Category: Health

  • पंजाबः परिवार के खाने में बेहोशी की दवा मिलाकर कैश और गहने लूटने वाले 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाबः परिवार के खाने में बेहोशी की दवा मिलाकर कैश और गहने लूटने वाले 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/ राजेशः कपूरथला पुलिस ने फगवाड़ा क्षेत्र मे 15 दिन पहले परिवार को बेहोश कर लूट की वारदात करने का मामला सुलझा लिया है। पुलिस ने यूपी से 3 नेपाली व्य​क्तियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी नेपाली कुक सहित 5 फरार है। पुलिस ने चोरीशुदा एक लाइसेंसी रिवॉल्वर, 4 मोबाइल, 6.10 लाख भारतीय करेंसी और 675 नेपाली करेंसी बरामद की है। एसएसपी राजपाल सिंह संधू ने बताया कि 14-15 जून की रात में पटेल नगर में कुक एक परिवार के सभी सदस्यों के खाने में कोई नशीली वस्तु खिला कर बेहोश कर घर का सारा कीमती सामान, जेवर व नकदी चोरी करके ले गए थे। पुलिस टीम लगातार आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापामारी कर रहे थे।

    27 जून को पुलिस को मुख्य आरोपी कुक राजू नेपाली के 3 साथियों का सुराग मिला और 29 जून को पुलिस ने सुखबीर सुनार उर्फ राहुल निवासी लेखगाऊ एक नेपाल, विनोद कमल साही निवासी उत्तर गंगा, वार्ड नंबर 3, बागेश्वर, जिला सुरखेत नेपाल तथा जगत बहादर शाही निवासी वार्ड नंबर 9, टिक्कापुर, जिला कैलाली, नेपाल को नेपाल बार्डर पर गोरी फंटा जिला खीरी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। सुखबीर सुनार उर्फ राहुल के कब्जे से पुलिस ने 32 बोर का लाइसेंसी रिवाल्वर बिना रौंद तथा 50 हजार रुपए भारतीय करेंसी और विनोद कमल साही से 3 लाख 15 हजार भारतीय करेंसी बरामद की।

    पूछताछ में उन्होंने बताया कि राजू नेपाली ने उन्हें तथा उनके दोस्त जगत बहादर साही को उक्त घटना को अंजाम देने के लिए बुलाया था। पुलिस ने जगत बहादर को भी नेपाल बार्डर से धर दबोचा तथा उसके पास से 2 लाख 45 हजार भारतीय करेंसी बरामद हुई। आरोपी जगत बहादर एक अन्य केस में भी हरियाणा की गुरुग्राम पुलिस को वांछित था। जबकि घटना में शामिल पांच आरोपी राजू नेपाली, वरिंदर, अपिंदर शाही, तिलक राज चौधरी सभी निवासी नेपाल पुलिस शिकंजे से बाहर हैं। बता दें कि फगवाड़ा के सुप्रसिद्ध व्यवसायी न्यू लुक फैशन और बसंत खाना खजाना के मालिक अजीत सिंह वालिया की फगवाड़ा के न्यू पटेल नगर स्थित कोठी नंबर 43 में उनके कुक ने परिवार के सभी सदस्यों, नौकरों व केयर टेकर नर्स को कथित तौर पर रात के खाने में कोई बेहोशी की दवा मिला कर बेहोश करके घर से कीमती सामान, जेवरात व नकदी पर हाथ साफ किया था।

  • पंजाबः कार व बाइक की भीष्ण टक्कर में साले की मौत, जीजा घायल 

    पंजाबः कार व बाइक की भीष्ण टक्कर में साले की मौत, जीजा घायल 

    फगवाड़ाः थाना सदर के तहत गांव खलवाड़ा के नजदीक बाईपास रोड पर कार और बाइक की भीष्ण टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसा इतना भयानक था कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप में घायल हो गया। बताया जा रहा है कि कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी। वहीं हादसे में घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर होने के कारण जालंधर रैफर कर दिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए एएसआई गुरविंदर पाल सिंह ने बताया कि फगवाड़ा के बाईपास रोड पर गांव खलवाड़ा के मोड़ पर कार और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई।

    मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग जो आपस में जीजा-साला थे। वह फगवाड़ा से खरीदारी करके अपने गांव लखपुर वापिस जा रहे थे। इस दुर्घटना में साले कुलदीप कुमार पुत्र महंगा राम निवासी फिलौर की मौत हो गई जबकि जीजा लखपुर निवासी पवन कुमार पुत्र मोहन सिंह, जो कि टेलर का काम करता है वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कुलदीप अपने बहन व जीजा से मिलने लखपुर गांव आया हुआ था। दोनों जीजा-साला फगवाड़ा से कुछ सामान खरीद कर लौट रहे थे। इस दौरान यह हादसा हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए मुर्दा घर में रखवा दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

