Category: Health

  • Weight Loss कर रहे हैं तो Desi Ghee खाएं या नहीं! ज्यादातर लोगों को नहीं पता सच्चाई

    Weight Loss कर रहे हैं तो Desi Ghee खाएं या नहीं! ज्यादातर लोगों को नहीं पता सच्चाई

    हेल्थः अक्सर लोग घी खाने से कतराते है कि कहीं उनका वजन न बढ़ जाएं, लेकिन क्या आपको पता है कि घी आपका वजन घटाने में भी काफी मददगार हो सकता है। जी हां अगर सही तरीके से घी का इस्तेमाल किया जाए तो वह आपकी सेहत के साथ-साथ वजन घटना में फायदेमंद साबित हो सकता है।

    घी मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर वजन कम करने में मदद करता है। घी में मीडियम-चेन ट्राइग्लिसराइड्स नामक फैट होता है। इस फैट को शरीर जल्दी पचा लेता है और इसका उपयोग एनर्जी के तौर पर करता है। इसकी खास बात ये है कि यह अन्य फैट की तरह शरीर में जमा भी नहीं होता। इससे कैलोरी ज्यादा बर्न होती है और वजन कम करने में मदद मिलती है।

    घी में कंजुगेटेड लिनोलिक एसिड (CLA) नामक फैट एसिड होता है, जो फैट को बर्न करने में मदद करता है. कई रिसर्च में पाया गया है कि CLA बॉडी फैट को कम करने और नया बॉडी फैट बनने से रोकने में मदद कर सकता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

    घी खाने के बाद पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। इसमें मौजूद हेल्दी फैट्स शरीर में ऐसे हार्मोन को एक्टिव करते हैं जो दिमाग को लगता है कि पेट भरा हुआ है। ऐसे में इसे खाने के बाद आप अनहेल्दी चीजें खाने से बच जाते हैं जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

    वजन कम करने के लिए बेहतर डाइजेशन का होना बेहद जरूरी होता है। घी इसमें आपकी मदद कर सकता है। घी में ब्यूटीरेट नाम का फैटी एसिड होता है, जो गट हेल्थ के लिए अच्छा होता है। यह सूजन को कम करता है और कब्ज को दूर करने में मदद करता है। इसे खाने के बाद खाना आसानी से पचता है, जिससे शरीर को जरूरी पोषक तत्व आसानी से मिल जाते हैं और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। जो वजन घटाने में मदद करता है।

  • बढ़ती उम्र में भी त्वचा में आएगा निखार, इस फूड्स को डाइट में करें शामिल

    बढ़ती उम्र में भी त्वचा में आएगा निखार, इस फूड्स को डाइट में करें शामिल

    हेल्थः भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई अपनी सेहत का सही से ध्यान नहीं रख पा रहा। ऐसे में सही डाइट न होने से शरीर कई बीमारियों से ग्रस्त हो सकता है। ऐसे में बढ़ती उम्र के साथ हमें अपनी डाइट पर भी ध्यान देना होगा। अगर आप 30 से ज्यादा की उम्र के हो गए है तो ऐसे में आपकों इन फूड्स को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

    1- बादाम, काजू और अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स प्रोटीन, विटामिन्स और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं जो कोलेजन उत्पादन में मदद करते हैं और त्वचा के स्वास्थ्य को बनाए रखते हैं। इनका रोजाना सेवन आपकी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। इनकी पौष्टिकता बढ़ाने के लिए इन्हें अपनी स्मूदी, दही या ओटमील में मिला सकते हैं।

    2- पालक, केल और अन्य पत्तेदार सब्जियों में विटामिन ए, सी और के भरपूर मात्रा में होते हैं जो कोलेजन संश्लेषण में सहायता करते हैं और त्वचा को नुकसान से बचाते हैं। सलाद, स्मूदी या साइड डिश के रूप में आप हरी सब्जियों को शामिल कर सकते हैं।

