Category: Punjab>Sangrur

  • Punjab News: CM Mann ने 12 कैंसर बसों का किया उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    Punjab News: CM Mann ने 12 कैंसर बसों का किया उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    संगरूरः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अपने निर्वाचन क्षेत्र धुरी पहुंचे। जहां उन्होंने विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान मेडिकल कॉलेज में कैंसर जांच के लिए 12 बसों का उद्घाटन किया। जहां उन्होंने आज मीडिया से बातचीत करते हुए 12 कैंसर बसों के उद्घाटन पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कैंसर जैसी लाइलाज बीमारी का अगर जल्दी पता चल जाए तो उसका इलाज संभव है।

    इसी के चलते उन्हें आज खुशी है कि धालीवाल, जो पिछले काफी समय से कैंसर पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं, उन्होंने आज उनके हाथों12 कैंसर डिटेक्शन बसों का उद्घाटन करवाया। इसलिए उन्हें खुशी है कि ये बसें संगरूर जिले के गांवों में जाकर कैंप लगाएंगी। जिनमें कैंसर के शुरुआती लक्षणों का पता लगाकर उसका इलाज किया जा सकेगा। इसके साथ ही, शिरोमणि अकाली दल के दूसरे मोर्चे पर उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल पर जमकर निशाना साधा।

    सीएम मान ने कहाकि पंजाब में अकाली दल पूरी तरह से गायब हो चुका है और अब वह दूसरा और तीसरा मोर्चा खोल रहा है। आने वाले समय में कई तरह के मोर्चे देखने को मिलेंगे और पंजाब में अकाली दल और कांग्रेस का वजूद खत्म होता जा रहा है। जिसके चलते वह इस पर कोई खास चर्चा नहीं करना चाहते। होम्योपैथी केंद्र पर उन्होंने कहा कि होम्योपैथी केंद्र को एक लिखित पत्र मिला है, जिस पर जल्द ही संगरूर में भी होम्योपैथी कॉलेज बनाने की मंजूरी मिल जाएगी।

  • Punjab News: 17.21 करोड़ से होगा सड़कों का विस्तार, CM Mann ने शुरू किया प्रोजेक्ट, देखें Live

    Punjab News: 17.21 करोड़ से होगा सड़कों का विस्तार, CM Mann ने शुरू किया प्रोजेक्ट, देखें Live

    संगरुरः पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार प्रदेश की सड़कों का विस्तार करने जा रही है। इसके तहत मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को धूरी में 17.21 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। सीएम मान ने कहा कि अपने विरसे और मां बोली को कभी नहीं भूलना चाहिए। शहीदों को याद रखना चाहिए, उनकी मजारों पर मेले लगाने चाहिए जिनकी वजह से हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਧੂਰੀ ਪਹੁੰਚੇ CM ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ, 17 ਕਰੋੜ ਤੋਂ ਵੱਧ ਦੀਆਂ 2 ਸੜਕਾਂ ਦਾ ਰੱਖਿਆ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ

    इसी के साथ उन्होंने कहा कि सभी लोग गुरुओं के दिखाए मार्ग पर चलें और पर्यावरण को स्वच्छ रखें। इसी के साथ सड़कों के कार्य को लेकर बोलते हुए सीएम मान ने कहा कि सभी ठेकेदारों को निर्देश दिए हैं कि अगर उन्होंने काम सही नहीं किया या उनकी बनाई सड़क कुछ ही दिनों में टूट गई तो ठेकेदार खुद अपने पैसे खर्च कर उसे ठीक करवाएंगे।

    Read in English:

    https://encounternews.in/punjab/review-conducted-on-development-works-in-sunam-constituency/

    इसी के साथ पंचायतें भी इसमें सहयोग करेंगी। अगर पंचायत को काम में कोई खामी मिलती है तो वह सरकार को बता सकती है। वहीं धूरी की सड़क का नाम शहीद के नाम से रखा जाएगा। नशा तस्करों के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि चाहे कोई कितना भी बड़ा लीडर या व्यक्ति क्यों न हो राज्य में नशा बेचने नहीं दिया जाएगा और उसके साथ बाकि लोगों जैसा ही व्यावहार होगा।

  • Punjab News: फौजी की बेरहमी से पिटाई, तीन गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: फौजी की बेरहमी से पिटाई, तीन गिरफ्तार, देखें वीडियो

    संगरूर: अहमदगढ़ शहर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहाँ एक फौजी को पारिवारिक संपत्ति विवाद के चलते बुरी तरह पीटा गया। यह हमला किसी बाहर वाले ने नहीं बल्कि उसके अपने ही रिश्तेदारों ने किया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि फौजी अब्दुल सितार को डंडों और लाठियों से बेरहमी से पीटा गया है।