  • पंजाब :7 नौजवानों को तेजधार हथियारों के साथ किया काबू, देखें वीडियो 

    पंजाब :7 नौजवानों को तेजधार हथियारों के साथ किया काबू, देखें वीडियो 

    फगवाड़ा/राजेश कुमार : फगवाड़ा थाना सतनामपुरा पुलिस ने भगतपुरा में छापेमारी कर 7 नौजवानों को तेजधार मारू हथियारों के सहित काबू कर मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में बातचीत के दौरान डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने  गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर इन नौजवानों को काबू कर लिया जिनकी पहचान संदीप, अमृतलाल, चेतन, अशीष , नकुल शर्मा, गुरदीप सिंह, शिव कुमार आदि के रूप में हुई है इन सब पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • पंजाब : 2 मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक जख्मी, देखें वीडियो

    पंजाब : 2 मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक जख्मी, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश कुमार: फगवाड़ा बंगा रोड विश्वकर्मा  मंदिर के पास मोटरसाइकिल और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक व्यक्ति जख्मी हो गया जिसको जख्मी हालत में फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर जख्मी  की पहचान गुरबख्श सिंह पुत्र संतराम वासी खमाचो बंगा के रूप में हुई है जहां उसकी हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर जालंधर रेफर कर दिया गया।

  • पंजाब : कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो ज़ख्मी, देखें वीडियो 

    पंजाब : कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो ज़ख्मी, देखें वीडियो 

    फगवाड़ा/राजेश कुमार : फगवाड़ा चंडीगढ़ रोड पर गुरुद्वारा सुखचैनआना साहब के पास कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको घायल अवस्था में फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर घायलों की पहचान सरदारा सिंह पुत्र सेवा सिंह मनप्रीत  पुत्र सरदारा सिंह वासी जंडियाला के रूप में हुई है मिली जानकारी के मुताबिक मनप्रीत ने बताया कि वह अपने गांव जंडियाला से बंगा  की ओर जा रहे थे कि रास्ते में कार के साथ उनका एक्सीडेंट हो गया जिनको कार चालक ने फगवाड़ा के सिविल हस्पताल में आकर भर्ती करवाया जहां पर सरदारा सिंह की हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

  • पंजाबः इस इलाके में घटना को अंजाम देकर नौकर हुआ फरार, देखें वीडियो

    पंजाबः इस इलाके में घटना को अंजाम देकर नौकर हुआ फरार, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश: कपूरथला जिले के फगवाड़ा में घर से लूट का मामला सामने है। होटलियर व कपड़ा व्यापारी परिवार को 15 दिन पहले रखे नेपाली कुक ने खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया। इस दौरान कुक घर की तिजोरी से बेशकीमती सामान और कैश इत्यादि लूटकर फरार हो गया है। आरोपी कुक जो नेपाली मूल का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि खाना खाने के बाद वालिया परिवार के मुखिया अजीत वालिया, पत्नी मिनी वालिया, मां और देखभाल के लिए रखी गई नर्स और घर के दो नौकर बेसुध हालत में पाए गए।

    जिनमें से अजीत वालिया और उनकी पत्नी मिनी को स्थानीय निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। थाना सिटी फगवाड़ा के अमनदीप सिंह नाहर ने बताया कि पुलिस सारे मामले की जांच कर रही है। बुधवार की रात कुक ने जहरीला पदार्थ मिला खाना परिवार को खिलाया, जिससे 3 सदस्यों की हालत बिगड़ गई थी। अमनदीप नाहर के अनुसार बिजनेसमैन परिवार के 3 सदस्य निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। उन्होंने बताया कि अभी तक की गई जांच में खुलासा हुआ है कि नेपाली मूल का कुक लूट की वारदात को अंजाम देकर गया है। उक्त कुक को चंद दिन पहले ही नौकरी पर रखा गया है। वारदात में कुक के साथ और कितने लोग शामिल रहे हैं। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। वहीं फगवाड़ा में घटी इस हाईप्रोफाइल लूट की वारदात के बाद लोगों में भारी डर और दहशत पाई जा रही है। जानकारी अनुसार पुलिस को घर से सीसीटीवी फुटेज मिली है जो लूट कांड को सुलझाने में अहम हो सकती है।

    एसएचओ सिटी अमनदीप नाहर के अनुसार उन्हें सुबह पांच घटना का पता चला और तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। उनके अनुसार व्यापारी अजीत सिंह वालिया सहित 3 सदस्य फगवाड़ा के निजी अस्पताल में भर्ती हैं। अभी तक होश न आने के चलते कोई बयान नहीं दिया गया है। उनके घर पर सामान बिखरा हुआ पाया गया। अजीत सिंह वालिया के करीबी रिश्तेदार बल्लू वालिया ने बताया कि घर से गहने नकदी और कीमती सामान चोरी हुआ है। नुकसान के बारे अजीत सिंह वालिया के होश में आने के बाद ही पता चलेगा। 