    3- स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और रास्पबेरी जैसी सभी बेरीज एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होती हैं जो कोलेजन को नुकसान से बचाती हैं। इनमें विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में होता है जो कोलेजन उत्पादन के लिए जरूरी है। बेरीज को अपने नाश्ते में ओट्स, स्मूदी और शेक में शामिल कर सकते हैं।

    4- संतरे, नींबू और अंगूर जैसे खट्टे फल विटामिन सी के बेहतरीन स्रोत हैं जो कोलेजन संश्लेषण में मदद करते हैं और त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले मुक्त कणों को बेअसर करते हैं। आप सलाद पर ताजा नींबू का रस निचोड़ सकते हैं।

    5- आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन भारतीय खानों में इस्तेमाल होने वाला लहसुन भी आपको जवान रखने में मदद कर सकता है। लहसुन में सल्फर होता है जो कोलेजन उत्पादन के लिए आवश्यक है। खाने में स्वाद बढ़ाने के साथ ही त्वचा को फायदा पहुंचाने लाभ दोनों के लिए अपनी डाइट में लहसुन को जरूर शामिल करें।

  • मानसून में लापरवाही पड़ सकती है भारी, इन बीमारियों से घेर सकता है मौसम

    मानसून में लापरवाही पड़ सकती है भारी, इन बीमारियों से घेर सकता है मौसम

    Health Tips: मानसून का मौसम जहां एक तरफ़ गर्मी से राहत देता है, वहीं दूसरी ओर यह कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी साथ लाता है। इस मौसम में नमी, गंदगी और अचानक तापमान में बदलाव शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित करता है, जिससे वायरल इंफेक्शन, स्किन डिज़ीज़ और पाचन संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ जाती हैं।

    हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि बरसात के दिनों में थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ी बीमारी का कारण बन सकती है। ऐसे में जरूरी है कि हम मौसम के अनुसार कुछ जरूरी सावधानियों को अपनाएं और अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें।

    इन बीमारियों का सबसे ज्यादा खतरा :

    वायरल बुखार और सर्दी-खांसी

    इस मौसम में अचानक ठंडी हवा और गीले कपड़ों की वजह से वायरल इंफेक्शन का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

    डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया

    बारिश के पानी में मच्छरों के पनपने से डेंगू और मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारियों का फैलाव हो सकता है।

    फूड पॉइजनिंग और पेट की बीमारियां

    नमी और गर्मी के कारण खाना जल्दी खराब होता है, जिससे पेट दर्द, उल्टी और डायरिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

    स्किन इंफेक्शन और फंगल डिज़ीज़

    गंदे पानी और ज्यादा नमी से त्वचा पर खुजली, फोड़े-फुंसी और फंगल इंफेक्शन होना आम है।

    इन बातों का रखें ध्यान :

    • उबला या फिल्टर्ड पानी ही पिएं

    • ताजा और घर का बना खाना ही खाएं

    • मच्छरों से बचाव के लिए रेपेलेंट या मच्छरदानी का प्रयोग करें

    • बारिश में भीगने के बाद तुरंत कपड़े बदलें और नहाएं

    • कीचड़ या गंदे पानी में न चलें, बंद जूते पहनें

    • नींद पूरी लें और शरीर को पर्याप्त आराम दें

    मानसून की रूमानी बारिश जितनी खूबसूरत होती है, उतनी ही खतरनाक भी हो सकती है अगर आप लापरवाह हो जाएं। वक्त रहते सावधानी बरतना और कुछ हेल्दी आदतें अपनाना ही आपको बीमारियों से बचा सकता है।

  • लंबे समय तक रहेंगे Fit, रोजमर्रा जिंदगी में शामिल करें ये आसान आदतें

    लंबे समय तक रहेंगे Fit, रोजमर्रा जिंदगी में शामिल करें ये आसान आदतें

    हेल्थः आज की जिंदगी में खुद को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी है कि हम अपने रोज़मर्रा के जीवन में कुछ आसान आदतें शामिल करें। हम आपको कुछ सरल और प्रभावी स्वास्थ्य टिप्स बताएंगे, जो आपको लंबे समय तक स्वस्थ और फिट रहने में मदद करेंगे।