    मिली जानकारी के अनुसार अब्दुल सितार और उसके रिश्तेदारों के बीच लंबे समय से एक पुरानी प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चला आ रहा था। इसी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। पिटाई इतनी गंभीर थी कि उसके शरीर पर कई गहरे ज़ख्म आए हैं। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह उसकी जान बचाई फिलहाल अब्दुल सितार का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और पीड़ित के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एसएसपी गगन अजीत सिंह ने बताया कि तीन में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो की तलाश में छापेमारी जारी है।

  • Australia में रंजिश को लेकर Punjab में हमलावारों ने घर पर चलाई गोलियां, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Australia में रंजिश को लेकर Punjab में हमलावारों ने घर पर चलाई गोलियां, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    संगरूर: ऑस्ट्रेलिया में दो युवकों के बीच हुए झगड़े की रंजिश पंजाब तक पहुंच गई। जहां गांव हसनपुर में एक घर के बाहर अज्ञात लोगों ने फायरिंग की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने सख्त एक्शन लेते हुए 24 घंटे के भीतर 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर इस वारदात का खुलासा किया। मामले की जानकारी एसएसपी सरताज सिंह चहल ने खुद प्रेस वार्ता के दौरान दी। एसएसपी ने बताया कि घटना 4 और 5 अगस्त की रात का है। उन्होंने कहा कि हसनपुर का रहने वाला कुलविंदर सिंह घटना की रात अपने ननिहाल गांव मामगढ़ मलेरकोटला गए हुए थे।

    इस दौरान उनके घर पर उनकी पत्नी और पिता मौजूद थे। करीब 1:30 बजे रात, अज्ञात लोगों ने उनके घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। कुलविंदर सिंह की पत्नी ने उन्हें फोन पर यह जानकारी दी। जांच में सामने आया कि इस हमले के पीछे हरमनप्रीत सिंह, निवासी मूलोवाल का हाथ था, जिसे ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले अवरीत सिंह (निवासी सेरो, हाल निवासी मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया) ने इस साजिश को अंजाम देने के लिए कहा था।

    एसएसपी चहल ने बताया कि थाना सदर धूरी में IPC की धाराएं 109, 125, 3(5), 61(2) BNS व आर्म्स एक्ट की धाराओं 25/54/59 के तहत मामला दर्ज किया गया। सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर संदीप सिंह, थाना सदर धूरी के इंस्पेक्टर करणबीर सिंह संधू, और डीएसपी धूरी दमनवीर सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी हरमनप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद तरनवीर सिंह, नतीश भट्टी और गुरनूर सिंह को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 देसी पिस्तौल, मैगज़ीन और एक स्प्लेंडर बाइक बरामद की गई।

    पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्हें हथियार और गाड़ी उपलब्ध करवाई थी। आरोपी नवजोत सिंह, हरमन सिंह और अमरिंदर सिंह, सभी निवासी जिला फतेहगढ़ साहिब के विभिन्न गांवों से संबंधित है। पुलिस ने नवजोत सिंह के पास से एक पिस्तौल और अमरिंदर सिंह के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी बरामद की गई।
    जांच के दौरान चौंकाने वाली बात सामने आई कि ये घटना ऑस्ट्रेलिया में हुई रंजिश की वजह से करवाई गई थी।

    दरअसल, कुलविंदर सिंह का बेटा अर्शदीप सिंह सिद्धू और आरोपी अवरीत सिंह दोनों मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं। उनके बीच झगड़ा हुआ था और अवरीत सिंह ने धमकी दी थी कि वो उसे सबक सिखाएगा। इसी रंजिश के चलते भारत में हमले की साजिश रची गई। ऑस्ट्रेलिया की रंजिश का बदला पंजाब में लेने की कोशिश की गई। लेकिन संगरूर पुलिस ने 24 घंटे में एक्शन लेते हुए पूरे गिरोह को दबोच लिया। पुलिस अब इस केस से जुड़े और तार खंगाल रही है और पूछताछ जारी है। फिलहाल एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया है।

  • Punjab News: शुक्रवार को होटलों और दुकानों पर नहीं बिकेंगी शराब

    Punjab News: शुक्रवार को होटलों और दुकानों पर नहीं बिकेंगी शराब

    मालेरकोटला : पंजाब में 15 अगस्त यानी शुक्रवार को देश भर में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। वहीं इस उपलक्ष्य में जिला मैजिस्ट्रेट विराज एस. तिड़के ने पंजाब आबकारी अधिनियम 1914 की धारा 54 के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए स्वतंत्रता दिवस पर मालेरकोटला जिले में डराई-डे घोषित किया है। डराई-डे के दौरान किसी भी होटल, परिसर, शराब की दुकान (घरेलू व अंग्रेजी दोनों) या दुकान या किसी अन्य सार्वजनिक या निजी स्थान पर धार्मिक रूप से दूषित या मादक शराब या इसी प्रकार का कोई अन्य पदार्थ न तो बेचा जाएगा, न दिया जाएगा व न ही वितरित किया जाएगा।

