Category: Punjab>Sangrur

  • पंजाब की 27 वर्षीय बेटी की कनाडा में हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    पंजाब की 27 वर्षीय बेटी की कनाडा में हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    संगरुर: जिले की रहने वाली 27 वर्षीय अमनप्रीत कौर की कनाडा में हत्या कर दी गई। हत्या करने वाले की पहचान मनप्रीत सिंह उम्र 27 वर्ष के तौर पर हुई है। मनप्रीत को कनाडा में मोस्ट वांटेड घोषित कर दिया गया है। कनाडा की पुलिस उसकी तलाश भी कर रही है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਕੈਨੇਡਾ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬੀ ਕੁੜੀ ਦਾ ਕਤਲ, ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਖਿਲਾਫ਼ ਵਾਰੰਟ ਜਾਰੀ!

    इस मामले पर बात करते हुए अमनप्रीत कौर के परिवार ने बताया कि उनकी बेटी बहुत ही होशियार थी। वह कनाडा के एक अस्पताल में काम कर रही थी। 2021 में वह संगरुर से कनाडा गई थी और कुछ समय में वह पीआर बनने वाली थी।

    अमनप्रीत के पिता ने कहा कि उनकी बेटी ने कभी भी घर वालों को अपनी परेशानी नहीं बताई थी। वह हमेशा खुश होकर अपने परिवार के साथ बात करती थी। उसने अपनी मेहनत से कनाडा में एक कार भी खरीदी थी। वहां पर अमनप्रीत अच्छी जिंदगी जी रही थी।

    अमनप्रीत हमेशा उनके साथ प्यार से बात करती थी और भारत आने को लेकर काफी उत्साहित थी। उसने कहा था कि वह जल्द ही पीआर बन जाएगी। इसके बाद वह जल्द ही अपने परिवार से मिलने के लिए भारत आएगी। उन्हें उस व्यक्ति के बारे में भी कुछ जानकारी नहीं है जिसने अमनप्रीत की हत्या की।

    कनाडा पुलिस उसकी तलाश कर रही है। अमनप्रीत के चाचा ने कहा कि कनाडा में 20 तारीख को उन्होंने उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जब पुलिस ने इस मामले में जांच की तो पता चला कि उसकी हत्या कर दी गई है।

    उसका शव ओंटारियो के लिंकन में दो दिन के बाद मिला। अमनप्रीत के परिवार के द्वारा पंजाब सरकार से भी मदद की अपील की जा रही है।

  • Punjab News: Toll कर्मियों ने कंबाइन पर किया हमला, मारे पत्थर, पीड़ित का आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: Toll कर्मियों ने कंबाइन पर किया हमला, मारे पत्थर, पीड़ित का आरोप, देखें वीडियो

    संगरूरः खनौरी के पास गांव पैंद के नज़दीक लुधियाना-दिल्ली हाईवे पर लगे टोल प्लाज़ा कर्मियों ने कम्बाइन चालक पर पत्थर फेंक कर हमला कर दिया। वहीं कम्बाइन चालक ने हमले की वीडियो बनाकर वायरल कर दी। पीड़ित ने कहा कि हमलावारों ने रोड़े और पत्थर लेकर कम्बाइन के पीछे बाइकें लगा दी।

    जिसके बाद कम्बाइन और मुझ पर ईंटें-पत्थर से हमला करना शुरू कर दिया। कम्बाइन चालक रामशरण सिंह ने आरोप लगाए कि कम्बाइन टोल से गुजरते समय बूम खुला हुआ था, लेकिन जब वह कम्बाइन निकालने लगा तो वह गिर गया और उनके कर्मचारियों ने ही उसे उठवाया। बाद में उन्होंने आगे आकर उसे घेरकर हमला करना शुरू कर दिया।

    रामशरण सिंह ने कहा कि हमलावरों ने उसके फोन और अन्य लोगों के फोन से बनीं वीडियो डिलीट कर दीं। पीड़ित ने लाखों रुपये चोरी करने के भी आरोप लगाए। वायरल वीडियो में हमलावरों के हाथों में पकड़े हुए डंडे और तेजधार हथियार दिख रहे हैं। पीड़ित कम्बाइन चालक रामशरण सिंह को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

