Category: Tech

  • ये Gadget आपके काम का, लुटेरे भी हो जाएंगे परेशान

    ये Gadget आपके काम का, लुटेरे भी हो जाएंगे परेशान

    टेकः दिन-ब-दिन लूट की वारदाते बढ़ती जा रही है। आए दिन लुटेरे फोन झपटमारी की वारदातों को अंजाम दे रहे है। खासकर भीड़भाड़ वाले इलाकों, बस स्टॉप, रेलवे स्टेशन और ट्रैफिक सिग्नलों पर ये घटनाएं ज्यादा हो रही हैं। बाइक सवार झपटमार अचानक पीछे से आकर मोबाइल छीन लेते हैं और कुछ ही सेकंड में रफू चक्कर हो जाते हैं। जिससे आपको काफी दुख झेलना पड़ता है। लेकिन मार्किट में एक ऐसा गैजेट आया है जो अपकी परेशानी को दूर करेगा ही लेकिन लुटेरों के लिए कई दिक्कते खड़ी कर सकता है।

    इन एक्सेसरीज और गैजेट्स की शुरूआती कीमत सिर्फ 10 रुपये है। यह गैजेट सबसे सस्ता इलाज है अपने फोन को झपटमारी से बचाने का। यह एक घागे या रस्सी के जैसा मजबूत स्ट्रिंग होता है जो कि आपके फोन के कवर से अटैज हो जाता है। पब्लिक एरिया में अपने फोन को इस्तेमाल करते हुए आप इस स्ट्रिंग को अपने हाथ में लगाकर छोड़ सकते हैं। इससे अगर कोई झपटमार आपका फोन छीनने की कोशिश करेगा, तो फोन आपके हाथ में बंधा होने की वजह से आपसे दूर नहीं जा पाएगा। इस तरह के स्ट्रिंग ऑफलाइन मार्केट में 10 रुपये में मिल जाते हैं। फोन के कवर के पीछे 10 रुपये में आने वाला पॉप सॉकेट लगाकर उसे फोन छीन कर भागने वालों से सुरक्षित रखा जा सकता है। पॉप सॉकेट की मदद से आप अपने फोन को बेहतर तरीके से पकड़ भी पाएंगे और यह एक स्टैंड का काम भी करता है। पॉप सॉकेट आपकी उंगलियों के बीच फंसकर फोन को अच्छी ग्रिप देता है। ऐसे में अगर कोई फोन को छीनने की कोशिश करेगा, तो फोन उसके पास नहीं जा पाएगा।


    यह पॉप सॉकेट का ही बेहतर वर्जन है। हालांकि यह आपको लगभग 50 से 100 रुपये में मिलेगा लेकिन आपके हजारों-लाखों रुपये के फोन की रक्षा बखूबी कर पाएगा। फिंगरग्रिप भी आपके फोन या उसके कवर से चिपक जाती है। इसमें स्ट्रांग एडहेसिव का इस्तेमाल किया जाता है, ताकि फोन से यह आसानी से अलग न हो। फिंग्रर ग्रिप में आप अपनी उंगली को अड़ाकर फोन को होल्ड करते हैं। ऐसे में फोन को झपटने की कोशिश होने पर यह आपकी उंगली से अलग नहीं हो पाएगा।

  • जल्द Launch होगी Amazfit Active 2 Square– फिटनेस का नया स्मार्ट साथी

    जल्द Launch होगी Amazfit Active 2 Square– फिटनेस का नया स्मार्ट साथी

    Tech: Amazfit ने CES 2025 में अपनी नई स्मार्टवॉच Amazfit Active 2 को पेश किया है, जो अब तक की सबसे स्मार्ट और बजट-फ्रेंडली फिटनेस डिवाइसों में से एक मानी जा रही है। इसमें हार्ट रेट ट्रैकिंग, 160 से अधिक स्पोर्ट्स मोड्स, और लंबी बैटरी लाइफ जैसी कई आकर्षक विशेषताएँ शामिल हैं।

