Category: Health

  • फगवाड़ाः दो कारों की भयानक टक्कर, हादसे में 5 घायल, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः दो कारों की भयानक टक्कर, हादसे में 5 घायल, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः सर्दी का मौसम शुरू होते ही सड़क हादसों के मामले सामने आने शुरू हो गए है। वहीं आज गोराया जीटी रोड गांव जमालपुर के नजदीक बोलेरो कार और अन्य कार की भयानक टक्कर होने का मामला सामने आया है। दोनों वाहनों में टक्कर इतनी भयानक थी कि हादसे में 5 लोग जख्मी हो गए। घायलों को उपचार के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    घायलों की पहचान ममता, रेनू बाला काजल, शिवानी और रमेश कुमार के रूप में हुई है। मौके पर जानकारी देते हुए घायल रमेश कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार समेत जालंधर से लुधियाना जा रहा था कि जमालपुर के नजदीक बोलेरो कार ने अचानक बीच सड़क में ब्रेक लगा दी। जिससे उनकी कार की बोलेरो के साथ टक्कर हो गई। इस हादसे में परिवार के 5 लोग घायल हो गए है। सभी का उपचार सिविल अस्पताल में चल रहा है।

  • पंजाबः मेडिकल स्टोर मालिक नशीली गोलियों और 1 करोड़ की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार

    पंजाबः मेडिकल स्टोर मालिक नशीली गोलियों और 1 करोड़ की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार

    फगवाड़ाः पंजाब में कपूरथला के फगवाड़ा शहर में पुलिस ने नशा तस्करी करने वाले मेडिकल स्टोर के मालिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1 करोड़ 1 लाख 24 हजार ड्रग मनी भी बरामद की है। आरोपी परमजीत मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का धंधा कर रहा था।
    पुलिस ने आरोपी को 2050 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस को लगा कि यह आगे-पीछे भी ड्रग्स सप्लाई करता है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर उसका रिमांड हासिल किया।
    DSP जसप्रीत सिंह ने बताया कि रिमांड के दौरान पूछताछ में पता चला कि इसने नशे से कमाए हुए पैसे भी कहीं पर छुपा कर रखे हए हैं। पुलिस ने जब सख्ती दिखाई तो आरोपी परमजीत की निशानदेही पर 1 करोड़ 1 लाख 24 हजार ड्रग मनी भी बरामद की गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी से बरामद पैसों के सोर्स भी पूछा गया कि यदि किसी अन्य धंधे से कमाए है तो बता दे। लेकिन वह इतनी बड़ी रकम का कोई सोर्स नहीं बताया पाया।
    फगवाड़ा के डीएसपी ने कहा कि अभी जांच पड़ताल जारी है। आरोपी का कोर्ट से 2 दिन का पुलिस रिमांड मिला है। उन्होंने कहा कि नशीली दवाइयों की बड़ी खेप और ड्रग्स मनी के साथ पकड़े गए आरोपी से पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह नशीली दवाइयां कहां से लाता था और आगे कहां-कहां पर सप्लाई करता था। उन्होंने कहा कि इस चेन में जो भी लोग आएंगे उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

  • पंजाबः सिविल अस्पताल में हुई डॉक्टर से मारपीट, भारी हंगामा

    पंजाबः सिविल अस्पताल में हुई डॉक्टर से मारपीट, भारी हंगामा

    फगवाड़ाः जिले से बड़ी ख़बर सामने आई है। फगवाड़ा से नवांशहर के बीच आज सुबह ट्रेन की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक अनुज सिंह की मौत हो गई। बताया जाता है कि उक्त युवक नवांशहर रेलवे लाइन पर अपना मोबाइल फोन सुन रहा था तभी ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

    इस दौरान मृतक के कुछ समर्थकों ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अशीष जेतली की बेहरमी से पिटाई कर दी। डॉक्टर जेटली ने बताया कि जब परिजन उक्त युवक को सुबह लेकर आए थे तो उसका सिर बुरी तरह खुल गया था और डॉक्टरों ने उसके टांके लगाकर उसे दूसरे अस्पताल के लिए रेफर करने के लिए परिजनों को कह दिया था। लेकिन इसके बावजूद उसके परिजनों ने उसकी बेहरमी से पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही एसएचओ नगर अमन कुमार ने मौके पर पहुंचे और परिवार से संबंधित कुछ लोगों को उन्होंने हिरासत में लिया। वहीं इस घटना को लेकर डॉक्टरों ने धरना लगा दिया है।