    स्वस्थ रहने के लिए सबसे जरूरी चीज़ है सही और संतुलित आहार। हमारे शरीर को काम करने के लिए प्रोटीन, विटामिन्स, मिनरल्स और अन्य जरूरी पोषक तत्वों की जरूरत होती है। अगर हमारी डाइट में ये जरूरी तत्व नहीं होते, तो शरीर कमजोर हो जाता है और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए, यह जरूरी है कि आप अपनी डाइट में हरी सब्जियां, फल, दालें, नट्स और प्रोटीन से भरपूर चीज़ें शामिल करें। खाने में अत्यधिक तली-भुनी और जंक फूड से बचें। इनसे न सिर्फ वजन बढ़ता है, बल्कि ये शरीर में कई तरह की बीमारियां भी ला सकते हैं। कोशिश करें कि ताजे और घर पर बने हुए खाने को प्राथमिकता दें।

    रोज़ाना व्यायाम करें
    शारीरिक गतिविधि हमारे शरीर के लिए उतनी ही जरूरी है जितना कि खाना। रोज़ाना थोड़ी देर के लिए एक्सरसाइज करने से न केवल शरीर फिट रहता है, बल्कि मन भी तंदुरुस्त रहता है। रोज़ाना 30 मिनट की हल्की एक्सरसाइज जैसे पैदल चलना, साइकिल चलाना, योग या घर के छोटे-मोटे काम करने से भी शरीर एक्टिव रहता है।

    तनाव से दूर रहें
    तनाव न केवल मानसिक रूप से नुकसान पहुंचाता है, बल्कि यह शारीरिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है। लगातार तनाव में रहने से शरीर में कई बीमारियां उत्पन्न हो सकती हैं, जैसे हृदय रोग, ब्लड प्रेशर बढ़ना, और पाचन तंत्र में गड़बड़ी। इसलिए, खुद को मानसिक रूप से स्वस्थ रखना भी बहुत जरूरी है।

    अच्छी नींद लें
    स्वस्थ रहने के लिए नींद का पूरा होना बहुत जरूरी है। जब हम सोते हैं, तब हमारा शरीर आराम करता है और खुद को रिपेयर करता है। अगर आप रोज़ाना 7-8 घंटे की नींद नहीं लेते, तो इसका असर आपके शरीर और मानसिक स्वास्थ्य दोनों पर पड़ सकता है। नींद पूरी न होने से आपको दिनभर थकान, चिड़चिड़ापन, और ध्यान केंद्रित करने में दिक्कत हो सकती है। नींद की कमी से इम्यून सिस्टम भी कमजोर हो सकता है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए कोशिश करें कि हर रात अच्छी और गहरी नींद लें।

  • Pregnancy में मौसंबी कितनी सुरक्षित, क्या है इसके फायदे, जाने Expert की राय

    Pregnancy में मौसंबी कितनी सुरक्षित, क्या है इसके फायदे, जाने Expert की राय

    हेल्थः प्रेग्नेंसी के दौरान महिला के शरीर में कई तरह के हार्मोनल और शारीरिक बदलाव होते हैं, जिससे उसके शरीर की पोषण की जरूरतें भी बढ़ जाती हैं। इस समय ऐसी डाइट लेनी जरूरी होती है, जो न केवल मां को ताकत दे, बल्कि गर्भ में पल रहे शिशु के संपूर्ण विकास में भी मदद करे। मौसंबी यानी स्वीट लाइम एक ऐसा फल है, जो स्वाद में हल्का मीठा-खट्टा होता है और सेहत के लिए फायदों से भरपूर होता है। गर्मियों के मौसम में यह शरीर को ठंडक देने वाला और थकान दूर करने वाला प्राकृतिक फल भी है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या मौसंबी प्रेग्नेंसी में सुरक्षित है? इसे कब और कितनी मात्रा में खाना चाहिए?

