Category: Punjab>Gurdaspur

  • Punjab : प्रवासी मजदूर ने नशे की हालात में निगला जहरीला पदार्थ, देखें वीडियो

    Punjab : प्रवासी मजदूर ने नशे की हालात में निगला जहरीला पदार्थ, देखें वीडियो

    गुरदासपुर। प्रवासी मजदूर द्वारा नशे की हालत में जहरीले पदार्थ निगलने का मामला सामने आया है। जहां, बताया जा रहा है कि नशे की हालत में धान की फसल में पड़ने वाली जहरीली दवा निगल ली। जिसके बाद उसकी हालत गंभीर होते देख उसके साथियों ने उसे गुरदासपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।

    प्रवासी मजदूर के साथियों ने बताया कि नशे की धान की फसल में पड़ने वाली जहरीली दवा निगल ली। जिसके बाद से उसकी हालात खराब होने लगी। जिसके बाद उसे हम लोग तुरंत इलाजा के लिए अस्पताल में ले आये। जहां सिविल अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है।

    वहीं, आपातकालीन कक्ष में डा. किरणप्रीत सिंह ने बताया कि प्रवासी मजदूर ने जहरीली दवा खा ली है थी। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां, फिलहाल उसकी हालत ठीक है।

  • Punjab: अफीम और ड्रग मनी सहित तस्कर गिरफ्तार, देखे वीडियो

    Punjab: अफीम और ड्रग मनी सहित तस्कर गिरफ्तार, देखे वीडियो

    गुरदासपुर : नशा तस्करों के खिलाप कारवाई करते हुए पुलिस ने अफीम सहित तस्कर को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी गुरदासपुर हरीश कुमार ने बताया कि आरोपी से 1.547 किलो ग्राम अफीम और 25 हजार रुपये की नगदी बरामद हुई है। आरोपी की पहचान मदन गुज्जर पुत्र फेरु गुज्जर निवासी ग्राम सहारा थाना पारसोली जिला चित्तौड़गढ़ राजस्थान के रूप में हुई है।

    वहीं, एसपी डी बलविंदर सिंह रंधावा ने बताया कि सीआईए के प्रभारी कपिल कौशल और खाना सदर के एसएचओ अमनदीप सिंह ने बाबरी बाईपास पर नाके के दौरान संदेह के आधार पर उक्त आरोपी को काबू किया है। जिसकी तलाशी लेने पर 1.547 किलो ग्राम अफीम और 25 हजार रुपये की नगदी बरामद हुई है।

    पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सदर थाने में एनडीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी मदन गुज्जर ने बताया कि वह अफीम राजस्थान से लाकर गुरदासपुर में सप्लाई करने वाला था। जिसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

     

  • Punjab: रूसी सेना में फंसे नौजवानों के लिए खुश खबरी, देखें वीडियो

    Punjab: रूसी सेना में फंसे नौजवानों के लिए खुश खबरी, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनी रूसी दौरे पर है। उनकी ओर से रूसी सेना में फंसे भारतीयों को जल्द वापस लाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसकों लेकर उन्होंने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से बातचीत भी की है। जिससे रूस में रह रहे नौजावनों के परिवारों में खुशी की लहर पाई जा रही है।

    बता दें कि रूस में चल रहे युद्ध में चार भारतीय पहले ही मारे जा चुके हैं और 10 वापस लौट आए हैं, लेकिन अभी भी 35 से 40 भारतीय रूस में फंसे हुए हैं। वहीं, गुरदासपुर के देहरीवाल गांव के बलविंदर सिंह ने बताया कि उनका बेटा गगनदीप सिंह रूसी सेना में फंसा हुआ है, अब उनकी वापसी की खबर सुनकर परिवार में खुशी की लहर पाई जा रही है। गगनदीप सिंह 24 दिसंबर को एक पर्यटक के रूप में रूस गए थे। वहीं रूसी सेना ने जबरदस्ती उन्हें सेना में भर्ती कर लिया था।

