Category: Tech

  • सिर्फ 10 हजार में मिल रहा iPhone 13 Pro Max!

    सिर्फ 10 हजार में मिल रहा iPhone 13 Pro Max!

    Apple iPhone 13 Pro Max को खरीदना हर कोई चाहता है लेकिन इसकी कीमत इतनी ज्यादा है कि बजट नहीं बन पाता और लोग या तो सस्ता आईफोन खरीद लेते हैं या फिर पैसे जमा करते हैं और जब उनका बजट बन जाता है तब आईफोन का ये मॉडल खरीदते हैं। हालांकि एक जगह ऐसी है जहां पर आईफोन का यह धांसू मॉडल सिर्फ ₹10000 में बेचा जा रहा है। आपको भी यह पढ़कर शायद यकीन नहीं हुआ होगा लेकिन एक मार्केटप्लेस ऐसा है जहां पर ऐसा सच में हो रहा है।

    एप्पल आईफोन 13 प्रो मैक्स को खरीदने के लिए लोग अब शॉर्टकट का सहारा ले रहे हैं। दरअसल फेसबुक पर एक ऑनलाइन मार्केटप्लेस है जहां पर आप कई सारे प्रोडक्ट खरीद सकते हैं और इन प्रोडक्ट्स में अब आईफोन का यह मॉडल भी शामिल हो गया है जिसे इतनी किफायती कीमत में बेचा जा रहा है इसे देखने के बाद लोग इसे खरीदने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। दरअसल फेसबुक केस मार्केटप्लेस में कोई ऐसा सामान नहीं है जो नहीं मिलता है और अब इसमें आईफोन 13 सीरीज भी शामिल हो गया है। ग्राहकों को सिर्फ ₹10000 की शुरुआती कीमत में यह मॉडल बेचा जा रहा है और इसी वजह से लगातार ग्राहक इस मार्केटप्लेस से जुड़ रहे हैं और इसे खरीद रहे हैं।

    आईफोन 13 प्रो मैक्स का जो मॉडल इस ऑनलाइन मार्केटप्लेस पर भेजा जा रहा है वह असल में क्लोन मॉडल है। इसका मतलब यह हुआ कि यह पूरी तरह से नकली है और आप अगर इसे खरीदते हैं तो आपके पैसे बर्बाद हो जाएंगे। 

    ये आईफोन का फेक मॉडल रहता है और अगर आप इसे खरीदते हैं तो नाइस में आपको अच्छा कैमरा मिलेगा और ना ही इसका डिस्प्ले अच्छा होता है या सिर्फ देखने में ही आईफोन की तरह नजर आता है बाकी इसमें एक भी ऐसी खासियत नहीं होती जिसे देखने के बाद आप यह सोचेंगे आपके पैसे बर्बाद नहीं हुए। यही वजह है कि इतनी कम कीमत में इसे बेचा जा रहा है।

  • WhatsApp Call करने पर देने होंगे पैसे! 

    WhatsApp Call करने पर देने होंगे पैसे! 

    वॉट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य ऐप जो आपको बिल्कुल मुफ्त में कॉल करने देते हैं, जल्द ही आपको भुगतान करने के लिए कह सकते हैं, अगर ट्राई का प्रस्ताव लागू होता है। एक रिपोर्ट के आधार पर, दूरसंचार विभाग ने भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण से इंटरनेट आधारित कॉल को विनियमित करने के बाद के प्रस्ताव पर अपने विचार व्यक्त करने को कहा है। दूरसंचार ऑपरेटरों और सेवा प्रदाताओं की ओर से पूरे उद्योग के लिए “सेम सर्विस, सेम रूल्स” के सिद्धांत पर विचार करने का दबाव रहा है।

    ट्राई ने शुरुआत में इस प्रस्ताव को 2008 में वापस भेज दिया था, जब भारत में मोबाइल इंटरनेट अभी भी अपने शुरुआती चरण में था। डीओटी ने अब प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया दी है, ट्राई से व्यापक संदर्भ के साथ आने के लिए कहा है। ऐसा नई तकनीकों के उभरने के बीच तकनीकी माहौल में आए बदलाव के चलते किया जा रहा है। नए नियम इंटरनेट टेलीफोन ऑपरेटरों और यहां तक ​​कि ओटीटी खिलाड़ियों को भी ध्यान में रखकर बनाने को कहा गया है।