  • Punjab News: SSP Sartaj Chahal ने 29 पुलिस कर्मचारियों को किया सम्मानित, देखें वीडियो

    Punjab News: SSP Sartaj Chahal ने 29 पुलिस कर्मचारियों को किया सम्मानित, देखें वीडियो

    संगरूरः पुलिस लाइन संगरूर में एसएसपी सरताज सिंह चहल द्वारा 29 पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, जिनमें से 2 पुलिस कर्मचारियों को डीजीपी डिस्क देकर सम्मानित किया गया। एसएसपी ने कहा कि जो कर्मचारी अपनी ड्यूटी अच्छे से करते हैं उनका रिकॉर्ड डीजीपी को लिखकर भेजा जाता है और फिर वह उन्हें कुछ धनराशि और सम्मान देकर सम्मानित करते हैं। ऐसा करने से दूसरे पुलिस कर्मचारियों में भी अपनी ड्यूटी ईमानदारी और अच्छे से करने का जज्बा पैदा होता है।

    एसएसपी ने कहा कि यह जरूरी नहीं है कि किसी कर्मचारी को एक बार ही सम्मानित किया जाएगा। अगर उसके बाद भी कोई अच्छा काम करता है तो उसे बारी-बारी से सम्मानित किया जा सकता है। इस मौके पर जब कर्मचारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि उन्होंने बेहतरीन तरीके और ईमानदारी से ड्यूटी की है, जिसके चलते आज उन्हें सम्मानित किया गया है।

    उन्होंने डीजीपी और एसएसपी सरताज सिंह चहल का तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं और विश्वास दिलाया कि वह अपनी ड्यूटी बेहतरीन तरीके से करते रहेंगे और हमें देखकर दूसरे कर्मचारियों को भी यह सीख मिलेगी कि अगर वे अपनी ड्यूटी बेहतरीन तरीके और ईमानदारी से करेंगे तो उन्हें भी सम्मानित किया जा सकता है।

  • Punjab News: पूर्व DGP और पूर्व कैबिनेट मंत्री के बेटे का हुआ निधन, राजनीति गलियारे में छाई शोक की लहर

    Punjab News: पूर्व DGP और पूर्व कैबिनेट मंत्री के बेटे का हुआ निधन, राजनीति गलियारे में छाई शोक की लहर

    मालेरकोटलाः पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा और पूर्व कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना के बेटे का आज अचानक निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार 33 वर्षीय अकील अख्तर का चंडीगढ़ में निवास पर निधन हुआ। अकील का पार्थिव शरीर उत्तर प्रदेश ले जाया जाएगा।

    मलेरकोटला हाउस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक अकील अख्तर की नमाज-ए-जनाजा आज नमाज के बाद असर उनके पैतृक गांव हरदा खेड़ी (सहारनपुर, उत्तर प्रदेश) में अदा की जाएगी और शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मृतक अकील अख्तर अपने पीछे पत्नी जैनब अख्तर के अलावा एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए।

     

     

  • Punjab News: नशे की शिकायत करना पड़ा महंगा, जमकर बरसाएं ईंट-पत्थर, वाहन क्षतिगस्त, देखें वीडियो

    Punjab News: नशे की शिकायत करना पड़ा महंगा, जमकर बरसाएं ईंट-पत्थर, वाहन क्षतिगस्त, देखें वीडियो

    संगरूरः जिले से साथ लगते गांव बडरुखां में लूटपाट का नंगा नाच देखने को मिला, जहां नशे की शिकायत करने को लेकर हमलावारों ने कुलविंदर सिंह के घर पर जानलेवा हमला किया गया। इस दौरान हमलावर के पास तेजधार हथियार मौजूद थे। बताया जा रहा हैकि हमलावारों ने बाहर खड़े होकर ईंटें और पत्थर भी चलाए।