    इन आदेशों के तहत, शराब बेचने और परोसने वाली किसी भी शराब की दुकान, होटल, रैस्टोरैंट, क्लब और अन्य प्रतिष्ठानों को किसी को भी शराब बेचने या परोसने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे भारत में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।

    इस दिन लोगों द्वारा शराब पीने व मारपीट करने से कानून व्यवस्था भंग होने का भय रहता है, इसलिए डराई-डे के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्लब, स्टार होटल, रैस्टोरैंट आदि व किसी भी व्यक्ति द्वारा संचालित होटलों, चाहे उन्हें शराब के भंडारण व आपूर्ति के लिए विभिन्न श्रेणियों के लाइसेंस जारी किए गए हों, को इस दिन शराब बेचने/उपयोग करने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

  • Punjab News: नगर निगम EO को SC कमीशन ने किया तलब

    Punjab News: नगर निगम EO को SC कमीशन ने किया तलब

    संगरूरः जिले की धानक बस्ती के पास लगी कूड़े के डंप को लेकर पंजाब राज्य एससी कमिशन ने नगर निगम के ईओ को तलब किया है। मिली जानकारी के अनुसर कूड़े के डंप को लेकर लोगों की बढ़ती परेशानियों की शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद पंजाब राज्य अनुसूचित जातियों कमीशन ने डिप्टी संगरूर को पत्र लिखकर शिकायत की जांच कर कार्यवाही करवाने करने को कहा है। वहीं नगर निगम के अधिकारी ईओ को 7 अगस्त को कमीशन कार्यालय में पेश होने को कहा है। इसके साथ ही कूड़े के ढेर को तुरंत हटाने का भी निर्देश दिया गया है।

  • Punjab News: बड़ा झटका, सरकारी ब्लड बैंक ने दरों में की बढ़ौतरी

    Punjab News: बड़ा झटका, सरकारी ब्लड बैंक ने दरों में की बढ़ौतरी

    संगरूर: आम जनता को अब एक महंगाई का झटका लगा है। दरअसल, सरकारी ब्लड बैंक ने प्राइवेट अस्पतालों को दाखिल मरीजों को लेकर झटका दिया है। ऐसे में यदि आपका कोई मरीज प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है और उसे खून चढ़ाना है, तो अब आपको अपनी जेब से अधिक भुगतान करना पड़ेगा। क्योंकि सरकार के आदेशों के बाद सरकारी अस्पताल के ब्लड बैंक से मिलने वाले खून की दरें निजी अस्पतालों के लिए बढ़ा दी गई हैं।

    अब 300 रुपये वाली पीआरबीसी यूनिट 1300 रुपये में मिलेगी, यानी सीधे एक हजार रुपये ज्यादा देना होंगे। खूनदान कैंप में लोग मुफ्त में खूनदान करते हैं ताकि किसी जरूरतमंद मरीज की खून की आवश्यकता पूरी हो सके, लेकिन अब इस खून पर भी मोटी रकम वसूली जा रही है।

    ऐसे में अब सरकारी अस्पताल से निजी अस्पताल के मरीजों को महंगा खून देना पड़ेगा। सहायक सिविल सर्जन-ज़िला नोडल अधिकारी डा. संजे माथुर ने बढ़ी दरों की पुष्टि करते हुए कहा कि ये दरें सरकार द्वारा ही तय की गई हैं। इसी के अनुसार फीस वसूल की जा रही है। सिविल अस्पताल संगरूर या होमी भवां कैंसर अस्पताल के मरीजों के लिए यह सुविधा मुफ्त है।

  • Punjab News: कथावाचन पर फायरिंग के मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा, 4 आरोपी काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: कथावाचन पर फायरिंग के मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा, 4 आरोपी काबू, देखें वीडियो

    संगरूरः शेरपुर में एक कथावाचक पर फायरिंग का मामला सामने आया था। जिससे पुलिस ने ट्रेस करते सुलझा लिया है। एसएसपी सरताज सिंह चहल ने प्रेस कॉन्फ्रैंस में कई बड़े खुलासे किए है। एसएसपी सरताज सिंह ने बताया कि शेरपुर काकथावाचक सरकारी सुरक्षा लेना चाहता था ऐसे में कथा वाचक ने घर के बाहर खड़ी कार पर गोली से हमला करवाया था। बदले में हमलावरों को 1.20 लाख की राशि थी। पुलिस ने 4 आरोपियों को काबू कर कब्जे से एक पिस्तौल, 2 कारतूस और 50 हजार की नकदी भी बरामद की। जबकि मुख्य आरोपी कथा वाचक अभी फरार है।

