Category: Punjab>Gurdaspur

  • Punjab News: चोरी के 2 मोटरसाइकिलों सहित एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: चोरी के 2 मोटरसाइकिलों सहित एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    सोने के गहने और नगदी बरामद 

    पंजाब (गुरदासपुर): एसपी बलविंदर सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 15 सितंबर की रात गांव सिधपुर गांव बियानपुर में मंदिरों में चोरी हुई थी। इसी मामले में लव कुमार निवासी बियानपुर के बयानों पर मामला दर्ज हुआ था। मुर्खीखाने से एक प्लेटिना मोटरसाइकिल किसी अज्ञात व्यक्ति की तरफ से चोरी किया गया था।

    जिसके तहत मामला दर्ज किया गया था। राकेश कुमार उर्फ दाना पुत्र थुड़ू राम निवासी हैबो थाना को नामजद किया गया था। जिसके बाद सदर पठानकोट को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी से सख्ती से पूछताछ के दौरान 2 मोटरसाइकिल, एक सोने का नथ और 40 हजार रुपए की नगदी बरामद की गई।

    पुलिस ने बताया कि 2 मोटरसाइकिल बरामद किए गए, जिसमें से एक मोटरसाइकिल बिना नंबर का था और दूसरा प्लैटिना मोटरसाइकिल बीते दिन बियानपुर से चोरी किया था। बताया गया है कि उक्त आरोपी पिछले साल नवंबर माह में पठानकोट जेल से रिहा हुआ था।

  • Punjab: खंभे और पेड़ से टकराने के बाद Swift Car चालक ने 4 Bikes को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    Punjab: खंभे और पेड़ से टकराने के बाद Swift Car चालक ने 4 Bikes को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः अमृतसर में पठानकोट नेशनल हाईवे पर गुरदासपुर के गांव जीवनवाल बाबरी नाके के पास स्थित टाटा मोटर्स की एजेंसी के बाहर एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पहले एक खंभे और पेड़ से जा टकराई और फिर एजेंसी के चार कर्मचारियों की मोटरसाइकिलों से टकरा गई। इस घटना में गनीमत यह रही की किसी भी प्रकार का जानी नुक्सान नहीं हुआ है।

    मिली जानकारी के अनुसार टाटा मोटर्स के कर्मचारियों की चार मोटरसाइकिलें और एक स्कूटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। एजेंसी के कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि कार चालक ने नशा किया हुआ था और उसने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। उन्होंने नुकसाने गए वाहनों के मुआवज़े की मांग भी कई गई है।

    वहीं, सड़क सुरक्षा बल के जवानों ने मौके पर पहुंचकर कार चालक को गिरफ्तार कर लिया ओर सदर थाने में भेज दिया, जहां उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जा रही है।

  • Punjab News: National Highway पर गाय को बचाते पलटा सेब से भरा ट्रक, देखें वीडियो

    Punjab News: National Highway पर गाय को बचाते पलटा सेब से भरा ट्रक, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः नैशनल हाईवे पर अचानक गाय आने से सेबों से भरा ट्रक पलट गया। फिलहाल कोई भी जानी नुक्सान नहीं हुआ है। मौक के मौजूद लोगों ने तुरंत ड्राइवर को ट्रक से बाहर निकाला और सड़क पर बिखरे सेबों को साइड करवाया।
    ड्राइवर ने बताया कि वह ट्रक पर सेब लेकर जा रहा था।

    गुरदासपुर बाइपास पर अचानक डिवाइडर से निकल कर एक गाय सामने आ गई। जिसे बचाते हुए अचानक ब्रेक लगाई तो ट्रक पलट गया। जिससे पूरी रोड पर सेब बिखर गए। ड्राइवर को हलकी चोटें लगी है। वहीं सब्जी मंडी के व्यापारी ने मौके पर गाड़ी भेज सेबों को लोड करवा जाम खुलवाया।

  • Punjab News: बोरी में बंद शव बरामद के मामले में बहन सहित प्रेमी गिरफ्तार, सामने आई कत्ल की असल वजह

    Punjab News: बोरी में बंद शव बरामद के मामले में बहन सहित प्रेमी गिरफ्तार, सामने आई कत्ल की असल वजह

    बटाला: गुरदासपुर के रंजीत बाग के पास एक रजवाहे में से बोरी में बंद शव बरामद होने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक के ताया की बेटी तथा उसके प्रेमी ने हत्या की थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके हत्या में प्रयोग किया गया सामान तथा मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया है। आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल लिया है। खास बात यह है कि मृतक की उम्र 19 वर्ष से कम थी और गिरफ्तार आरोपियों की उम्र भी 19 वर्ष से कम हैं।

