Category: Punjab>Sangrur

  • पंजाबः लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर सासंद परनीत कौर का आया बयान 

    पटियालाः भाजपा नेत्री परनीत कौर ने चुनाव लड़ने की इच्‍छा जताई है। उन्‍होंने कहा कि अगर मुझे लोकसभा चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा तो मैं जरूर लड़ना चाहूंगी। साथ ही उन्‍होंने बताया क‍ि वह पटियाला से चुनाव लड़ने की इच्‍छुक हैं। उन्‍होंने आगे बताते हुए कहा कि पटियाला मेरा घर है तो मैं यहीं से चुनाव में खड़ा होना चाहूंगी। परनीत ने आगे कहा कि हालांकि इसका फैसला बीजेपी आलाकमान करेगा।

    परनीत कौर पटियाला की शाही सीट पर कांग्रेस से 4 बार सांसद रही हैं। अब वह भाजपा में शामिल हो गई हैं। जानकारी के अनुसार कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्‍नी पिछले 25 साल से पटियाला लोकसभा सीट से चुनाव लड़ती आ रही हैं। अब उन्‍होंने अपनी उम्‍मीदवारी को लेकर फिर से पटियाला से भाजपा की तरफ से चुनाव लड़ने की इच्‍छा जताई है। 

  • पंजाब : हुल्लड़बाजी रोकने गए सीनियर कांस्टेबल पर युवकों ने चढ़ाई बाइक, टूटी टांग 

    पटियाला: शहर के रसूलपुर सैदां इलाके में हुल्लड़बाजी होने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पीसीआर टीम के सीनियर कांस्टेबल पर युवकों ने बाइक चढ़ा दी। बाइक की टक्कर से गुरप्रीत सिंह नामक इस पुलिस मुलाजिम की टांग टूट गई और आरोपी हंगामा करते हुए फरार हो गए। अनाज मंडी पुलिस टीम ने इस मामले में

    कार्रवाई करते हुए शिवा, गोल्डी सिंह, अजय कुमार, मनी कुमार व सोमनाथ नामक आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। इस केस में फरार चल रहे आरोपियों को अरेस्ट करने के लिए पुलिस टीम रेड कर रही है।

    एफआईआर रिकार्ड के अनुसार अनाज मंडी थाना के एसएचओ व सिपाही गुरजोत सिंह को सूचना मिली थी कि 50 लड़के हथियारों से लैस होकर रसूलपुर इलाके में हंगामा कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पीसीआर नंबर 24 व पुलिस टीम के साथ सीनियर कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह भी मौके पर पहुंच गया। पीसीआर के हुटर के आवाज सुनकर हुल्लड़बंजी करने वाले युवक फरार होने लगे तो पुलिस मुलाजिमों ने इन्हें घेर लिया। एक बाइक को रोकने की कोशिश की तो इन युवकों मुलवाजिम गुरप्रीत सिंह को बाइक से टक्कर मार दी और उसके टांग से बाइक चढ़ाते हुए फरार हो गए थे। जिस वजह से गुरप्रीतसिंह की टांग टूट गई।

    अनाज मंडी थाना पुलिस ने इस केस में राजविंदर सिंह, अबी, आकाश, विष्णु, आदित्य, गदोल्डी सिंह, अजय कुमार, सागर, करन, सरब, सचिन, रोशन, शिवा, बिल्ली, अभी, विजय फोकल पाइंट, बावा, सन्नी, बोबी, रोशन कुमार, रणजीत विहार, सोमनाथ, मनी कुमार मेहर सिंह कालोनी चौरा और अनजान लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

  • पंजाब : ट्रक से टक्कर के बाद सवारियों से भरी PRTC की बस पलटी

    पटियाला : पटियाला से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी मिली है कि पटियाला में बने नए बस स्टैंड के पास पी.आर.टी.सी बस और ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर हुई है। हादसे दौरान बस पलट गई और सवारियों में चीख-पुकार मच गई। हादसा तड़कसार 4 बजे का बताया जा रहा है।

     हादसे के बाद घायल सवारियों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती करवाया गया जिसमें ड्राइवर और कंडक्टर को गंभीर चोटें आई हैं।वहीं बताया जा रहै कि यह बस शिमला से बठिंडा जा रही थी। जानकारी के अनुसार बस में 20 सवारियां बैठी हुईं थी।