    एक्सपर्ट के मुताबिक मौसंबी स्वाद में हल्की मीठी और खट्टी होती है और इसमें विटामिन C के साथ कैल्शियम, पोटैशियम फाइबर और आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। मौसंबी में एंटीऑक्सिडेंट्स और हाइड्रेटिंग तत्व भी होते हैं, जो शरीर को डिटॉक्स करने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं।

    प्रेग्नेंसी में इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है, जिससे इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। मौसंबी में मौजूद विटामिन C एक पावरफुल एंटीऑक्सिडेंट है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को बढ़ाता है और सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से बचाव करता है।

    प्रेग्नेंसीमें महिलाओं को अक्सर कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याएं होती हैं। मौसंबी में मौजूद फाइबर और साइट्रिक एसिड पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं और पेट को हल्का रखते हैं। यह कब्ज को दूर करने में कारगर है। मौसंबी में पाया जाने वाला फोलिक एसिड गर्भ में पल रहे शिशु के मस्तिष्क और डेवलपमेंट में मदद करता है। साथ ही इसमें मौजूद मिनरल्स शिशु की हड्डियों और इम्यून सिस्टम को बेहतर करने में सहायक होते हैं।

    गर्मी के मौसम में प्रेग्नेंट महिलाओं को पानी की कमी से कमजोरी और चक्कर आने जैसी समस्या हो सकती है। मौसंबी का रस शरीर को ठंडक पहुंचाता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है। यह एक नेचुरल एनर्जी ड्रिंक की तरह काम करता है। प्रेग्नेंसी के दौरान हार्मोनल बदलाव के कारण स्किन पर पिग्मेंटेशन और बालों का झड़ना आम है। मौसंबी में मौजूद विटामिन C कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ावा देता है, जिससे स्किन पर निखार आता है और बाल मजबूत होते हैं।

  • आंखों में भारीपन और सूजन हो सकती है kidney की समस्या के संकेत

    आंखों में भारीपन और सूजन हो सकती है kidney की समस्या के संकेत

    हेल्थः शरीर के लगभग सभी अंग एक दूसरे से जुड़े होते है। जिससे हमें कुछ न कुछ संकेत मिलते रहते है। ठीक इसी तरह आंखों का लाल होना और सूजन दिखाई देना कई अन्य अंगों के कार्य न करने का लक्षण हो सकता है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि आंखों में सूजन किडनी की खराबी का संकेत हो सकता है। कुछ लोगों को सुबह उठने पर आंखों में भारीपन और सूजन महसूस होती है। लेकिन जब यह सूजन अक्सर होने लगे, बिना किसी वजह के बनी रहे या दिनभर बनी रहे, तो यह किडनी डिजीज के कारण हो सकती हैं।

    किडनी का मुख्य कार्य शरीर से विषैले पदार्थों को निकालना और प्रोटीन, पानी और जरूरी मिनरल्स का संतुलन बनाए रखना है। जब किडनी ठीक से काम नहीं करती, तो प्रोटीन पेशाब के रास्ते बाहर निकलने लगता है, जिसे प्रोटीन्यूरिया कहा जाता है। प्रोटीन के बाहर निकलने से शरीर में द्रव (fluid) जमा होने लगता है और इसका असर सबसे पहले नाजुक त्वचा वाले हिस्सों पर दिखता है, जैसे कि आंखों के चारों ओर सूजन। इसलिए आंखों में बार-बार या लगातार बनी रहने वाली सूजन को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

    आंखों से जुड़े किडनी की समस्या के संकेत
    – सुबह आंखों के आसपास सूजन
    – पलकें भारी लगना
    – आंखों के नीचे गड्ढे जैसे लक्षण
    – धुंधला दिखाई देना
    – आंखों में जलन या खुजली
    – दृष्टि में अचानक बदलाव

    हालांकि ये लक्षण आंखों की किसी अन्य समस्या से भी जुड़े हो सकते हैं, लेकिन अगर साथ में पेशाब से झाग आना, बार-बार पेशाब लगना, थकान, सूजन आदि लक्षण हों तो यह किडनी की खराबी का संकेत हो सकता है।