  • फगवाड़ाः दर्दनाक सड़क हादसे में पत्रकार के बेटे सहित युवती की मौत, एक घायल

    फगवाड़ाः दर्दनाक सड़क हादसे में पत्रकार के बेटे सहित युवती की मौत, एक घायल

    फगवाड़ाः जिले से सड़क हादस में युवक और युवती की मौत होने का मामला सामने आया है। दरअसल, देर रात थार का संतुलन बिगड़ गया, जिसकी वजह से से वह बीच सड़क पर पलट गई और हादसे में पत्रकार के बेटे सहित युवती की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवती घायल हुई है। मरने वाला युवक पंजाब के एक दैनिक अखबार के पत्रकार का बेटा था। बताया जा रहा है कि थार में 3 लोग सवार थे। मृतकों की पहचान अर्शदीप और शिवानी के रूप में हुई है, जबकि चेतना नाम की युवती की हालत गंभीर बनी हुई है।

    अर्शदीप पत्रकार दविंदरपाल का बेटा था। हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में ले लिया। जिसके बाद शवों का पोस्टमार्टम करवार परिजनों को सौंपे जाएंगे। हादसा देर रात हुआ। जिसकी वजह से काफी देर तक उनकी मदद के लिए कोई नहीं पहुंचा। हादसे की वजह क्या रही ये चेतना के होश में आने के बाद ही पता चल पाएगा। अर्शदीप का संस्कार चंडीगढ़ सैक्टर 25 में किया जाएगा।

  • एफ.सी.आई. श्रमिक यूनियन ने काली पट्टियां बांध कर किया प्रदर्शन..

    एफ.सी.आई. श्रमिक यूनियन ने काली पट्टियां बांध कर किया प्रदर्शन..

    मांगे न मानी तो उग्र आंदोलन पर होगा विचार : भूषण यादव

    फगवाड़ा ( राजेश कुमार)।  एफ.सी.आई. श्रमिक यूनियन नई दिल्ली के निर्देशानुसार एफ.सी.आई. श्रमिक यूनियन फगवाड़ा शाखा की ओर से अपनी अधिकारिक मांगों को लेकर आज स्थानीय खेड़ा रोड पर स्थित एफ.सी.आई. कार्यालय के समक्ष काली पट्टियां बांध कर प्रदर्शन किया। इस दौरान श्रमिकों ने एफ.सी.आई. द्वारा लंबे समय से चली आ रही मांगों को स्वीकार न करने के रोष स्वरूप जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान वार्तालाप में यूनियन के जिला कपूरथला अध्यक्ष भूषण कुमार यादव ने बताया कि यह आंदोलन श्रमिकों के अधिकार का संघर्ष है। उन्होंने कहा कि एफ.सी.आई. में चार किस्म के श्रमिक काम करते हैं। जिनमें प्रथम वर्ग को सरकारी कर्मचारियों की तरह वेतन मिलता है। दूसरे वर्ग को डी.पी.एस. के तहत न्यूनतम वेतन की गारंटी है।

     तीसरा वर्ग नो वर्क नो पेमैंट (एन.डब्ल्यू.एन.पी.) के तहत काम करता है। इन मजदूरों की दशा काम नहीं तो वेतन नहीं वाली है। इसके अलावा श्रमिकों का एक अन्य वर्ग भी है जो ठेकेदारी सिस्टम में काम करता है और ठेकेदारों द्वारा उनका शोषण होता है। भूषण यादव ने बताया कि साल 2016 से पूलिंग शिफ्टिंग के नाम पर श्रमिकों को एक डिपो से हटा कर दूसरे डिपो पर भेज दिया जाता है और पहले वाले डिपो पर ठेकेदारी सिस्टम लागू कर दिया जाता है जो सरासर गलत है। यूनियन नेताओं ने बताया कि गत 9 सितंबर को मण्डल कार्यालय कपूरथला का घेराव किया गया था और उसके बाद 21 सितंबर को क्षेत्रिय कार्यालय चण्डीगढ़ का भी घेराव किया गया था मगर एफ.सी.आई. के अधिकारी केवल कोरे आश्वासन दे रहे हैं।

