Category: Tech

  • iPhone 14 सीरीज़ पर मिल रहा बंपर ऑफर, यहां पर मिलेगी बेस्ट डील

    iPhone 14 सीरीज़ पर मिल रहा बंपर ऑफर, यहां पर मिलेगी बेस्ट डील

    गैजेट: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो लेटेस्ट आईफोन्स पर आकर्षक ऑफर मिलने वाला है। हम iPhone 14 और iPhone 14 Plus की बात कर रहे हैं। इन दोनों स्मार्टफोन को आप अब तक सबसे कम कीमत पर खरीद सकेंगे। यह ऑफर Flipkart नए साल के मौके पर लेकर आ रहा है। हालांकि, फ्लिपकार्ट से अभी सेल डेट का ऐलान नहीं किया है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने iPhone 14 और iPhone 14 Plus को Craziest Price Drop Ever ऑफर के तहत लिस्ट किया है। कंपनी ने अपने ऐप पर एक पोस्ट भी टीज किया है, जिसमें मुताबिक हैंडसेट अब तक की सबसे कम कीमत पर उपलब्ध होगा । इसमें कईं प्रकार के आफॅर शामिल हैं। 

    ये कोई पहला मौका नहीं है, जब फ्लिपकार्ट किसी आईफोन को लोएस्ट प्राइस पर बेच रहा है। इससे पहले  ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने iPhone 13 को 50 हजार रुपये से कम कीमत पर बेचा था। इसके इलावो अमेज़न
     पर भी iPhone 14 सीरीज़ को लेकर कई सारे आफॅर मिल रहें हैं।

  • WhatsApp देगा Status रिपोर्ट करने की अनुमति, नए फीचर पर काम जारी

    WhatsApp देगा Status रिपोर्ट करने की अनुमति, नए फीचर पर काम जारी

    नई दिल्लीः वॉट्सऐप कथित तौर पर एक नए फीचर पर काम कर रही है, जो यूजर्स को डेस्कटॉप बीटा पर स्टेट्स अपडेट की रिपोर्ट करने की अनुमति देगा। WABetaInfo के मुताबिक नया फीचर यूजर्स को स्टेटस सेक्शन के मेन्यू में स्टेटस अपडेट की रिपोर्ट करने की अनुमति देगी। अगर यूजर्स किसी भी ऐसे संदिग्ध स्टेट्स अपडेट को देखते हैं जो मैसेजिंग ऐप शर्तों का उल्लंघन कर सकता है, तो वे इसे नए विकल्प के साथ मॉडरेशन टीम को रिपोर्ट कर सकेंगे।

    रिपोर्टिंग मैसेज की तरह ही स्टेट्स अपडेट कंपनी को मॉडरेशन रीजन से फॉरवर्ड किया जाएगा ताकि वे देख सकें कि स्टेट्स से उल्लंघन हुआ है या नहीं। हालांकि, यह फीचर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन को भी ब्रेक नहीं करती है। इन मैसेज के कंटेंट को न तो वॉट्सऐप और न ही मेटा देख सकेगा और साथ ही उनकी निजी कॉल को भी कोई नहीं सुन सकता है, लेकिन प्लेटफॉर्म और यूजर्स को सुरक्षित रखने के लिए कंपनी के लिए एक रिपोर्ट विकल्प लाना महत्वपूर्ण है।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि स्टेट्स अपडेट की रिपोर्ट करने की एबिलिटी अभी अंडर डेवलपमेंट है और इसे वॉट्सऐप डेस्कटॉप बीटा के भविष्य के अपडेट में जारी किया जाएगा।

  • क्या आप भी फोन हैंग होने से है परेशान ? इन आसान स्टेप्स को करें फॉलो!

    क्या आप भी फोन हैंग होने से है परेशान ? इन आसान स्टेप्स को करें फॉलो!

