Category: Punjab>Sangrur

  • Punjab News: चाय बनाते समय सिलेंडर फटने से एक की मौत, महिला सहित 2 घायल

    Punjab News: चाय बनाते समय सिलेंडर फटने से एक की मौत, महिला सहित 2 घायल

    संगरूर: जिले के नजदीकी गांव उप्पली में चाय बनाते समय गैस सिलेंडर फट गया। इस हादसे में घर के मुखिया की मलबे के नीचे दबने से मौत हो गई, जबकि मुखिया की पत्नी और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुत्र को गंभीर हालत में संगरूर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सरपंच जंगी़र सिंह और पंच कुलदीप सिंह ने बताया कि गाँव के कर्मजीत सिंह (55) स्कूल वैन में कंडक्टर का काम करते थे।

    50 वर्षीय हरदीप कौर सुबह उठते ही चाय बनाने के लिए रसोई में गई और गैस जलाई कि अचानक गैस सिलेंडर फट गया, जिससे जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना भयानक था कि रसोई की छत उड़ गई और दीवारें भी गिर गईं। रसोई के बाहर आंगन में सोए कर्मजीत सिंह और उनके पुत्र पर दीवार का मलबा गिर गया, जिससे कर्मजीत मलबे के नीचे दब गए और उनकी मौत हो गई। धमाके की आवाज सुनकर पड़ोसी जब कर्मजीत के घर पहुंचे तो उन्होंने कर्मजीत सिंह को मलबे के नीचे से निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

    हरदीप कौर के सिर पर भी चोट लगी और पुत्र को भी मामूली चोटें आईं। सरपंच जंगी़र सिंह ने कहा कि परिवार की आर्थिक हालत काफी खराब है। परिवार की सारी जिम्मेदारी कर्मजीत सिंह के सिर पर थी। कर्मजीत की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की जाए ताकि परिवार अपना गुजारा कर सके।

  • Punjab News: घर में Cylinder फटा, 1 बुजुर्ग की मौत, 2 गंभीर, रसोई की छत उड़ी

    Punjab News: घर में Cylinder फटा, 1 बुजुर्ग की मौत, 2 गंभीर, रसोई की छत उड़ी

    संगरूरः जिले के नजदीकी गांव उपली में एक घर में सिलेंडर फटने का मामला सामने आया है। घटना में 1 बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर घायल हो गए जिन्हें सिविल अस्पताल इलाज के लिए दाखिल करवाया गया है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

    जानकारी मुताबिक, संगरूर के गांव उपली में सुबह करीब 4 बजे एक घर में सिलेंडर फट गया जिससे रसोइ की छत उड़ गई। घटना में बुजुर्ग परमजीत सिंह की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

    बताया जा रहा है कि महिला रसोई में जैसे ही चाय बनाने के लिए गई, तो गैस चालू करते ही अचानक ब्लास्ट हो गया । जिससे घर भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं गांव वालों ने सरकार से पीड़ितों की मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि यह गरीब परिवार है और कुछ महीनों पहले भी यह सड़क हादसे के चलते बड़ी मुश्किल से बचे थे। वहीं पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

     

  • Punjab News: नहर में पड़ी 20 फीट बड़ी दरार, खेतों में पहुंचा पानी, फसलों को हुआ नुकसान, देखें वीडियो

    Punjab News: नहर में पड़ी 20 फीट बड़ी दरार, खेतों में पहुंचा पानी, फसलों को हुआ नुकसान, देखें वीडियो

    संगरूरः लहरा गागा में बहती हुई घग्गर शाखा में गांव कोटड़ा के पास लगभग 20 फीट की दरार पड़ गई। इस दरार के कारण 25 से 30 एकड़ फसल में पानी भर गया। प्रशासन मौके पर पहुंचकर दरार को पूरी तरह ठीक करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन यदि घग्गर शाखा की बात करें तो कई जगह नहर खराब हालत में होने के कारण नुकसान का खतरा बना रहता है।

    मामले की जानकारी देते हुए किसान बिंदर सिंह ने बताया कि नहर टूटने से 25 से 30 एकड़ फसल में पानी भर गया है। यह नहर सुबह लगभग 5 बजे टूट गई थी। यह पानी गांव गागा और आलमपुर के खेतों तक पहुंच गया है। इस पानी से मूंग, नरमा, मक्का और जीरे की फसल को नुकसान हुआ है। किसान ने बताया कि यह नहर केवल एक जगह नहीं, कई जगहों पर टूटी हुई है। मौके पर पहुंची अधिकारी किरनदीप कौर ने बताया कि सुबह 4-5 बजे उन्हें सूचना मिली थी कि नहर में दरार पड़ गई है।

