Category: Tech

  • iPhone का ये फीचर दुनिया के किसी Smartphone में नहीं!

    iPhone का ये फीचर दुनिया के किसी Smartphone में नहीं!

    नई दिल्लीः भारत सहित दुनियाभर में आईफोन का दबदबा है, जिसको पूछो वो आईफोन ही खरीदना चाहता है। iPhone अपने सेफ्टी फीचर्स और दमदार डिजाइन व कैमरा के लिए दुनियाभर में इतना मशहूर है। आईफोन जैसे फीचर्स कई अन्य स्मार्टफोन्स में भी देखने को मिल जाते हैं लेकिन आप चाहें कि आईफोन का हर एक फीचर किसी सस्ते बजट फोन में मिल जाएगा तो ऐसा मुमकिन नहीं है। इतना ही नहीं, आईफोन के प्रो मॉडल्स में एक ऐसा फीचर ऑफर किया जाता है जो दुनिया के किसी भी स्मार्टफोन में नहीं दिया जाता है। आज हम आपको इस फीचर के बारे में बताने जा रहे हैं और इसका इस्तेमाल भी आज हम आपको बताएंगे।

    आपको बता दें कि आईफोन के प्रो मॉडल्स में आपको कैमरा सेटअप के पास एक ब्लैक कलर का डॉट दिखाई देता है जो कैमरा जैसा ही नजर आता है। हालांकि ये ब्लैक डॉट कैमरे से अलग काम करता है। दरअसल ये ब्लैक डॉट असल में एक 3D स्कैनर है। ये 3D स्कैनर आपको आईफोन में पहले से ही अटैच करके दिया जाता है जो बहुत सारे ब्रांडेड स्मार्टफोन्स में नहीं देखने को मिलता है। ये कितना जरूरी है इसका अंदाजा शायद आप ना लगा पाएं लेकिन इसका इस्तेमाल लाखों रुपये बचा सकता है। 

    3D स्कैनर है कई तरह के प्रोफेशंस में इस्तेमाल किया जाता है। आम आदमी के लिए शायद इसका कोई इस्तेमाल ना हो लेकिन कुछ लोगों को हर रोज इसकी जरूरत पड़ती है। आपको बता दें कि डिजाइनर और आर्टिस्ट्स के लिए ये फीचर बेहद ही काम का साबित हो सकता है साथ ही उन लोगों के लिए जो किसी तरह का स्कल्प्चर बनाते हैं। ये आपके डिजाइन या मॉडल्स को तीन डाइमेंशन्स में स्कैन कर सकता है और इसकी एक 3D इमेज तैयार कर सकता है।

    इस फीचर का इस्तेमाल आप एक खास ऐप की मदद से कर सकते हैं। आपको एक बार ऐप को डाउनलोड करना है और फिर इसके बाद आपको किसी उस खास आकृति के पास जाना है जिसे आप स्कैन करना चाहते हैं। आपको धीरे-धीरे करके उस आकृति को चारों तरह से स्कैन करना है। ये काम ठीक उसी तरह से होता है जिस तरह से आप वीडियो बनाते हैं। आपको आईफोन के रियर कैमरा को ऑब्जेक्ट की तरफ पॉइंट करना है और घुमाना है। इसके बाद आईफोन में उस आकृति की 3D इमेज सुरक्षित हो जाती है। आमतौर पर आप अगर यही काम बाहर से करवाते हैं तो इसके लिए आपको लाखों रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं।

  • Google के नए नियम लागू, सर्च करने पर जाना पड़ सकता है जेल!

    Google के नए नियम लागू, सर्च करने पर जाना पड़ सकता है जेल!