    ट्राई की मूल सिफारिश 2008 में वापस की गई थी। यह कहा गया था कि इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (आईएसपी) को सामान्य टेलीफोन नेटवर्क पर इंटरनेट कॉल प्रदान करने की अनुमति दी जा सकती है। हालांकि, उन्हें इंटरकनेक्शन फी के लिए भुगतान करना होगा, वैध अवरोधन उपकरण स्थापित करना होगा और कई सुरक्षा एजेंसियों का अनुपालन करना होगा। 2016-17 में एक बार फिर इस मुद्दे को उठाया गया था जब नेट न्यूट्रैलिटी का मुद्दा चर्चा में था। हालांकि, दूरसंचार विभाग अब प्रस्ताव पर विचार कर रहा है।

    कहा जाता है कि टेलीकॉम ऑपरेटर लंबे समय से सभी इंटरनेट आधारित कॉलिंग और मैसेजिंग सेवाओं के लिए एक समान कानून की मांग कर रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘उन्हें लाइसेंस शुल्क के समान स्तर का भुगतान करना चाहिए, कानूनी अवरोधन, सेवा की गुणवत्ता आदि के विनियमन का पालन करना चाहिए, जैसा कि दूरसंचार ऑपरेटरों और इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (आईएसपी) पर लागू होता है।’

    यदि ऐसा कानून अंततः पारित हो जाता है, तो Google डुओ, वॉट्सएप, इंस्टाग्राम, फेसबुक मैसेंजर, सिग्नल, टेलीग्राम, और इसी तरह की सभी सेवाओं आदि जैसी मुफ्त टेक्स्टिंग और कॉलिंग सेवाओं पर अत्यधिक भरोसा करने वाले यूजर्स को सेवाओं के लिए भुगतान करना होगा। यह देखा जाना बाकी है कि इन सेवाओं पर टैरिफ और शुल्क कैसे लागू किए जाएंगे, यह देखते हुए कि इंटरनेट पर सब कुछ डेटा पैकेट पर आधारित है।

  • iPhone 14 लाॅन्च करने के बाद Apple ने iPhone 13 और 12 किए बेहद सस्ते…

    iPhone 14 लाॅन्च करने के बाद Apple ने iPhone 13 और 12 किए बेहद सस्ते…

    Apple iPhone 14 सीरीज़ के चार मॉडल iPhone 14, iPhone 14 प्लस, iPhone 14 प्रो और iPhone14 प्रो मैक्स लॉन्च हो गए हैं। नए आईफोन के लॉन्च के साथ कंपनी के पिछले आईफोन 13 और आईफोन 12 की कीमत में कटौती हो गई है। Apple iPhone 13 भारत में 10,000 रुपए सस्ता हो गया है। इसक 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल के लिए अब स्मार्टफोन की कीमत 69,990 रुपए हो गई है।

    Apple की वेबसाइट के मुताबिक, खरीदार अपने पुराने iPhones को बदल कर 58,730 रुपए तक की छूट पा सकते हैं। वहीं फ्लिपकार्ट 17,000 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर दे रही है।

    इसके अलावा उम्मीद की जा रही है कि ग्राहक पुराने आईफोन को फ्लिपकार्ट की Big Billion Days और अमेज़न Great Indian Festival में और भी कम कीमत में खरीद सकते हैं। इसके अलावा अब भारत में iPhone 12 की कीमत 59,990 रुपए होगी। खास बात ये है कि अभी अमेज़न पर इसे 52,999 रुपए में उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही इसपर एक्सचेंज ऑफर भी पाया जा सकता है।

    ऐपल ने इवेंट में आईफोन 14 सीरीज़ के 4 मॉडल iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro, iPhone 14 Pro Max पेश किए हैं। भारत में iPhone 14 की शुरुआती कीमत 79,900 रुपए रखी गई है, जो कि इसके बेस वेरिएंट 128GB के लिए है। इसके अलावा iPhone 14 के 256GB की कीमत 89,900 रुपए और 512GB 1,09,900 रुपए है।

    ऐपल iPhone 14 Plus की शुरुआती कीमत 89,900 रुपए है जो कि इसके बेस मॉडल 128GB वेरिएंट के लिए है। इसके अलावा इसके 256GB की कीमत 99,900 रुपए और 512GB की कीमत 1,19,900 रुपए रखी गई है। ऐपल iPhone 14 Pro की शुरुआती कीमत 1,29,900 रुपए और iPhone 14 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,39,900 रुपए रखी गई है।

  • कांग्रेस को बड़ा झटका, इस नेता ने अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा….

