पटियालाः पंजाब भर में किसान कल दिल्ली में होने वाली महापंचायत को लेकर ट्रेनों के जरिये रवाना हो रहे है। इसी के चलते आज पटियाला रेलवे स्टेशन पर भी बड़ी संख्या में किसान दिल्ली को रवाना होने के लिए पहुंचे। इस मौके किसानों ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आदेश पर पंजाब भर से किसान गाड़ी ट्रेन बस के माध्यम से दिल्ली पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि कल की महापंचायत केंद्र सरकार के लिए चेतावनी होगी जल्द किसने की मांगे नहीं मानेगी तो बड़े और तीखे संघर्ष किए जाएंगे।
Category: Punjab>Sangrur
-
पंजाबः लोगों को राहत, फिर से शुरू हुआ पुराना बस स्टैंड, देखें वीडियो
पटियालाः पंजाब सरकार ने व्यापार मिलनी के दोरान पटियाला पहुंचे सीएम भगवंत मान ने पटियाला शहर के लिए तीन सौगातें दी हैं। इसमें पुराने बस स्टैंड को लोकल बसों के लिए शुरू करना एक बड़ा फ़ैसला रहा। करीब एक साल से चल रहे पटियाला के पुराने बस स्टैंड को फिर से शुरू करने का मसला आज सुलझ ही गया। इससे बस स्टैंड के आस पास के व्यापारियों, दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है। क्योंकि बस स्टैंड बंद होने की वजह से लोगों का व्यापार तकरीबन खत्म ही हो गया था।
पीआरटीसी के चेयरमैन रंजोध सिंह हाड़ना ने पुराने बस अड्डे का उद्घाटन किया। पीआरटीसी के अध्यक्ष हडाना ने ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवत सिंह मान ने आम जनता के हितों की बात की है, जिसके तहत यह बहुत ही अच्छा फैसला लिया है, क्योंकि आसपास के इलाके के तथा दुकानदारों के काम बिल्कुल बंद हो गए थे। पुराने बस अड्डे की शुरुआत से आस पाल के व्यपारीयों में भी खुशी का माहोल है।
मौके पर पहुंचे दुकानदारों ने भी सरकार के फैसले का धन्यवाद करते हुए कहा बेशक कम रूटों पर बसों को चलाया गया है लेकिन पर हमें उम्मीद है की और रूट पर की बसें भी चलाई जाएगी। जिससे हमारे कामकाज में बढ़ोतरी होगी।
-
पंजाबः सब्जी मंडी में व्यक्तियों पर हमलावारों ने किया हमला, देखें CCTV
पटियालाः सनौर रोड स्थित सब्जी मंडी में देर रात हमलावारों द्वारा सोए हुए व्यक्तियों पर तेजधार हथियारों के साथ हमला कर दिया गया। हादसे में 4 लोग घायल हो गए है। वहीं मामले की जानकरी देते हुए मंडी के दुकानदारों ने बताया कि सनौर रोड स्थित सब्जी मंडी में देर रात मंडी के गेट को तोड़कर कुछ लोग अंदर घुस गए। इस दौरान हमलावारों ने एक दुकान पर सोए हुए कुछ लोगों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। पीड़ित लोगों ने कहा कि देर रात 10 से 12 लोग दुकान के अंदर आ गए।
इस दौरान हमलावारों ने जमकर तोड़फोड़ की। वहीं हमलावारों ने तेजधार हथियारों के साथ उन पर हमला कर घायल कर दिया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कुछ हमलावर दुकान में आए और उन्होंने कोई चीज उन पर फेंकी। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंचे थाना सदर की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जांच पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है। घटना में दोषियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।
-
पंजाब : ठगी करने वाले 3 नौसरबाज गिरफ्तार, देखें वीडियो
