Category: Punjab>Gurdaspur

  • Punjab News : चुनावों को लेकर प्रशासन ने जारी किए निर्देश, देखें वीडियो

    Punjab News : चुनावों को लेकर प्रशासन ने जारी किए निर्देश, देखें वीडियो

    बटाला : पूरे पंजाब में 15 अक्टूबर को पंचायत चुनाव होंगे। जिसके लिए सिविल प्रशासन ने आज वोटिंग के लिए पार्टियां भेज दी है। इस मौके पर बटाला के बेरिंग कॉलेज में सिविल प्रशासन और पुलिस प्रशासन की तरफ से टीमें बनाकर रवाना की। नायब तहसीलदार मनजोत सिंह ने बताया कि बटाला ब्लॉक के गांवों में बैलेट पेपर से वोट डालने के लिए टीमें रवाना कर दी गई है। जिन गांवों में सर्वसम्मति हुई है, वहां वोट नहीं डाले जाएंगे।

    संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर पुलिस सुरक्षा बढ़ाई जाएगी, वीडियोग्राफी की जाएगी। उन्होंने अपने स्टाफ को निष्पक्षता से वोट डालने के निर्देश जारी किये है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि113 पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई है। यह पार्टियां पुलिस की पूरी सुरक्षा में भेजी गई है। मतदान सुबह 8 बजे से 4 बजे तक होगा। पार्टियों को 144 कीटें दी गई है। जिसमें फार्म, स्केल, गम सहित सारा सामान मौजूद होगा।

  • Punjab News: नहीं पहुंचेंगे CM Mann, विधायक ने लिया प्रबंधों का जायजा, देखें वीडियो

    Punjab News: नहीं पहुंचेंगे CM Mann, विधायक ने लिया प्रबंधों का जायजा, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः दशहरा पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। बटाला में इस बार दशहरा मनाने के लिए 100 फुट के पुतले तैयार किए गए है। जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए है। वहीं त्योहार को लेकर आतिशबाजी का भी खास प्रबंध किया गया है। इस बार शहर में रावण दहन विधायक अमन शेर सिंह शैरीकलसी करेंगे। महावीर दशहरा कमेटी की ओर से हर साल दशहरे का प्रबंध किया जा रहा है। विधायक अमन शेर सिंह शैरी कलसी दशहरा ग्राउंड में प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि शहर के इतिहास में पहली बार है कि मुस्लिम भाइचारे के लोग दशहरा बना रहे है। लोगों की सुरक्षा को लेकर खास प्रबंध किए गए है। रावण दहन से पहले करीब आधे घंटे तक आतिशबाजी का शो करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले उन्हें सूचना मिली थी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान डेरा बाबा नानक दशहरा प्रोग्राम में शामिल होंगे, लेकिन किसी कारण के चलते वह आज के कार्यक्रम में डेरा बाबा नानक नहीं पहुंचेंगे।

    नहीं पहुंचेंगे CM Mann, देखें वीडियो

  • Punjab News : हर्षोल्लास से मनाया दुर्गाष्टमी पर्व, देखें वीडियो

    Punjab News : हर्षोल्लास से मनाया दुर्गाष्टमी पर्व, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : पूरे देश में आज नवरातों के बाद कंजक पूजन किया गया।  नवरात्र पर धार्मिक अनुष्ठानों की धूम रही। श्रद्धालु हर रोज मां दुर्गा की पूजा में लीन रहे। दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं की पूरी भीड़ रही।  आज अष्टमी वाले दिन श्रद्धालुओं द्वारा कंजक पूजन किया गया। दुर्गा अष्टमी के दिन शुक्रवार को कंजक पूजन किया गया। श्री दुर्गाष्टमी पर्व हर्षोल्लास एंव श्रद्धा के साथ मनाया गया। मंदिरों का माहौल महामाई के रंग में रंगा रहा तथा माता भगवती के जैकारे गूंजते रहे। वहीं मंदिरों में भी खूब रौनक लगी रही।

    लोगों ने सुबह मन्दिरों में माथा टेकने के बाद अपने घरों में कंजक पूजन कर एवं प्रसाद ग्रहण कर अपने व्रत को तोड़ा। इसमें देवी रूप कन्याओं को पूजा गया और उनसे आशीर्वाद भी लिया गया। सुबह सवेरे से ही श्रद्धालु मंदिरों में गए, माथा टेका, उसके बाद विधि विधान से घर में कंजकों को बुलाकर उनका आशीर्वाद लिया। इस मौके पर जहां लोगों ने अपने घरों में कंजक पूजन किया वहीं मंदिरों में भी कंजक पूजन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी।

