Category: Health

  • फगवाड़ाः बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर स्वच्छता अभियान सोसाइटी ने निगम कमिशनर को सौंपा ज्ञापन

    फगवाड़ाः बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर स्वच्छता अभियान सोसाइटी ने निगम कमिशनर को सौंपा ज्ञापन

    फगवाड़ा/राजेशः स्वच्छता अभियान सोसाइटी रजिस्टर्ड फगवाड़ा के अध्यक्ष मदन मोहन खट्टर के नेतृत्व में शिष्टमंडल नगर निगम सेक्रेटरी रवदीप सिंह से मुलाकात की। निगम कमिश्नर डॉक्टर नयन जस्सल के नाम एक ज्ञापन सेक्रेटरी को सौंपा गया। सदस्यों ने मांग की कि बढ़ते वायु प्रदूषण के दृष्टिगत नगर में अलग-अलग चौराहों पर एयर क्वालिटी इंडेक्स एलईडी वॉल लगाई जाए। ताकि लोग जागरूक होकर प्रदूषण की रोकथाम में सहयोग दे सकें। सदस्यों ने निगम प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि धार्मिक स्थानों पर लंगर भंडारा इत्यादि के अवसर पर डिस्पोजेबल क्रोकरी जिसे सरकार ने प्रतिबंधित किया है  को ना उपयोग करने की हिदायत की जाए।

    निगम  प्रशासन से स्कूलों कालेजों में हरा और नीला डस्टबिन लगाने का प्रावधान किए जाने की हिदायत जारी करने को कहा  गया जिससे कि शैक्षणिक स्तर पर ही लोगों को  सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग डस्टबिन में डालने की  आदत  पड़ जाए। नगर निगम के सेक्रेटरी  रवदीप सिंह ने शिष्टमंडल को आश्वासन देते हुए कहा कि वे निगम द्वारा जागरूकता अभियान के तहत जो कर्मचारी है उन्हें एनजीओ से तालमेल कर जागरूकता अभियान को और तीव्र गति से चलाने को कहा जाएगा।

    सदस्यों ने निगम प्रशासन से कहा कि स्थानीय मिल द्वारा जो राख वातावरण में घुल रही है वह सभी के लिए घातक परिणाम ला रही है इस हेतु मिल को बेस्ट कवर लगाने के निर्देश जारी किए जाएं। इस मौके सनी गुप्ता के अलावा स्वच्छता अभियान सोसाइटी रजिस्टर्ड के जसविंदर सिंह चग्गर रमन नेहरा रविंद्र सिंह पनेसर अमरजीत  डांग अमित वर्मा तेग दीप सिंह मेहर इत्यादि उपस्थित थे।

  • फगवाड़ाः महिला का ATM Card बदलकर नौसरबाज ने ठगे 6 लाख रुपए, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः महिला का ATM Card बदलकर नौसरबाज ने ठगे 6 लाख रुपए, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश कुमारः शहर के मोहल्ला शिवपुरी निवासी एक औरत के साथ नौसरबाज द्वारा उसका एटीएम कार्ड बदलकर 6 लाख रुपए की ठगी मारने का मामला सामने आया है। जिसकी सूचना थाना सिटी पुलिस को दे दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक अमृता देवी वासी शिवपुरी ने बताया कि उसका अकाउंट एसबीआई बैंक में है। अमृता का बेटा दीपू एटीएम से पैसे निकलवाने गया था। दीपू को एटीएम कार्ड चलाना नहीं आता था।

    जिसके चलते वहीं पर खड़े एक व्यक्ति की मदद से उन्होंने कुछ पैसे निकाले। लेकिन नौसरबाज ने बड़ी ही चालाकी से अमृता का एटीएम बदल लिया। जिसके बाद उस नौसरबाज ने अकाउंट में से छह लाख रुपए निकाल लिए। इस संबंध में शिकायत थाना सिटी पुलिस को दे दी गई है। घटना को लेकर एसएचओ अमनदीप नाहर ने बताया कि उस व्यक्ति की ओर से जहां-जहां पर कार्ड का इस्तेमाल कर पैसे निकाले गए। वहां-वहां पर सीसीटीवी कैमरों को खंगाले जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • फगवाड़ाः दो कारों की टक्कर में 4 लोग घायल, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः दो कारों की टक्कर में 4 लोग घायल, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश कुमारः शहर के चक्क हकीम मंदिर के पास सड़क हादसे का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सड़क पर जा रही आई-10 कार को पीछे से आ रही होंडा सिटी कार नंबर पीबी 08 डीपी 8999 ने दो बार टक्कर मारी। जिससे आई-10 में बैठे 4 लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए फगवाड़ा के सिविल हस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायलों की पहचान सर्वजीत सिंह पुत्र बालकिशन चंदन सिंह पुत्र सर्वजीत जसप्रीत कौर पत्नी सर्वजीत और अखिलेश दीप सिंह पुत्र सरबजीत के रूप में हुई है।