    आंखों के ऊपर सूजन आए तो क्या करना चाहिए?
    अपनी आंखों के आस-पास के क्षेत्र को ठंडा करने से ब्लड सर्कुलेशन कम होता है, जिससे सूजन और जलन कम करने में मदद मिलती है। अपनी आंखों पर ठंडी सिकाई- जैसे कि ठंडा वॉशक्लॉथ, टी बैग या खीरे के टुकड़े- लगाने से आपकी पलकों की सूजन कम हो सकती है।
    क्या लिवर की समस्या से आंखों के नीचे सूजन हो सकती है?
    हेपेटाइटिस सी और ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस जैसे संक्रमण सूखी आंख की बीमारी, आंखों में सूजन या यहां तक ​​कि विजन लॉस का कारण बन सकते हैं।

  • Giloy, Ashwagandha और Tulsi को आज ही डाइट में करें शामिल, मिलेंगे कई फायदे

    Giloy, Ashwagandha और Tulsi को आज ही डाइट में करें शामिल, मिलेंगे कई फायदे

    हेल्थः आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में से एक अश्वगंधा, गिलोय और तुलसी तीनों में ही औषधीय गुण पाए जाते हैं। ऐसे में इनका सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है। अश्वगंधा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं। वहीं, तुलसी में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल के गुण पाए जाते हैं। वहीं, गिलोय में अच्छी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-वायरल के गुण पाए जाते हैं। इनको डाइट में शामिल करने से स्ट्रेस को कम करने और इम्यूनिटी को बूस्ट करने जैसे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।

    गिलोय से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ

    – गिलोय का सेवन करना बुखार में फायदेमंद है, खासकर डेंगू, मलेरिया और वायरल बुखार में। इसके काढ़े का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। गिलोय के काढ़े का सेवन करने से बुखार से राहत देने और सूजन को कम करने में मदद मिलती है।
    – गिलोय में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, ब्लड शुगर की समस्या से पीड़ित लोग इसके सेवन से बचें और डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
    – गिलोय में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने और बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है।

    अश्वगंधा से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ

    – अश्वगंधा का सेवन करने से शरीर की थकान को दूर करने और शरीर को एनर्जी देने में मदद मिलती है, जिससे फिजिकल एक्टिविटीज को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है।
    – अश्वगंधा में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनका सेवन करने से नींद की गुणवत्ता को बेहतर करने और नींद को बढ़ावा देने में मदद मिलती है, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।
    – अश्वगंधा में कई पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने और बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है।
    – मांसपेशियों की कमजोरी को दूर करने और इनको मजबूती देने के लिए अश्वगंधा का सेवन करना फायदेमंद है।

    तुलसी से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ

    – तुलसी के पत्तों में भरपूर मात्रा में एंटी-बैक्टीरियल के गुण पाए जाते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से वायरल इंफेक्शन से बचाव करने, शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने और बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है।
    – तुलसी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और अन्य गुण शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन को बैलेंस करने और स्ट्रेस को कम करने में मदद मिलती है।
    – तुलसी में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से स्किन को हेल्दी रखने, एजिंग से बचाव करने और स्किन का ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाव करने में मदद मिलती है।

  • छोटी सी Mistake सेहत पर पड़ सकती है भारी, आज ही छोड़े ये आदतें

    छोटी सी Mistake सेहत पर पड़ सकती है भारी, आज ही छोड़े ये आदतें

    हेल्थः कई बीमारियों का कारण हमारी खराब आदतें हैं। जिससे शरीर बहुत जल्दी बीमार पड़ने लगता है। आज के युग में 10 घंटे की वर्किंग के साथ लोगों के कॉफी के कप भी बढ़ चुके हैं। ऑफिस में लोग दिन भर में 4 से 5 कप तक कॉफी और चाय का पीने लगे हैं। जिससे हेल्थ पर नेगेटिव प्रभाव देखने को मिल रहा है। ऐसी बहुत सी छोटी-छोटी हेल्थ मिस्टेक्स लोगों से हो रही हैं, जो उनकी सेहत पर भारी पड़ रही है। जिसके कारण हार्ट अटैक, हार्ट डिजीज, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। अगर आपको स्वस्थ तरीके से लंबी उम्र जीना है, तो आपको इन हेल्थ मिस्टेक्स से बचना होगा।

