Category: Health

  • जालंधर लुधियाना हाईवे पर फ्लाईओवर से नीचे गिरा टिप्पर, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश: फगवाड़ा/राजेश: शहर में दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक फ्लाईओवर से एक टिप्पर नीचे गिर गया। बताया जा रहा है कि फगवाड़ा गोराया जीटी रोड मिल फ्लाईओवर पर अचानक एक टिप्पर का संतुलन बिगड़ गया, जिसके चलते टिप्पर फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। इस घटना के दौरान ड्राईवर को चोट आई है, जिसके बाद तुरंत उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। घायल चालक की पहचान बलविंदर कुमार पुत्र चरण दास निवासी नगर के रूप में हुई।

    गनीमत यह रही कि कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। बलविंदर ने बताया कि वह जालंधर से वापस नगर की ओर जा रहा था। इस दौरान जेसी मील के फ्लाईओवर के ऊपर एक कार उसके आगे जा रही थी, जिसने एकदम से ब्रेक लगा दी। इस दौरान टिप्पर की गाड़ी से टक्कर होने से बचाते-बचाते टिप्पर फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। वहीं राहगीरों ने बताया कि हादसा इतना भयानक था कि लोग अपनी जान बाचकर सुरक्षित स्थान पर भागने लगे। इस घटना से इलाके में अफरा तफरा मच गई।

  • पंजाबः धरने पर बैठे JCT मिल मजदूरों पर पुलिस का लाठीचार्ज, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः कपूरथला के जिला फगवाड़ा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां हड़ताल पर बैठे जेसीटी मिल मजदूरों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक मजदूरों को हड़ताल पर बैठे एक करीब महीना हो गया है, लेकिन अभी तक मिल मालिकों से कोई मुआवजा नहीं लिया गया है। कर्मियों का कहना है कि 5 महीने का वेतन और 8 महीने का ओवरटाइम नहीं मिलने के कारण वे पिछले एक महीने से धरने पर बैठे हैं, वहीं दूसरी ओर न तो सरकार और न ही किसी प्रशासनिक अधिकारी ने उनका हाल पूछा है।

    मजदूरों का कहना है कि कोर्ट के आदेश के मुताबिक सभी मजदूर शांतिपूर्वक वहां से उठ गए और कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए मिल से 300 मीटर की दूरी पर उन्होंने धरना लगा दिया, लेकिन 300 मीटर की दूरी पर बैठे रहने के बावजूद पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें जबरन रोका गया। दरअसल, जेसीटी शुगर मिल पर धरना प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का साथ देने किसान जत्थेबंदी आ पहुंची। पुलिस हालत बिगड़ते देख माननीय अदालत के आदेश की पालना करते हुए कर्मचारियों को कुछ देर 300 मीटर दूरी धरना प्रदर्शन करने दिया।

    वहीं सिविल और पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया कि जायज मांगों को लेकर सरकार से बातचीत करवाने पर कर्मचारियों ने धरना उठा लिया। लेकिन शुगर मिल के कर्मचारी ने फगवाड़ा पुलिस के डीएसपी पर आरोप लगाए कि जब वह 300 मीटर पर धरना प्रदर्शन के लिए जाने लगे तो डीएसपी ने बैरिगेटिंग कर उन्हें रोकने का प्रयास किया और जब बैरिगेटिंग पर धक्का-मुक्की और हाथापाई शुरू कर दी। यहीं नहीं पुलिस ने उसे पर लाठीचार्ज किया, जिसमें उनका नुकसान हुआ है। उन्होंने सिविल और पुलिस प्रशासन के तमाम अधिकारियों को शिकायत दी है कि जिन-जिन ने उन पर लाठीचार्ज किया और उनको चोटिल किया है उन पुलिस वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाए।

