Category: Health

  • फगवाड़ा :  कार और ट्रक की टक्कर में 5 घायल, देखें वीडियो

    फगवाड़ा : कार और ट्रक की टक्कर में 5 घायल, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश कुमार : फगवाड़ा नकोदर रोड दरवेश पिंड के नजदीक कार और ट्रक की जबरदस्त टक्कर में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान इंद्रजीत, राहुल, मनदीप, विपन, अशोक सभी वासी कोर्ट रानी फगवाड़ा के तौर पर हुई है। घायलों को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर 3 व्यक्तियों की हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

    जानकारी के मुताबिक सभी व्यक्ति शादी के समारोह से वापस आ रहे थे कि दरवेश पिंड के नजदीक कार एक खड़े टकराई गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको घायल अवस्था में फगवाड़ा के सिविल हस्पताल में भर्ती करवाया गया।

  • पंजाबः बाइक पर पति के साथ जा रही महिला से बालियां छीनने के लिए लुटेरों ने दिया धक्का

    पंजाबः बाइक पर पति के साथ जा रही महिला से बालियां छीनने के लिए लुटेरों ने दिया धक्का

    सड़क हादसे में टूटी बाजू और पैर की हड्डी 

    फगवाड़ाः शहर में लूटपाट और चोरी की वारदाते दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। हालात यह हो गए है कि कोई व्यक्ति रात के समय कहीं जा नहीं सकता। अगर किसी काम से कोई घर से बाहर जाता है तो बेखौफ लुटेरे उन्हें अपना निशाना बना लेते  है। ऐसा ही एक मामला गोराया से सामने आया है। जहां बाइक पर पति के साथ बुजुर्ग ससुर को ला रही महिला से कान से बालियां छीनने के लिए लुटेरों ने चलती बाइक से धक्का मार दिया। इस घटना में महिला सड़क पर गिर गई। हादसे में महिला राजविंदर कौर की जान तो बच गई लेकिन बाजू और पैर की हड्डी टूट गई। महिला को फगवाड़ा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। लुटेरे सड़क पर गिरी चोटिल महिला के कानों से सोने की बालियां निकाल कर ले गए।

    महिला राजविंदर कौर के पति तरसेम सिंह ने बताया कि वह ढंडे ढेसियां गांव से अपने पिता जो बुजुर्ग हैं उन्हें फगवाड़ा में दवाई के दिलाने के लिए पत्नी के साथ गए थे। वापसी पर गोरायां में ही लुटेरे उनके पीछे लग गए थे। तरसेम ने कहा कि जैसे ही उसे लगा कि लुटेरे पीछे लगे हैं तो उन्होंने अपनी बाइक की स्पीड बढ़ा ली। लेकिन रास्ते में लुटेरों ने चलती बाइक से पीछे उनके पिता को पकड़ कर बैठी पत्नी को धक्का मार दिया।

    तरसेम सिंह ने कहा कि लुटेरे उसकी पत्नी के कानों से जहां बालियां लूट कर ले गए वहीं पर हाथ में पकड़ा एक लिफाफा भी ले गए। जिसमें कुछ जरूरी दस्तावेज थे। उन्होंने बताया कि अभी महीना पहले ही गोरायां में अपनी पत्नी के लिए 60 हजार रुपए से सोने की बालियां बनाई थीं। उन्होंने कहा कि लूट की सूचना गांव के सरपंच को दी थी। उन्होंने आगे पुलिस को बताया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज लेकर अपनी जांच में जुट गई है। तरसेम सिंह ने बताया कि लुटेरे दो थे और मोटरसाइकिल पर सवार थे। उनके साथ लूट ढंडे ढेसियां में ही सड़क पर हुई है।

  • फगवाड़ा:  चोरों ने मोबाइल की दुकान को बनाया निशाना, लाखों के मोबाइल और नगदी लेकर फरार, देखें वीडियो

    फगवाड़ा: चोरों ने मोबाइल की दुकान को बनाया निशाना, लाखों के मोबाइल और नगदी लेकर फरार, देखें वीडियो