    हमलावारोंने मोटरसाइकिल-स्कूटर भी क्षतिग्रस्त कर दिए। घटना के दौरान जब हमला हुआ तो कुलविंदर सिंह का परिवार घर पर मौजूद था, जिन्होंने अंदर जाकर कुंडे लगाकर अपनी जान बचाई। घर के सदस्यों ने कहा कि हमने यह सोच लिया था कि अब हमारी जान नहीं बचेगी, ये तो हमें मारकर ही जाएंगे।

    इस घटना में कुलविंदर के पिता की आंखों पर भी चोट आई। कुलविंदर ने कहा कि ये नशेड़ी लोग हैं, जो चिट्टे का व्यापार करते हैं और चिट्टा भी पीते हैं। हमलावारों को शक है कि हमने इनकी शिकायत पुलिस में की है, लेकिन हम किससे क्या लें, जो भी यही काम करता है। घटना की शिकायत पुलिस को दे दी है।

  • Punjab News: महर्षि वाल्मीकि Flim के Promo को लेकर विवादों में घिरें Bollywood अभिनेता अक्षय कुमार

    Punjab News: महर्षि वाल्मीकि Flim के Promo को लेकर विवादों में घिरें Bollywood अभिनेता अक्षय कुमार

    धुरीः संगरूर के धुरी में महर्षि वाल्मीकि फिल्म के प्रोमो को लेकर विवाद गरमा गया है। जहां लोगों ने भगवान वाल्मीकि महाराज के बारे में अपमानजनक शब्द कहे जाने को लेकर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और फिल्म निर्माताओं के खिलाफ रोष जाहिर किया। इस संबंध में क्रांतिकारी लोक चेतना मंच की ओर से धूरी में डिप्टी कमिश्नर संगरूर और डीएसपी धूरी के नाम नायब तहसीलदार मैडम और एसएचओ सदर धूरी के माध्यम से मांग-पत्र सौंपा गया।

    मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकी परोचा धूरी और लेफ्टिनेंट दर्शन सिंह मीत प्रधान द्वारा दिए गए मांग-पत्र में बताया गया है कि एक प्राइवेट चैनल पर जारी किए गए टीजर-ट्रेलर के दौरान भगवान वाल्मीकि महाराज जी के बारे में अपमानजनक शब्द बोले गए हैं। इस फिल्म में भगवान वाल्मीकि जी की भूमिका अभिनेता अक्षय कुमार निभा रहे हैं। मंच ने कहा कि ऐसे डायलॉग्स से देश और विदेशों में भगवान वाल्मीकि जी के अनुयायियों की धार्मिक भावनाओं को गहरा आघात पहुंचा है। मांग-पत्र में जोर देकर कहा गया है कि इस फिल्म को तुरंत रिलीज़ होने से रोका जाए।

    साथ ही फिल्म के अभिनेता अक्षय कुमार, निर्देशक, प्रोड्यूसर, राइटर, पूरी फिल्म टीम और चैनल के विरुद्ध धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। विकी परोचा ने कहा कि यदि इस मामले में तुरंत कार्रवाई नहीं हुई तो केवल पंजाब ही नहीं, बल्कि देश का माहौल भी बिगड़ सकता है, जिसकी पूरी ज़िम्मेदारी प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल धार्मिक भावनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक एकता और शांति-व्यवस्था से भी जुड़ा हुआ है।

  • Punjab News: इस इलाके में चीनी वायरस का हमला, किसानों की बढ़ी चिंता, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में चीनी वायरस का हमला, किसानों की बढ़ी चिंता, देखें वीडियो

    संगरूरः एक तरफ जहां बाढ़ ने पंजाब के कई इलाकों को नुक्सान पहुंचाया है। वहीं अब दूसरी और किसानों की फसल पर चीनी वायरस का प्रकोप देखने को मिल रहा है। पंजाब के कई जिलों में धान की फसलों पर ‘चीनी वायरस’ का हमला देखने को मिला है। पटियाला और फतेहगढ़ साहिब के बाद अब यह वायरस संगरूर जिले में भी दस्तक दे चुका है। यहां के लाड्डी गांव में कई किसानों की फसलें इस वायरस की चपेट में आकर बर्बाद हो गई हैं।