    किसान जत्थेबंदी के किसान नेता ने कहा की कर्मचारी शांत तरीके से अपना प्रदर्शन कर रहे थे और माननीय अदालत के देशों पर 300 मीटर दूरी पर जाकर प्रदर्शन करने जा रहे थे तो पुलिस ने उन पर लाठी चार्ज कर दिया जिसमें कईयों को चोंट लगी है। उन्होंने कहा की जिन्होंने लाठी चार्ज किया है उन पर बनती कानूनी कार्रवाई की जाए। इस घटना ने पंजाब सरकार और फगवाड़ा पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बता दें कि पिछले एक महीने से कर्मचारी अपनी 5 महीने की सैलरी और ओवरटाइम पाने के लिए प्रदर्शन कर रहे थे। उनका कहना है कि त्योहारों के दौरान उनके बच्चे भूखे-प्यासे घर पर बैठे रहते हैं, लेकिन इसकी चिंता न तो सरकार को है और न ही प्रशासन को।

  • फगवाड़ाः Shatabdi Express के नीचे आई 2 बच्चों सहित महिला, मची अफरा-तफरी 

    फगवाड़ाः Shatabdi Express के नीचे आई 2 बच्चों सहित महिला, मची अफरा-तफरी 

    फगवाड़ा: कपूरथला जिले के फगवाड़ा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां शताब्दी एक्सप्रेस के नीचे 2 बच्चों सहित महिला आ गई। बताया जा रहा है कि 2 बच्चों सहित महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। रेलवे ट्रैक पर मिले तीनों मृतकों के शवों के चिथड़े उड़ गए है और रेलवे पुलिस की टीम द्वारा बुरी तरह से क्षत-विक्षत हुए शवों को रेलवे ट्रैक से एकत्रित किया जा रहा है। इस दौरान ट्रेन में यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं जांच कर रहे फगवाड़ा रेलवे पुलिस के इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर गुरभेज सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान प्रवीण कुमारी (36) पत्नी रवि कुमार वासी गांव भार सिंह पुरा पुलिस थाना फिल्लौर, उसकी पुत्री समनप्रीत (10 ) और पुत्र नवनीत कुमार (5) के रूप में हुई है।

    उन्होंने बताया कि रेलवे पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच मृतका प्रवीण कुमारी, समनप्रीत और नवनीत कुमार के शवों को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह भेज दिया है। यह पूछे जाने पर कि मृतकों ने अंततः फगवाड़ा में शताब्दी एक्सप्रैस ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या क्यों की है? श्री सिंह ने कहा कि रेलवे पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक घटनास्थल के करीब पुलिस को मृतकों द्वारा आत्महत्या करने से पहले किसी भी प्रकार का लिखा गया सुसाइड नोट इत्यादि बरामद नहीं हुआ है।

    हालांकि पुलिस को रेलवे ट्रैक के करीब तीनों मृतकों के आधार कार्ड बरामद हुए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच में पता चला है कि मृतका प्रवीण कुमारी का पति विदेश में है। हालांकि पुलिस इस तथ्य की भी अभी जांच कर रही है और मृतकों के परिजनों से संपंर्क किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक फगवाड़ा में भारी चर्चा का विषय बने हुए उक्त मामले को लेकर लोगों में कई तरह की चर्चाओं का दौर जारी है जबकि मृतकों द्वारा इतना खौफनाक कदम क्यों लिया गया और एक मां ने अपने दो बच्चों सहित आत्महत्या क्यों की है इसके कारणों का आधिकारिक तौर पर कुछ भी पता नहीं चल पाया है।

  • फगवाड़ा :  PG में रहने वाले छात्र के कमरे में चोरी, देखें cctv

    फगवाड़ा : PG में रहने वाले छात्र के कमरे में चोरी, देखें cctv

    iphone, लैपटॉप और अन्य कीमती सामान चोरी

    फगवाड़ा : माहेरू रोड पर लॉ गेट पर चोरों द्वारा पीजी में रहने वाले एक युवक का iphone, लैपटॉप और अन्य कीमती सामान चोरी कर मौके से फरार हो जाने का मामला सामने आया है। जब चोर बाहर एसी की तरफ से उसके कमरे में दाखिल हुए और उसका लैपटॉप, मोबाइल और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। जिससे उसे लगभग 3 लाख रुपये का नुकसान हुआ। पीड़ित के अनुसार चोरों ने पहले उसके कमरे में बेहोशी की दवा फेंकी, जिससे वह बेहोश हो गया।