    फगवाड़ा : 15 अगस्त के मध्य नजर जहां फगवाड़ा शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है। एसपी फगवाड़ा की निगरानी में फ्लैग मार्च भी निकाले गए और मुलाजिमों को नाकेबंदी की हिदायतें भी दी गई, पर सब कुछ फ्लॉप होता हुआ नजर आया क्योंकि फगवाड़ा के व्यस्त इलाका होशियारपुर रोड सब्जी मंडी में जहां चोरों ने एक दुकान से लाखों के मोबाइल फोन और नगदी लेकर मौके से फरार हो गए। जिसके चलते इलाका निवासियों और दुकानदारों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है दुकानदारों ने बताया कि यह सब तब हो रहा है जब फगवाड़ा शहर में चारों तरफ नाकेबंदी की हुई है और शहर की सुरक्षा के लिया सैकड़ों की तादाद पुलिस बल तैनात किए गए है।

    तनेजा मोबाइल हाउस के मालिक अजय तनेजा ने बताया कि वह हर रोज की तरह अपनी दुकान बंद करके गया था सुबह आकर जब देखा तो उनकी दुकान की पीछे से दीवार तोड़ी हुई थी जिसके चलते लाखों के नए और पुराने मोबाइल लेकर कर मौके से चोर फरार हो गए। दूसरे तरफ उन्होंने यह भी बताया कि 20 से 25हजार की नगदी भी गल्ले से चोर लेकर फरार हुए हैं चोरी संबंधित थाना सिटी पुलिस को सूचना दे दी गई है।

    जानकारी देते हुए मोबाइल एसोसिएशन के प्रधान ने बताया कि उनकी दुकान पर जो ग्राहकों के फोन रिपेयर के लिए आए हुए थे अधिकतर फोन चोरी हो चुके हैं जो ग्राहक के है उनको फोन कहां से दिए जाएं। उन्होंने एस पी फगवाड़ा से गुहार लगाई है कि चोरों को जल्द ही गिरफ्तार कर उनका सामान की बरामदगी करवाई जाए ताकि लोगों को उनके फोन वापस किए जा सके।

  • पंजाब: युवक ने फंदा लगाकर किया suicide, देखें वीडियो

    पंजाब: युवक ने फंदा लगाकर किया suicide, देखें वीडियो

    फगवाड़ा: के गांव चहेरू में बर्गर किंग के पास एक युवक ने  फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। इस हादसे की  सूचना मिलते ही महेरू पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फगवाड़ा के सिविल हॉस्पिटल में रखवा दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक  की पहचान कुलविंदर राय पुत्र महेंद्र राय वासी सलारपुर फगवाड़ा के रूप में हुई है अभी तक सुसाइड  के कारणों का पता नहीं चल पाया है