    कांग्रेस को बड़ा झटका, इस नेता ने अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा….

    शिमला। पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की संचालन समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।  जी-23 नेताओं में शामिल रहे आनंद शर्मा अप्रैल 2022 में स्टीयरिंग कमेटी के अध्यक्ष नियुक्त किए गए थे। पैनल में उनका नाम आने के बाद कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं।

    आनंद शर्मा पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के करीबी रहे हैं। इस साल हिमाचल में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में आनंद शर्मा की हाईकमान से नजदीकियों से जोड़कर समीकरण में बदलाव देखा जा रहा था। अब आनंद शर्मा के इस्तीफे ने पार्टी नेताओं को चौंका दिया है। उनका इस्तीफा देने का क्या कारण रहा है, इस पर चर्चा का बाजार गर्म है।

  • हिमाचल प्रदेश में तकनीकी समस्या के कारण टिम्बर ट्रेल में फंसे टूरिस्ट, देखें वीडियो

    हिमाचल प्रदेश में तकनीकी समस्या के कारण टिम्बर ट्रेल में फंसे टूरिस्ट, देखें वीडियो

    सोलन: हिमाचल प्रदेश के परवाणू में मौजूद रोपवे (केबल कार) में दिक्कत आ गई है, जिसकी वजह से उसमें 8 टूरिस्ट फंस गए हैं। फिलहाल उनको बचाने के लिए दूसरी केबल कार ट्रोली भेजी गई है। केबल कार में आई दिक्कत की वजह से ये 8 जाने हवा में लटकी हुई हैं। फिलहाल तकनीकी टीम जल्द से जल्द केबल कार सर्विस को ठीक करने की कोशिश कर रही है। पुलिस भी पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

    टूरिस्टों को बचाने की कोशिशें जारी

    सोलन जिले में मौजूद केबल कार में से फिलहाल एक टूरिस्ट को बचा लिया गया है। बाकियों को बचाने की कोशिशें अभी जारी हैं। एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया है कि करीब 1:30 बजे परवाणू के टीटीआर में तकनीकी दिक्कत आने के कारण केबल कार बीच मे अटकी।

    केबल कार में फंसे पर्यटकों ने बताया है कि वे लोग रिजॉर्ट जा रहे थे, तकनीकी दिक्कत आने के कारण यहां पर टिंबर ट्रेल फंस चुकी है, उनका कहना है कहा कि रेस्क्यू ट्रॉली के माध्यम से उन्हें नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन वे लोग उतरने की स्थिति में नहीं है।

    जानें क्या बोले कांग्रेस विधायक


    इस बारे में जानकारी देते हुए सोलन से कांग्रेस विधायक कर्नल धनी राम शांडिल द्वारा बताया गया कि उन्होंने डीसी से इस बारे में बात की है। उनके मुताबिक़ सभी पर्यटकों जल्द से जल्द सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शिमला परवाणू हाईवे से ठीक पार पहाड़ी पर यह रिसोर्ट है। इस रिसोर्ट तक पहुंचने के लिए सड़क नहीं है। रोपवे ट्राली के सहारे ही पर्यटक यहां तक पहुंचते हैं। शिमला की ओर जाने वाले काफी पर्यटक इस रिसोर्ट में रुकते हैं।
    बताया जा रहा है कि वीकेंड के बाद सोमवार को पर्यटकों को इतनी भीड़ नहीं थी। लेकिन इस बीच तकनीकी दिक्‍कत आ जाने के कारण पर्यटकों की ट्राली हवा में अटक गई।


    पहले भी हुआ है ऐसा मामला

    ऐसी ही घटना कसौली तहसील के परवाणू क्षेत्र में अक्टूबर, 1992 में हुई थी, जब दस लोगों की सांसें हवा में अटक गई थी। आज भी लोग उस समय को याद करते हैं तो सिहर उठते हैं। तीन दिन तक दस लोगों की सांसे हवा में अटकी रही व एक व्यक्ति की मौत भी हुई थी।

