Category: Tech

  • आज ही करे ITR फाइल, 24 घंटे में मिलेगा Refund, जाने प्रोसेस

    आज ही करे ITR फाइल, 24 घंटे में मिलेगा Refund, जाने प्रोसेस

    टेकः वित्त वर्ष 2024-25 के लिए आयकर रिटर्न भरना शुरू हो चुका है। अगर अभी तक आपने आईटीआर नहीं भरा तो जल्‍द भर लें, क्‍योंकि इसकी डेडलाइन भी धीरे-धीरे नजदीक आ रही है। वहीं इनकम टैक्‍स की वेबसाइट पर ITR-2 और ITR-3 फॉर्म भी एक्टिव किया जा चुका है। जिससे आईटीआर भरने वालों की संख्‍या तेजी से बढ़ रही है। जिस तेजी से इनकम टैक्‍स भरने वालों की संख्‍या आ रही है, उतनी ही तेजी से अब रिफंड भी जारी किया जा रहा है।

    सैलरीड एम्‍प्लाई से लेकर बिजनेसमैन तक के रिफंड तेजी से खाते में क्रेडिट हो रहे हैं। पहले यह रिफंड आने में 20 दिन 1 महीने या फिर कभी-कभी तो 3 से 4 महीने भी लग जाते थे, लेकिन अब रिफंड 24 घंटे या फिर ज्‍यादा से ज्‍यादा 5 से 10 दिन में आ जा रहे हैं।

    कब तक भर सकते हैं रिटर्न?
    इस बार इनकम टैक्‍स रिटर्न भरने की डेडलाइन 15 सितंबर है। इससे पहले आपको आयकर रिटर्न भरना होगा, तभी रिफंड जारी किया जाएगा। अगर आप इस डेडलाइन से चूक जाते हैं तो बिलेटेड आईटीआर भी भर सकते हैं।

    कैसे भरे इनकम टैक्‍स रिटर्न?
    – सबसे पहले आपको इनकम टैक्स की वेबसाइट incometax.gov.in पर जाना होगा।
    – अगर आप पहले से टैक्‍स रजिस्‍टर्ड हैं तो आपको अपने पैन दर्ज करना होगा और लॉगिन करें।
    – इसके बाद ई-फाइल टैब के अंदर ‘फाइल इनकम टैक्‍स रिटर्न’ पर क्लिक करें और फिर असेसमेंट ईयर सेलेक्‍ट करें।
    – फिर अपनी कैटेगरी जैसे इंडविजुअल, एचयूएफ और अन्‍य सलेक्‍ट करें और फिर (ITR-1,2,3,4) चुने।
    – अब आप सभी जानकारी भरें और प्रॉसेस फॉलों करते जाएं।
    – जब फॉर्म पूरी तरह से भर जाए तो आप अंत में अपने ITR को E-Verify करना मत भूले।
    – अगर आईटीआर भरने के 30 दिन के अंदर वेरिफाई नहीं करते हैं तो आपको रिफंड नहीं मिलेगा।

    किन डॉक्‍यूमेंट्स की पड़ सकती है जरूरत?
    अगर कोई आईटीआर भर रहा है तो उसके पास PAN और Aadhaar, बैंक स्‍टेटमेंट, Form 16, डोनेशन रिसीप्‍ट, स्‍टॉक ट्रेडिंग स्‍टेटमेंट और बैंक अकाउंट, जो पैन लिंक हो। ये सभी डॉक्‍यूमेंट आपके पास होने जरूरी हैं।

  • Realme का सस्ता और Best 5G स्मार्टफोन C71 लॉन्च, AI फीचर्स भी मिलेंगे

    Realme का सस्ता और Best 5G स्मार्टफोन C71 लॉन्च, AI फीचर्स भी मिलेंगे

    टेकः भारत में Realme ने अपना नया किफायती 5G स्मार्टफोन Realme C71 लॉन्च कर दिया है। अब कंपनी 15 सीरीज 24 जुलाई को भारत में लॉन्च करेगी। Realme का C71 5G एक एंट्री लेवल 5G स्मार्टफोन है। जिसे कंपनी ने ₹7,699 की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। कीमत कम होने के बावजूद फोन में कई बेहतरीन फीचर्स पेश किए गए हैं। इसमें 6300mAh की बड़ी बैटरी, बढ़िया डिजाइन के साथ-साथ तमाम फीचर्स ऑफर किए गए हैं।