  • ਫਗਵਾੜਾ: ਕਿਡਨੈਪਿੰਗ ਮਾਮਲੇ ਚ  SP Gill ਨੇ ਕੀਤੇ ਖੁਲਾਸੇ , ਦੇਖੇ ਵੀਡੀਓ

    ਫਗਵਾੜਾ: ਕਿਡਨੈਪਿੰਗ ਮਾਮਲੇ ਚ SP Gill ਨੇ ਕੀਤੇ ਖੁਲਾਸੇ , ਦੇਖੇ ਵੀਡੀਓ

    ਫਗਵਾੜਾ/ਰਾਜੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ: ਫਗਵਾੜਾ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕਿਡਨੈਪਿੰਗ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਸੁਲਝਾਂਦੇ ਹੋਏ 5 ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ । ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਦੀ ਪਛਾਣ  ਤਨਵੀਰ ਕੁਮਾਰ ਉਰਫ ਤਿੰਨ ਪੁੱਤਰ ਵਿਸ਼ਨੂੰ ਕੁਮਾਰ ਵਾਸੀ ਮਾਲੀਆ ਖੁਰਦ ਥਾਣਾ ਕਾਦੀਆਂ ਜਿਲਾ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ,ਗਗਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਗਗਨ ਪੁੱਤਰ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਮਾਨ ਨਗਰ ਥਾਣਾ ਸਿਵਲ ਲਾਇਨ ਬਟਾਲਾ, ਲਲਿਤ ਕੁਮਾਰ ਪੁੱਤਰ ਰਾਜ ਕੁਮਾਰ ਵਾਸੀ ਮੁਹੱਲਾ ਅਸ਼ੋਕ ਗਲੀ ਦੀਨਾਨਗਰ , ਦਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਦਰਸ਼ਨ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਸਨਸਿਟੀ ਇਨਕਲੇਵ ਬਟਾਲਾ, ਸ਼ਮਸ਼ੇਰ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਭਾਨ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਕੋਟਲਾ ਭਾਨ ਵਜੋਂ ਹੋਇ ਹੈ । ਮੀਡਿਆ ਨੂੰ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਐਸ.ਪੀ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਗਿੱਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਥਾਣਾ ਸਿਟੀ ਫਗਵਾੜਾ ਵਿਖੇ ਵਿਵੇਕ ਕੁਮਾਰ ਪੁੱਤਰ ਬਲਵੀਰ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਦਸ਼ਮੇਸ਼ ਨਗਰ  ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦਰਜ ਕਾਰਵਾਈ ਸੀ ਕਿ ਬਾਊਸਰ ਦੇ ਤੌਰ ਤੇ ਸੋਨੂੰ ਅਤੇ ਉਸਦੀ ਪਤਨੀ ਜੋਤੀ ਨਾਲ ਲੱਗਾ ਸੀ ਤਾਂ ਮਿਤੀ 21.07.2023 ਨੂੰ ਵਕਤ ਕਰੀਬ 12.30 ਤੇ ਸੋਨੂੰ ਨੂੰ ਨਾਮਲੂਮ ਵਿਅਕਤੀ ਮਿਲਣ ਲਈ ਆਏ ਤੇ ਸੋਨੂੰ ਅਤੇ ਉਸਦੀ ਪਤਨੀ ਜੋਤੀ ਨੂੰ ਅਗਵਾਹ ਕਰਕੇ ਲੈ ਗਏ । ਜਿਸ ਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨਾਮਲੂਮ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਲਿਆ। 

    ਥਾਣਾ ਸਿਟੀ ਫਗਵਾੜਾ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਤੁਰੰਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਅਗਵਾ ਕਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਵਿੱਚੋਂ ਇਕ ਦੋਸ਼ੀ ਸ਼ਮਸ਼ੇਰ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਭਾਨ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਕੋਟਲਾ ਭਾਨ  ਨੂੰ ਮਿਤੀ 21.07.2023 ਨੂੰ ਹਸਬ ਜਾਬਤਾ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਜਿਸਨੇ  ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾ ਨੇ ਸੰਨਸਿਟੀ ਇਨਕਲੇਵ ਬਟਾਲਾ ਕਿਸੇ ਦੇ ਘਰ ਵਿੱਚ ਪੀੜਤ ਸੋਨੂੰ ਅਤੇ ਉਸਦੀ ਪਤਨੀ ਜੋਤੀ ਨੂੰ ਬੰਦ ਕਰਕੇ ਰੱਖਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ ਜਿਸਦੀ ਨਿਸ਼ਾਨਦੇਹੀ ਪਰ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਵਲੋਂ  ਰੇਡ ਕਰਕੇ ਤਨਵੀਰ ਕੁਮਾਰ ਉਰਫ ਤੰਨੂ, ਗਗਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਗਗਨ, ਲਲਿਤ ਕੁਮਾਰ ਅਤੇ ਦਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੂੰ  ਸਨਸਿਟੀ ਇਨਕਲੇਵ ਬਟਾਲਾ ਤੋ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ  ਪੀੜਤ ਸੋਨੂੰ ਅਤੇ ਉਸਦੀ ਪਤਨੀ ਜੋਤੀ ਨੂੰ ਉਹਨਾ ਪਾਸੋ ਛੁਡਵਾਇਆ ਗਿਆ । ਇਹ ਕਿਡਨੈਪਿੰਗ ਪੀੜਤ ਸੋਨੂੰ ਅਤੇ ਦੋਸ਼ੀ ਤਨਵੀਰ ਦੀ ਆਪਸ ਵਿੱਚ ਪੈਸਿਆ ਦੀ ਲੈਣ ਦੇਣ ਕਰਕੇ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ । ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੋਸ਼ੀਆਨ  ਕੋਲੋਂ ਵਾਰਦਾਤ ਸਮੇਂ ਵਰਤੇ ਹਥਿਆਰ, ਗੱਡੀ ਨੰਬਰੀ ਪੀ ਬੀ 06 ਏ,ਜੋ 1307 ਮਾਰਕਾ ਆਈ-201 ਬਰਾਮਦਗੀ ਕੀਤੀ ਹੈ । ਪੁਲਿਸ ਦੋਸ਼ੀਆ ਨੂੰ ਪੇਸ਼ ਅਦਾਲਤ ਕਰ ਰਿਮਾਂਡ ਹਾਸਲ ਕਰਪੁੱਛਗਿੱਛ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ ਜਿਹਨਾ ਪਾਸੋ ਅਜਿਹੀਆ ਹੋਰ ਵੀ ਵਾਰਦਾਤਾ ਟਰੇਸ ਹੋਣ ਦੀ ਸੰਭਾਵਨਾ ਹੈ।