    दोनों स्थानिय बेअंत सिंह कालेज आफ इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी में बीसीए-प्रथम वर्ष के छात्र हैं। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक बलविन्द्र सिंह रंधावा ने बताया कि शव की पहचान रोहित कुमार पुत्र रमेश लाल लुभाया निवासी गांव दाखला के रूप में हुई थी। मृतक स्थानिय होटल मैनजमैंट व कैटरिंग इंस्टीच्यूट में र्कोस कर रहा था। शव की जांच करने के बाद शव के साथ एक चुनरी मिली थी जिससे शव बंधा हुआ था। जिस पर यह शक हुआ कि इस केस में किसी लड़की का हाथ है। जांच में पाया गया कि मृतक के ताया की बेटी प्रिया पुत्री सलविन्द्र निवासी गांव दाखला के अपने सहपाठी बौबी पुत्र राम लुभाया निवासी घरोटियां से प्रेम संबंध थे।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रिया ने पूछताछ में बताया कि घर पर कोई अन्य मैंबर न होने के कारण उसने अपने प्रेमी बौबी को अपने घर बुला लिया। लेकिन अचानक उसके चाचा का बेटा मृतक रोहित कुमार वहां पंहुच गया। इस पर प्रिया तथा रोहित के बीच तकरार भी हुई। इस दौरान अचानक आरोपी बौबी ने एक लकड़ी का टुकड़ा रोहित के सिर पर मार दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। प्रिया तथा उसके प्रेमी बौबी ने इस मामले को छुपाने के लिए रोहित पर लकड़ी से कई वार किए तथा उसकी हत्या कर दी।

    उसके बाद शव को चुनरी से बांध कर बोरी में डाल लिया तथा बोरी को उठा कर मोटरसाइकिल पी.बी.-06-ए.एच-8489 पर रख कर दोनो रंजीत बाग के पास रजवाहे में फैंक कर वापिस आ गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने पर मृतक के पिता रमेश कुमार के बयान के आधार पर दोनो आरोपियों के विरूद्व केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया तथा हत्या के लिए प्रयोग किया गया लकड़ी का टुकड़ा, चुनरी व रस्सी सहित मोटरसाइकिल कब्जे में लिया गया है।

     

     

  • Punjab News: Civil Hospital में बातों में उलझाकर पर्स लेकर महिला फरार, देखें CCTV

    Punjab News: Civil Hospital में बातों में उलझाकर पर्स लेकर महिला फरार, देखें CCTV

    गुरदासपुरः जिले के सिविल अस्पताल की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वायरल सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि महिला को बातों में उलझा कर दूसरी महिला उसका पर्स लेकर फरार हो जाती है। दरअसल शातिर महिला दूसरी महिला को बातों में उलझा लेती है। जिसके बाद शातिर महिला हाथ में पकड़ा रूमाल पीछे ले जाती है और महिला के पीछे पड़े पर्स को छिपाकर चुरा लेती है।

    इस दौरान शातिर महिला दूसरी महिला के सामने ही पर्स को लिफाफे में डाल लेती है, लेकिन दूसरी महिला को कुछ पता नहीं चलता। जिसके बाद शातिर महिला वहां से बड़े आराम से चली जाती है। महिला को पर्स चोरी होने का तब पता चलता है जब वह वहां लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालती है। पीड़ित ने कहा कि वह सिविल अस्पताल में टेस्ट करवाने के लिए आई हुई थी। पीड़िता के परिवार ने सीसीटीवी फुटेज से साथ एक ऑडियो वायरल करके महिला को पकड़ने की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार ने बताया कि पर्स में सोने की अंगूठी, मोबाइल, 5 हजार की नगदी सहित अन्य जरूरी दस्तावेज मौजूद थे।

    कलानौर कस्बे के नजदीक मंझ गांव के रहने वाले संदीप ने बताया कि उसकी भाभी गर्भवती है, और उसकी मां सिविल अस्पताल गुरदासपुर में जांच करवाने के लिए आई थीं। इसी बीच वह डॉक्टर के कमरे में चला गया लेकिन उसकी भाभी का पर्स गलती से बाहर कुर्सियों पर छूट गया। बाद में जब वे बाहर आए तो देखा कि पर्स वहां नहीं है, जब उन्होंने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो देखा कि जहां पर्स था, वहां दो महिलाएं बैठी थीं, जिनमें से एक बड़ी चालाकी से पर्स को रुमाल में छिपा रही थी। अब पीड़ित परिवार महिला की फुटेज जारी कर उसकी पहचान करने की अपील कर रहा है।

  • Punjab : चोरों ने फैक्ट्री में दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    Punjab : चोरों ने फैक्ट्री में दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    बटाला –  रेलवे रोड पर चोरों ने एक फैक्ट्री को निशाना बनाया है। जानकारी के अनुसार चोर हजारों का सामान चोरी कर ले गए है। घटना की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। शातिर चोरों ने कुछ सीसीटीवी कैमरों की तारें भी काट दी।

    वहीं इस मामले में जानकारी देते हुए फैक्ट्री के मालिक नरेश सानन ने बताया कि वह जैसे ही आज फैक्टरी पहुंचे, तो देखा कि सामान बिखरा हुआ था और कुछ सीसीटीवी कैमरों की तारें टूटी हुई थी। जब उन्होंने फुटेज देखी तो पता चला कि दो-तीन चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

