Category: Tech

  • फ्री में Smartwatch पाने का मौका, बस पूरा करना होगा ये Challenge

    फ्री में Smartwatch पाने का मौका, बस पूरा करना होगा ये Challenge

    टेकः अगर आप भी फ्री में स्मार्टवॉच पाना चाहते है तो यह खबर आपके लिए है। जी हां Samsung लोगों को फ्री में स्मार्टवॉच देगा। लेकिन इसके लिए आपको एक छोटा सा चैलेंज पूरा करना होगा। कंपनी एक बार फिर अपना Walk-a-thon फिटेनस चैलेंज वापस लेकर आ गई है। सैमसंग के फिटनेस फोकस कैंपेन के तीसरे एडिशन के लिए रजिस्ट्रेशन ओपन हो गए हैं। कंपनी के इस कैंपेन का उद्देश्य भारतीयों को एक्टिव लाइफस्टाइल के लिए प्रोत्साहित करना है। अगले महीने की शुरुआत यानी 1 अगस्त से Samsung का यह चैलेंज शुरू हो जाएगा। इसके लिए यूजर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने का प्रोसेस बहुत आसान है।

    क्या है चैलेंज?
    Samsung ने अपने भारतीय यूजर्स के लिए फिटनेस चैलेंज की डेट अनाउंस कर दी है। यह कैंपेन 1 अगस्त से 30 अगस्त तक चलेगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन ओपन हो गए हैं। चैलेंज के तहत लोगों को 30 दिन के भीतर यानी 1 अगस्त से 30 अगस्त के बीच 2 लाख स्टेप्स पूरे करने होंगे। अगर हम हर दिन का हिसाब लगाएं तो आपको एक दिन में 7 हजार से भी कम स्टेप्स चलने होंगे। किसी भी व्यक्ति के लिए यह कर पाना कोई मुश्किल काम नहीं है। आप Samsung Health App के जरिए इस चैलेंज में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें यह ऐप केवल सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

    ये मिलेंगे रिवॉर्ड
    कंपनी के इस चैलेंज को पूरा करने वालों को गारंटी रिवॉर्ड दिए जाएंगे। इसके साथ ही, ड्रॉ के तहत सिलेक्ट किए गए तीन लोगों को कंपनी की नई Galaxy Watch8 भी मिलेगी। इतना ही नहीं, चैलेंज पूरा करने वालों को गैलेक्सी वॉच8 के लिए 15 हजार रुपए तक के डिस्काउंट वाउचर भी दिए जाएंगे।

    रिवॉर्ड के लिए क्लेम करने का तरीका
    सैमसंग हेल्थ ऐप के जरिए आप इस चैलेंज के एनरोल कर सकते हैं। ऐप में दिए गए लाइवबोर्ड के जरिए प्रतिभागी की प्रोग्रोस को देखा जा सकेगा। स्टेप्स पूरे करने के बाद आपको सैमसंग मेंबर ऐप पर लॉग इन करना होगा। रिवॉर्ड रिडीम करने के लिए ऐप पर 5 सितंबर से 30 सितंबर के बीच लॉग इन करना होगा। इस तरह यूजर्स स्टेप्स पूरे करके न सिर्फ अपनी फिटनेस पर ध्यान देंगे बल्कि फ्री में स्मार्टवॉच भी जीत सकते हैं।

  • OpenAI के CEO Sam Altman ने AI को लेकर जताई चिंता, कहा- कुछ तकनीकें इस्तेमाल करने में डर लगता है

    OpenAI के CEO Sam Altman ने AI को लेकर जताई चिंता, कहा- कुछ तकनीकें इस्तेमाल करने में डर लगता है

    Tech: ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर अपनी चिंताओं का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि कुछ एआई तकनीकों का इस्तेमाल करते समय उन्हें डर लगता है, क्योंकि वह नहीं जानते कि उनके द्वारा डाली गई निजी जानकारी कौन और कैसे इस्तेमाल करेगा। उन्होंने यह भी माना कि एआई की तेज़ी से हो रही प्रगति चिंता का विषय है और इसके सामाजिक प्रभावों को गंभीरता से समझना जरूरी है।