    सीसीटीवी में 2 लोग एसी की तरफ से कमरे में घुसते दिख रहे है। पीड़ित ने बताया कि उसने खुद थाने जाकर इस मामले की शिकायत दर्ज कराई। इस संबंध में जब महेरू चौकी प्रभारी रणजीत सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमें अभी शिकायत मिली है। जिसके चलते पुलिस प्राथमिकता के आधार पर आरोपियों की जानकारी लेने के लिए मौके पर जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • फगवाड़ा : दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौ’त, देखें वीडियो

    फगवाड़ा : दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौ’त, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश कुमार : हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों की वजह से कई दुर्घटनाएं होती है एंव दुर्घटनाओं में कई लोगों की मौत हो जाती है। इसका प्रमुख कारण वाहन चालकों की लापरवाही को माना जाता है। ऐसी ही एक खबर सामने आई है। जिसमें तेज रफ्तार वाहन ने एक महिला को बुरी तरह कुचल दिया। जिसकी चाहेडू जीटी रोड पर सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।

    मिली जानकारी के मुताबिक किसी अज्ञात वाहन ने औरत को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलियम पुलिस मौके पर पहुंचकर, शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए 72 घंटे के लिए रखवा दिया गया है।

  • पंजाब : विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर लगाए मारपीट के आरोप, देखें वीडियो

    पंजाब : विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर लगाए मारपीट के आरोप, देखें वीडियो

    फगवाड़ा : एक विवाहिता ने पति व ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप लगाने का मामला सामने आया है।  मॉडल टाउन निवासी महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर मारपीट के आरोप लगाए।महिला की पहचान समृद्धि निवासी मॉडल टाउन के तौर पर हुई। समृद्धि को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    पीड़ित समृद्धि ने जानकारी देते हुए बताया कि वह प्रेग्नेंट है जिस कारण उसे घर का काम नहीं होता। जिसके चलते उसके पति की और से उससे मारपीट की गई। पीड़ित औरत के परिवारिक मेंबरों की ओर से उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीड़ित समृद्धि ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

  • फगवाड़ा : आधा दर्जन के करीब हमलावरों ने 2 युवकों की मारपीट, देखें वीडियो

    फगवाड़ा : आधा दर्जन के करीब हमलावरों ने 2 युवकों की मारपीट, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश कुमार : हरदासपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास लड़ाई झगड़े में 2 व्यक्ति जख्मी हो गए। पीड़ित युवकों की पहचान रविकांत एवं विनीत के तौर पर हुई है। जानकारी देते हुए विनीत ने बताया कि वह अपनी कार से आ रहे थे कि कुछ हमलावरों ने उन पर ईंट -पत्थर से हमला किया।

    जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने उनकी कार भी तोड़ दी। इस संबंध में पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

  • फगवाड़ा :  पार्लर का काम करने वाली लड़की से 2 युवकों ने की मारपीट, देखें वीडियो

    फगवाड़ा : पार्लर का काम करने वाली लड़की से 2 युवकों ने की मारपीट, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश कुमार: लागेट में एक लड़की से मारपीट का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक सुखविंदर ब्यूटी पार्लर का काम करती है के साथ मारपीट की गई है। जिसको फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीड़ित सुखविंदर ने बताया कि उसका लागेट में किसी लड़की के साथ झगड़ा हुआ था। जिसके बाद उसने 2 लड़कों को बुलाकर मुझसे मारपीट की।

    सुखविंदर ने बताया कि रिंकू और हन्नी नामक युवकों ने उस पर लोहे की रॉड से हमला किया और गाली- गलौच की और गलत तरीके से छूने की कोशिश की। उसने दोनों युवकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि वह दोनों गैर कानूनी धंधा एवं जिस्मफरोशी का धंधा भी करवाते है और उनके पास असला भी है। सुखविंदर ने प्रशासन से गुहार लगाते हुए बोला है कि ऐसे होटल को सील किया जाए और उसको इंसाफ दिलाया जाए।

