Category: Punjab>Pathankot

  • Punjab News: Amarnath Yatra को लेकर पुलिस हाई अलर्ट पर, मुख्य मार्गों पर रखी जा रही विशेष निगरानी, देखें वीडियो

    Punjab News: Amarnath Yatra को लेकर पुलिस हाई अलर्ट पर, मुख्य मार्गों पर रखी जा रही विशेष निगरानी, देखें वीडियो

    पठानकोटः श्री अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होने वाली है, जिसको लेकर पठानकोट पुलिस पूरी तरह सतर्क और हाई अलर्ट मोड़ पर दिखाई दे रही है। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए जिला पठानकोट के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा।

    इस दौरान अंतरराज्यीय नाकों के अलावा जिले के प्रमुख चौकों, मुख्य मार्गों, बाजारों तथा संवेदनशील स्थानों पर रेड अलर्ट नाके लगाकर आने-जाने वाले वाहनों और लोगों की गहन जांच की जा रही है। भारत-पाक सरहद के साथ लगते पठानकोट के इलाकों के इलावा जम्मू-कश्मीर के साथ लगने वाली पंजाब की सीमाओं पर पुलिस द्वारा 50 से ज्यादा नाके लगा कर जम्मू-कश्मीर से आने वाली गाड़ियों को चेक किया जा रहा है।

    डीएसपी हेडक्वार्टर आरके शर्मा ने बताया कि श्री अमरनाथ यात्रा जल्द शुरू होने जा रही है और यात्रा को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए पंजाब पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं। डीएसपी ने कहा कि जिला पठानकोट और जम्मू-कश्मीर का प्रवेश द्वार होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

    उन्होंने बताया कि पूरे बॉर्डर क्षेत्र में विशेष नाके लगाए गए हैं जबकि जिला पठानकोट में 50 से अधिक स्थानों पर पुलिस टीमें तैनात कर निगरानी रखी जा रही है। इन नाकों पर 24 घंटे पुलिस कर्मी ड्यूटी दे रहे हैं और हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। उन्होंने असामाजिक और शरारती तत्वों को कड़ी चेतावनी देते कहा कि कानून व्यवस्था को भंग करने की कोशिश करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ऐसे तत्वों पर लगातार नजर बनाए हुए है।

  • Punjab News: युवक की मौत को लेकर परिजनों ने लगाया भगवान वाल्मीकि चौक पर धरना, देखें वीडियो

    Punjab News: युवक की मौत को लेकर परिजनों ने लगाया भगवान वाल्मीकि चौक पर धरना, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले में पंजाब पुलिस में तैनात युवक युवराज की लाश मिलने के बाद पारिवारिक सदस्यों ने हत्या का अंदेशा जताया था। इस मामले को लेकर कल शाम को सिविल अस्पताल बाहर परिजनों द्वारा धरना प्रदर्शन भी किया गया था। जिसके बाद आज सिविल अस्पताल में युवक का पोस्टमार्टम करने के बाद पारिवारिक सदस्यों ने पठानकोट के भगवान वाल्मीकि चौक में धरना प्रदर्शन कर चक्का जाम कर दिया।

    इस दौरान परिजनों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग उठाई। पारिवारिक सदस्यों द्वारा कहा गया कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, तब तक धरना प्रदर्शन ऐसे ही चलता रहेगा। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे। पुलिस अधिकारियों द्वारा पारिवारिक सदस्यों को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन पारिवारिक सदस्य अपनी मांग को लेकर डटे रहे और धरना प्रदर्शन जारी रखा। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी संजीव कुमार ने बताया कि 11 तारीख को परिजनों द्वारा बेटे का लापता होने को लेकर पुलिस को शिकायत दी गई थी।

    जिसके बाद अगले दिन बेटे की परिजनों को थार मिल गई। घटना के दौरान बेटे के दस्तावेज बरामद नहीं हुए थे। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद युवक का शव बरामद हुआ। इस मामले को लेकर परिजनों द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। परिजनों के बयानों पर 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और एक युवक को हिरासत में लिया गया। इस मामले को लेकर परिजनों की मांग की है, सभी को अभी गिरफ्तार किया जाए। युवक का पोस्टमार्टम करवा लिया गया है। ऐसे में जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • Punjab News: किसान का बेटा सैना में बना लेफ्टिनेंट, घर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत, देखें वीडियो