    सैम ऑल्टमैन ने यह भी कहा कि अगर जिम्मेदार कंपनियां धीरे चलेंगी, तो कोई और तेजी से आगे बढ़ जाएगा, जिससे एआई का भविष्य गलत हाथों में जा सकता है। उन्होंने स्वीकार किया कि आने वाला समय इंसानियत के लिए अनिश्चित हो सकता है। हालांकि उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि एआई इंसानों को अधिक रचनात्मक और मानवीय क्षेत्रों की ओर प्रेरित कर सकता है, लेकिन जो लोग अपनी नौकरियां खो देंगे, उनके लिए यह बदलाव बेहद कठिन हो सकता है।

  • कम कीमत, जबरदस्त फीचर्स– पेश है नया Infinix Smart 10

    कम कीमत, जबरदस्त फीचर्स– पेश है नया Infinix Smart 10

    Tech: Infinix ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Infinix Smart 10 लॉन्च कर दिया है। यह फोन खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए है जो कम कीमत में अच्छे फीचर्स की तलाश कर रहे हैं। इसकी कीमत ₹6,799 रखी गई है और यह 2 अगस्त से फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। कंपनी ने इसे Sleek Black, Titanium Silver, Iris Blue और Twilight Gold जैसे कई आकर्षक रंगों में पेश किया है।

    Infinix Smart 10 में 6.67-इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 700 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आता है। इसका डिज़ाइन भी काफी प्रीमियम है, जिसमें पंच-होल कैमरा और ~90% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो मिलता है। साथ ही, फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है और 1.5 मीटर तक गिरने पर भी क्षतिग्रस्त नहीं होता।

    कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें रियर साइड पर 8MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ डेफ्थ सेंसर और ड्यूल LED फ्लैश भी मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा है जो 2K वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकता है। यह फीचर इस बजट सेगमेंट में काफी खास माना जा सकता है।

    बैटरी की बात करें तो फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। साथ ही इसमें रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी मौजूद है, जिससे यह दूसरे डिवाइस को भी चार्ज कर सकता है। कंपनी का दावा है कि फोन 28 दिन का स्टैंडबाय टाइम और 100 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक दे सकता है।

    प्रोसेसर के तौर पर इसमें Unisoc T7250 ऑक्टाकोर चिपसेट दिया गया है, जो 4GB LPDDR4X RAM और 64GB स्टोरेज के साथ आता है। इसमें 4GB वर्चुअल RAM एक्सटेंशन का भी विकल्प दिया गया है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

    फोन Android 15 पर आधारित XOS 15.1 यूआई पर चलता है। इसमें One-Tap AI बटन, Folax AI असिस्टेंट, डॉक्युमेंट राइटिंग असिस्टेंट जैसी सुविधाएं दी गई हैं। साथ ही यह फोन TÜV सर्टिफाइड 4 साल तक lag-free अनुभव का वादा करता है।

    अन्य खास फीचर्स में DTS स्टीरियो स्पीकर्स, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, 3.5mm ऑडियो जैक, IR ब्लास्टर, FM रेडियो, USB-C पोर्ट और ड्यूल 4G VoLTE जैसे फीचर्स शामिल हैं।

    कुल मिलाकर, Infinix Smart 10 एक बेहद किफायती कीमत में उन सभी जरूरी फीचर्स से लैस है जो आज के स्मार्टफोन यूजर्स को चाहिए होते हैं। यह फोन खासकर छात्रों, बजट खरीदारों और हल्के उपयोग वालों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

  • नई कार खरीदने का प्लान है तो इन Companies पर रखे नजर, जल्द मार्केट में लॉन्च होगी 3 नई SUVs

    नई कार खरीदने का प्लान है तो इन Companies पर रखे नजर, जल्द मार्केट में लॉन्च होगी 3 नई SUVs