    सबसे पहले कीमत की बात कर लेते हैं। RealmeC71 5G 2 वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत ₹7,699 है। वहीं, इसके 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत ₹8,699 रखी गई है, जिसे बैंक ऑफर के साथ ₹7,999 में खरीदा जा सकता है। दोनों वेरिएंट्स को फ्लिपकार्ट, रियलमी की ऑफिशियल वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है।

    स्पेसिफेकेशंस की बात करें तो C71 5G में 6.74 इंच की HD+ स्क्रीन दी गई है जो 563 निट्स पीक ब्राइटनेस और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। यह स्मार्टफोनAndroid 15 पर आधारित Realme UI के साथ आता है. यह डायनामिक रैम एक्सपेंशन को सपोर्ट करता है, जिससे 4GB रैम + 64GB स्टोरेज और 6GB रैम + 128GB स्टोरेज दोनों ही मॉडल्स में मल्टीटास्किंग बेहतर होती है. स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए और बढ़ाया जा सकता है. Realme C71 5G में UNISOC T7250 ऑक्टा-कोर चिपसेट है। इसमें Cortex-A75 और Cortex-A55 कोर हैं, साथ में Mali-G57 GPU भी है।

    कैमरा और AI फीचर्स
    फोटोग्राफी के लिए फोन में 13MP का रियर सेंसर (Omnivision OV13B) है जिसमें PDAF ऑटोफोकस और f/2.2 अपर्चर है, साथ ही AI इरेज़र, प्रो मोड, क्लियर फेस और डुअल-व्यू वीडियो जैसे सॉफ्टवेयर फीचर्स भी हैं. 5MP का फ्रंट कैमरा जेस्चर-आधारित कैप्चर को सपोर्ट करता है और फुल HD वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है. वीडियो मोड्स में 1080p रिकॉर्डिंग, स्लो मोशन और टाइम-लैप्स शामिल हैं, जो दोनों फ्रंट और रियर सेंसर पर उपलब्ध हैं। फोन को पावर देने के लिए इसमें 6300mAh की बड़ी बैटरी है। कंपनी का दावा है कि बैटरी एक बार चार्ज करने पर दो दिन तक चल सकती है। यह 6W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिससे यह दूसरे डिवाइस के लिए पावर बैंक के तौर पर भी काम कर सकता है।