  • Punjab: श्मशानघाट के पास संदिग्ध परिस्थित में लटकता मिला शव, देखें वीडियो

    Punjab: श्मशानघाट के पास संदिग्ध परिस्थित में लटकता मिला शव, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः बटाला के काला नंगल गांव में श्मशानघाट के पास सुबह एक व्यक्ति का शव लटका हुआ मिला। जिसके बाद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना सरपंच को दी। उपरांत पंचायत ने मामले की सूचना पुलिस को दी। लोगों ने जानकारी देते बताया कि वह सुबह सैर के लिए निकले थे। जैसे ही श्मशानघाट के पास पहुंचे तो वहां एक लाश लटकती देखी।

    लोगों का कहना है कि मृत व्यक्ति उनके गांव का नहीं है, देखने में प्रवासी लग रहा है। जिसके बाद तुरंत मौके पर पुलिस को सूचना दी गई। वहीं मौके पर पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

  • Punjab : IELTS Center पर चली गोलियां, देखें CCTV

    Punjab : IELTS Center पर चली गोलियां, देखें CCTV

    बटाला। शहर के बस स्टैंड के सामने आइलेट सेंटर पर दिनदहाड़े गोली चलने का मामला सामने आया है। बताय़ा जा रहा है कि के भीड़भाड़ वाले इलाके में बस स्टैंड के सामने आइलेट सेंटर पर दिनदहाड़े गोलियां चली है। गनीमत यह रही कि इस में कोई हताहत नहीं हुआ। लोकिन आइलेट सेंटर की खिड़कियां टूट गईं। मौके पर प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि दो युवक चेहरा ढंककर साथ आए और फायरिंग कर दी।

    वहीं, पुलिस अधिकारियों की माने तो उन्होंने कहा कि सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं और जो सीसीटीवी है उसकी जांच की जाएगी। साथ ही टीमें गठित कर जल्द दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab : पानी को लेकर हुआ विवाद, चली ताबड़तोड़ गोलियां, 4 की मौत, देखें वीडियो

    Punjab : पानी को लेकर हुआ विवाद, चली ताबड़तोड़ गोलियां, 4 की मौत, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : श्री हरगोबिंदपुर के लाइट चौक पर गत रात्रि ताबड़तोड़ गोलियां चलने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक यह विवाद सरकारी पानी की खाल लेकर हुआ है। दोनों गुट आमने- सामने हो गए और एक-दूसरे पर अंधाधुन गोलियां चला दी। बताया जा रहा है कि इस दौरान 60 राउंड फायरिंग हुई।

    इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई और 7 लोग घायल हुए है। जिनमें से 2 की हालत नाजुक है। मृतकों की पहचान शमशेर सिंह और बलजीत सिंह निवासी गांव विठवां, निर्मल सिंह गांव मूड़ और बलराज सिंह निवासी विठवां के रूप में हुई है।

    घटना की सूचना मिलते ही भारी मात्रा में पुलिस फ़ोर्स मौके पर और अस्पताल में पहुंची। पुलिस के मुताबिक गांव विठवां के 2 गुटों में सरकारी पानी को लेकर रंजिश चल रही थी। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

  • Punjab : पुलिस ने नशे के आदी युवकों को नशा मुक्ति केंद्र में करवाया भर्ती, देखें वीडियो

    Punjab : पुलिस ने नशे के आदी युवकों को नशा मुक्ति केंद्र में करवाया भर्ती, देखें वीडियो

    गुरदासपुर। थाना सिटी पुलिस ने नशे की बिक्री को रोकने के साथ-साथ नशा करने वालों को सुधारने के लिए एक नया कदम उठाया है। इसी के तहत नशा करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बजाय उन्हें पकड़कर नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया जा रहा है। न केवल नशे के आदी युवाओं बल्कि उनके अभिभावकों की भी काउंसलिंग की जा रही है और उन्हें समझाया भी जा रहा है बच्चे का जीवन चाहते हो तो उनकी लत छुड़ाने में पुलिस का सहयोग करें।