पटियाला : ढोंगी बाबा बनकर ठगी करने वाला मामला सामने आया है। लोगों को अंधविश्वास में फंसाकर ठगी करने वाले वाला ढोंगी बाबा व उसके साथी लोगों से हर दुख और परेशानी को हल करने का दावा करते थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहर में बुजुर्ग महिलाएं और भोले-भाले लोगों को पाखंडी बाबे बन कर ठगने वाले 3 नौसरबाजों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। इस संबंधी पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में लाडी बाबा, भूषण, अम्बों को गिरफ्तार किया गया है। यह तीनों तरनतारन के रहने वाले हैं और अब तक 7 वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
इस मामले में कुछ दिन पहले शहर के अनारदाना चौक में इस गिरोह का शिकार हुए ओम गोपाल निवासी संजय कालोनी की शिकायत पर थाना कोतवाली की पुलिस ने 3 व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। ओम गोपाल ने पुलिस को बताया कि वह अनारदाना चौंक पटियाला के पास जा रहा था तो एक अज्ञात व्यक्ति जिसने साधुओं जैसे कपड़े पहने हुए थे, उसको रोक कर रास्ता पूछने लग पड़ा। इस दौरान एक अज्ञात व्यक्ति और महिला आए और वह बाबे जैसे व्यक्ति को माथा टेकने लगे।
इसी दौरान वह व्यक्ति और बाबा शिकायतकर्ता को साइड पर ले गए और उसको बातों में लगा कर उसका सोने का कड़ा और अंगूठी उतरवा कर एक रुमाल में रख लिया और मंत्र आदि मार कर रुमाल उसको वापिस कर दिया और उसको कहा कि रुमाल को घर जा कर खोले और जब शिकायतकर्ता ने थोड़ी दूर जा कर रुमाल खोला तो उसमें से पत्थर निकले। इस के बाद पुलिस हरकत में आई और पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद के साथ जब जांच शुरू की तो तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
-
16 वर्षीय लड़की का चाकू मारकर क+त्ल, 7 वर्षीय बच्ची ने भी तोड़ा दम, देखें वीडियो
पटियालाः जिले की संजय कॉलोनी में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां 16 वर्षीय युवती की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्या के सदमे में मृतक लड़की की 7 वर्षीय छोटी बहन ने भी दम तोड़ दिया। मृतक लड़की सलमा की मां मनजीत कौर ने बताया कि इलाके में रहने वाला लड़का उनकी लड़की से जबरन शादी करना चाहता था पर जब लड़की ने इनकार कर दिया तो उसने उसे जबरन साथ ले जाने की कोशिश की।

उन्होंने ने बताया कि जब लड़की ने विरोध किया तो लड़के ने लड़की की चाकू मारकर हत्या कर दी। इस घटना के दौरान अपनी बड़ी बहन पर हुए इस हमले को देख कर छोटी बहन को सदमा लग गया, जिसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। इस तरह एक ही परिवार की दोनों लड़कियों की मौत हो गई। दूसरी ओर एस.पी. सिटी पटियाला मुहम्मद सरफराज आलम ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले को लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-
पंजाबः शुभकरण की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, हुआ चौकाने वाला खुलासा
पटियालाः पातड़ा तहसील में पंजाब-हरियाणा की सीमा पर 21 फरवरी 2024 को किसान शुभकरण की मौत हो गई थी। वहीं इस मामले को लेकर आज शुभकरण की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शुभकरण की मौत बंदूक की चोट से हुई। क्योंकि उसके सिर से कई छर्रे मिले है जबकि रबर की गोली में यह नहीं होते। सूत्रों अनुसार शुभकरण के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में मौत का कारण गन इंजरी दर्शाया गया है। रिपोर्ट में यह भी जिक्र है कि उसके सिर में मिले छर्रे मेटल के है। रिपोर्ट यह भी दर्शती है कि मौत मौके पर ही हो गई थी।

