फगवाड़ा/राजेश: फगवाड़ा पाशटा रोड पर कार और मोटरसाइकिल की जबरदस्त टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको 108 एंबुलेंस की सहायता से पाशटा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया हादसा इतना भयानक था कि एक नौजवान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे नौजवान को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया जहां मृतक की पहचान कर्मवीर पूत्र सतनाम सिंह वासी भुगरनी एवं घायल की पहचान जय सिंह उर्फ जस्सी पूत्र परमजीत सिंह वासी भुगरनी के रूप में हुई है।
Category: Health
-

पंजाबः मोबाइल एवं पैसे चोरी करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे, देखें वीडियो
फगवाड़ा/राजेश : ज़िला फगवाड़ा रावलपिंडी की पुलिस ने मोबाइल और पैसे चोरी करने वाले को काबू किया मिली जानकारी के मुताबिक एएसआई ने बताया कि बुधवार की रात को दो आरोपियों ने रेहाना जटा की मंडी में सो रहे मजदूरों के फोन और ₹10000 की नकदी चोरी कर फरार हो गए पुलिस को जब इस संबंध में सूचना मिली तो पुलिस ने फोन को ट्रैक पर लगाकर एक को मुन्ना गांव से गिरफ्तार किया जिसकी पहचान भूदु के रूप में हुई है जबकि दूसरे व्यक्ति की तलाश जारी है।
-

फगवाड़ाः सड़क हादसों में 6 घायल, देखें वीडियो
फगवाड़ा/राजेशः शहर में अलग-अलग सड़क हादसों के मामले में 6 लोग घायल हो गए। सतनामपुरा भानोकी रोड पर पैदल जा रही औरत को एक मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। जिससे औरत एवं मोटरसाइकिल के पीछे बैठा नौजवान गंभीर रूप से घायल हो गया। जिनको घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायलों की पहचान सुरिंदर कौर पत्नी अजीत सिंह वासी भगतपुरा मोहल्ला फगवाड़ा एवं अभिनव पुत्र दीपक शर्मा बांसी आदर्श नगर फगवाड़ा के रूप में हुई है। वहीं मोटरसाइकिल चालक मौके से वहां से फरार हो गया। घायलों की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जालंधर हायर सेंटर रेफर कर दिया।
जबकि दूसरा मामला फगवाड़ा जीटी रोड से सामने आया है। जहां मोटरसाइकिल सवार दो लड़कों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायलों की पहचान विक्की वासी लुधियाना एवं पारस वासी लुधियाना के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक भारत ने बताया कि वह जालंधर से लुधियाना के लिए जा रहे थे कि रास्ते में विज्ञान वाहन ने उनको टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। विकी की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया जबकि पारस अभी फगवाड़ा के सिविल हॉस्पिटल में जीरे इलाज है।
जबकि तीसरे मामला बस स्टैंड से सामने आया है। जहां बुजुर्ग व्यक्ति को मोटरसाइकिल वाले ने टक्कर मार दी। जिससे बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिस को राहगीरों की सहायता से फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर घायल की पहचान कुलदीप राम उत्तर उदासी राम वासी विरका के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कुलदीप राम ने बताया कि वह अपने गांव से फगवाड़ा के लिए आ रहा था कि बस स्टैंड के पास एक मोटरसाइकिल ने उसको टक्कर मार दी जिससे वह गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।चौथा मामला फगवाड़ा होशियारपुर रोड रावलपिंडी के पास से सामने आया है। जहां अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको स्थानीय लोगों की सहायता से फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर घायलों की पहचान हरमिंदर सिंह पुत्र जसवंत सिंह वासी भोगपुर लखवीर कौर पत्नी हरमिंदर सिंह वासी भोगपुर के रूप में हुई है।
-