     अत: अब 15 नवंबर को एफ.सी.आई. मुख्यालय नई दिल्ली के समक्ष जबरदस्त आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देकर कहा कि जिन 22 सूत्रीय मांगों को लेकर यूनियन द्वारा संघर्ष किया जा रहा है, यदि उन्हें स्वीकार न किया गया तो उग्र आंदोलन बारे विचार किया जाएगा। इस अवसर पर फगवाड़ा सचिव राजकुमार शर्मा, कैलाश यादव, शंभू पासवान, अजय कुमार पासवान, नवल किशोर, उदय यादव, शंभू यादव, अजय कुमार, निरंजन चौरसिया, राम प्रवेश यादव, रंजीत कुमार, मंटू भगत, ललन कुमार, सुरेश यादव, अशोक यादव, राजकुमार यादव, अशोक कुमार के अलावा समूह यूनियन सदस्य उपस्थित थे।

  • सोशल मीडिया पर धार्मिक दुष्प्रचार रोकने के लिए पुलिस का स्पेशल सेल बनाये भगवंत मान सरकार : रुपेश धीर

    सोशल मीडिया पर धार्मिक दुष्प्रचार रोकने के लिए पुलिस का स्पेशल सेल बनाये भगवंत मान सरकार : रुपेश धीर

    फगवाड़ा (राजेश कुमार)। सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से हो रही धर्म के नाम पर तरह तरह की बेअदबी को अस्वीकार्य बताते हुए शिव सेना के यूथ विंग युवा सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष रुपेश धीर ने कुछ दिन पूर्व फगवाड़ा में हुई गुटका साहिब की बेअदबी का जिक्र करते हुए आज यहां वार्तालाप में कहा कि पंजाब में बार बार श्री गुटका साहिब व श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पावन सवरूपों की बेअदबी की घटनाएं बहत ही चिंताजनक बात है। 

    पंजाब सरकार को चाहिए कि पुलिक का एक स्पैशल सेल बनाये जो धार्मिक बेअदबी और सोशल मीडिया पर हिन्दू व सिख धर्म को टारगेट करके की जा रही पोस्टों पर निगरानी रखे। जो लोग भी धार्मिक विद्वेश फैलाने की कोशिश करते रहें उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि उनके संज्ञान में यह बात आई है कि सोशल मीडिया पर समुदाय विशेष के कुछ मुट्ठी भर कट्टरपंथी लोग सनातन धर्म को  बदनाम करने की नीयत से बहुत ही आपत्तिजनक पोस्ट डाल रहे हैं।

    ऐसे तत्वों पर तुरंत नकेल कसे जाने की जरूरत है वरना यदि ऐसी घटनाओं पर समय रहते अंकुश ना लगाया गया तो हालात बेहद चिंताजनक हो सकते है। युवा सेना नेता ने कहा कि शिव सेना सभी धर्मों का सम्मान करती है लेकिन सनातन धर्म का अनादर बिल्कुल भी सहन नहीं किया जाएगा।  

  • ओ डी एम का चार्ज ना लेने से रोष में समूह कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी 

    ओ डी एम का चार्ज ना लेने से रोष में समूह कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी 

    फगवाड़ा (राजेश कुमार)। लंबे अरसे से ओडीएम का चार्ज ना लेने के रोष में समूह सीवरमैन, पंप ऑपरेटर, मीटर रीडर, प्लंबर, एवं ड्राइवरों की ओर से हड़ताल का ऐलान का नोटिस जारी किया गया ,मिली जानकारी के मुताबिक समूह भाईचारे ने बताया कि औ डीएम  का सारा काम नगर निगम में वापस लेने के लिए मांग पत्र कई बार दे चुके हैं मगर उनकी मांग को पूरा नहीं किया जा रहा।