    Punjab News: किसान का बेटा सैना में बना लेफ्टिनेंट, घर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले के गांव करोली के लिए गर्व का पल उस समय आया, जब गांव के एक किसान परिवार के बेटे अनुराग चौहान ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। सैना में अधिकारी बनने के बाद जब युवा लेफिंनेंट अनुराग चौहान अपने गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। गांव में पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया गया।

    इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। लोगों ने मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया और युवा अधिकारी को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। अनुराग चौहान के पिता पेशे से किसान हैं। उन्होंने बताया कि उनके बेटे ने कड़ी मेहनत और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि बेटे की इस उपलब्धि से पूरा परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि यह दिन उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है।

    ग्रामीणों ने कहा कि गांव के इस होनहार बेटे की सफलता से अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी और वे देश सेवा के लिए आगे बढ़ेंगे। गांव में खुशी का माहौल है और लोग लगातार परिवार को बधाइयां देने पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सैना में अधिकारी बनकर गांव के बेटे ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे इलाके का नाम रोशन किया है, जो सभी के लिए गर्व की बात है।

     

  • Punjab News: खड़ी कार का शीशा तोड़कर नौजवान फरार, देखें CCTV

    Punjab News: खड़ी कार का शीशा तोड़कर नौजवान फरार, देखें CCTV

    पठानकोटः जिले के ढाकी रोड स्थित गली में अज्ञात युवकों द्वारा खड़ी कार का शीशा पत्थर मारकर तोड़ने का मामला सामने आया है। घटना का पता सुबह उस समय चला जब कार मालिक ने अपनी गाड़ी को क्षतिग्रस्त अवस्था में देखा। मामले की जानकारी देते हुए कार मालिक विनीत वर्मा ने बताया कि उनकी कार रात के समय गली में खड़ी थी। सुबह जब वह घर से बाहर निकले तो कार का शीशा टूटा हुआ मिला। इसके बाद उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की।

    सीसीटीवी फुटेज में दो अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर आते दिखाई दिए। फुटेज के अनुसार युवकों ने कार के शीशे पर पत्थर मारकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया और मौके से फरार हो गए। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है। विनीत वर्मा ने बताया कि इस घटना से उन्हें करीब 20 से 25 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि वह मामले की शिकायत पुलिस को सौंपेंगे तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे।

    उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि आरोपियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। साथ ही शहर में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए, नियमित पीसीआर पेट्रोलिंग सुनिश्चित की जाए तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। पुलिस द्वारा मामले की जांच किए जाने की संभावना है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

  • कई दिनों से लापता Punjab Police में तैनात युवक का शव बरामद, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    कई दिनों से लापता Punjab Police में तैनात युवक का शव बरामद, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। पंजाब पुलिस में तैनात एक युवक पिछले कई दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता था। परिवार और पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था।

    नलवा पुल के पास मिली थी कार
    लापता 21 वर्षीय युवराज की तलाश के दौरान उसकी कार नलवा पुल के पास लावारिस हालत में खड़ी मिली थी। कार मिलने के बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया और पुलिस ने युवक की खोज के लिए बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

    नहर में चलाया गया सर्च ऑपरेशन
    युवक की तलाश के लिए पुलिस के साथ-साथ SDRF (स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स) की टीमों को भी मौके पर बुलाया गया। कई दिनों तक नहर और आसपास के इलाकों में सर्च अभियान चलाया गया। गोताखोरों की मदद से नहर में युवक की तलाश की जा रही थी।

    नहर से बरामद हुआ शव
    लंबी तलाश के बाद रविवार शाम को युवक का शव नहर से बरामद कर लिया गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

    पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया सिविल अस्पताल
    शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पठानकोट लाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में परिजन और रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था।

    परिजनों ने पुलिस के खिलाफ जताया रोष
    अस्पताल के बाहर परिजनों ने धरना लगाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि मामले में समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई, जिसके कारण उन्हें अपने बेटे को खोना पड़ा। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

    परिजनों ने इंसाफ की लगाई गुहार
    मृतक के रिश्तेदार रमन ने बताया कि युवक उनके साले का बेटा था और वह 11 तारीख से लापता था। उन्होंने कहा कि आज उसकी लाश नहर से बरामद हुई है। इसी वजह से पूरा परिवार धरना देकर न्याय की मांग कर रहा है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि मामले की गहराई से जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए ताकि परिवार को इंसाफ मिल सके।