    मंदिर में कंजक पूजन करने पहुंचे लोगों ने कहा कि आज का दिन बहुत ही पवित्र है क्योंकि इस दिन कंजकों का पूजन किया जाता है। मंदिर के पुजारियों ने कंजक पूजन के महत्व के बारे में भी जानकारी दी। नवरात्रि में कन्या पूजन का विशेष महत्व है। मान्यता है कि नौ देवियों के रूप में नौ कन्याओं के पूजन के बाद ही नवरात्र व्रत सफल होता है।

  • Punjab News : ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक्टिवा की टक्कर में 3 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत, 2 गंभीर घायल

    Punjab News : ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक्टिवा की टक्कर में 3 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत, 2 गंभीर घायल

    बटाला : कस्बा फतेहगढ़ चूड़ियां के अजनाला रोड पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली और एक्टिवा में हुई टक्कर में एक 3 साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान जपलीन के तौर पर हुई है। इस हादसे में मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना झंडेर के एसएचओ कमलप्रीत कौर ने बताया कि रूपिंदर कौर पत्नी हरविंदर सिंह निवासी गांव मत्ते नंगल भाई गुरदास पब्लिक स्कूल से अपने बेटे जपनूर (6) और बेटी जपलीन (3) को एक्टिवा पर लेकर अपने घर जा रही थी।

    इस दौरान जब वह अजनाला-फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर पहुंची तो अजनाला की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने रूपिंदर कौर की स्कूटी को टक्कर मार दी। इस दौरान  ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से जपलीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रूपिंदर कौर और जपनूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना की सूचना पुलिस की दो गई।

  • Punjab News: चोरों ने घर में दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    Punjab News: चोरों ने घर में दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    12 तोले सोना और 50 हजार की नगदी लेकर फरार

     गुरदासपुर : कलानौर थाना अंतर्गत आते गांव शाहुर के रिहायशी इलाके में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। चोर घर में से करीब 12 तोले के करीब सोने के गहने और 50 हजार नगदी चोरी कर फरार हो गए है। हैरानी की बात यह है कि घर में तीन लोग सो रहे थे और चोरों ने घर के एक कमरे का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। लेकिन परिवार के सदस्यों को इस घटना के बारे पता नही चला। जिससे यह आशंका जताई जा रही है चोरों ने पहले घर में किसी बेहोश दवा का छिड़काव किया था।

    पीड़ित गुरबचन सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी सहूर कलां ने बताया कि वह, उसकी पत्नी बलविंदर कौर और मां प्यार कौर सो रहे थे। इसी दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि उनका एक बेटा और बहु ​​विदेश में हैं, जबकि दूसरा बेटा नौकरी करता है सेना में भर्ती है। बीती रात वह, उसकी पत्नी बलविंदर कौर और मां प्यार कौर एसी कमरे में सोए थे। सुबह उनकी पत्नी बलविंदर कोर उठी तो देखा कि घर के एक कमरे का ताला टूटा हुआ है और कमरे में अलमारियां और स्टोर में रखे बक्से खुले हैं। जिसमें से करीब 12 तोला सोने के आभूषण और 50 हजार रुपए नगदी चोरी हो चुके है। चोरों ने घर के तीन कमरों को खंगाला और सामान चोरी कर ले गए।

    पीड़ित परिवार के रिश्तेदार किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता परगट सिंह शाहूर ने रिहायशी इलाके में चोरों द्वारा की वारदात की कड़ी आलोचना की है और इसे पुलिस की नाकामी बताया है। उन्होंने बताया कि पड़ोस का घर खाली पड़ा है, क्योंकि उसके मालिक विदेश में रहते हैं। उन्होंने आशंका जताई कि चोर दीवार फांदकर छत के रास्ते उनके घर में घुसकर आए है। उनकी मांग है कि जल्द से जल्द चोरों का पता लगाया जाए।

  • Punjab News: ऑफिसर को WhatsApp call पर गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के नाम से धमकी देने वाला गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: ऑफिसर को WhatsApp call पर गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के नाम से धमकी देने वाला गिरफ्तार, देखें वीडियो

