Category: Punjab>Sangrur

  • Punjab News: पूर्व वित्त मंत्री Parminder Dhindsa पिता की याद में बनवाएंगे 7 नए घर, लिया संकल्प, देखें वीडियो

    Punjab News: पूर्व वित्त मंत्री Parminder Dhindsa पिता की याद में बनवाएंगे 7 नए घर, लिया संकल्प, देखें वीडियो

    संगरूरः पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री और शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता परमिंदर सिंह ढींडसा ने एक जनसभा को संबोधित करते बाढ़ राहत कार्यों में देश और दुनिया भर के पंजाबियों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि पंजाबी कलाकारों, खिलाड़ियों और समाज के हर वर्ग ने दिल खोलकर बाढ़ पीड़ितों की मदद की है।

    परमिंदर सिंह ने कहा कि उनकी संस्था अपनी अमानत फाउंडेशन के माध्यम से लहरागागा हलके के कई गांवों में डीजल और अन्य जरूरी सामान की मदद पहुंचाई जा रही है। इसके अलावा, अपने पिता स्व. सुखदेव सिंह ढींडसा की स्मृति में उनके परिवार द्वारा 7 घरों का निर्माण करवाने का फैसला लिया गया है, ताकि बाढ़ से बेघर हुए परिवारों को फिर से बसाया जा सके। उन्होंने कहा कि हमारी फाउंडेशन ने बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए हर संभव प्रयास किया है। समाज के सहयोग से हम प्रभावित गांवों में डीजल, राशन और जरूरी सामान पहुंचा रहे हैं। साथ ही पिता की याद में 7 नए घर बनवाने का संकल्प लिया है।

    ढींडसा ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे को लेकर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पीएम को अफगानिस्तान के भूकंप पीड़ितों की चिंता तो थी, लेकिन पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की नहीं। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष ज्ञानी हरप्रीत सिंह जी के पत्र के बाद ही प्रधानमंत्री का ध्यान पंजाब की ओर गया। प्रधानमंत्री को पंजाब की सुध पहले लेनी चाहिए थी। यह दौरा बहुत देर से हो रहा है। केंद्र सरकार को तुरंत राहत पैकेज की घोषणा करनी चाहिए।

  • Punjab News: शैलर की 300 फीट लंबी दीवार गिरी

    Punjab News: शैलर की 300 फीट लंबी दीवार गिरी

    संगरूरः पंजाब में लगातार हो रही बारिश से हालात बेहद खराब हो गए है। वहीं धूरी में बीती शाम भारी बारिश के कारण आम लोगों के घरों और बाजारों में पानी भर गया। दूसरी ओर मानवाला रोड पर एक शैलर की 300 फीट लंबी दीवार गिर गई। इसके कारण लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

    जानकारी देते हुए शैलर शिव ओम इंडस्ट्री के मालिक राज कुमार ने बताया कि शैलर में बहुत सारी कीमती चीजें रखी हुई थीं। गनीमत यह रही कि दीवार गिरने से बचाव हो गया, लेकिन इतनी लंबी दीवार गिरने से वित्तीय नुकसान हो गया है। इसकी मरम्मत करवाने में अब कई दिन लगेंगे।

  • Punjab News: चुनावी रंजिश को लेकर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

    Punjab News: चुनावी रंजिश को लेकर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

    संगरूरः धूरी के नजदीकी गांव कक्कड़वाला में सरपंची चुनाव को लेकर हिंसक झड़प ने खूनी रूप ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार तेजा सिंह के पुत्र 53 वर्षीय वित्र सिंह का अपने पड़ोसी सरबजीत सिंह पुत्र गुणीदराज सिंह उर्फ पप्पू से पुराना झगड़ा था। जानकारी के अनुसार, बीती रात दोनों के बीच विवाद होने के बाद झगड़ा बढ़ गया। इस दौरान सरबजीत सिंह ने पवित्र सिंह पर गोली चला दी।

    गंभीर हालत में गांव वाले घायल पवित्र सिंह को सिविल अस्पताल धूरी लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार छाती में गोली लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गांव वालों ने आरोप लगाया कि सरबजीत सिंह की पत्नी पिछली पंचायत चुनावों में हार गई थी, तभी से पवित्र सिंह से दुश्मनी निभा रहा था। गांव वालों का कहना है कि वह अक्सर शराब के नशे में गालियां देता और धमकियां देता था। गांव वालों ने यह भी खुलासा किया कि लगभग ढाई महीने पहले उन्होंने थाना सदर धूरी में लिखित शिकायत दी थी।