    ‘चीनी वायरस’ नाम से पहचाने जा रहे इस संक्रमण के कारण धान के पौधे पूरी तरह विकसित नहीं हो पा रहे हैं। पौधे बौने रह जाते हैं, जिससे फसल की लंबाई और उत्पादन क्षमता दोनों पर असर पड़ता है। खेतों में लगी मेहनत और किसानों की कमाई दोनों पर इसका गहरा असर देखने को मिल रहा है।

    गांव लड्डी में कई किसानों की फसल इस वायरस से प्रभावित हुई है। जानकारी देते किसान गुरजंत सिंह, जो 12 एकड़ जमीन पर खेती करते हैं, उनके 5 एकड़ खेत इस वायरस से प्रभावित हैं। वहीं, किसान राजवीर सिंह, जो खुद की 5 एकड़ जमीन और 55 एकड़ जमीन ठेके पर लेकर कुल 60 एकड़ पर खेती करते हैं, उनके करीब 20 एकड़ खेतों की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है।

    राजवीर सिंह ने बताया, “हमने पूसा 44 किस्म की धान बोई थी। लेकिन जब हम कृषि विभाग के अधिकारियों के पास मदद के लिए पहुंचे, तो उन्होंने यह कह कर पल्ला झाड़ लिया कि पूसा 44 स्वीकृत किस्म नहीं है। उन्होंने खेत देखने तक की जहमत नहीं उठाई।”

    किसान नेता जगतार सिंह लड्डी ने कहा कि कृषि विभाग की लापरवाही और किसानों की समस्याओं की अनदेखी के कारण आज यह स्थिति उत्पन्न हुई है। उन्होंने मांग की है कि सरकार तत्काल सर्वे करवाकर प्रभावित किसानों को मुआवजा दे।

  • Punjab News: शिवसेना कत्ल मामला, कड़ी सुरक्षा में मेडिकल के लिए आरोपी संदीप को लाई पुलिस

    Punjab News: शिवसेना कत्ल मामला, कड़ी सुरक्षा में मेडिकल के लिए आरोपी संदीप को लाई पुलिस

    संगरूरः अमृतसर के शिव सेना नेता सुधीर सूरी की हत्या के मामले में आरोपी संदीप सिंह सन्नी को आज सरकारी अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए लाया गया। इस दौरान उसे भारी पुलिस सुरक्षा के बीच अस्पताल पहुंचाया गया, जहां 3 डॉक्टरों की एक टीम ने उसकी मेडिकल जांच की। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान, संदीप सन्नी की मेडिकल जांच को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। आरोप है कि पुलिस प्रशासन ने यह मेडिकल जांच 10 दिनों की देरी से करवाई।

    परिवार ने चिंता जताई कि इतने समय में संदीप सन्नी पर लगी चोटें काफी हद तक भर चुकी होंगी, जिससे वास्तविक हालत का पता नहीं चल पाएगा। परिवार ने कहा, जिस तरह पुलिस प्रशासन संदीप संनी को इधर-उधर लेकर जा रहा है, हमें उनसे करवाई गई मेडिकल जांच पर शक है।

    जेल प्रशासन ने संदीप सन्नी को भारी पुलिस बल के साथ अस्पताल तक लाया गया। गाड़ी से उतरते ही संदीप सन्नी ने ‘वाहितगुरु’ का जयकारा लगाया, जिसके बाद उसे मेडिकल जांच के लिए अंदर ले जाया गया। वहीं पुलिस प्रशासन ने परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

  • Punjab News: मेले से लौट रहा 17 वर्षीय युवक बाइक सहित नहर में गिरा, मौत

    Punjab News: मेले से लौट रहा 17 वर्षीय युवक बाइक सहित नहर में गिरा, मौत

    संगरूरः नदामपुर के पास मोटरसाइकिल के साथ युवक नहर में गिर गया। इस घटना में युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान 17 वर्षीय गुरबिंदर सिंह निवासी बखोपीर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, युवक गांव नदामपुर के मेले से वापस आ रहा था कि रास्ते में यह हादसा हो गया। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई।

