फगवाड़ाः जिले से दुखःद ख़बर सामने आई है। जहां अमृतसर से चंडीगढ़ को जा रही ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान राहुल पुत्र अरविंद निवासी हदियाबाद फगवाड़ा के रूप में हुई है। घटना की जानकारी देते हुए जीआरपी चौकी प्रभारी गुरभेज सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि चेहड़ू फाटक से अमृतसर से चंडीगढ़ को जा रही ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मृतक अपनी कार में वहां पर आया था। पुलिस ने कार को बरामद कर मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
Category: Health
-

फगवाड़ाः ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, देखें वीडियो
-

पंजाबः मोबाइल की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, देखें CCTV
फगवाड़ाः पंजाब में लूटपाट और चोरी की घटनाओं में आए दिन बढ़ौतरी हो रही है। वहीं आज सुबह जिले के गोल चौंक नजदीक चोरों की ओर से मोबाइल की दुकान को निशाना बनाकर करीब एक लाख रुपए के मोबाइल चोरी कर लिए है। घटना की वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।
वीडियो में आप देख सकते है कि एक व्यक्ति चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा है। वहीं घटना का जानकारी देते हुए दुकान मालिक मनजीत कुमार ने बताया कि उसकी गोल चौंक स्थित सरवन मोबाइल के नाम पर दुकान है। वह रोजाना की तरह बीते दिन दुकान बंद करके गए थे।
लेकिन सुबह 5 बजे उनको फोन कर सूचना मिली उनकी दुकान खुली हुई है। जब उन्होंने दुकान पर आकर देखा तो दुकान के अंदर से करीब एक लाख रुपए के मोबाइल चोरी हो गए थे। दुकान मालिक ने घटना की सूचना स्थानीय पुुलिस को दे दी है। वहीं घटना की सूचना मिलते मौके पर पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
-

पंजाबी गायक नछत्तर गिल के घर छाया मातम, पत्नी का हुआ निधन
फगवाड़ा: पंजाब के मशहूर पंजाबी गायक नछतर गिल के घर मातम छा गया। नछतर गिल की पत्नी दलविंदर कौर की 48 साल की उम्र में देहांत हो गया। पंजाब के गायक नछतर गिल उदासी भरे गीत गाकर मशहूर हुए थे। उनकी पत्नी का अंतिम संस्कार आज दोपहर 1 बजे बंगा रोड फगवाड़ा में किया जाएगा।
-

फगवाड़ाः दो कारों की भयानक टक्कर, हादसे में 5 घायल, देखें वीडियो
फगवाड़ाः सर्दी का मौसम शुरू होते ही सड़क हादसों के मामले सामने आने शुरू हो गए है। वहीं आज गोराया जीटी रोड गांव जमालपुर के नजदीक बोलेरो कार और अन्य कार की भयानक टक्कर होने का मामला सामने आया है। दोनों वाहनों में टक्कर इतनी भयानक थी कि हादसे में 5 लोग जख्मी हो गए। घायलों को उपचार के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
घायलों की पहचान ममता, रेनू बाला काजल, शिवानी और रमेश कुमार के रूप में हुई है। मौके पर जानकारी देते हुए घायल रमेश कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार समेत जालंधर से लुधियाना जा रहा था कि जमालपुर के नजदीक बोलेरो कार ने अचानक बीच सड़क में ब्रेक लगा दी। जिससे उनकी कार की बोलेरो के साथ टक्कर हो गई। इस हादसे में परिवार के 5 लोग घायल हो गए है। सभी का उपचार सिविल अस्पताल में चल रहा है।
-

पंजाबः मेडिकल स्टोर मालिक नशीली गोलियों और 1 करोड़ की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार
फगवाड़ाः पंजाब में कपूरथला के फगवाड़ा शहर में पुलिस ने नशा तस्करी करने वाले मेडिकल स्टोर के मालिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1 करोड़ 1 लाख 24 हजार ड्रग मनी भी बरामद की है। आरोपी परमजीत मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का धंधा कर रहा था।
पुलिस ने आरोपी को 2050 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस को लगा कि यह आगे-पीछे भी ड्रग्स सप्लाई करता है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर उसका रिमांड हासिल किया।
DSP जसप्रीत सिंह ने बताया कि रिमांड के दौरान पूछताछ में पता चला कि इसने नशे से कमाए हुए पैसे भी कहीं पर छुपा कर रखे हए हैं। पुलिस ने जब सख्ती दिखाई तो आरोपी परमजीत की निशानदेही पर 1 करोड़ 1 लाख 24 हजार ड्रग मनी भी बरामद की गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी से बरामद पैसों के सोर्स भी पूछा गया कि यदि किसी अन्य धंधे से कमाए है तो बता दे। लेकिन वह इतनी बड़ी रकम का कोई सोर्स नहीं बताया पाया।
फगवाड़ा के डीएसपी ने कहा कि अभी जांच पड़ताल जारी है। आरोपी का कोर्ट से 2 दिन का पुलिस रिमांड मिला है। उन्होंने कहा कि नशीली दवाइयों की बड़ी खेप और ड्रग्स मनी के साथ पकड़े गए आरोपी से पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह नशीली दवाइयां कहां से लाता था और आगे कहां-कहां पर सप्लाई करता था। उन्होंने कहा कि इस चेन में जो भी लोग आएंगे उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। -