  • पंजाबः धारा 144 लागू, आदेश जारी 

    पटियाला: लोकसभा चुनावों का ऐलान होते ही जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां कर ली गई हैं। जिला मैजिस्ट्रेट कम डिप्टी कमिश्नर कम जिला चुनाव अधिकारी शौकत अहमद परे के आदेशों पर जहां समूह जिला के असला धारकों को अपना जमा करवाने के आदेश दिए गए हैं, वहां अमन व कानून की स्थिति बनाए रखने के लिए जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। डी.सी. शौकत अहमद परे व ए.डी.सी. कंचन ने निर्देश जारी करते हुए समूह राजसी पार्टियां व संभावी उम्मीदवारों सहित चुनाव प्रचार में लगे हर व्यक्तियों को इनका पालन करने की हिदायत की है। उन्होंने कहा कि जिले में अमन कानून की स्थिति बनाए रखने सहित चुनाव शांतिमय व बिना डर भय से करवाने के यह आदेश 15 मई तक लागू रहेंगे।

    जिला मैजिस्ट्रेट शौकत अहमद परे ने पटियाला जिला के असला धारकों को निर्देश जारी किए हैं कि वह अपना लाइसैंसी असला लोकल थाना में या लाइसैंसी असला डीलरों के पास 22 मार्च 2024 शाम 5 बजे तक हर हाल जमा करवाएं। लोकसभा चुनाव अमन शांतिपूर्वक ढंग के साथ सम्पन्न करवाने के लिए फौजदारी जाब्ता संघता 1973 (1974 का एक्ट नंबर 2) की धारा 144 के तहत मिले अधिकारों का प्रयोग करते हुए 15 मई 2024 तक लागू रहने वाले एक तरफा आदेश जारी किए हैं। अतिरिक्त जिला मैजिस्ट्रेट द्वारा जारी किए यह आदेश आर्मी प्रसोनल, पैरा मिल्ट्री फोर्सिज, बावरदी पुलिस कर्मचारियों तथा बैंकों में गार्ड की नौकरी करते कर्मचारियों पर लागू नहीं होंगे।

    डी.सी. शौकत अहमद परे ने आदेश जारी आदेशों के अनुसार कोई भी पार्टी या उम्मीदवार ऐसी किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं होगा जो आपसी भाईचारे दरम्यान किसी तरह के मतभेद बढ़ाए या आपसी नफरत पैदा करे या फिर अलग-अलग जातियां, फिरकों, भाईचारों, धार्मिक या भाषा बारे दुवला तनाव पैदा करें। पार्टियां और संभावी उम्मीदवार दूसरी पार्टी या उम्मीदवारों के निजी जीवन के ऐसे पहलुओं की आलोचना से परहेज करें, जो कि उनकी सार्वजनिक गतिविधियों आदि के साथ न जुड़ा हुआ हो।

    डी.सी. शौकत अहमद परे द्वारा जारी आदेशों के तहत वोटें हासिल करने के लिए जाति या फिरकू भावनाओं की कोई अपील नहीं की जाएगी। इसी तरह धार्मिक स्थानों जिनमें गुरुद्वारे, मंदिर, मस्जिद, चर्च या कोई अन्य पूजा स्थान आदि को भी चुनाव प्रचार आदि के काम के लिए नहीं इस्तेमाल किया जाएगा। सभी पार्टियां और उम्मीदवारों को उन्होंने सभी ऐसीं गतिविधियों से बचना चाहिए जो भ्रष्ट गतीविधियां और चुनाव कानून के अंतर्गत अपराध की श्रेणी में आतीं हैं, जैसे कि वोटरों को पैसे या कोई कीमती वस्तु का लालच देकर भरमाना, रिश्वत देना, वोटरों को डराना और धमकाना।

    इसके बिना वोटों से 48 घंटे पहले पोलिंग स्टेशनों के 100 मीटर घेरे के अंदर चुनाव प्रचार करना, इस समय दौरान सार्वजनिक मीटिंगें करने की मनाही है जबकि चुनाव से 48 घंटे पहले तो वोटें पड़ने की प्रक्रिया बंद होने की मियाद तक वोटरों को पोलिंग स्टेशन तक छोड़ना और पोलिंग स्टेशन से लेकर जाने की भी मनाही होगी। किसी भी हालत में किसी भी व्यक्तियों के विचारों या गतिविधियों का विरोध करने के लिए उनके घरों आगे प्रदर्शन या धरने लगाना बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

  • पंजाबः 3 गैंगस्टर हथियारों सहित गिरफ्तार

    पटियालाः जिले की पुलिस ने गैंगस्टर गुरविंदर सिंह सिद्धू के 3 साथियों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि यूएसए में बैठकर पंजाब में गैंगस्टर ग्रुप चलने वाले गैंगस्टर गुरविंदर के साथियों ने गोल्डी बराड़ के साथियों पर हमला करने की प्लानिंग बनाई हुई थी, जिसे पुलिस ने नाकाम कर आरोपियों को राजपुरा से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान शमशेर सिंह उर्फ शेरा निवासी गांव सराय अमानत खां, तरनतारन, रोहित कुमार उर्फ रोहित और गुलशन कुमार उर्फ गुल्लू राजपुरा के रूप में हुई है। 