  • फगवाड़ा: सुलझा दंपती  अपहरण मामला, 5 गिरफ्तार

    फगवाड़ा: सुलझा दंपती अपहरण मामला, 5 गिरफ्तार

    फगवाड़ा: फगवाड़ा शहर के स्वामी परम नगर में 2 गाड़ियों में सवार होकर आए निहंग बाणे में आए कुछ लोग जबरदस्ती दंपति का अपरहण कर फरार हो गए थे। इस मामले को पुलिस ने सुलझाते हुए 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है।
    बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के साथ घर के अंदर पहले मारपीट की गई थी और उसके बाद सिंह बाणे में आए व्यक्ति उनका अपहरण कर मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति-पत्नी को बटाला से बरामद कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार किडनैप किए गए पति-पत्नी की पहचान सोनू और ज्योति के रूप में हुई है। 

    गौरतलब है कि जब इस घटना की सूचना थाना सिटी पुलिस के एसएचओ अमनदीप नाहर को मिली तो वह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और मामले की गंभीरता से जांच की। इस सारे मामले संबंधी जब कोठी के केयर टेकर गुलजार सिंह से बात की गई तो गुलजार सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले भी कोठी में चोरी हुई थी जिसके चलते उक्त व्यक्तियों की पहचान कर ली गई थी और आज वही व्यक्ति उक्त पति-पत्नी को किडनैप कर अपने साथ ले गए थे। जानकारी देते हुए उनके प्राइवेट सुरक्षा गार्ड विवेक तथा बंटी  ने बताया कि सोनू तथा ज्योति ने उन्हें कुछ दिन पहले ही अपने लिए सुरक्षा के लिए हायर किया था।

     किडनैपर बाणे में आए थे जिस कारण सोनू ने उन्हें खाने-पीने का सामान लेने के लिए घर से बाजार भेज दिया। जब वह घर मे वापस आए तो उन्होंने उनको गायब पाया। जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ कि बाणे में आए व्यक्ति दंपति का अपहरण कर‌ फरार हो गए है। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी ने सुरक्षा गार्डों के बयानों के आधार पर कार्रवाई करते हुए 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है।

  • फगवाड़ाः निहंग सिंह के बाणे में आए व्यक्तियों ने किया दंपत्ति को अगवा, देखें CCTV

    फगवाड़ाः निहंग सिंह के बाणे में आए व्यक्तियों ने किया दंपत्ति को अगवा, देखें CCTV