    * प्रमुख विशेषताएँ

    >सटीक हार्ट रेट ट्रैकिंग: Amazfit Active 2 में BioTracker 6.0 PPG बायोसेंसर है, जो हार्ट रेट, SpO₂, तनाव स्तर, और त्वचा का तापमान 24/7 ट्रैक करता है। इसमें PulsePrecision एल्गोरिदम का उपयोग किया गया है, जो हार्ट रेट ट्रैकिंग को Amazfit T-Rex 3 के समान सटीकता प्रदान करता है। 160+ स्पोर्ट्स मोड्स: इसमें 160 से अधिक प्रीसेट स्पोर्ट्स मोड्स शामिल हैं, जैसे HYROX रेस, स्मार्ट स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, योग, साइक्लिंग, स्विमिंग, और विंटर स्पोर्ट्स। यह स्वचालित रूप से 25 से अधिक एक्सरसाइज प्रकारों का पता लगाता है और सेट्स, रैप्स, और रेस्ट टाइम को ट्रैक करता है। ऑफलाइन मैप्स और नेविगेशन: 5 सैटेलाइट सिस्टम्स (GPS, GLONASS, GALILEO, QZSS) के साथ, यह ऑफलाइन मैप्स और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन सपोर्ट करता है, जो विशेष रूप से आउटडोर एक्टिविटी के लिए उपयोगी है। लंबी बैटरी लाइफ: 270mAh बैटरी के साथ, यह स्मार्टवॉच सामान्य उपयोग में 10 दिन और भारी उपयोग में 5 दिन तक चलती है। लगातार GPS उपयोग के साथ यह 21 घंटे तक चल सकती है। Zepp Coach और AI सहायक: Zepp Coach के साथ, यह व्यक्तिगत ट्रेनिंग और रनिंग प्लान प्रदान करता है। Zepp Flow AI सहायक के माध्यम से, उपयोगकर्ता वॉयस कमांड से सेटिंग्स नियंत्रित कर सकते हैं और संदेशों का उत्तर दे सकते हैं।

    मूल्य और उपलब्धता:

    • Standard संस्करण (सिलिकॉन स्ट्रैप): $99.99 (लगभग ₹8,573)
    • Premium संस्करण (लेदर स्ट्रैप और सैफायर ग्लास): $129.99 (लगभग ₹11,145)
    • यह स्मार्टवॉच अब अमेरिका में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और फरवरी 2025 से वैश्विक स्तर पर उपलब्ध होगी।

    निष्कर्ष:

    Amazfit Active 2 एक बजट-फ्रेंडली स्मार्टवॉच है जो हार्ट रेट ट्रैकिंग, 160+ स्पोर्ट्स मोड्स, और लंबी बैटरी लाइफ जैसी सुविधाएँ प्रदान करती है। यदि आप एक स्मार्ट फिटनेस ट्रैकर की तलाश में हैं, तो यह एक उत्कृष्ट विकल्प हो सकता है।
  • अब Photography बनी और भी आसान, FUJIFILM लाया नया Instant Print Camera

    अब Photography बनी और भी आसान, FUJIFILM लाया नया Instant Print Camera

    Tech: FUJIFILM ने भारत में अपना नया इंस्टेंट कैमरा Instax Mini 41 लॉन्च किया है। यह एक एनालॉग कैमरा है जिसे खासतौर पर इंस्टेंट फोटोग्राफी के शौकीनों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है। कंपनी ने इसे एक स्टाइलिश और यूज़र-फ्रेंडली डिवाइस के तौर पर पेश किया है, जो आसान ऑपरेशन और तुरंत फोटो प्रिंट देने की क्षमता के साथ आता है।

    Instax Mini 41 में कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। इसमें ऑटो एक्सपोज़र तकनीक शामिल है, जो शटर स्पीड और फ्लैश की तीव्रता को अपने आप एडजस्ट कर देती है, जिससे हर लाइटिंग कंडीशन में शानदार प्रिंट मिलते हैं। इसके अलावा इसमें सेल्फी मिरर भी मौजूद है, जिससे आप आसानी से सेल्फी क्लिक कर सकते हैं और फ्रेम को परफेक्ट बना सकते हैं।

    इस कैमरे की सबसे खास बात है कि यह फोटो क्लिक करने के लगभग 90 सेकंड के अंदर उसका प्रिंट आउट दे देता है। इसका क्लोज़-अप मोड भी बहुत प्रभावशाली है, जिसमें आप सिर्फ 30 सेंटीमीटर की दूरी से साफ फोटो खींच सकते हैं। साथ ही, पैरलैक्स करेक्शन फीचर क्लोज़ शॉट्स के दौरान फाइंडर और असली फोटो के बीच के अंतर को अपने आप सही करता है।