  • Tesla ने भारत में Launch की पहली E-Car, जानें कीमत और बुक करने का तरीका

    Tesla ने भारत में Launch की पहली E-Car, जानें कीमत और बुक करने का तरीका

    टेकः अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला ने भारत में एंट्री करते हुए अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV मॉडल Y को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने आज मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में अपने पहले शोरूम की शुरुआत के साथ नई इलेक्ट्रिक कार Model Y को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च कर दिया है जिसकी शुरुआती कीमत 59.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, मुंबई) तय की गई है। कंपनी ने इस कार को दो अलग-अलग वेरिएंट में पेश किया है। टेस्ला के इस शोरूम का शुभारंभ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया। इस मौके पर फडणवीस ने टेस्ला को भारत में मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने के लिए आमंत्रित किया। फडणवीस ने कहा कि, इलेक्ट्रिक कारों के मैन्युफैक्चरिंग और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिए हमारी पॉलिसी अच्छी है। कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार Model Y की बुकिंग मुंबई, दिल्ली और गुरुग्राम के लिए शुरू की गई है। मुंबई में इसके एंट्री लेवल मॉडल रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट की ऑन-रोड कीमत 61,07,190 रुपये होगी, जिसमें 2,92,818 रुपये जीएसटी भी शामिल है। वहीं इसके लांग रेंज वेरिएंट की ऑन-रोड कीमत 69,15,190 रुपये होगी जिसमें 3,30,913 रुपये जीएसटी शामिल है। ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार फुल-सेल्फ ड्राइविंग (FSD) वेरिएंट के लिए ग्राहकों को 6 लाख रुपये अलग से देना होगा। टेस्ला मॉडल Y के रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट को भारतीय बाजार में दो अलग-अलग बैटरी पैक (60 kWh और बड़े 75 kWh बैटरी पैक) के साथ पेश किया जा रहा है. इसके RWD वेरिएंट में एक सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है, जो लगभग 295 hp की पावर जेनरेट करता है. इसके अलावा 60 kWh की बैटरी एक बार चार्ज करने पर 500 किमी की ड्राइविंग रेंज (WLTP सर्टिफाइड) रेंज देती है. जबकि लॉन्ग रेंज वेरिएंट 622 किमी की ड्राइविंग रेंज देता है। कंपनी का दावा है कि, रियर व्हील ड्राइव वर्जन 5.9 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है, वहीं लांग रेंज वर्जन को यही दूरी तय करने में 5.6 सेकंड का समय लगता है. इस कार की बैटरी सुपरचार्जर से महज 15 मिनट में इतनी चार्ज हो जाएगी आपको तकरीबन 238 किमी से 267 किमी तक की ड्राइविंग रेंज मिलेगी। भारत में Tesla Model Y कुल 7 अलग-अलग एक्सटीरियर कलर ऑप्शन और 2 इंटीरियर ट्रिम्स के साथ उपलब्ध होगी। इस कार में 15.4-इंच इंफोटेनमेंट डिस्प्ले (फ्रंट), 8-इंच रियर स्क्रीन, पावर-एडजेस्टेबल फ्रंट सीट्स और स्टीयरिंग कॉलम, डुअल-ज़ोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 19-इंच क्रॉसफ्लो व्हील्स, फिक्स्ड ग्लास रूफ और पावर रियर लिफ्टगेट जैसे फीचर्स दिए जा रहे हैं।

    ऐसे होगी बुकिंग

    टेस्ला ने अपनी इस इलेक्ट्रिक कार की ऑफिशियल बुकिंग भी शुरू कर दी है। इसे कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट और मुंबई स्थित टेस्ला एक्सपीरिएंस सेंटर के माध्यम से बुक किया जा सकता है। ऑनलाइन बुकिंग के लिए ग्राहकों को कार्ड और यूपीआई पेमेंट का विकल्प दिया जा रहा है। Tesla Model Y की ऑनलाइन बुकिंग के लिए ग्राहकों को कंपनी अधिकृत वेबसाइट पर विजिट करना होगा। यहां राइट साइड में एक ग्लोब का आईकन दिखेगा, जिस पर क्लिक कर के इंडिया सलेक्ट करना होगा। इसके बाद कार के वेरिएंट (रियल व्हील ड्राइव और लांग रेंज) में से किसी एक का चुनाव करना होगा। वेरिएंट चुनने के बाद ग्राहक को अपना नाम, पता और पैन कार्ड आदि जैसी डिटेल्स दर्ज करने के बाद पेमेंट गेट-वे के माध्यम से कार बुक करनी होगी।
  • अब TV को बना सकेंगे Computer, इन उपभोक्ताओं को मिलेगी Free सुविधा

    अब TV को बना सकेंगे Computer, इन उपभोक्ताओं को मिलेगी Free सुविधा

    टेकः भारत की मशहूर और सबसे अमीर लोगों में शुमार Mukesh Ambani की रिलायंस इंडस्ट्रीज के जियो प्लेटफॉर्म्स ने अपने सेट-टॉप बॉक्स इस्तेमाल करने वालों के लिए क्लाउड-बेस्ड वर्चुअल डेस्कटॉप सर्विस शुरू की है, जिसका नाम जियोपीसी है। कंपनी का दावा है कि जियोपीसी नाम की यह एआई-पावर्ड सर्विस उनके सेट-टॉप बॉक्स के जरिए “किसी भी टीवी को पूरी तरह से कंप्यूटर में बदल सकती है।” यह सुविधा रिलायंस जियो की ब्रॉडबैंड सर्विस के साथ फ्री में मिल रही है या इसे 5,499 रुपये में अलग से भी खरीदा जा सकता है।

    अभी जियोपीसी फ्री ट्रायल मोड में है और कुछ चुनिंदा ग्राहकों के लिए वेटलिस्ट के जरिए उपलब्ध कराया गया है। इन्वाइट मिलने के बाद ग्राहक बस अपना कीबोर्ड और माउस लगाकर अपने टीवी स्क्रीन पर वर्चुअल डेस्कटॉप का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, जियोपीसी में अभी कैमरा और प्रिंटर जैसे डिवाइस का सपोर्ट नहीं है।