  • पंजाब : 105 ग्राम हेरोइन के साथ मां और बेटा काबू, देखें वीडियो 

    पंजाब : 105 ग्राम हेरोइन के साथ मां और बेटा काबू, देखें वीडियो 

    फगवाड़ा/राजेश कुमार : फगवाड़ा की सीआई पुलिस की ओर से गश्त के दौरान मां और बेटे को 105 ग्राम हेरोइन समेत काबू किया है। इस संबंध मे जानकारी देते हुए डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि इंस्पेक्टर शिवकमल अपनी पुलिस पार्टी समेत जेसीटी मिल के पास कष्ट के दौरान दो व्यक्तियों को काबू किया गया, जिनकी पहचान रवि पुत्र  लड्डू एवं एक औरत मैना और सेना पत्नी लड्डू वासी छाज कॉलोनी के रूप में हुई है रवी से 50 ग्राम और मैना से 55 ग्राम हेरोइन बरामद की गई रिश्ते में वह दोनों मां और बेटा हैं इन दोनों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • पंजाब : आधा दर्जन के करीब हमलावरों ने हमला कर एक नौजवान को किया जख्मी, देखेें वीडियो

    पंजाब : आधा दर्जन के करीब हमलावरों ने हमला कर एक नौजवान को किया जख्मी, देखेें वीडियो

    फगवाड़ा / राजेश कुमार :  फगवाड़ा के गांव माणिका में एक ऑटो चालक को आधा दर्जन के करीब हमलावरों ने घेरकर उस पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़त जख्मी हालत में फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उसकी पहचान मनप्रीत वासी गांव भरोली के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के मुताबिक मनप्रीत ने बताया कि वह फगवाड़ा से अपने गांव भरौली जा रहा था कि माणका गांव के पास कुछ नौजवानों की ओर से उसको रोक कर उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और उसकी गाड़ी की भी तोड़फोड़ कर दी ,मनप्रीत  ने यह भी बताया कि उसके पास से ₹20000 की नकदी छीन कर भी वह ले गए इस संबंध में पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

  • पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में एक की मौत, डिवाइडर से टकराकर गाड़ी ने खाई कई पलटियां

    पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में एक की मौत, डिवाइडर से टकराकर गाड़ी ने खाई कई पलटियां

    कपूरथलाः जिले के जीडी रोड रोड पर बर्गर किंग के सामने दर्दनाक सड़क हादसे में एक की मौत हो गई। दरअसल, हादसा मर्सिडीज ड्राइवर की रैश ड्राइविंग के कारण हुआ। जिसके चलते एक युवक की मौत हो गई। हालांकि इस घटना दौरान 5 लोगों बाल-बाल बच गए। मिली जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार मर्सिडीज ड्राइव कर रहे शख्स ने अचानक ब्रेक लगाई। बैलेंस बिगड़ने से कार डिवाइडर से टकराकर 3 बार पलटियां खाते हुए पेड़ के नीचे खड़ी बाइक से भिड़ गई। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया।

    बताया जा रहा है कि घायल युवक को एंबुलेंस से फगवाड़ा सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रीतपाल सिंह पुत्र केवल सिंह निवासी गांव जगतपुर तहसील बंगा जिला नवांशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के समय मर्सिडीज में 5 लोग थे, जो कार के एयरबैग खुलने से बाल-बाल बच गए।

    पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मर्सिडीज और बाइक को कब्जे में ले लिया है। कार सवार राजेंद्र पाल ने बताया कि होशियारपुर से फगवाड़ा होते हुए वे मर्सिडीज़ कंपनी के शोरूम में जा रहे थे। उनके आगे जो गाड़ी जा रही थी, उसने अचानक ब्रेक लगा दी। जब उससे बचने के लिए उन्होंने ब्रेक लगाई तो उनकी गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ गई तथा 3 पलटियां खाकर गाड़ी पेड़ से जा टकराई। पेड़ के पास खड़ा बाइक सवार युवक चपेट में आ गया। मौके पर पहुंचे एएसआई मक्खन सिंह ने बताया कि मर्सिडीज गाड़ी CHCL-1327 को जब्त कर लिया है। कार ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। मृतक के शव को भी कब्जे में लेकर केस दर्ज किया है। 

  • पंजाबः देह व्यापार मामले में पुलिस ने की रेड, जालंधर के दो व्यक्ति गिरफ्तार

    पंजाबः देह व्यापार मामले में पुलिस ने की रेड, जालंधर के दो व्यक्ति गिरफ्तार

    फगवाड़ा: देह व्यापार मामले में फगवाड़ा पुलिस ने छापेमारी कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने शालीमार एन्क्लेव में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 3 महिलाओं निवासी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिलाएं ताजपुर माणकां रोड लुधियाना, मकसूदां जालंधर और अर्बन एस्टेट नंगल खेड़ा फगवाड़ा की रहने वाली है। जिनके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान सुनील शर्मा मोहल्ला किशनपुरा चौक और राहुल निवासी जमशेर थाना जमशेर के रूप में हुई है। दरअसल, थाना सतनामपुरा फगवाड़ा की पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी कि शालीमार एन्क्लेव में देह व्यापार का धंधा चलता है। जिसके बाद पुलिस ने रेड कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 3 महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।