    डिज़ाइन के मामले में भी Instax Mini 41 काफी आकर्षक है। यह क्लासिक ब्लैक और डार्क सिल्वर फिनिश में आता है जिसमें ऑरेंज एक्सेंट इसे और भी स्टाइलिश बनाता है। इसकी बॉडी पर खास टेक्सचर दिया गया है जिससे कैमरा पकड़ने में आरामदायक रहता है और हाथ से फिसलने का डर नहीं होता। यह कैमरा दो AA बैटरियों से चलता है, जो लगभग 100 शॉट्स तक की बैटरी लाइफ प्रदान करती हैं। फोटो का आकार 62 x 46 मिमी होता है और इसमें Instax Mini फिल्म का उपयोग किया जाता है।

    FUJIFILM Instax Mini 41 कैमरा भारत में Instax India की वेबसाइट और प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। यह उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो पुराने समय की फिजिकल फोटोग्राफी का आनंद लेना चाहते हैं, लेकिन आधुनिक टच के साथ।

    अगर आप एक ऐसा कैमरा चाहते हैं जो न केवल आपकी यादों को कैद करे, बल्कि उन्हें तुरंत आपके हाथ में प्रिंट करके दे — तो Instax Mini 41 आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस हो सकती है।

  • भारत में UPI ने मई में तोड़े कई रिकार्ड, All Time High नंबर पर पहुंची Transactions

    भारत में UPI ने मई में तोड़े कई रिकार्ड, All Time High नंबर पर पहुंची Transactions

    टेकः भारत में UPI का एक बार फिर डंका बजा। मई में UPI ने ट्रांजेक्शन और ट्रांजेक्शन की कुल वैल्यू के मामले में ऑल टाइम हाई नंबर्स को छुआ है। NPCI के डेटा के मुताबिक मई में UPI के जरिए 18.68 बिलियन ट्रांजेक्शन किए गए। इसके अलावा ट्रांजेक्शंस की कुल वैल्यू का आंकड़ा भी 25 ट्रिलियन को छू गया। अप्रैल के मुकाबले मई में ट्रांजेक्शन के मामले मे 4% की वृद्धि देखने को मिली। वहीं वैल्यू के मामले में यह वृद्धि 5% रही।

    पिछले साल की समान अवधि की तुलना में मई 2025 में लेनदेन 33% बढ़ा है, जबकि वैल्यू के हिसाब से 23 प्रतिशत वृद्धि हुई है। मई में रोजाना लेनदेन के नंबर्स भी बढ़कर 60.2 करोड़ हो गए, जो अप्रैल में 59.6 करोड़ थे। वैल्यू के हिसाब से देखें तो यह अप्रैल के रोजाना 79,831 करोड़ रुपये से बढ़कर मई में 81,106 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

    पिछले कुछ महीने से UPI में आई तकनीकि खामियों के चलते ट्रांजेक्शंस पर असर पड़ा था। NPCI ने जानकारी दी थी कि कुछ बैंकों के द्वारा चेक ट्रांजेक्शन API का ज्यादा इस्तेमाल किया था। इससे सिस्टम पर लोड बढ़ा और वह धीमा हुआ। ताजा आंकड़ों के मुताबिक फोनपे और गूगल पे अभी भी UPI मार्केट के 80% हिस्से पर कब्जा किए हुए है। वहीं क्रेड, नवी और भीम जैसे ऐप कैशबैक ऑफर्स के लिए अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं। UPI को लेकर सरकार लगातार अपना सपोर्ट दे रही है। सरकार की ओर से UPI को बढ़ावा देने के लिए 1500 करोड़ की योजना भी बनाई गई है। हालांकि फिनटेक कंपनियों ने इस फंड को भी नाकाफी बताया है।

