Category: Punjab>Gurdaspur

  • Punjab : गैस एजेंसी मालिक के घर पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस अधिकारी का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab : गैस एजेंसी मालिक के घर पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस अधिकारी का आया बयान, देखें वीडियो

    गुरदासपुर – गैस एजेंसी मालिक के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार 8 सितंबर की रात डेरा बाबा नानक थाने के अधीन पड़ते गांव शाहपुर जाजन में गैस एजेंसी के मालिक से 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी और फिरौती न देने की सूरत में परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। जिसके चलते एजेंसी मालिक जसपाल सिंह द्वारा थाना डेरा बाबा नानक में लिखित आवेदन दिया गया था। जिसके बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही थी। लेकिन बीती रात दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवकों ने एजेंसी के मालिक के घर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। घटना की सारी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

    एजेंसी के मालिक जसपाल सिंह ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि 8 सितंबर की रात को उनके पास व्हाट्सएप पर एक विदेशी नंबर से हैरी चट्ठा नाम के व्यक्ति ने 1 कराेड़ रुपए की मांग की। जिसके बाद डेरा बाबा नानक थाने में लिखित आवेदन दिया, लेकिन अपराधियों का हौसला इतना बुलंद था कि बीती रात 11 बजे दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने मेरे घर के गेट पर करीब 6 राउंड फायरिंग की।

    उन्होंने बताया कि इस बारे में तुरंत थाना डेरा बाबा नानक को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही डीएसपी डेरा बाबा नानक पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। पुलिस को जांच के दौरान 6 चले हुए खोल और एक जिंदा रोंद बरामद किया।  इस संबंध में जब पत्रकारों ने डेरा बाबा नानक पुलिस स्टेशन के SHO कुलविंदर सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि डेरा बाबा नानक पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें बनाकर छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जल्द ही आरोपी पुलिस कि गिरफ्त में होंगे।

  • Punjab: गैस एजैंसी मालिक के घर पर फायरिंग, देखें वीडियो

    Punjab: गैस एजैंसी मालिक के घर पर फायरिंग, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः हल्का डेरा बाबा नानक के गांव साहपुर जाजन में देर रात दो बाइक सवार युवक गैस एजेंसी मालिक के घर पर फायिरंग कर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। फिलहाल मामले कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। जानकारी अनुसार गैस एजेंसी मालिक से एक दिन पहले विदेशी नंबर से काल करके 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी। इस मामले में फायरिंग की गई है।

  • Punjab : नशे ने ली युवक की जान, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab : नशे ने ली युवक की जान, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    गुरदासपुर – नशे के कारण मौतों के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। मौत के मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। ऐसा ही मामला गुरदासपुर से सामने आया है। जहां नशे की ओवरडोज से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कुलविंदर सिंह(30) निवासी गांव सेखवां के तौर पर हुई है। मृतक के 2 बच्चे है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार का पहला बेटा की भी नशे के कारण मौत हुई थी। मृतक के परिवार ने बताया कि गांव में सरेआम नशा बिक रहा है।
  • Punjab: थाने में कांग्रेसी और AAP वर्कर हुए आमने-सामने, माहौल हुआ तनावपूर्ण, देखें वीडियो

    Punjab: थाने में कांग्रेसी और AAP वर्कर हुए आमने-सामने, माहौल हुआ तनावपूर्ण, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः देर रात सदर पुलिस थाने में हंगामे का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गुरदासपुर से विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा के दो भाई नगर कौंसिल अधिकारियों के साथ आप पार्टी वर्करों के साथ झगड़ पड़े है। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। जानकारी अनुसार गांव बबरी में नगर कौंसिल की ओर लीज पर ली जगह पर कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि ड्यूटी पर तैनात नगर कौंसिल सुपरिंटैंडेंट ऊपर कुछ लोगों पर हमला किया गया है।

    नगर कौंसिल प्रधान बलजीत सिंह पाहड़ा और छोटे भाई केपी पाला ने बताया कि जिस जगह पर कूड़ा फेंका जा रहा था उसका कान्ट्रैक्ट खत्म हो गया है। आप सरकार के राज्यसभा मैंबर ने गुरदासपुर पहुंचकर वहां कूड़ा फेंकना बंद करवा दिया है। जिसके चलते पूरे शहर में कूड़े के ढेर लगे हुए है। जिसके बाद गांव बबरी में एक व्यक्ति से 1 एकड़ जमीन 5 साल के लिए लीज पर ली थी। जिसके टेंडर भी लग चुके है औऱ जिला प्रशासन की मंजूरी के बाद काम शुरू कर दिया था। जहां नगर कौंसिल के सुपरिंटेंडेंट समेत 5-6 मुलाजिम काम कर रहे थे। इस दौरान आप के कुछ वर्करों ने सुपरिंटेंडेंट के साथ धक्का-मुक्की करनी शुरू कर दी। जिसके बाद सदर थान के एसएचओ की ओर से सुपरिंटेंडेंट विपन कुमार को उठा लिया गया। जिसके रोष में उन्होंने थाने का घेराव किया। जिसके बाद सुपरिंटेंडेंट को पुलिस कर्मियों ने छोड़ दिया। इसके बाद आप वर्करों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मामला गरमा गया। जिसके विरोध में नगर कौंसिल कर्मचारियों ने थाने के अंदर और बाहर कूड़े के ढेर लगा दिए।