    अबकी बार अगर हमारी मांग को पूरा नहीं किया गया  तो कर्मचारियों ने सर्व सहमति के हाथ सीवरमैन  , पंप ऑपरेटर, मीटर रीडर, प्लंबर एवं ड्राइवर  दिनांक 19-09- 2022 दिन सोमवार  को हड़ताल पर चले .जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाएंगी तब तक हमारी तो हड़ताल जारी रहेगी अगर हड़ताल के कारण शहरवासियों को कोई भी परेशानी होती है तो प्रशासन  जिम्मेवार होगा।

  • ईसाई धर्म एवं हिंदू धर्म के लोग हुए आमने-सामने 

    ईसाई धर्म एवं हिंदू धर्म के लोग हुए आमने-सामने 

    फगवाड़ा (राजेश कुमार)। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल फगवाड़ा की तरफ से आज हरगोबिंद नगर फगवाड़ा में ईसाई मिशनरियों द्वारा डोर टू डोर गलत ढंग से धर्म का प्रचार किया जा रहा था। जिसमें वह लोगो को चिज्ञायी सभा में आने ओर शारीरिक रोगों से मुक्ति पाने के लिए बोल रहे थे। मौके पर पहुंचे संगठन के कार्यकर्ता द्वारा जब उनसे बात करनी चाहि तो वह लोग अपनी गाड़ियों की तरफ़ भागने लगे। जब उनको रोका गया तो उनको बोलने के लिए कोई भी जवाब नहीं मिला। सूचना मिलते ही विहिप के अधिकारी एवं फगवाड़ा पुलिस अधिकारी वहां पहुंचे। 

    वहीं पुलिस अधिकारियों द्वारा पूछने पर पता चला कि वह लोग फगवाड़ा के नहीं है बल्कि बाहर शहरों से आए हैं और घर घर प्रचार कर रहे है। पुलिस अधिकारियों द्वारा उन्हें आग्रह करते हुए वापिस भेजा गया कि दोबारा शहर में गलत ढंग से धर्म का प्रचार नही करने दिया जाएगा। बजरंग दल के जिला संयोजक हर्ष भल्ला ने शहर से अपील करते हुए कहा कि शहरवासी ऐसे लोगों का विरोध करें जोकि बाहर शहरों से आकर जरूरतमंद परिवारों को कई तरह के लालच देकर उनका धर्म परवर्तन करवाते है।

    इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष श्री हरि कृष्ण दुग्गल जिला, महामंत्री विवेक गुप्ता, बजरंग दल जिला सह संयोजक विजय वर्मा, नगर अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, योगेश प्रभाकर और संगठन के कार्यकर्ता इकट्ठे हुए।

  • मण्डल कार्यालय कपूरथला के समक्ष एफ.सी.आई. श्रमिक यूनियन का प्रदर्शन आज

    मण्डल कार्यालय कपूरथला के समक्ष एफ.सी.आई. श्रमिक यूनियन का प्रदर्शन आज

    फगवाड़ा में दसवें दिन भी की विभाग के विरुद्ध नारेबाजी

    फगवाड़ा (राजेश कुमार )। एफ.सी.आई. श्रमिक की ओर से अपनी अधिकारिक मांगों को लेकर 9 सितंबर दिन शुक्रवार को मण्डल कार्यालय कपूरथला के समक्ष दोपहर 1 से 2 बजे तक धरना देकर नारेबाजी की जाएगी। यह जानकारी यूनियन के जिला कपूरथला अध्यक्ष भूषण कुमार यादव तथा फगवाड़ा सचिव राजकुमार शर्मा ने दी। इससे पहले यूनियन फगवाड़ा शाखा की ओर से अपनी अधिकारिक मांगों को लेकर आज दसवें दिन भी एफ.सी.आई. फगवाड़ा कार्यालय के समक्ष जबरदस्त नारेबाजी की गई। भूषण यादव ने बताया कि यूनियन ने अधिकारिक मांगों को लेकर गत 29 अगस्त से आंदोलन शुरु किया हुआ है। 

