Category: Tech

  • Geyser खरीद रहे हैं तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान, महंगी पड़ सकती है गलती

    Geyser खरीद रहे हैं तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान, महंगी पड़ सकती है गलती

    टेकः ठंडे का सीजन शुरू होने वाला है, ऐसे में गीजर की डिमांड बढ़ने लगी है। आज मार्केट में तमाम तरह के गीजर उपलब्ध हैं। इतने सारे ऑप्शन देखकर यह सवाल मन में जरूर आता है कि घर के लिए इन्सुलेटेड गीजर खरीदना चाहिए या फिर नॉन-इन्सुलेटेड गीजर? इसके अलावा आखिर इन दोनों में फर्क क्या है? आपको बता दें कि इन गीजर के बीच फर्क सिर्फ कीमत या ब्रांड तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आपके बिजली बिल, पानी की गर्मी और टिकाऊपन पर भी असर डालता है।

    1- इन्सुलेटेड गीजर वो होते हैं, जिनमें मौजूद पानी स्टोर करने की टंकी चारों तरफ PUF यानी कि Polyurethane Foam नाम की मोटी इन्सुलेशन लेयर से कवर होती है। इससे गीजर की टंकी में से गर्म पानी की गर्मी बाहर नहीं निकल पाती। इसका फायदा यह होता है कि पानी एक बार गर्म होने के बाद काफी समय तक गर्म रहता है और गीजर को बार-बार इस्तेमाल नहीे करना पड़ता। इससे न सिर्फ आपकी बिजली बचती है बल्कि ओवर यूज न होने की वजह से गीजर की लाइफ भी बढ़ जाती है।

    2- नॉन-इन्सुलेटेड गीजर जैसा कि इसके नाम से ही समझ में आता है इस तरह के गीजर में पानी की गर्मी को रोक कर रखने के लिए किसी तरह की कोई लेयर नहीं होती। ऐसे में इस तरह के गीजर पानी को जितनी तेजी से गर्म करते हैं, उनमें पानी उतनी ही तेजी से ठंडा भी हो जाता है। इससे हर बार गर्म पानी के लिए गीजर को ऑन करना पड़ता है और इससे बिजली की खपत बढ़ती है। इस तरह के गीजर उन लोगों या जगहों के लिए ठीक है, जिन्हें कुछ एक-दो महीने के लिए गीजर इस्तेमाल करना होता हो और उनके यहां गीजर इस्तेमाल करने वाले सदस्य भी कम हों। इस तरह के गीजर इन्सुलेटेड गीजर के मुकाबले सस्ते भी पड़ जाते हैं।

  • Chat GPT से करोड़ों लोग पूछ रहे ये सवाल, कंपनी ने खुद किया दावा

    Chat GPT से करोड़ों लोग पूछ रहे ये सवाल, कंपनी ने खुद किया दावा

    टेक्नोलॉजी: चैट जीपीटी इन दिनों ऐसा जरिया बन चुका है जिससे कई लोग अपने दिल की बात करते हैं। इसका एक कारण यह भी है कि जब भी चैट जीपीटी से कोई प्रश्न पूछा जाए तो उसका उत्तर वो तुरंत दे देता है। अब हाल ही में ओपन एआई ने एक अहम खुलासा किया है। ओपन एआई के अनुसार, करोड़ों यूजर्स चैट जीपीटी पर सुसाइड को लेकर बात कर रहे हैं। ओपन एआई ने बताया कि यूजर्स मेंटल हेल्थ और मानसिक तनाव को लेकर एआई के साथ चर्चा करते हैं। कंपनी के अनुसार, चैट जीपीटी पर हर हफ्ते 80 करोड़ यूजर्स सुसाइड को लेकर चैटिंग करते हैं। लोग अपनी परेशानी को लेकर चैटबॉट से बात करते हैं और उससे सलाह भी मांगते हैं हालांकि ये संख्या टोटल यूजरबेस का करीब 0.15% हैं।

    कंपनी कर रही फीचर पर काम

    ओपन एआई का कहना है कि इश तरह की कन्वर्सेशन बहुत कम है लेकिन इन पर ध्यान देना बहुत जरुरी है। कंपनी ने इसकी जानकारी शेयर करते हुए कहा कि वह ऐसी चैट्स पर काम कर रहे हैं। वह करीबन 170 मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट्स के साथ काम कर रहे हैं। ये एक्सपर्ट एआई चैटबोट को ट्रेन करेंगे कि किस तरह से सुसाइड वाले सवालों का जवाब देना है और उनका तनाव दूर करना चाहिए।