     

     

  • Punjab News: तेज बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत, देखें वीडियो

    Punjab News: तेज बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले में भीषण गर्मी और लू से जूझ रहे लोगों को मौसम ने बढ़ी राहत दिलाई है। सोमवार दोपहर बाद हुई तेज बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। करीब आधे घंटे तक हुई जोरदार बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों ने राहत की सांस ली। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और लू के बाद सोमवार दोपहर बाद मौसम ने करवट ली। शहर में करीब आधे घंटे तक हुई तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत पहुंचाई।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई,  जिससे वातावरण में ठंडक महसूस की गई। लंबे समय से पड़ रही गर्मी और लू के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर थे। सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा हुआ था और बाजारों में ग्राहकों की संख्या कम होने से दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा था। स्थानीय लोगों ने मौसम सुहावना होने पर जताई खुशी स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ते तापमान और गर्म हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया था, लेकिन सोमवार की बारिश ने राहत पहुंचाई है। लोगों ने मौसम सुहावना होने पर खुशी जताई और उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। उनका मानना है कि बारिश के कारण बिजली की खपत में भी कमी आएगी, जिससे बिजली व्यवस्था पर दबाव कम होगा। वहीं, यह बारिश क्षेत्र की प्रसिद्ध लीची की फसल के लिए भी लाभदायक साबित हो सकती है। पिछले कई दिनों से बहुत ज्यादा गर्मी और लू चल रही थी। बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। आज हुई बारिश से मौसम काफी सुहावना हो गया है और हमें बड़ी राहत मिली है।  
  • Punjab News: कबाड़ के गोदाम में लगी भयानक आग, धूं-धूं जला सामान, देखें वीडियो

    Punjab News: कबाड़ के गोदाम में लगी भयानक आग, धूं-धूं जला सामान, देखें वीडियो

    पठानकोटः पठानकोट के सरना में देर रात कबाड़ के गोदाम में आग लगने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार रात 2 बजे फायर बिग्रेड को सूचना मिली थी कि सरना में एक कबाड़ के गोदाम में आग लग गई है, जिस पर फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए कार्य शुरू किया गया।

    आग किस कारणों से लगी थी अभी तक यह पता नहीं लग पाया है। फायर बिग्रेड की 8 से 10 गाड़ियों ने मौके पर पहुंच आग पर राहत पाई। गोदाम में सेना की गाड़ियां और अन्य सामान आग में जलकर राख हो गया है। सुबह भी फायर बिग्रेड की गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही थी। वहीं आग साथ लगते पेड़ों में लग गई, जिससे पेड़ भी जलकर राख हो गए।

  • Punjab News: घर से 12 तोले गहने और 3 लाख की नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: घर से 12 तोले गहने और 3 लाख की नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    पठानकोटः पठानकोट अमृतसर नेशनल हाईवे पर स्थित गांव राजपरूरा में चोरों द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया। जहां चोर ग्रिल तोड़कर घर में घुसे और घर से नगदी व गहने लेकर फरार हो गए। इस घटना में चोर भारी मात्रा में गहने और लाखों की नगदी ले गए। मामले की जानकारी देते हुए रोहित उर्फ मोंटी ने कहा कि वह 16 सालों से घर में रह रहे है। पीड़ित ने कहा कि उसे पत्थरी की दर्द थी और वह दोपहर 3 बजे सोडा पीकर सो गया।
    https://youtu.be/3IGtz5fX0oY

    जिसके बाद सुबह 6.30 बजे पत्नी ने उठाया और बताया कि घर में अलमारी खुली पड़ी है। जिसके बाद जांच की तो पता चला कि दरवाजे बंद थे और रसोई की ग्रिल टूटी हुई थी। पीड़ित के अनुसार उसका सिर काफी भारी हो रहा था और लग रहा था कि किसी ने कोई नशीली चीज दी है। मोंटी ने कहा कि वह बीते दिन व्यापारी से 2.47 लाख रुपए लेकर आए थे और उन पैसों को अलमारी में रखा था। इसी के साथ अलमारी में परिवार के सोने के गहने थे, जो कि 12 से 14 तोले था। मोंटी के अनुसार ढाई से 3 लाख की नगदी लेकर चोर फरार हो गए।