    फगवाडा/राजेश कुमारः फगवाड़ा के स्वामी परम नगर में उस समय सनसनी फैल गई जब शाम वहां से एक दंपत्ति को निहंग सिंह के बाणे में आए कुछ लोग जबरदस्ती दंपति का अपरहण कर ले गए। जानकारी देते हुए उनके प्राइवेट सुरक्षा गार्ड विवेक तथा बंटी ने बताया कि सोनू तथा ज्योति ने उन्हें कुछ दिन पहले ही अपने लिए सुरक्षा के लिए हायर किया था। आज उनके घर पर 2 गाड़ियां में कुछ निहंग सिंह बाणे में लोग आए। जिस कारण सोनू ने उन्हें खाने-पीने का सामान लेने के लिए घर से बाजार भेज दिया।

    जब वह घर में वापस आए तो उन्होंने उनको गायब पाया। जिसके बाद उसने मौके पर थाना सिटी पुलिस को घटना संबंधित सूचित किया। मौके पर पर थाना प्रभारी अमनदीप नाहर पहुंचे। थाना प्रभारी ने घर में लगे सीसीटीवी चेक करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। अमनदीप नाहर ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि देर शाम 7:00 बजे करीब सूचना मिली थी कि मोहल्ला स्वामी रंपर नगर में स्थित प्रसिद्ध अवस्था में एक दंपत्ति को जबरदस्ती ले गए। मौके पर पहुंच कर उन्होंने सीसीटीवी चेक कर दंपत्ति के सुरक्षा गार्डों के बयानों के आधार पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है।

  • पंजाब: मोटरसाइकिल और ट्रक की टक्कर मे नौजवान की मौत, देखें वीडियो

    पंजाब: मोटरसाइकिल और ट्रक की टक्कर मे नौजवान की मौत, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेशः फगवाड़ा होशियारपुर रोड रावलपिंडी के पास ट्रक और मोटरसाइकिल की भयानक टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार नौजवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान मानकमलप्रीत सिंह पुत्र प्रीतम सिंह वासी गांव भूगरनी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मानकमलप्रीत मोटरसाइकिल पर भूगरनी से फगवाड़ा की ओर आ रहा था। इस दौरान रावलपिंडी पुली के ऊपर ट्रक ने उसे बुरी तरह से कुचल दिया।

    जिसे स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी हालत में 108 एंबुलेंस से फगवाड़ा के सिविल हॉस्पिटल में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक और ड्राइवर को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के परिजनों के ब्यानों के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

  • फगवाड़ाः संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति ने निगला जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति ने निगला जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/ राजेशः सुभाष में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति ने देर रात जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसे परिवारिक मेंबरों ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उक्त व्यक्ति की पहचान मुनीष निवासी सुभाष नगर के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डाक्टर गगन ने बताया कि उक्त व्यक्ति की हालत काफी गंभीर थी। जिसके चलते उसे प्राथमिक इलाज के बाद जालंधर के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टर गगन ने बताया कि उक्त सारे ही मामले की सूचना थाना सिटी पुलिस को दे दी गई है।

  • पंजाब : Lovely University के पास बनी मार्केट और PG में पुलिस की छापेमारी, देखें वीडियो 

    पंजाब : Lovely University के पास बनी मार्केट और PG में पुलिस की छापेमारी, देखें वीडियो 

    कपूरथला: पुलिस ने लवली यूनिवर्सिटी के पास लॉ गेट के पीछे बनी मार्केट और पीजी में छोपामारीकी है। इस दौरान उन्होंने कुछ लोगों को राउंडअप भी किया। यह अभियान यूनिवर्सिटी के नजदीक होने वाली गैर कानूनी गतिवीधियों को लेकर चलाया गया। थाना फगवाड़ा के अंतर्गत आते चेहड़ू पुलिस चौकी इंचार्ज दरशन सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि लागेट में बने पीजी की चेकिंग की और पीजी चलाने वाले मालिकों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वह किसी भी अज्ञात व्यक्ति को अपने पीजी में ठहराते है। हर किराएदार का आईडी प्रूफ लेकर और पुलिस की वैरिफिकेशन के बाद ही उन्हें वहां पर रहने की अनुमति दी जाएगी। अगर किसी ने पुलिस द्वारा दी गई चेतावनी के बाद भी कानून का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।