    टेकः त्योहार आते ही लोग गाड़ियों की खरीदारी करना पसंद करते है। ज्यादातर लोग दिवाली पर गाड़ियां खरीदते हैं। इसी बात का फायदा उठाते भारत की तीन बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियां, जिनमें मारुति सुजुकी, हुंडई और टाटा मोटर्स का नाम शामिल है, अपनी नई SUV गाड़ियां लॉन्च करने वाली हैं। अगर आप नई कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपको इन कारों के बारे में जानना चाहिए।

    1. मारुति एस्कुडोः मारुति सुजुकी 3 सितंबर 2025 को अपनी नई 5-सीटर SUV लॉन्च करने जा रही है, जिसका कोडनेम Y17 है। पहले इसे ग्रैंड विटारा पर आधारित 7-सीटर बनाने की योजना थी, लेकिन अब मारुति ने इसे 5-सीटर SUV के रूप में पेश करने का फैसला किया है। यह हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी। इसमें कई शानदार फीचर्स होंगे और इसे मारुति सुजुकी की एरेना डीलरशिप से बेचा जाएगा।

    मारुति एस्कुडो को टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा गया है। यह ग्रैंड विटारा के ही प्लेटफॉर्म और इंजन ऑप्शंस का इस्तेमाल करेगी। इसमें नॉन-हाइब्रिड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड दोनों तरह के पावरट्रेन मिलेंगे। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक यह ग्रैंड विटारा से भी लंबी होगी। इसे मारुति ब्रेजा और ग्रैंड विटारा के बीच रखा जाएगा और इसकी अनुमानित कीमत 10-18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है।

    2. न्यू-जेनरेशन हुंडई वेन्यूः हुंडई अपनी न्यू-जेनरेशन वेन्यू SUV को अक्टूबर 2025 में लॉन्च करेगी। हाल ही में इस मॉडल को भारी कैमोफ्लाज के साथ टेस्टिंग करते देखा गया, लेकिन फिर भी इसमें क्रेटा जैसी क्वाड हेडलाइट्स और DRLs साफ नजर आ रही थीं। इसमें हुंडई की कई ग्लोबल SUVs से फीचर्स लिए जाएंगे, जैसे कनेक्टेड DRLs, नए डिजाइन वाले 16-इंच अलॉय व्हील्स और चारों पहियों में डिस्क ब्रेक।

    मौजूदा हुंडई वेन्यू में लेवल 1 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर-असिस्टेंस सिस्टम) तकनीक है, लेकिन न्यू-जेनरेशन SUV में लेवल 2 ADAS सूट के साथ कई एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स होने की उम्मीद है। इसके केबिन में क्रेटा और अल्काजार से प्रेरित एक नया डिजाइन किया गया डैशबोर्ड मिल सकता है। इसमें वेंटिलेटेड सीटें, पैनोरमिक सनरूफ और एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिल सकता है। इंजन के मामले में न्यू-जेनरेशन वेन्यू में मौजूदा पेट्रोल और डीजल इंजन ही जारी रहेंगे।

    3. टाटा सिएराः टाटा मोटर्स अपनी नई सिएरा SUV को 2025 के अंत तक लॉन्च करेगी। इसे ICE (पेट्रोल/डीजल) और EV (इलेक्ट्रिक) दोनों वर्जन में पेश किया जाएगा। इसे 2025 भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में प्री-प्रोडक्शन फॉर्म में दिखाया गया था। टाटा सिएरा में टाटा का बिल्कुल नया 1.5L नेचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन निचले वेरिएंट में मिलेगा, जबकि टॉप वेरिएंट्स में 1.5L टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल यूनिट होगी, जिसे 2023 ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था। टाटा सिएरा का डिजाइन बॉक्सी होगा और इसके केबिन फीचर्स हैरियर और कर्व से लिए जाएंगे।