    गुरदासपुर। गैंगस्टर जग्गू भगवानपुर के नाम पर विदेशी नंबर से पंचायत चुनाव रिटर्निंग अधिकारी को धमकी देने वाला युवक को को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। मामले बारे जानकारी देते हुए एसपी गुरबाज सिंह ने बताया कि गुरदासपुर पंचायत चुनाव 2024 के रिटर्निंग ऑफिसर परशोत्तम सिंह निवासी ब्लॉक बटाला में आरओ हैं। जिन्हें 5 अक्टूबर को उनके नंबर पर एक व्हाट्सएप कॉल आई और उसने अटेंड किया। तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि मैं जग्गू भगवानपुरिया बोल रहा हूं, मैं दोबारा फोन नहीं करूंगा और उसके बाद रिटर्निंग अधिकारी परसोत्तम सिंह ने इस संबंध में थाना सिविल लाइन बटाला में मामला दर्ज कराया और तकनीकी जांच के बाद कुछ ही समय में परसोत्तम सिंह आरओ को धमकी देने वाले बलविंदर सिंह निवासी गिलावाली का पता लगा लिया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

    पुलिस के मताबिक अभी तक यह बात सामने आई है कि इस युवक का गैंगस्टर जग्गू के साथ कोई संबंध नहीं है और जबकि उसकी उक्त सरपंच प्रत्याशी के साथ निजी दुश्मनी थी, जिसके चलते उसने अपना पर्चा खारिज करवाने के लिए यह कॉल की थी। उसके रिश्तेदारों ने ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले व्यक्ति का नंबर दिया था। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ कर रही है।

  • Punjab News : नव नियुक्त सरपंच के जश्न दौरान दो गुटों में चले तेजधार हथियार,  युवक की काटी कलाई, देखें वीडियो

    Punjab News : नव नियुक्त सरपंच के जश्न दौरान दो गुटों में चले तेजधार हथियार, युवक की काटी कलाई, देखें वीडियो

    फतेहगढ़ चूड़ियां : गांव सेखवां में दो पक्षों में खूनी विवाद होने का मामला सामने आया है। यह घटना उस वक्त घटी जब गांव में बिना किसी मुकाबले के जीत हासिल करने वाली नवनियुक्त सरपंच सुखदीप कौर के परिजन और समर्थक जश्न मना रहे थे। इसी दौरान उनका रिश्तेदारों के साथ झगड़ा हो गया। इस हमले में दूसरे पक्ष एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया और उसकी कलाई कट गई है। जिसे फतेहगढ़ चूड़ियां के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया और उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया। इस हमले में उसके दादा सरदूल सिंह भी घायल हो गये है। पीड़ित के पिता राजबीर सिंह निवासी सेखवां ने जानकारी देते हुए बताया कि विपक्षी पार्टी ने राजनीतिक दबाव के कारण उनका पर्चा खारिज कर दिया गया और कल रात भी वे हमारे घर के सामने डीजे बजाते रहे और आज फिर वह शराब पी रहे थे। राजबीर ने बताया कि वह पशुओं को घास डाल रहे थे। शराब पी रहे सरपंच के परिजन और समर्थकों ने मेरे बेटे और पिता पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में उनके बेटे की कलाई काट दी और उनके पिता को गंभीर रुप से घायल कर दिया। इस हमले उसके हाथ में भी चोटें लगी है। राजबीर ने बताया कि जोरावर सिंह की कलाई काट दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। उन्होंने मांग की आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए। इस संबंध में डॉ. गुरपाल सिंह ने बताया कि लड़ाई झगड़े का मामला सामने आया है। इस झगड़े मे एक युवक गंभीर घायल हुआ है। डाक्टर ने बताया कि युवक की कलाई काट गई है और उसकी हालत गंभीर है। जिसके चलते उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद अमृतसर रेफर कर दिया गया है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    युवक की काटी कलाई, देखें वीडियो

  • Punjab News: चुनाव चिन्ह लेने पहुंचे 2 पक्ष आपस में भिड़े, कई घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: चुनाव चिन्ह लेने पहुंचे 2 पक्ष आपस में भिड़े, कई घायल, देखें वीडियो

    गुरदासपुर। सरपंची चुनाव के लिये चुनाव निशान लेने पहुंचे थे एक ही गांव के दो पक्षों की आपस में बहस बाजी हो गई, जिसके बाद वे एक-दूसरे के सामने ही भिड़ गये। भीड़भाड़ वाले बाजार में दोनों पक्षों का संबंध बालेवाल गांव से था, जिस वक्त गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। जिसमें दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए।