    नई दिल्लीः वीडियो पायरेसी एक ऐसा टॉपिक है जिसकी वजह से फिल्म इंडस्ट्री को हर साल करोड़ों का नुकसान होता है, इसके बावजूद भी लोग लगातार इसे अंजाम देते रहते हैं। अगर आप गूगल सर्च का इस्तेमाल करते हैं और वीडियो पायरेसी जैसे संवेदनशील मुद्दे पर लगातार सर्च करते हैं तो ये मानिए कि ऐसा बार-बार करना आपको मुसीबत में डाल सकता है। ऐसे में आपको इसे सर्च करने से पहले सावधान रहने की जरूरत है।

    महिला अपराधों से जुड़े कंटेंट को भी काफी सारे लोग मनोरंजन के लिए सर्च करते हैं, वीडियो हो या  फिर फोटोग्राफ, अगर आप ऐसा कोई कंटेंट सर्च करते हैं तो आप को जेल जाना पड़ सकता है और आप कानूनी चक्कर में पड़ सकते हैं।

    चाइल्ड का इमेज ऐसा टॉपिक है जिससे भारत में एक संवेदनशील मुद्दा माना जाता है, इस विषय पर ऑनलाइन तमाम कंटेंट मौजूद है लेकिन कोई व्यक्ति अगर मनोरंजन के लिए चाइल्ड क्राइम से जुड़ा हुआ कोई कंटेंट सर्च करता है तो ऐसे व्यक्ति के खिलाफ भारत सरकार कार्रवाई कर सकती है।

    अगर आपने कोई भी ऐसा कंटेंट गूगल सर्च पर सर्च किया है जिसमें एंटी नेशनल बातें हो रहे हैं या फिर ऐसे शब्दों का इस्तेमाल हो रहा हो जो देश के खिलाफ हो तो आप मुसीबत में फंस सकते हैं।

    अगर आप आए दिन हथियारों के बारे में जानने के लिए गूगल सर्च करते हैं तो ऐसा लगातार करते रहना आपको जेल पहुंचा सकता है क्योंकि बहुत सारे अपराधी इस तरीके से हथियारों के बारे में जानते हैं और फिर उन्हें गैरकानूनी तरीकों से हासिल करके उनका इस्तेमाल गलत कामों में करते हैं। इस कंटेंट को सर्च करना आप को जेल पहुंचा सकता है।

  • iPhone पर मिल रहा 27 हजार रुपए का भारी डिस्काउंट

    iPhone पर मिल रहा 27 हजार रुपए का भारी डिस्काउंट

    नई दिल्ली: अगर आप भी आईफोन खरीदना चाह रहे हैं तो यह आपके लिए बढ़िया मौका है। दरअसल, फेस्टिवल सीजन में ऑनलाइन ई-कॉमर्स वेबसाइट्स Flipkart एक बंपर धमाका ऑफर लेकर आई है। बंपर धमाका सेल में Flipkart इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर भारी छुट दे रही है और कंपनी ने iPhone 13 पर तगड़ा डिस्काउंट ऑफर लगा दिया हैं। ऐसे में आप कम दाम में बढ़िया और बिल्कुल नया आईफोन खरीद सकते हैं।

    बता दें कि फ्लिपकार्ट iPhone 13 के प्रीमियम मॉडल पर 27 हजार रुपये की छूट दे रहा है। ऐसे में आप 1 लाख रुपये वाला iPhone 13 अब 52,499 रुपये में लेटेस्ट कीमत पर खरीद सकत हैं। हाल ही में एप्पल ने iPhone 15 सीरीज लॉन्च की थी, जिसके चलते iPhone 14 और iPhone 13 के दाम कम कर दिए गए है। वहीं, फ्लिपकार्ट पर iPhone 13 (128GB) वेरिएंट 27,401 रुपये फ्लैट डिस्काउंट के साथ 79,900 रुपये पर मिल रहा है। 

    इसके अलावा आप पुराना iphone एक्सचेंज कराकर 30,600 रुपये की छूट का फायदा उठा सकते हैं लेकिन इसकी वैल्यू पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगी। गौरतलब है कि फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल 8 अक्टूबर से शुरु हो रही है और 15 अक्टूबर तक चलेगी। इसमें आप कपड़े, जूते, इलेक्ट्रिक सामान, किचन एक्सेसरीज, ज्वैलरी से लेकर स्मार्टफोन तक सस्ते दाम पर खरीद सकते हैं।