    दूसरी तरफ आप वर्करों ने कहा कि उन पर जो भी आरोप लगाए जा रहे है वह सभी झूठे है। उनकी तरफ से किसी के साथ कोई भी मारपीट नहीं की गई है। जिस जगह पर कूड़ा फेंका जा रहा है वह हमारे पास 5 साल के लिए लीज पर है। जिसके लिए हम वहां पहुंचे थे। वहीं पुलिस मुलाजिमों पर शराब पीने के आरोप भी लगे है। जब इस संबंधी एसएचओ अमनदीप सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि उन पर झूठे आरोप लगाए गए है।

  • Punjab : सिलेंडरों से भरे Truck ने Car को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    Punjab : सिलेंडरों से भरे Truck ने Car को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    गुरदासपुर – आए दिन सड़क हादसे होने के मामले सामने आते रहते है। ऐसा ही मामला गुरदासपुर से सामने आया है। जहां हनुमान चौक में ट्रक और कार की टक्कर की भीषण टक्कर हुई है। जानकारी के अनुसार सिलेंडर से भरे ट्रक के ड्राइवर ने सड़क किनारे खड़ी ऑल्टो कार को पीछे से टक्कर मार दी।

    कार सवार ने बताया कि ट्रक ड्राइवर ने हनुमान चौक से पहले भी कई कारों को टक्कर मारी थी। जिसके बाद ट्रक ड्राइवर ने ऑल्टो कार को पीछे से टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि ड्राइवर ने शराब पी हुई है। इस हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई है।

    मिली जानकारी के अनुसार कार में एक ही परिवार के तीन लोग मौजूद थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नही हुआ। जानकारी के अनुसार ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

  • Punjab : Gun Point पर Computer Centre से लाखों की नगदी व 5 मोबाइल फोन लेकर लूटेरे फरार, देखें वीडियो

    Punjab : Gun Point पर Computer Centre से लाखों की नगदी व 5 मोबाइल फोन लेकर लूटेरे फरार, देखें वीडियो

    गुरदासपुर। शहर में बदमाशों का आतंक आये दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। प्राय: हर मोहल्‍ले में चोरी की घटनाएं हो रही हैं। ऐसा लगता है कि चोरों के मन से पुलिस का भय समाप्त हो गया है। वैसे भी शहर में पुलिस गश्ती सिर्फ सड़कों पर दिखती है। वहीं, एक ताजा मामला सामने आया गांव खैरा कला में एक कंप्यूटर सेंटर में 5 नकाबपोश युवक आए और बंदूक दिखाकर करीब 1 लाख कैश और 5 मोबाइल फोन लेकर फरार हो गये हैं।

    घटना बारे पीड़ित दुकानदार जुगराज सिंह ने बताया कि वे रोजाना की तरह अपने सेंटर में अपना काम कर रहे थे अचानक दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आये 5 युवकों में से दो बाहर ही खड़े रहे, जबकि तीन नकाबपोश युवक अंदर घुस आये और जिसके बाद दुकान में रखे रुपये लूट कर फरार हो गये। पीडित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

    इधर, सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डीएसपी फतेहगढ़ चूरिया सुखपाल सिंह ने बताया कि उनके द्वारा जांच की जा रही है और मामला दर्ज कर लिया गया है। जिसके बाद विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है और इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab: Tipper और Alto Car की भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    Punjab: Tipper और Alto Car की भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    बटाला: आए दिन सड़क हादसों की खबरें सामने आती रहती है। इन हादसों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। ऐसा ही मामला बटाला से सामने आया है। यह हादसा अमृतसर पठानकोट नेशनल हाईवे बटाला के पास हुआ है। जानकारी के अनुसार आल्टो कार और टिप्पर की टक्कर सामने आई है।

    टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं इस हादसे में गाड़ी में सवार मां बेटियां घायल हो गई। डाक्टर ने बताया कि इस हादसे में मां और 2 बच्चियां घायल हुए है। अनामिका बच्ची के गंभीर चोटें आई है। डाक्टर ने बताया कि अनामिक के कान से खून निकल रहा था।

    टिप्पर चालक निर्मल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आगे जा रही गाड़ी ने ब्रेक लगा दी। जिस कारण यह हादसा हुआ। उसने बताया कि अमृतसर से आ रहा था और पठानकोठ जा रहा था।

  • Punjab : दुकान में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Punjab : दुकान में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    गुरदासपुर – अमनव्वारा चौक पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक कपड़े की दुकान में अचानक आग लग गई। आग की सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है।

    मिली जानकारी के अनुसार इस आगजनी से दुकान के अंदर का सामान जलकर खाक हो गया और साथ की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। दुकानदार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिसकी में दुकान में आग लगी है। वह प्रवासी है।

    दुकानदार ने बताया कि इस आगजनी से लाखों का नुकसान हुआ है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि गुरदासपुर में आग लगने के मामले लगातार सामने आ रहे है। उन्होंने बिजली विभाग पर रोष जाहिर किया।

  • Punjab: मां के अवैध संबंधों से परेशान बेटे ने किया Suicide, मां और प्रेमी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab: मां के अवैध संबंधों से परेशान बेटे ने किया Suicide, मां और प्रेमी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः धारीवाल गांव से एक बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है। जहां एक युवक ने मां के अवैध संबंधों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगल आत्महत्या कर ली। जानकारी अनुसार मृतक लड़के की मां नशा बेचती है और महिला पर 8 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने मृतक गुरदीप सिंह की बहल लवप्रीत कौर की शिकायत पर मृतक की मां और उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

    धारीवाल पुलिस स्टेशन की SHO बलजीत कौर ने कहा कि युवक की बहन लवप्रीत ने बताया है कि उसके पिता जोगिंदर पाल की मौत हो चुकी है और उसकी मां कुलदीप कौर का गांव के एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था। जिस पर वह और उसका भाई गुरदीप सिंह अपनी मां को काफी समझाते थे। लेकिन मां ने अपनी हरकतें बंद नहीं की, जिससे गुरदीप सिंह अक्सर परेशान रहता था। जिससे परेशान होकर उसने जान दी है। SHO बलजीत कौर ने बताया कि शिकायत के बाद मृतक की मां कुलदीप कौर और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

  • Punjab : गाली गलौच करने से रोका, तो नाबालिग की बेरहमी से की पिटाई, देखें वीडियो

    Punjab : गाली गलौच करने से रोका, तो नाबालिग की बेरहमी से की पिटाई, देखें वीडियो

    गुरदासपुर –  ट्यूबवेल पर नहा रहे युवकों ने 11 वर्षीय नाबालिग की पिटाई कर दी। पीड़ित की पहचान गुरमेर सिंह के तौर पर हुई है। गांव मूल्यावाल में ट्यूबवेल पर नहा रहे युवकों को गुरमेर ने गाली-गलौज करने से रोका, तो उन युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। युवकों ने गुरमेर जबरदस्ती पानी में गोते लगवाए और पिटाई की। जिससे बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। मौके पर पहुंची बच्चे की मां को देखकर आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। पिटाई किए जाने से बच्चा घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    गुरमेर सिंह की मां मीरा ने बताया कि उसके पति रंजीत सिंह अमेरिका में रहते है और अपने तीन बच्चों के साथ वह गांव में अकेली रहती है। जमीन की देखभाल खुद करती है। कुछ दिन पहले उनके ट्यूबल पर 6 के करीब युवक नहाने के लिए आए थे। वह ऊंची आवाज में एक दूसरे के साथ गाली गलोच कर रहे थे। गाली गलौज की आवाज सुनने के बाद उसने अपने बच्चों को कहा कि ट्यूबल पर जाकर शरारती युवकों को मना करके आए कि गाली गलौच ना करे। जिसके बाद गुरमेर युवकों को गाली गलौच ना करने से मना करने गए गया तो युवकों ने गुरमेर को ट्यूबवेल में गिरा कर गोते लगाए और मारपीट की। 

    बच्चे के रोने की आवाज सुनकर मीरा मौके पर पहुंची तो आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। बच्चे को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को शिकायत देने के बाद पुलिस ने बच्चे का बयान दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक उक्त शरारती युवकों को पकड़ा नही है। उन्होंने मांग की है कि उक्त युवकों  के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।इस मामले को लेकर नौशेरा माझा सिंह चौकी प्रभारी रणबीर सिंह ने कहा कि डॉक्टर की रिपोर्ट आने के बाद बच्चे के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।