    मोंटी के अनुसार 30 लाख रुपए का नुकसान हो गया। पीड़ित ने कहा कि घटना को अंजाम 3 से 4 लोगों ने दिया है। मोंटी ने कहाकि इस घटना में 3 वर्षीय बेटे सहित परिवार की जान बच गई। मोंटी ने कहाकि दोनों पति-पत्नी का सुबह सिर काफी भारी था। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। वहीं मोंटी ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है और चोरों को गिरफ्तार करने की अपील की है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई कर शुरू कर दी गई। इस घटना के दौरान अटैची सहित कुछ सामान खेतों के पास से बरामद हुआ है।

     

  • Punjab News: गर्मी का कहर, 44 डिग्री पहुंचा तापमान, दुकानों पर पसरा सन्नाटा, देखें वीडियो

    Punjab News: गर्मी का कहर, 44 डिग्री पहुंचा तापमान, दुकानों पर पसरा सन्नाटा, देखें वीडियो

    पठानकोटः पूरे उत्तर भारत सहित पठानकोट में इस समय भीषण गर्मी का कहर जारी है। तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दिन के समय सड़कें सुनसान नजर आ रही हैं और बाजारों में भी रौनक कम दिखाई दे रही है। गर्मी के इस प्रकोप का असर दुकानदारों के कारोबार पर भी साफ देखने को मिल रहा है। पठानकोट में भीषण गर्मी ने लोगों का जीवन मुश्किल बना दिया है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को घरों के अंदर रहने के लिए मजबूर कर रही हैं।

    दोपहर के समय सड़कें और बाजार लगभग खाली दिखाई देते हैं। मौसम विभाग के अनुसार तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है।
    इस भीषण गर्मी का सबसे ज्यादा असर व्यापारियों और दुकानदारों पर पड़ रहा है। दिन के समय ग्राहकों की संख्या काफी कम होने के कारण कारोबार लगभग ठप हो गया है। दुकानदारों का कहना है कि पहले जहां दिनभर ग्राहकों की आवाजाही रहती थी, वहीं अब लोग गर्मी के कारण घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं।

    हालांकि जैसे ही सूर्यास्त के बाद तापमान में थोड़ी कमी आती है, लोग खरीदारी के लिए बाजारों का रुख करना शुरू कर देते हैं। शाम के समय बाजारों में कुछ रौनक लौट आती है और लोग जरूरी सामान खरीदने के लिए बाहर निकलते हैं। दुकानदारों को भी उम्मीद रहती है कि शाम के समय होने वाली बिक्री से कुछ राहत मिलेगी।

  • Punjab News: कैदियों की पुलिस बस और बाइक की टक्कर में एक घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: कैदियों की पुलिस बस और बाइक की टक्कर में एक घायल, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले में गांधी चौक के नजदीक अशोका मेडिकल स्टोर के पास पुलिस गाड़ी और बाइक की टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना में घायल नौजवान का चूल्हा टूट गया है। घायल नौजवान की पहचान साजन कुमार के रूप में हुई है।

    वहीं घायल साजन कुमार ने कहाकि कैदियों की पुलिस गाड़ी ने टक्कर मार दी। पीड़ित के अनुसार गाड़ी का टायर उसके चूल्हे से गुजर गया। अशोका मेडिकल स्टोर के पास घटना हुई है। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। जिसके बाद भाई सहित राहगीर उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए है। इस घटना में उसका चूल्हा टूट गया।

    वहीं पिता मलकीत ने बताया कि बेटे साजन कुमार घर से काम पर जा रहा था। इस दौरान पुलिस की गाड़ी की चपेट में आने से वह घायल हो गया। पीड़ित ने कहा कि वह पेंट का काम करता है और उसका इकलौता बेटा है। उन्होंने कहा कि घटना में बेटे का चूल्हा टूट गया। इस दौरान मलकीत ने इंसाफ की गुहार लगाई है और मामले की जांच की अपील की है।

    साजन कुमार एक निजी लैबोरेट्री में काम करता है। साजन कुमार रोजाना की तरह सुबह अपने घर से मोटरसाइकिल पर ड्यूटी के लिए जा रहा था। इसी दौरान सुबह करीब 10 बजे कैदियों को लेकर जा रही पुलिस की बस की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

    वहीं सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि उनके पास 10.30 बजे सड़क हादसे का केस आया था। इएमओ और स्पेशलिस्ट डॉक्टर द्वारा उपचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टेस्ट की रिपोर्ट आने पर आगे की ट्रीटमेंट शुरू किया जाएगा।