    170 मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट के साथ काम कर रही कंपनी

    ओपन एआई ने यह बताया कि वह करीब 170 मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट के साथ काम कर रहा है। ये एक्सपर्ट एआई चैटबॉट को ट्रेन करेंगे कि किस तरह से सुसाइड वाले सवालों का जवाब देना है और उनके तनाव को कैसे दूर करना चाहिए। ओपन एआई का मानना है कि नया मॉडल पहले से कई गुना ज्यादा बेहतर और रिस्पांड कर पाएगा। हाल ही में दुनियाभर में मेंटल हेल्थ और उसमें चैटबॉट की भूमिका को लेकर बात हो रही है।

    एआई पर लगा  आरोप

    कुछ और स्टडीज में यह दावा भी किया जा चुका है कि एआई चैटबॉट यूजर्स को इस तरह की सलाह देते हैं जो असल में गलत होती है। ऐसे में यूजर्स को भआरी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। ओपन आई पर मौजूदा समय में एक कोर्ट केस भी चल रहा है। यह केस 16 साल के लड़के का है। इस लड़के ने चैट जीपीटी से खुदकुशी से जुड़ी बाते करके बाद में अपनी जान दे दी। इसके बाद एआई पर यह आरोप लगाया है कि उसने ही लड़के को खुदकुशी के लिए उकसाया था।
  • क्या आप भी इस्तेमाल कर रहे हैं Youtube तो हो जाएं सावधान, Data हो जाएगा Hack

    क्या आप भी इस्तेमाल कर रहे हैं Youtube तो हो जाएं सावधान, Data हो जाएगा Hack

    टेक्नोलॉजी: यूट्यूब इन दिनों ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है जिसका इस्तेमाल कई लोग कर रहे है। शॉर्ट्स से लेकर व्लॉगर्स के वीडियो लोग काफी देखते हैं लेकिन आपने शायद यह गौर नहीं किया होगा कि यूटूयूब पर वीडियो देखने के बाद उसके साथ एक लिंक भी दिया होता है। यह लिंक कई लोग ओपन भी कर देते हैं जिसके कारण मालवेयर का शिकार हो सकते हैं। सिक्योरिटी रिसर्चर ने यूट्यूब पर चल रहे एक बड़े मालवेयर अभियान के बारे में पता लगाया है। इसको यूट्यूब को घोस्ट नेटवर्क बोला जा रहा है। यह नेटवर्क नकली ट्यूटोरियल वीडियो बनाकर और चोरी किए चैनल्स के जरिए लोगों के सिस्टम को मालवेयर से इंफेक्ट कर रहा था। हाल ही में चेक प्वाइंट के रिसर्चर ने इसका पर्दाफाश किया है।

    नेटवर्क के जरिए लोगों का डेटा हो रहा था हैक

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह नेटवर्क सॉफ्टवेयर आदि सीखाने वाले हजारों वीडियो के जरिए ऑपरेट करता था। इन ट्यूटोरियल वीडियोज के साथ हैकर्स माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस जैसे किसी सॉफ्टवेयर का क्रैक वर्जन देने के लिए कहते थे। वीडियो में दर्शकों से गूगल ड्राइव या ड्रॉपबॉक्स से फाइल डाउनलोड करने के लिए कहा जाता था। जैसे ही कोई दर्शक इन लिंक्स के जरिए वीडियो डाउनलोड करता था उसके सिस्टम में मालवेयर इंस्टाल हो जाता है। इसकी मदद से फिर हैकर्स सिस्टम में स्टोर, पासवर्ड, कुकीज और लॉगइन आदि चुरा लेते थे।

    फर्जी कमेंट करते थे हैकर्स

    हैकर्स ने इस बात का भी इंतजाम किया था कि पूरा सिस्टम लोगों को भरोसेमंद ही लगे। इसके लिए वो वीडियो के नीचे फर्जी कमेंट कर देते थे। यह कमेंट असली लगते थे। कमेंट में फाइन ओपन करने के पासवर्ड भी दिए होते थे जिससे लोगों को लगता था कि दूसरे लोग भी इन फाइल्स को डाउनलोड और इस्तेमाल कर रहे हैं। यह पूरा नेटवर्क संगठित तरीके से काम करता था और एक चैनल डिलीत होते ही दूसरा बना लेते थे। इसके अलावा ये चुराए हुए यूट्यूब चैनल से भी ऐसे वीडियो पोस्ट कर लोगों को अपने जाल में फंसा लेते थे।