    एसएसपी पटियाला वरुण शर्मा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि इन तीनों को राजपुरा इलाके से स्पेशल सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर हैरी बोपाराय और उनकी टीम ने अरेस्ट किया है। इन लोगों से तीन अवैध पिस्तौल 32 बोर और 8 कारतूस रिकवर हुए हैं। एसएसपी ने बताया कि राजपुरा स्पेशल सेल की टीम ने गांव उकसी सैणियां के अंडरपास में काले रंग की आईकॉन गाड़ी देखी थी, इस गाड़ी पर जाली नंबर प्लेट लगी हुई थी। पुलिस पार्टी ने शक होने पर कार सवार इन तीनों को काबू कर लिया। यह लोग किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए राजपुरा में रुके हुए थे।

    इन लोगों को गुरविंदर सिंह सिद्धू ने हथियार मुहैया करवाए थे ताकि यह लोग ढिल्लों व गोल्डी बराड़ के साथियों पर हमला कर सकें। गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों भी विदेश में रहता है और वहीं से पंजाब में अपने गैंग को ऑपरेट करता है। गोल्डी ढिल्लों और गोल्डी बराड़ करीबी दोस्त हैं और पिछले दिनों चंडीगढ़ के सेक्टर 5 में गोल्डी ढिल्लों ने फायरिंग करवाई थी। इस तरह से सिद्धू और गोल्डी गैंग के बीच लंबे समय से रंजिश चल रही है। गैंगस्टर गुरविंदर सिंह सिद्धू के कहने पर आरोपी रोहित ने जून 2023 में राजपुरा के कारोबारी पर फायरिंग की थी जिसमें उस पर केस भी दर्ज है।

  • पंजाब: कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, नवजोत सिंह सिद्धू नहीं लड़ेंगे लोक सभा चुनाव !

    चंडीगढ़ः कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार सिद्धू ने लोक सभा चुनाव ना लड़ने का ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि सिद्धू का कहना है, ‘अगर मुझे लोक सभा में जाना होता तो मैं कुरुक्षेत्र से चुनाव लड़ लिया होता।’ सिद्धू की इस घोषणा से कांग्रेस की चिंताएं बढ़ने वाली हैं क्योंकि कांग्रेस सिद्धू को पटियाला लोक सभा सीट से चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी कर रही थी।

    सिद्धू के प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ संबंध अच्छे नहीं हैं इसलिए प्रदेश कांग्रेस यह चाह रही थी कि अगर सिद्धू पटियाला से चुनाव लड़ेंगे तो अपनी सीट पर ही फोकस करेंगे। बता देंकि सिद्धू के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा के साथ बनती नहीं है। यही कारण है कि 11 फरवरी को पंजाब कांग्रेस के कार्यकारिणी की बैठक जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी आए थे लेकिन सिद्धू को नहीं बुलाया गया था।

  • पंजाबः तेज रफ्तार बुलेट बाइक की चपेट में आने से 2 भाईयों की हुई मौ+त 

    पटियालाः जुल्का थाना इलाके में तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकल ने एक अन्य बाइक को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग चचेरे भाईयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान जगमेल सिंह 45 साल व राजिंदर सिंह 65 साल के रूप में हुई है। हादसे के बाद बुलेट मोटरसाइकल चालक चरन सिंह निवासी गांव घड़ाम को भी चोटें लगी है। गुरचैन सिंह के अनुसार उनका भाई जगमेल सिंह व ताया का बेटा राजिंदर सिंह मेहनत मजदूरी करते थे।

    वह दोनों किसी काम से मोटरसाइकल पर सवार होकर गांव मिहोन की तरफ जा रहे थे। रास्ते में देवीगढ़ रोड पर चौक बना हुआ है, जहां पर तेज रफ्तार पर बुलेट मोटरसाइकल चला रहे चरन सिंह ने इनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बुलेट मोटरसाइकल चालक इन्हें घसीटता हुआ ले गया और आगे पक्की पुली से इनके सिर टकराने पर मौत हो गई। मामले के जांच अधिकारी एसआई शाम लाल ने कहा कि शव कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिवार को सौंप दिए हैं। पुलिस ने हादसे में मरने वाले जगमेल सिंह के भाई गुरचैन सिंह निवासी खेड़ी राजू सिंह की शिकायत पर आरोपी बुलेट मोटरसाइकल चालक चरन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • पंजाबः भाजपा में शामिल हुई पूर्व CM की पत्नी व सासंद, पटियाला से चुनाव लड़ सकती है चुनाव परनीत कौर

