Category: Punjab>Sangrur

  • Punjab News: पैलेस के बंद कमरे से महिला और व्यक्ति का शव बरामद

    Punjab News: पैलेस के बंद कमरे से महिला और व्यक्ति का शव बरामद

    संगरूरः भवानीगढ़ के एक मिनी पैलेस के बंद कमरे में अंगीठी जला कर सोने से एक युवक और एक महिला की मौत होने की खबर मिली। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच की गई। थाना मुखी मालविंदर सिंह ने बताया कि मनजीत सिंह मायूसी (मामू) फ़ग्गूवाला और गांव रायसिंह वाला की निवासी 40 वर्षीय महिला मनजीत कौर हनी क्लासिक मिनी पैलेस में विवाह समारोहों पर मजदूरी का काम करते थे। कल विवाह समारोह के बाद कमरे में ठंड लगने के कारण अंगीठी जला कर सो गए थे।

    पैलेस के मालिक के घर में भी विवाह समारोह चलने के कारण अन्य काम करने वाले कर्मचारियों ने भी उनकी ओर ध्यान नहीं दिया। इसी दौरान जब पैलेस का मालिक उस कमरे की तरफ गया तो वे कमरे में मृतअवस्था में पड़े थे, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया तो देखा कि दोनों की मौत हो चुकी थी, उनके बिस्तर के पास रखी हुई अंगीठी पड़ी हुई थी।

    उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनकी लाशों को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना मुखी ने कहा कि उनकी मौत अंगीठी चलाने से दम घुटने के कारण हुई है, क्योंकि कमरे का दरवाजा और खिड़कियां बंद थे। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिवारिक सदस्यों के बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • Punjab News: आवारा पशुओं का कहर, गली में खेल रहे मासूम बच्चे पर किया हमला

    Punjab News: आवारा पशुओं का कहर, गली में खेल रहे मासूम बच्चे पर किया हमला

    संगरूर: पंजाब के बड़े हिस्से में आवारा पशु और आवारा कुत्ते लोगों के जीवन के लिए गंभीर चुनौती बन चुके हैं। रोजाना आवारा पशुओं को लेकर कई घटनाएं हो रही हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही के कारण यह समस्या बढ़ रही है। वहीं ताजा मामला संगरूर के सुनाम से सामने आया है, जहां राम नगर इलाके में बच्चे को आवारा पशु के हमले से बचा लिया गया। दरअसल, बच्चा अपने खिलौने के साथ गली में खेल रहा था कि अचानक एक आवारा पशु ने उसे जोरदार टक्कर मारी और घसीटता हुआ आगे ले गया। बच्चे की चीख सुनकर घरों से लोग बाहर दौड़े और बच्चे को बड़ी मुश्किल से बचाया। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। माता-पिता सहित इलाके के लोगों में आतंक का माहौल बन गया है।

    पिछले महीने मानसा के भीखी कस्बे में एक बहुत दुखद घटना हुई थी। पटियाला से मरीज छोड़ने आ रही एंबुलेंस की आवारा पशु से टक्कर हो गई, जिससे बाइक पर सवार बलदेव सिंह की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया था। वहीं एक और मामले में संगरूर के सीखवां गांव के अमृतपाल सिंह और उसकी पत्नी नक्शत्तर कौर आवारा पशु के सामने आने के कारण बाइक से गिर पड़े। इस घटना में नछत्तर कौर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अमृतपाल सिंह का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    लोगों में यह भी चर्चा है कि मशहूर गायक राजवीर जवन्दा की मौत का कारण भी प्रशासन की निगरानी की कमी और आवारा पशुओं की समस्या ही बताई जा रही है। इलाके के निवासी, समाज सेवक और पीड़ित परिवारों ने सरकार से तुरंत कार्रवाई की मांग की है।

  • Punjab News: इस इलाके में बदमाश ने CIA टीम पर की Firing, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में बदमाश ने CIA टीम पर की Firing, देखें वीडियो