    स्कैम से करें अपना बचाव

    इंटरनेट पर आजकल कई तरह के स्कैम चल रहे हैं इसलिए किसी भी अनजान व्यक्ति के भेजे और बताए हुए लिंक पर क्लिक न करें। फ्री या क्रैक सॉफ्टवेयर के लालच देने वाले लिंक से दूर रहें। थोड़ा सा लालच आपके लिए बड़ा नुकसान कर सकता है।
  • Unknown Number से Call आने पर घबराने की जरूरत नहीं, अब दिखेगा असली मालिक का नाम

    Unknown Number से Call आने पर घबराने की जरूरत नहीं, अब दिखेगा असली मालिक का नाम

    टेकः अनजान नंबर से फोन आने पर बहुत से लोग परेशान हो जाते हैं। कभी-कभी लोगों को समझ में नहीं आता है कि कॉल रिसीव करें या नहीं। लेकिन अब यूजर्स की समस्या का जल्द ही समाधआन होने वाला है। अब अननोन नंबर से कॉल आने पर आपके मोबाइल स्क्रीन पर कॉलर के नंबर के साथ ही उसका नाम भी दिखेगा। TRAI (टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी) और DoT (डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशंस) ने मोबाइल कॉल से होने वाली धोखाधड़ी रोकने के लिए यह कदम उठाया है।

    इस फैसले का मकसद धोखाधड़ी रोकना और डिजिटल सुरक्षा बढ़ाना है। यह सेवा 4G और उससे नई तकनीक वाले नेटवर्क पर शुरू होगी। इससे लोगों को फर्जी कॉल से बचाने में मदद मिलेगी। 2G और 3G पर बैंडविड्थ कम होने से तकनीकी दिक्कत है। इसलिए इन नेटवर्क का इस्तेमाल करने वालों को कॉलर का असली नाम नहीं नजर आएगा।

    TRAI और DoT ने कहा कि कॉल आने पर कॉलर का असली नाम, जो कनेक्शन लेते समय दिया गया था, वह डिफॉल्ट में दिखेगा। हालांकि, पहले ट्राई ने सुझाव दिया था कि यह सेवा सिर्फ मांगने पर चालू होनी चाहिए। लेकिन DoT इस बात से सहमत नहीं था। इसके बाद दोनों की एकराय बनी और फैसला लिया गया।

    TRAI और DoT ने तय किया कि जिन लोगों ने कॉलिंग लाइन आइडेंटिफिकेशन रेस्ट्रिक्शन यानी CLIR सुविधा ली है, उनका नाम नहीं दिखेगा। यह सुविधा आम लोगों, खुफिया एजेंसियों के अफसरों और बड़े लोगों को मिलती है। आम लोगों के लिए ऑपरेटर अच्छी जांच करेंगे और कानून वाले एजेंसियों को जानकारी दे सकेंगे। बल्क कनेक्शन, कॉल सेंटर और टेलीमार्केटर को यह सुविधा नहीं मिलेगी। इससे प्राइवेसी बनी रहेगी।

  • Jio ने यूजर्स के लिए निकाला सुपर ऑफर, सिर्फ इतने रुपये का रिचार्ज करने पर मिलेंगे फायदे

    Jio ने यूजर्स के लिए निकाला सुपर ऑफर, सिर्फ इतने रुपये का रिचार्ज करने पर मिलेंगे फायदे

    टेक्नोलॉजी: जियो एक ऐसा नेटवर्क है जिसको कई यूजर्स इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में कंपनी आए दिन अपने प्लान्स बदलती रहती है ताकि लोगों को कोई दिक्कत न हो। अब जियो ने एक फैमिली प्लान निकाला है जिसको यूजर्स इस्तेमाल कर सकते हैं।