    जानकारी देते हुए थाना सिटी के एस.एच.ओ गुरमीत सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले थाना सिटी गुरदासपुर पुलिस द्वारा पांच नशेड़ियों को रेड क्रॉस नशा मुक्ति केंद्र गुरदासपुर में दाखिल करवाया गया था और आज छह और नशेड़ियों को यहां दाखिल किया गया है। उन्होंने कहा कि इनमें से कुछ युवा ऐसे हैं जिनका ड्रग्स लेने का वीडियो वायरल हुई थी और पुलिस ने उनकी पहचान करके और उन्हें यहां भर्ती कराया गया है।

  • Punjab : तेज रफ्तार innova car ने बाइक को मारी टक्कर, 2 दोस्तों की मौत

    Punjab : तेज रफ्तार innova car ने बाइक को मारी टक्कर, 2 दोस्तों की मौत

    गुरदासपुर। शहर से एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां, बारिश के बीच बाइक पर गुरदासपुर से दीनानगर जा रहे दो दोस्तों की एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने टक्कर मार दी। जिससे दो दोस्तों की मौत हो गई। वहीं, मृतकों की पहचान हितेश सिंगला पुत्र मनोज सिंगला और वरुण महाजन पुत्र भारत भूषण के रूप में हुई है।

    जानकारी के मुताबिक बारिश के बीच बाइक पर दोनों युवक गुरदासपुर से दीनानगर लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब दस बजे सामने से आ रही तेज रफ्तार इनोवा ने अपने आगे जा रही आल्टो कार को ओवरटेक करते समय उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौत हो गई।

    हादसे को देख राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस ने इनोवा कार चालक को हिरासत में लेकर इनोवा को जब्त कर लिया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab: नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, दोस्तों पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    Punjab: नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, दोस्तों पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : पंजाब में नशे के रूप में कुष्ठ रोग लगातार घर-घर फैल रहा है, जिससे युवा वर्ग खतरे में है। जिला गुरदासपुर के गांव बाबोवाल में एक युवक की रहस्यमय परिस्थितियों में नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है। पीड़ित परिवार और आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक रोजाना की तरह अपने काम पर जाता था लेकिन हर बार कुछ युवक उसके पीछा करते थे।

    उन्होंने कहा कि हमें नही पता कि वह युवक उसका पीछा क्यूं करते थे। लेकिन बीते कल उसके पास 10 हजार रुपये थे। जिसके कारण कुछ युवकों ने उसका पीछा किया और उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ लूटपाट की और बाद में उसके शव को बहरामपुर के ऊपर फेंक दिया।

    परिजनों ने बताया कि लोगों ने हमें इस घटना के बारे में बताया। जिसके बाद हमने जाकर अपने बेटे को देखा। जिसके बाद हमने पुलिस प्रशासन को सूचना दी। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है। उन्होंने कहा कि लोगों के घर-घर में ड्रग्स पहुंचाने वाले इन दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

  • Punjab: 500 रुपये को लेकर युवक का कत्ल, पिता घायल, देखें वीडियो

    Punjab: 500 रुपये को लेकर युवक का कत्ल, पिता घायल, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः कस्बा काहनूवान में महज 500 रुपये के लेनदेन को लेकर दो गुटों के बीच हुई लड़ाई में 19 वर्षीय राजन मसीह की मौत हो गई, जबकि उनके पिता बलविंदर मसीह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल काहनूवान ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते डॉक्टरों ने उन्हें सिविल अस्पताल गुरदासपुर रेफर कर दिया।

    जहां से अमृतसर रेफर कर दिया गया है। जानकारी अनुसार 500 रुपए को लेकर हुए झगड़े दौरान ईंट पत्थर चले। इस दौरान एक पत्थर राजन मसीह के सिर पर जा लगा। जिससे वह गंभीर जख्मी हो गया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। वहीं पिता पिता बलविंदर मसीह भी गंभीर जख्मी चल रहै है। वहीं मौके पर पुलिस ने पहुंच कर घटना का जायजा लिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।