पंजाबः सिविल अस्पताल में हुई डॉक्टर से मारपीट, भारी हंगामा
फगवाड़ाः जिले से बड़ी ख़बर सामने आई है। फगवाड़ा से नवांशहर के बीच आज सुबह ट्रेन की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक अनुज सिंह की मौत हो गई। बताया जाता है कि उक्त युवक नवांशहर रेलवे लाइन पर अपना मोबाइल फोन सुन रहा था तभी ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
इस दौरान मृतक के कुछ समर्थकों ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अशीष जेतली की बेहरमी से पिटाई कर दी। डॉक्टर जेटली ने बताया कि जब परिजन उक्त युवक को सुबह लेकर आए थे तो उसका सिर बुरी तरह खुल गया था और डॉक्टरों ने उसके टांके लगाकर उसे दूसरे अस्पताल के लिए रेफर करने के लिए परिजनों को कह दिया था। लेकिन इसके बावजूद उसके परिजनों ने उसकी बेहरमी से पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही एसएचओ नगर अमन कुमार ने मौके पर पहुंचे और परिवार से संबंधित कुछ लोगों को उन्होंने हिरासत में लिया। वहीं इस घटना को लेकर डॉक्टरों ने धरना लगा दिया है।
-

फगवाड़ाः दर्दनाक सड़क हादसे में पत्रकार के बेटे सहित युवती की मौत, एक घायल
फगवाड़ाः जिले से सड़क हादस में युवक और युवती की मौत होने का मामला सामने आया है। दरअसल, देर रात थार का संतुलन बिगड़ गया, जिसकी वजह से से वह बीच सड़क पर पलट गई और हादसे में पत्रकार के बेटे सहित युवती की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवती घायल हुई है। मरने वाला युवक पंजाब के एक दैनिक अखबार के पत्रकार का बेटा था। बताया जा रहा है कि थार में 3 लोग सवार थे। मृतकों की पहचान अर्शदीप और शिवानी के रूप में हुई है, जबकि चेतना नाम की युवती की हालत गंभीर बनी हुई है।
अर्शदीप पत्रकार दविंदरपाल का बेटा था। हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में ले लिया। जिसके बाद शवों का पोस्टमार्टम करवार परिजनों को सौंपे जाएंगे। हादसा देर रात हुआ। जिसकी वजह से काफी देर तक उनकी मदद के लिए कोई नहीं पहुंचा। हादसे की वजह क्या रही ये चेतना के होश में आने के बाद ही पता चल पाएगा। अर्शदीप का संस्कार चंडीगढ़ सैक्टर 25 में किया जाएगा।
-