  • मणिपुर जैसी घटना: महिला के काटे बाल, मुंह काला कर गांव में घुमाया, देखें वीडियो 

    मणिपुर जैसी घटना: महिला के काटे बाल, मुंह काला कर गांव में घुमाया, देखें वीडियो 

    5 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश में भी मणिपुर जैसी अभद्रता का मामला महिला के साथ सामने आया है। सूबे के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के गृह जिला हमीरपुर के भोरंज के मनोह गांव में एक महिला के पहले बाल काटे गए। फिर उसके मुंह पर कालिख पोतकर सरेआम गांव में घुमाया गया। हालांकि यह मामला 8 से 10 दिन पुराना बताया जा रहा है। इस घटना से जुड़ा वीडियो आज सुबह सोशल मीडिया में वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज की और कुछ ही घंटे के भीतर 5 लोगों को गिरफ्तार किया।

    महिला के साथ ऐसी अभद्रता क्यों की गई, अभी इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद हो पाएगा। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले ही महिला की शादी हुई थी। मगर महिला कुछ दिन बाद घर से चली गई थी। जब महिला लौटी तो ससुराल वालों ने उसके साथ ऐसा किया। घटना के वक्त गांव में और भी लोग मौजूद थे, जो तमाशबीन होकर इस घटना का वीडियो बनाते रहे। इन लोगों को तीन मिनट 42 सेकेंड के वीडियों में हंसते हुए सुना जा सकता हैं। वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित महिला के बयान भी पुलिस में ले लिए है। महिला ने ससुराल वालों के साथ साथ गांव के लोगों के भी इसमे शामिल होने की बात कही है।

    हिमाचल के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने बताया कि यह मामला दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार ने इसका संज्ञान लिया है। सरकार के स्तर पर जो भी कार्रवाई करनी होगी वो की जाएगी। बेटी को न्याय मिलेगा। प्रशासन मौके पर है और रिपोर्ट मांगी गई है। हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। जाहिर है कि यह मामला अब विधानसभा में भी गूंजेगा। विपक्ष इस मामले को आधार बनाते हुए लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश करेगा।

    हिमाचल भाजपा सचिव नरेंद्र अत्री ने बताया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का पूरी तरह से जनाजा निकल गया है। आलम यह है कि असमाजिक तत्व बेखौफ होकर दिन-दिहाड़े अपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। मुख्यमंत्री के गृह जिले में महिला से हुई बदसलूकी कई सवाल खड़े कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करती है और सरकार के अनुरोध करती है कि इस मामले में जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ त्वरित कार्रवाई अमल में लाई जाए।

  • कार चालक की गलती के कारण 50 फीट नीचे जा गिरा डाक विभाग का ट्रक, देखें CCTV

    कार चालक की गलती के कारण 50 फीट नीचे जा गिरा डाक विभाग का ट्रक, देखें CCTV

    शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के आर.टी ऑफिस के नजदीक एक दिल दहला देने वाला वाली घटना पेश आई. वीरवार शाम रिजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर के दफ्तर के नजदीक सड़क पर गलत तरीके से पार्क कार के चलते डाक विभाग का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ड्राइवर ने कार को न केवल बीच सड़क पर गलत तरीके से खड़ा किया था, बल्कि निजी कार में किसी पिकअप की तरह सामान भरा जा रहा था। तभी अचानक डाक विभाग का ट्रक आया और कार से बाहर लटक रही पाइप से टकरा गया. इसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा. इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

    करीब 50 फीट नीचे गिरने के बाद डाक विभाग का यह ट्रक एक घर के आंगन में जा गिरा. इस घटना में ट्रक ड्राइवर समेत उनके एक अन्य सहयोगी घायल हुआ है। हालांकि राहत की बात यह रही कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्त घर के आंगन में कोई मौजूद नहीं था। यदि ऐसा होता, तो यह घटना और भी ज्यादा बड़ी हो सकती थी। फिलहाल शिमला पुलिस ने कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घटना के सीसीटीवी वीडियो में साफ तौर पर नजर आ रहा है कि कार ड्राइवर ने सड़क पर गलत तरीके से अपनी गाड़ी पार्क की है।

