Category: Punjab>Sangrur

  • Punjab News: मेन बाजार में Garments की दुकान में लगी आग, सामान जलकर हुआ राख

    Punjab News: मेन बाजार में Garments की दुकान में लगी आग, सामान जलकर हुआ राख

    संगरूरः दिड़बा के मुख्य बाजार लिंक रोड पर गारमेंट्स की दुकान में आग लगने से लोगों में हड़कंप मच गया। शहर वासियों और डेरा प्रेमियों की मदद से कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। वहीं फायर ब्रिगेड संगरूर शहर से आने में देरी होने तक लगभग लोगों ने ही आग बुझा दी थी। यह आग बांसल जनरल स्टोर और उसके साथ लगी गरमेंट्स की दुकान में लगी है। बांसल जनरल स्टोर के मालिक राधे शाम बांसल ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी जनरल स्टोर और गरमेंट्स की दुकान लिंक रोड पर है।

    दुकान से कुछ दूर उनका गरमेंट्स सामान रखने के लिए एक गोदाम भी है। उन्हें सुबह लगभग 10 बजे पता चला कि दुकान पर काम करने वाले दो नौजवान जब स्टोर खोलने पहुंचे तो देखा कि स्टोर के अंदर कपड़ों में आग लगी हुई है। स्टोर खोलने के दौरान काम करने वाले दो नौजवान, योगेश कुमार और कुलदीप, आग की लपटों के कारण घायल हो गए, फिलहाल उनकी सेहत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वे निजी अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि इस स्टोर में लाखों रुपये के गरमेंट्स रखे थे, जो आग की चपेट में आकर जलकर खाक हो गए।

  • Punjab News: हादसे का शिकार हुई सवारियों से भरी PRTC Bus

    Punjab News: हादसे का शिकार हुई सवारियों से भरी PRTC Bus

    संगरूर: विधानसभा हलका महिला कलां के अधीन आने वाले गांव गहल से टल्लेवाल की ओर जाने वाली प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनी सड़क पर हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां पेड़ों की नीची टहनियों और सड़क में गड्ढों के कारण PRTC बस नियंत्रण खोकर खेत में गिर गई। मिली जानकारी के अनुसार यह बस बरनाला से जगराओं जा रही थी। इस दौरान हादसा टल्लेवाल-गहल सड़क पर हो गया। वहीं खेत में काम कर रहे किसानों ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों को सुरक्षित तरीके से बस से बाहर निकाला। किसी भी यात्री को कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। लेकिन यात्रियों में घटना को लेकर हड़कंप मच गया।

    इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन डकौदा धनेर ग्रुप के नेता जसविंदर सिंह, पंच जगरूप सिंह गहल, दलजीत सिंह गोगा, गुरसेवक सिंह और सतिनाम सिंह ने सड़क किनारे लगे पेड़ों की छंटाई करने और अधूरी पड़ी सड़क को पूरा करने की मांग की। यूनियन नेताओं ने बताया कि इलाके में यह पहला हादसा नहीं है। सड़क किनारे खड़े जर्जर हालात के पेड़ और टूटी सड़क के कारण हादसे हो रहे हैं। उन्होंने पंजाब सरकार और जिला प्रशासन से मांग की कि पेड़ों की छंटाई कराकर सड़क का कार्य तुरंत पूरा किया जाए, ताकि जानमाल की रक्षा हो सके।

  • Punjab News: नशा छुड़ाओं केंद्र में सेहत विभाग और पुलिस की रेड

    Punjab News: नशा छुड़ाओं केंद्र में सेहत विभाग और पुलिस की रेड

    संगरूरः धूरी में अवैध रूप से चल रहे ‘गुरु कृपा शफा फाउंडेशन’ नाम के प्राइवेट नशा मुक्त केंद्र पर पुलिस और डॉक्टरों की टीम द्वारा रेड की गई। मामले की जानकारी एसएचओ जसवीर सिंह धूरी ने दी। उन्होंने कहा कि गुरु कृपा शफा फाउंडेशन नाम के नशा मुक्ति केंद्र को स्वास्थ्य विभाग द्वारा 2023 में सील कर दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद भी बिना लाइसेंस के इस नशा मुक्त केंद्र को चलाया जा रहा था।

    डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि ह्यूमन राइट्स से शिकायत मिली थी कि यहां नशा छोड़ने आए मरीजों के साथ मारपीट की जाती है। इसके बाद डॉक्टरों और पुलिस की टीम ने मिलकर इस केंद्र पर संयुक्त रूप से रेड की। रेड के दौरान नशा छुड़ाओं केंद्र से 18 मरीज पाए गए, जिनमें से 12 मरीजों के परिजनों को बुलाकर उन्हें सौंप दिया गया और समझाया गया कि बिना लाइसेंस वाले नशा मुक्त केंद्र में इस तरह से अपने बच्चों को दाखिल न करवाया जाए।

    नशा मुक्ति केंद्र के इंचार्ज डा. इशान प्रकाश ने बताया कि 6 मरीजों के परिजनों से संपर्क नहीं हो रहा। उन्हें गांव घाबड़ा में बने सरकारी नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल कराया जा रहा है। ड्रग इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने जानकारी देते हुए आम लोगों को संदेश दिया कि यदि आप अपने बच्चे का नशे से इलाज कराना चाहते हैं तो अस्पताल/नशा मुक्त केंद्र का हमेशा लाइसेंस चेक कर ही अपने बच्चे को दाखिल करवाएं। इस तरीके से बिना लाइसेंस वाले नशा मुक्त केंद्र में आपके बच्चों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया जा सकता है।

  • Punjab News: पुलिस और नर्स पर हमला करके नशा छुड़ाओं केंद्र से भागे 8 मरीज, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस और नर्स पर हमला करके नशा छुड़ाओं केंद्र से भागे 8 मरीज, देखें वीडियो

    संगरूर: जिले के गांव घाबदा में सरकारी नशा मुक्ति केंद्र से 8 मरीज पुलिस और नर्स पर हमला कर फरार हो गए। पुलिस कर्मचारी मलकीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पहले भी कई मरीज इस नशा मुक्ति केंद्र से भाग चुके हैं।

    इस केंद्र में NDPS एक्ट के तहत नशा करने वाले व्यक्ति दाखिल थे। पुलिस कर्मचारी ने बताया कि नर्स के सिर पर भी चोट लगी है। पुलिस कर्मचारी मलकीत सिंह ने बताया कि उनकी ड्यूटी घाबड़ां नशा मुक्ति केंद्र में थी। उस समय खाने का समय था और नर्स दवा देने मरीजों के पास गई थी। इस दौरान मरीजों ने पहले नर्स को धक्का दिया जिससे उसे चोट लगी। फिर वे मलकीत सिंह की ओर बढ़े और गला घोंटने की कोशिश की। इसके बाद वे उन्हें नीचे गिरा कर भाग गए।

    इस दौरान कई मरीज भागना चाहते थे, लेकिन केंद्र के कर्मचारियों ने मामले को संभाल लिया। फिर भी 8 मरीज भागने में सफल रहे। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने इसके बाद इन 8 के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार मरीजों की तलाश कर रही है और इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

  • Punjab News: विवाहिता ने ससुराल पर घर से निकालने और कब्जा करने के लगाए आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: विवाहिता ने ससुराल पर घर से निकालने और कब्जा करने के लगाए आरोप, देखें वीडियो

    संगरूरः जिले के गांव डंडोली खुरद में विवाहित महिला ने ससुराल परिवार पर गंभीर आरोप लगाए है। महिला का आरोप है कि उसे ससुराल वालों द्वारा जबरदस्ती घर से निकाला जा रहा है। जिसके बाद महिला निंहग सिंह के जत्थेबंदियों को साथ लेकर ससुर गांव आई और सिंहों की मौजूदगी में घर में दाखिल हुई। इस घटना को लेकर गांवासी भी इकट्ठा हो गए। महिला ने अपनी ननंद और नंददोईए तथा घर पर कब्जा करने और जमीन हड़पने का आरोप लगाया।

    इस घटना को लेकर जब नंनद और नंददोईए का कहना है कि लड़के की मौत के बाद उनकी जमीन और घर का मामला कोर्ट में चल रहा है। आज उसकी सालेहार निहंग सिंहों को लेकर घर का कब्ज़ा लेने के लिए आई हैं, जो उनके साथ धोखा कर रहे हैं। इस घटना की सूचना मिलते ही दिड़बा थाने की पुलिस घटना स्थल पहुंची। जहां घटना स्थल पर दोनों पक्षों से बात करने बाद उन्हें थाने बुलाया गया। वहीं इस घटना संबंधी डीएसपी रूपिंदर कौर बाजवा से फोन पर बात हुई, तो उन्होंने कहा कि मामला उनके ध्यान में है और दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है, जहां दोनों पक्षों से बात करने के बाद ही फैसला लिया जाएगा।