    एक पक्ष के गांव मजूदा की सरपंच हरजीत कौर और मनिंदर सिंह ने कहा कि वे आईटीआई बटाला में चुनाव हिन्ह लेने गए थे वहीं दूसरे पक्ष के लोगों से भी बहस हुई और अब उन्होंने अपने पीछे गाड़ियां चलाकर हम पर हमला कर दिया और हमारी गाड़ी को तोड़ दिया और एक व्यक्ति को घायल कर दिया। जिसको लेकर बहस हुई जिसके बाद उन्होंने हम पर हमला किया और हमारे वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया।

    वहीं, पुलिस अधिकारी बंद कैमरे के सामने यह कहते दिखे कि मामले बारे जांच चल रही है, जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है, बाकी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • Punjab News : इस इलाके में चली ताबड़तोड़ गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab News : इस इलाके में चली ताबड़तोड़ गोलियां, देखें वीडियो

    पंजाब,(गुरदासपुर): पंजाब में फायरिंग के मामले लगातार सामने आ रहे है। ऐसा ही मामला गांव हरदोरवाल से सामने आया है। जानकारी के अनुसार डेरा बाबा नानक ब्लॉक के गांव हरदोरवाल कलां में गोलियां चली। जानकारी के मुताबिक 6-7 हमलावरों ने एक घर के सदस्यों पर गोली चलाई और एक ट्रैक्टर में तोड़फोड़ भी की। घटना की सूचना मिलते ही मालेवाल थाना प्रभारी के ए.एस.आई. बलविंदर सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे और 3 गाड़ियों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। इस संबंध में परिवार के सदस्य दविंदर सिंह और राजबीर पुत्र जंगा सिंह और बीबी हरदीप कौर पत्नी दविंदर सिंह ने बताया कि हम अपने खेतों  में काम कर रहे थे। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार युवक के साथ बहस हो गई। जिसके बाद वह घर वापिस आ गए। कुछ देर बाद उक्त युवक अपने भाई और साथियों को लेकर उनके घर आए और आते ही फायरिंग कर दी। जिसके बाद वह घर वापिस आ गए। कुछ देर बाद उक्त युवक अपने साथियों के साथ उनके घर आए और सीधे फायरिंग कर दी। मौके से 3 खोल बरामद हुए है। गनीमत रही कि किसी को कोई जानी नुकसान नही हुआ। पीड़ितों ने प्रशासन से मांग की कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ए.एस.आई बलविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और  3 गाड़ियों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। एस.एस.आई. बलविंदर सिंह ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    चली ताबड़तोड़ गोलियां, देखें वीडियो

  • Punjab News: चुनाव लड़ने के लिए विपक्ष कोई उम्मीदवार नहीं मिल रहेः Minister Mohinder Bhagat, देखें वीडियो

    Punjab News: चुनाव लड़ने के लिए विपक्ष कोई उम्मीदवार नहीं मिल रहेः Minister Mohinder Bhagat, देखें वीडियो

    गुरदासपुर। पंजाब के दिवंगत कैबिनेट मंत्री जत्थेदार सेवा सिंह सेखावां की तीसरी बरसी उनके गृह गांव सेखावां में मनाई गई। इस मौके पर पार्टी के हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत भी विशेष तौर पर पहुंचे। इस दौरान मोहिंदर भगत ने लोगों से बातचीत करते हुए कहा कि जत्थेदार सेवा सिंह सेखावां उनके पिता के साथ पारिवारिक संबंध थे, जिसके चलते वह आज जत्थेदार सेवक सिंह सेखवां की बरसी पर यहां आए थे।

    साथ ही उन्होंने पंजाब में पंचायत चुनाव को लेकर बातचीत करते कहा कि विरोधियों को बुराई करनी है और विपक्ष भी चुनाव आयोग से शिकायत कर रहा है अगर हम अपनी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल के साथ चुनाव आयोग के पास आए हैं और हम यह कहकर आए हैं कि पंजाब में चुनाव निष्पक्ष होना चाहिए।

    यह समय बड़ा गर्व का है जहां विरोधियों के पास चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार नहीं हैं, वहीं आम आदमी पार्टी के पास हर गांव में दो, दो, तीन, तीन उम्मीदवार चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। हमारे लिए बहुत बड़ी क्षति है कि जत्थेदार सेवा सिंह सेखवां ने इसे छोड़ दिया है दुनिया में ऐसे राजनेता बहुत कम होते हैं।