    जियोपीसी की वेबसाइट पर लिखा है कि “यह ब्राउजिंग, ऐप्स चलाने, एजुकेशनल टूल्स का इस्तेमाल करने, ऑनलाइन क्लासेस करने के लिए काफी अच्छी है। यह किफायती है, इसमें कोई शुरुआती लागत नहीं है और मेंटेनेंस या अपग्रेड की चिंता खत्म हो जाती है क्योंकि सब कुछ क्लाउड में मैनेज होता है।” वर्चुअल डेस्कटॉप सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को लगातार इंटरनेट कनेक्टिविटी की जरूरत होगी।

    हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं है कि जियोपीसी AI ऐप्स चला पाएगा या नहीं। खास बात यह है कि जियोपीसी का लॉन्च ऐसे समय में हुआ है जब एक महीने पहले ही रिपोर्टें आई थीं कि चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई रिलायंस इंडस्ट्रीज और अन्य कंपनियों के साथ 40 अरब डॉलर की फंडिंग के लिए बातचीत कर रही थी। रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस इस फंडिंग में सैकड़ों मिलियन डॉलर लगाने वाला था। फिलहाल अब वो दिन दूर नहीं जब लोग अपने टीवी को पीसी में बदलकर काम भी कर लेंगे और बाद में उसे टीवी में बदलकर अपनी मनोरंजन भी कर लेंगे।

  • OnePlus Nord 5 और Nord CE5 लॉन्‍च, इस दिन लगेगी Sale

    OnePlus Nord 5 और Nord CE5 लॉन्‍च, इस दिन लगेगी Sale

    टेकः OnePlus Nord 5 और OnePlus Nord CE5 को कंपनी ने भारत में लॉन्‍च कर दिया है। दोनों ही स्‍मार्टफोन्‍स को 20 से 30 हजार रुपए की प्राइस रेंज में लाया गया है। नॉर्ड 5 में क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 8एस जेन 3 मोबाइल चिपसेट दिया गया है। दावा है कि यह अबतक का सबसे पावरफुल नॉर्ड स्‍मार्टफोन है। नॉर्ड 5 में 6.83 इंच का डिस्‍प्‍ले दिया गया है। 144 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में 50 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा है। सेल्‍फी कैमरा भी 50 मेगापिक्‍सल का दिया गया है। इन डिस्‍प्‍ले फ‍िंगर‍प्रिंट की सुविधा मिलती है। नॉर्ड 5 में 6800mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

    OnePlus Nord 5 की खास्यित

    मॉडल के 8+256GB मॉडल के नेट इफेक्‍ट‍िव प्राइस 29,999 रुपये हैं। 12+256GB मॉडल की नेट इफेक्‍टि‍व कीमत 32,999 रुपये है, जबकि 12+512GB वेरिएंट को 35,999 रुपये में लिया जा सकता है। OnePlus Nord 5 की सेल 9 जुलाई को 12 बजे से वनप्‍लस की ऑफ‍िशियल वेबसाइट, एमेजॉन और ऑफलाइन स्‍टोर्स पर होगी। यह फोन तीन कलर्स- मार्बल सेंड्स, फैंटम ग्रे और डाई आइस में आएगा।

    OnePlus Nord CE5 की खास्यित


    OnePlus Nord CE5 के 8+128GB मॉडल के नेट इफेक्‍ट‍िव प्राइस 22,999 रुपये हैं। इसका 8+256GB मॉडल 24,999 रुपये के नेट इफेक्‍टि‍व प्राइस पर आएगा।12+256GB मॉडल की नेट इफेक्‍टि‍व कीमत 26,999 रुपये है। OnePlus Nord CE5 की सेल 12 जुलाई को 12AM बजे से वनप्‍लस की ऑफ‍िशियल वेबसाइट, एमेजॉन और ऑफलाइन स्‍टोर्स पर होगी। यह फोन तीन कलर्स- ब्‍लैक इनफ‍िनिटी, मार्बल मिस्‍ट और नेक्‍सस ब्‍लू में आएगा।