    449 रुपये में मिलेगा यूजर्स को प्लान

    यह फैमिली प्लान पोस्टपेड है। ऑफिशियस पोर्टल पर 449 रुपये में लिस्टेड है। इसमें यूजर टोटल 4 सिम कार्ड का इस्तेमाल कर पाएंगे। जियो का पोस्टपेड प्लान 449 रुपये है जिसमें 3 सिम तक एड ऑन की जा सकती है।

    यूजर्स को मिलेंगे बेनिफिट्स

    जियो के 449 रुपये के इस प्लान में 75GB इंटरनेट डेटा मिलेगा। इस प्लान के साथ डेली 100 एसएमएस का एक्सेस भी मिलेगा। वहीं जियो को 449 रुपये के पोस्टपेड प्लान के अंतर्गत यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा भी मिलेगा।

    सिम एड ऑन करने पर देने पड़ेंगे एक्स्ट्रा पैसे

    इसके साथ ही जियो के पोर्टल पर जो डिटेल्स सामने आई है उसके अनुसार, 449 रुपये के प्लान में यदि यूजूर सिम एड ऑन करते हैं तो 150 रुपये का मंथली चार्ज एक्स्ट्रा लगेगा। सिम एड ऑन पर प्रति सिम 10GB एक्स्ट्रा डेटा मिलेगा। टोटल 3 सिम एड ऑन करवाने के बाद टोटल 10GB डेटा मिलेगा।

    जियो होम का मिलेगा ट्रायल

    इस प्लान की खास बात यह है कि इसमें आपको 2 महीने के लिए जियो होम का फ्री ट्रायल भी मिलेगा। ऐसे में जियो के इस रिचार्ज प्लान के साथ यूजर्स को मोबाइल और टीवी का सब्सक्रिप्शन तीन महीने के लिए बिल्कुल मुफ्त मिलेगा।

    फ्री सब्सक्रिप्शन की भी मिली थी सुविधा

    इससे पहले जियो ने एक और फैमिली प्लान निकाला था जिसमें सिर्फ डेटा और कॉलिंग की सुविधा ही नहीं मिलती बल्कि इसमें आपको कई सारे प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी जिए थे। इस प्लान में जिओ होटस्टार मोबाइल टीवी सब्सक्रिप्शन 3 महीने के लिए फ्री मिल रहा था।
  • Whatsapp यूजर्स को जल्द मिलेगा नया फीचर, अब नहीं छूट पाएंगे जरुरी Message

    Whatsapp यूजर्स को जल्द मिलेगा नया फीचर, अब नहीं छूट पाएंगे जरुरी Message

    टेक्नोलॉजी: व्हाट्सएप्प आए दिन अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स लेकर आता रहता है। कंपनी की ओर से नए और जरुरी फीचर्स पर अभी काम भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब कंपनी एक इस तरह का फीचर टेस्ट कर रही है जिसके जरिए ग्रूप चैट का अनुभव यूजर्स के लिए और भी आसान हो जाएगा। इस नए फीचर को @all और mention everyone करके यूजर्स पूरे ग्रूप को टैग कर पाएंगे।

    जरुरी मैसेज नहीं होंगे मिस

    नया फीचर @all अभी तक के लिए फिलहाल Whatsapp Beta For Android में ही देखा गया है। इसको कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए गूगल प्ले स्टोर के जरिए रोलआउट किया जा रहा है। पहले इस फीचर को डेवलपमेंट स्टेज में देख गया था लेकिन अब यह Mention Menu के अंदर नजर आ रहा है। इसकी मदद से अब यूजर्स पूरे को ग्रूप को एक साथ अलर्ट कर पाएंगे जिससे कोई भी जरुरी मैसेज मिस नहीं होगा। भले ही किसी मेंबर ने नोटिफिकेशन म्यूट किए हों।

    ऐसे काम करेगा फीचर

    जब भी किसी ग्रूप चैट में @all का इस्तेमाल किया जाएगा तो इस फीचर से ग्रूप के हर सद्सय को टैग किए बिना हर एक को अलग-अलग मैंशन किए जा पाएंगे। यह फीचर खासतौर पर बड़े ग्रूप्स, टीम्स, कम्युनिटीज और फैमिली ग्रुप्स के लिए फायदेमंद साबित होगा। जहां पर अक्सर कुछ मैसेज नजरअंदाज हो जाते हैं। इस फीचर का मकसद होगा अच्छी ग्रूप कम्यूनिकेशन और जरुरी मैसेज की डिलीवरी को आसान बनाना।