    नई दिल्ली : आजकल ज्यादातर लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं। स्मार्टफोन्स आजकल ढेरों फीचर्स के साथ आते हैं। ऐसे में हर छोटे-बड़े काम इनसे हो जाते हैं. ज्यादा फीचर्स और ज्यादा ऐप होने की वजह से कई बार फोन हैंग भी होने लगता है. साथ ही इसकी स्पीड भी कम हो जाती है। ऐसे में अगर आपका भी फोन हैंग करता है तो हम आपको यहां एक आसान सी ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिससे फोन हैंग होना बंद हो जाएगा।

    इस ट्रिक के लिए आपको कुछ आसान से स्टेप्स को फॉलो करना होगा। इन स्टेप्स को फॉलो करने के बाद ना सिर्फ आपका फोन हैंग होना बंद बल्कि इसकी स्पीड भी कुछ हद तक बढ़ जाएगी। इसके लिए आपको नीचे दिए गऐ स्टेप्स को फॉलो करना होगा : –

    • सबसे पहले आपको अपने फोन की सेटिंग में जाना होगा।

    • फिर आपको About Phone के ऑप्शन पर जाना होगा।

    • इसके बाद यहां आने के बाद आपको एक Build Number का ऑप्शन दिखेगा, इस बिल्ड नंबर पर यूजर्स को सात से आठ बार टैप करना होगा। इससे आपके फोन के डेवलपमोड ऑन हो जाएगा।

    • इसके बाद आपको वापस से सिस्टम सेटिंग पर ही जाना होगा।

    • सिस्टम सेटिंग में आने के बाद आपको यहां कई ऑप्शन नजर आएंगे. थोड़ा नीचे की तरफ स्क्रॉल कर आने पर आपको Don’t Keep Activities का ऑप्शन दिखाई देगा।

    • ऊपर बताए गए इस ऑप्शन को आपको ऑन करना होगा।

    एसा करने से यह होगा कि जब आप इस्तेमाल करते हैं तो बैकग्राउंड काफी सारे ऐप्स रन होते रहते हैं। वो रन होना बंद हो जाएंगे। इससे फायदा ये होगा कि आपका रैम बचेगा और आपकी बैटरी भी बचेगी। साथ ही आपके फोन की स्पीड बढ़ जाएगी और आपका फोन हैंग होना बंद हो जाएगा।

  • खुशखबरी! सिर्फ 999 रुपये में घर ला सकते हैं ये दमदार 5G स्मार्टफोन…

    खुशखबरी! सिर्फ 999 रुपये में घर ला सकते हैं ये दमदार 5G स्मार्टफोन…

    नई दिल्ली. 5G टेक्नोलॉजी आने के बाद लोग अच्छे और किफायती 5जी स्मार्टफोन खरीदने की तलाश में हैं. कई लोग कम बजट होने के कारण ज़्यादा खर्च नहीं करना चाहते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा है तो आपके लिए अच्छी खबर है. ऐसा इसलिए क्योंकि पोको के पॉपुलर फोन M4 5G को सिर्फ 999 रुपये में घर लाया जा सकता है. दरअसल फ्लिपकार्ट से पोको M4 5G को बेहतरीन डील पर खरीदा जा सकता है. 

    आइए जानते हैं क्या है पूरा ऑफर…

    पोको के इस 5जी फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है, लेकिन फ्लिपकार्ट पर इसे 12,999 रुपये में लिस्ट किया गया है. खास बात ये है कि इसपर एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है. ग्राहक एक्सचेंज ऑफर के तहत इसपर 12,000 रुपये तक का डिस्काउंट पा सकते हैं. यानी सभी छूट के बाद पोको के इस फोन को सिर्फ 999 रुपये में घर लाया जा सकता है.

    Poco M4 5G में 6.58 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है. डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz और टच सैंपलिंग रेट 240Hz है. ये फोन Android 12 पर बेस्ड MIUI 13 पर काम करता है. इसमें डुअल 5G सिम स्लॉट दिए गए हैं. पोको के इस हैंडसेट में Mediatek Dimensity 700 प्रोसेसर मिल रहा है.

    कैमरे के तौर पर पोको M4 5G स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ लेंस दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.