  • Car की Service से पहले इन बातों का रखे ध्यान, बढ़ेगी कार की उम्र

    Car की Service से पहले इन बातों का रखे ध्यान, बढ़ेगी कार की उम्र

    टेकः अगर आपके पास कार है और आप उसे अच्छी कंडीशन में रखना और उसे लंबे समय तक चलाना चाहते है तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा। सबसे जरूरी होता है कार की सर्विस जो कार को उसकी उम्र बढ़ाने में मदद करती है। लेकिन, सिर्फ सर्विस करा लेना ही काफी नहीं है, बल्कि यह भी जानना जरूरी है कि सर्विस कराते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। इससे आप ठगे जाने से बचेंगे और अपनी कार की सही सर्विस भी करा पाएंगे।

    सर्विस शेड्यूल का पालन करें
    हर कंपनी अपनी कार के लिए एक सर्विस शेड्यूल तय करती है। यह आपकी कार के मैनुअल में लिखा होता है। हमेशा इसी शेड्यूल के हिसाब से सर्विस करवाएं, चाहे वह किलोमीटर के हिसाब से हो या समय के हिसाब से। आमतौर पर हर 6 महीने या 10 हजार किलोमीटर पर कार की सर्विस करवाने की सलाह दी जाती है। रेगुलर सर्विसिंग से गाड़ी के पार्ट्स सही रहते हैं और बड़े खर्चों से बचा जा सकता है।

    कहां से सर्विस कराएं?
    कार की सर्विस के लिए सही वर्कशॉप चुनें। अगर आपकी कार नई है तो आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। आपको अपनी कार की सर्विस कंपनी द्वारा अधिकृत सर्विस सेंटर पर ही करवानी चाहिए। यहां प्रशिक्षित मैकेनिक होते हैं और असली पार्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही इससे आपकी गाड़ी की वारंटी भी बनी रहती है। वहीं, अगर आपकी कार पुरानी हो चुकी है तो आप किसी अच्छे और अनुभवी मैकेनिक से कार की सर्विस करा सकते हैं।

    सर्विस से पहले दिक्कतें बताएं
    कार की सर्विस कराने से पहले अपनी गाड़ी में आ रही सभी दिक्कतों को एक लिस्ट में लिख लें। जैसे कि इंजन से कोई अजीब आवाज आ रही है, ब्रेक लगाने पर आवाज आती है, माइलेज कम हो गया है, कोई लाइट नहीं जल रही है, या कोई और बात। मैकेनिक को ये सारी बातें विस्तार से बताएं ताकि वह सही से उन्हें ठीक कर सके।

    बिल जरूर लें और टेस्ट ड्राइव करें
    सर्विस खत्म होने के बाद पूरे काम का बिल जरूर लें। बिल में कार में बदले गए सभी पार्ट्स और किए गए काम की डिटेल होनी चाहिए। साथ ही सर्विस के बाद अपनी कार की टेस्ट ड्राइव जरूर लें। इससे आपको यह पता चल जाएगा कि सभी दिक्कतें दूर हुई हैं या नहीं।

  • भारत और ब्रिटेन में FTA पर Deal हुई फाइनल, सस्ती होंगी ये Luxury Cars

    भारत और ब्रिटेन में FTA पर Deal हुई फाइनल, सस्ती होंगी ये Luxury Cars

    टेकः भारत और ब्रिटेन ने मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर हस्ताक्षर कर लिए है। इससे अब दोनों देशों में रोजगार बढ़ेगा और आपसी रिश्ते भी मजबूत होंगे। वहीं इस समझौते से सबसे ज्यादा फायदा जैगुआर, लैंड रोवर, रोल्स-रॉयस, बेंटले, एस्टन मार्टिन और मैकलारेन जैसी लक्जरी कार बनाने वाली कंपनियों को होगा।

    भारत इन गाड़ियों पर लगने वाले इम्पोर्ट टैक्स को 100% से घटाकर 10% कर देगा, लेकिन यह टैक्स कटौती एक तय कोटा सिस्टम के तहत होगी, यानी कुछ ही गाड़ियों पर यह फायदा मिलेगा। ब्रिटेन के बिजनेस एंड ट्रेड डिपार्टमेंट ने इसकी पुष्टि पहले ही कर दी थी। भारत द्वारा इम्पोर्ट टैक्स खत्म करने की तैयारी के बाद कई लग्जरी कार खरीददारों ने अपनी बुकिंग रोक दी है। इससे डीलर वाले परेशान हैं क्योंकि अभी तक यह साफ नहीं है कि ये नए टैक्स कब और कैसे लागू होंगे।