    पटियालाः लोकसभा चुनाव से पहले सियासी पार्टियों में नेताओं का पार्टी छोड़कर आने-जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी के चलते आज पूर्व सीएम की पत्नी और सासंद परनीत कौर ने भी कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया है। पार्टी से इस्तीफा देने के कुछ समय बाद ही परनीत कौर भाजपा में शामिल हो गई है। ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे है कि भाजपा परनीत कौर को लोकसभा चुनाव में मैदान पर उतार सकती है। इस मौके पर परनीत कौर ने कहा कि मैंने पिछले 25 सालों से पंजाब और देश की सेवा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 वर्षों में देश को प्रगति के रास्ते पर ला दिया है।

    प्रधानमंत्री और भाजपा की केंद्र सरकार ने देश के हर वर्ग के लिए काम किया है। भाजपा में शामिल होकर मुझे देश और प्रदेश की सेवा करने का मौका मिला। उन्होंने प्रधानमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को धन्यवाद दिया। बता दें कि पटियाला से सांसद 79 वर्षीय परनीत कौर (79) 4 बार सांसद और पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री रह चुकी हैं। परनीत कौर का जन्म 3 अक्टूबर 1944 को हुआ था। वह सेंट बेडेज़ कॉलेज, शिमला की पूर्व छात्रा और पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और ब्रिटिश साम्राज्य के भारतीय सिविल सेवा अधिकारी ज्ञान सिंह काहलों की बेटी हैं। परनीत कौर ने अक्टूबर 1964 में पटियाला के पुराने शाही परिवार के उत्तराधिकारी कैप्टन अमरिंदर सिंह से शादी की।

  • पंजाबः चुनावों से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, सासंद ने दिया इस्तीफा

    चंडीगढ़: पटियाला से सांसद परनीत कौर ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसे लेकर उन्होंने एक आधिकारिक पत्र द्वारा घोषणा की है। लोकसभा चुनाव के बीच परनीत कौर के इस्तीफे से कांग्रेस को झटका लगा है। आने वाले समय में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में सांसद परनीत कौर के इस्तीफे ने एक मुश्किल खड़ी कर दी है।

  • पंजाबः आज भाजपा में शामिल होंगी सांसद परनीत कौर !

    30 सालों में पहली बार भाजपा का दिग्गज उम्मीदवार लड़ेगा इस सीट से चुनाव

    पटियालाः लोकसभा चुनाव को लेकर सियासत एक बार फिर से गरमा गई है। वहीं कहा जा रहा है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की बेटी जय इंदर कौर के बाद पंजाब की ‘शाही सीट’ पटियाला से 4 बार कांग्रेस से सांसद रहीं उनकी पत्नी परनीत कौर आज भाजपा में शामिल हो जाएंगी। परनीत कौर पिछले 25 वर्षों से पटियाला लोकसभा सीट से चुनाव लड़ती आ रही हैं। वह इस सीट से भाजपा उम्मीदवार हो सकती हैं। गत 30 वर्षों में पटियाला सीट के राजनीतिक इतिहास में पहला मौका होगा, जब भाजपा का कोई उम्मीदवार इस सीट से चुनाव लड़ेगा

    2 बार के पंजाब के मुख्यमंत्री व पूर्व कांग्रेस नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस ने सांसद परनीत कौर को 3 फरवरी 2023 को पार्टी से निलंबित कर दिया था। इसके बाद भी परनीत पति कैप्टन अमरिंदर के कार्यक्रमों में शामिल होती रहीं और तब से ही यह तस्वीर स्पष्ट हो गई थी कि लोकसभा चुनाव के करीब आकर परनीत कौर भाजपा में शामिल हो जाएंगी। दो दिन पहले गत मंगलवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी।

    कैप्टन अमरिंदर सिंह पहले ही यह कह चुके हैं कि लोकसभा चुनाव में परनीत कौर ही पटियाला से उम्मीदवार हो सकती हैं। ऐसे में यह तय माना जा रहा है कि शिरोमणि अकाली दल और भाजपा का गठबंधन हो जाने के बाद भी पटियाला सीट भाजपा के खाते में जाएगी। परनीत कौर की उम्र 79 वर्ष है, लेकिन उनके लिए भाजपा 75 से अधिक उम्र के प्रत्याशी को चुनाव मैदान में नहीं उतारने की अपनी नीति में भी ढील दे सकती है।