  • अब WhatsApp पर 30 सेकंड में मिलेगा लोन, जानिए कैसे?

    अब WhatsApp पर 30 सेकंड में मिलेगा लोन, जानिए कैसे?

    नई दिल्लीः अगर आपको अर्जेंट पैसों की जरूरत है, तो अब आप वॉट्सऐप पर चुटकियों में लोन ले सकते हैं। इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल करने वाले भारतीय यूजर्स अब चुटकियों में प्लैटफॉर्म पर लोन ले सकते हैं। इसके लिए आपको न तो कोई डॉक्यूमेंट देना होग और न ही कोई फॉर्म भरना होगा। दरअसल, एक फिनटेक कंपनी CASHe भारतीय यूजर्स को वॉट्सऐप पर इंस्टेंट लोन दे रही है। इस सुविधा के लिए कंपनी ने हाल ही में चैटबॉट सॉल्यूशन प्रोवाइडर Jio Haptik से पार्टनरशिप की है।

    वॉट्सऐप पर लोन लेने के लिए यूजर्स बिना ज्यादा कुछ किए 30 सेकेंड के भीतर आसानी से लोन हासिल कर सकेंगे। बता दें कि CASHe के पास KYC को पूरा करने के लिए अपना सिस्टम है। यह Jio Haptik एडवांस्ड कन्वर्सेशनल कॉमर्स कैपेबिलिटी की सुविधा देता है। एक बार यूजर को वेरिफाई करने के बाद कंपनी यूजर्स को बहुत आसानी से लोन दे सकती है।

    CASHe को यूजर का बैकग्राउंड चेक करने के लिए केवल उसके नाम की जरूरत होती है, जो उसके PAN कार्ड पर रिजस्टर्ड होता है। लोन लेने के लिए वॉट्सऐप पर यूजर्स को एक डेडिकेटेड नंबर के जरिए CASHe से जुड़ना होगा।

    CASHe के जरिए वॉट्सऐप यूजर्स एक बहुत ही सुविधाजनक एक्सपीरियंस मिल सकता है, क्योंकि इससे उनको क्रेडिट प्राप्त करने की परेशानी दूर हो जाएगी। इस बारे में CASHe के सह-संस्थापक और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर स्वपन राजदेव ने कहा कि जब से कंपनी अपने वॉट्सऐप चैटबॉट के साथ लाइव हुई, CASHe ने 25 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के 50,000 से अधिक क्रेडिट लाइन जारी किए हैं।

    उन्होंने कहा कि दोनों कंपनियों के बीच हुई इस साझेदारी की सबसे अच्छी बात यह है कि जिस यूजर को क्रेडिट की जरूरत है, उसे अब प्लेटफॉर्म छोड़ना नहीं पड़ेगा। साथ ही यूजर्स वॉट्सऐप पर CASHe के जरिए इंस्टेंट क्रेडिट आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। वॉट्सऐप चैटबॉट युवा पेशेवरों के लिए वन-स्टॉप, एंड-टू-एंड समाधान है।

  • हमारे बीच घूमेंगे दिमाग में चिप लगे लोग! जानिए कैसे

    हमारे बीच घूमेंगे दिमाग में चिप लगे लोग! जानिए कैसे

    नई दिल्‍ली: टेस्‍ला और स्‍पेसएक्‍स के सीईओ एलन मस्‍क ने दावा किया है कि उनकी कंपनी न्‍यूरालिंक अगले 6 महीनों में इंसानी दिमाग में चिप लगा देगी। न्‍यूरालिंक ने 2021 में दावा किया था कि उसने एक बंदर में ब्रेन चिप इंप्‍लांट की है। उस बंदर का वीडियो भी न्‍यूरालिंक ने शेयर किया था। बुधवार को एलन मस्‍क ने न्‍यूरालिंक शो में कहा कि इंसानी दिमाग में चिप लगाने की दिशा में कंपनी कठिन परिश्रम कर रही है।