    इससे भारत में ब्रिटेन में बनी लग्जरी गाड़ियां सस्ती हो सकती हैं। नए FTA के तहत मैकलारेन 750S जो अभी 5.91 करोड़ रुपये की मिलती है, वह शायद 3 करोड़ रुपये से कम में मिल सकेगी। इसी तरह बेंटले बेंटायगा (मौजूदा कीमत 6 करोड़ रुपये) लगभग 3 करोड़ रुपये में और रोल्स-रॉयस कलिनन (मौजूदा कीमत 12 करोड़ रुपये) करीब 6 करोड़ रुपये में मिल सकती है। हालांकि, इन गाड़ियों पर कुछ और टैक्स, रजिस्ट्रेशन चार्ज, बीमा और जीएसटी अभी भी लगेंगे। FTA में कोटा सिस्टम इसलिए रखा गया है ताकि टैक्स में भारी कटौती कुछ ही गाड़ियों तक सीमित रहे। उम्मीद है कि पेट्रोल-डीजल और इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए यह कोटा अलग-अलग होगा।

    बाइक लवर्स के लिए भी अच्छी खबर
    बाइक लवर्स के लिए भी यह समझौता अच्छी खबर लाया है। ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स जैसी ब्रिटिश कंपनियों की प्रीमियम बाइकें, जो अभी ब्रिटेन में बनती हैं और पूरी तरह बनी हुई यूनिट (CBU) के रूप में भारत में इम्पोर्ट की जाती हैं, वे भी सस्ती होंगी। उदाहरण के लिए रॉकेट 3 स्टॉर्म और टाइगर 1200 जैसी आइकॉनिक मोटरसाइकिलों की कीमतें (जो अभी 22.49 लाख रुपये और 19.39 लाख रुपये हैं) कम हो जाएंगी।

  • एक Click में पता चलेगा Fake Loans, ऐसे रोक सकते है PAN Card का गलत इस्तेमाल

    एक Click में पता चलेगा Fake Loans, ऐसे रोक सकते है PAN Card का गलत इस्तेमाल

    टेकः आज के समय में ऑनलाइन फ्रॉड इस कदर बढ़ चुके हैं कि चौकन्ने रहना बेहद जरूरी है। किसी के आधार पर सिम लेने वाले फ्रॉड तो बेहद आम हैं, लेकिन अब दूसरे के पैन कार्ड पर लोन लेने के मामले भी तेजी से सामने आ रहे हैं। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि आपके पैन कार्ड का इस्तेमाल कर किसी ने आपके नाम पर लोन न लिया हो। इसके लिए आपकों कुछ स्टेप्स जानने होंगे जिससे आपकों पता चल जाएगा की आपके नाम पर लोन चल रहा है या नहीं।

    CIBIL से फ्री क्रेडिट रिपोर्ट निकालें
    आप CIBIL से अपनी फ्री क्रेडिट रिपोर्ट निकाल कर पता लगा सकते हैं कि आपके पैन कार्ड पर कितने और कौन-कौन से लोन चल रहे हैं।
    – इसके लिए सबसे पहले www.cibil.com वेबसाइट पर जाएं।
    – वहां Get Your Free CIBIL Score ऑप्शन पर क्लिक करें।
    – इसके बाद अपना नाम, जन्मतिथि, PAN नंबर, ईमेल और मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP के जरिए मोबाइल नंबर वेरीफाई करें।
    – अब एक पासवर्ड बनाकर अकाउंट बनाएं। लॉगिन करने के बाद आपको डैशबोर्ड पर क्रेडिट स्कोर और पूरी रिपोर्ट दिखाई देगी। इस रिपोर्ट में आपके पैन कार्ड से जुड़े सभी लोन, उनके स्टेटस, पेमेंट हिस्ट्री और EMI की जानकारी शामिल होती है।