    लेकिन जांच अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि उलटा वह दोषी के साथ बैठकर शराब पीता था और उससे पैसे भी लेता था। गांव वालों का आरोप है कि यदि पुलिस ने समय पर कार्रवाई की होती तो आज इतना खून-खराबा ना होता। इस मामले पर ड्यूटी अधिकारी डीएसपी ने कहा कि दोषी को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें रवाना हो गई हैं और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके अलावा, गांव वालों द्वारा लगाए गए आरोपों की भी जांच की जाएगी।

  • Punjab News: अकाली नेता लोंगोवाल के घर पहुंची Bibi Jagir Kaur, पार्टी को लेकर कही ये बात, देखें वीडियो

    Punjab News: अकाली नेता लोंगोवाल के घर पहुंची Bibi Jagir Kaur, पार्टी को लेकर कही ये बात, देखें वीडियो

    संगरूरः बीबी जागीर कौर आज गोबिंद सिंह लोंगोवाल के घर उनकी बेटी के निधन पर दुख सांझा करने के लिए पहुंची। इस दौरान उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाई और इस मुश्किल की घड़ी में परिवार को दुख सहन करने की शक्ति देने का बल देने की परमात्मा से अरदास की।

    इस दौरान बीबी जागीर कौर मीडिया से भी रू-ब-रू हुई। उन्होंने राजनीतिक व पार्टी के हालातों के बारे में बोलते हुए कहा कि एक समय ऐसा आ गया था कि लोगों और नौजवानों की तब यह सोच बन गई थी एक बार पार्टी प्रधान नेतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देंगे तो पार्टी अपने पैरों पर खड़ा हो जाएगी। इसकी मुख्य वजह यह थी कि पार्टी अपनी कुछ गलतियों का अहसास नहीं कर रही थी। इसी के चलते पार्टी लगातार चुनाव हारती रही और पार्टी अपने पैरों पर खड़ी नहीं हो सकी। बाद में सभी सूझवानों की अगुवाई में श्री अकाल तख्त साहिब की मौजूदगी में पार्टी प्रमुख ने माफी मांग ली थी और बाद में फिर से चुनाव हुए। इसके बाद फिर से सुखबीर बादल को ही प्रधान मनोनित कर लिया गया। अब देखना ये है कि लोग उन्हें उसी तरह देखते हैं कि नहीं।

    उन्होंने बताया कि जब वह प्रधान बनी थी, तो उन्होंने कई महिलाओं को भी पार्टी में शामिल किया और महिलाओं को जागरूक भी किया कि वह उन महिलाओं को जागरूक करेंगी, जो महिलाएं अपना रास्ता भटक गई हों और गलत रास्ते पर चल पढ़ी हो। इसलिए महिलाएं लोगों के घरों में मां बनकर जाएं और सभी को जागरूक करें कि वह भी राजनीति में आए और राज्य को सुधारने में अपना योगदान दें। इसी के चलते महिलाएं काफी आगे आई जिसके चलते कई स्थानों पर महिलाओं ने वोटों के जरिए पद हासिल किए। इससे कई महिलाओं को भी होसला मिला है कि वह आगे आए और राजनीति में सहयोग करें। वहीं पार्टी आने वाले समय में पूरी तरह उबरकर आएगी और लोगों के दिलों में फिर से अपनी जगह बना लेगी।

  • Punjab News: National Highway की धंसी सड़क, पलटा रेत से भरा ट्राला, रूट डायवर्ट

    Punjab News: National Highway की धंसी सड़क, पलटा रेत से भरा ट्राला, रूट डायवर्ट

    संगरूरः पंजाब में 2 दिन से हो रही बारिश से लोगों का जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। एक और बारिश के कारण जहां लोगों के कामकाज पर असर पड़ा है। वहीं दूसरी ओर डैम में लगातार पानी छोड़े जाने के कारण राज्य में कई गांवों में बाढ़ के हालात बन गए है। वहीं लगातार हो रही बारिश के कारण संगरूर-बठिंडा-चंडीगढ़ मुख्य नेशनल हाईवे की सड़क धंस गई है। हाईवे धंसने के कारण रेत से भरा ट्राला हादसे का शिकार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैफिक रूट को डायवर्ट कर दिया है।