    यहीं साथ लगती हार्डवेयर की दुकान से सामान लेकर ड्राइवर कार में भर रहा है। कार ड्राइवर ने अपनी गाड़ी को किनारे पर पार्क करने की जहमत भी नहीं उठाई। डाक विभाग के ट्रक से पहले भी कई गाड़ियां खुद को बचाती हुई यहां से गुजरती हुई दिखाई दे रही है। बावजूद इसके कार ड्राइवर ने अपनी गाड़ी किनारे पर पार्क नहीं की। यदि गाड़ी को सही तरीके से किनारे पर पार्क किया गया होता, तो ऐसा यह घटना पेश नहीं आती।

  • पंजाबः मणिमहेश यात्रा में 2 श्रद्धालुओं की मौत

    पंजाबः मणिमहेश यात्रा में 2 श्रद्धालुओं की मौत

    चंबा: हिमाचल के चंबा जिले में स्थित उत्तर भारत के पवित्र स्थान श्री मणिमहेश धाम की यात्रा से एक बुरी खबर आई है। इस यात्रा में गए पंजाब के दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इनमें से एक गहरी खाई में गिर गया था, जबकि दूसरे ने ऑक्सीजन की कमी के चलते दम तोड़ दिया। इसकी पुष्टि एसडीएम भरमौर कुलवंत सिंह ने की है।

    मृतक श्रद्धालुओं की पहचान पंजाब के अमृतसर निवासी रविकांत और पठानकोट जिले के गांव वलसुहा फरीदनगर के रहने वाले जरनैल सिंह (53) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार रविकांत बीती शाम खंडसर में गहरी खाई में गिर गया। रात में घना अंधेरा और गहरा गड्ढा होने के कारण उन्हें ढूंढने में दिक्कत हुई। सुबह रेस्क्यू टीम द्वारा उसके शव को गड्ढे से बाहर निकाला गया और भरमौर अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया। वहीं जरनैल सिंह की सोमवार सुबह ऑक्सीजन की कमी से मौत हो गई।

  • मंत्रिमंडल की बैठक कल,  आ सकती है नई पॉलिसी

    मंत्रिमंडल की बैठक कल, आ सकती है नई पॉलिसी

    शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह की अध्यक्षता में 14 सितम्बर को होने वाली मंत्रिमंडल बैठक में खंड शिक्षा स्रोत समन्वयक (बीआरसीसी) की नियुक्ति के लिए नई पॉलिसी आ सकती है। इसके तहत 10 वर्ष का नियमित शिक्षण अनुभव रखने वाले शिक्षकों को इस पद पर नियुक्ति दी जा सकती है। नियुक्ति की यह अवधि 3 वर्ष के लिए किए जाने की संभावना है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया है, जिस पर मंत्रिमंडल से स्वीकृति मिलने की पूरी संभावना है।

    प्रदेश में मानसून की भारी वर्षा के कारण आई प्राकृतिक आपदा को लेकर बैठक में चर्चा होगी। इसके अलावा विभिन्न विभागों से आए प्रस्तावों एवं मुख्यमंत्री की तरफ से बजट में की गई घोषणाओं पर भी मुहर लग सकती है। जानकारी के अनुसार प्रदेश में करीब 236 शिक्षा ब्लॉक हैं, जिसमें प्रत्येक शिक्षा खंड में 1 प्राइमरी और 1 अप्पर विंग में बीआरसीसी नियुक्त किए जाते हैं। यानि प्रदेश में करीब 472 बीआरसीसी की सेवाएं ली जा सकती हैं। इससे पहले सरकार ने पहले बनी पॉलिसी को रद्द कर दिया था। 