    एसएसपी सरताज सिंह चहल ने बताया कि मिलनजोत सिंह निवासी शेरपुर ने पुलिस को शिकायत थी कि 28 जुलाई को वह और उसका रिश्तेदार जसविंदर सिंह उर्फ जोबन अलग-अलग गाड़ियों में चंडीगढ़ से वापस शेरपुर आ रहे थे। जोबन सिंह के पास भी उसकी ही गाड़ी थी। इस दौरान वह रात करीब साढ़े 9 बजे शेरपुर पहुंच गया था। जबकि करीब 10 मिनट बाद जोबन भी आ गया था। जिसने आकर उनके घर का दरवाजा खटकाया। दरवाजा उसके पिता दर्शन सिंह ने खोला था।

    जोबन सिंह ने उसे बताया कि उसके पीछे एक गाड़ी लगी हुई है। जिस पर उसने जोबन सिंह से कहा कोई बात नहीं वह देख लेते है। जिसके बाद बाहर से फायरिंग की आवाज आई। जब उन्होंने बाहर जाकर देखा तो उसकी स्विफ्ट कार के फ्रंट शीशे में ड्राइवर साइड फायर लगकर सीट में लगा हुआ था। पुलिस ने मिलनजोत के बयानों पर थाना शेरपुर में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

    जांच के दौरान सामने आया कि कथा वाचक मिलनजोत सिंह ने सरकारी सुरक्षा लेने के लिए अपने सांडू जसविंदर सिंह के साथ साजिश रच कर आरोपी अचल सिंगला निवासी चंडीगढ़, पीयूष गुप्ता निवासी गिद्दड़बाह्य और मनीश कुमार उर्फ टीटू निवासी बठिंडा को 1.20 लाख देकर घटना को अंजाम दिलाया था।

    जिसके बाद पुलिस ने उक्त मामले में पांचों आरोपियों को नामजद करने के बाद जसविंदर सिंह, अचल सिंगला, पीयूष गुप्ता व मनीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि मिलनजोत सिंह अभी फरार है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि घटना को अंजाम देने के लिए 1.50 लाख में सौदा किया गया जिसमें 1.20 लाख का भुगतान कर दिया गया था।

  • Punjab News: पावर कॉम के दफ्तर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों का सामान लेकर हुए फरार

    Punjab News: पावर कॉम के दफ्तर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों का सामान लेकर हुए फरार

    संगरूरः जिले में चोरी और लूटपाट की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। हालात यह हो गए है कि अब चोर बिजली दफ्तरों को निशाना बना रहे है। ताजा मामला दिड़बा से सामने आया है। जहां पावर कॉम के कार्यालय और स्टोर में चोरों ने हाथ साफ कर दिया। चोर बिजली दफ्तर से लाखों का सामान लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना बिजली विभाग को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

    जानकारी के अनुसार, पावर कॉम के दोनों सब डिवीजनों के कार्यालयों से लगभग 16 बैटरियां चोरी हो गई हैं और स्टोर से लाखों रुपये के तार और केबल चोरी करने में चोर कामयाब रहे। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। जांच अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है, जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

  • Punjab पहुंचे Haryana के CM Nayab Saini, महान नायक को दी श्रद्धांजलि, देखें वीडियो

    Punjab पहुंचे Haryana के CM Nayab Saini, महान नायक को दी श्रद्धांजलि, देखें वीडियो

    संगरूरः हरियाणा के CM नायब सैनी शहीद ऊधम सिंह के पैतृक गांव सुनाम पहुंचे। वहां उन्होंने देश के महान नायक शहीद ऊधम सिंह को उनकी शहादत पर याद किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान नायब सैनी ने कहा, मैं उस योद्धा को श्रद्धांजलि देने आया हूं जिसने लंदन जाकर जलियांवाला बाग कांड का बदला लिया था। ऊधम सिंह ने जनरल डायर को मारने के लिए देश की माटी की कसम खाई थी और उन्होंने जनरल डायर को मारकर देश के लोगों को इंसाफ दिलाया था।

    नायब सैनी ने कहा कि वह पहले भी शहीद भगत सिंह के गांव आ चुका हूं और सदा ही शहीदों को नमन करते रहेंगे। जहां, भी शहीदों ने जन्म लिया है और जहां भी उनका बचपन बीता वह उस धरती की माटी को चूमने और नमन करने जरूर आएंगे। इस दौरान भाखड़ा नहर विवाद बकाया राशि मांगने को लेकर हरियाणा के CM ने कहा कि अभी बात चल रही है, बैठकर में चर्चा करेंगे।