  • Punjab News: कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग

    Punjab News: कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग

    संगरूरः दिड़बा में लिंक रोड पर स्थित बाजार में रेडीमेड कपड़ों की दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग लगने से दुकान के अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। मिली जानकारी के अनुसार घटना सुबह 6 बजे की है, जब पड़ोसी दुकानदारों को पता चला कि दुकान से धुआं निकल रहा है तो उन्होंने तुरंत दुकान के मालिक को सूचित किया। वहीं घटना के दौरान लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने आग पर काबू पाने की कोशिश की गई।

    वहीं आग भीषण होने के कारण दमकल विभाग को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। कांसल गारमेंट्स दुकान के मालिक ने जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें आग लगने के बारे में पड़ोस के लोगों से फोन आया था कि उनकी दुकान के अंदर से धुआं निकल रहा है।

    जिसके बाद उन्होंने दमकल विभाग की टीम को फोन किया और आधे घंटे बाद संगरूर और सुनाम से दमकल विभाग की टीम गाड़ियां लेकर पहुंच गई। वहीं लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाया गया। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, लेकिन घटना में उनका लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। उन्होंने मांग की कि सरकार उन्हें मुआवजा दे ताकि वे फिर से अपने पैर पर खड़े हो सकें।

  • Punjab News: कुछ मिनटों की बारिश से किसानों की हजारों एकड़ फसल जलमग्न, देखें वीडियो

    Punjab News: कुछ मिनटों की बारिश से किसानों की हजारों एकड़ फसल जलमग्न, देखें वीडियो

    संगरूरः जिले के मूनक इलाके में घग्गर नदी के बिल्कुल साथ में बसे गांव बल्लार में आज सुबह आधे घंटे तक हुई तेज बारिश ने पूरे गांव को पानी में डूबो दिया। भारी बारिश से किसानों की कई एकड़ फसलें जलमग्न हो गईं और किसानों के खेतों में करीब 4 फीट पानी खड़ा हो गया।

    किसान बिंदर राम ने बताया कि अगर दोबारा बारिश हुई तो खेतों में बहुत पानी भर जाएगा या फिर घग्गर नदी टूट गई तो हमारी फसल पूरी तरह बर्बाद हो जाएगी। कुछ दिन पहले ही धान की फसल लगाई थी, जिसमें अब 2-3 फीट पानी खड़ा हो गया है। अगर यह पानी जल्द नहीं निकला तो हमारी फसल बर्बाद हो जाएगी और हमें दोबारा फसल बोनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि सरकार को भी घग्गर नदी से पानी एहतियात के साथ खोलना चाहिए, ताकि किसानों को फसल की बर्बादी का सामना न करना पड़े।

  • Punjab News: Verka Society के Secretary के घर सेहत विभाग की Raid, दपंति गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Verka Society के Secretary के घर सेहत विभाग की Raid, दपंति गिरफ्तार, देखें वीडियो

    संगरूरः पंजाब में मिलावटी दूध को लेकर कई बार मामले सामने आ चुके है। वहीं ताजा मामला दिड़बा के नजदीक गांव तिरंजीखेडा से सामने आया है। जहां सेहत विभाग ने गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस की टीम के साथ एक कोठी में रेड की। इस दौरान पुलिस ने कोठी में नकली दूध बेचने के मामले में पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा हैकि उक्त दंपति वेरका का दूध और डायरी से दूध लाकर उसमें रिफाइंड और कैमिकल मिलाकर बेचते है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और सेहत विभाग की टीम ने रेड कर दंपति को गिरफ्तार किया है।