    उस समय आर्मी व एयर फोर्स के जवानों ने सैकडों फुट की ऊंचाई पर फंसे लोगों की जान को बचाया था। टिबर ट्रेल रोपवे में ट्रॉली फंसने की सूचना चारों तरफ आग की तरह फैल गई थी। इसमें फंसे पर्यटक दिल्ली व पंजाब के थे।

  • 15 से 17 मई तक भारी बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी

    15 से 17 मई तक भारी बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम फिर से करवट लेने वाला है। शनिवार को जहां मौसम साफ रहेगा. वहीं, रविवार से पूरे प्रदेश में तीन दिन भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इस संबंध में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 15 से 17 मई तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी जारी की गई है।

    शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा. धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है. ऊना में अधिकतम तापमान 42.2 और शिमला में 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. हमीरपुर, कांगड़ा, बिलासपुर, चंबा, धर्मशाला और सोलन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री से ऊपर चल रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान जताया है।

    मनाली- लेह सड़क (NH-003) में दारचा से आगे टूरिस्ट जा सकेंगे. यातायात की आवाजाही मौजूदा सड़क और मौसम की स्थिति पर निर्भर रहेगी. लेह-मनाली मार्ग पर ट्रकों को प्रत्यावर्ती( एक दिन छोड़ कर ) दिनों में जाने की अनुमति है. कोकसर से आगे ग्राम्फू तक काजा रोड पर हल्के वाहनों(बस ट्रक के अलावा)और दो पहिया वाहनों को जाने की मंजूरी है. दारचा शिंकला पास जाने वाला मार्ग भी बहाल कर दिया गया है. यहां से भी टूरिस्ट के छोटे वाहन जांस्कर वैली की तरफ जा सकते है l पांगी सड़क (SH-26) सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुली है।

  • Android Smartphone यूजर्स हो जाएं सावधान! सरकार ने जारी की नई चेतावनी…

    Android Smartphone यूजर्स हो जाएं सावधान! सरकार ने जारी की नई चेतावनी…

    नई दिल्ली। आईटी मंत्रालय की भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (सीईआरटी} ने एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम यूजर्स के लिए एक नई चेतावनी जारी की है। ये हाई अलर्ट एंड्रॉयड 10, एंड्रॉयड 11, एंड्रॉयड 12 और एंड्रॉयड 12L के यूजर्स के लिए है। एडवाइजरी के अनुसार, कई ऑपरेटिंग सिस्टम में कमजोरियों के बारे में बताया गया है जिसका इस्तेमाल किसी के द्वारा संवेदनशील जानकारी प्राप्त करने के लिए किया जा सकता है।

    एडवाइजरी में आगे बताया गया है कि एंड्रॉयड ओएस में फ्रेमवर्क, सिस्टम कंपोनेंट, मीडिया प्रोवाइडर कंपोनेंट, कर्नेल कंपोनेंट्स, मीडियाटेक कंपोनेंट्स, क्वालकॉम कंपोनेंट्स, क्वालकॉम क्लोज्ड सोर्स कंपोनेंट्स और सिस्टम में खामियों के कारण ये कमजोरियां मौजूद हैं। एडवाइजरी के अनुसार, इन कमजोरियों का सफल शोषण हमलावर को संवेदनशील जानकारी प्राप्त करने की अनुमति दे सकता है।

    Google ने पहले ही Android OS में इन कमजोरियों को स्वीकार कर लिया है और इस महीने की शुरुआत में एक सुरक्षा पैच जारी किया है। हाल के Android सुरक्षा बुलेटिन के अनुसार 1 मई 2022 या बाद के सुरक्षा पैच लवेल इन सभी मुद्दों को संबोधित करते हैं। कंपनी के अनुसार, इन मुद्दों में सबसे गंभीर फ्रेमवर्क कॉम्पोनेन्ट में एक उच्च सुरक्षा बग है। 

    एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म के नए संस्करणों में एन्हांसमेंट द्वारा एंड्रॉयड पर कई मुद्दों के लिए शोषण को और अधिक कठिन बना दिया गया है। यही कारण है कि Google सभी यूजर्स को जहां संभव हो, Android के लेटेस्ट संस्करण में अपडेट करने की कहता रहता है।