    जिसके बाद वह मौके पर मनरेगा और नहरी विभाग के पूरे प्रशासन के साथ मौके पर पहुंच गए और दरार को ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं। लहरा गागा के तहसीलदार प्रवीण शीबर ने बताया कि नहरी विभाग और प्रशासन मौके पर पहुंच गया है और जल्द ही इस नहर की दरार को बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे खेतों को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है, यदि कहीं नुकसान हुआ है तो उसका सर्वे करके सरकार को भेजा जाएगा।

  • Punjab News: व्यक्ति से परेशान होकर पूर्व सहायक थाना प्रभारी ने उठाया खौफनाक कदम, मौत

    Punjab News: व्यक्ति से परेशान होकर पूर्व सहायक थाना प्रभारी ने उठाया खौफनाक कदम, मौत

    संगरूरः लहरीगागा में गांव संगतपुरा में पुलिस सेवा मुक्त सहायक थाना प्रभारी ने एक व्यक्ति से तंग आकर जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान कश्मीर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कश्मीर सिंह ने खेत में जहरीली वस्तु निगल ली। इस हादसे में कश्मीर सिंह की मौत हो गई। मृतक की पत्नी हरमेश कौर ने पुलिस के पास बयान दर्ज कराते हुए बताया कि उसके पति कश्मीर सिंह का राम प्रकाश पुत्र भजन सिंह निवासी फकीरां तहसील सुनाम (संगरूर) से पैसे का लेन-देन चलता था।

    राम प्रकाश उससे उसके पति को पैसे वापस करने के लिए परेशान कर रहा था। जिससे तंग आकर कश्मीर सिंह ने जहरीली वस्तु निगल ली। थाना प्रभारी करमजीत सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी हरमेश कौर के बयानों पर राम प्रकाश पुत्र भजन सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर वारिसों को सौंप दिया है।

     

  • Punjab News: ट्रैवल एजेंट ने भेजा ईरान, अपहरण और यातना झेलकर लौटे हुसन प्रीत, देखें वीडियो

    Punjab News: ट्रैवल एजेंट ने भेजा ईरान, अपहरण और यातना झेलकर लौटे हुसन प्रीत, देखें वीडियो

    संगरूर: पंजाब के तीन युवकों का ईरान में अपहरण कर लिया गया था, जिसमें एक युवक धुरी निवासी हुसन प्रीत सिंह भी शामिल था। अब भारत सरकार की कोशिशों के बाद तीनों युवकों को सुरक्षित रिहा करवाकर स्वदेश लाया गया है। हुसन प्रीत सिंह अब सकुशल अपने घर पहुंच चुके हैं और परिवार में खुशी का माहौल है। मीडिया से बातचीत में हुसन प्रीत ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि वह 31 अप्रैल को ईरान के मुकलावा पहुंचे थे। लेकिन महज एक दिन बाद, 1 मई को उन्हें अगवा कर लिया गया। अगवा करने वालों ने उन्हें करीब एक महीने तक बंधक बनाकर रखा। इस दौरान उन्हें बुरी तरह पीटा गया, चाकुओं से घायल किया गया और कई-कई दिन तक भूखा रखा गया।

    उन्होंने बताया कि एक ट्रैवल एजेंट ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 18 लाख रुपये ऐंठे थे, लेकिन असल में उन्हें धोखे से ईरान भेज दिया गया, जहां उनका अपहरण कर लिया गया। जब यह खबर भारत में मीडिया के जरिए सामने आई, तो भारतीय दूतावास हरकत में आया। ईरानी पुलिस की मदद से तीनों युवकों को छुड़वाया गया। हुसन प्रीत की मां ने अपने बेटे की वापसी पर भावुक होते हुए कहा, “मैं बहुत खुश हूं। मेरा बेटा अब मेरे पास है। इतने दिन जैसे सांसें रुकी हुई थीं। अब चैन मिला है। उन्होंने भारत और ईरान की सरकार का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने समय रहते कार्रवाई कर उनके बेटे की जान बचाई।

  • Punjab News: नहर में पाड़ पड़ने से खेतों में घुसा पानी, किसान हुए परेशान, अधिकारी का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: नहर में पाड़ पड़ने से खेतों में घुसा पानी, किसान हुए परेशान, अधिकारी का आया बयान, देखें वीडियो