पंजाब : लड़ाई झगड़े में दो लोग घायल, अस्पताल में भर्ती, देखें वीडियो
फगवाड़ा/राजेश : ज़िला फगवाड़ा के जीटी रोड चक्र हकीम के पास लड़ाई झगड़े में 2 लोग घायल हो गए, जिनको घायल अवस्था में उनके परिवारिक मेंबरों की सहायता से फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उनकी पहचान प्रदीप कुमार पुत्र रेशम लाल वासी संतोखपुरा और नितिन पुत्तर मक्खन बासी आशा पार्क पलाई रोड के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक प्रदीप कुमार ने बताया कि मैं कपूरथला से गाड़ी लोड करके अपने घर चक्कर कि उनके पास गाड़ी लेकर खड़े थे कि उनके गाड़ी के पास मोटरसाइकिल सवार ने आकर दूसरे लड़के को मोटरसाइकिल मार दिया जब वह पूछने के लिए उतरे तो उनके साथ गाली गलौच करना शुरू कर दिया और आधा दर्जन के करीब लड़कों को बुलाकर उनके साथ मारपीट कर उनको गंभीर रूप से घायल कर दिया जिन को घायल अवस्था में फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर वह जेरे इलाज है ।
-

पंजाब : दो मोटरसाइकिल की टक्कर में एक जख्मी अस्पताल में भर्ती, देखें वीडियो
फगवाडा/राजेश : फगवाड़ा के प्रेमपुरा मोहल्ले में दो मोटरसाइकिलो की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया घायल व्यक्ति को उसके परिवारिक मेंबरों की सहायता से फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर घायल की पहचान हरप्रीत वासी प्रेमपुरा मोहल्ला फगवाड़ा के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए हरप्रीत ने बताया कि वह एस.बी.एस. नगर से कुछ सामान लेने के लिए गया हुआ था, जब वह वापस आया तो रास्ते में एक मोटरसाइकिल सवार ने उसको टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया उसके परिवारिक मेंबरों की सहायता से उसे फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया
-

पंजाब : ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत, देखें वीडियो
फगवाडा/राजेश: ज़िला फगवाड़ा सतनामपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास एक 53 वर्षीय व्यक्ति ने ट्रेन के आगे आकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस व्यक्ति की पहचान अनुराग शर्मा पुत्र सुरेश कुमार शर्मा वासी आदर्श नगर सतनामपुरा फगवाड़ा के रूप में हुई है।
-

फगवाड़ाः श्री गुरु रविदास मंदिर चक हकीम में नतमस्तक हुए पूर्व सीएम चन्नी, देखें वीडियो
फगवाड़ाः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आज फगवाड़ा पहुंचे। इस दौरान वह चक हकीम स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर में नतमस्तक हुए। पूर्व सीएम चन्नी ने कहा कि पिछले दिनों जब उन्हें सीएम बनने का मौका मिला था। इस दौरान उन्होंने इस मंदिर की उसारी के लिए 51 लाख रुपए दिया था। आज उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि जब वह मंदिर में नतमस्क हुए तो वहां मंदिर में निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं दूसरी ओर मंदिर के सेवादार ने कहा कि आज पूर्व चन्नी के मंदिर ने आने पर स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान उन्होंने मंदिर की उसारी के लिए 51 लाख रुपए दिए थे। आज उन्होंने मंदिर में उनके नतमस्तक होने पर चढ़दी कला की अरदास की।
बता देंकि बीते दिन ही विजिलेंस ने आय से अधिक संपति मामले में नोटिस जारी कर तलब किया था। विजिलेंस के समक्ष पेश होने से पहले पूर्व सीएम चन्नी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार मुझे मरवा सकती है। इस दौरान विजिलेंस की टीम ने पूर्व सीएम चन्नी से करीब 7 घंटे तक पूछताछ की थी। जिसके बाद अब विजिलेंस ने चरणजीत सिंह चन्नी को दोबारा नोटिस जारी कर 21 अप्रैल को पेश होने के लिए कहा है।
-