    मंत्रिमंडल बैठक में 18 सितम्बर से शुरू होने जा रहे विधानसभा के मानसून सत्र में लाए जाने वाले संशोधनों पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर को भंग करने के बाद नई भर्ती एजैंसी के गठन को मंजूरी दिए जाने का विषय भी चर्चा के लिए आ सकता है ताकि आने वाले समय में खाली पदों को भरने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जा सके। वर्तमान सरकार ने शीघ्र 10 हजार पदों को भरने की बात कही है, जिसके लिए नई भर्ती एजैंसी या आयोग का गठित होना जरुरी है।

  • दर्दनाक हादसाः खाई में टिप्पर गिरने से 3 की मौत, 5 घायल

    दर्दनाक हादसाः खाई में टिप्पर गिरने से 3 की मौत, 5 घायल

    शिमलाः जिले के उप मंडल रोहड़ू के चिड़गांव से दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां एक टिप्पर के खाई में गिरने से 3 व्यक्तियों की मौत हो गई है। हादसे में 5 लोग घायल हुए हैं। हादसा रविवार शाम खशधार में हुआ। मृतक व घायल लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार के पास काम करने वाले मजूदर थे। मृतकों की पहचान जय बहादुर (48), दिल बहादुर (36) और चालक दिनेश बहादुर (19) के रूप मेंकी गई है। इनमें जय बहादुर और दिल बहादुर की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हुई, जबकि चालक दिनेश बहादुर ने अस्पताल में दम तोड़ा।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ये सभी काम निपटाकर टिप्पर (एचपी 63-7198) में सवार होकर अपने निवास स्थानों को जा रहे थे कि खशधार में चालक ने नियंत्रण खो दिया और टिप्पर खाई में लुढ़क गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग मौके पर जुटे और पुलिस को सूचित किया। तीन लोग मौके पर मृत पाए गए। पुलिस ने पांच घायलों को खाई से निकाला गया। इन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहडू लाया गया है। 

    प्रथम दृष्टतया हादसे की वजह 19 साल के चालक की लापरवाही सामने आई है। हादसे का शिकार हुए ये मजदूर चिड़गांव में सड़क निर्माण में लेबर का कार्य कर कर रहे थे। शिमला के एसपी संजीव गांधी ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। हादसे को लेकर चिड़गांव थाना में मामला दर्ज किया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

  • सामने आई Mini Cooper Electric कार की तस्वीर, जानें खासियत

    सामने आई Mini Cooper Electric कार की तस्वीर, जानें खासियत

    नई दिल्लीः ग्लोबल मार्केट में मिनी कूपर ने काफी कम समय में काफी लोकप्रियता हासिल कर ली है। जिस कारण ग्राहक इसके इलेक्ट्रिक वेरिएंट का भी डिमांड कर रहे थे। और आखिरकार कंपनी ने इसको ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। बता दें, इस कार को चीनी कंपनी स्पॉटलाइट ऑटोमोटिव के द्वारा डेवलप किया गया है जो मिनी कूपर की कंपनी बीएमडब्ल्यू के पार्टनर है। इस नई कार में कई बदलाव किए गए हैं और कुछ एलिमेंट को वैसे ही बरकरार रखा गया है। 

    जानें इस कार की खासियत

    गौर हो कि इस कार में फ्लश फिटिंग डोर हैंडल, क्लीनर साइड प्रोफाइल, और डायल डाउन व्हील देखने को मिलेगा। हालंकि, कार के फ्रंट पर फॉक्स एयर वेंट नहीं देखने को मिलेगा। वहीं, कार के बैक में ट्रायेंगुलर टेललैंप्स देखने को मिलता है जबकि रूफ पूरी तरह से फ्लैट है। वहीं, ये इलेक्ट्रिक कार का डिजाइन ICE मॉडल की तुलना में काफी नॉर्मल है। वहीं, कार की लंबाई में भी परिवर्तन देखने को मिल रहा है।