    ये लोग कर पाएंगे इस्तेमाल

    WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फीचर के इस्तेमाल को लेकर व्हाट्सएप्प ने कुछ सीमाएं भी तय की है। छोटे ग्रूप्स में हर कोई इसका इस्तेमाल कर पाएगा। बड़े ग्रूप्स में सिर्फ ग्रूप एडमिन्स ही यह फीचर इस्तेमाल कर पाएंगे। इस नियम का मुख्य उद्देश्य स्पैम और अनचाही नोटिफिकेशन से बचाव करना है।

    जल्द मिलेगा फीचर

    फिलहाल अभी यह फीचर बीटा टेस्टर्स के लिए ही मौजूद है। आने वाले हफ्तों में इसे ज्यादा यूजर्स तक पहुंचाया जाएगा। टेस्टिंग पूरी होने के बाद यह फीचर Android और IOS यूजर्स के लिए भी स्टेबल वर्जन में रोलआउट कर दिया जाएगा। इस अपडेट के साथ व्हाट्सएप्प का यही मकसद है कि ग्रुप चैट्स में सुविधा और नियंत्रण दोनों का संतुलन बनाया जा सके और बातचीत आसान हो सके।
  • ChatGpt में जल्द आएगा नया फीचर, Whatsapp-Telegram को देगा टक्कर

    ChatGpt में जल्द आएगा नया फीचर, Whatsapp-Telegram को देगा टक्कर

    टेक्नोलॉजी: ओपन एआई अपने एआई चैटबॉट चैटजीपीटी को लेकर एक धांसू फीचर लाने की सोच रहा है। यह फीचर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए दिक्कत खड़ी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी धीरे-धीरे चैट जीपीटी एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में ट्रांसफोर्म कर देगा। इसके लिए वह डायरेक्ट मैसेज डीएम फीचर पर भी काम कर रही है। इस फीचर के आने के बाद यूजर्स चैट जीपीटी में आपस में कम्यूनिकेट कर पाएंगे। कंपनी यह कदम इसलिए लेकर आ रही है ताकि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स औऱ मैसेजिंग ऐप्स को टक्कर दे पाए।

    बीटा वर्जन में स्पॉट हुआ फीचर

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ताजा फीचर को केलपिको या केलपिको रुम्स नाम दिया जाएगा। यह एंड्रॉयड के लिए चैट जीपीटी के बीटा वर्जन में देखा गया है। इसी तरह का फीचर ओपन एआई की आईफोन पर उपलब्ध सोरा ऐप में भी मिलेगा। यह पर यूजर वीडियो प्रोजेक्ट्स पर बात करने के लिए एक-दूसरे को डायरेक्ट मैसेज भी भेज सकते हैं। यदि चैट जीपीटी में यह फीचर आएगा तो यह सिर्फ एआई असिस्टेंट ही नहीं बल्कि क्रिएटर, प्रोफेशनल्स और डेवलपर्स के लिए एक कॉलेब्रोटिव वर्कस्पेस बन जाएगा।

    ग्रुप चैट का भी मिलेगा ऑप्शन

    डायरेक्ट मैसेज के अलावा इस फीचर में ग्रुप चैट क्रिएट करने का ऑप्शन भी यूजर्स को मिलेगा हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि इस चैटबॉट में किए जाने वाले मैसेज एंड टू एंड एनक्रिप्टेड होंगे या नहीं। व्हाट्सएप्प, सिग्नल और टेलीग्राम जैसे ऐप्स पर एंड टू एंड एनक्रिप्शन मिलता है जो यूजर्स के भरोसे के लिए बेहद जरुरी है।

    चैट जीपीटी का यूजर रहे इस्तेमाल

    डीएम फीचर आने की खबरें उस समय पर आई हैं जब ओपन एआई लगातार चैट जीपीटी की फंक्शनलिटी बढ़ाने पर काम कर रही है। कुछ दिन पहले ही कंपनी ने ऐप्स SDK भी पेश किया था। यह डेवलपर्स को चैट जीपीटी में ही कस्टम एआई पावर्ड ऐप्स बनाने की सुविधा देता है। इसके अलावा ऑटोनोमस एजेंट भी पेश किए गए थे जो यूजर्स के तौर पर वेब ब्राउजिंग, फॉर्म भरने और मुश्किल ऑनलाइन काम को करने में सक्षम हैं।
  • Android Users भी IPhone की तरह चैक कर सकेंगे Battery Health