बता दें कि राजिंद्रा अस्पताल द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट छर्र सहित स्थानिय पुलिस को सौंप दी गई है। यह छर्रे आखिर किस हथियार के है, इस संबंधित स्थिति स्पष्ट करने का अधिकार अब पुलिस का है। ऐसी सामग्री को जांच के लिए फिल्लौर अकाडमी या मुंबई स्थित लैब में भेजा जाता है। इन छर्रों के डायामीटर का पता लगने पर ही आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट होगा कि उक्त छर्रे किस गन के हैं।
बता दें कि खनूरी बॉर्डर पर किसानों के संघर्ष के दौरान हरियाणा पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने किसानों को रोकने के लिए अंधाधुंध आंसू गैस के गोले और रबर की गोलियां चलाईं गई थी। इस बीच शुभकरण सिंह के सिर पर चोट लग गई थी। किसानों का कहना है कि सुरक्षा बलों ने शुभकरण को गोली मारी है लेकिन हरियाणा पुलिस इस बात से इनकार कर रही है।
-
आज फिर दिल्ली कूच करेंगे किसान, चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात
पटियालाः एमएसपी सहित अन्य मांगों पर अड़े किसान आज फिर से दिल्ली कूच की तैयारी करेंगे। केंद्र सरकार से उनकी विभिन्न मांगों में फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानूनी गारंटी, किसानों और खेत मजदूरों के लिए पेंशन, कृषि ऋण माफी और बिजली दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं इत्यादि शामिल हैं। किसान नेता तेजवीर सिंह ने कहा कि आज कुछ देर में पूरे भारत के किसान दिल्ली के जंतर-मंतर की ओर शांतिपूर्वक मार्च करेंगे। वहीं किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस भी सतर्क हो गई है। सीमाओं पर जवानों का पहरा है। वहीं संभावित स्थानों पर पुलिस बलों की अतिरिक्त कंपनियां तैनात कर दी गई हैं।
हालांकि किसानों ने शांतिपूर्वक मार्च करने की बात कही है। लेकिन प्रशासन किसानों के दिल्ली कूच को लेकर कोई कौताही नहीं बरतना चाहता। वहीं दूसरी ओर किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च को लेकर किसान नेता सरवन सिंह पंढेर का कहना है, ”…केएमएम और एसकेएम (गैर-राजनीतिक) द्वारा शुरू किए गए धरने का आज 23वां दिन है। पहले यह घोषणा की गई थी कि अन्य किसान राज्य आज से दिल्ली की ओर कूच करना शुरू कर देंगे। लेकिन दूर-दराज से आने वाले किसान आज दिल्ली नहीं पहुंच पाएंगे। मध्य प्रदेश, बिहार या दक्षिण भारत से सड़क या ट्रेन से आने वाले किसान आज नहीं पहुंच पाएंगे। ऐसे में 10 मार्च तक स्थिति साफ हो जाएगी। पड़ोसी राज्यों के किसानों ने पहले ही आगे न बढ़ने का फैसला कर लिया है…।”
वहीं बीते दिनों किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के राज्य प्रधान सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि 10 मार्च को पूरे देश में दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक ट्रेनों का चक्का जाम किया जाएगा। इससे पहले 6 मार्च को पंजाब हरियाणा को छोड़ बाकी सभी राज्यों के किसान बसों व ट्रेनों के रास्ते से दिल्ली कूच करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों को कहा था कि वह ट्रैक्टर ट्रालियों की बजाय बसों व ट्रेनों से दिल्ली आ जाए लेकिन अब जिन लोगों के पास ज्यादा साधन नहीं है, वह 6 मार्च को दिल्ली कूच करेंगे।
-
पंजाब : चोर ने मंदिर में की बेअदबी, देखें वीडियो