    घटना की जानकारी देते हुए अखिलेश दीप सिंह ने बताया कि वह जालंधर से दिल्ली की ओर जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही वह फगवाड़ा के चक्कर हकीम के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही होंडा सिटी कार ने पीछे से दो बार  कार को टक्कर मारी। जिससे उनकी कार डिवाइडर पर जा पलटी और गाड़ी में बैठे सभी लोग घायल हो गए। जिनको घायल अवस्था में फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

  • शाॅपकीपर एसोसिएशन ने नगर निगम कमिश्नर को ज्ञापन सोंपा

    शाॅपकीपर एसोसिएशन ने नगर निगम कमिश्नर को ज्ञापन सोंपा

    फगवाड़ा/राजेश कुमारः फगवाड़ा शहर के गौशाला रोड शॉपकीपर एसोसिएशन ने नगर निगम कमिश्नर को एक ज्ञापन देकर मांग की है कि गौशाला रोड बड़ी मस्जिद के सामने जो डिस्पोजल है वहां के लोहे के जंगले जालियां काफी समय से टूटे हुए हैं। जिससे अनेक प्रकार का कूड़ा करकट डिस्पोजल से होता हुआ आगे नाले एवं सीवरेज में फंस जाता है और बिना बरसात के गौशाला रोड पर गंदा पानी सड़कों पर जमा हो जाता है।

    दुकानदारों ने नगर निगम कमिश्नर से मांग की है कि त्वरित कार्रवाई कर के नाले के ऊपर लगी जालिया एवं लोहे के जंगलों को तब्दील किया जाए। ताकि राहगीर आसानी से आ जा सके और कूड़ा करकट गंदे नाले में ना फंसे। ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वालों में गौशाला रोड शॉपकीपर एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन सिंह गांधी, महासचिव मदन मोहन खट्टर, विजय कोचर, पवन कुमार, गुरमीत सिंह, विशाल मुकेश डॉग, विशाल कुमार, प्रेमलाल, अवतार सिंह छाबड़ा, भोला, गेरा, अरविंदर सिंह, राम लुभाया, रंपी साहिल, अनिल कांत इत्यादि प्रमुख थे।

  • चक्क हकीम नजदीक सड़क हादसे में एक की मौत, देखें वीडियो 

    चक्क हकीम नजदीक सड़क हादसे में एक की मौत, देखें वीडियो 

    फगवाड़ा/राजेश कुमारः जालंधर-फगवाड़ा जीटी रोड गांव चक्का हकीम के नजदीक गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने के लिए जा रहा व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उक्त व्यक्ति की मौके पर ही मौत पर ही मौके पर मिली जानकारी अनुसार मृतक की पहचान बलविंदर कुमार पुत्र प्रेम दास निवासी गांव चक्क हकीम के रूप में हुई है।

    जानकारी देते हुए थाना सदर के एसआई तरसेम सिंह ने बताया कि उक्त व्यक्ति घर से गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने के लिए जा रहा था कि जीटी रोड क्रॉस करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के मुर्दाघर में रख दिया है। 

  • बस स्टैंड पर 2 महिलाओं की जमकर छित्तर परेड, जाने मामला

    बस स्टैंड पर 2 महिलाओं की जमकर छित्तर परेड, जाने मामला

    फगवाड़ा: शहर में लूटपाट और चोरी की वारदातें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। वहीं अब बस स्टैंड पर बस में सवार होते 2 महिलायों को पर्स चोरी करती रंगे हाथों लोगों ने काबू कर लिया है। जिसके बाद लोगों ने उक्त महिलाओं की जमकर छितर परेड की। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस बस में अधिक भीड़ होती है, उक्त महिलाएं उस बस में सवार होकर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो जाती है। लेकिन बीते दिन लोगों ने उक्त महिलाओं को रंगे हाथों काबू कर लिया। काबू की गई औरतों की पहचान अरुणा और आशा निवासी जालंधर के रूप में हुई है। 

    पीड़ित महिला सीमा पत्नी बलबीर चंद निवासी मालपुर ने बताया कि वह संसारपुर से वापिस मालपुर जाने के लिए जैसे ही बस में सवार हुई तो उक्त औरतों ने उसका पर्स निकाल लिया। जिसको लोगों की मदद से उन्होंने मौके पर काबू कर चोरी किया पर्स बरामद कर लिया। इसकी सूचना उन्होंने थाना सिटी की पुलिस को दे दी। संबंधी थाना सिटी के एसएचओ अमनदीप नाहर ने बताया कि काबू की गई औरतों से मौके पर एक महिला का पर्स भी बरामद हुआ है। थाना सिटी पुलिस की उक्त महिलाओं से पूछताछ के लिए थाने ले गई। 