  • WhatsApp जल्द लेकर आएगा नया Feature, Users की Privacy में होगा इजाफा

    WhatsApp जल्द लेकर आएगा नया Feature, Users की Privacy में होगा इजाफा

    टेकः WhatsApp अपने यूजर्स की प्राइवेसी को लेकर लगातार काम करता रहा है। जल्द ही WhatsApp एक नया फीचर लेकर आने वाला है। इस फीचर की मदद से यूजर्स की प्राइवेसी में इजाफा होगा और उन्हें अनचाहे मैसेजेस से परेशान नहीं होना पड़ेगा। इस फीचर के आने के बाद आप से WhatsApp पर संपर्क करने वाले को पहले वह पिन कोड एंटर करना होगा जो कि आपने अपने यूजरनेम के लिए सेट किया होगा। फिलहाल यह फीचर बीटा स्टेज में है और इसकी जानकारी WABetaInfo ने अपनी एक रिपोर्ट में दी है।

    WABetaInfo काफी समय से WhatsApp के आने वाले फीचर्स के बारे में सही-सही जानकारी देता आया है। WABetaInfo ने अपनी रिपोर्ट में फीचर्स से जुड़ा एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। WABetaInfo की मानें तो यह फीचर गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद WhatsApp Beta For Android के 2.25.17.48 वर्जन में देखा गया है। WABetaInfo ने जो स्क्रीनशॉट शेयर किया है, उसके अनुसार WhatsApp जल्द ही प्राइवेसी प्रोटेक्शन के लिए यह जरूरी फीचर लाने की तैयारी में है।

    जानकारी अनुसार यह फीचर आपकी प्राइवेसी का गार्ड बनकर काम करेगा। इस फीचर को ऑन करने के बाद अगर कोई आपको मेसेज भेजना चाहता है, तो यूजरनेम पता होने के बाद भी उसे सही पिन एंटर करना होगा। पिछले काफी समय से WhatsApp पर स्पैम मैसेजेस की संख्या काफी बढ़ गई है। WhatsApp इन स्पैम मैसेजेसे से निपटने के लिए ही यह फीचर लेकर आ रहा है। यह फीचर जल्द बीटा यूजर्स को रोलआउट कर दिया जाएगा। बीटा यूजर्स के साथ टेस्टिंग के बाद इसे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा। इसमें थोड़ा समय लग सकता है।

  • बार-बार Network जा रहा है तो हो जाए सतर्क, फोन Hacking के हो सकते है संकेत

    बार-बार Network जा रहा है तो हो जाए सतर्क, फोन Hacking के हो सकते है संकेत

    टेकः टेक्नोलॉजी के साथ-साथ आनलाइन फ्रॉड भी बढ़ते जा रहा है। साइबर अपराध इतने अधिक बढ़ गए हैं कि हर रोज लोग इनकी चपेट में आ रहे हैं। साइबर अपराधियों के तरीके इतने एडवांस्‍ड हो गए हैं कि लोगों को पता ही नहीं चलता की उनका फोन कब हैक हो गया। जब उनके साथ ठगी हो जाती है तब जाकर उन्हें पता चलता है कि उनका फोन हैक हो गया था। एक्‍सपर्ट के मुताबिक कुछ ऐसे संकेत है जो हमें साइबर ठगों से बचा सकते है।

    एक्‍सपर्ट के अनुसार अगर किसी यूजर का फोन बार-बार हैंग हो रहा है। उसकी बैटरी डाउन हो रही है। फोन से बार-बार नेटवर्क चला जा रहा है। अनजान कोड रिसीव हो रहा है, तो यह फोन के हैक होने का संकेत हो सकता है। किसी यूजर का डेटा फॉरवर्ड होने, कॉल फॉरवर्ड होने या मैसेज फॉरवर्ड होने की स्थिति में भी फोन हैंग होने लगता है।

    अगर किसी यूजर को शक है कि उसका फोन हैक हो सकता है या कॉल फॉरवर्ड हो सकती है तो इसका पता फोन से ही लगाया जा सकता है। अपने फोन का डायलर ओपन करें। इसमें जैसे ही *#67# आप डायल करेंगे तो एक पूरी लिस्‍ट फोन की स्‍क्रीन में आ जाएगी। इसमें बताया जाएगा कि आपकी कॉल फॉरवर्ड हो रही है या नहीं। डेटा, एसएमएस फॉरवर्ड हो रहे हैं या नहीं।