    चोरों ने फैक्ट्री में घुस कर बड़ी मात्रा में तांबा व पीतल का सामान चोरी कर फरार हो गए। उन्होंने बताया की उनका करीब 80 हजार रूपए से ऊपर का नुकसान हुआ है। फैक्ट्री मालिक ने बताया कि इस संबंधी में पुलिस को भी सूचित कर दिया है।

  • Punjab : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का मिला शव, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

    Punjab : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का मिला शव, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

    गुरदासपुर। शहर के गांव रणजीत बाग में संदिग्ध परिस्थितियों एक युवक का शव मिलने का मामला सामने आया है। जहां, विधानसभा क्षेत्र दीनानगर थाना बरियार चौकी गांव रणजीत बाग में रजवाहे में एक युवक का शव बोरे में बंधा हुआ मिला। जिसके बाद इसी सूचना मिलते ही लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच कर देखा कि बोरे में एक युवक का शव है। इसके बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार युवक रोहित कुमार (18) पुत्र रमेश लाल निवासी के रूप में पहचान हुई है।

    इधर, घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी दीनानगर सुरिंदर सिंह मौके पर पहुंच गये। जिसके के बाद शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab : हेरोइन और ड्रग मनी सहित एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab : हेरोइन और ड्रग मनी सहित एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    गुरदासपुर – पुलिस ने हेरोइन और ड्रग मनी सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संजीव कुमार पुत्र सतपाल निवासी गांव दलेचक्क के तौर पर हुई है। इस संबंध में SHO किरणदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि SSP सुहैल कासिम मीर और SP गुरप्रीत सिंह सहोता के निर्देशानुसार बटाला पुलिस हर तरह के अपराध करने वाले अपराधियों को पकड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

    SHO किरणदीप सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने गांव दालेचक्क के नजदीक संजीव कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 130 ग्राम हेरोइन और 5200 की ड्रग मनी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है।

    पुलिस अधिकारी ने बताया की आरोपी से पूछताछ जारी है, कि वह हेरोइन कहा से लेकर आता है और आगे कहां बेचता है। उन्होंने बताया कि आरोपी संजीव कुमार पर पहले कोई मामला दर्ज नही है। लेकिन संजीव कुमार के बेटे राहुल पर पहला भी मुकद्दमा दर्ज है।

  • Punjab : चोरों ने दिनदहाड़े गाड़ी का शीशा तोड़कर दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    Punjab : चोरों ने दिनदहाड़े गाड़ी का शीशा तोड़कर दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    बटाला – चोर और लुटेरे दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही मामला बटाला से सामने आया है। जहां चोरों ने सिटी रोड पर हंसली पुल के पास खड़ी गाड़ी में दिनदहाड़े घटना को अंजाम दिया। जानकारी देते हुए जगदीप सिंह ने बताया कि चोरों ने ईंट से गाड़ी का शीशा तोड़कर दो मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गए।

    उन्होंने बताया कि वह 10 मिनट के लिए स्कूल के अंदर गया। इसी दौरान चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। जगदीप ने कहा कि गाड़ी में खून भी फैला हुआ है, शीशे की चपेट में आने से चोर का हाथ भी जख्मी हो गया है।

    उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को ऐसे लोगों पर नकेल कसनी चाहिए ताकि ऐसी घटनाएं न हो। पीड़ित ने बताया कि पुलिस को इस घटना के बारे में शिकायत करनी है।

  • Punjab : पॉश इलाके में गोली चलने के मामले में युवक की मौ’त, देखें वीडियो

    Punjab : पॉश इलाके में गोली चलने के मामले में युवक की मौ’त, देखें वीडियो

    गुरदासपुर:  बटाला के पॉश इलाके राधा कृष्ण कॉलोनी में दिनदहाड़े गोली चलने का मामला सामने आया था। घटना में दमन गोराया नाम के युवक को गोली लगी थी। जिसे बटाला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अमृतसर रेफर कर दिया गया है। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    बता दें कि बटाला के पॉश इलाके राधा कृष्ण कॉलोनी में दिनदहाड़े गोली चलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने एक घंटे की मशक्कत के बाद गोली चलाने वाले आरोपी और घटना के दौरान इस्तेमाल की गई पिस्तौल बरामद की गई। SP G.S Sahota ने बताया कि दमन गोराया नाम के युवक को गोली लगी है। जिसे अमृतसर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

    पुलिस मामले की जांच कर रही है। गोली चलाने वाले को गिरफ्तार करने वाले हेड कांस्टेबल राजकुमार ने बताया कि वह रोजाना की तरह अपनी ड्यूटी पर पहुंचे थे। वह यशपाल चौहान का गनमैन है और जब उसे गोली की आवाज सुनाई दी, तो उन्होंने देखा कि युवक भाग रहा है। राजकुमार ने तुरंत उसका पीछा करना शुरू कर दिया।