    OnePlus Nord 5 फीचर्स और स्‍पेसिफ‍िकेशंस
    डिस्‍प्‍ले: 6.83 इंच एमोलेड डिस्‍प्‍ले (2772×1240 पिक्‍सल्‍स रेजॉलूशन) 144Hz तक र‍िफ्रेश रेट, 1800 निट्स पीक ब्राइटनैस, कोर्निंग गोरिल्‍ला ग्‍लास 7i प्रोटेक्‍शन।

  • मच्छरों से निपटने के लिए तैयार AI, खतरा दिखने पर भेजेगा Alert

    मच्छरों से निपटने के लिए तैयार AI, खतरा दिखने पर भेजेगा Alert

    टेकः मानसून शुरू है, ऐसे मौसम में बीमारियों के बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। ज्यादातर बीमारियों का कारण मच्छर होते हैं। डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियां ऐसे मौसम में लोगों को अपना शिकार बनाती हैं। इससे निपटने के लिए आंध्र प्रदेश सरकार ने एक नई पहल शुरू की है। अब AI पावर्ड सिस्टम लोगों को मच्छरों से बचाएगा। राज्य सरकार ने एक स्मार्ट मच्छर सर्विलांस सिस्टम (SMoSS) तैयार किया है। इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया जा रहा है।

    इस पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत राज्य के छह शहरों से हो रही है। इस सिस्टम में AI पावर्ड सेंसर के साथ और भी कई डिवाइस लगे होंगे, जो मच्छरों के बारे में जानकारी इकट्ठा करेंगे। साथ ही, इसके जरिए उनसे निपटने में भी मदद मिलेगी।

    एक रिपोर्ट के अनुसार, आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा तैयार किए स्मार्ट मच्छर सर्विलांस सिस्टम (SMoSS) में एआई लैस सेंसर, ड्रोन के साथ-साथ कई डिवाइस लगाए जाएंगे। ये डिवाइस मिलकर मच्छरों की प्रजाति से लेकर उनका लिंग, संख्या, नमी और आसपास के तापमान की जानकारी देंग। जहां भी सिस्टम को मच्छरों की संख्या तय संख्या से ज्यादा लगेगी, वह तुरंत अलर्ट भेज देगा।

    इसके बाद नगर निगम की टीम वहां जाकर स्प्रे या फॉगिंग जैसी चीजें करके उस क्षेत्र से मच्छरों की संख्या को कम कर देंगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) सेंसर मच्छरों की संख्या और आर्द्रता और तापमान जैसी मौसम स्थितियों की रियल टाइम की जानकारी देगा। इस प्रोजेक्ट से न सिर्फ मच्छरों की जानकारी मिलेगी, बल्कि समय की बचत भी होगी।

    फिलहाल यह पायलट प्रोजेक्ट 6 नगर निगमों में 66 स्थानों पर शुरू किया जाएगा। इसमें विशाखापत्तनम के 16 क्षेत्र, विजयवाड़ा के 28, काकीनाडा के 4, राजमहेंद्रवरम के 5, नेल्लोर के 7 और कुरनूल के 6 क्षेत्र शामिल हैं। पायलट प्रोजेक्ट के सफल होने के बाद अन्य राज्य सरकार भी इसका यूज कर सकती हैं।