  • फगवाड़ा : अकाली नेता सहित 12 के खिलाफ मामला दर्ज

    फगवाड़ा : अकाली नेता सहित 12 के खिलाफ मामला दर्ज

    फगवाड़ा : मार्कफेड के पूर्व अध्यक्ष एवं अकाली नेता जरनैल सिंह वाहद को विजिलेंस विभाग की टीम द्वारा औपचारिक रूप से गिरफ्तार करने की सूचना मिली है।जानकारी अनुसार सरदार वाहद और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ पुलिस ने धारा 166,177, 210, 406, 409, 418, 420, 120 बी सहित 7 पीसी एक्ट 1988 के तहत थाना विजिलेंस ब्यूरो जालंधर में केस दर्ज किया है। अहम पहलू यह है कि दर्ज हुई एफआईआर में सरदार वाहद के अतिरिक्त शुगर मिल के डायरेक्टर जसविंदर सिंह भैंस, सुखबीर सिंह संदर, हरविंदरजीत सिंह संदर, कुलदीप सिंह संदर, कुलवंत सिंह, मनजीत सिंह ढिल्लों, अमन शर्मा, प्रवीण छीबड़ (तहसीलदार) और पवन कुमार (नायब तहसीलदार) के नाम भी शामिल हैं।

    अधिकारियों के निकट सूत्रों ने बताया कि संदीप वाहद जो अपने परिवार सहित विदेश में शिफ्ट हो गया था बीते कुछ समय पहले ही इंग्लैंड से भारत वापस आया है। आरोप है कि बहुत सारा पैसा विदेश में ट्रांसफर किया है जिसकी जांच विजिलेंस विभाग द्वारा की जाएगी। इस दौरान सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि गिरफ्तार किए गए सरदार जरनैल सिंह वाहद उनकी धर्मपत्नी और संदीप वाहद को विजिलेंस विभाग की टीम द्वारा अदालत में 1 अक्टूबर को पेश किया जाएगा।

    प्राप्त अन्य जानकारी के अनुसार सरदार वाहद उनके परिवार सहित एफआईआर में नामजद आरोपियों पर आरोप है कि उन्होंने माल विभाग के अधिकारियों के साथ मिली भगत का सरकार को आर्थिक तौर पर नुकसान पहुंचाने और सरकारी जमीन को खुर्द-बुर्द करने में अहम हिस्सेदारी निभाई है। इसके उपरांत पंजाब सरकार के आदेश पर विजिलेंस विभाग पंजाब ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इनको गिरफ्तार किया है। मामले की विजिलेंस द्वारा जांच का दौर जारी है। इस दौरान आरोपी पक्ष के करीबी सूत्रों ने लगाई जा रहे हैं सभी आरोपी को गलत और निराधार और करार दिया है। बता दें कि सरदार वाहद और उनका परिवार पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल एवं बादल परिवार के बेहद करीबी रहा है।

  • फगवाड़ा : नौसरबाज ने 85 हजार की मारी ठगी, देखें वीडियो

    फगवाड़ा : नौसरबाज ने 85 हजार की मारी ठगी, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश कुमार : शहर में नौसरबाज की ओर से एटीएम कार्ड बदल के 85000 रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। जिसकी एक लिखती शिकायत पीड़ित की ओर से पुलिस को दे दी गई है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए विजय कुमार पुत्र पप्पू राम वासी गांव जमालपुर ने बताया कि उसका पंजाब नेशनल ब्रांच जीटी रोड फगवाड़ा में खाता नंबर 0383********है। उसे बैंक द्वारा इसका एटीएम कार्ड जारी हुआ था। जिसका कोड जनरेट करने के लिए मैं पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में गया जहां पर पहले से ही एक व्यक्ति मौजूद था।

    जब उसके कार्ड का कोड जनरेट नहीं हुआ तो वहां पर खड़े व्यक्ति ने उसको बोला कि मैं उसके कार्ड का कोड जनरेट कर देता हूं। इस दौरान उस नौसरबाज ने मेरा एटीएम कार्ड बदल दिया, जोकी किसी दलजीत सिंह के नाम पर है जब वह अपने घर पहुंचा तो उसको खाते में से 85 हजार निकलने का फोन और मैसेज आया। इसके बाद उसको पता चला कि उसके साथ 85 हजार की ठगी मार ली गई है। पीड़ित ने पुलिस से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द उसे नौसरबाज को पड़कर मुझे इंसाफ दिलाया जाए।