोखाधड़ी की शिकार गांव कोठे मजीठी की महिला कांता देवी व अन्य ने बताया कि उनके गांव में चार-पांच नौसरबाजों का ग्रुप दो-तीन दिन से लगातार लोगों के घरों के आसपास घूम रहा था और उन्हें एक लाख का लोन दिया गया था। कम ब्याज और आसान किस्तों पर रुपये देने का झांसा देकर उसे गुमराह किया।

    इसके गुरदासपुर में एक फर्जी खुले कार्यालय में 3200 रुपये प्रति लोन फाइल खर्च एडवांस जमा कराने के लिए बुलाया। इसके बाद महिलाओं ने बताया कि नौसरबाजों ने यह भी कहा कि उनके द्वारा विभिन्न गांवों में कई जरूरतमंद महिलाओं को एक लाख रुपये का लोन दिया गया है। उनकी कंपनी का लक्ष्य ग्रामीण स्तर पर हर जरूरतमंद परिवार को आसान किस्तों पर लोन उपलब्ध कराना है। एक लाख रुपये के कर्ज के लालच में वह अगले ही दिन गांव की करीब एक दर्जन महिलाओं के साथ गुरदासपुर स्थित नौसरबाजों के कार्यालय कांता देवी पहुंच गई।

    इन महिलाओं द्वारा घर से लाए गए 3200 रुपये प्रति लोन फाइल को नौसरबाज़ों के पास जमा कर दिया गया, महिलाओं के अनुसार, इन नौसरबाज़ों ने सभी महिलाओं से पैसे एकत्र किए, और उन्हें ऋण लेने के लिए दो दिन बाद आने के लिए कहा। लेकिन दो दिन बाद जब ये महिलाएं एक लाख रुपये का लोन पाने की उम्मीद में दोबारा ओकाट ऑफिस पहुंचीं तो उन्होंने बताया कि ऑफिस बंद हो चुका है और ऑफिस के ऊपर लगे कंपनी के बोर्ड भी हटा दिए गए थे।

    पुलिस से न्याय की मांग करते हुए महिलाओं ने कहा कि उनके परिवार पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और ऊपर से ठगों द्वारा पैसे ठगे जाने के कारण वे मानसिक रूप से परेशान हैं। इस संबंध में मैंने SHO बहरामपुर सरबजीत सिंह से फोन पर बात करनी चाही, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

  • Punjab: सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, नाले में  मिला शव, देखें वीडियो

    Punjab: सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, नाले में मिला शव, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः बटाला जिले के अधीन आते गांव मंगियां के 24 वर्षीय फौजी युवक गुरप्रीत सिंह का शव बीती शाम गांव शाहपुर जाजन की साकी नहर में मिला।यह नौजवान सिपाही फौज में भर्ती था ओर छुट्टी लेकर अपने घर आया हुआ था। इस घटना से आस-पास के इलाके में दहशत का माहौल है।

    इस घटना संबंधी जानकारी देते हुए मृतक के पिता निसान सिंह और रिश्तेदारों ने बताया कि गुरप्रीत सिंह करीब पांच साल पहले सेना में भर्ती हुए थे और 11 सिख रेजिमेंट के सिपाही के तौर पर लखनऊ में कार्यरत थे और दो महीने पहले छुट्टी लेकर घर आये थे और उसे 29 जून को अपनी यूनिट में उपस्थित होना था।

    उन्होंने कहा कि 26 जून को वह अपने गांव के एक युवक के साथ किसी काम के लिए बाहर गया था, लेकिन वह 26 जून की शाम तक घर नहीं लौटा और हमने पुलिस को लापता होने की सूचना दी और चौकी धर्मकोट रंधावा में लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई और आज गांव के लोगों की मदद से शाहपुर जाजन सक्की नाले से उसक शव पाया गया । परिवार ने बताया कि इस संबंध में सेना के अधिकारियों और थाना डेरा बाबा नानक को सूचित कर दिया गया है।

    पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे थाना डेरा बाबा नानक के सब-इंस्पेक्टर दलजीत सिंह और थाना धर्मकोट रंधावा के एएसआई अंग्रेज सिंह ने कहा कि पारिवारिक मैंबरों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर बनती कार्रवाई की जाएगी। शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल बटाला में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वहीं परिवार ने मांग की है कि इस घटना की गहनता से जांच की जाए और न्याय दिया जाए।

  • Punjab : अवैध हथियारों के साथ युवक को धमकी देने वाली वीडियो वायरल, देखें वीडियो