    1- अच्छी सेहत के लिए सुबह का नाश्ता बहुत जरूरी है। नाश्ता वो भी ऐसा होना चाहिए, जिसमें कई जरूरी पोषक तत्व शामिल हों और आपको दिनभर ऊर्जा मिल सके। सुबह के नाश्ते में दूध, छाछ, दूध से बने डेयरी प्रोडक्ट, फल, अंडे, नट्स और जूस जैसे पोषक तत्वों से भरपूर आहार शामिल किया जा सकता है।

    2- नींद की कमी कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है, भले ही आप फिर दिन में कितना ही हेल्दी खाना खाते हों। कई रिसर्च में भी यह बात सामने आई है कि जो लोग नींद पूरी नहीं लेते हैं, उनमें दिल की बीमारी और स्ट्रोक का अधिक खतरा देखा जाता है। इसलिए रात में 8 घंटे की नींद जरूर लें।

    3- मोबाइल सिर के पास रखकर सोना कई हेल्थ प्रॉब्लम को कारण बन सकती है। मोबाइल फोन में मौजूद रेडिएशन के कारण आप में ब्रेन टयूमर का खतरा बढ़ जाता है। जब आप फोन को सिर के पास रखकर सोते हैं, तो आपके मस्तिष्क पर रेडिएशन का प्रभाव पड़ता है, जो नींद की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकता है।

    4- कई लोग दिन भर में उतना पानी नहीं पीते हैं, जितना की उन्हें पीना चाहिए। उनकी इस आदत के कारण शरीर से टॉक्सिन बाहर निकल नहीं पाते हैं। शरीर में पानी की कमी कई बीमारियों का कारण भी बन सकती है। इसलिए दिनभर में 4 से 5 लीटर पानी जरूरी पिएं।

  • भूलकर भी न करें इन 5 चीजों का सेवन, बढ़ सकती है जोड़ों में सूजन और दर्द

    भूलकर भी न करें इन 5 चीजों का सेवन, बढ़ सकती है जोड़ों में सूजन और दर्द

    Health-Tips: तेजी से बदलती जीवनशैली और असंतुलित खानपान के कारण आजकल गठिया (Arthritis) की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह बीमारी उम्रदराज़ लोगों में पाई जाती थी, अब युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। गठिया के मरीजों को जोड़ों में सूजन, दर्द, अकड़न और चलने-फिरने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

    विशेषज्ञों के अनुसार, शरीर में यूरिक एसिड की अधिकता इस बीमारी की प्रमुख वजह बनती है। यूरिक एसिड जब जोड़ों में जमने लगता है तो क्रिस्टल बनाता है, जिससे तेज दर्द, सूजन और लालिमा की समस्या हो सकती है। ऐसे में गठिया के मरीजों को कुछ खास चीजों से परहेज करना बेहद जरूरी होता है।

    यहां हम आपको बता रहे हैं 5 ऐसी चीजों के बारे में, जिनका सेवन गठिया के मरीजों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए:

    1. रेड मीट और ऑर्गन मीट

    Red Meat Benefits And Disadvantages : रेड मीट खाने के फायदे और नुकसान, डायटीशियन से समझें | red meat benefits and disadvantages in Hindi

    रेड मीट जैसे मटन और बीफ में प्यूरीन की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर में यूरिक एसिड को बढ़ा सकता है। यही वजह है कि गठिया के मरीजों को इसका सेवन या तो पूरी तरह बंद कर देना चाहिए या बहुत सीमित मात्रा में करना चाहिए।

    2. शुगरी ड्रिंक्स और सोडा

    Large Amounts Of Sugar In Cold Drinks Why Sugary Soda Is Bad For Your Health - Amar Ujala Hindi News Live - सावधान:कोल्ड ड्रिंक्स की हर बोतल में तय मात्रा से ज्यादा

    कोल्ड ड्रिंक्स, पैकेज्ड जूस और फ्लेवर्ड सोडा जैसे शुगरी ड्रिंक्स में फ्रुक्टोज और शक्कर की मात्रा काफी ज्यादा होती है। ये ड्रिंक्स सीधे यूरिक एसिड के स्तर को बढ़ाते हैं और गठिया के दर्द को और गंभीर बना सकते हैं।

    3. प्रोसेस्ड और जंक फूड

    जंक फूड को सही तरीके से लेबल करना क्यों महत्वपूर्ण है?