    संगरूरः सुलरघराट से नीलोवाल गांव की ओर जाती मुख्य नहर के पाड़ पड़ने से खड़ियाल गांव के पास अचानक नहर टूट गई। नहर के टूटने से आसपास के खेतों में पानी भर गया। इस हादसे में सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न हो गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। वहीं नहर टूटने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी जमीन डूब चुकी थी। किसानों ने बताया कि उन्होंने पहले भी नहर की कमजोर स्थिति को लेकर प्रशासन को आगाह किया था, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया।

    इस जलभराव से गेहूं की कटाई के बाद तैयार की जा रही अगली फसल की तैयारी पर भी असर पड़ा है। किसानों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही के चलते उन्हें यह नुकसान झेलना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मुआवज़े की मांग की है और जल्द नहर की मरम्मत की मांग भी उठाई है। गांव के किसानों ने कहा, “हम बार-बार चेतावनी देते रहे कि नहर की दीवारें कमजोर हैं, लेकिन हमारी कोई नहीं सुनता। अब जब सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो गई है, तो प्रशासन को जवाब देना होगा।”

    वहीं अधिकारी ने बताया कि आज सुबह 5 बजे नहर में पाड़ पड़ गया। इसकी सूचना मिलते ही एसडीएम ने तहसीलदार और जेई को मौके पर भेजा। वहीं अब एक्सइन भी मौके पर जांच करने के लिए गए है। नहरी पानी को पीछे से रोक दिया गया। पानी के लैवल शाम तक कम हो पाएगा। जिसके बाद इस पाड़ को दोबारा से रिपेयर किया जाएगा। इसकी रिपेयर को लेकर 2 दिन लग जाएगे। वहीं उन्होंने नहर के पास खेतों के किसानों से अपील की है कि वह नहर की पटरी को अपने खेंतों में पैली बनाने के लिए अपने खेतों के लिए पटरी बना लेते है। जिसके चलते यह पटरी कमजोर हो जाती है और इसमें पाड़ पड़ जाता है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच दोबारा से की जाएगी।

  • Punjab News: सुखदेव सिंह ढींढसा के अंतिम भोग पर नेताओ ने दी श्रद्धांजलि, देखें वीडियो

    Punjab News: सुखदेव सिंह ढींढसा के अंतिम भोग पर नेताओ ने दी श्रद्धांजलि, देखें वीडियो

    संगरूर: अकाली दल के सीनियर नेता सुखदेव सिंह ढींढसा के अंतिम भोग पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए। अरदास का समागम संगरूर के नानक गुरुद्वारा साहिब में किया गया। राजनीतिक नेताओं ने कहा कि सुखदेव सिंह ढींढसा ने अपनी राजनीति के कार्यकाल मे दी गई सभी जिम्मेवारियों को अच्छी तरह निभाया है।

    पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींडसा का 89 साल की उम्र में निधन हुआ है। लंबे समय से बीमार रहने की वजह से उन्होंने राजनीति छोड़ी थी। मोहाली के अस्पताल में ढींढसा ने जीवन की अंतिम सांस ली। 2020 में किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए ढींढसा ने केंद्र सरकार द्वारा दिया गया पद्म भूषण अवार्ड लौटा दिया था।

    2024 मे ढींडसा को श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ने धार्मिक सजा सुनाई थी। जिसके बाद उन्होंने गोल्डन टेंपल में व्हीलचेयर पर बैठकर गेट पर पहरेदारी की थी।

  • Punjab News: ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, 3 की मौत

    Punjab News: ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, 3 की मौत

    नई एक्टिवा की पार्टी के करने निकला था परिवार

    संगरूरः मालेरकोटला-लुधियाना मुख्य मार्ग पर गांव कुप्पकलां के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। जहां देर रात खड़े ट्रक से गाड़ी की टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक शाहिद की पत्नी फातिमा ने नई एक्टिवा खरीदी थी। इसकी पार्टी करने के लिए परिवार कार में घर से निकला था। पार्टी के बाद रात को परिवार घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया। कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार में सवार परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एसएसएफ की टीम ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मौके पर एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि कूप कलां के पास हाईवे किनारे एक ट्रक पंचर हो गया था। इसी दौरान अंधेरे के कारण तेज रफ्तार आई-20 कार ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। हादसे के दौरान कार चालक मोहम्मद अशरफ (50) निवासी गांव शेरवानी कोट, उसके भानजे शाहिद व रोहित निवासी मालेरकोटला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मृतक शाहिद की पत्नी फातिमा व बच्चा तहमूद गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें मालेरकोटला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।    
  • Punjab News : लापता PRTC के कंडक्टर की नहर से मिली लाश, देखे वीडियो