    अगर गलत लोन दिखे तो क्या करें?
    अगर आपको CIBIL से मिली रिपोर्ट में किसी ऐसे लोन के बारे में पता चलता है, जो आपने नहीं लिया है लेकिन वह आपके पैन कार्ड से जुड़ा दिख रहा है, तो आप RBI के शिकायत पोर्टल cms.rbi.org.in पर जाकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं। शिकायत में लोन संबंधित बैंक/NBFC का नाम, CIBIL रिपोर्ट, PAN कार्ड और पहचान पत्र अपलोड करने होंगे। इसके अलावा आप सीधे उस संबंधित बैंक या NBFC से भी संपर्क कर सकते हैं, जिसकी रिपोर्ट में लोन दिख रहा है। उन्हें लिखित में बताएं कि आपने लोन नहीं लिया है और जरूरी डॉक्यूमेंट्स दें। बैंक/NBFC से रिसीविंग जरूर लें ताकि आगे कानूनी प्रक्रिया में आसानी हो सके।

    Pan कार्ड के गलत इस्तेमाल को कैसे रोकें?
    – अपने PAN कार्ड के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए अपने पैन नंबर को कभी भी अनजान वेबसाइट्स, WhatsApp या किसी अन्य ऐप पर शेयर न करें।
    – जब तक जरूरी न हो इसे किसी को न दें। अगर देना जरूरी भी हो, तो पैन कार्ड की फोटोकॉपी पर कैंसिल या क्रॉस बना कर दें।
    – Pan कार्ड खो जाए, तो तुरंत रिपोर्ट करें और अपनी क्रेडिट रिपोर्ट को समय-समय पर जरूर चेक करें।
    – ऑनलाइन ड्राइव्स में अपने डॉक्यूमेंट्स न रखें। अगर कार्ड को ऑनलाइन कैरी करना हो, तो डिजीलॉकर जैसे सरकारी ऐप इस्तेमाल करें।

  • अब बिजली जाने के बाद भी चल पाएगा Wifi और सीसीटीवी, बस इस Gadget की पड़ेगी जरुरत

    अब बिजली जाने के बाद भी चल पाएगा Wifi और सीसीटीवी, बस इस Gadget की पड़ेगी जरुरत

    टेक्नोलॉजी: बरसात के इस मौसम में अक्सर बिजली कटने की दिक्कत होती है। ऐसे में बहुत से लोग Wifi पर निर्भर होते हैं। बिजली कटने से वाई फाई (Wi-fi) बंद हो जाता है जिससे काम पर भी इसका असर पड़ता है। ऐसे में आपके घर में यदि खास गैजेट हो तो बिजली न होने पर भी आपके वाईफाई राउटर और सीसीटीवी को पावर मिलती रहेगी। आप इसको मिनी इनवर्टर ही समझ सकते हैं जो बिजली न होने पर भी आपकी मदद करेंगे।

    आप 1000 रुपये की शुरुआती कीमत में इसको खरीद सकते हैं। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर आपको कई सारे ऑप्शन मिलेंगे जो आपके बजट में आ जाएंगे। कई ब्रांड्स का ऑप्शन आपको मिलेंगे। इनको इस्तेमाल करना बहुत ही आसान होगा। आपको मिनी यूपीएस को वाई-फाई राउटर के साथ कनेक्ट करना है। यूपीएस के साथ आपको अलग-अलग बैकअप मिलेगा। वहीं एवरेज की यदि बात करें तो आपको 4 घंटे का बैटरी बेकअप मिलेगा।

    इस बात का खास ध्यान रखें कि यदि घर में शॉप में इन्वर्टर है तो इस डिवाइस की जरुरत आपको नहीं पड़ेगी क्योंकि पावर कट के बाद भी आपको बैकअप मिलेगा। मिनी यूपीएस का इस्तेमाल आप न सिर्फ वाइ-फाई राउटर के लिए कर सकते हैं बल्कि सीसीटीवी कैमरा को भी ये पावर दे सकता है।