    अगर कॉल-डेटा फॉरवर्ड हो रहा है तो उसे रोकने के लिए वापस अपने फोन के डायलर में ##002# डायल करें। यह कोड डायल करते ही आपकी सभी कॉल्‍स अनफॉरवर्ड हो जाएंगी और डेटा भी सुरक्षित हो जाएगा। आपके मैसेज भी फॉरवर्ड नहीं होंगे।

  • OnePlus 13 Series के S Model को टक्कर देगा Oppo Reno-14, इस महीने हो सकता है launch

    OnePlus 13 Series के S Model को टक्कर देगा Oppo Reno-14, इस महीने हो सकता है launch

    टेकः Oppo Reno-14 सीरीज की तैयारी में है। एक रिपोर्ट के अनुसार फोन जुलाई के पहले सप्‍ताह में लॉन्‍च हो सकता है। कंपनी ने इस फोन के लिए गूगल के साथ भी पार्टनर किया है। पहले कहा जा रहा था कि इसे जून में भारत में पेश किया जा सकता है। फोन में जेमिनी एआई का इंटीग्रेशन दिया जाएगा। जेमिनी एआई की मदद से अपकमिंग रेनो फोन्‍स को ओपो के ऐप्‍स और सर्विसेज से कनेक्‍ट किया जा सकेगा।

    भारत में फोन दो कलर्स- पर्ल वाइट और एक अन्‍य कलर में आएगा। फोन में प्रीमियम फील देने के लि इसे मेटल फ्रेम से पैक किया जाएगा। बैक साइड में 3डी पैटर्न देखने को मिलेगा। इस फोन की टक्‍कर वनप्‍लस 13 सीरीज के एस मॉडल से हो सकती है, जिसे अगले हफ्ते पेश किया जा रहा है।

    नई रेनो सीरीज के ज्‍यादातर स्‍पेसिफ‍िकेशंस इसके चीनी वेरिएंट से मिलते-जुलते हो सकते हैं। यह 6.7 इंच का ओलेड डिस्‍प्‍ले ऑफर करेगा, जिसमें 1.5K रेजॉलूशन दिया जाएगा। नया रेनो फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 चिपसेट से पैक हो सकता है। इसमें 6 हजार एमएएच की बैटरी दी जा सकती है, जो 80वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। ओपो रेनो सीरीज की पहचान उसके कैमरों से होती आई है और इस बार कंपनी 50 मेगापिक्‍सल के तीन सेंसर ऑफर कर सकती है।

    पहला सेंसर 50MP का मेन कैमरा होगा। दूसरा सेंसर 50MP का टेलिफोटो लेंस होगा जो 3.5x ऑप्टिकल जूम पेश करेगा। तीसरा 50 मेगापिक्‍सल का कैमरा फोन में फ्रंट साइड में दिया जाएगा, जिससे सेल्‍फी इमेजेस खींची जा सकेंगी। बैक साइड में एक 8 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रावाइड कैमरा भी कंपनी दे सकती है। वहीं, इस सीरीज के प्रो मॉडल को लेकर कहा जाता है कि उसमें अल्‍ट्रा वाइड कैमरा बदला हुआ होगा। वो भी 50 एमपी का मिलेगा। इस तरह प्रो मॉडल में 50 मेगापिक्‍सल के 4 कैमरा ऑफर किए जाएंगे।

  • आज ही ऑन करें Instagram के ये फीचर्स,Trolling और Scamming से मिलेगी छुटकारा !

    आज ही ऑन करें Instagram के ये फीचर्स,Trolling और Scamming से मिलेगी छुटकारा !

    Tech: सोशल मीडिया आज हर किसी की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है, और इंस्टाग्राम इस रेस में सबसे आगे है, फोटो और वीडियो शेयरिंग के इस पॉपुलर प्लेटफॉर्म पर जहां दोस्त और परिवार के साथ जुड़े रहने का मौका मिलता है, वहीं ट्रोलिंग, हैकिंग और स्कैमिंग जैसे खतरे भी तेजी से बढ़ रहे हैं। हालांकि, इंस्टाग्राम ने अपने यूजर्स की सुरक्षा के लिए कुछ बेहद जरूरी सिक्योरिटी फीचर्स उपलब्ध करवाएं हैं। इन फीचर्स को एक्टिवेट करके आप अपने अकाउंट को ट्रोलर्स और स्कैमर्स से सुरक्षित बना सकते हैं। आइए जानते हैं जरूरी फीचर्स जिन्हें आपको आज ही ऑन कर लेना चाहिए।