    संगरूरः शहर के सुनाम इलाके में पेट्रोलिंग दौरान पुलिस टीम पर एक युवक द्वारा फायरिंग करने का मामला सामने आया है। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में युवक घायल हो गया जिसे पुलिस ने काबू कर अस्पताल में दाखिल करवाया। इस दौरान पुलिस ने हथियार भी बरामद कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी देते हुए एसपी नवरीत सिंह विर्क ने बताया कि सीआईए स्टाफ टीम सुनाम इलाके में पेट्रोलिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस की गाड़ी देखकर एक व्यक्ति अचानक सहम गया और भागने की कोशिश करने लगा। इस दौरान हड़बड़ाहट में वह नीचे गिर गया जब टीम उसके पास जाने लगी तो व्यक्ति ने अचानक उन पर फायरिंग कर दी जिसमें से एक गोली पुलिस की गाड़ी पर लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली व्यक्ति के पैर पर लगी और वह जख्मी हो गया। पुलिस ने घायल व्यक्ति को तुरंत सिविल अस्पताल सुनाम दाखिल करवाया और हथियार भी बरामद कर लिया है।

    एसपी विर्क ने बताया कि शुरुआती जांच में व्यक्ति की पहचान जसविंदर सिंह जस्सी के रूप में हुई है, जो रूपा हेरी गांव का रहने वाला है, जिसके खिलाफ कुल 11 केस दर्ज हैं। जस्सी ने कुछ दिन पहले संगरूर के भवानीगढ़ में एक शराब की दुकान पर लूटपाट की थी। SP के मुताबिक, इस व्यक्ति ने और भी कई वारदातों को अंजाम दिया है जिसकी जांच जारी है, पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: Civil Hospital में सर्जरी के बदले रिश्वत लेने के मामले में डॉक्टर और आशा वर्कर गिरफ्तार

    Punjab News: Civil Hospital में सर्जरी के बदले रिश्वत लेने के मामले में डॉक्टर और आशा वर्कर गिरफ्तार

    संगरूरः सुनाम के सिविल अस्पताल में इलाज के बदले पैसे लेने वाले डॉक्टर और उसके दो साथियों के विरुद्ध विजिलेंस में मामला दर्ज किया गया है। डॉक्टर और आशा वर्कर को विजिलेंस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। मामला करीब 3 वर्ष पुराना है। वहीं इस मामले को लेकर बताया जा रहा है कि डॉ. अमित सिंगला, ड्राइवर और आशा वर्कर की फोन रिकॉर्डिंग भी सामने आई है। जांच के बाद डॉ. अमित सिंगला निवासी संगरूर, ड्राइवर हनी निवासी संगरूर और आशा वर्कर वीरपाल कौर निवासी उगराहां के विरुद्ध विजिलेंस ब्यूरो में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले को लेकर विजिलेंस इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह ने कहा कि डॉ अमित सिंगला और वीरपाल कौर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    ड्राइवर हनी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोप है कि डॉक्टर ने सरकारी अस्पताल में एक मरीज से अपनी निजी दूरबीन का इस्तेमाल करने के और दूसरे मरीज से सर्जरी के बदले पैसे लिए थे। विजिलेंस जांच में पाया गया कि भादडा की मनप्रीत कौर (मायका गांव उगराहां) पेट में पित्त की पत्थरी का इलाज के लिए 31 अक्टूबर 2022 को आशा वर्कर वीरपाल कौर के साथ सुनाम सिविल अस्पताल गई थी। वहां डॉ. अमित सिंगला ने पित्त की पथरी का ऑपरेशन दूरबीन से करने के लिए 11 हजार रुपए मांगे। उन्होंने पैसे दे दिए। 14 नवंबर को मनप्रीत कौर सुनाम के अस्पताल में दाखिल हो गई। इसी दिन लौंगोवाल की नसीब कौर पत्थरी का ऑपरेशन के लिए अस्पताल में दाखिल हुई। डॉ. अमित ने मनप्रीत कौर का ऑपरेशन दूरबीन और नसीब कौर का ऑपरेशन सर्जरी से कर दिया।