    गुरदासपुर। शहर में एक सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें गुरदासपुर के युवक अवैध हथियारों के साथ धारीवाल के कुछ लोगों को चुनौती दे रहे हैं। वहीं,  इस वीडियो में किसी युवक को बदला लेने के लिए खुला चैलेंज भी कर रहें। इस वीडियो में कई युवकों को अवैध हथियारों के साथ देखा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि उनके पास अवैध हथियार हैं और वीडियो में एक युवा भगोड़ा भी है।
  • Punjab: Akali Dal की समूह लीडरशिप ने अलग-अलग जगहों पर की प्रेस कॉन्फ्रेंस, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः शिरोमणि अकाली दल की प्रधानगी को लेकर पार्टी में चल रहे विवाद के चलते जिला गुरदासपुर की लीडरशिप ने अलग-अलग जगहों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सुखबीर सिंह बादल के पक्ष में फतवा दिया, उन्होंन कहा कि कुछ एजेंसियां ​​जानबूझकर पार्टी को खत्म करना चाहती हैं। उसकी छवि खराब करने के लिए उन्हें बदनाम किया जा रहा है, लेकिन हम शिरोमणि अकाली दल के सिपाही सुखबीर सिंह बादल के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं और किसी भी कीमत पर पार्टी को विभाजित नहीं होने देंगे।

    जहां नुशहरा मझा सिंह गुरदासपुर में जिला अध्यक्ष शिरोमणि अकाली दल गुरदासपुर रमनदीप सिंह संधू ने पूरे जिले का नेतृत्व किया, जिनके साथ जिले के प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए और सुखबीर सिंह बादल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम आज सुखबीर सिंह बादल के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं, अगर पार्टी पर बुरा वक्त आया है तो हमें भागना नहीं चाहिए, बल्कि एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करना चाहिए, जिसके बाद जिला गुरदासपुर की पूरी लीडरशिप एक मंच पर सुखबीर सिंह बादल के पक्ष में खड़ी हैं। अगर कोई पार्टी की छवि को खराब करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    वहीं, गुरदासपुर जिला अध्यक्ष सरदार गुरबचन सिंह बब्बेहाली ने भी दीनानगर जिले और निकटवर्ती गुरदासपुर जिले के शिरोमणि अकाली दल के पूरे नेतृत्व के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सुखबीर सिंह बादल के पक्ष में फतवा दिया है और कहा कि यह पार्टी सुखबीर सिंह बादल के बिना नहीं चल सकती, यही कारण है कि पूरे पंजाब में शिरोमणि अकाली दल का पूरा नेतृत्व सुखबीर सिंह बादल के साथ चट्टान की तरह खड़ा है, भले ही कुछ एजेंसियां ​​पार्टी को दो हिस्सों में बांटना चाहती हैं लेकिन उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।

  • मसाबा ने रानी मुखर्जी के लिए डिजाइन की काली साड़ी, साड़ी में दिखा “शक्ति” भरा शब्द

    मसाबा ने रानी मुखर्जी के लिए डिजाइन की काली साड़ी, साड़ी में दिखा “शक्ति” भरा शब्द

    मसाबा ने रानी मुखर्जी के लिए डिजाइन की काली साड़ी, साड़ी में दिखा शक्ति भरा शब्द

    रानी मुखर्जी हाल ही में अपनी फिल्म के प्रचार कार्यों के दौरान मसाबा गुप्ता द्वारा डिज़ाइन की गई एक शानदार ‘माँ’ साड़ी पहने नज़र आईं। साड़ी की ड्रेप पर बना “माँ” शब्द उनकी नई फिल्म ” मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे ” को दर्शाता  एक शक्तिशाली संदेश है।

    उनकी यह फिल्म एक ऐसी महिला की सच्ची कहानी से प्रेरित है जिसने अपने बच्चों के लिए देश भर से लड़ाई लड़ी। रानी इस साड़ी में बहुत खूबसूरत नज़र आईं जिसे उन्होंने एक काले ब्लाउज और ट्रांसपेरेंट स्लीव्स के साथ पेयर किया।

    तस्वीरों में आप साड़ी पर हिंदी में प्रिंट हुए सुंदर से ‘मां’ शब्द को करीब से देख सकते हैं। मसाबा गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर रानी की तस्वीरों के साथ एक पोस्ट सांझी की है जिसमें लिखा, ” साड़ी में सबसे शक्तिशाली शब्द मौजूद है।”

    रानी ने  न्यूड मेकअप, छोटी बिंदी और लहराते बालों के साथ अपनी लुक को पूरा किया।

  • Oscars 2023 में शिरकत करने वाले सितारों की बोल्ड लुक्स इंटरनेट पर खूब हो रही वाइरल

    Oscars 2023 में शिरकत करने वाले सितारों की बोल्ड लुक्स इंटरनेट पर खूब हो रही वाइरल

    Oscars 2023 में शिरकत करने वाले सितारों की बोल्ड लुक्स इंटरनेट पर खूब हो रही वाइरल हैं. ऑस्कर्स 2023 का 95वां वार्षिक समारोह कैलिफोर्निया स्थित लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में हुआ. दुनिया भर के सिनेमा स्टार्स इस समारोह का हिस्सा बने. इस समारोह में हर एक श्रेणी में श्रेष्ठ कलाकारों को ऑस्कर अवार्ड से सम्मानित किया गया. इस समारोह में भारत की मशहूर फ़िल्में RRR और The elephant whispers ने भी ऑस्कर्स जीते और देश को गौरवान्वित किया 

    Cate Blanchett

    Cate Blanchett

    Michelle Yeoh

    Lady Gaga

    Rihanna

    Florence Pugh  

    Deepika Padukone

    Eva Longoria

    Allison Williams

    Malala Yousafzai