     

     

  • घर बैठे Apply करें Ayushman card, समझें पूरा तरीका

    घर बैठे Apply करें Ayushman card, समझें पूरा तरीका

    टेकः क्या आप अपने और परिवार के लिए आयुष्मान कार्ज बनवाना चाहते हैं? । अब आप घर बैठे, अपने मोबाइल फोन से कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके ये कार्ड खुद बना सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ एक ऐप को अपने फोन पर इंस्टॉल करना होगा और सारा काम हो जाएगा। इससे पहले कि हम इसके स्टेप्स आपको समझाएं, चलिए समझ लेते हैं कि आखिर आयुष्मान कार्ज है क्या और इसके फायदे क्या हैं?

    ऐसे करें आयुष्मान कार्ड अप्लाई
    – अपने फोन पर Ayushman ऐप को इस्टॉल करना होगा। यह एक सरकारी ऐप है।
    – इस ऐप को इंस्टॉल करने के बाद अपनी पसंद की भाषा चुननी होगी।
    – इसके बाद लॉगइन पर क्लिक करके आपको Beneficiary पर क्लिक करना होगा।
    – इसके बाद आपको कैप्चा और मोबाइल नंबर भरना होगा।
    – इसके बाद आपके सामने Search For Nemeficiary का पेज खुल जाएगा। यहां आपको स्कीम में PM-JAY को चुनना होगा।
    – इसके बाद आपको अपने राज्य और जिले को चुनना होगा और अपना आधार नंबर डाल कर आप ऐप में लॉगइन कर पाएंगे।
    – ऐप में आपको अपने घर के सदस्यों के आयुष्मान कार्ड दिख जाएंगे। जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बना होगा उनके नाम के आगे आपको Authenticate लिखा हुआ दिखाई देगा।
    – जिस सदस्य के नाम के आगे आपको Authenticate लिखा हुआ दिखे, उस पर टैप करके आपको सदस्य का आधार नंबर डालना होगा और फिर आपको एक OTP मिलेगा। उस OTP को डालने के बाद सदस्य की एक फोटो क्लिक की जाएगी।
    – इसके बाद सदस्य का मोबाइल नंबर और उसका आपके साथ क्या रिश्ता है यह जानकारी भरनी होगी। इस तरह e-KYC पूरी करने के बाद आपको फॉर्म सबमिट करना होगा।
    – एक हफ्ते में सारी जानकारी वेरिफाई होने के बाद आप उस सदस्य का कार्ड भी इसी ऐप से डाउनलोड कर पाएंगे।

    ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
    आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स में आधार कार्ड, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं। इसके अलावा अगर आपके पास ई-श्रम कार्ड, श्रमिक कार्ड या अन्य सरकारी पहचान पत्र हैं, तो वे भी साबित कर सकते हैं कि आप इस कार्ड के लिए एलिजिबल हैं या नहीं।

  • Apple की इस गलती से बिगड़ेगा कंपनी का सिस्टम! ब्रांड पर पड़ेगा ऐसे असर

    Apple की इस गलती से बिगड़ेगा कंपनी का सिस्टम! ब्रांड पर पड़ेगा ऐसे असर

    ऩई दिल्ली: क्या एप्पल भी नोकिया (Nokia) वाली गलती कर रहा है? ये सवाल अक्सर कई बार लोग आपस में या फिर टेक्नोलॉजी के जानकारों के साथ बात करते हुए दिखते हैं। इसका कारण है एआई। एक समय था जब दुनियाभर में नोकिया (Nokia) के फोन्स की धमक हुआ करती थी। फिर चाहे जेम्स बॉन्ड की मूवी हो या फिर आम आदमी की पॉकेट नोकिया का फोन तो दिख ही जाता था। इसके बाद मार्केट में आईओएस पर काम करने वाले आईफोन और गूगल के एंड्रोएड की एंट्री हुई। नोकिया लंबे समय तक Symbian OS पर बेस्ड अपने फोन्स को लॉन्च करता रहा। जहां दूसरी कंपनियां Android पर जा चुकी थी वहीं नोकिया अपने ऑपरेटिंग सिस्टम पर ही अड़ा था। इसका नतीजा यह हुआ कि जब तक नोकिया एंड्रॉयड पर पहुंचा तो दुनिया उसको भुला चुकी थी।