पटियाला : पंजाब में चोरी की वारदातें आए दिन सामने आती रहती है। चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि अब चोर धार्मिक स्थलों को निशाना बना रहे है। ऐसा ही एक मामला पटियाला के भद्सो रोड स्थित खालसा नगर में देखने को मिला। जहां शिरडी साईं मंदिर में चोर ने मंदिर का गेट तोड़ अंदर घुस के गोलक चोरी करके फरार हो गए।मीडिया से बात करते हुए मंदिर के प्रधान ने कहा कि इससे पहले भी एक बार चोरों की तरफ से इस मंदिर में दस्तक दी गई थी। दोबारा एक बार फिर चोर की तरफ से गोलक से लगभग 25 हजार रुपया लेकर रफू चक्कर हो गया। हम प्रशासन से विनती करते हैं कि चोर को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनको इंसाफ दिया जाए। इतना ही नहीं चोर जूते पहन कर मंदिर के अंदर में घुस गया। -
पंजाबः राजिंदरा अस्पताल इमरजेंसी वार्ड में मरीज पर हमला, देखें CCTV
पटियालाः सरकारी राजिंदरा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां अस्पताल में बेड पर पड़े मरीज पर कुछ हमलावारों ने आकर हमला कर दिया। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि डॉक्टरों और स्टाफ की मौजूदगी हमलावार इमरजेंसी वार्ड में घुस गए।
इस दौरान उन्होंने बेड पर लेटे हुए मरीज पर थप्पड़ जड़ने शुरू कर दिए। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद घायल युवक को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। जहां उक्त हमलावार पहुंच गए और उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में ही बेड पर लेटे युवक पर हमला कर दिया।
-
Punjabi University के वाइस चांसलर नियुक्ति का मामला पहुंचा हाई कोर्ट, देखें वीडियो
पटियाला : पंजाबी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर की नियुक्ति का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। वीसी की नियुक्ति को यूनिवर्सिटी टीचर्स यूनियन (पुटा) ने हाई कोर्ट में चुनौती दी है। यूनियन के वकील हरदीप सिंह ने यूनियन ऑफ इंडिया, प्रिंसिपल सेक्रेटरी पंजाब सरकार, भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय, यूजीसी और पंजाबी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर को नोटिस भेजा है, अगली सुनवाई 10 अप्रैल को होगी। पंजाबी यूनिवर्सिटी टीचर्स यूनियन (पुटा) पंजाबी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डाॅ. पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में कुलपति के रूप में अरविंद की नियुक्ति को चुनौती देते हुए 26 फरवरी 2024 को वकील हरदीप सिंह सैनी के माध्यम से एक रिट याचिका दायर की गई थी। इस रिट याचिका में वकील हरदीप सिंह सैनी ने कहा है कि डॉ. अरविंद कुलपति की नियुक्ति के लिए जरूरी शर्तें पूरी नहीं करते है। वकील के मुताबिक, नियमों का उल्लंघन कर उन्हें आईआईएसआर मोहाली में एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर पद पर नियुक्त किया गया था।
इस संबंध में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने जांच समितियों का गठन किया। जिन्होंने जांच के बाद अपनी रिपोर्ट भारत सरकार को भेजी। जिसके आधार पर डाॅ. एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के तौर पर अरविंद की नियुक्ति को मंजूरी नहीं दी गई है। हरदीप सिंह के मुताबिक डॉ. अरविंद कुलपति पद पर नियुक्ति के लिए यूजीसी नियमों के तहत प्रोफेसर के तौर पर जरूरी 10 साल के अनुभव को पूरा नहीं करते है। जिसके कारण वह इस पद पर नियुक्ति के लिए अयोग्य थे। अधिवक्ता हरिदाप सिंह ने बताया कि 28 फरवरी 2024 को माननीय पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने इस मामले की गहन सुनवाई के बाद नोटिस ऑफ मोशन जारी किया है। हरदीप सिंह ने कहा कि अदालत ने भारत विश्वविद्यालय, प्रधान सचिव, पंजाब सरकार, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार, यूजीसी और पंजाबी विश्वविद्यालय के कुलपति को नोटिस भेजा है।