    चिप्स, नमकीन, फ्रोजन मील, बिस्किट्स और इंस्टेंट स्नैक्स जैसे प्रोसेस्ड फूड्स में ट्रांस फैट और प्रिज़रवेटिव्स होते हैं, जो शरीर में सूजन को बढ़ाते हैं। इनका सेवन गठिया से पीड़ित मरीजों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

    4. रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट्स

    रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट गाइड: रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट की विशेषताएं - 2025 - मास्टरक्लास

    सफेद ब्रेड, केक, कुकीज, सफेद चावल जैसे रिफाइंड कार्ब्स ना तो पोषण देते हैं और ना ही गठिया के मरीजों के लिए सुरक्षित हैं। ये शरीर में ब्लड शुगर लेवल को असंतुलित कर यूरिक एसिड के स्तर को बढ़ा सकते हैं।

    5. कुछ मछलियां और शेलफिश

    Assortment of edible fresh fish and shellfish - Stock Image - H110/0723 - Science Photo Library  

    गठिया के मरीजों को सार्डीन, टूना, मैकेरल और शेलफिश जैसी मछलियों से भी परहेज करना चाहिए। इनमें प्यूरीन की मात्रा अधिक होती है, जो यूरिक एसिड को बढ़ा सकती है और दर्द को और भयानक बना सकती है।

  • तनाव आपके शरीर को कैसे प्रभावित करता है: वो संकेत जिन्हें नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए

    तनाव आपके शरीर को कैसे प्रभावित करता है: वो संकेत जिन्हें नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए

    तनाव से शरीर और दिमाग पर असर विशेषज्ञों के अनुसार लंबे समय तक बना रहने वाला मानसिक तनाव व्यक्ति के हृदय, मस्तिष्क, पाचन तंत्र और प्रतिरक्षा प्रणाली को प्रभावित करता है। मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति में चिड़चिड़ापन, बेचैनी, नींद न आना, याददाश्त कमजोर होना और एकाग्रता में कमी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। शारीरिक रूप से, यह सिरदर्द, मांसपेशियों में खिंचाव, थकान और दिल की धड़कन तेज़ होने जैसी परेशानियों में बदल सकता है। कई मामलों में यह हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग और डायबिटीज़ का कारण भी बन सकता है। ये लक्षण हो सकते हैं तनाव के संकेत:
    • बार-बार सिरदर्द या माइग्रेन होना
    • नींद का ना आना या अत्यधिक नींद आना
    • भूख में बदलाव या वजन का बढ़ना/घटना
    • लगातार थकावट या ऊर्जा की कमी
    • किसी भी काम में मन न लगना
    • बार-बार सर्दी-जुकाम होना (इम्यून सिस्टम कमजोर होना)
    विशेषज्ञों की राय AIIMS के मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिरुद्ध शर्मा का कहना है, “तनाव को हल्के में लेना आज की सबसे बड़ी गलती है। जो संकेत शरीर दे रहा है, उन पर ध्यान देना ज़रूरी है। अगर समय रहते मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल की जाए, तो भविष्य में गंभीर परिणामों से बचा जा सकता है।” तनाव से बचाव के उपाय योग और ध्यान को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं डिजिटल डिटॉक्स लें — मोबाइल और लैपटॉप से थोड़ी दूरी रखें दिन में कम से कम 30 मिनट शारीरिक व्यायाम करें पर्याप्त नींद लें और संतुलित आहार अपनाएं अपने मन की बात किसी से साझा करें — परिवार, दोस्त से