    1. टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA)

    यह फीचर आपके अकाउंट को एक अतिरिक्त सुरक्षा कवच देता है। इसके जरिए किसी नए डिवाइस से लॉग इन करने पर इंस्टाग्राम एक वेरिफिकेशन कोड मांगेगा, जिससे अकाउंट हैक करना मुश्किल हो जाएगा। ऑन करने का तरिका?
    • Settings में जाएं..
    • Security पर टैप करें..
    • Two-Factor Authentication चुनें और निर्देशों का पालन करें।

    2. अनचाहे फॉलोअर्स को करें Restrict

    अगर कोई व्यक्ति आपको मैसेज या कमेंट के जरिए परेशान कर रहा है और आप उसे ब्लॉक नहीं करना चाहते, तो ‘Restrict’ फीचर मददगार हो सकता है। इससे उस यूजर की गतिविधियां सीमित हो जाती हैं। इस तरह करें ऑन?
    • उस व्यक्ति की प्रोफाइल खोलें
    • ऊपर तीन डॉट्स पर टैप करें
    • ‘Restrict’ ऑप्शन चुनें

    3. आपत्तिजनक कमेंट्स को करें ऑटो-फिल्टर

    इंस्टाग्राम AI और कस्टम वर्ड्स की मदद से आपत्तिजनक शब्दों वाले कमेंट्स को अपने आप छिपा सकता है। कैसे ऑन करें?
    • Settings में जाएं
    • Privacy पर टैप करें
    • Hidden Words में जाकर ‘Hide Comments’ और ‘Custom Word Filter’ ऑन करें

    4. टैग और मेंशन पर रखें कंट्रोल

    फर्जी टैग और मेंशन से परेशान हैं? तो यह फीचर आपको तय करने की सुविधा देता है कि कौन आपको पोस्ट्स या स्टोरीज़ में टैग कर सकता है। कैसे ऑन करें? Settings > Privacy > Tags/Mentions ‘People You Follow’ या ‘No One’ ऑप्शन चुनें।
  • 99% लोग नहीं कर पाते AC रिमोट का सही इस्तेमाल! हर बटन के पीछे छिपे है कई राज

    99% लोग नहीं कर पाते AC रिमोट का सही इस्तेमाल! हर बटन के पीछे छिपे है कई राज

    टेकः 99% लोग AC के रिमोट का इस्तेमाल सिर्फ उसे ऑन या ऑफ करने के लिए ही करते हैं। जबकि रिमोट का हर एक बटन बड़े काम का है। आजकल के AC इतने आधुनिक हो गए हैं, कि उनके रिमोट कुछ ऐसे खास फीचर्स को एक्टिवेट कर सकते हैं। आज हम आपके AC रिमोट के बटनों के बारे में बताएंगे की जो आपकों काफी फायदा देंगे।

    हर AC के रिमोट में Mode नाम का बटन होता है, हर एयर कंडीशनर में आमतौर पर Cool, Dry, Fan और Auto जैसे मोड होते हैं। सही मौसम में सही मोड का इस्तेमाल करके आप न सिर्फ अच्छी कूलिंग पा सकते हैं बल्कि बिजली भी बचा सकते हैं। गर्मियों में Cool Mode सबसे बेहतर रहता है, जबकि बरसात में Dry Mode नमी हटाने में मदद करता है। Auto मोड में AC खुद तापमान के हिसाब से मोड बदलता है। Cool Mode और Auto Mode में ज्यादा बिजली खर्च हो सकती है।

    99% लोग AC के रिमोट का सही इस्तेमाल नहीं करते। दरअसल आपके कमरे की ठंडक का बढ़ना या घटना आपके एयर कंडीशनर के रिमोट में मौजूद Fan बटन पर निर्भर करता है। अगर आप तुरंत ठंडा महसूस करना चाहते हैं, तो High Fan Speed चुनें। यानी कि अगर आपके AC में फैन की सबसे हाई स्पीड 3 है, तो उसे 3 पर ही सेट कर दें। जब कमरे का तापमान संतुलित हो जाए, तो उसे फैन को धीरे कर दें। इससे आप बिजली की बचत भी कर पाएंगे।