    लगभग 6 महीनों में मानव में पहला न्यूरालिंक स्‍थापित करने में सफलता मिल सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार, मस्‍क ने कहा कि कंपनी का प्रारंभिक लक्ष्य दृष्टि और पैरालिसिस को ठीक करना है। जन्म से ही अंधे लोगों की आंखों में न्‍यूरालिंक की सहायता से रोशनी लाई जा सकती है। रीढ़ की हड्डी टूटने से पूरी तरह अपंग गए लोगों को फिर हष्‍ट-पुष्‍ट बनाने में भी न्‍यूरालिंक की तकनीक मददगार साबित होगी।

    मस्‍क ने कहा कि मनुष्‍य के लिए आज आर्टिफिशिएल इंटेलीजेंस का मुकाबला करना बहुत जरूरी हो गया है और इसके जोखिमों को कम करने के लिए हमें कदम उठाने होंगे। अब तक यह माना जा रहा था कि मस्‍क की ब्रेन मशीन इंटरफेस डेवलपमेंट कंपनी न्‍यूरालिंक जानवरों में ब्रेन चिप इंप्‍लांट करने की कोशिश के शुरुआती चरण में है. कंपनी का मकसद है कि इसे इंसानों के दिमाग में डालकर उसकी क्षमता को बढ़ाया जा सके और इंसानी दिमाग को कंप्‍यूटर से भी जोड़ा जा सकेगा।

  • YouTube और Instagram की बादशाहत को खत्म करेगी JIO की नई APP !

    YouTube और Instagram की बादशाहत को खत्म करेगी JIO की नई APP !

    नई दिल्ली: मौजूदा वक्त में वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए YouTube की भारत में लंबे वक्त से बादशाहत जारी है। लेकिन अब Jio भी इस सेगमेंट में एंट्री की तैयारी में है। Jio के शार्ट वीडियो App के साथ ही OTT सर्विस प्लेटफॉर्म को पेश किया जा सकता है, जहां यूजर्स Youtube की तरह ऑनलाइन वीडियो देख पाएंगे। साथ ही अपने वीडियो को इस पर पोस्ट कर पाएंगे।

    Jio के इस सिंगल वीडियो प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को आईपीएल मैच, मूवी, शार्ट वीडियो और वेब शोज का लुत्फ मिलेगा। Jio के स्ट्रीमिंग सर्विस के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन Jio की तरफ से इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। हालांकि Jio का ऐप मौजूदा वक्त में सभी यूजर्स के लिए लाइव नहीं है। लेकिन ऐप की लॉन्चिंग से पहले Jio ने सिंगर, म्यूजिशियन, एक्टर, कॉमेडियन, डांसर और दूसरे कंटेंट क्रिएटर्स को अपने साथ जोड़ रही है। Jio शार्ट वीडियो ऐप पर सिल्वर, ब्लू और रेड टिक वेरिफिकेशन होगा। इसमें फनबेस कंटेंट होगा।

    इसका इस्तेमाल पेड प्रमोशन के तौर पर नहीं किया जा सकेगा। क्रिएटर्स की प्रोफाइल पर बुक नाउ बटन होगा। क्रिएटर्स को प्रीमियम वेरिफिकेशन दिया जाएगा, जिसे इन-ऐप बुकिंग के जरिए खुद को मॉनिटाइज्ड कर पाएंगे। इस ऐप की बीटा टेस्टिंग जारी है।

  • सिर्फ 999 रुपए में मिल रहा 22 हजार वाला Realme Smart Tv!

    सिर्फ 999 रुपए में मिल रहा 22 हजार वाला Realme Smart Tv!

    Fifa World Cup 2022 आज से शुरू हो गया है। आप में से ज्यादातर लोग इसे घर पर ही देख रहे होंगे, हालांकि आप घर बैठे भी इसे किसी लाइव मैच की तरफ देखना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए एक धमाकेदार स्मार्ट टीवी लेकर आए हैं जो फुटबॉल का मजा दोगुना कर देगा। सबसे खास बात ये है कि इस स्मार्ट एलईडी टीवी की कीमत इतनी कम है जितना आप अंदाजा नहीं लगा सकते हैं।

    realme NEO 80 cm (32 inch) HD Ready LED Smart Linux TV ही वो स्मार्ट एलईडी टीवी है जिसके बारे में हम आज आपको बताने जा रहे हैं क्योंकि इस पर इतना भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है जिसके बारे में आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं। 30 इंच का स्मार्ट एलईडी टीवी है जिसकी असल कीमत ₹21999 है लेकिन फ्लिपकार्ट पर पहले से ही इसकी कीमत पर 45 परसेंट का डिस्काउंट दिया जा रहा है। 45 परसेंट का डिस्काउंट मिलने के बाद इस स्मार्ट एलईडी टीवी की कीमत महज ₹11999 रह जाती है। यह एक किफायती कीमत है और आप को स्मार्ट टीवी तकरीबन आधी कीमत पर दिया जा रहा है लेकिन आप चाहें तो इसे महज ₹999 में खरीद सकते हैं और वह कैसे होगा यह भी हम आपको बताने जा रहे हैं।

    आपको जानकर हैरानी होगी कि इस स्मार्ट एलईडी टीवी पर फ्लिपकार्ट की तरफ से ₹11000 का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है और अगर यह ऑफर पूरी तरह से लागू हो जाता है तो स्मार्ट टीवी की कीमत यानी ₹11999 से ₹11000 की रकम कम कर दी जाएगी। जिसके बाद ग्राहकों को सिर्फ ₹999 ही चुकाने पड़ेंगे जो कि अब तक का सबसे तगड़ा ऑफर है। अगर आप इस ऑफर का लाभ लेना चाहते हैं तो यह आपके लिए वैलिड है और आप इसका फायदा लेकर काफी सारी बचत कर सकते हैं।

  • सिर्फ 10 हजार में मिल रहा iPhone 13 Pro Max!

    सिर्फ 10 हजार में मिल रहा iPhone 13 Pro Max!

    Apple iPhone 13 Pro Max को खरीदना हर कोई चाहता है लेकिन इसकी कीमत इतनी ज्यादा है कि बजट नहीं बन पाता और लोग या तो सस्ता आईफोन खरीद लेते हैं या फिर पैसे जमा करते हैं और जब उनका बजट बन जाता है तब आईफोन का ये मॉडल खरीदते हैं। हालांकि एक जगह ऐसी है जहां पर आईफोन का यह धांसू मॉडल सिर्फ ₹10000 में बेचा जा रहा है। आपको भी यह पढ़कर शायद यकीन नहीं हुआ होगा लेकिन एक मार्केटप्लेस ऐसा है जहां पर ऐसा सच में हो रहा है।

    एप्पल आईफोन 13 प्रो मैक्स को खरीदने के लिए लोग अब शॉर्टकट का सहारा ले रहे हैं। दरअसल फेसबुक पर एक ऑनलाइन मार्केटप्लेस है जहां पर आप कई सारे प्रोडक्ट खरीद सकते हैं और इन प्रोडक्ट्स में अब आईफोन का यह मॉडल भी शामिल हो गया है जिसे इतनी किफायती कीमत में बेचा जा रहा है इसे देखने के बाद लोग इसे खरीदने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। दरअसल फेसबुक केस मार्केटप्लेस में कोई ऐसा सामान नहीं है जो नहीं मिलता है और अब इसमें आईफोन 13 सीरीज भी शामिल हो गया है। ग्राहकों को सिर्फ ₹10000 की शुरुआती कीमत में यह मॉडल बेचा जा रहा है और इसी वजह से लगातार ग्राहक इस मार्केटप्लेस से जुड़ रहे हैं और इसे खरीद रहे हैं।

    आईफोन 13 प्रो मैक्स का जो मॉडल इस ऑनलाइन मार्केटप्लेस पर भेजा जा रहा है वह असल में क्लोन मॉडल है। इसका मतलब यह हुआ कि यह पूरी तरह से नकली है और आप अगर इसे खरीदते हैं तो आपके पैसे बर्बाद हो जाएंगे। 

    ये आईफोन का फेक मॉडल रहता है और अगर आप इसे खरीदते हैं तो नाइस में आपको अच्छा कैमरा मिलेगा और ना ही इसका डिस्प्ले अच्छा होता है या सिर्फ देखने में ही आईफोन की तरह नजर आता है बाकी इसमें एक भी ऐसी खासियत नहीं होती जिसे देखने के बाद आप यह सोचेंगे आपके पैसे बर्बाद नहीं हुए। यही वजह है कि इतनी कम कीमत में इसे बेचा जा रहा है।

  • WhatsApp Call करने पर देने होंगे पैसे! 