  • ट्यूशन जा रहे स्टूटेंड पर लुटेरों ने किया तेजधार हथियार से हमला, देखें वीडियो

    ट्यूशन जा रहे स्टूटेंड पर लुटेरों ने किया तेजधार हथियार से हमला, देखें वीडियो

    फगवाड़ा, राजेश कुमारः शहर में सरेआम चोर लूटपाट की वारदात को अंजाम दे रहे है। वहीं फगवाड़ा चंडीगढ़ बाईपास पर ट्यूशन जा रहे विद्यार्थी पर लुटेरों ने हमला कर दिया। लुटेरों द्वारा हमले से युवक बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं स्टूडेंट पर हुए हमले की सूचना मिलते ही थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक की पहचान जसविंदर सिंह निवासी गांव बीडपुआद के रूप में हुई है।

    बताया जा रहा है कि जसविंदर ट्यूशन पढ़ने जा रहा था कि दो मोटरसाइकिल सवारों ने उसका फोन छीनने की कोशिश की। इस दौरान जसविंदर द्वारा फोन ना देने पर लुटेरों उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे जसविंदर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका सिविल अस्पताल में ईलाज चल रहा है। वहीं थाना सदर की पुलिस घायल जसविंदर के बयान दर्ज कर लुटेरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर शुरू कर दी है। 

  • न्यू मॉडल टाउन में कोठी से कीमती सामान लेकर फरार हुए चोर, देखें वीडियो

    न्यू मॉडल टाउन में कोठी से कीमती सामान लेकर फरार हुए चोर, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर में चोरों के हौंसले दिनों-दिन बुलंद होते नजर आ रहे हैं। जिसके चलते आए दिन चोरी और लूट की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो रहे हैं। वहीं ताजा मामला फगवाड़ा के न्यू मॉडल टाउन से सामने आया है जहां चोर बंद कोठी नंबर 205 से कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना कोठी मालिक ने थाना सिटी की पुलिस को दी है।

    वहीं मौके पर पहुंचे थाना सिटी के एसएचओ अमनदीप नाहर ने बताया कि कोठी मालिक की ओर से सूचना मिली थी। जिसके चलते पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे है। पुलिस अधिकारी का कहना है आस-पास के लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

  • दुकान से नोटों के हार लेकर चोर हुए फरार, देखें CCTV

    दुकान से नोटों के हार लेकर चोर हुए फरार, देखें CCTV

    फगवाड़ाः शहर में लूटपाट और चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही है। आए दिन शहर में दुकानों के ताले तोड़ चोरों द्वारा वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। इसके चलते शहर के दुकानदारों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं अब ताजा मामला फगवाड़ा के बांसा वाले बाजार से सामने आया है। जहां शातिर चोरों ने अनिल जरनल स्टोर की दुकान के ताले तोड़कर दुकान से नगदी चुरा ली।

    मामले की जानकारी देते हुए दुकान मालिक कुलदीप शर्मा ने बताया कि चोरों ने दुकान के शटर के ताले तोड़कर अंदर से नोटों के हार लेकर फरार हो गए। उन्होंने कहा कि उनकी दुकाने से 1 लाख रुपए से ज्यादा का नुकसान हो गया है। दूसरी ओर चोरों द्वारा की गई वारदात वहीं पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस घटना संबंधी दुकान मालिक ने पुलिस को सूचना दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

  • दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार 4 युवकों में 2 की मौत, देखें वीडियो

    दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार 4 युवकों में 2 की मौत, देखें वीडियो

    फगवाड़ा: होशियारपुर रोड़ पर सुबह एक भयानक सड़क हादसा होने सामने आया। इस दर्दनाक हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई जबकि 2 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार होशियारपुर रोड़ पर एक कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। कार में 4 युवक सवार थे। इस हादसे में चारों कार में बुरी तरह से फंस गए। युवकों को बड़ी मशक्कत के बाद कार में से निकाला गया। 

    इस दौरान 2 की मौत हो गई जबकि 2 की हालत गंभीर बताई दा रही है। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को सिविल अस्पताल फगवाड़ा में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। इसके अलावा मृतकों के शव फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में रखे गए हैं। जानकारी के अनुसार चारों युवक फोटोग्राफी का काम करते हैं। इनके अलावा वह बठिंडा और बरनाला के रहने वाले बताए जा रहे हैं।