    ट्राला ड्राइवर ने बताया कि यह हादसा सुबह 3 बजे के करीब हुआ है। हादसे के बाद उसने मुख्य नेशनल हाईवे अथॉरिटी को इस हादसे की जानकारी दी लेकिन दोपहर 1 बजे तक भी जांच के लिए कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। ड्राइवर ने कहा कि ट्राला मालिक और उसने मिलकर हाईवे पर खुद ही कमान संभाली और रूट डायवर्ट किया ताकि कोई बड़ी घटना न हो जाए। वहीं बताया जा रहा है कि 15 दिन पहले ही इस उक्त नेशनल हाईवे की मुरम्मत की गई थी।

    हाईवे 3-4 फीट नीचे धंस गया। अब जब इस हाईवे पर मुरम्मत की जा रही तो वहां से मिट्टी ही मिट्टी निकल रही है। जो मुख्य नेशनल अथारिटी के अधिकारियों पर सवाल खड़े कर रहा है। मालिक ने बताया कि उनका करीब 7 लाख रुपए तक का नुकसान हो गया। उनके ट्राले के 7 टायर फट गए और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन चालकों से चंडीगढ़ से बठिंडा पार करने का 2400-2500 रुपए तक टोल प्लाजा लेने के बाद भी हाईवे का यह हाल है। उन्होंने कहा कि हादसे के बाद मौके पर कोई भी प्रशासनिक अधिकारी, नेशनल हाईवे अथॉरिटी या पुलिस अधिकारी नहीं पहुंचा।

     

     

  • Punjab News: दिन दहाड़े 30 रुपये को लेकर अस्पताल के मेडिकल शॉप में हुई गुंडागर्दी, की मारपीट

    Punjab News: दिन दहाड़े 30 रुपये को लेकर अस्पताल के मेडिकल शॉप में हुई गुंडागर्दी, की मारपीट

    संगरूरः जिले के मलेरकोटला में दिन दहाड़े गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां निजी अस्पताल के मेडिकल स्टोर पर अपनी ड्यूटी पर तैनात साहिल नामक कर्मचारी के साथ कुछ बाहरी व्यक्तियों ने अंदर घुसकर खुलेआम गुंडागर्दी की है। मारपीट की पूरी घटना मेडिकल स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पूरी बात केवल 30 रुपये की किसी चीज़ की वापसी को लेकर बताई जा रही है।

    जिसके कारण यह इतना बड़ा मामला बन गया कि अस्पताल के कर्मचारी को कुछ लोग खुलेआम मारते हुए मेडिकल स्टोर के अंदर जाने वाले दरवाज़े से पीटते हुए, मेडिकल स्टोर के अंदर ही पीछे बने छोटे स्टोर में ले जाते हुए दिख रहे हैं। वहीं, मेडिकल स्टोर पर एक महिला कर्मचारी और एक अन्य कर्मचारी भी सहमे हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक व्यक्ति छुड़वाने की कोशिश करता भी दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार मारपीट का शिकार कर्मचारी साहिल सरकारी अस्पताल मलेरकोटला में इलाजाधीन है।

  • Punjab News: संत श्री लौंगोवाल की बरसी को लेकर गरमाई सियासत, देखें वीडियो

    Punjab News: संत श्री लौंगोवाल की बरसी को लेकर गरमाई सियासत, देखें वीडियो

    संगरूरः 20 अगस्त को शहीद संत श्री हरचंद सिंह लौंगोवाल की बरसी के मौके पर सरकार ने जिले में सरकारी छुट्टी घोषित कर दी है। दूसरी ओर संत हरचंद सिंह लौंगोवाल की 40वीं बरसी को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। बरसी के मौके पर जहां धार्मिक माहौल की गूंज होनी चाहिए, वहीं अकाली राजनीति का स्वर भी साफ सुनाई दे रहा है। दरअसल, शिरोमणि अकाली दल (बादल) के प्रवक्ता विनर जीत सिंह गोल्डी और एसजीपीसी के पूर्व अध्यक्ष गोबिंद सिंह लौंगोवाल अपनी-अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने में जुट गए।