  • अब नहीं कटेगा चालान! Google Maps के इन ट्रिक फीचर्स को जान लें…

    अब नहीं कटेगा चालान! Google Maps के इन ट्रिक फीचर्स को जान लें…

    नई दिल्ली: अगर आप भी रोज़ाना गाड़ी चलाते हैं और चालान कटने के डर से परेशान रहते हैं, तो आपके लिए एक राहत भरी खबर है। Google Maps, जिसे अधिकतर लोग सिर्फ रास्ता देखने के लिए इस्तेमाल करते हैं, दरअसल आपको चालान कटने से भी बचा सकता है। जी हां, Google Maps के कुछ ऐसे खास फीचर्स हैं जिनका सही इस्तेमाल करके आप ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए स्मार्ट तरीके से ड्राइव कर सकते हैं और जुर्माने से बच सकते हैं। ये हैं Google Maps के वो ‘जुगाड़’ जो बचा सकते हैं चालान से: 1. स्पीड लिमिट वॉर्निंगः यह फीचर आपकी गाड़ी की गति पर नजर रखता है। जैसे ही आप किसी इलाके की तय स्पीड लिमिट को पार करते हैं, यह तुरंत अलर्ट देता है। इससे आप समय रहते स्पीड कम कर सकते हैं और स्पीडिंग चालान से बच सकते हैं। 2. स्पीड कैमरा अलर्टः Google Maps आपको रास्ते में आने वाले स्पीड कैमरों की जानकारी भी देता है। इससे आप पहले से सतर्क हो जाते हैं और निर्धारित गति सीमा में ड्राइविंग करके भारी जुर्माने से बच सकते हैं। 3. ट्रैफिक अलर्ट और जाम की जानकारीः यह फीचर रास्ते में होने वाले ट्रैफिक जाम, एक्सीडेंट या अन्य बाधाओं की जानकारी देता है। इससे आप वैकल्पिक रास्ता चुन सकते हैं और अनावश्यक समय और पेट्रोल दोनों की बचत कर सकते हैं।
    ऐसे करें इन फीचर्स को एक्टिवेट:
    • अपने स्मार्टफोन में Google Maps ऐप खोलें
    • ऊपर दाईं ओर दिए गए प्रोफाइल आइकन पर टैप करें।
    • Settings (सेटिंग्स) में जाएं।
    • Navigation Settings (नेविगेशन सेटिंग्स) पर टैप करें।
    • यहां आपको Driving Options (ड्राइविंग विकल्प) मिलेंगे।
    • स्पीड लिमिट, स्पीड कैमरा अलर्ट और ट्रैफिक अपडेट्स के लिए टॉगल स्विच ऑन करें।
    क्यों जरूरी है ये फीचर्स?
    • चालान से बचने के साथ-साथ ये फीचर्स आपकी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।
    • स्मार्ट ड्राइविंग से ना सिर्फ जुर्माना बचता है बल्कि ईंधन और समय की भी बचत होती है।
    • ट्रैफिक नियमों का पालन करके आप एक जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभा सकते हैं।
    अगर आप स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं और आपके पास Google Maps है, तो अब चालान से डरने की कोई जरूरत नहीं। बस इन फीचर्स को ऑन कीजिए और बन जाइए एक स्मार्ट और जिम्मेदार ड्राइवर।
  • Online Process के बिना नहीं मिलेगा आपको PF का पैसा, नौकरी बदलने पर Account Transfer करना जरूरी

    Online Process के बिना नहीं मिलेगा आपको PF का पैसा, नौकरी बदलने पर Account Transfer करना जरूरी

    टेकः ज्यादातर लोग नौकरी करते हुए अपना EPF अकाउंट खुलवाते है। EPFO अपने सदस्यों को कई सुविधाएं देता है। आप ऑनलाइन अपने EPF अकाउंट का बैलेंस भी देख सकते हैं। साथ ही, पैसे निकालने के लिए आवेदन भी कर सकते हैं। EPF में टैक्स में छूट के साथ-साथ लोगों को ब्याज भी अच्छा मिलता है। क्या आपको पता है कि नौकरी बदलने पर EPF अकाउंट भी ट्रांसफर करना होता है।

    अगर आप पुरानी कंपनी बदलने के बाद नई कंपनी में आए गए है और तो आपका UAN नंबर जो पहले था वहीं यहां चलेगा। लेकिन आपको पुराने पैसे को अकाउंट ट्रांसफर करने की जरूरत होती है। अगर आपने अकाउंट ट्रांसफर नहीं किया है तो एक समय के बाद पहली वाली कंपनी के EPF अकाउंट में जमा पैसों पर ब्याज नहीं मिलेगा। अकाउंट ट्रांसफर करने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे ऑनलाइन ही EPF अकाउंट ट्रांसफर कर सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अकाउंट अपने आप भी ट्रांसफर हो सकता है, लेकिन यह तब ही होगा जब आपकी पुरानी कंपनी और नई दोनों अकाउंट EPFO के होंगे।