    Android Users भी IPhone की तरह चैक कर सकेंगे Battery Health

    टेकः अब आप भी iPhone की तरह अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स की आसानी से बैटरी हेल्थ का पता लगा सकते हैं। ज्यादातर एंड्रॉयड यूजर्स अभी भी इस तरह के फीचर से दूर हैं। हालांकि अगर आप एक खास ऐप का इस्तेमाल करें, तो अपने फोन की बैटरी हेल्थ का चंद स्टेप्स में पता लगा सकते है। इसके लिए आपको AccuBattery नाम की ऐप का इस्तेमाल करना होगा। दरअसल यह एक बैटरी ऐप है, जो आपके फोन की बैटरी से जुड़ी डिटेल्स के बारे में बताती है। इस ऐप का इस्तेमाल कर आप अपने एंड्रॉयड फोन की बैटरी हेल्थ के बारे में पता कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए पहले आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

    AccuBattery ऐप का इस्तेमाल कर के आप अपने एंड्रॉयड फोन की बैटरी हेल्थ का पता लगा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको प्ले स्टोर से इस ऐप को अपने फोन में इंस्टॉल करना होगा। इसके बाद आपको कम से कम दो बार अपने फोन को 0 से 100% और 100% से 0% तक डिस्चार्ज करना होगा। इसके बाद जब आप AccuBattery ऐप को खोलेंगे तो डैशबोर्ड पर ही आपको अपने फोन की बैटरी हेल्थ दिख जाएगी।

    अगर आप यह जानना चाहते हैं कि कितनी बैटरी हेल्थ पर आपको अपने फोन की बैटरी बदलवाने की जरूरत पड़ती है, तो बता दें कि iPhone यूजर्स के लिए सलाह रहती हैकि बैटरी हेल्थ 80% से कम हो जाने पर फोन की बैटरी को बदलवा लिया जाए। हालांकि यूजर्स को अगर फोन दिन में एक बार से ज्यादा चार्ज करने में कोई परेशानी न हो, तो वे बैटरी बदलवाए बिना भी फोन को इस्तेमाल करना जारी रख सकते हैं। यही चीज एंड्रॉयड यूजर्स पर भी लागू होती है।

  • Jio ने यूजर्स को दिया Festival Offer, रिचार्ज करने पर मिलेंगे ये Benefits

    Jio ने यूजर्स को दिया Festival Offer, रिचार्ज करने पर मिलेंगे ये Benefits

    टेक्नोलॉजी: जियो फेस्टिव ऑफर के अंतर्गत कुछ रिचार्ज प्लान के साथ अब यूजर्स को कई बेनिफिट्स भी दे रहा है। इस प्लान्स में शर्तों के साथ गोल्ड, 2 महीने के लिए जियो होम ट्रायल भी मिलेगा। फेस्टिव ऑफर के अंतर्गत अब यूजर्स को जियो हॉटस्टार का 3 महीने के लिए सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसके साथ ही जियो एआई क्लाउड में 50 जीबी स्टोरेज का एक्सेस भी मिलता है।

    349 रुपये का रिचार्ज कर पाएंगे यूजर्स

    फेस्टिव ऑफर के अंतर्गत 349 रुपये का रिचार्ज, 899 रुपये का रिचार्ज, 999 रुपये का रिचार्ज और 3599 रुपये का रिचार्ज शामिल है। ये रिचार्ज सिर्फ भारत में सभी रीजन के लिए उपलब्ध होगा। रिचार्ज प्लान आपको जियो पोर्टल और माय जियो ऐप पर आसानी से मिल जाएगा। जियो का 349 रुपये का रिचार्ज प्लान है। फेस्टिव ऑफर के अंतर्गत इसमें गोल्ड और होम ट्रायल भी मिलेगा। इसके साथ ही 3 महीने का जियो होटस्टार का सब्सक्रिप्शन भी यूजर्स को मिल पाएगा।