    दोनों नेता दावा कर रहे हैं कि उनकी तरफ से सजने वाला मंच लोगों से खचाखच भरा होगा। दोनों ही खेमों में युवाओं और महिलाओं को ज़िम्मेदारी दी गई है कि वे ज्यादा से ज्यादा वर्कर और समर्थक रैलियों तक लेकर आएं। बरसी का मंच धार्मिक श्रद्धा का है, लेकिन राजनीतिक खींचतान इसे सियासी रंग भी देने लगी है। ऐसे में अब देखना यह होगा कि संत हरचंद सिंह लौंगोवाल की बरसी पर श्रद्धांजलि का पल बड़ा होगा… या फिर सियासी ताक़त की जंग बड़ी होगी।

     

     

     

  • Punjab News: बुधवार को स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, आदेश जारी

    Punjab News: बुधवार को स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, आदेश जारी

    संगरूरः पंजाब में एक और स्थानीय छुट्टी का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। दरअसल, डिप्टी कमिश्नर ने 20 अगस्त को शहीद संत श्री हरचंद सिंह लौंगोवाल की बरसी के मौके पर छुट्टी घोषित की गई है। इस दिन सभी सरकारी/अर्ध सरकारी कार्यालय और समूह शैक्षिक संस्थान बंद रहेंगे। उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार द्वारा जारी किए गए साल 2025 के सरकारी छुट्टियों के कैलेंडर में 20 अगस्त की छुट्टी नहीं दी गई थी।

    Read in English:-

    Sangrur Declares Local Holiday on August 20 for Sant Baba Harbans Singh Ji’s Barsi

    लेकिन अब सरकारी छुट्टी की घोषणा के साथ नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। डिप्टी कमिश्नर संगरूर ने पत्र जारी कर छुट्टी का ऐलान किया है। साथ ही पत्र में कहा गया है कि जिन स्कूल कॉलेजों में बोर्ड या यूनिवर्सिटी के पेपर चल रहे हैं, उन पर यह आदेश लागू नहीं होंगे।

     

     

  • Punjab News: रामनगर बस्ती में प्रशासन का एक्शन, तस्कर के घर पर की कार्रवाई, देखें वीडियो

    Punjab News: रामनगर बस्ती में प्रशासन का एक्शन, तस्कर के घर पर की कार्रवाई, देखें वीडियो

    संगरूरः जिले में युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम के तहत लगातार तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं प्रशासन ने रामनगर बस्ती में नशा बेचने वाले तस्कर के घर पर कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि रामनगर बस्ती में लंबे समय से नशा बेचने का काम कुछ गलत अंनसरों के द्वारा किया जा रहा था। जिसकी सूचना मिलने पर आज उनकी टीम द्वारा तस्कर के खिलाफ एक्शन लिया गया।

    इसी के तहत प्रशासन ने दोषी जीत सिंह के घर पर जेसीबी मशीन चलाई। मामले की जानकारी देते हुए एसपीडी दविंदर अत्री ने बताया कि नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान ड्रग मनी से बनाए गए उनके घरों को तोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह घर गैर कानूनी तौर पर बनाया हुआ है और इस घर को आज पुलिस की ओर से प्रशासन की निगरानी के में तोड़ा जा रहा है।

  • Punjab News: SGPC चुनावों को लेकर सांसद अमृतपाल के पिता का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: SGPC चुनावों को लेकर सांसद अमृतपाल के पिता का आया बयान, देखें वीडियो

    संगरूरः जिले के भवानीगढ़ इलाके में आज बड़ा इकट्ठ रखा गया जिसमें खास तौर पर अकाली दल वारिस पंजाब दे के प्रमुख व सांसद अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह पहुंचे और उन्होंने इस दौरान एसजीपीसी चुनावों को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि लगातार हमारी तरफ से पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में लोगों के साथ मीटिंगे की जा रही हैं और उन्होंने ऐकेएफ इंटरनेशनल एसोसिएशन की ओर से जो जाली संस्था बनाई जा रही है उसके बारे में इनकार करते हुए कहा कि यह हमारी नहीं है।

    यह अकाली दल वारिस पंजाब दे पार्टी को बदनाम करने की कोशिश है जिसके चलते पार्टी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया गया है कि पार्टी का इससे कोई मतलब नहीं है। वहीं बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगं को इसके लिए संघर्ष करना पड़ेगा, तभी उनकी रिहाई करवाई जा सकती है। इसी के साथ उन्होंने एसजीपीसी चुनाव को लड़ने की बात कही।