एफ.सी.आई. श्रमिक यूनियन ने काली पट्टियां बांध कर किया प्रदर्शन..
मांगे न मानी तो उग्र आंदोलन पर होगा विचार : भूषण यादव
फगवाड़ा ( राजेश कुमार)। एफ.सी.आई. श्रमिक यूनियन नई दिल्ली के निर्देशानुसार एफ.सी.आई. श्रमिक यूनियन फगवाड़ा शाखा की ओर से अपनी अधिकारिक मांगों को लेकर आज स्थानीय खेड़ा रोड पर स्थित एफ.सी.आई. कार्यालय के समक्ष काली पट्टियां बांध कर प्रदर्शन किया। इस दौरान श्रमिकों ने एफ.सी.आई. द्वारा लंबे समय से चली आ रही मांगों को स्वीकार न करने के रोष स्वरूप जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान वार्तालाप में यूनियन के जिला कपूरथला अध्यक्ष भूषण कुमार यादव ने बताया कि यह आंदोलन श्रमिकों के अधिकार का संघर्ष है। उन्होंने कहा कि एफ.सी.आई. में चार किस्म के श्रमिक काम करते हैं। जिनमें प्रथम वर्ग को सरकारी कर्मचारियों की तरह वेतन मिलता है। दूसरे वर्ग को डी.पी.एस. के तहत न्यूनतम वेतन की गारंटी है।
तीसरा वर्ग नो वर्क नो पेमैंट (एन.डब्ल्यू.एन.पी.) के तहत काम करता है। इन मजदूरों की दशा काम नहीं तो वेतन नहीं वाली है। इसके अलावा श्रमिकों का एक अन्य वर्ग भी है जो ठेकेदारी सिस्टम में काम करता है और ठेकेदारों द्वारा उनका शोषण होता है। भूषण यादव ने बताया कि साल 2016 से पूलिंग शिफ्टिंग के नाम पर श्रमिकों को एक डिपो से हटा कर दूसरे डिपो पर भेज दिया जाता है और पहले वाले डिपो पर ठेकेदारी सिस्टम लागू कर दिया जाता है जो सरासर गलत है। यूनियन नेताओं ने बताया कि गत 9 सितंबर को मण्डल कार्यालय कपूरथला का घेराव किया गया था और उसके बाद 21 सितंबर को क्षेत्रिय कार्यालय चण्डीगढ़ का भी घेराव किया गया था मगर एफ.सी.आई. के अधिकारी केवल कोरे आश्वासन दे रहे हैं।
अत: अब 15 नवंबर को एफ.सी.आई. मुख्यालय नई दिल्ली के समक्ष जबरदस्त आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देकर कहा कि जिन 22 सूत्रीय मांगों को लेकर यूनियन द्वारा संघर्ष किया जा रहा है, यदि उन्हें स्वीकार न किया गया तो उग्र आंदोलन बारे विचार किया जाएगा। इस अवसर पर फगवाड़ा सचिव राजकुमार शर्मा, कैलाश यादव, शंभू पासवान, अजय कुमार पासवान, नवल किशोर, उदय यादव, शंभू यादव, अजय कुमार, निरंजन चौरसिया, राम प्रवेश यादव, रंजीत कुमार, मंटू भगत, ललन कुमार, सुरेश यादव, अशोक यादव, राजकुमार यादव, अशोक कुमार के अलावा समूह यूनियन सदस्य उपस्थित थे।
-

सोशल मीडिया पर धार्मिक दुष्प्रचार रोकने के लिए पुलिस का स्पेशल सेल बनाये भगवंत मान सरकार : रुपेश धीर
फगवाड़ा (राजेश कुमार)। सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से हो रही धर्म के नाम पर तरह तरह की बेअदबी को अस्वीकार्य बताते हुए शिव सेना के यूथ विंग युवा सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष रुपेश धीर ने कुछ दिन पूर्व फगवाड़ा में हुई गुटका साहिब की बेअदबी का जिक्र करते हुए आज यहां वार्तालाप में कहा कि पंजाब में बार बार श्री गुटका साहिब व श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पावन सवरूपों की बेअदबी की घटनाएं बहत ही चिंताजनक बात है।
पंजाब सरकार को चाहिए कि पुलिक का एक स्पैशल सेल बनाये जो धार्मिक बेअदबी और सोशल मीडिया पर हिन्दू व सिख धर्म को टारगेट करके की जा रही पोस्टों पर निगरानी रखे। जो लोग भी धार्मिक विद्वेश फैलाने की कोशिश करते रहें उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि उनके संज्ञान में यह बात आई है कि सोशल मीडिया पर समुदाय विशेष के कुछ मुट्ठी भर कट्टरपंथी लोग सनातन धर्म को बदनाम करने की नीयत से बहुत ही आपत्तिजनक पोस्ट डाल रहे हैं।
ऐसे तत्वों पर तुरंत नकेल कसे जाने की जरूरत है वरना यदि ऐसी घटनाओं पर समय रहते अंकुश ना लगाया गया तो हालात बेहद चिंताजनक हो सकते है। युवा सेना नेता ने कहा कि शिव सेना सभी धर्मों का सम्मान करती है लेकिन सनातन धर्म का अनादर बिल्कुल भी सहन नहीं किया जाएगा।
-

ओ डी एम का चार्ज ना लेने से रोष में समूह कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी
फगवाड़ा (राजेश कुमार)। लंबे अरसे से ओडीएम का चार्ज ना लेने के रोष में समूह सीवरमैन, पंप ऑपरेटर, मीटर रीडर, प्लंबर, एवं ड्राइवरों की ओर से हड़ताल का ऐलान का नोटिस जारी किया गया ,मिली जानकारी के मुताबिक समूह भाईचारे ने बताया कि औ डीएम का सारा काम नगर निगम में वापस लेने के लिए मांग पत्र कई बार दे चुके हैं मगर उनकी मांग को पूरा नहीं किया जा रहा।
अबकी बार अगर हमारी मांग को पूरा नहीं किया गया तो कर्मचारियों ने सर्व सहमति के हाथ सीवरमैन , पंप ऑपरेटर, मीटर रीडर, प्लंबर एवं ड्राइवर दिनांक 19-09- 2022 दिन सोमवार को हड़ताल पर चले .जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाएंगी तब तक हमारी तो हड़ताल जारी रहेगी अगर हड़ताल के कारण शहरवासियों को कोई भी परेशानी होती है तो प्रशासन जिम्मेवार होगा।