    कालाझाड़ पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि गुरबिंदर सिंह अपने दोस्तो के साथ गांव नदामपुर के मेले से वापस लौट रहा था। जब वह पुराने पुल से नए पुल की ओर जा रहा था, तो बाईपास वाली साइड नहर की पटरी पर मोटरसाइकिल को पीछे करने लगा, तो अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह मोटरसाइकिल समेत नहर में गिर गया।

    लोगों ने मुश्किल से उसे पानी से बाहर निकाला, लेकिन इस वक्त तक युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के वारिसों की तरफ से अभी तक कोई शिकायत या कार्रवाई दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस ने मौके पर जांच शुरू कर दी है और इस हादसे की स्थिति और कारण की पुष्टि करने के लिए आगे जांच जारी है।

  • Punjab News: Aman Arora ने किया देश का पहला Multi-Utility Bus Stand जनता को समर्पित, देखें वीडियो

    Punjab News: Aman Arora ने किया देश का पहला Multi-Utility Bus Stand जनता को समर्पित, देखें वीडियो

    संगरूरः सुनाम के चीमा मंडी में आज सरकार की ओर से ऐतिहासिक कदम उठाया गया। दरअसल, पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने राज्य का पहला ऐसा मल्टी-यूटिलिटी बस स्टैंड जनता को समर्पित किया, जिसमें स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भी शामिल है। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि यह देश का एक विलक्षण प्रोजेक्ट है। उन्होंने कहा कि यह अनूठा बस स्टैंड 5.06 करोड़ रुपये की लागत से 16,555 वर्ग फुट क्षेत्र में बनाया गया है। यह केवल यातायात का केंद्र नहीं, बल्कि एक आधुनिक सामुदायिक हब है, जिसमें यात्री सुविधाओं के साथ खेलों को बढ़ावा देने के लिए विशेष इंतज़ाम किए गए हैं।

    “यह देश का पहला ऐसा मॉडल है, जिसमें बस स्टैंड और स्पोर्ट्स फैसिलिटी को साथ लाकर युवाओं को सशक्त करने और जनता की उपयोगिता को अधिकतम करने का प्रयास किया गया है।” इसमें ग्राउंड फ्लोर पर 6 बस काउंटर, विशाल वेटिंग हॉल, 6 कमर्शियल शॉप्स, अड्डा फ़ीस कार्यालय, लोडिंग-अनलोडिंग प्लेटफ़ॉर्म, पार्किंग और आधुनिक शौचालय ब्लॉक्स बनाए गए हैं। जिसमें पहली मंज़िल पर अत्याधुनिक मल्टी-पर्पज़ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तैयार किया गया है, जहां कुश्ती, जूडो, कबड्डी, कराटे और किकबॉक्सिंग जैसे खेलों की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अमन अरोड़ा ने कहा कि यह प्रोजेक्ट न सिर्फ पंजाब बल्कि पूरे देश के लिए मॉडल साबित हो सकता है।

    “पंजाब सरकार ने पहली बार ऐसा बस स्टैंड बनाया है जिसमें स्पोर्ट्स की सुविधाएं भी हैं, ये युवाओं के लिए बेहतरीन पहल है।” उन्होंने कहा कि “हमें उम्मीद है कि इससे इलाके के खिलाड़ियों को बड़ा मंच मिलेगा और यात्री सुविधाएं भी बेहतर होंगी।” पीआरटीसी अधिकारी ने कहा कि “हम बड़े रूट्स पर चलने वाली बसें भी चीमा से शुरू करने जा रहे हैं। इससे यात्रियों को सीधी और तेज़ सेवाएं मिलेंगी।” अमन अरोड़ा ने कहा कि यह प्रोजेक्ट पंजाब में सामुदायिक विकास की नई परिभाषा तय करेगा और युवाओं को स्वास्थ्य व खेलों के प्रति प्रेरित करेगा। जनता और सोशल मीडिया पर मिल रहे सकारात्मक संदेशों से यह साफ है कि चीमा का यह प्रोजेक्ट राज्य में बहुआयामी विकास का नया मानक बनेगा।