    बताया जा रहा हैकि मनप्रीत कौर के परिवार ने साढ़े 12 हजार और नसीब कौर के परिवार ने 6500 रुपए आशा वर्कर वीरपाल को दे दिए। उस दिन डॉ. अमित छुट्टी पर था। इसलिए पैसे ड्राइवर हनी को लेने अस्पताल भेजा। इस दौरान किसी व्यक्ति ने चोरी-छिपे वीडियो बना ली। इसके बाद नसीब कौर को 6 हजार रुपए वापस कर दिए गए। 18 नवंबर को मनप्रीत कौर और नसीब कौर को अस्तपाल से छुट्टी कर दी गई। छुट्टी के दौरान मरीज के परिवारों से डिस्चार्ज स्लिप पर लिखवाया गया कि उनसे इलाज के लिए कोई पैसा नहीं लिया गया है, जबकि आमतौर पर ऐसा नहीं लिखवाया जाता है। जांच में सामने आया कि अस्पताल में पित्त की पथरी का ऑपरेशन करने के लिए कोई भी सरकारी दूरबीन उपलब्ध नहीं थी। डॉ. अमित सिंगला अपनी निजी दूरबीन लेकर अस्पताल आया था।

  • Punjab News: बच्चों को ट्रिप पर लेकर जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 11 छात्र घायल, देखें Video

    Punjab News: बच्चों को ट्रिप पर लेकर जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 11 छात्र घायल, देखें Video

    संगरूरः स्कूली बच्चों को लेकर लेहरागागा से चंडीगढ़ जा रही प्राइवेट बस सरहिंद-चंडीगढ़ रोड पर गांव चुन्नी के पास दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला सामने आया है। हादसे में बस चालक और स्कूल प्रिंसिपल समेत 11 छात्र घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मोहाली के इंडस अस्पताल भेजा गया है।

    जानकारी देते डीएसपी खुशप्रीत सिंह ने बताया कि उन्हें करीब 12 बजे सूचना मिली थी कि 3 प्राइवेट बसें जो पंजाब पब्लिक स्कूल के करीब 50 बच्चों को लेकर चंडीगढ़ ट्रिप पर जा रहीं थी, उनमें से एक बस सरहिंद-चंडीगढ़ रोड पर गांव चुन्नी के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और पेड़ से टकरा गई जिससे करीब ड्राइवर, प्रिंसीपल समेत 11 बच्चे घायल हो गए।

    उन्होंने बताया कि उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य चलाया और घायलों को मोहाली के इंडस अस्पताल भर्ती करवाया गया। वहीं कुछ शिक्षकों ने बताया कि को अचानक एक थार ने कट मारा था, जिससे बस का संतुलन बिगड़ गया और वह पेड़ से टकरा गई। गणीमत यह रही कि कोई बड़ा नुक्सान नहीं हुआ है। वहीं इलाज के बाद कुछ बच्चों को तभी छुट्टी दे दी गई थी।

  • Punjab News: पिकनिक के लिए जा रही स्कूल बस हुई हादसे का शिकार, 12 बच्चों सहित 3 कर्मी घायल

    Punjab News: पिकनिक के लिए जा रही स्कूल बस हुई हादसे का शिकार, 12 बच्चों सहित 3 कर्मी घायल

    संगरूरः पंजाब के संगरूर में बच्चों से भरी निजी स्कूल की बस हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब पब्लिक स्कूल की 3 बसें पिकनिक के लिए जा रही थी। इस दौरान तीनों बसों में से एक बस पेड़ से टकरा गई। इस घटना में बस में सवार 12 छात्र और 3 कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    शुरुआती जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि बस ड्राइवर को अटैक आया था, जिससे यह हादसा हुआ। बता दें कि पंजाब पब्लिक स्कूल की तीन बसें पंचकूला पिकनिक के लिए जा रही थी। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, हादसे की जांच में पुलिस टीम जुट गई हैं। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

     