    दो बैटरी पैक के साथ आयेगी ये कार

    कंपनी ने इस नई इलेक्ट्रिक कार को दो वेरिएंट में पेश किया है। इसके बेस वेरिएंट में 40.7kWh का बैटरी पैक दिया गया है जो एक्सल माउंटेड मोटर के साथ कनेक्टेड है। इसका मोटर 182बीएचपी की पावर और 290 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। वहीं, ये कार सिंगल चार्ज में 305 किलोमीटर का रेंज देता है। ये इलेक्ट्रिक कार मात्र 7.3 सेकंड में 0 से 100 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। इसके दूसरे वेरिएंट में 54.2kWh की बैटरी पैक दिया गया है जो 215 bhp की पावर और 329 Nm टॉर्क पैदा करता है। वहीं, ये कार सिंगल चार्ज में 402km की रेंज ऑफर करता है। बता दें, इसका टॉप वेरिएंट 0 से 100 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार महज 6.7 सेकंड में पकड़ लेता है।

    डेब्यू को लेकर भारत ने नहीं दी जानकारी 

    बता दें, फिलहाल इस कार को लेकर अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, भारत में इसके डेब्यू को लेकर भी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। किंतु अनुमान है कि इसे 2024 तक भारत में पेश किया जा सकता है।

  • पुलिस कांस्टेबल भर्ती मामले में CBI ने दर्ज किया केस

    पुलिस कांस्टेबल भर्ती मामले में CBI ने दर्ज किया केस

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल-2022 के 1334 पदों पर भर्ती मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआइ) ने केस दर्ज कर लिया है। सीबीआइ ने वीरवार की सुबह 11 बजे अज्ञात आरोपी के खिलाफ आइपीसी की धारा 505(2) और 34 के तहत केस दर्ज किया है। इस मामले में 16 अप्रैल 2022 जिला सोलन स्थित तहसील अर्की के गांव मनोल निवासी गौरव कुमार ने पोस्ट के जरिए सीबीआइ को जानकारी दी थी। इस शिकायत पत्र में गौरव कुमार के अलावा अन्य भी लिखा हुआ है। इस एफआइआर की अनुमति सीबीआइ के एसपी डॉ. नवदीप सिंह बराड़ ने दी। इसकी कॉपी हिमाचल प्रदेश के प्रमुख सचिव, डायरेक्टर जरनल ऑफ पुलिस और सोलन के सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस को भेजी गई हैं।

    बहुचर्चित हिमाचल पुलिस कांस्टेबल पेपर लीक मामले में सीबीआई ने तीसरी एफआईआर दर्ज कर ली है। ये एफआईआर स्पेशल क्राइम ब्रांच चंडीगढ़ में दर्ज की गई है। तीसरी एफआईआर अज्ञात लोगों के खिलाफ षड्यंत्र फैलाने के आरोप में सोलन के अर्की पुलिस थाना के तहत दर्ज किए गए मामले को आधार बनाते हुए दर्ज की गई है। इससे पहले दर्ज मामलों में जालसाजी और षड़यंत्र रचने के आरापों के तहत दर्ज किया गया था। पहले दर्ज एफआईआर में प्रारंभिक जांच में 4 आरोपी बनाए थे। जिनमें नूरपुर देवभराडी के मुनीष कुमार को दोनों दर्ज की गई एफआईआर में आरोपी बनाया है। एक एफआईआर में मुनीश कुमार के अलावा नूरपुर के सुनील को जबकि दूसरी एफआईआर में तीन आरोपियों में दो अन्य आरोपी फतेहपुर खटियाड़ी का मनी चौधरी और गगल के भडियारा के गौरव को बनाया गया।

    इस संबंध में सीबीआई कई पुलिस अधिकारियों से पूछताछ और उनसे प्रश्नावली भी ले चुकी है। प्रदेश सरकार ने 18 मई 2022 को पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में सीबीआई से जांच करवाने का फैसला लिया और इस संबंध में पत्र लिखा था। पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में एसआईटी ने 181 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद तीन चार्जशीट दायर की। पुलिस थाना गगल में 91 आरोपियों के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर के बाद एलडी सीजेएम कोर्ट कांगड़ा में चार्जशीट दाखिल की गई थी। एक चार्जशीट स्टेट सीआईडी के पुलिस थाना भराड़ी में दर्ज की गई जिसमें 61 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई है। पुलिस थाना अर्की में दर्ज किए गए केस में 29 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई।