Category: Health

  • फगवाड़ाः यूनिवर्सिटी के बाहर फुट ओवर ब्रिज से टकराई ओडी कार

    फगवाड़ाः यूनिवर्सिटी के बाहर फुट ओवर ब्रिज से टकराई ओडी कार

    फगवाड़ा, (राजेश कुमार):  जालंधर-फगवाड़ा नजदीक लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के बाहर एक ओडी कार फुट ओवर ब्रिज से जा टकराई। जिसमे दो लोग सवार थे। दोनों इस हादसे में घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक कार में सवार दोनों रिश्ते में मामा भांजा थे। हालांकि इस घटना में कोई जानी नुकसान होने का मामला नहीं सामने आया है।

    वहीं दूसरी ओर मौके पर पहुंचे एएसआई ने बताया कि जालंधर की और से एक ओडी कार सवार मामा भांजा लुधियाना जा रहे थे। जिस दौरान भांजा कार चला रहा था। कार चालक गाड़ी का संतुलन खो बैठा। जिस कारण उसने कार फुट ओवर ब्रिज में मार दी। दोनों को चोटें आई है। घायलों ने कहा करवाई करने से मना कर दिया।

  • फगवाड़ा: सड़क हादसे में तीन घायल, एक की मौत

    फगवाड़ा: सड़क हादसे में तीन घायल, एक की मौत

    फगवाड़ा, (राजेश कुमार): पंजाब के फगवाड़ा से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां दो मोटरसाइकिल की आपसी टक्कर में एक मौत हो गई हैं वहीं तीन लोगों के जख्मी होने की सूचना मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक बलराज ने बताया कि वह अपने दोस्त मोहित के साथ घर जा रहे थे कि बांदा गांव के पास सामने से आ रहे एनफील्ड मोटरसाइकिल सवार ने ओवरटेक करते समय सामने से टक्कर मारी।

    इस दौरान मोहित वासी रूपो वाल की मौके पर ही मौत हो गई। दो बाइको पर सवार युवकों को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

    दो घायल युवकों की हालत नाजुक

    हादसे में घायल हुए युवकों की पहचान गुरजीत सिंह पुत्र दविंदर सिंह वासी संगतपुर सुखबीर सिंह पुत्र कर्मवीर सिंह वासी संगतपुर बलराज वासी महल्ला बलटोइया के रूप में हुई है। सिविल अस्पताल के डाक्टरों ने गुरजीत सिंह और सतवीर सिंह की नाजुक हालत को देखते हुए उनको लुधियाना और जालंधर के अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

    इस घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। दूसरी ओर पुलिस का कहना घायलों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • फगवाड़ा पुलिस ने दो आरोपी किए काबू, लाखों रुपए और सोने का सिक्का किया बरामद

    फगवाड़ा पुलिस ने दो आरोपी किए काबू, लाखों रुपए और सोने का सिक्का किया बरामद

    फगवाड़ा (राजेश कुमार)। फगवाड़ा की सिटी पुलिस ने लूटपाट की वारदातें करने वाले व्यक्तियों के स्पेशल मुहिम चलाई है। इस मुहिम के तहत पुलिस ने लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में लिया। निवासी मोहल्ला सुदां फगवाड़ा थाना के अधीन आते सुरजीत कुमार सूद पुत्र स्वर्गीय किशोरी लाल सूद ने मामला दर्ज कराया कि वह अपने घर में अकेला रहता है।

    उसकी तीन लड़कियां जोकि शादीशुदां है। उनके दामाद ही उनको मासिक खर्चा देते हैं। जिनमें से कुछ खर्च कर देता और कुछ घर पर बचा लेता। मेरा दामाद अजय कुमार पुत्र वेद प्रकाश निवासी मोहल्ला अमरपुरा मोहल्ला वार्ड नंबर 01 अहमदगढ़ जिला मलेरकोटला जो मेरा बहुत ख्याल रखता है। जोकि बिजनेस करता है। जिसने मुझे 2 लाख रुपये नकद दिए।

    17.06.2022 तक मैंने कुल 3,50,000/- (तीन लाख पचास हजार) जमा कर लिए हैं। इसी के साथ बड़े दामाद ने 4 ग्राम सोने का सिक्का दिया हुआ था जोकि अलमारी में मैंने रखा हुआ था। पीड़ित ने बताया कि उसके पड़ोस में प्रदीप कुमार जो अपनी लड़के नीरज कुमार और विजय कुमार उर्फ सोनू के साथ रहता है। इस दौरान सुरजीत कुमार ने बताया कि वह खाने पीने का सामान लेने के लिए घर से बाहर गया हुआ था जब वह वापिस लौटा तो घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी में पड़े सारे पैसे व सोने का सिक्का भी गायब था। सुरजीत कुमार ने कहा कि मुझे पूरा यकीन है कि मेरे घर में चोरी नीरज कुमार और विजय कुमार ने ही की है।


    पीड़ित के बयानों के आधार पर पुलिस की स्पेशल टीम ने आधुनिक ढंग से मामले को सुलझाया और आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियो ने माना कि चोरी की वारदात को उन्हीं ने अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपियों से 3 लाख 23 हजार रुपए और सोने का सिक्का भी बरामद किया है। हालांकि आरोपियों ने बाकी के 27 हजार रुपए खर्च कर लिए है। 

  • फगवाड़ा में दो गुटों के बीच गैंगवारः तोड़े गाड़ियों के शीशे, दो घरों में भी की तोड़फोड़

    फगवाड़ा में दो गुटों के बीच गैंगवारः तोड़े गाड़ियों के शीशे, दो घरों में भी की तोड़फोड़

    फगवाड़ा: पंजाब में क्राइम का ग्राफ दिन भर दिन बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन सूबे में गैंगवार के मामले सामने आ रहे है। वहीं ऐसा ही एक मामला फगवाड़ा से सामने आया है। जहां दो गुटों के बीच झगड़ा होने का मामला सामने आया है। फगवाड़ा के सबसे घनी आबादी वाले ड्ढल मोहल्ले (अर्जुन पुरा) में मोहल्ले घरों के बाहर खड़ी 12 कारों और एक स्कूल बस के शीशे तोड़ डाले। इसके अलावा दो घरों में भी तोड़फोड़ की।


    मिली जानकारी के मुताबिक गोल गुटों में कोई पुरानी रंजिश थी। इसके चलते किसी बात तो लेकर दोनों गुटों में गर्मागर्मी हो गई। इसके बाद यह गर्मागर्मी गैंगवार में बदल गई। हालांकि यह गैंगवार ड्ढल मोहल्ले में नहीं हुई बल्कि कहीं बाहर हुई लेकिन अराजक तत्वों ने ड्ढल मोहल्ले में घुसकर तेजधार हथियारों तलवारों और दातरों से घरों से बाहर खड़े वाहनों के शीशे तोड़ डाले।

    मोहल्ला वासियों ने कहा कि घटना अलसुबह करीब तीन बजे की है। सुबह सब लोग सोए हुए थे अचानक मोहल्ले में शोर मचना शुरु हो गया। जब लोगों अपने घरों की छतों पर आकर देखा तो कुछ अराजक तत्व गाड़ियों को तोड़ रहे थे। अराजक तत्वों वे दो घरों पर भी हमला कियाष इनके दरवाजे व सामान तोड़ डाला। जब तक मोहल्ले वाले इकट्ठा हुए तो अराजक तत्व मौके से भाग गए। लोगों ने कहा कि उन्होंने हमलावरों को पहचान लिया है वह पलाही रोड की तरफ के बताए जा रहे हैं।

    इसी बीच पता चला है कि पुलिस ने भी तीन लोगों को राउंड अप किया है। अलसुबह वारदात कसी सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने जानकारी जुटाने के बाद हमला करने वालों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने दावा किया है कि सभी अराजक तत्वों को शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा।

  • हनी ट्रैप में फंसा के फिरौती वसूलने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 औरतो समेत 4 काबू…

    हनी ट्रैप में फंसा के फिरौती वसूलने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 औरतो समेत 4 काबू…

    फगवाड़ा (राजेश कुमार)। फगवाड़ा पुलिस ने हनी ट्रैप में फंसा कर लोगों से फिरौती वसूलने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 2 औरत सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर 4 दिन का रिमांड हासिल किया है। यह गिरोह भोले भाले लोगों की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर पैसे वसूल करता था। एसएसपी कपूरथला राज बचन सिंह संधू ने बताया कि गिरफ्तार किए हुए दोषियों में रमनदीप शर्मा पत्नी विपन शर्मा बासिक राजा गार्डन एक्सटेंशन हाउस नंबर 29 जालंधर हाल वासी हाउस नंबर 47 मानव नगर सतनामपुरा, अमनदीप कौर पुत्री बलदेव सिंह वासी पिंड सुल्तान भिंड,चंद्रभान पुत्र जीवन लाल बांसी बाल्मिक मोहल्ला हरिया फगवाड़ा एवं राजीव शर्मा पुत्र जय कांत शर्मा वासी आदर्श नगर थाना सतनामपुरा फगवाड़ा शामिल है।

    पुलिस ने गुप्त सूचना मिली थी कि रमनदीप शर्मा, चंदन भाई और राजीव शर्मा ने भोले वाले लोगों को गुमराह कर उनकी अश्लील वीडियो बना कर फिरौती वसूलने का गिरोह तैयार किया है। उन्होंने बताया कि गिरोह ने पंडित शंकर वासी गली नंबर 7 की वीडियो बनाकर उससे ₹300000 जबरी वसूले, विपन कुमार वासी गुरदासपुर से एक सोने की मुंदरी चांदी का कड़ा एवं ₹7000 वसूले, कबीराज पंडित की वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया, इसके अलावा 13 जून 2022 को त्रिपाठी पंडित की अश्लील वीडियो बना कर उससे ₹50000 की जबरन वसूली की। पुलिस ने रमनदीप शर्मा पत्नी विपन शर्मा से 52000 रुपए अमनदीप कौर से 48000 रुपए चंद्रभान से 55000 रुपए और एक चांदी की मुंदरी राजीव शर्मा से ₹65000 एक सोने की मुंदरी और एक चांदी की मुंदरी बरामद कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

  • फगवाड़ा-होशियारपुर रोड पर हुआ सड़क हादसा, तीन कारें आपस में टकराई 

    फगवाड़ा-होशियारपुर रोड पर हुआ सड़क हादसा, तीन कारें आपस में टकराई 

    फगवाड़ा (राजेश कुमार)। फगवाड़ा-होशियारपुर रोड पर तीन कारें आपस में टकराई फगवाड़ा होशियारपुर रोड स्थित खुरमपुरा के नजदीक बाद कारें आपस में टकराने से बड़ा हादसा घटने से अफरा-तफरी मच गई। जिसमें कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ मगर तीनों कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मौके से प्राप्त जानकारी के अनुसार फगवाड़ा से होशियारपुर साइड जा रही कार को फगवाड़ा साइड से आ रही कार ने टक्कर मार दी। जिसके चलते हादसे का शिकार बनी कार सड़क के बीच में ही पलट गई और हादसे का शिकार बनी कार ने एक और कार को अपनी चपेट में ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार हादसे का कारण बनी कार को एक महिला चला रही थी। कार तेज होने के कारण बेकाबू हो गई और कार से टकरा गई। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। 

  • 15 किलो चूरा पोस्त और मोटरसाइकिल सहित एक गिरफ्तार

    15 किलो चूरा पोस्त और मोटरसाइकिल सहित एक गिरफ्तार

    जालंधर (हर्ष मेहरा)। थाना नूरमहल की पुलिस ने 15 किलो चूरा पोस्त सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुखदेव सिंह पुत्र अमरीक सिंह वासी भारद्वजियां नूरमहिल के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए डीएसपी लखविंदर सिंह ने बताया कि एएसआई मोहन लाल अपनी पुलिस पार्टी सहित गशत के दौरान भारद्वाजियां की ओर जा रहे थे, तभी उन्हे मोटरसाइकिल नंबर पीबी 37 जे 8853 पर आ रहे व्यक्ति को रोका, जिसकी बाईक के पीछे 15 किलो का एक बोरा रखा हुआ था,  जिसकी तलाशी लेने पर उसमें 15 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ।

    आरोपी के ऊपर पहले भी 302 का मुकद्दमा दर्ज था और वह कुछ दिन पहले ही जेल से पैरोल पर बाहर आया था, बाहर आने के बाद वह नशा सप्लाई करने का काम कर रहा था, पुलिस ने आरोपी को पकड़े कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की करवाई शुरू कर दी है। 

  • केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश कैंथ ने किया नगर निगम फगवाड़ा का दौरा

    केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश कैंथ ने किया नगर निगम फगवाड़ा का दौरा

    फगवाड़ा (राजेश कुमार) केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश कैंथ की ओर से नगर निगम फगवाड़ा का दौरा किया गया और केंद्र की मोदी सरकार की स्कीम स्वच्छता भारत अभियान के तहत नगर निगम फगवाड़ा को ई-रिक्शा एवं दो जेसीबी भेंट की।

    इस मौके उनके साथ साहिल कैंथ, पूर्व  मेयर अरुण कोसला ,राजीव पाहवा चंद्रेश कॉल रोहित पाठक नितिन चड्ढा वीरा राम बलजोत और वर्कर मौजूद थे।

  • एक शाम बांके बिहारी के नाम प्रोग्राम शाम 7:00 बजे से लेकर हरि इच्छा तक करवाया गया

    एक शाम बांके बिहारी के नाम प्रोग्राम शाम 7:00 बजे से लेकर हरि इच्छा तक करवाया गया

    फगवाड़ा (राजेश कुमार)। जय जय ओम नागेश्वर धार्मिक कमेटी नैय्या वाला चौक फगवाड़ा की ओर से एक शाम बांके बिहारी के नाम प्रोग्राम शाम 7:00 बजे से लेकर हरि इच्छा तक करवाया गया। जिसमें ब्रिज रसिका पूजा दीदी ने ठाकुर जी की महिमा का गुणगान किया और आए हुए ठाकुर प्रेमियों को भजन सुना के वृंदावन के दर्शन के लिए  प्रयास किया संस्था की ओर से आए हुए भक्त प्रेमियों के लिए लंगर की व्यवस्था की गई।

    प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए जिन संस्थाओं ने सहयोग दिया कमेटी के प्रधान गुरमीत सिंह टिंकू ने उन सब का धन्यवाद किया।

    इस मौके संस्था के चेयरमैन कुलदीप सिंह बरमानी गुरमीत सिंह टिंकू जॉनी शर्मा सनी गाबा रमन छाबड़ा विकास टंडन जतिन नांद्रा अनुष वर्मा सनी वधवा मोहित माइकल विक्की खोसला मनीष अरोड़ा अमरपाल पाली के अलावा और भी मेंबर मौजूद थे।

  • कमल सरोज के नेतृत्व शिव सेना बाल ठाकरे ने बी.डी.पी.ओ. राणा को सौंपा ज्ञापन

    कमल सरोज के नेतृत्व शिव सेना बाल ठाकरे ने बी.डी.पी.ओ. राणा को सौंपा ज्ञापन

    कहा: नंगल कॉलोनी में बरगद के पास से कूड़े का ढेर हटाया जाए

    फगवाड़ा (राजेश कुमार)। शिव सेना बाल ठाकरे की ओर से आज प्रैस सचिव पंजाब कमल सरोज की अगवाई में ब्लाक विकास एवं पंचायत अफसर रामपाल सिंह राणा को एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें मांग की गई कि गांव नंगल कॉलोनी में लोगों के लिए समस्या बना कूड़े का बड़ा ढेर तुरंत प्रभाव से हटवाया जाए।

    इस संबंधी विस्तृत जानकारी देते हुए युवा सेना पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष शमशेर भारती ने बताया कि गांव नंगल कॉलोनी पोल्ट्री फार्म के नजदीक एक बहुत पुराना बरगद का पेड़ है जिसके नीचे सीमेंट का गोल चबूतरा बना हुआ है।

    जहां अक्सर गांव वासी तथा राहगीर आराम करने के लिए बरगद की छांव में बैठते हैं। इसके अलावा श्रद्धालु लोग सनातन परंपरा के अनुसार दरख्त को पानी भी देते हैं। साथ ही एक शनि देव की जगह भी है और प्रत्येक शनिवार को भगवान शनिदेव के भक्त उनकी पूजा अराधना करने के लिए आते हैं। लेकिन इस बरगद के बिल्कुल साथ कचरे का बड़ा ढेर लगा है जो राहगीरों, गांव वासियों तथा श्रद्धालुओं के लिए मुसीबत से कम नहीं क्योंकि इसकी वजह से वातावरण में हर समय बदबू फैली रहती है। उन्होंने बताया कि गांव के सरपंच को कई बार कहा गया लेकिन उनकी तरफ से कोई कदम नहीं उठााय गया। जिसके बाद आज बी.डी.पी.ओ. को ज्ञापन दिया गया है। जिन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।