    इतने समय बाद नहीं मिलेगा ब्याज
    नई नौकरी ज्वाइन करने के बाद अगर आपके पुराने EPF अकाउंट को ट्रांसफर नहीं किया है तो कुछ समय तक का तो आपको ब्याज मिलेगा। EPFO के नियमों के मुताबिक, नई कंपनी ज्वाइन करने के बाद 36 महीने यानी 3 साल तक EPF अकाउंट में कोई योगदान नहीं होगा तो वह अकाउंट डीएक्टिवेट मान लिया जाता है। इसके बाद ब्याज मिलान बंद हो जाता है।

    कैसे करें ट्रांसफर?
    EPF अकाउंट ट्रांसफर करने के लिए आपको सबसे पहले EPFO की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। उसके बाद होम पेज पर आपको लेफ्ट साइड में दिए गए Online Services के ऑप्शन पर क्लिक करना है। अब आपको FOR EMPLOYEES पर क्लिक करना है। नीचे आकर One Member – One EPF Account (Transfer Request) के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

    फिर पर्सनल और PF डिटेल वेरिफाई करें। इसके बाद Get Details पर क्लिक कर दें। अब वेरिफिकेशन के लिए अपने वर्तमान या पिछली कंपनी में से किसी एक को सिलेक्ट कर लें। इसके लिए आपको UAN दर्ज करना होगा। फिर Get OTP पर क्लिक करें। आपके नंबर पर एक OTP आएगा। उसे सबमिट करें। इसके बाद आपके पास एक ट्रैकंग आईडी आएगी। फॉर्म 13 फ्रिंट कर लें। इसके बाद इसपर हस्ताक्षर करके 10 दिनों के भीतर कंपनी को दे दें। आपकी पहली वाली कंपनी इसे प्रोसेस करके अप्रूव करेगी और EPFO को भेज देगी। फिर आपको एक SMS के जरिए अपडेट आएगा।

  • Smart हुआ Passport, जानें कौन बनवाएं और कैसे करें Apply

    Smart हुआ Passport, जानें कौन बनवाएं और कैसे करें Apply

    टेकः अब आपका पासपोर्ट स्मार्ट हो गया है। दरअसल विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पासपोर्ट सेवा प्रोग्राम 2.0 की शुरूआत की है। इसके साथ अब देशभर में ई-पासपोर्ट लागू किया गया है। इसका ऐलान 13वें पासपोर्ट सेवा दिवस पर किया गया। इसकी जानकारी देते उन्होंने अपने X अकाउंट पर लिखा कि देशभर में ई-पासपोर्ट की शुरूआत हो चुकी है और यह देश के लिए बड़ी उपलब्धि है।

    क्या है ई-पासपोर्ट?
    ई-पासपोर्ट में एक कॉन्टैक्टलेस चिप होती है, जिसकी मदद से एयरपोर्ट पर इमीग्रेशन और ट्रैवल प्रोसेस काफी तेज और आसान हो जाता है। इसे लेकर विदेश मंत्री जयशंकर ने ये भी बताया कि mPassport Police App के जरिए अब पुलिस वेरिफिकेशन का समय घटकर सिर्फ 5 से 7 दिन रह गया है। फिलहाल ई-पासपोर्ट की सुविधा नागपुर, भुवनेश्वर, जम्मू, पणजी, शिमला, रायपुर, अमृतसर, जयपुर, तमिलनाडु, चेन्नई, हैदराबाद, सूरत और रांची में शुरू हो चुकी है। जल्द ही यह सुविधा पूरे देश में लागू की जाएगी।

    ऐसे करें अप्लाई
    आप ई-पासपोर्ट के लिए Passport Seva पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा आप पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK) या पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट केंद्र (POPSK) में जाकर बायोमैट्रिक एनरोलमेंट करवा सकते हैं।