    लोग गर्मी लगने पर AC को 22°C या 23°C पर सेट कर देते हैं। कई लोग तो अपने एयर कंडीशनर को 16°C पर भी सेट कर देते हैं। जबकि AC को कम तापमान पर चलाने की जगह 25°C-26°C पर चलाना चाहिए। इससे न सिर्फ बिजली की बचत होगी बल्कि AC पर भी कम जोर पड़ेगा। इससे आपको लंबे समय तक अच्छी कूलिंग मिलेगी।

    आपके AC के रिमोट पर मौजूद Timer और Sleep Mode सबसे ज्यादा काम के बटन हैं। यह न सिर्फ आपके पैसे बचाते हैं बल्कि आपको गहरी नींद दिलाने में भी मदद करते हैं। टाइमर बटन की मदद से आप तय कर सकते हैं कि कब AC को खुद ब खुद बंद हो जाना चाहिए। इसका इस्तेमाल करके आप नींद में चले जाने के बाद AC को ऑटोमैटिकली बंद करके बिजली खर्च होने से बचा सकते हैं। वहीं स्लीप मोड बटन भी एक तरह का टाइमर ही है लेकिन यह एक स्मार्ट टाइमर है। अगर आप 24 डिग्री पर AC चला कर 4 घंटे का स्लीप मोड लगाकर सो जाते हैं, तो इस मोड की वजह से हर एक घंटे बाद AC का एक डिग्री तापमान बढ़ता जाएगा। इससे बिजली भी बचती है और रूम के ज्यादा ठंडा हो जाने से नींद भी नहीं टूटती।

  • Android 16 लॉन्च: यूज़र्स को मिलेंगे कई Advanced features और Upgrades

    Android 16 लॉन्च: यूज़र्स को मिलेंगे कई Advanced features और Upgrades

    Tech: Google ने Android 16 का पहला Beta अपडेट—QPR1 Beta 1— आधिकारिक रूप से रिलीज कर दिया है। यह नया अपडेट शुरुआती तौर पर केवल Google Pixel डिवाइसेस के लिए उपलब्ध कराया गया है। कंपनी का दावा है कि यह वर्जन पहले के अर्ली प्रीव्यू की तुलना में अधिक स्टेबल है और इसे डेली यूज में लाना संभव है।

    किन डिवाइसेस को मिलेगा Android 16 का अपडेट?

    • Android 16 का यह Beta वर्जन फिलहाल निम्नलिखित Google Pixel डिवाइसेस के लिए उपलब्ध है:
    • Pixel 6 सीरीज़
    • Pixel 7 सीरीज़
    • Pixel 8 सीरीज़
    • Pixel 9 सीरीज़
    • Pixel Fold
    • Pixel Tablet

    क्या है खास Android 16 में?

    1. Android 16 में Material 3 Expressive Design Language को शामिल किया गया है, जिसमें यूजर्स को यूआई के कई हिस्सों में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इनमें शामिल हैं:
    2. नोटिफिकेशन शेड का नया लुक (ब्लर इफेक्ट के साथ)
    3. क्विक सेटिंग्स टाइल्स को अब री-साइज किया जा सकता है
    4. ब्राइटनेस स्लाइडर को रिफ्रेश किया गया है
    5. क्विक सेटिंग्स के नीचे रिसेट बटन
    6. नए पिल-शेप्ड हिस्ट्री बटन
    7. रिफ्रेश्ड रिसेंट मेन्यू डिजाइन
    8. इन सभी बदलावों से इंटरफेस और यूजर एक्सपीरियंस को पहले से ज्यादा स्मूद और विजुअली अट्रैक्टिव बनाया गया है।

    फुल वर्जन कब आएगा?

    Google का कहना है कि Android 16 का स्टेबल वर्जन जून 2025 में जारी किया जाएगा। तब तक Beta वर्जन टेस्टिंग के लिए जारी रहेगा, जिससे यूजर्स नई सुविधाओं को पहले से एक्सपीरियंस कर सकें और फीडबैक दे सकें।

    अगर आप Pixel डिवाइस यूज कर रहे हैं, तो Android 16 का Beta 1 अपडेट डाउनलोड कर नए फीचर्स का अनुभव कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि यह अभी भी बीटा वर्जन है, जिसमें कुछ बग्स हो सकते हैं।