    क्या एप्पल भी नोकिया वाला गलती दोहरा रहा है

    अब यहां सवाल यह आता है कि क्या एप्पल भी नोकिया वाली ही गलती कर रहा है। ये सवाल इसलिए आता है क्योंकि एआई से इंटीग्रेशन तेजी से बढ़ रही है। तमाम स्मार्टफोन्स गूगल Gemini के साथ आ रहे हैं। वहीं सैमसंग ने भी आगे बढ़ते हुए इंटीग्रेशन नेक्स्ट लेवल पर पहुंचा दी है लेकिन आईफोन के साथ ऐसा नहीं है।

    आईफोन मेकर एप्पल अभी भी अपने एआई प्लान को लेकर कंफ्यूज ही लगता है। कम से कम लोगों के दिमाग में तो ब्रांड की ऐसी छवि बनी हुई है। वहीं Gemini का इंटीग्रेशन सैमसंग, वनप्लस और दूसरे ब्रांड्स के फॉन्स में भी हो चुका है लेकिन आईफोन में अभी भी एक मैच्योर एआई की कमी लगती है।

    अधूरा लगता है Apple Intelligence

    कंपनी ने Apple Intelligence तो लॉन्च कर दिया है लेकिन ये अधूरा-अधूरा ही फील होता है। ऐसा लगता है कंपनी की रेस में पिछड़ने का डर सता रहा था और ब्रांड ने इसको जल्दबाजी में लॉन्च कर दिया। Gemini कई कामों को आज भी Apple Intelligence से ज्यादा अच्छी तरह कर रहा है।

    WWDC इवेंट में कंपनी ने अनाउंस किया iOS 26

    हाल ही में हुए WWDC इवेंट में कंपनी ने iOS 26 अनांउस किया है लेकिन कुछ भी नया नहीं लग रहा। ज्यादातर अपडेट्स ऐसे ही थे जो एंड्रॉयड यूजर्स लंबे समय से इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं कुछ ऐसे भी थे जिन्हें Gemini के जरिए ही एंड्रॉयड फोन्स में जोड़ा गया था। कंपनी ने Siri को अपडेट करने के लिए 2026 का समय तय किया है।

    यदि आप आईफोन पर मिल रहे एआई का इस्तेमाल करें तो ऐसा एक्सपीरियंस आपको ChatGPT के ऐप पर भी मिल जाएगा यानी की कंपनी ने ऐसा कुछ भी नहीं किया है जिससे ये लगे कि आईफोन अलग एक्सपीरियंस ऑफर कर रहा है। वहीं Android ने Google Assistant को भी Gemini से रिप्लेस कर दिया है।

    पुराने आईफोन बनेंगे बड़ी चुनौती

    यदि आप पेड वर्जन खरीदेंगे तो आपको कई एक्स्क्लूसिव सर्विसेज मिलेंगी। वहीं दूसरी ओर एप्पल(Apple) के सामने चुनौती मार्केट में लंबे समय तक पुराने फोन्स की मौजूदगी भी है। एप्पल इंटेलिजेंस का फीचर आपको आईफोन 15 प्रो सीरिज में मिलना शुरु हुआ है। वहीं मार्केट में अभी आईफोन 13, आईफोन 14 और आईफोन 15 सीरीज भी बिक रही है। कम प्राइस के कारण से लोगों को पुराने आईफोन मॉडल ज्यादा आकर्षित करेंगे। ऐेसे में एप्पल इटेंलिजेंस के लोगों तक पहुंच केे लिए आईफफोन 16 के सीरिज का पुराना होना जरुरी है।