    WhatsApp Call करने पर देने होंगे पैसे! 

    वॉट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य ऐप जो आपको बिल्कुल मुफ्त में कॉल करने देते हैं, जल्द ही आपको भुगतान करने के लिए कह सकते हैं, अगर ट्राई का प्रस्ताव लागू होता है। एक रिपोर्ट के आधार पर, दूरसंचार विभाग ने भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण से इंटरनेट आधारित कॉल को विनियमित करने के बाद के प्रस्ताव पर अपने विचार व्यक्त करने को कहा है। दूरसंचार ऑपरेटरों और सेवा प्रदाताओं की ओर से पूरे उद्योग के लिए “सेम सर्विस, सेम रूल्स” के सिद्धांत पर विचार करने का दबाव रहा है।

    ट्राई ने शुरुआत में इस प्रस्ताव को 2008 में वापस भेज दिया था, जब भारत में मोबाइल इंटरनेट अभी भी अपने शुरुआती चरण में था। डीओटी ने अब प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया दी है, ट्राई से व्यापक संदर्भ के साथ आने के लिए कहा है। ऐसा नई तकनीकों के उभरने के बीच तकनीकी माहौल में आए बदलाव के चलते किया जा रहा है। नए नियम इंटरनेट टेलीफोन ऑपरेटरों और यहां तक ​​कि ओटीटी खिलाड़ियों को भी ध्यान में रखकर बनाने को कहा गया है।

    ट्राई की मूल सिफारिश 2008 में वापस की गई थी। यह कहा गया था कि इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (आईएसपी) को सामान्य टेलीफोन नेटवर्क पर इंटरनेट कॉल प्रदान करने की अनुमति दी जा सकती है। हालांकि, उन्हें इंटरकनेक्शन फी के लिए भुगतान करना होगा, वैध अवरोधन उपकरण स्थापित करना होगा और कई सुरक्षा एजेंसियों का अनुपालन करना होगा। 2016-17 में एक बार फिर इस मुद्दे को उठाया गया था जब नेट न्यूट्रैलिटी का मुद्दा चर्चा में था। हालांकि, दूरसंचार विभाग अब प्रस्ताव पर विचार कर रहा है।

    कहा जाता है कि टेलीकॉम ऑपरेटर लंबे समय से सभी इंटरनेट आधारित कॉलिंग और मैसेजिंग सेवाओं के लिए एक समान कानून की मांग कर रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘उन्हें लाइसेंस शुल्क के समान स्तर का भुगतान करना चाहिए, कानूनी अवरोधन, सेवा की गुणवत्ता आदि के विनियमन का पालन करना चाहिए, जैसा कि दूरसंचार ऑपरेटरों और इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (आईएसपी) पर लागू होता है।’

    यदि ऐसा कानून अंततः पारित हो जाता है, तो Google डुओ, वॉट्सएप, इंस्टाग्राम, फेसबुक मैसेंजर, सिग्नल, टेलीग्राम, और इसी तरह की सभी सेवाओं आदि जैसी मुफ्त टेक्स्टिंग और कॉलिंग सेवाओं पर अत्यधिक भरोसा करने वाले यूजर्स को सेवाओं के लिए भुगतान करना होगा। यह देखा जाना बाकी है कि इन सेवाओं पर टैरिफ और शुल्क कैसे लागू किए जाएंगे, यह देखते हुए कि इंटरनेट पर सब कुछ डेटा पैकेट पर आधारित है।