    – सबसे पहले Passport Seva Online Portal पर जाएं और खुद को रजिस्टर करें।
    – अब पोर्टल में लॉगिन करें और “Apply for Fresh Passport / Re-issue of Passport” लिंक पर क्लिक करें। ध्यान रखें कि अगर आप पहली बार पासपोर्ट ले रहे हैं, तो Fresh Issuance ऑप्शन चुनें।
    – अब फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें और सबमिट कर दें। सारी जानकारी क्रॉस चेक करके ही भरें।
    – “View Saved/Submitted Applications” सेक्शन में जाकर “Pay and Schedule Appointment” पर क्लिक करें। बता दें कि यहां ऑनलाइन पेमेंट करना जरूरी है, तभी PSK, POPSK या पोस्ट ऑफिस में अपॉइंटमेंट बुक होगा।
    – अगर आप पासपोर्ट ऑफिस के चक्कर नहीं लगाना चाहते, तो आप मोबाइल पासपोर्ट वैन को अपने पते पर वेरिफिकेशनल के लिए बुला भी सकते हैं। बशर्ते वह सर्विस आपके इलाके में उपलब्ध होनी चाहिए। इसके बारे में ज्यादा जानने के लिए इस लिंक पर जाएं।
    – अप्लिकेशन सबमिट होने के बाद आपको एक रसीद मिलेगी जिसमें आपका ARN या अपॉइंटमेंट नंबर होगा। इसके अलावा आपको SMS के जरिए भी अपॉइंटमेंट डिटेल्स मिलेंगी। इन्हें संभालकर रखें, क्योंकि आपको पासपोर्ट ऑफिस में दिखाने होंगे।
    – अब अपने ओरिजिनल डॉक्युमेंट्स के साथ अपॉइंटमेंट की तारीख पर पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK) या रीजनल पासपोर्ट ऑफिस (RPO) जाएं और फिजिकल वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरा करें। अगर आपने अपने पते पर वेरिफिकेशन का ऑप्शन चुना है, तो पासपोर्ट वैन आपके पते पर आकर डॉक्यूमेंट वेरिफाई करने का काम करेगी।

  • कहीं आपका Instagram कोई और तो नहीं चला रहा ? ऐसे करे घर बैठे Log Out

    कहीं आपका Instagram कोई और तो नहीं चला रहा ? ऐसे करे घर बैठे Log Out

    टेकः आज के समय में Instagram काफी पॉपूलर हो गया है। हर किसी का Instagram पर अकाउंट होना लाजिमी है। ऐसे में ऐप की प्राइवेसी को लेकर यूजर्स के मन में कई तरह के सवाल आता है कि कहीं कोई और तो नहीं उनके इंस्टाग्राम अकाउंट का यूज कर रहा है। कई बार ऐसा भी होता है कि आप किसी काम से अपने दोस्त या किसी दूसरे के फोन या फिर लैपटॉप पर अपना अकाउंट ओपन करते हैं। काम हो जाने के बाद उसे लॉग आउट करना भूल जाते हैं। या फिर पासवर्ड उस फोन से सेव हो जाता है, इसलिए बाद में वे आपके अकाउंट का यूज करते हैं।

    हालांकि, इससे बचने के लिए इंस्टाग्राम आपको एक ऐसी सुविधा देता है, जिसकी मदद से आप अपने फोन से ही देख सकते हैं कि किस-किस डिवाइस में आपका इंस्टाग्राम ओपन है। आप उसे वहां से लॉग आउट भी कर सकते हैं।

    बता दें कि इंस्टाग्राम की सेटिंग में एक ऐसा ऑप्शन मिलता है, जो आपको अपने ही फोन से किसी भी डिवाइस में लॉग इन अकाउंट को लॉग आउट करने की सुविधा देता है। इसके लिए आपको कोई थर्ड पार्टी ऐप डाउनलोड नहीं करनी होगी।इसके लिए आपको अपने फोन की सेटिंग में जाना होगा। उसके बाद राइट साइड में प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करना होगा। आपको सबसे ऊपर राइट साइड में हैमबर्ग आइन पर क्लिक कर दें। फिर आपको Account Center पर क्लिक करना होगा। अब अकाउंट सेटिंग में जाकर Password and Security पर क्लिक कर दें।

    इसके बाद आपको सबसे नीचे आना है। फिर Where you are logged in पर क्लिक करना है। फिर फेसबुक को सिलेक्ट कर लें। अब आपको उन सभी डिवाइस की लिस्ट दिख जाएगी, जिन पर आपका अकाउंट लॉग इन है। अब आप जिस डिवाइस से लॉग आउट करना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें। ऐसा करते ही आपको लॉग आउट का ऑप्शन दिखेगा। इस पर क्लिक करके आप अकाउंट को उस डिवाइस से लॉग आउट कर सकते हैं।