    जिसके अन्तर्गत पूरे 10 दिन तक एफ.सी.आई. कार्यालय के समक्ष नारेबाजी की गई लेकिन उनकी मांगों को अन्देखा किया गया। जिस वजह से अब शुक्रवार को कपूरथला में आंदोलन किया जाएगा जिसमें भारतीय मजदूर संघ के विभाग संगठन मंत्री पंजाब श्री राजनारायण यादव विशेष तौर पर उपस्थित होंगे। यदि यहां भी उनके आंदोलन को एफ.सी.आई. द्वारा दरकिनार किया गया तो ने अपनी 22 सूत्रीय मांगों के समर्थन में आगामी 21 सितंबर को क्षेत्रिय कार्यालय चण्डीगढ़ का घेराव करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि श्रमिकों की मांगें न मानी गई तो 15 नवंबर को एफ.सी.आई. मुख्यालय नई दिल्ली के समक्ष जबरदस्त आंदोलन करने को विवश होंगे। 

    इस अवसर पर कैलाश यादव, शंभू पासवान, अजय कुमार पासवान, नवल किशोर, उदय यादव, शंभू यादव, अजय कुमार, निरंजन चौरसिया, राम प्रवेश यादव, रंजीत कुमार, मंटू भगत, ललन कुमार, सुरेश यादव, अशोक यादव, अशोक कुमार के अलावा धर्मिन्द्र यादव, संजय शाह सहित समूह यूनियन सदस्य उपस्थित थे।

  • पंजाब से सबक लें हिमाचल प्रदेश के मतदाता : अरुण खोसला

    पंजाब से सबक लें हिमाचल प्रदेश के मतदाता : अरुण खोसला

    पूर्व मेयर ने हि.प्र. के चुनाव प्रभारी देवेंद्र सिंह राणा से की भेंट

    फगवाड़ा (राजेश कुमार)। भाजपा के वरिष्ठ नेता और फगवाड़ा के पूर्व मेयर अरुण खोसला ने हिमाचल प्रदेश के दौरे के दौरान देवेंद्र सिंह राणा चुनाव प्रभारी (हि.प्र.) एवं पूर्व विधायक नगरोटा (जे.के) से मुलाकात की। इस भेंट के दौरान हिमाचल प्रदेश विधानसभा के निकट भविष्य में होने वाले चुनाव को लेकर चर्चा हुई। 

    अरुण खोसला ने चुनाव प्रभारी राणा को बताया कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब में झूठी गारंटियां बांटकर सरकार बनाई लेकिन सत्ता में आने के बाद कोई वायदा पूरा नहीं किया। भगवंत मान सरकार ने सभी वयस्क महिलाओं को एक हजार रुपये प्रति माह देने की गारंटी से मुंह फेर लिया है, जबकि चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल मीडिया को बताया करते थे कि उनकी पार्टी की सरकार महिलाओं को एक-एक हजार रुपये देने के लिए बीस हजार करोड़ रुपये की व्यवस्था का रोड मैप तैयार कर चुकी है। खोसला ने यह भी कहा कि पंजाब में रेत खनन रोकने की गारंटी भी झूठी साबित हुई है जिसके चलते रेत के भाव आसमान पर हैं और जीरो बिजली बिल का प्रचार भी पूरी तरह झूठा है क्योंकि अभी तक किसी भी उपभोक्ता को जीरो बिजली बिल नहीं मिला है। 

    यहां तक कि शराब सस्ती करने की झूठी लिस्ट वायरल करके शराब के शौकीनों को भी रिझा लिया गया मगर अब वे भी निराश हैं। पूर्व मेयर खोसला ने फगवाड़ा में उक्त भेंट बारे बातचीत के दौरान पत्रकारों को बताया कि उन्होंने चुनाव प्रभारी देवेंद्र सिंह राणा को आगाह किया है कि हिमाचल प्रदेश के मतदाताओं को ये सब बातें बताई जाएं ताकि वे इससे सबक लें। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा की स्थिति काफी मजबूत है और पार्टी लगातार दूसरी बार शानदार जीत के साथ सत्ता में वापसी करेगी।