    Punjab News : लापता PRTC के कंडक्टर की नहर से मिली लाश, देखे वीडियो

    सुसाइड नोट मिलने पर ड्राइवर और उसकी पत्नी पर FIR दर्ज

    संगरूर:
    लहरागागा के निकट गांव जलूर के निवासी निर्मल सिंह 10-11 वर्षों से पीआरटीसी में आउटसोर्सिंग पर कंडक्टर की ड्यूटी करता था और कई दिनों से वह लापता था। जिसकी लाश भाखड़ा नहर से बरामद हुई है। मृतक की पत्नी रुपिंदर कौर ने बताया कि 16 मई की शाम निर्मल बिना बताए घर से निकल गया था।

    निर्मल के वापिस न आने पर परिवार के सदस्यों ने खोजबीन शुरू कर दी। 17 मई को उसके बैग से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा था कि पीआरटीसी में काम करने वाला उसका ड्राइवर साथी पिछले दिनों से परेशान कर रहा था। ड्राइवर और उसकी पत्नी ने भरी बस में उसे बुरा-भला कहा है। निर्मल ने ड्राइवर से पैसे भी लेने थे।

    मृतक की पत्नी ने बताया कि सुसाइड नोट में लिखा था कि मैं पीआरटीसी के ड्राइवर भगवान सिंह गांव छाजला और उसकी पत्नी से तंग आकर खुदकुशी कर रहा हूं। परिवार के सदस्यों ने पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

    लहरागागा के थाना मुखी रणवीर सिंह ने बताया कि गांव जलूर के निर्मल सिंह, जो पीआरटीसी में काम करते थे, कई दिनों से लापता थे। परिवार को लापता होने के बाद एक सुसाइड नोट मिला था, जिसमें लिखा था कि मैं पीआरटीसी के ड्राइवर भगवान सिंह, गांव छाजला, और उसकी पत्नी से तंग आकर नहर में छलांग लगा रहा हूं। कल शाम उसकी लाश नहर से मिली है। पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है और दूसरे की तलाश जारी है। लाश का पोस्टमार्टम कर वारिसों को सौंप दिया गया है।

     

  • Punjab News: सरकारी अस्पताल से बच्चा चोरी करती महिला काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: सरकारी अस्पताल से बच्चा चोरी करती महिला काबू, देखें वीडियो

    परिजनों ने सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल, महिला खुद को नर्स बताकर चुराती थी बच्चे

    संगरूरः सरकारी अस्पताल संगरूर एक बार फिर से सवालों में है। अस्पताल में एक बच्चा चोरी करने का मामला सामने आया है। संगरूर के छाजली के पास गांव तरंजी खेड़ा का हरपाल सिंह अपनी पत्नी को गर्भवती अवस्था में संगरूर अस्पताल लेकर आया था, जहां उसकी बेटी का जन्म हुआ। बीते कल लुधियाना की रहने वाली महिला सुमिती जो खुद को नर्स बताती थी। वह बेटी का चेकअप करने के बहाने उसे साथ लेकर चली गई। शक होने पर जब बच्ची के पिता हरपाल सिंह ने उसका पीछा किया, तो महिला ने दूसरे वार्ड से भी एक बच्चा अपनी गोद में उठा लिया। शक होने पर लोगों को इकट्ठा कर डॉक्टरों को बुलाया तो महिला बच्चा चोर निकली। हरपाल सिंह और अन्य मरीजों ने अस्पताल की सुरक्षा पर सवाल उठाए और कहा कि यहां कोई सुरक्षा प्रबंध नहीं है, कोई भी यहां आकर खुद को नर्स बताकर लोगों के बच्चे चुरा रहा है। सरकारी अस्पताल के वरिष्ठ मेडिकल अफसर डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि हमें सूचना मिली थी कि एक महिला खुद को नर्स बताकर लोगों के बच्चे चुरा रही है। लोगों की शिकायत पर महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सुरक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद हमने यह जरूरी कर दिया है कि जो भी स्टाफ नर्स ड्यूटी पर आएगी, वह पहले सभी मरीजों को बताएगी कि वह उनकी नर्स है और मेरे अलावा किसी भी अन्य व्यक्ति या महिला को अपने इलाज के लिए या अपने नजदीक न आने दें। अगर कोई आता है तो हमें तुरंत सूचित करें। जब इस मामले में आरोपी महिला सुमिती से बातचीत की कोशिश की तो वह कुछ नहीं बोली। इस मामले में थाना सिटी के SHO करमजीत सिंह ने बताया कि सुमिती नाम की महिला जो लुधियाना की रहने वाली है, संगरूर के बच्चा वार्ड में बच्चों को उठाते पकड़ी गई है। गवाहों के बयान लिए गए हैं और महिला को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच बारीकी से की जा रही है।