पंजाबः विद्यार्थियों ने अपने ही अध्यापक से की मारपीट, देखे वीडियो
फगवाडा/राजेश शर्मा: पहले जमाने में अध्यापक को गुरु का दर्जा दिया जाता था, मगर आज की दुनिया में कुछ और ही देखने को मिल रहा है। फगवाड़ा की एक निजी यूनिवर्सिटी के अध्यापक को उसी के ही विद्यार्थियों की ओर से पीटने का मामला सामने आया है।
अध्यापक को घायल अवस्था में फगवाड़ा के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी पहचान हरप्रीत सिंह वासी सूरज एनक्लेव हुई है। मिली जानकारी के अनुसार हरप्रीत सिंह ने बताया कि उनकी ही क्लास का एक बच्चा जब क्लास को डिस्टर्ब कर रहा था तो उन्होंने बोला कि वह क्लास से बाहर चला जाए। कॉलेज खत्म होने के बाद जब हरप्रीत सिंह चंडीगढ़ बाईपास पीवीआर से मीटिंग कर कर बाहर आया तो उसने और उसके दोस्तों ने अध्यापक को पीटना शुरू कर दिया, जिससे अध्यापक बुरी तरह से जख्मी हो गया जिसको घायल अवस्था में फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
-

फगवाड़ाः होटल में पार्टी दौरान पहले लगे ठुमके, फिर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल
फगवाड़ाः कपूरथला के फगवाड़ा शहर में एक निजी होटल की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसमें देखा जा सकता है कि पार्टी के दौरान स्टेज पर जशन का माहौल चल रहा था। इस दौरान स्टेज पर सभी ठुमके लगा रहे थे कि अचानक दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद स्टेज पर दोनों पक्षो में हाथापाई हो गई। दोनों पक्षो द्वारा एक दूसरे पर जमकर लात-घूंसे मारे गए।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेज पर डांस कर रहे युवक ने पहले तो अन्य युवक स्टेज पर चढ़ने दौरान धक्के मारे। जिसके बाद गुस्साए युवक भड़क गए और स्टेज पर चढ़ गए। इस दौरान दोनों पक्षो में जमकर हाथापाई हुई। हालांकि दोनों के बीच हुए मामले के बारे में पता नहीं लग पाया। मिली जानकारी के अनुसार डीलर्स एसोसिएशन के द्वारा प्रोग्राम रखा गया था। जहां दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। हालांकि इस मामले में किसी ने पुलिस को शिकायत भी दर्ज नहीं करवाई।
-

फगवाड़ाः पुलिस ने Amritpal Singh के 2 और व्यक्तियों को किया राउंडअप! देखें वीडियो
सड़कों पर पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स तैनात
फगवाड़ा/होशियारपुर, राजेश/अनिकेत अमृतपाल सिंह को लेकर पंजाब पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस मामले में जगह-जगह पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पंजाब पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स भी तैनात है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने दो व्यक्तियों को राउंडअप किया है। जिन्हें रावलपिंडी चौकी, थाना फगवाड़ा जिला कपूरथला में रखा गया है। इनमें के दूसरे राज्य से है और एक अमृतसर से संबंधित है। इस दौरान मौके एसएसपी और एसपी मौजूद रहे, लेकिन कोई भी अधिकारी मीडिया के सामने कुछ नहीं कह रहा। वहीं इस मामले में फगवाड़ा और होशियारपुर में पैरामिलिट्री तैनात की गई है।

होशियारपुर में भी आज तालाशी अभियान जारी है। बता दें कि बीते दिन पुलिस ने सफेद रंग कार जिसका नंबर पीबी10 सीके 0527 है उसे बरामद कर लिया गया है। मौके से बरामद इनोवा कार से कुछ कपड़े भी मिले हैं। पुलिस का कहना है कि उक्त कार में सवार 4 व्यक्ति फगवाड़ा से होशियारपुर आ रहा थे। इन्हें रूकने का ईशारा किया तो कार सवार व्यक्तियों ने गाड़ी भगा ली। वहीं बरामद गाड़ी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार बरामद गाड़ी का नंबर जाली है।