    मिलेगी कॉलिंग

    जियो के 349 रुपये के रिचार्ज प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। प्लान में टोटल 56 जीबी डेटा एक्सेट करने को मिलता है। जियो के 349 रुपये के रिचार्ज प्लान में यूजर्स को डेली के 100 एसएमएस का एक्सेस भी मिलेगा। यहां यूजर्स को 28 दिन तक ये सर्विस मिलती रहेगी।

    जियो हॉटस्टार चलेगा 3 महीने

    जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन 3 महीने के लिए होगा। ऐसे में 349 रुपये का रिचार्ज सिर्फ 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आएगा। ऐसे में यूजर्स को रिचार्ज खत्म होने के 48 घंटे के अंदर दोबारा से रिचार्ज करवाना पड़ेगा।

    ऑफर में मिलेगा फायदा

    इन प्लांस के अलावा 100 रुपये का ऐड-ऑन करने पर भी फेस्टिव ऑफर के फायदे आप उठा सकते है लेकिन इसके साथ आपको वेलिडिटी नहीं मिलेगी। इस ऑफर के अंतर्गत यूजर्स को 5G डाटा, ओटीटी प्लेटफॉर्म और- जियो के इन-ऐप रिवॉर्ड इकोसिस्टम में इस्तेमाल के लिए एकस्ट्रा जियो गोल्ड बैलेंस की सुविधा भी मिलेगी। यह ऑफर प्रीपेड यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा परंतु फिलहाल जियो ने पोस्टपेड यूजर्स के लिए अलग से फेस्टिव ऑफर की घोषणा नहीं की है।  
  • इस Company ने लॉन्च किया पहला फैमिली SUV Scooter, जानें खासियत

    इस Company ने लॉन्च किया पहला फैमिली SUV Scooter, जानें खासियत

    टेकः भारत में पहला फैमिली SUV स्कूटर लान्च हो चुका है, जो दमदार होने के साथ-साथ आपको एक आरामदायक राइड भी देगा। कोमाकी ने अपने दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किए है। जिनका नाम FAM1.0 और FAM 2.0 रखा गया है। इन स्कूटर्स को खास तौर पर एक बेहतरीन फैमिली राइड के लिए डिजाइन किया गया है। 3 पहियों पर चलने वाले इस स्कूटर को घरेलू और कॉमर्शियल दोनों तरह के कामों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। FAM1.0 की एक्स-शोरूम कीमत 99,999 रुपये और FAM 2.0 की एक्स-शोरूम कीमत 1,26,999 रुपये रखी गई है।

    दमदार Lipo4 बैटरी टेक्नोलॉजी
    दोनों स्कूटर्स में Lipo4 बैटरी का इस्तेमाल किया गया है, जो इन्हें खास बनाती है। ये बैटरियां 3,000 से 5,000 चार्ज साइकल तक चलती हैं, जो इनकी जबरदस्त टिकाऊपन को दर्शाती है। यह लिथियम बैटरी हल्की और कॉम्पैक्ट है, जो ओवरहीटिंग, आग और विस्फोट के खतरों को कम करती है। साथ ही यह बैटरियां तेज चार्जिंग में भी मदद करती है, जिससे चार्जिंग के लिए कम इंतजार करना पड़ता है। इसके अलावा यह बैटरियां पर्यावरण के भी अनुकूल हैं।

    स्मार्ट फीचर्स जो राइड को बनाते हैं आसान
    ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कई आधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस हैं। ये स्कूटर सेल्फ-डाइग्नोसिस सिस्टम के साथ आते हैं। यह सिस्टम खुद ही किसी भी समस्या की जांच करता है और राइडर को पहले ही चेतावनी दे देता है, ताकि बाद में परेशान न हो। रिवर्स असिस्ट की मदद से तंग जगहों से निकलने में आसानी होती है। इसमें खास ब्रेक लीवर के साथ ऑटो होल्ड फीचर है, जो बेहतर ग्रिप और सटीक ब्रेकिंग देता है।

    स्कूटर में एक स्मार्ट डैशबोर्ड भी दिया गया है, जो रियल-टाइम राइड डेटा, नेविगेशन और कॉल अलर्ट जैसी जानकारी दिखाता है। पावर आउटपुट और स्पीड को एडजस्ट करने के लिए इसमें अलग-अलग गियर मोड्स दिए गए हैं। FAM 1.0 मॉडल एक बार फुल चार्ज में 100 किलोमीटर से ज्यादा और FAM 2.0 मॉडल 200 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देता है।