    आरोपियों की पहचान हरदीप सिंह और उसकी पत्नी गुरदीप कौर को गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी घर में ही इस दूध से नकली दूध तैयार करके लोगों को बेचकर धोखाधड़ी कर रहे थे। पुलिस ने रेड करके कोठी से 5 रिफाइंड के टीन, 50 क्विंटल नकली दूध, 800 ग्राम कास्क सोडा, 3 मिक्सर, और 2 प्लास्टिक के डिब्बे और बाल्टी बरामद की गई है। आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    मामले की जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि उन्हें थाना प्रभारी का फोन आया था। इस दौरान उन्होंने दूध में इस्तेमाल किए जाने वाले पदार्थ के बारे में पूछा जिसके बाद उन्होेंने एक घर में रेड करने के लिए उन्हें बुलाया। सेहत अधिकारी ने कहा कि जब घर में रेड की गई तो घर से कास्टिक सोडा, रिफाइंड के टीन, दूध के खाली कैन सहित कई पदार्थ बरामद किए गए है। इस दौरान मिक्सर ग्राइडंर भी बरामद किए गए।

    उक्त दूध के सैंपल लैब में टेस्ट करने के लिए भेज दिए गए है, उनकी रिपोर्ट आने पर असल दूध में की जाने वाली मिलावट के बारे में पता चल पाएंगा। सेहत अधिकारी ने कहा कि हरदीप सिंह वेरका सोसायटी के सैकेटरी भी हैं। उनके द्वारा कहा गया कि वह 3 हजार लीटर रोजाना लेते है। ऐसे में हरदीप सिंह दूध में कितनी मिलावट करते है, वह लैब रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।

  • Punjab News: खतरे के निशान के पास पहुंचा घग्गर नदी में पानी का Level, देखें वीडियो

    Punjab News: खतरे के निशान के पास पहुंचा घग्गर नदी में पानी का Level, देखें वीडियो

    जायजा लेने पहुंचे DC और SSP

    संगरूरः पहाड़ों और मैदानी इलाके में भारी बारिश से तबाही हो रही है। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते आज घग्गर दरिया में पानी का स्तर 730 फीट पर पहुंच गया है, जबकि 748 फीट खतरे का लेवल का निशान है। कालका और परवाणू इलाके से शुरू होती घग्गर नदी में हर साल पहाड़ों की बारिशों का पानी बड़े स्तर पर आता है। इस दौरान बारिश का पानी मैदानी इलाकों में तबाही मचाता है।

    वहीं संगरूर में से गुजरती घग्गर नदी में अब पानी का स्तर काफी ज्यादा हो चुका है। जिसको लेकर प्रशाशन लगातार चिंता में है। प्रशासन द्वारा लगातार घग्गर नदी के किनारों को मजबूत किया जा रहा है। इसी के चलते डीसी और एसएसपी आज खुद मौजूदा हालात चेक करने के लिए घग्गर नदी पर पहुंचे।

    बता दें कि घग्गर नदी ने 2023 में काफी तबाही मचाई थी। उस दौरान 57 जगह से घग्गर के किनारे टूटे थे और भारी नुकसान हुआ था। वहीं डीसी संदीप ऋषि ने बताया कि हर हालातों से निपटने के लिए वह तैयार हैं। प्रशासन द्वारा एक लाख के अंदाज और प्लास्टिक बैग मिट्टी से भर के रखे जा रहे हैं। इस मुहिम के लिए मनरेगा के मजदूर और प्राइवेट मजदूर लगे हुए हैं। घग्गर दरिया के दोनों किनारो को लगातार मजबूत किया जा रहा है।

  • Punjab News: जाली दस्तावेज से लोगों की जमानत करवाते 8 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: जाली दस्तावेज से लोगों की जमानत करवाते 8 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    संगरूरः पुलिस ने नशे और क्राइम की वारदातों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी नशा तस्करों के लिए जाली दस्तावेज तैयार कर जमानत करवाने का काम करते थे। इस गिरोह के 8 आरोपियों को आज पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

    मामले की जानकारी देते हुए एसपी हेडक्वार्टर दिलप्रीत सिंह ने बताया कि जिले में शुरू की गई “वॉर ऑन ड्रग्स” मुहिम के तहत कार्रवाई करते हुए उनकी टीम ने एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। दरअसल, थाना सिटी-1 के एरिया में नशा तस्करों के लिए जाली दस्तावेज तैयार कर जमानत करवाने वाले गिरोह के 8 आरोपियों को उनकी टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से जाली दस्तावेज, कंप्यूटर, कलर प्रिंटर, लेमिनेट व मोबाइल फोन बरामद किए गए।