  • Punjab News: भाई के साथ खेल रहे चौथी कक्षा के छात्र की करंट लगने से मौत

    Punjab News: भाई के साथ खेल रहे चौथी कक्षा के छात्र की करंट लगने से मौत

    संगरूरः फतेहगढ़ साहिब की सबडिवीजन अमलोह में दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल, घर में लगी सजावट के लिए लगी लड़ियों से करंट लगने से बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान 9 वर्षीय फतेह वीर सिंह के रूप में हुई है। फतेह सिंह चौथी कक्षा का छात्र था। मिली जानकारी के अनुसार अमलोह शहर के वार्ड नंबर 1 में देर रात घर में लगी लड़ियों से करंट लगने से फतेह सिंह की मौत हो गई।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, फतेहवीर सिंह अपने भाई के साथ घर में खेल रहा था और खेलते-खेलते वह छत पर चला गया और वहां बिजली के तार से करंट लगने से उसकी मौत हो गई। इस हादसे से परिवार और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। फतेह वीर के पिता मजदूरी करते हैं।

    अमलोह स्थित श्मशान घाट में बच्चे का अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले मां ने बच्चे के सिर पर सेहरा सजाया और उसे अंतिम विदाई दी। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब सिंह सभा अमलोह की कमेटी के सदस्य दर्शन सिंह चीमा सहित स्थानीय लोगों ने परिवार के साथ अपना दुख सांझा किया।

  • Punjab News: भीषण सड़क हादसे में 12वीं के छात्र की मौत

    Punjab News: भीषण सड़क हादसे में 12वीं के छात्र की मौत

    संगरूरः जिले के गांव चन्नों में प्राइवेट स्कूल के छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार 12वीं कक्षा का छात्र की आज छुट्टी के बाद मोटरसाइकिल पर घर लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में मौत हो गई है।

    दरअसल, स्कूल की छुट्टी होने के बाद जब वह अपने मोटरसाइकिल पर घर वापस जा रहा था, तो गांव चन्नों से ललोछी जाने वाले सड़क पर पीछे से आए किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

    घायल छात्र को उपचार के लिए पटियाला के राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सिमरन सिंह के रूप में हुई है। वहीं घटना को लेकर परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिवार के बयानों पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: महिला ने की खुदकुशी, पति सहित सास-ससुर पर केस दर्ज

    Punjab News: महिला ने की खुदकुशी, पति सहित सास-ससुर पर केस दर्ज

    संगरूरः जिले के नजदीकी गांव भट्टीवाल खुर्द में महिला ने जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान जसवीर कौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जसवीर कौर ने ससुराल परिवार से तंग आकर जहरीली वस्तु निगली। जिसके बाद ईलाज के दौरान जसवीर कौर की मौत हो गई। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस ने मृतक महिला के पति, ससुर व सास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    मामले की जानकारी देते थाना प्रमुख इंस्पेक्टर मालविंदर सिंह ने बताया कि मृतक जसवीर कौर पत्नी संदीप सिंह के भाई मनप्रीत सिंह निवासी अल्होरा ने बताया कि उसकी बहन जसवीर कौर का विवाह संदीप सिंह से 2014 में हुआ था और उसके 2 बच्चे है। जिसमें एक लड़का और दूसरी लड़की शामिल है। आरोप है कि जसवीर का ससुराल परिवार उसे शादी के बाद से परेशान करता था। कई बार उसकी बेरहमी से पिटाई की।

    कल भी जसवीर कौर के साथ ससुराल परिवार ने मारपीट की। इससे दुखी होकर जसवीर ने जहरीली वस्तु निगली ली। जसवीर को उपचार के लिए भवानीगढ़ के अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे पटियाला के अस्पताल में रेफर कर दिया। वहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मनप्रीत सिंह के ब्यान पर जसवीर कौर के पति संदीप सिंह, ससुर भरपूर सिंह व सास बिंदर कौर पर मामला दर्ज किया है। वहीं मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों के हवाले कर दिया है।

  • Punjab News: USA में 20 दिन बाद मिला नौजवान का शव

    Punjab News: USA में 20 दिन बाद मिला नौजवान का शव

    संगरूरः अमेरिका में 20 दिन बाद नौजवान का शव मिलने की घटना सामने आई है। मृतक की पहचान करनदीप सिंह निवासी गांव मंडवी, संगरूर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक करनदीप सिंह की 8 अक्टूबर को आखिरी बार परिवार से फोन पर बात हुई थी।

    मृतक का शव अमेरिका के ओरिजन सूबे की सेंटियम नदी से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया है। परिवार ने सरकार से बच्चे के शव को भारत लाने की अपील की है।